City Media - Page 1281 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1281

12 से 15 लाख नये रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए छत्तीसगढ़ में गठित होगा “रोजगार मिशन”, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मिशन के अध्यक्ष

0

पांच वर्षों के लिए तैयार हो रही कार्ययोजना

आईआईटी, ट्रिपल आईटी, आईआईएम, एनआईटी जैसे संस्थानों की विशेषज्ञता का मिलेगा लाभ

गोधन न्याय मिशन, टी-कॉफी बोर्ड, मछली पालन, लाख उत्पादन, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, मिलेट मिशन, वृक्षारोपण जैसी रोजगार मूलक गतिविधियों के बीच होगा समन्वय 

रायपुर, 15 जनवरी 2022 छत्तीसगढ़ में आगामी पांच वर्षों में 12 से 15 लाख नये रोजगार के अवसरों का सृजन करने के लिए राज्य शासन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता वाले छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के गठन का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन इसके उपाध्यक्ष तथा प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे।  लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक सहित विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी इसके सदस्य होंगे। 

राज्य में विगत 3 वर्षों में सभी जिलों में रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक अभिनव कार्यक्रम आरंभ किये गये हैं, जिनसे बड़ी संख्या में रोजगार के स्थाई अवसरों का सृजन हुआ है तथा लोगों की आय एवं जीवन स्तर में सुधार हुआ है। छत्तीसगढ़ हर्बल्स की पहल के साथ ही गोधन न्याय मिशन, टी-कॉफी बोर्ड, मछलीपालन एवं लाख उत्पादन को कृषि का दर्जा देने, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, मिलेट मिशन तथा वाणिज्यिक वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में रोजगार के नये अवसरों के सृजन की असीमित संभावनायें है। 

मिशन के माध्यम से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों के साथ उक्त नवीन कार्यक्रमों का समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही राज्य में स्थित आईआईटी., ट्रिपल आई.टी. आई.आई.एम.,एन.आई.टी. जैसे अन्य संस्थानों की विशेषज्ञता का रोजगार के नये अवसरों के सृजन में लाभ लिया जाएगा।

मिशन के अन्य सदस्य संचालक उद्योग, संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण, संचालक मत्स्य पालन, प्रबंध संचालक ग्रामोद्योग, हस्त शिल्प विकास बोर्ड, खादी बोर्ड,  प्रबंध संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोधन न्याय मिशन होंगे। मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक शुक्ला को राज्य शासन ने एक माह के भीतर मिशन के संबंध में कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।

जवाहर नवोदय विद्यालय में कई छात्र छात्राएं कोरोना संक्रमित, आनन-फानन में प्रशासन ने आज परिसर खाली कराया

0

जगदलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के आवासीय परिसर में रहकर पढऩे वाले करीब 4 सौ छात्र छात्राओं को आज नोटिस जारी कर खाली करने को कहा गया जिससे पूरे परिसर में छात्र- छात्राओं एवं उनके स्थानीय परिजनों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार धमरपुरा स्थित नवोदय विद्यालय में किसी छात्र को कोरोना संक्रमण होने की खबर नवोदय प्रशासन को लगी और उन्होंने तत्काल समूचे परिसर को खाली करने का तुगलकी आदेश जारी कर दिया। बच्चे अपने साथियों के साथ अपना सामान समेटे पागलों की तरह यहां वहां भटकते रहे।

विदित हो कि पिछले दिनों ही जिला कलेक्टर के आदेश से समस्त शैक्षणिक संस्था एवं उससे संबंधित छात्रावासों को बंद करने का आदेश जारी हुआ था किंतु सप्ताह भर के बाद इन नवोदय शाला के प्रशासन ने छात्रों को विधिवत शाला परिसर छोडऩे हेतु जानकारी नहीं दी किंतु कल रात्रि ही एक छात्र के कोरोना संक्रमित होने की खबर से नवोदय शाला प्रशासन हरकत में आया और समूचे परिवार को आज खाली करवाने में जुट गया है। इस मामले पर जब शाला प्राचार्य से संपर्क करना चाहा गया तो वे छुट्टी पर की जानकारी मिली है। आज मौके पर उपस्थित नवोदय विद्यालय मानव संसाधन विभाग द्वारा संचालित है इसकी जवाबदेही केन्द्र तय करती है अत: जब तक हमारे पास हमारे विभाग द्वारा कोई सूचना नहीं आये तब तक हम काई उचित कदम नहीं उठाते है। लेकिन महामारी अधिनियम के तहत जिला कलेक्टर के आदेश पर आप लोगों ने अमल नहीं किया पूछे जाने पर उनका कहना था कि हम लोग हमारे विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेश का पालन करते है। छात्रों के परिजनो को कल ही इसकी जानकारी भेज दी गई है वे आकर अपने बच्चों को ले जाये।धरमपुरा स्थित नवोदय विद्यालय में कोरोना संक्रमण के कारण आनन फानन में समूचे परिसर को खाली कराने की बात से यह तो साबित हो गया कि कुछ छात्र छात्राएं वहां संक्रमित हुई है। लेकिन उनकी सही संख्या के बारे में नवोदय शाला प्रशासन कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक छात्र छात्राएं अपने-अपना सामान उठाये पैदल ही छात्रावास से अपने घर जाने हेतु वाहन की तलाश कर रहे है।

शिक्षा विभाग स्थानांतरण घोटाला की कथित डायरी पर पुलिस करेगी आज खुलासा

0

शिक्षा विभाग स्थानांतरण घोटाले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के  48 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा किया है। शिकायत के बाद से ही राखी पुलिस टीम का गठन कर मामले की जांच और अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी। जिसके बाद सीसीटीवी और मोबाइल ट्रेस कर तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

फर्जी डायरी बनाने वाले तीन लोगों की पुलिस ने गिरफ्तारी की है | शिक्षा विभाग में इंटरनल खींच तान की वजह से सामने आई फर्जी डायरी |

जी आर चन्द्राकर पूर्व शिक्षा अधिकारी
संजय सिंह ठाकुर ( नेता)
और कपिल सिंह टाइपिस्ट हुए गिरफ्तार

अधिकारियों में आपसी रंजिश के चलते बनाई गई थी फर्जी डायरी 2 बजे होगा इस मामले में खुलासा

मुख्यमंत्री ने भी इस मामले में दिए संकेत, मामला सुलझा लिया गया है, जल्द ही पुलिस मामले का करेगी खुलासा |

देश के 112 आकांक्षी जिलों में नारायणपुर स्वास्थ्य और पोषण में अव्वल,सभी जिलेवासियों को बधाई -चन्दन कश्यप

0

हॉल ही में निति आयोग द्वारा जारी देश के 112 आकांक्षी जिलों में नारायणपुर जिला भी शामिल है निति आयोग के तय मानकों पर काम करते हुए नारायणपुर जिला ने पुरे देश में स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया। देश के 112 आकांक्षी जिलों में स्वास्थ्य और पोषण में नारायणपुर जिला को पहला स्थान मिलने पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) एवं नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप ने पुरे जिलेवासियों और जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा की आज यह जिले के समस्त जनता और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी के वजह से संभव हो पाया है,यह हमारे लिए बहुत ख़ुशी की बात है की कोरोना काल में भी जिला का विकास नही रुका निति आयोग द्वारा जारी देश के 112 आकांक्षी जिलों में नारायणपुर जिला को प्रथम स्थान मिलना हम सब के लिए गौरव की बात है,आगे भी हम सब मिलकर नारायणपुर के समग्र विकास हेतु योगदान देंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की आकांक्षाओं के अनुरूप जिले में जो काम हो रहा है ओ सराहनीय है। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं बस्तर सांसद दीपक बैज जी के मार्गदर्शन मे नारायणपुर जिला लगातार विकास की और अग्रसर है, मैं जिला प्रशासन के पूरे अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्य सराहनीय है कि इस कोरोना काल में भी लगातार कार्य करते हुए देश के आकांक्षी जिलों मे नारायणपुर जिले को प्रथम स्थान तक लाने मे अपना योगदान दिया। आप सभी को पुनः बधाई और शुभकामनाएं |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

दिल्ली जाने से पूर्व भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना साथ ही कहा धान खरीदी को लेकर किसानों को चिंता करने की जरुरत नहीं, यदि आवश्यकता पड़ी तो समय में वृद्धि की जाएगी

0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बीते कुछ दिनों से मौसम ठीक न होने की वजह से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की स्थिति प्रभावित हुई है। इसको लेकर किसानों को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। मौसम ठीक होते ही उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी में तेजी लायी जाएगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए दिल्ली जाने से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का देश में अस्तित्व समाप्त हो रहा है और उसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले ही भारतीय जनता पार्टी के मंत्री विधायक भाजपा छोड़कर जा रहे हैं निलंबित आईपीएस अधिकारी जेपी सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें जवाब देने योग्य कुछ भी नहीं है कानून अपना काम कर रहा है मामला न्यायालय में विचाराधीन है और गिरफ्तारी के बाद वह अपने बचाव के लिए उल जलूल बातें कर रहे हैं |

छत्तीसगढ़ में डायरी से मचे बवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के द्वारा इसकी जांच की जा रही है आज कुछ देर बाद वो प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं जो भी बातें इस डायरी में हैं उसकी सत्यता पुलिस निकालकर जनता के सामने रख देगी भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के आरोप पर कहा कि 15 वर्षों तक भ्रष्टाचार करने वाले हमारी पारदर्शी सरकार के ऊपर आरोप लगा रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई भी मुद्दे नहीं है और कल खुद शिक्षा मंत्री ने मुझसे मुलाकात करके जांच करने के लिए कहा था उस पर रायपुर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जांच चल रही है और बहुत जल्द ही इसका खुलासा भी हो जाएगा |

हिकमीपारा का युवक निकला चालसोबराज, एटीएम कंपनी के साथ किया फ्राड, मास्टर माइंड सहित तीन गिरफ्तार, दो फरार, लगभग तीन करोड़ रुपए के अमानत की खयानत का मामला

0

जगदलपुर। जगदलपुर शहर के रमैया वार्ड हिकमीपारा निवासी युवक द्वारा एटीएम कंपनी के साथ फ्राड किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक पर तीन करोड़ रुपए से अधिक की ख़यानत की है जिसके लिए कोतवाली पुलिस द्वारा जांच कर रही है। इस मामले में पांच लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है और दो युवक फरार हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार हिकमीपारा निवासी युवक एक निजी कंपनी का कैश एटीएम में डालता था किंतु उसने कुछ माह से एटीएम में राशि नहीं डाल कर तीन करोड़ रुपए से अधिक की हेरा-फेरी कर ली है। एसबीआई द्वारा जब यह ऑडिट किया गया तो मामले का खुलासा हुआ कि अमानत में खनायत हो गया है। कंपनी ने राशि स्टेट बैंक में जमा करा दिया किंतु कंपनी ने अपने कर्मचारी के खिलाफ शिक़ायत दर्ज करा दिया जिसके कारण कोतवाली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस ने ख़यानतदार इस युवक को हिरासत में लिया गया है जिसमें शहर के कई युवाओं के नाम भी सामने आई है जिससे पूछताछ किया जा रहा है।

लग्जरी गाड़ियों पर भी फूंके ख़यानत के रुपए

इस युवक ने कई लग्जरी गाड़ियां खरीदी जिसको युवक की निशानदेही पर जप्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस युवक ने दुपहिया वाहनें भी खरीद कर बांटा गया है।

कई पत्रकारों के साथ भी चाल सोबराज से मित्रता

कोतवाली पुलिस के अधिकारी अनुसार हिकमीपारा निवासी युवक के साथ कुछ पत्रकारों के साथ प्रांगणता की बातें भी सामने आ रही है जिनको भी महंगे-महंगे उपहार उसने भी दिए हैं। कोतवाली पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि पत्रकारों से धौंस दिलाने की भी कोशिश की किंतु मामला उल्टा पढ़ने से पत्रकार इस युवक से पीछा छुड़ा रहें हैं।

आनलाईन जुआ में भी उड़ाए, लाखों रुपए

लक्ष्मी चंचला होती है, ज्यादा लक्ष्मी लोगों को दिग्भ्रमित कर देता है।ऐसा ही एटीएम कंपनी के साथ फ्रांड करने वालों के साथ हुआ जिन्होंने आनलाईन जुआ खेलते हुए लाखों रुपए खर्च कर दिए।

एक होटल में दस लाख से ऊपर की पार्टी

विगत दिनों इस चाल शोबराज ने शाही पार्टी दी जोकि रायपुर रोड़ स्थित एक होटल में लगभग दस हजार रुपये के मान से सौ व्यक्ति पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च कर डाले जिसमें शराब-कवाब के इंतजाम भी किए गए थे।

समाजसेवा में भी इस युवक ने उड़ाए पैसे

कथित कुछ समाजसेवियों को भी इस ने फ्राड के पैसे दिए। इन समाजसेवियों में कुछ पत्रकार भी शामिल हैं। इस युवक ने दरियादिली भी दिखाए जिसके कारण समाजसेवा के नाम पर भी उन्होंने पैसे उड़ाए।

सीएमएस कंपनी के कस्टोडियन एवं आरोपियों के द्वारा बैंक से एटीएम में राशि जमा करने के नाम पर धोखाधडी

0

सीएमएस कंपनी जो बैंक से धनराशि लेकर विभिन्न एटीएम में राशि जमा करने का कार्य करती है। सीएमएस कंपनी की ओर से थाना कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया है, कि कंपनी के कस्टोडियन एवं आरोपियों के द्वारा बैंक से एटीएम में राशि जमा करने के नाम पर राशि लेकर धोखाधडी करने के संबंध में कार्यवाही हेतु शिकायत पत्र दिया गया है। उक्त शिकायत आवेदन पर थाना कोतवाली में आरोपी (1) योगेश यादव (2) कौशल यादव (3) ललित नारायण साहू एवं (4) मंजूर रजा के विरूद्ध धारा 406, 409, 420, 120(बी), 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया दौरान विवेचना में संदेही योगेश यादव, कैलाश यादव एवं ललित नारायण साहू को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ पर पाया गया कि योगेश यादव एवं कैलाश यादव दोनो सीएमएस कंपनी के कस्टोडियन है, जो प्रतिदिन बैंक से निर्धारित राशि आहरित कर संबंधित एटीएम में जमा करने जाते थे एवं मुख्य आरोपी योगेश यादव उर्फ योगी संबंधित एटीएम में निर्धारित राशि जमा ना कर अपनी मर्जी से कम राशि जमा करता था और अंतर की राशि अपने व्यक्तिगत उपयोग एवं शान शौकत में खर्च करता था। एवं उक्त राशि में से कुछ राशि इसके द्वारा कैलाश यादव एवं आडिटर ललित नारायण साहू को भी दिया है। आरोपी योगेश यादव के द्वारा अपने शान शौकत में कई महंगेे सामान खरीदना एवं उपयोग करना बताया है। उक्त राशि में से अधिकांश राशि आॅन लाईन तरीके से बेटिंग कर रूपये पैसे हार जाना बताया है एवं आरोपी योगेश यादव के कब्जे से मोबाईल फोन, लैपटाप, स्मार्टवाच, चार पहिया वाहन स्कार्पियो, हैरियर, दो पहिया वाहन सुजूकी एक्सेस, एसी, टीवी आदि सामान जप्त किया गया है। इसके अतिरिक्त तीनों आरोपियेां के कब्जे से 8,00,000/-रूपये नगद राशि बरामद कर जप्त किया गया है। मामले में आरोपी योगेश यादव, कैलाश यादव एवं ललित नारायण साहू को गिर0 किया गया है। मामले का आरोपी मंजूर रजा फरार है जिसकी गिरफ्तारी नही हो पायी है। कुछ राशि अपने साथियों को उधार देना बताया है। मामले में आरोपी से पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।

दल्ली राजहरा में हुआ NSUI की मुहिम कैंपस चलो यात्रा का पोस्टर विमोचन

0

आज बालोद जिले के दल्ली राजहरा में कैंपस चलो यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के निर्देश अनुसार बालोद जिला कैंपस चलो अभियान के प्रभारी फराज अहमद ,आदित्य नारंग, दामेंद्र परघनिया जी का आगमन राजहरा हुआ जिनका छात्र नेता भरत देवांगन के नेतृत्व में फूलमाला पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया |

जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर , एल्डरमैन प्रमोद तिवारी एवं प्रभारियों द्वारा महाविद्यालय के बाहर अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया तत्पश्यात कैंपस चलो यात्रा के प्रभारियों द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ बैठक की गई एवं महाविद्यालय के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसके पश्चयात कैंपस चलो अभियान के प्रभारियों द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आफिस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली गयी एवं अभियान के विभन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला जिसमे प्रभारियों द्वारा बताया गया की अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को छात्रों तक पहचाना है एवं छात्र छात्राओ कि सभी समस्यओ का निराकरण करना है उक्त मौके पर विशेष रूप से छात्र नेता , दिनेश यादव, अशोक श्रीवास्तव, रंजीत बघेल, एस निशा, अभय बंबेश्वर, कुलदीप साहू, आकाश सिंघ, चंदन ठाकुर, निहाल उके, नीरज साहू, राज, देवयानी, राजन, सिद्धार्थ, सुधीर, रवि रंगारी, रौनक, अमन जायसवाल, हेमंत पटेल , निखिल कड़पति, दीपक , रोहन, देवनारायण, हिमांशु मेश्राम, खिलेष पटेल, आयुष दुबे, आत्माराम ,नंदकुमार, प्रवीण यादव, परदेसीराम एवं अन्य साथी उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी की सराहनीय पहल, जरुरतमंदो को कंबल वितरित किया

0

गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी के माध्यम से जरुरत मंदो के लिए कंबल वितरित करना सराहनीय पहल |

लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष के मुख्य अतिथि, विद्या शर्मा उपाध्यक्ष के अध्यक्षता और मुख्य नगरपालिका अधिकारी के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न, जरुरत मंदो के मदद के लिए मकरसंक्रांति में नगर पंचायत में परोपकारी आयोजन मे उपाध्यक्ष विद्या शर्मा और पार्षद व मुख्य नगरपालिका अधिकारी रहे उपस्थित – लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा

वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नगर के नागरिकों के स्वास्थ्य की कामना करते हुए अति जरूरतमंद लोगों को अध्यक्ष एवं पार्षदों के कार्यकाल 2 साल पूरे होने के अवसर पर बांटे कंबल एवं मास्क |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अध्यक्ष व पार्षदो ने मास्क लगाने व कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की भी अपील की..अध्यक्ष ने मकरसंक्रांति कि समस्त नगर वासियों को दी बधाई और सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किए मंगलकामना |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

डौंडीलोहारा. नगर पंचायत डौंडीलोहारा अंतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू व पार्षदो ने मकरसन्क्रान्ती पर्व व दो वर्ष का कार्यकाल पुरा होने के अवसर पर विभिन्न जरुरतमन्दो को कम्बल व मास्क वितरित किया.अध्यक्ष ने कहा की ठंड के मौसम मे कइ जरुरतमन्दो के पास कम्बल आदि की व्यव्स्था नही होने से उन्हे परेशानी हो रही थी जिसकी सुचना मिलने पर उन्होने अपने पार्षद साथियो के साथ जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर भी मास्क व कम्बलो का वितरण किया. इस दौरान लगभग 20 जरुरतमन्दो को कम्बल,मास्क व तिल के लड्डू वितरित किये .इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान पार्षद झुमुक कोसमा, ममता शर्मा, दशोदा भुआर्य, अनिता साहू, सोहद्रा देवान्गन रहिमत कोसमा सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पंकज चंद्राकर रामयश पटेल राम गुलाल सिन्हा महेंद्र साहू दीपक प्रकाश ठाकुर नीलकंठ ठाकुर ईश्वर आर्य गोविंद उइके पुरुषोत्तम चंद्राकर लक्ष्मी तिवारी सुभाष श्रीवास्तव अन्य लोग भी मौजुद रहे.

बालीकोंटा में त्रिकोणीय मुकाबले से रोमांचक मुकाबले के आसार, बिसात बिछी लेकिन नहीं जम चुनावी रहा रंग, कोरोना और मौसम के कारण इस पर व्यापक असर

0

जगदलपुर। बस्तर जिले में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पंचायतों में उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के बालीकोंटा में भी चुनाव हो रहा है। बालीकोंटा में त्रिकोणीय मुकाबले से रोमांचक मुकाबले के आसार हैं किंतु कोरोना गाइडलाइंस और मौसम में गड़बड़ी के कारण चुनावी रंग नहीं जम पा रहा है।

जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के बाली कोंटा में पंचायत आम चुनाव में तायमनी कश्यप सरपंच निर्वाचित हुई थी किंतु स्वास्थ्यगत कारणों से उनकी मौत हो गई जिसकी वजह से उपचुनाव हो रहा है जिसमें 3 लोगों में सरपंच बनने के लिए नॉमिनेशन भी किया है जिसके तहत 20 जनवरी को चुनाव होगा। चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइंस के कारण आम सभा, चुनावी रैली एवं अन्य प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है जिसके वजह से प्रत्याशी सिर्फ घर घर जाकर ही प्रचार प्रसार कर सकते हैं। इस कारणवश किसी भी प्रकार का रंग गांव में नहीं जम रहा है और रही सही कसर मौसम ने भी पूरी कर दी है। विगत 4 दिनों से बस्तर जिले में बारिश के कारण शाम को चुनावी रंगत नहीं जम पा रही है।

लक्ष्मनी ,लच्छनी और फूलमती चुनाव मैदान में बालीकोंटा पंचायत उपचुनाव में लक्ष्मनी, लच्छनी और फूलमती चुनाव मैदान में हैं। लक्ष्मनी कश्यप वर्तमान में पंच हैं और कार्यवाहक सरपंच की जवाबदारी संभाल रही है। वहीं लच्छनी पूर्व सरपंच तायमनी की देवरानी सरपंच कुर्सी घर में रहे उसके लिए प्रयासरत हैं। इसी प्रकार फूलमती जो कि पूर्व सरपंच रह चुकी है और पिछले चुनाव में तायमनी कश्यप से हार चुकी है जिससे वह सरपंच बनने एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS