City Media - Page 1356 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1356

धनतेरस – इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं

0

धनतेरस का दिन भगवान धन्वंतरि को समर्पित होता है। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है, कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से भगवान की कृपा होता है और पूरे साल घर में बरकत रहती है। आज धनतेरस का पर्व है। यह हर साल कार्तिक माह के कृष्ण त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। धनतेरस का त्योहार पांच दिनों तक चलने वाले शुभ दीपावली का पहला दिन होता है। इसे दिवाली से 2 दिन पहले मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान सोने का घड़ा लेकर प्रगट हुए थे, इसलिए इस तिथि पर इनका प्रागट्य पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतिर के अलावा भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है। इस कारण से वर्षों से धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी के अभूषण, बर्तन, घरों में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं, कार, मोटर साइकिल और जमीन-मकान के सौदे तय किए जाते हैं। माना जाता है धनतेरस पर जो भी चीजें घर खरीदकार लाई जाती है उसमें सालभर तेरह गुना की बढ़ोतरी होती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

02 नवंबर को शुभ धनतेरस का त्योहार है। इस दिन सोना-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए शाम 06 बजकर 20 मिनट से लेकर 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अगर सुबह के मुहूर्त पर विचार किया जाए तो सुबह 11 बजकर 30 मिनट से खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन 02 नवंबर को राहुकाल के समय धनतेरस पर शुभ खरीदारी से बचें।

धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं

धनतेरस के दिन खरीदारी का महत्व होता है। इस दिन सोना, चांदी, पीतल की चीजें और झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। लेकिन धनतेरस पर ऐसी चीजें भूलकर भी न खरीदें जैसे- काले रंग की वस्तुएं, कांच, एल्युमीनियम और लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गोवा नेशनल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

0

जनरल सेक्रेटरी दीपक प्रसाद ज्वाइंट सेक्रेट्री शेख वसीम ने बताया कि 29,30,31 9वी नेशनल ट्रेडिशनल रेसलिंग एंड पंक्रेशन कराटे चैंपियनशिप मे कुल 21 राज्यो की टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके तीन गोल्ड 3 सिल्वर और 5 ब्रांच मेडल प्राप्त कर दंतेवाड़ा का नाम रोशन किया संदीप साह 70 किलोग्राम वैट कटेगरी गोल्ड मैडल, आँचल कोट 45 किलोग्राम में गोल्ड और हेमंत विश्वकर्मा 54 में गोल्ड मैडल,बामनी 44 किलोग्राम में सिल्वर, रुद्र नेताम 38 किलोग्राम में सिल्वर,रोली मिडियामि 40 किलोग्राम में सिल्वर, उत्तम ठाकुर ने 47 किलोग्राम में ब्रोंज, विशाखा नाग ने 40 किलोग्राम में ब्रोंज, सत्यवती मरकाम 50 किलोग्राम में ब्रोंज, सुमन पोयम 45 किलोग्राम में ब्रोंज, ज्योति मुडामी ने 33 किलोग्राम में ब्रोंज और कोंडागांव से विवेक शोरी 85 किलोग्राम में गोल्ड ।

This image has an empty alt attribute; its file name is cineplex.jpg

इन सभी ने खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना की विधायक देवती महेंद्र कर्मा जी, अध्यक्ष तूलिका कर्मा जी , राधा साहू जी , D.S.P. परवेज कुरेशी जी, के .के. पानी जी, अर्जुन झा सर, T.I. आकाश मसीह सर, प्रह्लाद साहू सर, विकास देशमुख जी श्याम सिंह शोरी जी, M.D. नबी सर, प्रतिक देवांगन, राजीव शख्लानी, तरुण तिवारी जी, M.D. असलम, किशन प्रजापति इन सब ने आशीर्वाद देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

पशुधन विकास विभाग के कार्यों का मुख्य अतिथियों ने की सराहना, संसदीय सचिव जैन ने बारीकी से देखा स्टॉल की जहरुद्दीन की तारीफ

0

जगदलपुर। सुकमा जिले की पशुधन विकास विभाग ने फिर एक बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को जमीनी स्तर पर किस प्रकार लाभांवित किया जाता है।उसका प्रदर्शन विभागीय प्रदर्शन में किया। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपसंचालक डॉ. एस. जहीरुद्दीन व स्टाफ के कार्यों की सराहना किया और मुक्तकंठ से तारीफ की। छत्तीसगढ़ शासन पशुधन विकास विभाग द्वारा महत्वकांक्षी योजना नरूवा, गुरूवा, घुरूवा व बाड़ी योजना के अतंर्गत कलेक्टर विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में राज्योत्सव के उपलक्ष्य में पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला सुकमा के शबरी ऑडिटोरियम के प्रांगण में विभागीय प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया जिसमें विभाग द्वारा चलायी जा रही योजना एवं लांभावित हितग्राहियों की जानकारी फैल्कस के माध्यम से प्रर्दशन किया । नेपियर घास, कड़कनाथ मुर्गी पालन, असील ब्रिड, अजोला टैंक जैसे योजनाओं से हितग्राहियों को होने वाले फायदे के बारे में भी अतिथियों को जानकारी दी। इसके साथ ही कृत्रिम गर्भाधान के उपकरण कृत्रिम गर्भाधान से लाभ एवं विभिन्न औषधियों का प्रदर्शन, चारा बीज का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि रेखचंद जैन विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव, हरीश कवासी अध्यक्ष जिला पंचायत ,कलेक्टर विनीत नंदनवार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और विभागीय अधिकारियों की जमकर तारीफ की।

This image has an empty alt attribute; its file name is cineplex.jpg

डॉ. एस. जहीरूद्दीन ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा मादा वत्स पालन योजना के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को 15000 रूपये का चेक प्रदाय किया जिसमे सेक्स शोटैंड सोमेन से उत्पत्र मादा बछिया को देखा और इसके पश्चात नर बकरा योजना अंतर्गत विभिन्न गाँव से आये 15 हितग्राहियों को चार हजार रूपये का चेक भी वितरित किए।मुख्य अतिथि संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा प्रदाय किया एवं नर बकरा से उत्पत्र बकरियों का अवलोकन किया गया और इसकी प्रंशसा मुख्य अतिथि के द्वारा की गयी।

बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के अंतर्गत 28 दिवसीय 45 चूजे चिपुरूपाल गौठान के सकरी एवं तुलसी दो स्व-सहायता समूह को एवं 20 हितग्राहियों को गौठान में रखने हेतु मुख्य अतिथि द्वारा प्रदाय किया गया। गौठान में चारागाह विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 80 चारागाह स्वीकृत किये गये है जो कि 241.50 एकड़ में 3लाख 25 हजार नेपियर रूट लगाया गया है, वर्तमान में यह घास कंटिंग के लायक हो गया है और पशुओं को कटिंग चारा खिलाने हेतु गौठान प्रबंधन समितियों को मुख्य अतिथि के द्वारा चाफ कटर प्रदाय किया गया। डॉ. एस. जहीरूद्दीन उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिला सुकमा के द्वारा मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधि का अभार व्यक्त किया।

धनतेरस एवं दीपोत्सव पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

0

जगदलपुर। विधायक जगदलपुर एवम् छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव (नगरीय निकाय तथा श्रम विभाग) रेखचन्द जैन ने जगदलपुर, बस्तर सहित राज्य के सभी लोगों को धनतेरस और दीपोत्सव पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास तथा छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख शांति और समृद्धि की कामना की है।

जगदलपुर विधायक तथा संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कामना की है कि दीपावली का यह महापर्व सभी के जीवन में उजियारा लाए। श्री जैन ने कहा कि मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के विकास और जनता के हर वर्ग की खुशहाली के लिए निरंतर काम कर रही है। दीपावली के पहले किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त1510 करोड़81 लाख और गोधन न्याय योजना के तहत राशि का भुगतान कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों और ग्रामीण जनता की दीवाली की खुशी दोगुनी कर दी है। संसदीय सचिव जैन ने कहा कि हमारी सरकार सभी लोगों की बेहतरी के प्रयास कर रही है। आइए हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ विकास का दीप प्रज्ज्वलित करें।

डौंडी – शराबी पत्नी ने अपने ही पति को उतारा मौत के घाट

0

डौंडी – शराब ने रिश्तों की पहचान ही खत्म कर दी है. गांव की गलियों में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है | शराब के नशे में धुत पत्नी ने अपने ही पति को डंडे से पीट-पीट मार डाला | पति – पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद में शराबी पत्नी अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाई और पति मन्नू नेताम को डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी | प्राप्त जानकारी के अनुसार डौंडी थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत सिंघोला के आश्रित ग्राम कंजेली में दिनांक 01 नवम्बर 11 बजे पति पत्नी में विवाद हुवा और पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया गांव के लोग खेत गए हुये थे और घर के लोग भी नही थे जिसके चलते मामला देर शाम ग्रामीणों को पता चला गांव में बैठक हुई तो पत्नी ने हत्या की घटना को कबूल लिया जिसके बाद देर शाम 7 ग्रामीण डौंडी थाने पहुँचे ओर जानकारी दी सूचना पर डौंडी पुलिस मौके पर पहुच पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला सोनबाई नेताम से पूछताछ कर रही है ।

परिवार में 4 लोग थे, जिसमें पति-पत्नी औऱ दो बच्चे. बेटी बाहर रहकर पढ़ाई कर रही है. वहीँ  वारदात के वक्त बेटा भी घर में नहीं था. दोनों भाई बहन काम से बाहर गए हुए थे. अब दोनों भाई बहन मां-बाप के बिना हो गए हैं. मां हत्या के आरोप में जेल चली गई है, जबकि पिता की मौत हो गई.

अवैध शराब ने पत्नी को शराबी बना दिय़ा. ऐसे में एक हंसता खेलता परिवार समाप्त हो गया | शराब के कारण ऐसे ही परिवार तबाह होते रहेंगे | क्या प्रशासन ऐसे ही तमाशा देखता रहेगा ???

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 22वां राज्योत्सव, ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ की ध्येय पर अग्रसर है सुकमा- रेखचंद जैन, सुकमावासियो को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई

0

अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर विकास, प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार, अंतिम छोर तक मूलभूूत संसाधनो की पहुँच और ग्रामीणों की संपन्नता सुनिश्चित करने शासन का प्रयास विगत दो वर्षों मेें सफल रहा है। बस्तर क्षेत्र और सुकमा वासियों की मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा के कुशल मार्गदर्शन से सुकमा जिला विकास के पथ पर अग्रसर है, जिससे निश्चित ही जिलेवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सम्पन्न्ता आई है। प्रदेश के मुख्या किसानों और आदिवासियों के दर्द को, उनके जीवन के संघर्ष को भली भाँति जानते है, इसलिए सरकार बनने के बाद सबसे पहला फैसला मुखमंत्री श्री बघेल ने किसान भाईयों के हित में लिया। शाासन की मंशा हमेशा से ही आदिवासी जनता और उनके जल, जंगल, जमीन का संरक्षण और विकास रहा है, जिसके लिए निरंतर आदिवासी हित में नीतियाँ बनाई जा रही है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के साथ ही गढ़बो नवा बस्तर और गढ़बो नवा सुकमा के संकल्प को पूरा करने का काम किया जा रहा है।

आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सुकमा में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेखचंद जैन, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने सुकमावासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए यह बाते कहीं। उन्होंने कहा की आज प्रदेश में 52 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रहीं है, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरे का पारिश्रमिक दिया जा रहा है, जो पहले केवल 2500 थी। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र के निवासियों की सुविधा के लिए नगद पारिश्रमिक भुगतान को शासन ने मंजूरी दी। सुकमा जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में निवास करने वाली जनता की मांग को पूरा करने के लिए शासन संकल्पित होकर कार्य कर रहा है, जिसके फलस्वरुप आज यहाँ बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर सड़क, वनोपज का सही दाम, मूलभत सुविधाओं का लाभ वनवासियों को मिल रहा हैं।

शबरी ऑडिटोकरयम में आयोजित कार्यक्र में जैन ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों को सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने वन विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, आदिवासी विभाग, सवास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग और मतस्य विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार और उपलब्धियों को दर्शाने लगाई गई प्रदर्शनी के साथ ही जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाए गए फोटो प्रदर्शनी का अवलोन किया।

इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री हेमू उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू बस्तर जिला विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा नगरनार ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी,इंटुक जिलाध्यक्ष नितिश शर्मा, अनिल जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सदस्य गण एवं कलेक्टर विनीत नन्दनवार, एसपी सुनील शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur01.jpg

छत्तीसगढ़ की परम्परा और संस्कृति को मिल रही देश भर में पहचान- हरीश कवासी

इस अवसर पर राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 35 वर्षों के कठिन आंदोलन का परिणाम है। पृथक राज्य के गठन से प्रदेश की संस्कृति, कला और बोली को पहचान मिली। जिसके उद्देश्य को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल मार्गदर्शन ने साकार किया है। बस्तर की परम्परा, आस्था और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए देवगुड़ी का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री कवासी लखमा की सोच, सुकमा जिले का विकास, यहाँ के निवासियों को खुशहाल जीवन देने की रही है, जिसे वे पूर्ण कर रहे हैं। सुकमा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिन जगहों पर डॉक्टर नहीं पहुँच पाते थे, शिक्षक नहीं पहुँच पाते थे, आज वहाँ अस्पताल का निर्माण कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो रही है, स्कूलों की स्थापना से बच्चों को शिक्षा मिल रही है। डॉक्टर आज किस्टाराम और गोलापल्ली में जाकर सेवाएं दे रहे है। सलवा जुडूम के दौरान बंद हो गए थे, अब जगरगुण्डा जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र के बच्चें भी उच्च प्रशासनिक पदों पर काबिज होगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प और प्रदेश के विकास से ही देश में लोगों का मान सम्मान बढ़ा है, हर समाज का विकास हो रहा है।

शासन की मंशानुरुप, जिलेवासियों के विकास के लिए जिला प्रशासन कर रही कार्य-कलेक्टर

कलेक्टर विनीत नन्दनवार ने अपने संबोधन में विगत ढाई वर्षों के दौरान सुकमा जिले में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले के आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सभी ग्राम पंचायतों में देवगुढ़ी निर्माण एवं जिर्णोद्धार का कार्य किया गया है। जिले में वर्षों से बन्द पड़े स्कूलों का पुनः संचालन कर शिक्षादूत के माध्यम से शिक्षा प्रदाय की जा रही है। वनों पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों के अधिकारों को सुदृढ़ करने व्यक्तिगत वन अधिकार के साथ ही सामुदायिक वन अधिकार एवं सामुदायिक वन संसाधन पत्र प्रदान किया गया है। जिले के अंदरुनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्रदान करने सुविधा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अब तक 21 हजार 681 ग्रामीणों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य कार्ड आदि सुविधाएं प्राथमिकता के तौर पर उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही उन्हांेने स्वास्थ्य एवं सुपोषण के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बारे में भी बताया।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्यता अभियान का शुभारंभ, संगठनात्मक चुनाव के लिए बुथ कमेटी बनाने पर जोर

0

जगदलपुर। किसी भी पार्टी की रीढ़ उसका संगठनात्मक ढांचा होता है और इसके लिए सदस्यता अभियान इंडियन नेशनल कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ हुआ है। राष्ट्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा भी किया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सदस्यता अभियान के संबंध में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान 1 नवंबर 2021 से 31मार्च 2022 तक चलाया जाएगा।कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान बुथ स्तर पर होगा जिसमें सभी वर्गों को प्राथमिकता से स्थान दिया जायेगा। शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों से वन टु वन जानकारी ली तथा उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur01.jpg

सदस्यता अभियान कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव, निगम सभापति कविता साहू, एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, सुषमा कश्यप, पार्षद यशवंत ध्रुव, सुशीला बघेल आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, विकलांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश ठाकुर ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान महापौर सफीरा साहू,जिला महामंत्री अनवर खां, एमआईसी सदस्य राजेश राय, दंतेश्वर राव, हरिशंकर सिंह,आभास मोहंती, राजकुमार सेठिया पार्षदगण इमरान खान, शुभम यदु, नेहा ध्रूव, श्वेता बघेल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुकमा जिले में कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने

0

राज्योत्सव के अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर सुकमा जिला पहुंचे थे जहां उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज से पूरे देश में आरंभ किए गए कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजू साहू के साथ किया |

इस अवसर पर राजीव भवन सुकमा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की संगठन ही हमारी पहचान है तथा संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी तथा राहुल गांधी के हाथ को और मजबूत करना है |

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा ने उपस्थित जिला पदाधिकारियों एवं ब्लाक अध्यक्षों से अधिक से अधिक सदस्य बनाने तथा कांग्रेस की रीति नीति को दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल,नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजू साहू, उपाध्यक्ष आयशा हुशैन, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, नगरनार ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी,इंटुक जिलाध्यक्ष नितिश शर्मा, अनिल जैन उपस्थित रहे |

Breaking दल्लीराजहरा – कारूटोला पटरी पार करते हुए एक और व्यक्ति ने अपनी जान गँवाई, ग्रामीणों में आक्रोश

0

मौके पर बॉडी दो घंटे तक पड़ी रही | आरपीएफ के लोगों से पूछे जाने पर उनके द्वारा कहा गया कि राजहरा थाने में सुचना दे दी गई है |

दल्लीराजहरा –  लम्बे समय से कारूटोला और चिखलाकसा के लोगों द्वारा इस मार्ग का उपयोग किया जाता रहा है | दोनों ही गाँव के लोगों द्वारा लम्बे समय से रेल्वे क्रासिंग पर अंडरब्रिज या ब्रिज बनाने की मांग रेल्वे प्रशासन से की जाती रही है | कुछ दिनों पूर्व दक्षिण पूर्व रेल्वे मण्डल जीएम के दल्ली प्रवास के दौरान दोनों गाँव के ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या में उक्त मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था | इसी क्रासिंग में अब तक सैकड़ों मौंते हो चुकी है किन्तु रेल्वे प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है उल्टे रेल्वे प्रशासन द्वारा बेरीकेट लगाकर मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास किया गया है वहीँ दूसरी ओर रेल्वे द्वारा सूचना पट लगाकर दुर्घटना की जवाबदारी जन की होगी | ग्रामीणों द्वारा लगातार मांग की वजह यह है कि 100 मीटर दुरी को तय करने के लिए उन्हें 5 किमी का रास्ता तय करना मंजूर नहीं है | यहाँ वर्षों से कारूटोला, कुंजामटोला, झीकाटोला, बीटाल, जाबुरवही, आमापारा, भोयरटोला के लोगों का आना-जाना होता था, मेडिकल इमरजेंसी होने पर उन्हें मजबूरन रास्ता तय करना पड़ता है जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है | मजबूरीवश ग्रामीण पटरी पार करते है एवं दुर्घटना का शिकार होते है इसी का परिणाम रहा कि आज कारूटोला रिटायर्ड कर्मी रूपसिंह देहारी स्व पिता गहरूराम उम्र 70 वर्ष दुर्घटना का शिकार हुआ | रूपसिंह का एकमात्र पुत्र सुनील देहारी ग्राम धुर्वाटोला में अपने परिवार के साथ निवास करता है |

चिखलाकसा में निवास करने वाले ग्रामीणों का खेत खलिहान पटरी के पार गाँव में होने से उन्हें कृषि कार्य हेतु स्वयं अथवा मवेशी लाने ले जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते है……

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

रूपसिंह अपने कार्य हेतु दल्लीराजहरा आने जाने हेतु शॉर्टकट के रूप में रेल्वे पटरी का इस्तेमाल करता था अक्सर उसे झोला या छड़ी के साथ देखा जाता था |

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण द्वारा यह कहा जा रहा था कि शीघ्र ही उक्त समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो बड़ा जन आन्दोलन किया जायेगा |

देखें लोग किस प्रकार अपनी जान जोखिम में डाल पटरी पार कर रहे है………..

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर रेड कार्यवाही, 06 आरोपियों को गिरफतार किया गया

0

06 आरोपियों को गिरफतार कर 1110 रू नगदी रकम

दो मोटर साइकिल एवं 03 मोबाईल कुल कीमती 37110रू जप्त किया गया।

दिनांक 31.010.2021 को थाना गुरूर, पुलिस सहा0 केन्द्र पुरूर, एवं चौकी कंवर पुलिस द्वारा मिलकर ग्राम जगतरा जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर रेड कार्यवाही की गई जिसमें 06 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा गया | कुछ जुआरी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए | पकड़े गये जुआड़ियान 01. संस्कार ग्वाल पिता रमेश ग्वाल उम्र 20 वर्ष साकिन रामसागरपारा धमतरी, थाना धमतरी जिला धमतरी 02.शाहील यादव पिता कृपाल यादव उम्र 19 वर्ष साकिन धमतरी थाना कोतवाली जिला धमतरी 03. ढालेनदास मानिकपुरी पिता रामकृष्ण मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष साकिन नयापारा धमतरी जिला धमतरी 04. गोपाल साहू पिता मंगल साहू उम्र 26 वर्ष साकिन बांसपारा धमतरी जिला धमतरी 05. कमलेश साहू पिता ललित राम साहू उम्र 18 वर्ष साकिन कुर्रा थाना धमतरी जिला धमतरी 06. दुर्गेश्वर सोनी पिता बुधराम सोनी उम्र 30 वर्ष साकिन ईतवारी बाजार धमतरी जिला धमतरी, से कुल नगदी रकम 10110/रू0 ,दो मोटर सायकल, तीन नग मोबाईल, 52 पत्ती ताश एवं दरी कुल जुमला किमती 37110रू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS