डौंडीलोहारा – डौंडीलोहारा के शीतला तालाब वार्ड 6 में सोमवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से नगर में हडकंप मच गया, आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई | मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष की है | तालाब के किनारे ही बाइक हीरो होन्डा शाइन पड़ी मिली, बाइक के नंबर के आधार पर ही मृतक की पहचान की गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नागेश्वर पटेल डौंडीलोहारा तहसील में चपरासी के पद पर पदस्थ था वह मूलतः बिलाईगढ़ क्षेत्र का निवासी था 2 वर्ष पूर्व ही डौंडीलोहारा में ट्रान्सफर हुआ था | घटना की जानकारी मिलने के पश्चात् पुलिस थाना डौंडीलोहारा की टीम मौके पर पहुँच जांच पड़ताल कर रही है इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है । बताया जा रहा है कि मृतक शराबी था | पुलिस शव व बाइक को देखकर ऐसा अंदेशा लगा रही है कि मृतक तेज रफ़्तार में बाइक चलाने से अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया होगा सिर व पैर में चोंट आने एवं नशे में होने के कारण पानी में डूब जाने से उसकी मौत हुई होगी | वास्तविकता क्या है यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा | परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा |
आज दिनांक 12/12/2021 को मेटल मांईस वर्कर्स युनियन इंटक का त्रैवार्षिक अधिवेशन (चुनाव) सम्पन्न हुआ |
इंटक अध्यक्ष तिलक राम मानकर के द्वारा स्वागत भाषण एवं सचिव तेजेन्द्र प्रसाद द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नया चुनाव सम्पन्न कराया गया जिसमें सर्वसम्मति से.पूर्व अध्यक्ष तिलक राम मानकर को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया एवं सचिव तेजेन्द्र प्रसाद जी को ही बनाया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद तिवारी सहायक चुनाव अधिकारी के रूप मे राकेश स़िह एवं प्रसाद परेरा बचेली शाखा से उपस्थित रहे एवं साथ मे मेटल माई़स वर्कर्स युनियन इंटक के महासचिव आशिष यादव जी बचेली से उपस्थित रहे । इस त्रैवार्षिक अधिवेशन मे इंटक युनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बहुत ही हर्ष के.साथ इस कार्यक्रम मे भाग लेकर एक नये जोश के साथ.कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग दिया ।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश इंटक के सचिव अभय सिंह जी ने किया उपरोक्त कार्यक्रम मे डी एस बिजोल. कलाम मोहम्मद खान ,भूपेन्द्र दिल्लीवार ,चेतन साहू जी रसिया राम लहरे ,विनय साहू ,यासिर जमाल.फारुकी ,गौतम वर्मा, संतोष घराना, मनीष गांवरे ,छबिकांत फाफरे, टी पी सिंग,लखन मंडावी, आर बी गेंदले, योगराज ठाकुर, इन्द्रमन जोशी,दिनेश कांत ,अवधेश सिंह,इंद्र कुमार करात, सिल्वा जगन्नाथ, गुरू प्रसाद, सुशील ताम्रकार, रिंकू कुमार, तुलसी राम वर्मा,सी एस पांडे,उन्नी कृष्णन, शेष साई,गुलाब चंद,रोहित टंडन,पूनीत राम,हेमंत देवहारी ,दिनेश उर्वशा, जागेश्वर ठाकुर,शिवराम गुप्ता, व्ही के पटले,आनंद बोरकर,प्रमोद गुप्ता ,गेंदलाल कुरेटी,विनोद तिवारी, टोमन खरे,कैलाश पटेल, छोटे मियां ,टहलु राम भुआर्य, संजय रावत ,अवधेश सिंह,बाबूलाल कोठरी, रेख राम मरई, अजय मौर्या, ओम.प्रकाश, गगन वर्मा,एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर एवं नगरपालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी एवं वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा जी ने अपनी उपस्थिती प्रदान की।
टाउनशिप के मध्य आंध्र सीमिति के पास वॉलीबॉल ग्राउंड में प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक नगर के विभन्न उम्र के बच्चे तथा बच्चियां, युवा वर्ग वॉलीबॉल खेलने के लिए एकत्र होते हैं । जिनकी संख्या लगभग 50 से 60 रहती है, जहां बी एस पी के द्वारा लगाए गए हाई मास्क एलईडी लाइट में दिन का सा आभास होता है । लोग टाउनशिप पंडर दल्ली से राम मंदिर होते हुए बाजार जा रहा हो या बस स्टेशन से माइन्स ऑफिस, नगर पालिका की ओर जा रहा हो हर व्यक्ति की नजर में वहा खेल रहे खिलाड़ियों पर जाती है । मन एक बार सहसा ठहर सा जाता है । इनको देखकर दल्ली राजहरा थाना प्रभारी टी एस पट्टावी जी के द्वारा 10 नग वॉलीबॉल खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी खेल भावना को प्रदर्शित करते हुए राजहरा वॉलीबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं जिला सचिव व्ही के पटले जी को प्रदान किए इस अवसर पर सहायक कोच दीपक वासनिक, राजकुमार ईनावती, एसपी यादव, वरिष्ठ खिलाड़ी निजामुद्दीन, चंद्रभान सिंह ,अध्यक्ष व वरिष्ठ खिलाड़ी एस मनोज कुमार, एस के व्यास, धीरेस दुबे, लक्ष्मी नारायण का भरपूर सहयोग रहा इस कार्यक्रम में डॉ ए के ठाकुर अध्यक्ष जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन बालोद उपस्थित रहे ।
जगदलपुर/ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे इस आयोजन पर भारतीय जनता पार्टी दिव्य काशी भव्य काशी अभियान चला रही है ।इस कार्यक्रम के अंतर्गत बीजेपी विभिन्न आयोजन कर रही है जहां 11 दिसंबर को भाजपा ने दिव्य काशी भव्य काशी प्रभात फेरी का आयोजन किया था वहीं आज 12 दिसम्बर को भाजपा ने दलपत सागर के मध्य स्थित ऐतिहासिक शिवालय पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया ।
बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसके लिये सुबह से ही नाव पर सवार होकर दलपत सागर के मध्य स्थित मन्दिर प्रांगण में पहुंच गये ।
उसके बाद मन्दिर परिसर पर सफाई अभियान चलाया गया ,पूरे मन्दिर की साफ सफाई के बाद मंत्रोच्चार के साथ भगवान आदिदेव शिव के जल और दूध से अभिषेक किया गया।
कार्यक्रम के जिला प्रभारी रामाश्रय सिंह तथा कार्यक्रम प्रभारी तेजपाल शर्मा और आशु आचार्य ने बताया कि दिव्य काशी भव्य काशी अभियान के तहत ,काशी विश्वनाथ के पुराने गौरव और वैभव का पुनः स्थापित करने के लिये बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विविध आयोजन कर रही हैं जिसमें आज का ये स्वच्छता अभियान भी था ,कल 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का प्रधानमंत्री लोकापर्ण करेंगे जिसका सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है ।
मुख्य रूप से योगेंद्र पांडे , जिला प्रभारी रामाश्रय सिंह ,संभाग प्रभारी मनीष पारेख भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ,जिला स्वच्छता संयोजक राजा यादव ,कार्यक्रम प्रभारी तेजपाल शर्मा ,आशु आचार्य , संग्राम सिंह राणा, योगेश ठाकुर , कृष्णा ठाकुर ,अभय दीक्षित, शिरीष मिश्रा , रोशन झा अभिषेक तिवारी,आंनद झा, मनोज पटेल, सतीश बाजपाई, अजय सरस्वती,अमर झा, किशन सेठिया, अतुल कौसल, प्रेम यादव, राज पांडेय,सुरज मिश्रा, रवि यादव , गजेंद्र पगाड़े ,गौरव गुप्ता,सोनु पांडेय एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे
वर्ष 1908 में प्रकाशित हुई थी उनकी बस्तर पर लिखी गई पहली किताब बस्तर भूषण जगदलपुर। 113 वर्ष पहले बस्तर की पुरातात्विक – सांस्कृतिक और नैसर्गिक विरासत पर पहली किताब लिखने वाले पं. केदारनाथ ठाकुर के नाम पर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में किसी प्रतिष्ठान का नामकरण नहीं हो पाया है। सिरहासार चौक स्थित जिला पुरातत्व संग्रहालय में बस्तर संभाग के सातों जिलों से संग्रहित की गई पुरातात्विक महत्व की मूर्तियां सहेज कर रखी गई हैं।अब इसे बस्तर का सांस्कृतिक धरोहर स्थल बनाने की भी पहल शुरू हो गई है इसलिए दुनिया को बस्तर से अवगत कराने वाले पं. केदारनाथ ठाकुर का सम्मान करते हुए जिला पुरातत्व संग्रहालय का नामकरण उनके नाम पर किया जाना चाहिए।
जिला पुरातत्व समिति के सदस्य हेमंत कश्यप, इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्य संपत झा ने यह सुझाव रखते हुए कहा है कि पं. केदारनाथ ठाकुर द्वारा वर्ष 1908 में लिखी गई किताब बस्तर भूषण को बस्तर का इनसाइक्लोपीडिया माना जाता है। इस किताब में उन्होंने बस्तर की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और पुरातात्विक स्थलों को बखूबी चित्रण किया है। बस्तर पर आलेख लिखने वाले कलमकार आज भी बस्तर भूषण को संदर्भ ग्रंथ मानते हैं। पं. केदार ठाकुर ने हिंदी में कुछ और किताबें भी लिखी हैं। जब भी बस्तर साहित्य की चर्चा होती है पं.केदारनाथ ठाकुर का नाम सबसे पहले आता है। इसके बावजूद अब तक बस्तर में उनके नाम से किसी भी सार्वजनिक प्रतिष्ठान का नामकरण नहीं किया गया है। पं. केदारनाथ ठाकुर ने अपनी किताब में बस्तर संभाग को सहेजा है और जिला पुरातत्व संग्रहालय में भी बस्तर संभाग के सातों जिलों की पुरातत्व संपदा को सहेजने का प्रयास किया गया है। लंबे समय से जिला पुरातत्व संग्रहालय के नामकरण पर चर्चा हो रही है। हमारा सुझाव है कि बस्तर पर पहली किताब लिखने वाले पं. केदारनाथ ठाकुर की स्मृति में संग्रहालय का नामकरण किया जाना चाहिए। संभवत यह सर्वमान्य होगा और किसी को आपत्ति भी नहीं होनी चाहिए।
(अर्जुन झा) जगदलपुर/ जयपुर। कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली में शामिल होने बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के तमाम नेता हैं। राजस्थान की राजधानी में बस्तर की भीनी भीनी खुशबू का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।आज सुबह रैली में शामिल होने से पूर्व होटल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ नास्ता कर बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम व छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत एवं अन्य सांसद बस से सभा स्थल के लिए हुए रवाना। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव तथा अन्य नेता भी साथ में मौजूद रहे। कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल ने बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ सेल्फी ली। विदित है कि बस्तर सांसद दीपक बैज और बस्तर की बेटी राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम केंद्र सरकार के खिलाफ और छत्तीसगढ़ तथा बस्तर के हक में अपने आक्रामक तेवर के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जयपुर प्रवास में बस्तर सांसद दीपक बैज और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का जलवा रहा। जयपुर में बस्तर का बोलबाला नजर आया। विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं महामंत्री ऋषि तिवारी ने ऊंट गाड़ी में सभा स्थल पहुंचकर महंगाई के खिलाफ रोष जताया।कांग्रेस ने महंगाई के विरुद्ध आयोजित जनजागरण महारैली में जोरदार प्रदर्शन किया। पूरे देश के लाखों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र की मोदी सरकार के महंगाई के विरुद्ध बिगुल फूंका। विदित है कि की जयपुर में कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ जन जागरण महारैली का आयोजन किया। जिसे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मलिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया। इस रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन के नेतृत्व में विधि विभाग के दर्जनों अधिवक्ताओं का दल जयपुर पहुंचा।
ग्राम पंचायत आड़ावाल जनपद पंचायत बस्तर के खेलकूद उत्सव के कार्यक्रम किया गया जिसमे समस्त ग्राम वासी भाग लिए साथ ही विभाग के समस्त उपस्थित अधिकारी गण भी बालीबाल खेल का भरपूर आनंद लिए साथ ही स्कूल छात्र छात्राएं जोर सौर से भाग लिए और कई प्रकार के खेलो का कार्यक्रम किया गया कबड्डी वॉलीबॉल लंबीकूद रस्सी खींच खेल क्या गया इस खेल में सम्मिलित हुए समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम मुख्य सरपंच सोमरू राम मौर्य जी पंचायत सचिव रूपसिंह बघेल एवं जनपद सदस्य शक्ति बघेल ग्राम प्रमुख नडगू कश्यप एवं पंच हेमराज बघेल, डमरू बेष्णव, वीरेन्द्र ठाकुर, पारो बघेल एवं बाकी पंच गड़ पंचायत स्तर के समस्त यूयोदय वालेंटेयर साथी विभागीय की ओर से उपस्थित एसडीओपी साहब घनश्याम कामडे, सुरती सारथी एवं एसडीएम सर ओपी वर्मा और तहसीलदार कमल किशोर साहू डाइट के प्राचार्य सुषमा झा एवं बी ओ मोतीराम कश्यप बीआरसी राजेंद्र ठाकुर शैलेंद्र तिवारी भोला राम मरकाम विष्णु यादव सी एस सी शिक्षक गण अनुराधा उईके, राजेश्वरी ध्रुव, ज्ञानेंद्र कुमार आचार्य, सुकांति पैकरा, साइना जिलान, रबिया कुरेशी, विद्या कौशिक, पीला सिंह ठाकुर, जसों बघेल, बलदेव विश्वकर्मा, पी आर नेताम, भगतराम मान सिंह, पीलू कश्यप, कबलू कश्यप, संजना राय चंदानी, धर्मेंद्र पाणिग्रही, रेशमी नेताम, कुमारी हेमलता कश्यप, पुष्प लता नाग आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे |
225 लंबित और 20 प्री लिटिगेशन प्रकरणों का किया गया निराकरण स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित
जगदलपुर, 11 दिसम्बर 2021/ बस्तर जिले में आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में 245 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें 225 लंबित और 20 प्री लिटिगेशन के मामले हैं। नेशनल लोक अदालत का आयोजन भौतिक उपस्थिति एवं वर्चुअल उपस्थिति के माध्यम से किया गया ।
“नेशनल लोक अदालत हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले में कुल 10 खण्डपीठों में सुनवाई की गई, जिनमें खण्डपीठ कमांक-1 सुमन एक्का, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, खण्डपीठ कमांक – 2 अशोक कुमार साहू, न्यायाधीश परिवार न्यायालय जगदलपुर खण्डपीठ कमांक – 3 ग्रेगोरी तिर्की चेयरमेन स्थायी लोक अदालत जगदलपुर खण्डपीठ कमांक – 4 डीआर देवांगन, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदलपुर, खण्डपीठ कमांक-5 निधि शर्मा तिवारी, तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदलपुर खण्डपीठ कमांक-6 एसएल मात्रे, पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय जगदलपुर खण्डपीठ कमांक 7 बलराम कुमार देवांगन, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 / मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर खण्डपीठ कमांक 8 अनिता ध्रुव, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 / प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर खण्डपीठ कमांक 9 सीमा कंवर, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 / प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर एवं खण्डपीठ कमांक – 10 श्रद्धा सिंह, चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 / प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर के न्यायालय की खण्डपीठ शामिल है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीता बृज ने बताया कि आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल रखे गये लंबित 775 प्रकरणों में से मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित 08 प्रकरणों में अंतिम निराकरण करते हुए मोटर दुर्घटना से पीड़ित व्यक्तियों को कुल 33,75,000 / रूपये की क्षतिपूर्ति दिये जाने का आदेश दिया गया। जिला न्यायालयों द्वारा 48 आपराधिक प्रकरण, व्यवहार वाद के 05 प्रकरण, धारा 138 नि0ई0एक्ट के 15 प्रकरण, पारिवारिक 09 प्रकरण, जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित 03 प्रकरण, श्रम न्यायालय जगदलपुर द्वारा 10 प्रकरण एवं राजस्व न्यायालयों द्वारा 62 प्रकरण तथा स्पेशल सिटिंग के अन्तर्गत 65 प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया गया ।
इसी प्रकार सभी प्रमुख बैंकों, बीएसएनएल विभाग एवं नगरनिगम (जल प्रदाय शाखा) द्वारा रखे गये कुल 1573 प्रकरणों में से बैंकों के 14 प्रकरणों में रूपये 30,22,384.92 तथा बी०एस०एन०एल० के 06 प्रकरणों में कुल रूपये 8,939 /- के समझौता राशि के आधार पर प्रस्तुत प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का अंतिम निराकरण किया गया ।
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला न्यायाधीश सुमन एक्का एवं बस्तर जिला कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिले के राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 62 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीता बृज ने यह भी बताया कि आयोजित नेशनल लोक अदालत के अवसर पर न्यायालय परिसर में उपस्थित होने वाले न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं पक्षकारगणों के स्वास्थ्य जांच किए जाने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया था। आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं पक्षकारगणों द्वारा अपना स्वास्थ्य जांच भी कराया गया ।
“सबको शीघ्र और सस्ता न्याय जिसमें न किसी की जीत और न किसी की हार” आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में कई लोगों को आपसी सुलह समझाईस से राजीनामा किए जाने के कारण उन्हें न्यायालयीन प्रकरणों में राहत मिली।
परिवार न्यायालय जगदलपुर के न्यायालय में
एम.जे.सी. प्र.क. 70/2021, कांति नाग एवं अन्य विरुद्ध प्रेमशंकर नाग के प्रकरण में –
उक्त प्रकरण में आवेदिका और अनावेदक का विवाह दिनांक 20/5/2016 को हिन्दू रीति रिवाज अनुसार अनुसार रिश्तेदारों एवं समाज के प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ था विवाह के पश्चात् दोनों से दाम्पत्य जीवन से एक पुत्री का जन्म हुआ है। विवाह पश्चात् अनावेदक आवेदिका को छोटी छोटी बातों को लेकर परेशान करने लगा, आवेदिका ने अपने माता-पिता को अनावेदक के उक्त कृत्य से अवगत कराया, जिस पर आवेदिका की माता के द्वारा समझाये जाने पर कुछ दिन शांत रहने उपरांत पुनः आवेदिका को मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान करना आरंभ करते हुए उसे घर से निकाल दिया था जिसके कारण विगत 2 वर्ष से आवेदिका अपनी पुत्री के साथ असहाय अवस्था में अपने माता-पिता के घर में मुश्किल से जीवन यापन कर रही है। अनावेदक द्वारा भरण-पोषण हेतु ध्यान न दिये जाने पर आवेदिका ने दिनांक 15/7/2021 को अनावेदक के विरूद्ध रूपये 25000/- प्रतिमाह भरण पोषण राशि दिलाए जाने हेतु यह प्रकरण परिवार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण के लंबनकाल के दौरान उभयपक्ष के मध्य सुलह होने और विवाह का आपसी निपटारा हो जाने से और आवेदिकागणों को अपने साथ अपने घर ले जाकर रखे जाने हेतु उभयपक्ष की सहमति से प्रकरण उक्त प्रकरण रखे जाने से उक्त प्रकरण न्यायालय के पीठासीन अधिकारी एवं सुलहकर्ता सदस्यों द्वारा समझाईस देकर उनके मध्य विवाद को समाप्त कराया गया तथा उन्हें भविष्य में सुखमय पारिवारिक जीवन व्यतीत करने की शुभकामनाएं भी दी गई ।
जयपुर राजस्थान में हुआ कांग्रेस का महंगाई के विरुद्ध आयोजित जनजागरण महारैली
पूरे देश के लाखों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र की मोदी सरकार के महंगाई के विरुद्ध बिगुल फूंका
महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ” जयपुर रैली ” में पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी ( विधि विभाग ) के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं महामंत्री ऋषि तिवारी ने “ऊंट गाड़ी” के माध्यम से सभा स्थल पर पहुंच कर मंहगाई के विरुद्ध अपना विरोध जताया |
विदित हो की जयपुर राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ” मंहगाई के खिलाफ ‘ जन जागरण ‘ ” महारैली का आयोजन किया है जिसे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी, विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी सहित कांग्रेस के अन्य राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे |
इस रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देश पर विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ देवा देवांगन के नेतृत्व में विधि विभाग के दर्जनों अधिवक्ताओं का दल जयपुर राजस्थान पहुंचा है
(अर्जुन झा) जगदलपुर/ जयपुर। कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली में शामिल होने बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के तमाम नेता जयपुर पहुंचे
हैं। राजस्थान की राजधानी में बस्तर की भीनी भीनी खुशबू का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।आज सुबह रैली में शामिल होने से पूर्व होटल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ नास्ता कर बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम व छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत एवं अन्य सांसद बस से सभा स्थल के लिए हुए रवाना। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव तथा अन्य नेता भी साथ में मौजूद रहे। कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल ने बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ सेल्फी ली। विदित है कि बस्तर सांसद दीपक बैज और बस्तर की बेटी राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम केंद्र सरकार के खिलाफ और छत्तीसगढ़ तथा बस्तर के हक में अपने आक्रामक तेवर के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जयपुर प्रवास में बस्तर सांसद दीपक बैज और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का जलवा रहा। जयपुर में बस्तर का बोलबाला नजर आया। विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं महामंत्री ऋषि तिवारी ने ऊंट गाड़ी में सभा स्थल पहुंचकर महंगाई के खिलाफ रोष जताया।कांग्रेस ने महंगाई के विरुद्ध आयोजित जनजागरण महारैली में जोरदार प्रदर्शन किया। पूरे देश के लाखों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र की मोदी सरकार के महंगाई के विरुद्ध बिगुल फूंका। विदित है कि की जयपुर में कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ जन जागरण महारैली का आयोजन किया। जिसे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मलिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया। इस रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन के नेतृत्व में विधि विभाग के दर्जनों अधिवक्ताओं का दल जयपुर पहुंचा।