दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा |
आज 14/01/2022 को आये कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के अनुसार डौंडी ब्लॉक में सबसे अधिक दल्लीराजहरा से 10 एवं ग्रामीण क्षेत्रों से 02 कोरोना पॉजिटिव मिले |
वार्ड के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
निलंबित आईपीएस अधिकारी जेपी सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 4 दिन की रिमांड पर फिर से ले लिया है एसीबी का कहना है कि जीपी सिंह ने 2 दिन की रिमांड में किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया है | उन्होंने माननीय न्यायालय में 5 दिन की रिमांड की मांग की थी जिसे न्यायालय ने 4 दिन की करते हुए पुलिस रिमांड दी गई है |
कोर्ट से निकलने के बाद जीपी सिंह ने लिफ्ट में चढ़ने से पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मुझे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है मैंने ऐसी भी कि 2 दिन की रिमांड में पूरा सहयोग किया है और ऐसी भी जितना भी रिमांड में लेना चाहे ले ले हम तैयार हैं |
जगदलपुर। देश के महान संत स्वामी विवेकानंद ने देश-दुनिया को जीवन की सार्थकता का ज्ञान दिया। किस तरह जीवन को सफलता के रास्ते पर ले जा सकते हैं उसका संदेश दिया। अबुझमाड़ के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार सिखा कर रामकृष्ण आश्रम काफी अच्छा काम कर रहा है। इससे अबुझमाड़ जैसे विषम परिस्थिति वाले इलाके में ज्ञान की ज्योति जल रही है। बच्चों को स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर जीवन को सफल बनाना है। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर रामक़ृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस तथा आजादी की अमृत महोत्सव कार्यक्रम में यह उद्गार व्यक्त किए। अपने चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने कहा कि मेरा पिता भी अबुझमाड़िया जैसा था, मुझे पढ़ाया नहीं। बावजूद मैंने जीवन भर कड़ी मेहनत की और आज गांव का एक साधारण आदमी मंत्री के रूप में आप लोगों के सामने खड़ा हूं। यहां आश्रम में आकर काफी सुखद अनुभव होता है। शासन प्रशासन आश्रम की व्यवस्था पर हर संभव मदद करते हैं। आगे भी लगातार सहयोग देते रहेंगे।
विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को ऊर्जावान और सही दिशा में काम करने के लिए हमेशा प्रेरित किया। उनका आदर्श हर किसी के लिए सफल भविष्य का मार्ग दिखाता है। देश भक्ति और राष्ट्र सेवा का उन्होंने संदेश दिया। इसलिए आज उनके जयंती दिवस पर हम सभी को यह संकल्प लेना है कि गरीब और असहाय लोगों की मदद करना है तथा देश की उन्नति के लिए योगदान देना है। रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्यापतानंद महाराज ने अपने सारगर्भित उदबोधन में कहा कि 36 साल के सफर में सबके प्रयास से अबुझमाड़ के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में काफी काम हुए हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि आने वाले 50 साल में देश स्वतंत्र होगा आखिरकार 1947 में देश आजाद हुआ। उनकी सोच थी देश के युवा शिक्षित, चरित्रवान, बलवान, साहसी बने। उन्होंने कहा कि शिक्षा का लक्ष्य नौकरी नहीं होना चाहिए बल्कि एक अच्छा इंसान बनना मुख्य बात है। इसलिए स्वामी विवेकानंद ने कहा था एक अच्छा इंसान जीवन में हर क्षेत्र में ऊंचाईयों को छू सकता है। छात्र निर्मल उसेंडी ने स्वामी विवेकानंद के संदेश को शानदार तरीके से सबके सामने रखा। इस नन्हें बालक से मंत्री ने पूछा बड़े होकर क्या बनोगे उसने कहा खैरागढ़ जाकर संगीत सिखूंंगा। फिर मंत्री ने पूछा क्या बनोगे उसने कहा अबुझमाड़ के बच्चों को तबला सिखाऊंगा। इस बालक के जवाब से स्वामी विवेकानंद के बताए शिक्षा का संस्कार नजर आया। क्योंकि उसने कलेक्टर या शिक्षक बनने की जगह अबुझमाड़ के लोगों के भलाई की बात कही।
कार्यक्रम में कैलाश पोयाम, देवलाल उसेंडी, अमित भद्र, राजेश दीवान समेत कलेक्टर, एसपी और जनप्रतिनिधि एवं आश्रम के संत और शिक्षक सहित बच्चे मौजूद थे। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
जगदलपुर। बस्तर जिले में ठंड के मौसम में बारिश हो रही है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और ठंड भी बढ़ गई है। तीन दिनों में 22 से 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार , गुरुवार व शुक्रवार को देर शाम को बारिश हुई। गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया गया जबकि बुधवार- गुरुवार के बीच दो मिलीमीटर बारिश दर्ज हुआ। वहीं शुक्रवार शाम से बारिश अनवरत जारी है किंतु आंकड़े बारह बजे तक संग्रहित किए जाने से अभी आंकड़े बताना असंभव है। मौसम विभाग के अधिकारी एस आर सोरी ने बताया कि द्रोणिका व खाड़ियों से आ रही नमी के कारण बस्तर में बारिश हो रही है।
दीपक पुड़ो कांकेर – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर द्वारा अंतागढ़ विधायक अनूप नाग एवं राज्य योजना आयोग की सदस्य कांति देवी नाग की मौजूदगी में विचार गोष्ठी एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया। जिसमें विधायक अनुप नाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के इतिहास एवं जीवनी पर प्रकाश डाला गया। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही देश के संविधान एवम एकता को बचाये रखने का संकल्प लिया गया।
विधायक नाग ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास और रीति-नीति के बारे में जानकारी दी एवं पार्टी के संघर्ष पूर्ण इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और गठित कांग्रेस सरकारों द्वारा किये गए लोकहित, भूपेश बघेल सरकार की लोकहित एवं जनहित उपलब्धियां और राष्ट्र के निर्णयों पर विचार व्यक्त किये गये । इस दौरान कई वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के 137 वर्ष का गरिमामय इतिहास है। आजादी के लिए कांग्रेसियों के योगदान पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कहा कि आज संविधान पर प्रहार हो रहा है।
राज्य योजना आयोग सदस्य कांति नाग ने लोगों को अधिक से अधिक पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा 137 वर्ष पुरानी पार्टी देश को आजाद काने से लेकर मोबाइल युग की जनक हैं उन्होंने आगे कहा की शुरू से आज तक कांग्रेस ने नैतिक मूल्यों, समाजवादी सोचो और जन कल्याणकारी कामों से देश की तरक्की व उन्नति में अपना अहम योगदान से आधुनिक भारत की नींव रखी । विधायक अनूप नाग ने संगठन के पदाधिकारियों संग आंतरिक चुनावों से पहले सदस्यता अभियान की समीक्षा की बैठक में विधायक नाग एवं कांति नाग ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की, सुधार के तरीकों पर चर्चा की और सभी जोन से लेकर सेक्टर, बूथ स्तर तक जन जागरण अभियान की रिपोर्ट का आकलन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया हमने ऑफलाइन और डिजिटल दोनों तरह से सदस्यता अभियान में तेजी लाने, प्रशिक्षण शिविरों को सख्ती से आयोजित करने और आने वाले दिनों में नागरिकों के मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया है।
इस दौरान कांग्रेस की विचारधारा एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की रीति नीति और विधायक अनूप नाग की कार्यशैली से प्रभावित होकर लगभग 40 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरकर कांग्रेस सेवादल की सदस्यता ग्रहण की जिसके उपरांत विधायक अनूप नाग ने फूल माला पहनाकर युवाओं का पार्टी में स्वागत किया साथ ही विधायक ने कहा अब सदस्यता अभियान को ज्यादा बल देंगे ।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा, विधायक प्रतिनिधि टुलु भट्टाचार्य, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास, दुर्गेश ठाकुर, संतोष कीर्तनिया, निरंजन ढाली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, जोन सेक्टर बूथ के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
आज जनपद सदस्य संजय बैस ने कुसुमकसा के समस्त आँगन बॉडी केंद्र के 155 बच्चों के लिये गर्म भोजन लेकर घर घर पहुचे उसके लिये लंच बॉक्स की व्यवस्था अपने स्वयं के खर्चे पर वितरित किये आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं ने जनपद सदस्य संजय बैस को उन्होंने बताया था कि बच्चों को गर्म भोजन देने में टिफिन की दिक्कत आता है | बच्चे अपने घर से कुछ भी बर्तन ले आते है जिसमे हमे देने में दिक्कत का सामना होता है | संजय बैस ने तुरंत समस्या समझते हुए बच्चों के लिये 155 टिफिन बॉक्स की व्यवस्था किये | संजय बैस ने बताया कि हमारे गाँव के बच्चे आंगनबाड़ी में कुछ भी बर्तन से भोजन लेने जा रहे थे सबको एक समान ऐसी व्यवस्था हो जो सबको समान लगे और उनको पर्याप्त भोजन मिल सके इस लिये उनके लिये लंच बॉक्स की व्यवस्था किये है और इस कोरेना कार्यकाल में बच्चों की ऊर्जा और पौष्टिकता मिलते रहे जिससे बच्चे हष्ट पुष्ट स्वस्थ रहे करके बच्चो को टिफिन की व्यवस्था किये है |
कुसुमकसा के सरपंच ने बताया कि कोरेना कार्यकाल के कारण आंगनबाड़ी केंद्र बन्द है परंतु बच्चो को घर घर गर्म भोजन देना है | गर्म भोजन देने के लिये हमारे जनपद सदस्य संजय बैस जी का मैं आभार व्यक्त करता हु | उनका यहाँ कार्य प्रशंसनीय है | आँगन बॉडी के सुपरवाइजर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि 6 वर्ष से 10वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र बन्द के बावजूद उनको गर्म भोजन देना है आज हमको 155 बच्चो के लिये टिफिन की व्यवस्था हमारे जनपद सदस्य संजय बैस किया है मैं अपने पूरे आंगनबाड़ी स्टाप की तरफ से उनका दिल से धन्यवाद देती हूं इस टिफिन बॉक्स वितरण में सरपंच शिवराम सिन्द्रामे उपसरपंच दीपक यादव डॉ नसीम खान देवराज जैन योगेंद्र सिन्हा होमन कौशिक गिरजा सिन्हा स्वेता श्रीवास्तव उपस्थित रहे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत विगत कई सालों से पदस्थ कर्मचारी जो अस्पताल में सेवा दे रहे थे आज अचानक सभी कर्मचारियों को कार्य से निष्कासित किया गया है जिससे नाराज होकर सभी कर्मचारी बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया विधायक जी ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी को फोन के माध्यम से जानकारी देकर इन्हें तुरंत ड्यूटी में लेने की बात रखी जिससे अधिकारी ने आदेश निरस्त करते हुए पुनः काम पर रखने की बात कही सभी कर्मचारीगण विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्न दिखे |
देवजीत देवनाथ – सर्व आदिवासी समाज पिछले 35 दिनों से बैठे धरने पर,3 सूत्रीय मांग को लेकर बैठे धरना पर, बेचाघाट नदी में सेकड़ो लोग लगातार धरने में बैठे हैं समर्थन में बीजापुर के सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी पहुचे, समर्थन करने पहुची सोनी सोढ़ी ने मांग पूरा नही होने पर आगे आंदोलन तेज करने की बात कही साथ ही चाहे जान देनी पड़े देंगे पर धरना एवं आंदोलन खत्म नही करने की बात कही |
बाइट – सोनी सोढ़ी – सामाजिक कार्यकर्ता बीजापुर
लंबे समय से 3 सूत्रीय मांग को लेकर धरने में बैठे सर्व आदिवासी समाज के सामने शासन के कोई जनप्रतिनिधि नही पहोचने पर नाराजगी जताते हुए आगे आंदोलन जारी रखने की बात कही,आंदोलनकारियों का मांग बीएसएफ कैम्फ नही लगाए जाय, कुटरी नदी पर पुल निर्माण नही किया जाय,सितरम में पर्यटन स्थल ना बनाने जैसे मांग को लेकर पिछले 35 दिनों से धरने पर बैठे हैं, साथ ही कुछ दिन पहले चक्काजाम भी किया गया था।
दिनांक 10.01.2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम ने चार्ज लिया है। प्रज्ञा मेश्राम का स्थानांतरण जिला राजनांदगांव से जिला बालोद हुआ है। इसके पूर्व एडिशनल एसपी राजनांदगांव एवं एडिशनल एसपी दुर्ग ग्रामीण के रूप में कार्य कर चुकी है। जिला बालोद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते का स्थानांनतरण जिला बालोद से एसीबी/ईओडब्लू रायपुर मे हुआ है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें