जनभावनाओं के अनुरूप शराब दुकान खोलने के निर्णय को वापस लिया जाए – रेखचंद जैन
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने कलेक्टर बस्तर को पत्र लिखकर कहा की शहर के पुराने बस स्टैंड में प्रीमियम शराब दुकान खोलने का निर्णय अव्यवहारिक है तथा यह जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है प्रीमियम शराब दुकान को शहर के हृदय स्थल में खोलना उचित नहीं होगा अतः यह निर्णय उचित नहीं है और इस निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए |
उन्होंने कहा की हमारी सरकार जनता के निर्णय और जनादेश पर कार्य करती है यदि शहर की जनता शहर के मध्य में शराब दुकान खोलने के विरुद्ध है तो वे भी इस निर्णय के विरुद्ध है तथा मांग करते हैं की इस निर्णय को वापस लिया जाए |
दल्लीराजहरा :- नगर के युवा नेता श्याम जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज कुछ नगरपालिका द्वारा बीएसपी प्रबंधन द्वारा यूजर चार्ज की राशि भुगतान नहीं करने पर पालिका द्वारा टाउनशीप क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था आगामी माह से पूर्णत: बंद करने पर विचार किया जा रहा है । यह बातें मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कही है। श्याम जायसवाल ने कहा कि ऐसा उन्हें कुछ वेब न्यूज के माध्यम से जानकारी मिली है। इस पर श्याम जायसवाल ने नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथ लेते हुवे कहा कि लगता है कि जनप्रतिनिधि घर बैठ गये है । उनका कहना है कि अब नगर पालिका के अधिकारी यह बतायेगे की शहर में क्या होगा। टाउन शिप की जनता ने नेताओ को जिताकर नगर पालिका में बैठाया है और ऐसे में कोई अधिकारी यह कहे कि टाउन शिप में सफाई अगले माह से बंद करने पर विचार किया जा रहा उन सभी नेताओं के मुंह पर तमाचा है। जिन्हें जनता अपना प्रतिनिधि बनाकर नगर पालिका में भेजे है। नगर पालिका के अधिकारी यह भूल चुके है कि सरकार उन्हें वेतन और पद केवल जनता के हितों में काम करने के लिए नियुक्त किया गया है न कि खुद बैठकर नेतागिरी करने के लिए | इतना ही नहीं श्याम जायसवाल द्वारा कहा गया कि राजनीति करने का शौक है तो सरकारी पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ लेवे । श्याम जायसवाल ने आगे कहा बीएसपी से जो टैक्स की वसूली करनी है तो वह बिल्कुल वसूल करे पर जनता की सुविधाओं को रोकने का विचार अपने मन से निकाल दे |
इस सम्बन्ध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू से चर्चा की गई तो उनके द्वारा आरोप को निराधार बताया एवं कहा कि टैक्स के सम्बन्ध में बीएसपी प्रबंधन को पूर्व में भी तीन बार पत्र लिखा जा चूका है एवं स्वयं नगरपालिका अध्यक्ष बीएसपी प्रबंधन से इस सम्बन्ध में प्रत्यक्ष संपर्क कर चर्चा की जा चुकी है | बीएसपी प्रबंधन द्वारा अपने कर्मचारियों से समेकित कर प्रत्येक माह लिया जाता है किन्तु इसका भुगतान नगरपालिका में नहीं किया जा रहा है जिस वजह से नगरपालिका सफाई कर्मचारियों के भुगतान में विलम्ब होता है यह एक शासकीय प्रक्रिया है | बीएसपी को पत्र जारी करने के बाद सुनवाई न होने पर शासकीय नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी |
मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, धरमपुरा, जगदलपुर द्वारा दिनांक 29.12.2021 को शासकीय रेशम केंद्र , ग्राम मसगांव ,ब्लॉक-बकावंड, जिला – बस्तर मे कृषक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय रेशन उत्पादन अनुसंधान केंद्र के सुनील कुमार परीछा, वरिष्ठ तकनीकी सहायक, ने की। मुख्य अतिथि के रूप मे मधुराम कश्यप,सरपंच , जुनावानी,एवं विशेष अतिथि में मंगल साय कश्यप, उपाध्यक्ष वन सुरक्ष्या समिति, जुनावानी, ए.आर. रिज़वी, प्रक्षेत्र अधिकारी ग्रामोद्योग विभाग (रेशम प्रभाग) मसगांव योगदान दिए ।
कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि मधुराम कश्यप, सरपंच, जुनाबानी दीप प्रज्वलन कर केंद्र के सुनील कुमार परीछा ने सभी अतिथियों और हितग्राहियों अभिनन्दन करते हुए क्षेत्रीय रेशमकीट अनुसंधान केंद्र द्वारा बताये गये नई तकनीकियाँ , प्रशिक्षण व्यबस्था, कीटपालन के दौरान एल. एस. एम् जीवन सुधा सोडियम ह्यपोक्लोरिड टी.के.ओ का प्रयोग बिधि के बारे में बिस्तृत रूप से समझाये और इसे कीडों का मृत्युदर कम किये जाने का सुझाव दिए ।
मुख्य अतिथि मधुराम कश्यप,सरपंच अपने वक्तब्य में उपस्थित हितग्राहियों को समूह बना कर रेशम उत्पादन की हर पहलू को अच्छी से समझने की सलाह दिये, रेशम कीटपालन एवं धागाकरण आज की स्थिति में स्वरोजगार की उत्तम माध्यम वताये। रेशम कीटपालन रोजगार के साथ ही साथ बन की सुरक्षा भी देता है. उन्होने पंचायत की माध्यम से जो भी सहायता हो सकता वो देने की आश्वासन दिए. केंद्रीय रेशम बोर्ड से आये अधिकारियों एवं प्रक्षेत्र अधिकारी को ऐसे ही कार्यक्रम अन्य प्रक्षेत्र में भी करने की आग्रह किए।
विशेष अतिथि ए.आर. रिज़वी, प्रक्षेत्र अधिकारी महोदय ने मंच संचालन करते हुए ने अपने भाषण मे सभी हितग्राहियों कोसा की गुणवत्ता एवं उत्पादन बृद्धि हेतु नई तकनिकी को अपनाने की सलाह दी एवं सरपंच महोदय से पंचायत से जंगल उपलब्ध कराने एवं कीटपालन शुरू करने की आग्रह पर प्रकाश की. कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों जुनावानी के के लगभग कुल 51 पुरुष और महिला हितग्राहियों ने भाग लिया।
जगदलपुर (लोहंडीगुड़ा) राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत आज हायर सेकेंडरी स्कूल बड़ाजी में शाला के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा स्कूल की साफ-सफाई की गई। इसके अलावा छात्रों ने स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चलाया। इसके तहत स्टेट बैंक एवं अन्य कई सरकारी भवनों में जाकर सफाई का कार्य किया।
जगदलपुर। हर साल की तरह इस साल भी जलसा-ए-पाक का आयोजन दिनांक 1 जनवरी दिन शनिवार को संतोषी वार्ड कुम्हारपारा में किया गया है। जगदलपुर में एक जलसे का एहतमाम खादिम आसिफ रिजवी के मकान में किया गया है। फातिहा के बाद लंगर का का भी इंतजाम किया गया है। आप सभी लोगों से गुजारिश है कि जलसे में शिरकत फरमाकर सवाबें दारेन हासिल करें। उक्त जानकारी मो. आसिफ रिजवी संतोषी वार्ड जगदलपुर द्वारा दी गई है।
बकावंड, 30 दिसम्बर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बकावंड की उचित देखरेख नहीं होने के कारण स्वास्थ्य केन्द्र लगभग खंडहर की स्थिति में दिख रहा है। मरीजों की भर्ती वार्ड की स्थिति बद से बदतर हो गई है। टूटे पलंग पर फटे गद्दे पर मरीजों को भर्ती करने के बाद रखा जाता है। मरीजों के लिए बने शौचालय की स्थिति तो अत्यंत जर्जर है। शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी गंदगी फैली हुई है। मरीज एवं उनके परिजन शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कुछ मरीजों का कहना है कि हमें केवल सर छुपाने की जगह ही इस स्वास्थ्य केन्द्र में मिली है, हमारे द्वारा सोने एवं ठहरने के सारे सामान लेकर आना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों के देखरेख हेतु नर्स की व्यवस्था नहीं के बराबर है। रात्रि पहर केवल चौकीदार के सहारे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चलता है। दिन में भी स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी यदाकदा अपनी उपस्थिति देने आते हैं और नर्स को निर्देशित कर वहां से चले जाते हैं। विकासखंड स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बकावंड में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इन सारे मामलों पर जब सामुदायिक केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. भंवर से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि कुछ दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जो अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई है उसे ठीक कर लिया जायेगा। हमने उच्चाधिकारियों से चर्चा कर यहां के समस्याओं से उन्हें अवगत करा दिया है।
♦️ शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर जिला बस्तर विधि संकाय अंतिम वर्ष के नियमित विद्यार्थियों ने पाठ्यक्रम के प्रत्येक वर्ष इंटरशिप के लिए उच्च न्यायालय या अन्य संस्था में भ्रमण कराया जाना है परंतु आज प्रयत्न तक शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर के द्वारा विधि संकाय के विद्यार्थियों को इंटरशिप या शैक्षणिक भ्रमण नहीं कराया गया है |
♦️ बस्तर विधायक जी ने कहा कि हमारी सरकार छात्र-छात्रायें के लिए पढ़ाई के माध्यम से हो या उनकी आर्थिक स्थिति भी हो उनसे मिलकर एवं परिजनों से मिलकर उसकी हल निकालने की प्रयास लगातार चल रही है और विधि संकाय के छात्र छात्राएं को हम डीएमटी मद के माध्यम से जरूर इसे पूरा करेंगे और उच्च स्तर तक भी इन छात्र छात्राओं को सहयोग करने की प्रयास करेंगे |
♦️ जिसमें मौजूद रहे इस NSUI जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल, राजेश कुमार, तुलसी राम ठाकुर, जितेंद्र तिवारी ,मिथलेश कश्यप,एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे |
बालोद – आबकारी विभाग द्वारा 75 पाव 13.5 बल्क लीटर देशी प्लेन मदिरा के साथ युवक को किया गिरफ्तार | दिनांक 30.12.2021 को उक्त आरोपी द्वारा अवैध रूप से मदिरा धारण की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 75 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब पाए जाने पर विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए जप्त मदिरा को आबकारी विभाग ले जा कर आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2). 59–क, का गैरजमानती अपराध कायम कर आरोपी भूपेन्द्र राव, पिता स्व मुकुन्द राव, जाति मराठा, उम्र 25 वर्ष, साकिन वार्ड क्र.–05 आवास पारा संबंलपुर, थाना डौण्डीलाहारा, जिला बालोद (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए पी. त्रिपाठी सर उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस.एल.पवार तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में वृत्त डौण्डीलोहारा के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक एस, आर भाण्डेकर द्वारा अवैध मदिरा धारण, विकय एवं परिवहन पर सतत् कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 30.12.2021 को जिला बालोद (छ.ग.) में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
भारत का सिरमौर बन चुका प्रधानमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित भिलाई स्टील प्लांट का राजहरा माइंस के टाउनशिप में रहने वाले बीएसपी कर्मचारी एवं अन्य को आवंटित आवासों का यूजर चार्ज बीएसपी प्रबंधन द्वारा वसूल कर लिया जा रहा है किंतु यह यूजर चार्ज की राशि पालिका में जमा नहीं की जा रही है फिर भी नगरपालिका अपने क्षेत्र के वासियों की स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टाउनशिप क्षेत्रों के वार्डो की सफाई करता आ रहा है। उक्त बातें मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने कहीं एवं आगे बताया कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा यूजर चार्ज की राशि छत्तीसगढ़ राज्य पत्र में प्रकाशन सफाई शुल्क प्रकाशित विवरण अनुसार बीएसपी महाप्रबंधक राजहरा माइंस राजहरा
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
को प्रभारी शुल्क की राशि जमा करने हेतु पालिका द्वारा दिनांक 25 मई 22 अगस्त एवं 24 दिसंबर 2021को निर्देशक प्रभारी ,भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई को वर्ष 2018-19 से 2020-21 तक का बकाया यूजर चार्ज राशि 15.19 लाख रुपए जमा करने पत्राचार किया गया । बीएसपी प्रबंधन शासन के दिशा निर्देश का स्पष्ट उल्लंघन कर रहा है । मांग के अनुरूप आज पर्यंत तक बीएसपी प्रबंधन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है । इसलिए मजबूरी में नगर पालिका द्वारा अगले माह से टाउनशीप क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था बंद करने पर विचार किया जाएगा । जिसकी पूर्णत: जिम्मेदारी बीएसपी प्रबंधन की होगी |
शिक्षा विभाग द्वारा स्वच्छता की ओर कदम अग्रसर करते हुए अभियान आरम्भ किया है।
इसी क्रम में स्वच्छता अभियान प्रचार प्रसार, जागरूक करने हेतु सांसद बस्तर दीपक बैज जी ने पहल की। विकास खंड मुख्यालय लोहंडीगुड़ा के उसरिबेडा, बाजरपारा धराऊर में साफ सफाई करते हुए लोगो को जागरूक किया। स्वच्छता अभियान में शिक्षा विभाग के सभी अमले विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, सभी प्राचार्य, खंड स्त्रोत समन्वयक इन्दर सिंह माँझी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी तिवारी, सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक, शैक्षणिक संस्थानों के छात्र छात्राओं ने हिस्सेदारी की।
सांसद द्वारा बच्चों व आम जनता से अनुरोध किया कि स्वच्छता, साफ सफाई के लिए कोई निश्चित दिन, सप्ताह नहीं होता यह हमारी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग है। वर्तमान कोरोना महामारी के दरम्यान स्वच्छता से अपनी सुरक्षा की जा सकती है।
सांसद के साथ जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, व बड़ी संख्या में सरपंच, पंच व जनप्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए।
विकास खंड लोहंडीगुड़ा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट जलप्रपात क्षेत्र में पहुँच, सभी के द्वारा साफ सफाई कर, लोगो को जागरूक किया गया। कचरों को यहाँ वहां न फेंक, कूड़ेदान के उपयोग करने हेतु सभी से अनुरोध किया।
जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप ने आम जनों व छात्रों से कहा कि कूड़े दान का प्रयोग करें जिससे कचरों को एकत्र करने में सफाई कर्मचारी को मदद होगी, साथ ही सफाई कर्मचारी के कार्य की सराहना करते हुए सभी से उनका सहयोग करने की अपील की।
सांसद बस्तर ने कहा की शिक्षा विभाग द्वारा स्वच्छता के लिए किया गया या अभिनव पहल निश्चित थी सराहनीय है एवं प्रशंसनीय है। विभाग द्वारा किया जा रहा यह प्रयास बच्चों को बाल्यकाल से ही स्वच्छता से जोड़े रखे जाने व जागरूक करने के लिए एक सार्थक पहल है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संजय विश्वकर्मा भी आज के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उनके द्वारा राजस्व विभाग के हमलों के माध्यम से गांव-गांव में जागरूकता जगाने का संकल्प लिया गया।
शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों व स्कूली बच्चों द्वारा आज के दिन यह शपथ लिया गया कि वह हमेशा अक्षरों के लिए कूड़ेदान का इस्तेमाल करेंगे और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने पूरा सहयोग करेंगे।