नई दिल्ली/ जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ राज्य को प्रधानमंत्री आवास योजना की केंद्रीय राशि तत्काल दिए जाने की मांग करते हुए लोकसभा में यह आशय व्यक्त किया कि केंद्र द्वारा राशि न दिए जाने से बस्तर और छत्तीसगढ़ के गरीब प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास से वंचित हो रहे हैं।
बस्तर सांसद दीपक बैज ने सदन के माध्यम से केंद्र सरकार से यह मांग की कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि तत्काल दी जाय ताकि छत्तीसगढ़ और बस्तर में गरीबों के आवास बन सकें।
बस्तर सांसद दीपक बैज ने सदन में छत्तीसगढ़ के गरीबों के हित में अपनी बात रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दो वर्षों की राशि जारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र सरकार से लगातार मांग कर रही है कि वह 60 फीसदी राशि दे दे। अतः मैं मांग कर रहा हूं कि केंद्र सरकार यह राशि तत्काल दे ताकि गरीबों के आवास बन सकें।
गौरतलब है कि बस्तर सांसद दीपक बैज संसद में लगातार छत्तीसगढ़ की जनता के हक में आवाज उठा रहे हैं। इस सत्र में उन्होंने किसानों की धान खरीदी में बारदाने की कमी का मामला पूरी गंभीरता के साथ उठाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा तो इसके साथ ही राज्य की जनता के हित में वे मुखरता दिखा रहे हैं। सांसद बैज सदन के साथ साथ सदन के बाहर भी काफी आक्रामक तेवर के लिए आकर्षण का केंद्र बनकर उभरे हैं।
मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान के अन्तर्गत संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने वैश्विक महामारी कोविड 19 के पति स्व डॉ.असीम रंजन सरकार के आकस्मिक निधन पर उनकी पत्नी रीना सरकार को एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जैन ने कहा कि राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की योजना प्रदेश वासियों के लिए कारगर साबित हो रही है और उसके लिए सरकार कटिबद्ध है क्योंकि भूपेश है तो भरोसा है सेवा जतन सरकार छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार।
संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने 10 वीं की छात्रा दीप्ति यादव जिसकी चेचक से विगत दिनों मृत्यु हो गई थी कांग्रेस की भूपेश सरकार की स्कूली छात्रों के आकस्मिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई, जैन ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपनी विभिन्न योजना के अन्तर्गत आमजन को हर सम्भव राहत मिले उसके लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है और मेरा प्रयास भी होगा कि मैं अपने दायित्व व कर्तव्यों का निर्वहन लोगों के हित में कर सकूं।
यह रहे मौजूद… यशवर्धन राव,अनवर खान, एम एस भारद्वाज,अनुप बोस,भीमा राव, राहुल सहित अन्यजन उपस्थित रहे।
कृषि पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी स्थाई समिति की बैठक नई दिल्ली के संसद भवन के संसदीय सौन्ध के कछ क्रमांक ,2 में दिनांक 7:12 2021 को आयोजित हुई ।बैठक में स्थाई समिति के सदस्य कांकेर सांसद माननीय मोहन मंडावी जी, कृषि समिति के प्रेसिडेंट एवम सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के विषय के संबंध में कृषि कल्याण संचनालय के प्रतिनिधियों ,समिति के सदस्यो के साथ हुई बैठक में कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने अपना सुझाव रखते हुए कहा कि.. *समस्त कृषि जैसे बुनाई से लेकर कटाई मिसाई आदि कार्यों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत किया जाय। जिससे किसानों का कृषि कार्य अधिक सुदृण होगा इससे किसान लाभान्वित होंगे जिससे के हम किसानों के आय दोगुनी करने के लक्ष को प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही मोहन मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नरवा , गरवा, घुरवा बाड़ी योजना में जो मनरेगा की राशि का खर्च किया जा रहा है उसको रोक लगाकर उस राशि को कृषकों के कल्याण में लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए ।इस बैठक में स्थाई समिति के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ कृषि कल्याण विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ का क्रिकेट का एक उभरता हुआ सितारा यश कुमार वर्धा पिता रामसिंह वर्धा नारायणपुर जैसे एक छोटे शहर से आने वाला खिलाड़ी जो आज पूरे देश व प्रदेश में जाना जा रहा है यश ने ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है जिसको आज तक छत्तीसगढ़ के इतिहास में कभी किसी प्लेयर ने नहीं किया है ना केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में कुछ चुनिंदा प्लेयर ही इस करनमे को कर पाए हैं यश कुमार ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की डिस्टिक लेवल क्रिकेट प्रतियोगिता में एक मैच में 314 रन नाबाद का रिकॉर्ड बनाया था तथा उसी को 3 दिनों बाद अगले मैच में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 355 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक इतिहास कायम किया है जिसे तोड़ पाना अगले दशकों तक मुश्किल होगा यश कुमार वर्धा ने अपनी पारी में चारों दिशाओं में शॉर्ट खेलें इस पारी में 62 चौकी लगाएं तथा रनिंग बिटवीन द विकेट क्रिकेट को बहुत उच्च स्तर में रखते हुए बहुत से सिंगल और डबल ट्रिपल रन को दौड़ कर अपनी पारी को सजाया और संवारा है छत्तीसगढ़ मैं क्रिकेट प्रेमियों के बीच में यह एक चर्चा का विषय बन चुका है तथा यश को छत्तीसगढ़ तथा देश के लिए खेलने वाला एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव सिद्धार्थ पाठक सर ने भी उन्हें बधाई दी है तथा छत्तीसगढ़ के सीनियर प्लेयर तथा अंडर सिक्सटीन u14u/16u/19 के सिलेक्टर्स सभी ने यस से बात कर कर उसे बधाई दी है पूरे छत्तीसगढ़ में इस कारनामे को किसी ने भी करके नहीं दिखाया है नारायणपुर के सभी सभी खेल प्रेमी यश के अंदर भारतीय क्रिकेट का एक बेहतरीन भविष्य तलाश रहे हैं यश वर्धा का बखूबी साथ निभाते हुए गौरव ने 109 रनों की पारी खेली 1 दिन का खेल खत्म होते ही टीम के स्कोर रिकॉर्ड 582/2 विकेट के नुकसान पर 90 ओवर की समाप्ति पर था दूसरा दिन का खेल बस्तर की बैटिंग के साथ चालू होगा |
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगलापारा नारायणपुर, विद्यालय के 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना सीवियर ग्राम करलाखा में आयोजन किया जा रहा है । जिसके 6 वे दिन बच्चो का उत्साह बढ़ाने के लिए बस्तर की बेटी जो आपने छत्तीसगढ़ राज्य और आपने देश का नाम रोशन करने वाले बेटी नैना सिंह धाकड़ जी का कैम्प में आगमन हुआ । नैना सिंह धाकड़ जी का स्वागत विद्यालय परिवार , समस्त करलखा ग्रामसावी एवं NNS की छात्राओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इस दिन कैंप में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा डांस, नाटक की प्रस्तुति दी एवं नैना जी के द्वारा जीवनी बताया और बच्चो तथा समस्त ग्राम वासियों को मोटिवेट किया एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया। NNS कैम्प के कार्यक्रम अधिकारी श्री हरि सिंह उइके जी , भारती देशलेहरा मैम जी दोनो के द्वारा एनएसएस शिविर का कुशल नेतृत्व ( संचालन ) किया जा रहा हैं।
छत्तीसगढ़ / बस्तर । बीते दिनों दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के जय विजय हौंडा दो पहिया एजेंसी का फाइनेंस का काम फाइनेंस कंपनी के तरफ़ से कर रहे युवक अंकित गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी गीदम की धारदार हथियार से हत्या की ख़बर समाचार पत्रों के माध्यम से सामने आई।
बताया जा रहा हैकि युवक ईएमआई की रक़म लेने गया था जहां कुछ दूर बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई है। परिवार में अंकित कमाऊ बेटा था व फाइनेंस कंपनी के काम के दौरान ही उसकी हत्या हुई है।
अरुण पाण्डेय् ने फाइनेंस कंपनी व जहां का काम वह संभालता था वहां से तत्काल 1 – 1 करोड़ रुपये मृतक के परिवार को मुआवज़े के रूप में देने की मांग की है। साथ ही फाइनेंस कंपनी द्वारा उसके सामान्य आयु अनुसार आगे की अनुदान राशि हेतु प्रक्रिया आरंभ कर उनके परिवार के भरण पोषण हेतु आर्थिक सहायता देने की मांग उठाते हुए, ऐसी घटना पर चिंता व्यक्त किया है।
जिला व पुलिस प्रशासन से उन्होंने घटना को गंभीरता लेकर जांच करने व दोषी को कड़ी कार्यवाही करवाने में मदद करने के साथ ही बस्तर अंचल में निज़ी कम्पनियों में कार्य कर रहे सभी कंपनियों के कर्मचारियों के सुरक्षा व बीमा संबन्धित विषयों पर ध्यान देते हुए कार्यवाही किया जाना चाहिए। कम्पनियों द्वारा मुआवज़ा ना देने की स्थिती में परिजनों के हितार्थ आंदोलन व क़ानूनी लड़ाई हेतु बाध्य रहेंगे।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार क्षेत्र में ग्राम पंचायत जाटम ,मारकेल 1,धनपूंजी ,चोकावाडा,कस्तूरी,बम्हनी,खम्हारगांव,बाबू सेमरा,गरावंडकला,भाटागुडा में रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख 09 हजार रुपए के योजना का भूमि-पूजन किया |
ग्राम पंचायत जाटम में 49.97 लाख रुपए की लागत से निर्मित नल-जल योजना के तहत एक पंप हाउस निर्माण , क्लोरिनेशन कक्ष टंकी निर्माण 45 किलो लीटर, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1490 मीटर जिससे 203 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत मारकेल 1 में 46.70 लाख रुपए की लागत से पावर पंप 2 नग क्लोरिनेशन कक्ष पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1702 मीटर जिससे की 202 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत धनपूंजी में 68.32 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना में पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष 2 नग, बाउंड्री वॉल , टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 2690 मीटर जिससे की 206 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत चोकावाडा में 36.96 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत क्लोरीनेशन कक्ष, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1440 मीटर जिससे की 194 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत कस्तूरी में 26.60 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत क्लोरीनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1560 मीटर जिससे की 104 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत बम्हनी में 40.96 लाख रुपए के नल-जल योजना के तहत 1165 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य ग्राम पंचायत खम्हारगांव में 30.21 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले क्लोरीनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1045 मीटर जिससे की 159 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत बाबू सेमरा में 24.69 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत क्लोरीनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 550 मीटर जिससे की 123 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत गरावंडकला में 68.97 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 3 नग, क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल , टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 4380 मीटर जिससे की 252 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत भाटागुडा में रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना के तहत 45.71 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल टंकी निर्माण 45 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 925 मीटर जिससे की 211 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना के तहत हर ग्राम पंचायत में कार्य आरंभ कर दिया गया है आने वाले समय में हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो जाएगी, जल ही जीवन है और शुद्ध पेयजल से बहुत सी बिमारी से बचा जा सकता है इसलिए हमारी सरकार ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के हमारी सरकार में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अनवर खान, हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता हेमंत देवांगन, नितिश शर्मा जनपद सदस्य कनक राई,हेमेश्वरी नाग, इंदिरा नायडू ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, नगरनार सरपंच एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, जलंधर नाग घनश्याम महापात्र लक्ष्मण सेठिया सरपंच जाटम बसंती मंडावी, सरपंच मारकेल 1 बलराम कोकडू , उप सरपंच कमल राम सेठिया, सरपंच धनपूंजी नीलाम्बर नाग, उप सरपंच विजय बिसाइ,चोकावाडा सरपंच बैधनाथ नाग,उप सरपंच डमरूधर बघेल, सरपंच कस्तूरी राजेंद्र बघेल,उप सरपंच देवी सिंह राणा, सरपंच बम्हनी यशोदा साहनी,उप सरपंच समधु बघेल , सरपंच खम्हारगांव लैखन ,गोयल,उप सरपंच पुरषोत्तम कश्यप, सरपंच बाबू सेमरा श्रीमती उषा नाग,उप सरपंच गोपाल बघेल वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण राव, रामेश्वर बिसाई, गरावंडकला सरपंच सुमित्रा कश्यप,उप सरपंच फरसू राम बघेल,भाटागुडा सरपंच सहित नल जल योजना के सहायक अभियंता श्री जैन एवं श्रीमती राव सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे |
जगदलपुर, 5 दिसंबर 2021/ समर्थन मूल्य पर समितियों के माध्यम से की जा रही धान खरीदी के दौरान अवैध धान को खपाने के प्रयासों को आज फिर से असफल करते हुए मुखबिर की सूचना पर बकावंड तहसील के करीतगांव में 700 कट्टा और उड़ियापाल में 100 कट्टा धान जब्त किया गया। धान खरीदी के दौरान होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई बस्तर अनुविभागीय दंडाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा द्वारा की गई।
एसडीएम वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर करीतगांव निवासी गजेंद्र पाणिग्राही के घर से 700 कट्टा धान जब्त किया गया। पाणिग्राही के हक की एक एकड़ और अधिया में की जा रही 15 एकड़ जमीन की फसल खलिहान में पाई गई। गजेन्द्र पाणिग्राही ने स्वीकार किया कि यह धान उन्होंने खरीदा है। जांच में पाया गया कि उनके पास मंडी का लाइसेंस नहीं है। इसी तरह उड़ियापाल की महालक्ष्मी पति नरसिंह के यहाँ 100 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। इन मामलों में मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम वर्मा ने बताया कि धान खरीदी के दौरान होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए ओड़िसा सीमा से लगे हुए गावों में मुखबिर तैनात किए गए हैं तथा धान की अवैध खरीद बिक्री करते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जगदलपुर, 5 दिसंबर 2021/कलेक्टर रजत बंसल ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में खेलों के सुचारू संचालन पर जोर देते हुए इसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। आज इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम के संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर बंसल ने कहा कि बस्तर की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण से निखारने के लिए संभाग मुख्यालय जगदलपुर में किये जा रहे खेल अधोसंरचनाओं के विकास तेजी से किया जा रहा है। अंचल के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इसी कड़ी में इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का भी कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन खेल अधोसंरचनाओं का लाभ खिलाड़ियों को निरन्तर मिले, इसके लिए आवश्यक है कि यह संस्थान आर्थिक रूप से भी मजबूत हो तथा यहाँ खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं मिले। उन्होंने यहां निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक मेंएमआईसी सदस्य एवं वरिष्ठ खिलाड़ी यशवर्द्धन राव, अनुविभागीय दंडाधिकारी दिनेश नाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राजेन्द्र डेकाटे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा, सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित थे।
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का जताया आभार
डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 6 दिसम्बर 2021
नीति आयोग के 112 आकांक्षी जिलों में शामिल नारायणपुर जिला कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के नेतृत्व में विकास के मापदंडों में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। नीति आयोग के तय मानकों पर काम करते हुए नारायणपुर जिला ने पूरे देश में वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास के क्षेत्र में दूसरा स्थान हासिल किया है। देश के आकांक्षी जिलों में वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास में नारायणपुर को द्वितीय स्थान मिलने पर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है और आने वाले समय में और अधिक मेहनत कर जिले को रैंकिंग में और ऊपर ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले के लिए यह एक बड़ी खुश-खबरी है और कोरोना काल के बाद नारायणपुर जिले में तरक्की की नई बुलंदियों को छूने का हौसला दिया। कलेक्टर ने जिले के प्रगति की दिशा में एक ठोस शुरुआत बताते हुए जनकल्याण के कार्यों की गति को निरन्तर बनाये रखने की बात कही।
नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों के अक्टूबर 2021 की डेल्टा रैंकिंग जारी की गई, जिसमें नारायणपुर जिला ने वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। स्वास्थ्य और पोषण, वित्तीय समावेश और कौशल विकास ,आधारभूत अधोसंरचना के मानकों में सुधार आने से डेल्टा रैंकिंग की कम्पोजिट स्कोर में नारायणपुर जिला का 24वें स्थान रहा। देश में नारायणपुर जिला वित्तीय समावेश व कौशल विकास में द्वितीय रहा। वहीं स्वास्थ्य व पोषण में 47 वें स्थान, शिक्षा में 71 वें, कृषि में 61वे, आधारभूत संरचना में 98वें स्थान डेल्टा रैंकिंग में नारायणपुर जिला को दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 5 वर्गों के विभिन्न मानक बिन्दुओं पर नीति आयोग ने देश के 112 जिलों की रैंकिंग जारी की है। नीति आयोग द्वारा विकास के विभिन्न मापदण्डों के आधार पर देश के सर्वाधिक सुधार वाले आकांक्षी जिलों की माह अक्टूबर 2021 की डेल्टा रैंकिंग में नारायणपुर जिला देश में 24 वां स्थान हासिल किया, तो वहीं वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास में पूरे देश मे द्वितीय स्थान रहा। देश के आंकाक्षी जिलों में सामाजिक विकास के विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज की गई प्रगति के आधार पर नीति आयोग द्वारा रैंकिंग की गई है।