City Media - Page 1280 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1280

कार चोरी करने वाले चोर पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

🔅 कार चोरी के 12 घंटे के भीतर बोधघाट पुलिस ने की कार्यवाही।

🔅 संतोषी वार्ड क्षेत्र से हुई थी कार की चोरी।

🔅 चोर के कब्जे से 01 कार, 01 मोबाईल बरामद।

🔅 जप्त आल्टो कार की कीमत 2,00,000/-रूपये।

🔅 कार क्र0- सीजी 17 केएल 6807 एवं 01 नग मोबाईल बरामद ।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में आपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 01 दिन पूर्व संतोषी वार्ड क्षेत्र से 01 आल्टो कार क्रमांक सीजी-17-केएल-6807 के चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर थाना बोधघाट में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर माल-मुल्जिम की पता-तलाश किया जा रहा था दौरान पतासाजी के ज्ञात हुआ कि चोरी हुई आल्टो कार धनपुॅजी क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु धनपुॅजी कि ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा कार चोरी के संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ पर संदेही द्वारा अपना नाम हितेश उर्फ गोलू सेठिया निवासी हाटकचोरा होना बताया गया जिसके पास 01 आल्टो कार मिला जिस संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उक्त कार संतोषी वार्ड क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है एवं बेचने की नियत से उडीसा की ओर जाना बताया आरेापी हितेश सेठिया के द्वारा चोरी का अपराध करना पाये जाने पर उसके कब्जे से 01 आल्टो कार क्रमांक सीजी-17-केएल-6807 एवं 01 नग मोबाईल बरामद कर जप्त किया गया है। मामलें में अरोपी हितेश उर्फ गोलू सेठिया गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्तशुदा आल्टो कार की कीमत 2,00,000/-आंकी गई है।

🔅 नाम आरोपी –

  1. हितेश सेठिया उर्फ गोलू सेठिया पिता रामनाथ सेठिया उम्र 29 वर्ष निवासी हाट कचोरा, जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक -लालाजी सिन्हा
उनि0 – प्रमोद ठाकुर
प्र0आर0- त्रिपुरारी रॉय, उमेश चंदेल,
आरक्षक- अजय चंद्राकर, भीमसेन मंडावी

विधायक डॉ प्रीतम राम तिर्की को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के डायरेक्टर के साथ अध्यक्ष बनाए गए

0

विधायक डॉ प्रीतम राम तिर्की को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के संचालक मंडल में संचालक नियुक्त करते हुए आगामी आदेश तक संचालक मंडल का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है |

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड के आर्टिकल 72 (a) में उल्लेखित अधिकारों का प्रयोग करते हुए आगामी आदेश तक डॉ. विनय जायसवाल, डॉ. के.के. धुव, विधायक और नीलाभ दुबे. को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड के संचालक मंडल में संचालक नियुक्त करता है |

दल्लीराजहरा डढसेना पुलिया में हुए रॉड की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – वार्ड क्र0 15 नियोगी नगर राजहरा में निवास करने वाले बीएसपी ठेकेदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीएसपी ठेका कार्य के अंतर्गत सड़क बनाने का कार्य डढसेना पुलिया डेम साईड के पास चल रहा है, इस कार्य में 16 एमएम राड का उपयोग होता है । दिनांक 25.08.2021 को रात्री के 12.00 बजे से 3.00 बजे के बीच निर्माण स्थल से लगभग 200 किग्रा, 16 एमएम राड को कोई अज्ञात चोरों चोरी कर लिया गया है की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 284/21 दिनांक 25/08/21 धारा 379 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई थी आरोपी विवेचना के दौरान पता तलाश जिसमें आरोपी कमल कुमार बघेल 25 वर्ष ने अपने साथी टोमन लाल अमरिया 28 वर्ष एवम अमर दास मानिकपुरी 19 वर्ष ने दिनांक घटना समय सदर को जुर्म करना स्वीकार किये जाने पर पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

Breaking Corona – दल्लीराजहरा में हुआ कोरोना का विस्फोट, मिले 37 केस, जाने किस वार्ड से कितने मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा |

आज 15/01/2022 को आये कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के अनुसार डौंडी ब्लॉक में सबसे अधिक दल्लीराजहरा से 37 कोरोना पॉजिटिव मिले एवं डौंडी, चिखलाकसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 12 लोग मिले |

वार्ड के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –

कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

आबकारी विभाग द्वारा 177 पाव देशी मदिरा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

0

बालोद – अवैध शराब बिक्री और कार्यवाही नहीं होने के चलते अवैध शराब बेचने वालों की हौसले बुलंद हो गए है । शराब की अवैध बिक्री की वजह से क्षेत्र का माहौल वातावरण खराब हो गया है। जिस पर जिला कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है दिनांक 15.01.2022 को आरोपी-त्रिलोक, पिता-विदेशी गौतम, जाति-कुर्मी, उम्र-52 वर्ष, निवासी शिकारी पारा बालोद, थाना-बालोद द्वारा अवैध रूप से मदिरा धारण एवं विक्रय तथा परिवहन की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 177 पाव देशी मदिरा प्लेन दुपहिया वाहन में परिवहन करते हुये पाए जाने पर विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए ‘जप्त मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर आबकारी विभाग द्वारा आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा • 34 (1) क.. 34 (2). 59-क, परिवहन के तहत गैरजमानती अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अभियान में शामिल सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी सर उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस.एल.पवार सर तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला बालोद के टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये एस. आर भाण्डेकर आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त- दल्लीराजहरा तथा नेहा सिंह परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक बालोद एवं अतुल देवांगन परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय एवं परिवहन पर सतत् कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 15.01.2022 को जिला बालोद (छ.ग.) में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही की गई ।

उक्त कार्यवाही में भोजराम रत्नाकर प्रधान आरक्षक आबकारी, मिलाप मण्डावी तथा ताम्रध्वज ठाकुर, आबकारी आरक्षक एवं कुलदीप ठाकुर वाहन चालक उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बस्तर में युवा पत्रकार संगठन का हुआ चयन यह एकमात्र ऐसा संगठन है जो सभी पत्रकारों का करता है स्वागत

0

जगदलपुर बस्तर में आज बस्तर युवा पत्रकार संघगठन का गठन किया गया। यहां एकमात्र ऐसा संगठन है जो सभी पत्रकार साथियों के लिए है |

इस संगठन में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, वेव पोर्टल, यू टुव चैनल के रिपोर्टर मौजुद रहे। इस संगठन में जिम्मेदारी अध्यक्ष पद पर बासकी ठाकुर सहित सचिव का दायित्व कार्तिक पाल को सर्व समिति से मिली है। इस संगठन में लगभग एक दर्जन से अधिक सदस्य जुड़ चुके है।

संगठन के सदस्य

(1) विजय पचौरी – नेशनल जनतंत्र टीवी
(2) बासकी ठाकुर – नेशनल नेटवर्क10
(3) राजेश प्रसाद – हिंदुस्तान समाचार
(4) कार्तिक पॉल – न्यूज 1 इंडिया
(5) मनोज जंगम – अनादि tv
(6) आकाश मिश्रा – साधना न्यूज
(7) सुनील साहा – साधना +
(8) रविन्द्र दास – खबर उजागर
(9) धीरज मेहरा – BNA न्यूज
(10) आनंद झा – अहिंसा क्रांति
(11) चन्द्रिका प्रसाद – न्यूज 24 एक्सप्रेस
(12) मोहम्मद अल्ताफ – vip न्यूज
(13) अनील राव – स्वदेश न्यूज
(14) प्रकाश रावल – छत्तीसगढ़ वॉच
(15) हरीश ठाकुर – लाइव टुडे न्यूज
(16) राजा कोस्टा – प्रबुद्ध जनता
(17) रजत चक्रवर्ती – कैमरामैन vip न्यूज
(18) साहिल दास – कैमरामैन अनादि tv
(19) ओम सिंह – बस्तर दर्पण
(20) कृष्णा जंगम – अमृत सन्देश
(21) रोहित कोरी – न्यूज 1 इंडिया
(22) स्यामल सिंह – कैमरामैन साधना + सहित लोकेश साहू मौजूद थे।

इस संगठन के अध्यक्ष बासकी ठाकुर ने कहा की इस संगठन से जुड़ने वाले सभी पत्रकार साथियो का इस संगठन में स्वागत है।

शहरी क्षेत्रों की तरह अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सीधे नल से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी – रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत कुरंदी एक एवं दो में 1 करोड़ 48 लाख 28 हजार रुपए के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजन का भूमिपूजन किया

ग्राम पंचायत कुरंदी 1 में 89.75 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 3 नग ,सोलर पंप 1 नग , क्लोरिनेशन कक्ष 1 नग , पाइप लाइन बिछाने का कार्य 6370 मीटर जिससे की 390 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी | ग्राम पंचायत कुरंदी 2 में 58.53 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग,क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल निर्माण,टंकी निर्माण कार्य 50 किलो लीटर, पाइप लाइन बिछाने का काम 2980 मीटर जिससे की 236 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी के नल-जल योजनाओं का शिलान्यास किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार हर ग्राम पंचायत में रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया जा रहा है तथा जल्द से जल्द हर घर में नल से सीधे शुद्ध पेयजल आपूर्ति होना आरंभ हो जाएगा | आज भी हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल जनित बिमारी से बहुत से लोग पीड़ित होते हैं शुद्ध पेयजल आपूर्ति होने पर इन बिमारियों से बचा जा सकता है |उन्होंने कहा की अभी तक केवल शहरी क्षेत्रों में ही नल जल योजना के तहत सीधे घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति होती थी पर अब हमारी कांग्रेस सरकार के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह,इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप भदौरिया,कुरंदी 1 की सरपंच विमला कश्यप,उप सरपंच रमेश बघेल,कुरंदी 2 की सरपंच धनमती पुजारी,उप सरपंच धर्मेन्द्र कश्यप, बूटा सिंह,दीपा गुप्ता समेत नल जल योजना के सहायक अभियंता श्री जैन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत नगरनार को दी 1 करोड़ 70 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ग्राम पंचायत नगरनार को 1 करोड़ 70 लाख 91 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी

79.21 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना का किया भूमिपूजन

आदर्श देवगुडी नगरनार में 18.50 लाख रुपए की लागत से होगा भंडारीन माता गुड़ी का जीर्णोद्धार

अर्बन योजना अन्तर्गत 43.20 लाख रुपए की लागत से बिहान बाजार का किया लोकार्पण

20 लाख रुपए की लागत से निर्मित मितानिन प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण

10 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण

ग्राम पंचायत नगरनार में 79.21 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल निर्माण, टंकी निर्माण कार्य 40 किलो लीटर, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 6375 मीटर जिससे की 250 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत नगरनार में 1 करोड़ 70 लाख 91 हजार रुपए की सौगात देते हुए कहा की नगरनार ग्राम पंचायत नगरनार स्टील प्लांट के कारण नगरनार क्षेत्र का विकास अब तेजी से हो रहा है | नगरनार क्षेत्र हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के भी दिल के करीब है और इसलिए इस ग्राम पंचायत के विकास की जिम्मेदारी हमारी है आज आपके पंचायत में आदिवासी संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए आदर्श गुड़ी का निर्माण करवाया जा रहा है | आदिम संस्कृति में माता गुड़ी का विशिष्ट महत्व है बिहान बाजार से रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे एवं मितानिनों के प्रशिक्षण के लिए भी मितानिन प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया गया है अब मितानिन बहनों को यहीं प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसलिए प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया गया है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंकट के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटक के जिलाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल, सरपंच भेजापदर बुधसन कश्यप, सरपंच कस्तूरी राजेंद्र कश्यप, सरपंच धनपूंजी नीलांबर नाग, सरपंच खूंटपदर सिरो नाग, सरपंच आमागुडा भगतराय बघेल वरिष्ठ कांग्रेसी जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र,विजय बिसाई,विजय दास, रविशंकर दास,डुमर बघेल माता पुजारी,अलेख महिमा आश्रम प्रमुख बाबा सुखदास जी, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष इंदू बघेल सहित पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित रहे |

किसानों का समर्थन मूल्य में धान खरीदी अवधि एक माह बढ़ाने की मांगः सांसद प्रतिनिधि

0

किसानों को कोरोना के साथ बेमौसम की पड़ी दोहरी मार

मार्कफेड से निम्न गुणवत्ता प्लास्टिक बोरियों की जांच की मांग

दल्लीराजहरा/डौण्डी 14 जनवरी सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा की बेमौसम बारिश का असर सभी के जनजीवन पर तो पड़ा ही है किसान मौसम की बेरूखी के कारण फसल खराब हो जाने के डर से धान खरीदी केन्द्रों व विभिन्न सोसायटियों में नही लेकर आ रहे हैं किसानों को कोरोना के साथ बेमौसम की दोहरी मार पड़ी है‌। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने आगे कहा की 28, 29 दिसंबर में हुई बारिश के चलते लगभग एक सप्ताह तक धान खरीदी पूरे प्रदेश में प्रभावित रहा पुनः बारिश होने से फिर से समितियों में धान खरीदी बंद हो गई ऐसे स्थिति में शेष बचे किसानों का धान जनवरी माह में खरीदी किया जाना संभव नही है उन्होने प्रदेश सरकार से किसानों के हित में धान खरीदी की समय सीमा एक माह बढ़ते हुए 28 फरवरी तक खरीदी किये जाने की मांग किये हैं उन्होने आगे कहा की शासन की लाचार

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

व्यवस्था के चलते अनेकों धान खरीदी केन्द्र में बंफर लिमिट से कई गुणा ज्यादा धान पड़ा है, ऐसे स्थिति में किसानों को अपना धान औने पौने में बिचौलियों को बेचने में मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही उन्होने समिति प्रबंधक को धान की सुरक्षा के लिए फोन से दिशा निर्देश भी दिए एवं मार्कफेड द्वारा निम्न गुणवत्ता की प्लास्टिक बोरियों की आपूर्ति धान खरीदी के लिए की गई है जिसकी जांच की जाना आवश्यक बताते हुए इसकी जांच की मांग भी शासन प्रशासन से किये हैं। साथ ही ध्रुवे ने कहा की जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं समिति में धान बेचने वाले आने वाले किसानों को सावधानी बरतने की बात कही कोरोना से डरने के बजाय सावधानी से उससे निपटने की आवश्यकता है। इसके लिए न केवल खुद सतर्क रहे बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करने की जरूरत है ओमीक्रॉन वेरियंट की रोकथाम व सुरक्षा के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन जरूरी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान तिरंगा महिला क्लस्टर संगठन जैबेल ग्राम पंचायत छिंदगांव में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा नवनिर्माण भवन का शुभारंभ किया गया

0

💢राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान तिरंगा महिला क्लस्टर संगठन जैबेल ग्राम पंचायत छिंदगांव में बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेस्वर बघेल जी द्वारा नवनिर्माण भवन का शुभारंभ किया गया |

♦️ग्राम पंचायत छिंदगांव में बस्तर विधायक जी के समक्ष उपस्थित होकर उन्नीस समूह के सदस्यों ने विगत कई महीनों से भवन के लिए मांग रख रहे थे जिसको विधायक जी संज्ञान में लेते हुए सभी बहनों को रक्षाबंधन के शुभ अवसर भवन बनाने हेतु हामी भर दी थी आज वही भवन बनकर पूरा हुआ है जिसका आज बस्तर विधायक जी द्वारा शुभारंभ किया गया |

♦️बस्तर विधायक जी ने सभी बहनों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और उनके मनोबल बढ़ाया सभी समूह के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि यह भवन बनने से आपकी क्लस्टर संगठन के लिए बहुत बहुमूल्य साबित होगी आप सभी से आशा है कि जिस तरह आप सभी के काम लग्न से यह प्रभावित होकर यह भवन का निर्माण हुआ ठीक आप सभी को भी इस क्षेत्र के नाम रोशन करते हुए आगे आने वाली पीढ़ी को भी आप सभी के माध्यम से अच्छी रोजगार प्राप्त होगी महिला समूह के माध्यम से ही हम आगे की ओर अग्रसर हो सकते है |

♦️जिसमें मौजूद रहे जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाईक,जिला सचिव वीरेंद्र सेठिया, राजेश कुमार,घनश्याम नाग,जनपद सदस्य कमल बघेल, सरपंच शरद बघेल,लैखन बघेल,सुमनी बघेल,तुलेस्वरी,पार्वती,भकचंद ,फरशु, लंबुधर, बैशाखू, एवं समस्त कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS