City Media - Page 1289 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1289

आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पद पर रत्तीराम कोसमा एवं जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भेड़िया के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में हर्ष।

0

प्रदेश आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जनक ध्रुव द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी की अनुशंसा सेअपनी कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें प्रदेश महामंत्री के पद पर बालोद जिले के वरिष्ठ एवं अनुभवी आदिवासी नेता रतिराम कोसमा को एवं बालोद जिला अध्यक्ष के लिए सुरेंद्र भेड़िया का मनोनयन किया गया है | इनकी नियुक्ति पर बालोद जिला के कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव का आभार व्यक्त करते हुए, मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दिए हैं। बधाई देने वाले में प्रमुख रूप से चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धीरज उपाध्याय महामंत्री शंभू साहू महामंत्री पुरुषोत्तम पटेल वरिष्ठ इंका नेता रामजी भाई पटेल क्रांति भूषण साहू विकास चोपड़ा बंटी शर्मा अनिल यादव देवेंद्र साहू हसीना बेगम चमेली साहू भगवती सोनकर सरोज पटेल रश्मि दुबे शिबू नायर अशोक बाम्बेश्वर प्रमोद तिवारी ईश्वर राव जेबा कुरेशी काशी निषाद कोदूराम दिल्लीवार संतु पटेल भोजराज साहू तामेश्वर साहू चंद्रेश हिरवानी मुकेश पौषार्य लता कुमारी अनीता साहू पीमन साहू सादिक अली देवेंद्र साहू चुकेश्वर साहू भूपेंद्र साहू प्रवीण साहू इंद्र कुमार धनकर दुष्यंत अमृत भोलेश्वर अमृत बेनी राम यदु अशोक गजेंद्र रामाधार गजेंद्र केके राजू चंद्राकर तोरण चंद्राकर खेमराज चंद्राकर प्रवेश जैन गोपाल प्रजापति छबीला सिन्हा लक्ष्मण भंडारी सुरेश साहू जीवन कश्यप संजीव चौधरी दुर्गा ठाकुर सुचित्रा साहू जागृत सोनकर बसंती दुग्गा हेमंत साहू परमेश्वर देशमुख संजय बारले नरेंद्र सोनबोइर मेघनाथ साहू अनुभव शर्मा ने बधाई दिए हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के चुक को मुद्दा बनाकर पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने षड्यंत्र रचा जा रहा है – दिनेश यदु

0

♦️कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव दिनेश यदु ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के काफिला का एक बॉर्डर एरिया में लगभग 15 मिनट तक रुके रहना सुरक्षा में निश्चित रूप से बहुत बड़ी चूक है परंतु भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से प्रचारित कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने आशंका व्यक्त किया है कि कई भाजपा के पंजाब में अपनी जमीन तलाशने का कोई नया षड्यंत्र तो नहीं इस बहाने राष्ट्रपति शासन लगा कर अपनी पार्टी की कमजोरियों को जनता पर थोपना चाहती है

♦️कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव दिनेश यदु ने प्रधानमंत्री के सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपनी कमजोर जनाधार के चलते इस बहाने वह राष्ट्रपति शासन लगा कर पंजाब में होने वाले चुनाव में नैया पार करने का सोच रही है

♦️उन्होंने कहा जिस तरह से इस पूरे मामले को पूरे देश में प्रचारित किया जा रहा है निश्चित तौर पर सुरक्षा में हुई चूक की वजह से ज्यादा इसे प्रसारित करने में प्रधानमंत्री मोदी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य रूचि ले रहे हैं और कहीं ना कहीं राष्ट्रपति शासन लग जाए की स्थिति निर्मित करने का प्रयास कर रहे हैं जो कि लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य जनक है |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

♦️प्रदेश सचिव दिनेश यदु ने कहा राज्य में ला एंड आर्डर की जिम्मेदारी पुलिस की होती है परंतु बात जब प्रधानमंत्री की होती है तो उनकी सुरक्षा में एसपीजी का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है प्रधानमंत्री की सुरक्षा में दौर के पूर्व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसपीजी की टीम पहले ही संबंधित राज्य में जाती है यह स्थानीय खुफिया अधिकारियों से मिलती है कहां क्या व्यवस्था होनी चाहिए क्या रूठ होना चाहिए यह सारा कुछ तक एसपीजी करती है जबकि पुलिस की भूमिका आउटर सर्किल में सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है जबकि एसपीजी इनर सर्कल में इसलिए भाजपा के नेताओं को जांच रिपोर्ट आने तक इंतजार करना चाहिए जो कि वहां के मुख्यमंत्री करवा रहे हैं

♦️प्रदेश सचिव दिनेश यदु ने कहा जब भी किसी राज्य में देश के प्रधानमंत्री का दौरा होता है तो प्रधानमंत्री काफिले के कभी भी एक ही नियत मार्ग नहीं होता बल्कि वह वैकल्पिक मार्ग भी होते हैं ताकि अगर किसी एक मार्ग पर कोई अर्चन आ जाए तो वैकल्पिक मार्ग से पीएम का काफिला आगे बड़ सकें ऐसे में जांच का विषय है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो एसपीजी की टीम तैनात थी वह इन विकल्पों पर गंभीरता से काम किया था या फिर जानबूझकर पूरे देश में चन्नी सरकार को बदनाम करने से षड्यंत्र रचा गया था |

♦️ प्रदेश सचिव दिनेश यदु ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर कहा है इस तरह का जो किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए इसलिए की इसी चूक के चलते कांग्रेस पार्टी ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को खो चुकी है |

सांसद दीपक बैज के कार्य शैली से प्रभावित होकर 100 से अधिक ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश..

0

बस्तर सांसद दीपक बैज ने विकासखंड दरभा के ग्राम आलवा तथा ग्राम पंचायत ढोढरे पाल में विकास कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज के कार्यशैली,जनता तक पहुंच,कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित और जिस तरह से बस्तर की आवाज देश के संसद में रेल,सड़क,जनहित मुद्दों को उठाते है से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत ढोढरेपाल,ग्राम पंचायत अलावा, ग्राम पंचायत छोटेगुडरा के 100 से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस में प्रवेश किया।

जिनको सांसद दीपक बैज ने विधिवत कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया -इस दौरान बस्तर सांसद ने कहा कि निश्चित ही आप लोगों का कांग्रेस में प्रवेश से पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी हम और आप आने वाले दोनों में साथ मिलकर पार्टी हित मे काम करेंगे।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, सरपंच अलवा दसरू पोयाम, तारा बेंजाम ,डिलमिली सरपंच दुर्जन कश्यप, सरपंच कटेनार कमलू, लछु मांझी, मुन्ना लाल जनपद सदस्य केलाउर, बुधराम उपसरपंच अलवा ,चैतू राम -भूतपूर्व सरपंच की कांग्रेस प्रवेश में कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

दल्लीराजहरा – कोरोना का बढ़ता खतरा फिर भी लापरवाही, मास्क नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्यवाही

0

आज रविवार को शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तहसीलदार, नगर पुलिस एवं नगरपालिका दल्लीराजहरा की संयुक्त टीम ने बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए चौक चौराहे पर बिना मास्क पहने लोगों के चालान काटे | इसके साथ ही राजहरा व्यापारी संघ के महामंत्री क्रांति जैन द्वारा मास्क न पहनने वालों को मुफ्त में मास्क बांटे | इस कार्यवाही में तहसीलदार नेहा ध्रुव, थाना प्रभारी टी.एस पट्टावी एवम टीम राकेश पाठक, बुद्धिमान सिंग, विपिन बेहरा एवम नगर पालिका की टीम शामिल रहे |

जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गरीबों के बिजली बिल माफ करने एवं काटे गये कनेक्शनों को तत्काल जोड़ने की मांग की सरपंच संघ ने, बिजली समस्या का समाधान न होने पर सड़क पर उतर बिजली विभाग के घेराव की भी चेतावनी दी

0

सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल धीवर ने कहा है कि ऐसे वक्त में, जब पूरे देश मे लॉकडाउन का सबसे बुरा असर किसानों, दिहाड़ी मजदूरों एवं गरीबों पर पड़ा है और पिछले दो सालों से वे अपनी जिंदगी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है, बिजली विभाग कई महीनों का एकमुश्त बिल गरीबों को थमा रहा है। बिल नहीं पटाने पर इन्हें नोटिस भेजा जा रहा है और घरों के कनेक्शन काट कर इस महामारी के समय उन्हें अंधेरे में रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले लॉकडाउन में कई महीनों तक बिजली बिल के लिए रीडिंग नहीं की गई, जिसके लिए बिजली विभाग जिम्मेदार है। अब कई लोगों को 40-50 हजार रुपये से भी ऊपर के बिल भेजे गए हैं, जो उनकी वार्षिक आय से भी ज्यादा है। रोज कमाने-खाने वाले मजदूरों और किसानों की मनमाने तरीके से भेजे गए इन बिलों को देखकर हालत खराब है कि जब उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं है, तो कैसे वे इन भारी-भरकम बिलों का भुगतान कर पायेंगे।

बात यहीं समाप्त नहीं होती है ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने वाली बातें सिर्फ कागजों में ही लिखी जा रही हैं 2016 मई महीने में पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा एक पत्र जारी कर कर बिजली विभाग को सूचित किया गया था कि किसी भी प्रकार का बिजली बिल भुगतान पंचायतों के द्वारा नहीं दिया जाएगा उसके उपरांत भी वर्तमान सरकार के 3 वर्ष बीत जाने के बाद आज पंचायतों को लाखों रुपए का बिल भेज दिया गया है और विद्युत कनेक्शन भी काट दिया गया है यह क्या पंचायती व्यवस्था का माखौल उड़ाना नहीं है सवाल पूछे जाने पर कि क्या सरकार यदि भुगतान नहीं देती है तो क्या होगा उस पर गोपाल जी ने कहा कि यदि का तो प्रश्न ही नहीं उठता यह भुगतान सरकार को ही करना पड़ेगा क्योंकि मूलभूत की राशि जो पंचायतों के खर्चे के लिए आती थी उसे भी 2016 से बंद कर दिया गया है तो पंचायतें जगमाल और बिजली का भुगतान कहां से करेगी हमने इस संबंध में नगरी प्रशासन मंत्री डेहरिया से मुलाकात की है उन्हें भी इस संबंध में अवगत कराया है पंचायत मंत्री टीएस बाबा से भी समय मांगा गया है और हम 15 दिनों के अंदर इसका निराकरण चाहते हैं किसी प्रकार का निराकरण नहीं होने पर प्रदेश पंचायत संघ सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की होगी।

गोपाल धीवर ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में फिर से कोरोना की तीसरी लहर तेजी से बढ़ रही है, जिसका फिर गरीबों की रोजी-रोटी पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। वे इन बिलों को पटाने की हालत में नहीं है। इसलिए पार्टी ने मांग की है कि गांवों में रहने वाले सभी किसानों, मजदूरों और शहरी झुग्गियों के गरीबों के बिजली बिल को माफ किया जाएं। साथ ही, बिल न पटाने के कारण जिन घरों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं, उनको एक सप्ताह के अंदर जोड़ा जाये। उन्होंने बताया कि बिजली समस्या को लेकर गांव-गांव में बैठकें आयोजित की जा रही है। इन बैठकों में आम जनता का भारी आक्रोश बिजली विभाग के खिलाफ सामने आ रहा है।

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में इंद्रावती नदी पर पोंडरी निर्माणाधीन पुल का प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया

0

जगदलपुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में इंद्रावती नदी पर पोंडरी निर्माणाधीन पुल का प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह मंडावी से पुल निर्माण से होने वाले फायदे की जानकारी ली। साथ ही गुणवत्ता के साथ पुल निर्माण का काम समयसीमा में पूरा करने को कहा। बताया गया कि इस पुल के निर्माण होने से नदी पार रहने वाले दर्जनों गांव के लोगों को आने जाने वाले में सुविधा होगी। खासकर बारिश के समय पुल नहीं होने से ग्रामीण नदी पार करने के लिए छोटी डोंगी (नाव) का इस्तेमाल करते हैं। जिसके कारण कई बार उफनती नदी में हादसे होने से कई लोगों की जान जा चुकी है। लखमा ने विधायक से कहा कि मैंने अपने कोंटा विधानसभा क्षेत्र के शबरी नदी पर पुसपाल से लेकर दोरनापाल तक कई पुल बनवाए जिससे ओड़िशा आने जाने वालों को राहत मिली है। वहां भी पुल नहीं होने से लोगों को परेशानी होती थी अब वहां बारिश में भी आराम से आना जाना हो जाता है।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा एवं विधायक देवती महेन्द्र कर्मा ने देवी दंतेश्वरी से बस्तर में खुशहाली की कामना

0

जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को शक्तिपीठ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर देवी की पूजा अर्चना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ तथा बस्तर की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। साथ ही कोरोना और ओमिक्रान से बचाव के लिए प्रार्थना की। इस दौरान दंतेवाड़ा विधायक देवती महेन्द्र कर्मा साथ रही।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

नाबालिग युवती के साथ मारपीट गाली-गलौज एवं उठवा लेने की धमकी देना युवकों को पड़ा भारी

0

 आरोपियों द्वारा नाबालिक प्रार्थिया से अश्लील गाली गुप्तार कर उठवा देने की धमकी देते हुए मारपीट तथा जातिगत गाली गुप्तार करना पडा भारी।
 आरोपियों को धारा 294,323,34 भादवि 3(क-फ) एस0टी0/एस0सी0 एक्ट के तहत् भेजा गया जेल

मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र की है, मामले की प्रार्थिया घटना दिनांक 03.01.22 को करीबन शाम 05.00 बजे स्कूल से आकर अपने घर पर बैठी थी, कि घर के बाहर आरोपी मुकुंद सिन्हा काफी अश्लील गाली गुप्तार कर रहा था, तब प्रार्थिया घर से बाहर निकलकर मुकुंद सिन्हा को गाली गुप्तार देने से मना की तो मुकुंद सिन्हा आक्रोश में आकर प्रार्थिया को धमकी देते हुए अश्लील गाली गुप्तार , मारपीट करने लगा, जिसे प्रार्थिया के पिता व आस पडोस के लोग बीच बचाव किये। प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण एवं प्रार्थी एवं गवाहो के कथन पर से दिनांक घटना समय को आरोपी मुकुंद सिन्हा का भाई संतोष कुमार सिन्हा दोनो एक राय होकर प्रार्थिया एवं उनके पिता को महार जाति के जानते हुए भी आरोपीगणों द्वारा जातिगत गाली तथा मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करने से प्रकरण में एक से अधिक आरोपी होने से धारा 34 भादवि जोडी गई है, एवं प्रकरण में धारा 3(क-फ) एस0टी0/एस0सी0 एक्ट का पाये जाने से प्रकरण में उक्त धारा भी जोडी गई। आरोपीगणो के विरूद्ध दिनांक घटना समय को अपराध घटित करने का साक्ष्य सबुत पाये जाने से दिनांक 07.01.2022 के क्रमशः 11.30 व 11.40 बजे विधिवत् गिरफ्तार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आरोपीगण

  1. मुकुंद राम सिन्हा पिता भिखारी राम सिन्हा उम्र 45 वर्ष साकिनान वार्ड क्र0 05 गब्दी थाना अर्जुदा जिला बालोद छ0ग0 ।
  2. संतोष कुमार सिन्हा पिता भिखारी राम सिन्हा उम्र 38 वर्ष साकिनान वार्ड क्र0 05 गब्दी थाना अर्जुदा जिला बालोद छ0ग0 ।
This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking Corona Alert – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | दल्लीराजहरा से अब तक कुल 13 एवं चिख्लाकसा से 01 संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं।

आज दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की स्थिति इस प्रकार रही –

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking बोलेरो पिकअप और ट्रक में जबरदस्त टक्कर से बोलेरो चालक डेढ़ घंटे फंसा रहा, ट्रक चालक फरार

0

दल्लीराजहरा – बालोद मुख्य मार्ग कुसुमकसा के पास ग्राम सूअरबोड़ और जम्ही के बीच बोलेरो पिकअप CG24 M 9571 और कच्चे माइंस से आयरन ऑर परिवहन कर रही 12 चक्का ट्रक CG04 MV 9775 के आपस में टक्कर होने से बोलेरो का चालक ट्रक में बुरी तरह से गाड़ी के अंदर फसा रहा | घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच चुकी थी | पिकअप चालक को आसपास के ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया | इसके पश्चात् घायल चालक को बालोद जिला अस्पताल ले जाया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे की वजह ट्रक चालक की बताई जा रही है एवं दुर्घटना के उपरांत ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS