City Media - Page 1300 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1300

स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कर्मियों का किया सम्मान विक्रम धुर्वे की टीम ने

0

दल्लीराजहरा :- स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत देश भर के शहरो में स्वच्छता को लेकर स्वच्छ सर्वेक्षण का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत चिखलाकसा को लगातार 3 वर्षों से गार्बेज फ्री सिटी के तहत 3 स्टार रेटिंग वर्ष 2019, 1 स्टार रेटिंग वर्ष 2020 एवं 3 स्टार रेटिंग वर्ष 2021 अवार्ड नई दिल्ली के विज्ञान भवन में माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केन्द्रीय मंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय हरदीप सिंग पूरी, राज्यमंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय कौशल किशोर, छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी के उपस्थिति में सम्मानित किया गया है। इस सम्मान का श्रेय नगर पंचायत के स्वच्छता दीदी,

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

स्वच्छता कर्मी, अधिकारी कर्मचारी को जाता है । इनके कुशल कार्यो के लिए निकाय के जनप्रतिनिधियों द्वारा दिनांक 31.12.2021 को स्वच्छता दीदी, स्वच्छता कर्मी एवं कर्मचारियों सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर एल सोनी जी को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया है। जिसमे प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे, नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद सहित समस्त पार्षद एवं एल्डरमेन द्वारा सम्मानित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पुणे से गिरफ्तार

0

थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का मामला घटना दिनांक 26.09.21 के प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही मे इंसकी नाबालिक लडकी का गुम इंसान कायम कर जांच मे लिया गया। जांच के दौरान नाबालिक लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा माता पिता के वैध सरंक्षण की सरंक्षता से भगा ले जाना पाये जाने से अपराध सदर धारा 363 भादवि का मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान अपहृता को दिनांक 27.12.21 के पुणे महाराष्ट्र से आरोपी चन्दशेखर देवागंन के कब्जे से बरामद किया जाकर थाना लाया गया। पीड़िता पूछताछ में बताई कि फेसबुक से जान पहचान बढ़ाकर दिनांक घटना समय को चन्दशेखर देवागंन पिता छगन लाल देवागंन उम्र 21 साल साकिन खैरा थाना देवरी जिला बालोद के द्वारा अपहृता को नाबालिक जानते हुये शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर पुणे ले जाने से अपराध घटना के आधार पर प्रकरण धारा 366, 376(2)(ढ) भादवि0 4, 5(ठ), 6 पास्को एक्ट के तहत आरोपी चन्दशेखर देवागंन गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आरोपी – चन्दशेखर देवागंन पिता छगन लाल देवागंन उम्र 21 साल साकिन खैरा थाना देवरी जिला बालोद (छ0ग0)

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गुरूघासी दास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए कवासी लखमा

0

जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा शुक्रवार को धमतरी जिले के देवापथरा देवपुर पहुंचकर गुरूघासी दास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों और समाज के प्रमुख लोगों ने उनका जोशिला स्वागत किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए श्री लखमा ने गुरूघासी दास के योगदान को समाज ही नहीं बल्कि सभी गरीब वर्ग के लिए महत्वपूर्ण बताया। जिन्होंने सामाजिक उत्थान के लिए जनजागरण कर लोगों में चेतना लाई।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg


सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के साथ प्रयागराज में सभा को संबोधित किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, राष्ट्रीय महासचिव महिला कांग्रेस नंदिता हुड्डा एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस शहला अहरारी के साथ प्रयागराज दक्षिण के यमुना तट पर गऊ घाट में महिला कांग्रेस की सभा को संबोधित किया |

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा जी ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की तारीफ करते हुए कहा की जिस तरह आप लोगों ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को 14 सीटों पर समेट दिया उसी तरह आप लोगों की मेहनत से हम उत्तर प्रदेश चुनावों में भी भाजपा को हराने में कामयाब होंगे |

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का नारा दिया है” उससे आज हमारी बहनों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है आज उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने ठान लिया है की इस अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का हर संभव प्रयास करेंगी भाजपा की सरकार ने जिस तरह से उन्नाव कांड, हाथरस कांड में महिलाओं की सुरक्षा और अस्मिता को तार तार करने का कार्य किया है उसमें हमारे नेता राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी ने ही न्याय की लड़ाई लडी है आप सभी बहनें प्रियंका जी की मुहिम में शामिल हो इस महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लग जाएं |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने प्रतिज्ञा पत्र के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के लिए सुरक्षा,स्वास्थय ,सम्मान, शिक्षा,स्वावलंबन एवं स्वाभीमान की जो प्रतिज्ञा की है उसे हमारी सरकार बनते ही पूरा करेंगे कांग्रेस का इतिहास है की हम जो कहते हैं वो करते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, प्रयागराज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्पना निषाद,बनारस महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रितु पांडे, अनिता कुशवाहा,माधवी राय,सत्या पांडेय, चमन रावत, शीला रावत,वंदना सिंह,मीरा जी,कंचन जी, जावेद उर्फी, राहुल मिश्रा, उज्जवल शुक्ला, विजय मिश्रा,यज्ञ नारायण तिवारी एवं अजेन्द्र गौड़ उपस्थित रहे |

जिला अस्पताल के सामने नाले में मिला नवजात का शव, कुत्ते नोच कर खा रहे थे शव को

0

कवर्धा – कवर्धा में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव जिला अस्पताल मेन गेट के सामने नाली में पड़ा हुआ मिला । प्राप्त जानकारी के अनुसार कुत्तों के भोंकने की आवाज सुनकर वहां पर दुकान लगाने वाले व्यक्ति एवं आसपास के लोगों ने नाले में झांककर देखा तो नवजात बच्चें का शव पड़ा हुआ था जिसे कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे इसकी सूचना पुलिस को दी । कुत्ते बच्चे के दाएं पैर सहित एक हिस्सा खा चुके थे इसके चलते उसके लिंग की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुँच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ASP मनीषा ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि शव लड़के का था या लड़की। अस्पताल के सामने शव पड़ा होने के चलते आशंका है कि किसी ने वहीं से फेंका होगा। इसमें भी हम दो एंगल में जांच कर रहे हैं कि बच्चा भ्रूण था कि नवजात। ये सब जांच के बाद ही क्लीयर हो पाएगा। अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मक्का बीज खरीदी में करोड़ों की हेरा फेरी, गुणवत्ताहिन बीज बांट सरकार करवा रही किसानों का नुकसान :- केदार कश्यप

0

⭕ किसानों से ज्यादा सप्लायर्स को फायदा पंहुचाने हो रहा बीज वितरण, समय पर नही मिला किसानों को बीज

जगदलपुर – छग में बीज वितरण के समय को लेकर एक बार फिर से सरकार पर निशाना साधा है पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने भुपेश सरकार के द्वारा किसानों को दिए जा रहे बीज वितरण के समय पर सवाल उठाया है, कशयप ने सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि किसानों को मक्का समेत कई बीजों का वितरण किया जा रहा है जो कि समय रहते उनको नही मिलने से बीज अनुपयोगी होगा फसल चक्र के अनुसार समय पर बीज नही मिलने से किसानों को इसका कोई लाभ नही मिलेगा लेकिन सरकार सप्लायर्स को फायदा पंहुचाने टेंडर प्रक्रिया किया जा रहा है यह दर्शाता है कि सरकार को किसानों से ज्यादा कमीशन ओर सप्लायर्स की चिंता सर्वोपरि है।

गुणवत्ताहिन बीज पर सरकार कटघरे में

कश्यप ने राष्ट्रीय कृषि एवं विकास योजना के तहत प्रदेश के किसानों को ग्रीष्मकालीन मक्का बीज वितरण में प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा की प्रदेश सरकार द्वारा बाटे जाने वाली मक्का एवम् अन्य बीज की गुणवत्ता सही नहीं हैं, पिछले वर्ष दिए गई बीजों की गुणवत्ता सही नहीं होने से प्रदेश के किसानों की लाखों रूपये का नुकसान उठाना पड़ा, सरकार को नहीं है किसानों की चिंता।

समय पर बीज नही मिलने से ग्रीष्मकालीन फसल लेने से किसान वंचित

कश्यप जी ने कहा की प्रदेश की भूपेश सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन हैं समय पर खाद व बीज उपलब्ध नहीं कराकर साबित कर दिया भुपेश सरकार किसान विरोधी हैं। फसल चक्र के अनुरूप मक्का की खेती अक्टूबर की अंतिम सप्ताह और नवंबर की दूसरी सफ्ताह तक बोआई कर ली जाती हैं जो बीज कि उपलब्धता नहीं होनी से अभी तक बोआई नहीं हो पाई हैं।

भाजपा समर्थित सरपंच रजनी नाग व 9 पंच सहित लगभग डेढ़ सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में किया कांग्रेस प्रवेश

0

🟥 कांग्रेस की रीति-नीति और छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की.

🟥 ग्राम-पंचायत पंचायत मारकेल के सरपंच, पंच सहित सभी कार्यकर्ताओं का जिलाध्यक्ष व संगठन पदाधिकारियों ने पार्टी का गमछा पहनाकर किया स्वागत.

🟥 2021 के अन्तिम दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथ को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य तथा क्षेत्र की भलाई के लिए कांग्रेस परिवार के सदस्य बनने का फैसला स्वागत योग्य – राजीव शर्मा

जगदलपुर…ग्राम-पंचायत पंचायत मारकेल की भाजपा समर्थित सरपंच रजनी नाग व 9 पंच सहित 158 भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा व संगठन पदाधिकारियों ने तिरंगा गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया. शुक्रवार को एक सादे और गरिमामय पूर्व कार्यक्रम में ग्रामपंचायत मारकेल की सरपंच रजनी नाग की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा व जिला/ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित हुए. भाजपा समर्थित सरपंच रजनी नाग, पंचगण व समर्थकों ने छत्तीसगढ़ के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. जिलाध्यक्ष शर्मा ने समस्त नए सदस्यों से अपेक्षा जताई कि पार्टी की रिति-निति व दायित्वों का निर्वहन कर कांग्रेस की भूपेश सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध रहे।

यह रहे मौजूद…
जिला महामंत्री अनवर खान, हरिशंकर सिंह, छबिश्याम तिवारी, जीशान कुरैशी, योगेश पानीग्राही,सुरेंद्र झा, चन्द्रभान, लैखन बघेल, लक्ष्मीनाथ भारद्वाज, घनश्याम महापात्र,जलंधर नाग, विजय बिसाई, बुदसन कश्यप, लक्ष्मण सेठिया, रविशंकर, विजय दास, संतोष सेठिया, प्रभु दास, विनोद सेठिया,विक्की नायडू सहित कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

शहर के सबसे पुराने एवं ख्याति नाम चंदैय्या मेमोरियल मेथाडिस्ट एपिस्कोपल चर्च की सोशल कमेटी द्वारा खेलकूद स्पर्धा में जीते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया

0

जगदलपुर, 31 दिसम्बर – शहर के सबसे पुराने एवं ख्याति नाम चंदैय्या मेमोरियल मेथाडिस्ट एपिस्कोपल चर्च की सोशल कमेटी के द्वारा गुरुवार को लाल चर्च मैदान में संध्या 5:30 बजे से खेलकूद स्पर्धा में जीते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

इस कार्यक्रम का मूख्य उद्देश्य एक दूसरे से आनंद बांटना, सहभागिता एवं संगति करना था। इस कार्यक्रम के आयोजक सोशल कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने बताया की खेलकूद के साथ मसीह गीत संगीत प्रतियोगिता 2021 एवं कैंप फायर का आयोजन मसीह समाज के तमाम सदस्यों एवं कलीसिया के लिए किया गया जिसमें इंटर डिनॉमिनेशन चर्च फैलोशिप मसीह समाज बस्तर संभाग के लगभग सौ से डेढ़ सौ कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति एकल एवं समूह के रूप में दी जिसमे शहर से ही नहीं बल्कि गांव से भी कलाकारों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। संध्या 5:30 बजे से पुरस्कार वितरण किया गया। सर्वप्रथम चंदैय्या मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च के पास्टर रेव्ह. लारेंस दास की प्रार्थना के द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद बच्चों को पारितोषिक वितरण के साथ-साथ गीत संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। पास्टर रेव्ह. लॉरेंस लाल ने गीत गाकर इस प्रतियोगिता को प्रारंभ किया। इस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने भी भाग लिया समूह गान में धूरागांव की कलिसिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, तथा एकल गायन में यूश जॉन प्रथम स्थान पर रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

इस वर्ष चंदैय्या मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए राजाओं के राजा नाटक के सफल मंचन के बाद सोशल कमेटी के द्वारा आयोजित मसीह गीत- संगीत प्रतियोगिता 2021 एवं कैंप फायर खेलकूद सारे कार्यक्रम काफी सफल रहे। इस कार्यक्रम के निर्णायक रोहित पोयाम, बृजेश बड़ोदिया एवं गौरव पुरुषोत्तम रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुशा जॉन श्रीमती प्रवीणा पॉल एवं प्रकाश दीप्ति ने किया। पास्टर लॉरेंस दास मसीह समाज के उपाध्यक्ष रत्नेश बेंजमिन एवं पास्टर मधुसूदन कश्यप ने सोशल कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने में सहयोग प्रदान किया ।

लोकप्रिय जननेता,कुशल प्रशासक, अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल जी की 65वीं पुण्य तिथि मनाई गई

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया जी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में नगर के कांग्रेस जनों के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पंडित रविशंकर शुक्ल जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

सर्वप्रथम पंडित रविशंकर जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।।

ततपश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी सहित वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित रविशंकर शुक्ल ने कई राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय और शीर्ष भूमिका निभाई। छत्तीसगढ़ में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध लोगों को जागरूक कर गांधीजी के विभिन्न आंदोलनों में सहयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंनेे मुख्यमंत्री रहते हुए छत्तीसगढ़ अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सहित विभिन्न क्षेत्रों की विकास योजनाओं में महती भूमिका निभाई है।।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय जी ने किया।।

इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रुकसाना बेगम जी,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री काशी राम निषाद जी,जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड जी,जिला सचिव युवराज साहू जी,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश साहू जी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता व एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी,राजू वर्गीस जी,पार्षद रोशन पटेल जी,सूरज विभार जी,चंद्रप्रकाश सिन्हा जी,जनक निषाद जी,पूर्व पार्षद चिन्नामल गुण्डु जी,शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पीएम सुहैल जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी श्रीनिवास राव जी,रामकुमार शर्मा जी,फ्रांसीस कोलिन जी,रूबी एंथोनी जी,विल्सन मैथ्यू जी,अनिल कोम्बे जी,ओनु दत्ता जी,प्रमोद चौधरी जी सहित नगर के कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सोमारू कर्मा का तोकापाल जनपद के बारह नंबर में कौन होगा उत्तराधिकारी, छह गांव के मतदाता करेंगे फैसला

0

नामांकन प्रक्रिया शुरू, तीन ने लिया आवेदन – योगेश पानीग्राही

जगदलपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर बस्तर जिले के तोकापाल जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव होना है जिसके तहत छह गांव के 4463 मतदाता इसका चुनाव करने के लिए तत्पर हैं। नाम- निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार तीन लोगों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।

जनपद पंचायत तोकापाल के बारह नंबर जनपद सीट पर पूर्व में बस्तर जिले के कोया समाज के अध्यक्ष सोमारु कर्मा जनपद सदस्य निर्वाचित हुए थे किन्तु स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका निधन हो गया था। इस कारणवश बारह नंबर सीट में उपचुनाव प्रस्तावित है इसके मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है और नाम निर्देशन पत्र भरे जा रहे हैं। जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 12 के भाग्य विधाता मावलीभाटा, पथरीली उड़वा, मंडवा, रायकोट1, रायकोट2 और बुरूंगपाल के 4643 मतदाता हैं। 28 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 5जनवरी को यह प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

जनपद पंचायत तोकापाल के पंचायत इंस्पेक्टर निर्मलकर ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर मतदाता सूची तैयार कर लिया है जिसके अनुसार मावली भाटा में 918, पथरीली उड़वा में 544, मंडवा में 706, रायकोट 1 में 843, रायकोट 2 में686 और बुरुंगपाल में 946 मतदाता हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS