जगदलपुर थाना कोतवाली में आज का दिन महत्वपूर्ण दिन रहा सरकारी नौकरी जो करता है उसे एक ना एक दिन रिटायरमेंट होना पड़ता है आज प्रधान आरक्षक जगदीश प्रसाद ध्रुव के लिए वह दिन था जगदीश प्रसाद ध्रुव ने बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित जगदलपुर शहर में भी कई थानों में अपनी ईमानदारी से ड्यूटी की इस दौरान उन्होंने कई चोरियों को रोका कई चोरों को गिरफ्तार भी किया अपनी ड्यूटी पर वाह हमेशा ही उपस्थित रहे और ईमानदारी से बिना किसी शिकायत के बेहतर काम किया उनकी पुलिस में भर्ती 1987 में हुई थी जगदीश प्रसाद महासमुंद के रहने वाले हैं 2021 में उनकी नौकरी समाप्त हुई है आज सिटी कोतवाली पुलिस में विदाई समारोह रखा
गया था इस विदाई समारोह में कोतवाली थाना के सभी स्टाफ एवं थाना प्रभारी एमन साहू सीएसपी किरण चव्हाण डीएसपी हेमसागर सिदार मौजूद रहे जगदीश प्रसाद ध्रुव के सम्मान में सी एस पी साहब ने साल श्रीफल देकर बस्तर पुलिस का स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया विदाई समारोह सम्मान होने के बाद स्टाफ ने जगदीश प्रसाद ध्रुव पर फूलों की वर्षा कर दी और नम आंखों से उन्हें विदा किया उनको और उनके पूरे परिवार को गाड़ी में बैठा कर विदाई दी गई इस दौरान जगदीश प्रसाद ध्रुव एवं उनके परिवार की आंखें नम दिखाई दी वही जगदीश प्रसाद एवं पूरे परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा व कोतवाली पुलिस का धन्यवाद किया।
जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज का सत्याग्रह बस्तर की जनता के लिए समलेश्वरी एक्सप्रेस के फिर से परिचालन की सौगात लेकर आया है। वालटेयर के डीआरएम ने सांसद दीपक बैज को सूचित किया है कि 4 जनवरी से समलेश्वरी एक्सप्रेस की सेवाएं बस्तर में बहाल हो जाएंगी। गौरतलब है कि संसद में बस्तर की रेल सेवाओं के विस्तार और रेल मंत्रालय के स्तर पर बस्तर की बंद रेल सेवा को बहाल कराने के लिए लगातार प्रयासरत बस्तर सांसद दीपक बैज ने रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार की बेरुखी के विरोध में एक दिवसीय सत्याग्रह करके रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड के अफसरों से मांग की थी। उनकी मांगों के समर्थन में बस्तर की जनता सहित बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस सत्याग्रह का प्रभाव सामने आने लगा है। समलेश्वरी एक्सप्रेस शुरू होने की खबर मिल चुकी है और अब बस्तर सांसद द्वारा रखी गई रेल सुविधाओं संबंधी अन्य महत्वपूर्ण मांग के लिए जनसहयोग से दबाव बनाया जाएगा ताकि बस्तर के विकास में किसी तरह की बाधा न आ सके। बस्तर सांसद दीपक बैज ने रायपुर -बस्तर के बीच रेल सेवा जल्द से जल्द शुरू करने के लिए मांग की है। इसी तरह रेलवे की सेवाओं की बहाली तथा विस्तार के संबंध में उनका कहना है कि कोरोना के समय से रेल सेवा बंद हो जाने के कारण बस्तर का पर्यटन उद्योग और होटल कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बस्तर की बेहतरी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे सांसद दीपक बैज ने कहा है कि यदि बस्तर की अपेक्षाएं पूरी नहीं की गई तो अभी तो एक दिवसीय सत्याग्रह के जरिए आंदोलन का संकेत दिया गया है, आगे इस संघर्ष का व्यापक विस्तार किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार और उसका रेलवे मंत्रालय होगा।
भानपुरी ।..विकासखंड बस्तर के ग्राम पंचायत पखना कोगरा मे जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर जुगनू राम नेताम के दिशा निर्देशन पर ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला पखनाकोगेरा में आयोजित की गई ग्राम के सरपंच रेनी बाई , जदू राम ,एवं पूर्व जनपद सदस्य श्याम दीवान के द्वारा भगवान धनवंतरी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर आयुर्वेदि काढ़ा वितरण किया किया गया शिविर में 350 रोगियों को उपचार प्रदान कर ,खून पेशाब का जांच ,बुखार ,मधुमेह उच्च रक्तचाप, स्वास, वात रोग चर्म रोग आदि उपचार एवं जांच आयुर्वेदिक औषधि निशुल्क वितरण किया गया इस स्वास्थ्य मेला में (नोडल अधिकारी )डॉ. आनंद सिंह
चंदेल के द्वारा ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क एवं सेनीटाइजर उपयोग करने की सलाह दी गई समापन कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर सांसद, दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष, हरीश कवासी, जनप्रतिनिधि गण एवं आयुष विभाग के समस्त चिकित्सक, नोडल अधिकारी डॉ. आनंद सिंह चंदेल, शिविर प्रभारी, डॉ .महेंद्र साहू डॉ.जितेंद्र त्रिपाठी, डॉ.टी एस पटनायक, डॉ कविता राठिया ,डॉ.नित्यानंद भोई, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. टी एस बढई, डॉ .हेमंत यादव, लैब टेक्नीशियन ,होमेश पांडे, स्टाफ नर्स ,लक्ष्मी, मनीषा सेन, गोकुल, इनेश एवं इत्यादि समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सकों मौजूद रहे।
प्लाटिंग का धंधा चरम पर, बिना अनुमति सड़क बना दिखा रहे प्लाट जिला प्रशासन नहीं दिखा रही है गंभीरता, अवैध प्लाटिंग करने वालों के हौसले बुलंद इस मामले में आग तो अवश्य लगी थी लेकिन बूझ कैसे गई इसकी चर्चा जोरों पर…
अर्जुन झा
जगदलपुर, 30 दिसम्बर। अवैध प्लाट कारोबारियों के हौसले बुलंद है , शहर से लेकर गांव तक अनुमति के वगैर जमीन की अफरा तफरी को अंजाम दिया जा रहा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के बिना हजारों करोड़ की खेती वाली जमीन बेची जा रही बगैर परमिशन मुरुम की सड़क बनाकर प्लाट कटिंग करने और बेचने का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है । लेकिन जिला प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रही है। यही वजह है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
शहर के भीतर ही 200 से अधिक भूखंड सामने देखे जा सकते हैं , जिन्हें बगैर किसी परमिशन के प्लाटिंग कर बेचने की तैयारी है। किसानों से जमीन का सौदा कर वगैर किसी परमिशन के प्लाट कटिंग हो रही इन प्लाटों के लिए कोई रास्ता निर्धारित नहीं हैं , इसके चलते भू – माफिया खुद ही मुरुम की सड़क बनाकर इसे बेहतर प्लाट दिखाकर खरीददारों को झांसा देने में लगे हुए हैं । इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है ।
शहर के अलग – अलग हिस्सों में अवैध प्लाटिंग
सालभर पहले शहर सहित आसपास के हिस्सों में जो अवैध प्लाटिंग चिन्हित किए गए थे ऐसे भूखंडों की खरीदी विक्री पर रोक लगाई गई थी। लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया , उन पर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। कुछ दिनों तक तो जमीन दलालों ने इस कारोबार को बंद रखा। लेकिन एक बार फिर शहर के अलग – अलग हिस्सों में अवैध प्लाटिंग तेज हो गई है ।
बगैर रेरा पंजीयन चल रहा कारोबार
जानकारी के मुताबिक अवैध प्लाटिंग का काम जो कर रहे हैं , उनका रेरा में पंजीयन तक नहीं हैं । किसानों की खेती जमीन का सौदा कर उन्हें प्लाट के रुप में टुकड़े कर रहे हैं, जिन्हें खुद का प्रोजेक्ट बताकर बेचा जा रहा। इसी के लिए जमीन माफिया खुद ही मुरुम की सड़कें भी बनवा रहे हैं। ऐसे धंधे से जुड़े कुछ लोग रियल स्टेट के नाम पर वाकायदा आफिस का संचालन भी कर रहे फर्म रजिस्ट्रेशन दिखा कर लोगो को नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे में प्लाट दिलाने का झांसा दिया जा रहा । प्लाट में 25 से 30 फीट सड़क और आकर्षक उपहार बताकर प्लाटिंग के अवैध कार्य को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा ।
सरकार के राजस्व को लगा रहे चूना
जमीन दलाल असली भूस्वामियों से एकड़ के भाव में जमीन का एग्रीमेंट कर उसे वर्गफीट के हिसाब से बेचते हुए करोड़ो रुपये का चूना सरकार को लगा रहे हैं । दो हजार वर्गफीट से लेकर 2400 वर्गफीट तक के प्लाट लोगों को धोखे में रखकर अवैध तरीके से बेचा जा रहा है । जमीन की कीमत दलालों द्वारा 600 से लेकर 1200 रुपए वर्गफीट तक तय की गई है ।
वर्तमान में इन हिस्सों से सबसे अधिक शिकायत
वर्तमान में करकापाल, पल्लीनाका, धरमपुरा, कालीपुर, कलचा, बालीकोंटा, पंडरीपानी, धूरगुड़ा इलाके में अवैध प्लाटिंग तेजी से हो रहा है। जिसकी शिकायत सीएम से होने वाली है। स्थानीय निवासियों के द्वारा जिला स्तर पर इसकी शिकायत भी की गई है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में अब शिकायकर्ता सीएम से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। लोग अवैध प्लाटिंग को लेकर लगातार विरोध भी कर रहे हैं, लेकिन अफसर कार्रवाई के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे है।
झांसे में आकर परेशान हो चुके हैं जमीन खरीददार
अवैध प्लाटिंग के खरीदारों को खासी परेशानी हो रही है। झांसा देकर जमीन दलालों ने इन्हें ग्राहकों को बेच तो दिया, लेकिन जांच में जब पूरा प्रोजेक्ट ही अवैध निकला तो परेशानी बढ़ गई। इन खरीददारों को अब तक शासकीय दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ज्यादातर मामले ऐसे हैं, जिन पर भूखंड की वैधता को लेकर निर्णय नहीं हुआ है। गाड़ी कमाई फंसने के बाद ऐसे खरीददारों को परेशान होना पड़ रहा है।
♦️बस्तर विधायक जी ने कहा कि नवभारत हमेशा से शिक्षत लोगों को समय समय पर प्रशिक्षण के जरिए जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास और न्यायपूर्ण समाज के लिए राज्य सरकार की नितियों और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न कार्यों का लोगों तक पहुचाने की काम करती है और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार किए गए पंचायती राज संस्थाओं के संवाददाता को प्रशिक्षण दिया जाएगा |
♦️अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास पर बघेल ने बताया कि नवभारत स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, जमीन और समाज नियंत्रण संबंधी कानून, पंचायतों का वित्तीय प्रबंधन एवं अन्य शासकीय योजनाओं जैसे विषयों पर पर्याप्त ज्ञान और क्षमता के साथ जनजातीय क्षेत्र में सुशासन के उद्देश्य को पूरा करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर हमेशा से लोगों तक पहुचाने की काम करती है |
♦️जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु,रमेश माधवानी, राजेश कुमार, एवं नवभारत समाचार पत्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे |
आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में आदिवासी समाज प्रमुख कल मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात
बस्तर कमिश्नर को यथावत रखने की करेंगे मांग
170 ख मामले की निष्पख जांच कराने की करेंगे मांग
जगदलपुर – आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने बताया कि तत्कालिन कमिश्नर मनोज पिगुआ के बाद वर्तमान कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र द्वारा आदिवासियों की जमीन के 170 ख मामले की निष्पक्ष जांच कराने के आदेश जारी करने के एक दिन बाद बस्तर कमिश्नर का तबादला किया जाना सरकार की मंशा स्पष्ट दिखती है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हित में काम करने वाले अफसर को समयसीमा के पूर्व तबादला किया जाना आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय है। ठाकुर ने बताया कि आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में संभाग के सभी विधायक एवं सभी जिले के जिला प्रमुख सहित पदाधिकारी का दल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वर्तमान कमिश्नर को यथावत रखने की मांग के साथ-साथ 170 ख के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे।
ज्ञातव्य हो कि बस्तर कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र के द्वारा दो दिन पूर्व एक आदेश जारी किया गया था जिसमें आदिवासियों की भूमि पर गैर आदिवासी द्वारा किए गये कब्जा को चिन्हांहित कर सर्वेक्षण के निर्देश जारी किये गये थे। संभाग के भी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को धारा 170 ख के तहत राजस्व न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर सुनवाई के आदेश जारी किये गये थे। कमिश्नर के जारी आदेश के बाद भूमाफियाओं में हड़कम्प मच गया था। ऐसी खबर है कि भूमाफिया का एक दल राजधानी में संपर्क कर उक्त कमिश्नर का ही तबादला यहां से सरगुजा संभाग में करा दिया गया है। कमिश्नर चुरेन्द्र के तबादले की खबर के बाद आदिवासी समाज भी लामबंद होने लगा |
कवासी लखमा की अगुवाई में मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकातः
आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासियों के हित में काम करने वाले अफसर को हटाया जाना आदिवासियों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कमिश्नर का कार्यकाल एक वर्ष ही हुआ है। इन्हें ढाई वर्ष रखा जाना चाहिए था। श्री ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय आदिवासिया के हितैषी होने की बात करने वाले नेता जब आदिवासियों के हितों की बात आती है तो नेता अपना रंग बदल लेते है।
उन्होंने कहा कि आदिवासी का काम तो अधिकारी ही करते है। ठाकुर ने कहा कि आबकारी मंत्री कवासी लखमा एवं बस्तर संभागभर के सभी विधायक एवं संभागभर के आदिवासी समाज के जिला प्रमुख एवं पदाधिकारी का दल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और बस्तर कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र को यथावत रखते हुए 170 ख के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे। ठाकुर ने कहाकि आदिवासी समाज के इन दो मांगों पर सरकार नहीं मानती है तो आदिवासी समाज धरना प्रदर्शन करेंगे।
प्रियंका गांधी जी के मुहिम ” लड़की हूं लड़ सकती हूं “के पक्ष में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भरी हुंकार
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने आज दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी के वार्ड क्रमांक 11 जहांगीराबाद में 13 बूथ कमेटियों की बैठक लेकर बूथ कमेटियों को मजबूत करने एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जी के संदेश को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया |
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कहा की बूथ कमेटी हमारी अंतिम इकाई है और यदि हमने बूथ कमेटियों को मजबूत कर लिया तो हम हर चुनाव जीत सकते हैं हमारी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने जो संघर्ष उत्तर प्रदेश में किया है उसे उसे घर घर तक पहुंचने की जरूरत है यदि हमने उनके प्रतिज्ञापत्र की सभी बातों को लोगों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाते हैं तो हम इन चुनावों को बड़ी आसानी से जीत सकते हैं विगत 32 वर्षों में सरकारों ने जो उत्तर प्रदेश की दुर्दशा की है वह जनता के सामने है इसे आप सभी लोगों के बीच लेकर जाएं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के जिलाध्यक्ष अवधेश झा नमन कुमार कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव,अंजुम नाज, निजामुद्दीन, अनवर अली पं विरेन्द्र शर्मा ,शुनील रावत, अशोक सैनी,अजय सिंह,एस जौन, कुमारी अंजलि, रिया सिंह,सलमा, सुमन समेत नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
राहुल गांधी सत्य के साथ खड़े हैं और डॉक्टर रमन सिंह झूठ के साथ
रायपुर – भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा से हिन्दू होने का प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है पहले खुद ही डॉक्टर रमन सिंह तय कर ले कि वह गांधीवादी विचारधारा को मानते हैं कि गोडसेवादी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी गांधीवादी हैं सत्य के साथ खड़े हैं और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा मुंह में राम बगल में नाथूराम की नीति पर चलती है। 15 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद डॉ रमन सिंह की हालात यह है कि अपने ही 15 साल के कार्यकाल का बखान करने से डर रहे हैं और एक बार फिर आरएसएस के शिक्षा और दीक्षा के अनुसार धर्म से धर्म को लड़ा कर सामाजिक समरसता सौहार्द्र को बिगाड़ कर छत्तीसगढ़ की शांत धरा को अशान्त कर राजनीति रोटी सेकना चाहते है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को बताना चाहिए कि धर्म संसद के आयोजन में किस के बुलावे और शोभायात्रा में शामिल हुए थे? धर्म संसद के आयोजन के पहले पुजारी पार्क में भाजपा नेताओं ने आम लोगों को आमंत्रित किया और बैठक की। इससे समझ में आता है कि धर्म संसद के आयोजन में आरएसएस भाजपा की महती भूमिका है। धर्म संसद के मंच से कालीचरण ने आरएसएस भाजपा के मंसूबों को ही प्रदर्शित किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरुद्ध अभद्र अमर्यादित आपत्तिजनक टिप्पणी किया। देश के पहले आतंकवादी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे की जयकारा लगाई। जिसका पूरा छत्तीसगढ़ के साथ देशभर में निंदा हुई। तब भाजपा नेता धर्म संसद के आयोजन से पल्ला झाड़ रहे। आरएसएस और भाजपा के खिलाफ लोगों के गुस्से को देखते हुए भाजपा के नेता अब किनारा कर रहे हैं। यह पहला अवसर नहीं है। महाराष्ट्र में भी कालीचरण के ऊपर इसी हरकतों के चलते एफआईआर दर्ज हुई है। इसके पहले भी देश में कई स्थानों पर हुई धर्म संसद के आयोजन में भी कुछ लोगों के द्वारा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वैमनस्यता का जहर की फैलाने की कोशिश की गई। हरिद्वार में हुई धर्म संसद को लेकर ही देश भर में आक्रोश है। भारत की गंगा जमुनी तहजीब को खंडित करने का षड्यंत्र रचा गया है। ढोंगी कालीचरण के पहले भी भाजपा के सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर साक्षी महाराज सहित अन्य नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग किया जिसकी निंदा पूरे देश में हुई। भाजपा शासित मध्यप्रदेश में गांधी के हत्यारे की मंदिर बनाकर महिमामंडित करने का षड्यंत्र किया गया जिसका विरोध होने के बाद कार्यवाही की गई। इससे समझ में आता है कि भाजपा कालीचरण के अपराधिक कृतियों को अप्रत्यक्ष तौर संरक्षण दे रही है। कालीचरण आरएसएस भाजपा के पोषित है। कालीचरण जैसे लोग ही आरएसएस और भाजपा के प्रियवर है। कालीचरण के गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं की बौखलाहट बता रही है दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल काली है। अब कालीचरण पुलिस के सामने सच्चाई बताएंगे तब धर्म संसद की आड़ में भाजपा नेताओं के द्वारा वैमनस्यता फैलाने को षडयंत्र का पर्दाफाश होगा।
जगदलपुर – आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विशेष रूप से सांसद दीपक बैज, विधायक लखेश्वर बघेल, जिला कलेक्टर रजत बंसल उपस्थित थे | बैठक के पश्चात् सांसद दीपक बैज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सेंट्रल गवर्नमेंट की जितनी भी योजनाए चल रही है उसकी समीक्षा की जाती है |
आज जो बैठक हुई वह लगभग 2 घंटे चली एवं सभी विभागों द्वारा बेहतर काम किया जा रहा है लेकिन अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जिसमे 60% केन्द्रीय सरकार एवं 40% राज्य सरकार अनुदान देती है जिसमे केन्द्रीय सरकार द्वारा 2019-20 की एक किश्त नहीं आई है | 2020-21 में जिले में लगभग 7 हजार आवास की स्वीकृति हुई है उसकी अभी तक एक रुपये भी नहीं आई है और अभी 2021-22 की स्वीकृति मिली ही नहीं | वित्तीय वर्ष भी मार्च में समाप्त हो जाएगी किन्तु केंद्र सरकार द्वारा इस प्रकार गरीबों के हक का पैसा जो प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से आता है नहीं रोकना चाहिए | लोकसभा में यह मुद्दा उठाया जायेगा और माननीय प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराएँगे कि बस्तर जैसे पिछड़ा क्षेत्र जहाँ ज्यादातर गरीब लोग निवास करते है उनके हक के पैसे को जल्द से जल्द दिया जाये | इसके अलावा राज्य सरकार की समस्त योजनाये जैसे नरवा घुरवा बाड़ी सभी योजनाये बेहतर कार्य कर रही है |