City Media - Page 1393 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1393

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ ने किया बच्चों को चरण पादुका का वितरण

0

जगदलपुर:- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा ही समर्पण का कार्यक्रम किया जा रहा है । जिसमें बस्तर जिला में सभी मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के द्वारा भी कार्यक्रम किया जा रहा है। आज एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर बस्तर जिला आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा नगरनार मंडल के आड़ावाल क्षेत्र के ओरना कैम्प में लगभग 50 जरूरमंद बच्चों को चरणपादुका का वितरण किया गया। इस अवसर पर आर्थिक प्रकोष्ठ के बस्तर संभाग प्रभारी विपिन मालवीय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अंत्योदय प्रणेता है, उन्हीं के प्रेरणा से आज हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और समर्पण का कार्य करने हमे अवसर प्राप्त हुआ है। आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि

भाजपा हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है। हम हमेशा उनकी सेवा और मदद के तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन आर्थिक प्रकोष्ठ के महामंत्री विनित शुक्ला ने किया इस अवसर पर व्यवसायी प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी नरेंद्र पाणीग्राही, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश शर्मा, सह संयोजक रीतेश सिन्हा, व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक कौशल पांडे, व्यवसायी प्रकोष्ठ के सह संयोजक किशोर महावर, मीडिया प्रभारी रीतेश सोनी, मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा रमन चौहान के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

पारिवारिक विवाद पर चचेरे भाईयों पर प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही।

0

▶️03 भाईयों पर 02 चचेरे भाईयों ने चाकू से किया हमला।

▶️घटना पथरागुडा माता मंदिर के पास का मामला ।

▶️पारिवारिक विवाद के चलते दिया गया घटना को अंजाम।

पथरागुड़ा में 02 भाईयों द्वारा अपने 03 चचेरे भाईयों पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 25.09.2021 की रात करीबन 09ः30 बजे पथरागुड़ा में अर्जून बघेल और शब्बीर बघेल नामक 02 भाईयों ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने चचेरे भाई गोपी बघेल, संजू बघेल एवं खगेश्वर बघेल के साथ मारपीट लड़ाई-झगड़ा कर चाकू से प्राणघातक हमला कर फरार हो गये। जिससें आहत गोपी बघेल, संजू बघेल और खगेश्वर बघेल के शरीर में गंभीर चोटे आई है। कि मामलें में प्रार्थी खगेश्वर बघेल के रिपोर्ट पर आरोपी अर्जून और शब्बीर बघेल के विरूद्ध मारपीट, हत्या का प्रयास आदि धारा 307, 294, 324, 506, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। मामलें में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में आरोपी पतासाजी हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा लालबाग में 02 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम अर्जून बघेल एवं शब्बीर बघेल होना बताये। जिनसें पूछताछ करने पर पारिवारिक विवाद पर अपने चचेरें भाईयों पर मारपीट कर चाकू से हमला करना बताये। मामलें में आरोपी अर्जून बघेल के कब्जें से घटना कारित चाकू बरामद कर जप्त किया गया है। मामलें में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
निरी0 – एमन साहू
उप निरी0 – होरीलाल नाविक, अमित सिदार
सउनि0 – सतीश श्रीवास्तव
प्र.आर. – चोवादास गेंदले
आर0 – प्रकाश नायक, शिव यादव

शिवप्रकाश के बयान से भाजपा के स्वयंभू मठाधीशों में खलबली पवन साय के बयान के बाद मची सिरफुटव्वल

0

रायपुर।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश के 90 सीटों में नये चेहरा तलाशने वाली बयान के बाद भाजपा के मठाधीशों में खलबली मची है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर सहित भाजपा के वर्तमान विधायकों की अंतिम कार्यकाल स्पष्ट नजर आ रहा। टिकट कटने और राजनीति खत्म होने के डर से भाजपा के नेता अभी से ऊलजलूल बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को पहले भाजपा के गुटबाजी को खत्म करने के प्रयास करने चाहिए।* श्री पानीग्राही ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा में गुटबाजी की लड़ाई चल रही है यह जनता देख रही है। प्रधानमंत्री जन कल्याण संगठन के सूत्रधार सचिदानंद उपासने से जुड़े लोगों को भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय पद छोड़ने की चेतावनी दे रहे हैं। भाजपा के नेता सोशल मीडिया में एक-दूसरे के खिलाफ कैंची और पेट्रोल बॉटल उपयोग करने की बात कर रहे हैं। ऐसे ही मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मीडिया में बने रहने के लिए आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं।


श्पानीग्राही ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबा रहा, विकास कार्यो की झूठी गुणगान करते रहे,तब उन्हें सरकार नजर आती था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकर किसानों, युवाओं, मजदूरों, महिलाओं के लिए काम कर रही है।पशुधन, गोपालक के लिए योजना लेकर आ रही है। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपरा, तीज त्यौहार को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। ऐसे में रमन सिंह को सरकार कैसे नजर आएगी? यह वर्ग रमन सिंह सरकार के दौरान सबसे ज्यादा पीड़ित रहे है। कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा में नक्सली हमला हुआ, झीरम घाटी कांड हुआ जिसमें कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं एवं सुरक्षाकर्मियों की शहादत हुई,उस दौरान छत्तीसगढ़ में सरकार थी? की नहीं थी? झलियामारी बालिका गृह में रेप की घटना हुई, गर्भाशय कांड, आंखफोड़वा कांड, मीना खलखो कांड, सरखेगुड़ा कांड, एड्समेटा कांड, पेद्दागेलूर ,सोनकु-बिजलु हत्याकांड जैसी घटनाएं, फर्जी आत्मसमर्पण और फर्जी मुठभेड़ में आदिवासियों की हत्याएं जैसे कांड होते रहे। दक्षिण बस्तर के 4 विकासखंड तक सीमित नक्सलवाद 14 जिलों तक पहुंच गया उस दौरान सरकार थी?की नही थी?

सांसद व विधायक ने करोड़ो के कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण।

0

आज चित्रकोट विधानसभा के दरभा ब्लॉक में बस्तर सांसद दीपक बैज एवं चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने ग्राम पंचायत छिन्दवाड़ा-02 व पखनार-01 में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 2.13 करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन किया।

नवीन पंचायत भवन लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद व विधायक का ग्रामीणों ने बस्तरिया लोक नृत्य कर भव्य स्वागत किया । और वही पखनार-02 में नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों को बताया कि छोटे-छोटे पंचायत बनने से हमे बहुत लाभ मिल रहा है। पहले बड़ा पंचायत था इस कारण राशन दुकान हो या पंचायत में कुछ काम पड़ने से आप लोगो को 5 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता था अब छोटे-छोटे पंचायत होने से आप लोगो को परेशानी नही होगी।

कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपक बैज ने कहा नल जल योजना के तहत हमारी सरकार गांव गांव तक घर घर में पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है।महिलाओं एवं बहनों को पानी की किसी प्रकार की भी दिक्कत ना हो इसके लिए हमारे सभी जनप्रतिनिधिगण तत्पर है। साथ ही जब मैं विधायक था तब विपक्ष में भी हमने घर घर तक बिजली पहुँचाने कार्य किया। वहीं विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि हमारे क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की थी इसलिए विधायक बनते ही मैने संकल्प लिया कि सर्वप्रथम मुझे अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर मे पानी पहुँचाना है। और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समस्या को गंभीरता से लेते हुए माता-बहनों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए लिए एक योजना बनायी “जल जीवन मिशन योजना” जिसके तहत हर घर नल होगा और प्रदेश की महिलाओं को भी पानी की समस्या से निजात मिलेगा।

इस दौरान बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व गृह सह निर्माण एवं कर्मकार मंडल बलराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष अनत राम कश्यप,सरपंच मानक देई,उपसरपंच सुईता ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग,विधायक प्रतिनिधि बलिराम कश्यप, गणेश कावड़े,जयदेव नाग,सांसद मीडिया प्रतिनिधि अनुराग महतो,विधायक मीडिया प्रतिनिधि मोहनीश नाग, बेलसर,सहादेव नाग,मोतीराम कुंजाम,जितेंद्र चौहान,गणेश नाग,सूदन नाग,रिका कर्मा,देवली एवँ ग्रामीणजन व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दल्ली के युवक की नक्सलियों ने की हत्या

0

दल्लीराजहरा – दल्ली राजहरा के युवक जो कि की तलाश में नारायणपुर में शिफ्ट हुआ था नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। दल्लीराजहरा का यह युवक नक्सलियों के गढ़ में सडक निर्माण का कार्य कर रहा था। नक्सलियों द्वारा पूर्व में दर्जनों बार हिदायत दी गई थी कि निर्माण कार्य बंद करें परंतु ठेकेदार के आदेश पर युवक सुपरवाइजर का कार्य करते हुए निर्माण कार्य कर रहा था, जिसके बाद नक्सलियों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद दल्ली राजहरा शहर में नक्सलियों के प्रति जहां आक्रोश है ।

नारायणपुर जिले में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रहे सड़क कार्य में ठेकेदार के अधीन मुंशी गिरी का काम करने वाला युवक दल्ली राजहरा रेलवे कालोनी के रहने वाला संदीप जाना की बीते दिनों को नक्सलियों ने हत्या कर दी है। पीएम के बाद संदीप जाना का शव गृह नगर दल्ली राजहरा लाया गया। संदीप जाना के पिता का देहांत पूर्व में हो चुका है। वह अपनी मां के साथ दल्ली में रहता था। विगत दो-तीन साल से नारायणपुर में ठेकेदार के अधीन मुंशी का काम करता था। संदीप की शादी भी नहीं हुई थी। उससे छोटा एक और भाई है। इस घटना के बाद से दल्लीराजहरा में उनके परिचितों के बीचशोक का माहौल है। बता दें कि दल्ली राजहरा के कई लोग काम की तलाश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जाते हैं और अलग-अलग ठेकेदारों के अधीन काम करते हैं।

नक्सल प्रभावित इलाके मढ़ोनार में करीब ढाई करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की वेशभूषा में नक्सली वहां पहुंच गए। नक्सलियों ने पहले मुंशी संदीप जाना की जमकर पिटाई की और फिर मजदूरों के सामने ही उसका गला रेत कर मार डाला। नक्सली पहले भी इस सड़क के निर्माण कार्य को बंद करने की चेतावनी दे चुके थे।

नक्सलियों द्वारा सड़क निर्माण का विरोध किया जा रहा है। इसके बाद भी काम करवाए जाने से नाराज होकर नक्सलियों ने मुंशी संदीप जाना की हत्या कर दी। तो वहीं नक्सलियों ने एक जेसीबी मशीन को भी आग के हवाले किया | इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने जगह-जगह पर्चे भी फेंके हैं। पर्चे में लिखा है- सड़क निर्माण कार्य बंद करवाने के लिए पहले भी ठेकेदार व मुंशी को चेतावनी दी गई थी बिना सुरक्षा के चल रहा था सड़क निर्माण का काम कुछ दिनों पहले नक्सल आपरेशन के स्पेशल डीजीपी ने भी बैठक लेकर विकास कार्यों में सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। बावजूद सड़क निर्माण के दौरान एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं थे। महीने भर पहले भी एक सुपरवाइजर की हुई थी हत्या छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में आमदई घाटी इलाके में स्थित निको जायसवाल कंपनी की लौह अयस्क खदान एरिया डेवलपमेंट कार्य कियाजारहा था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जैन युवा संगठन दल्लीराजहरा द्वारा रायगढ़ में पदस्थ उप अभियंता को निलंबन से बहाल करने राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा पत्र

0

दल्लीराजहरा – बालोद जिले के गुण्डरदेही शहर के जैन युवा संगठन समुदाय की बेटी सोनल जैन उप अभियंता जनपद पंचायत बरमकेला जिला रायगढ़ में पदस्त थी । जिनके साथ उक्त ब्लाक के विधायक प्रतिनिधि द्वारा उनके साथ किये जा रहे अव्यवहार एवं छिटाकासी से परेशान होकर सोनल जैन द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद 15 अगस्त 2020 को इस पूरे मामले में उल्टा सोनल जैन को पुलिस द्वारा बिना कारण बताये गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जहाँ उनके साथ जेल कर्मियों द्वारा अमानवीय हरकतें की गई एवं सोनल जैन को उनके पद से निलंबित कर दिया गया जो कि कई तरह के प्रश्नों को जन्म देता है । इस पुरे मामले में जैन युवा संगठन समुदाय की शासकीय महिला कर्मचारी सोनल जैन लगातार एक वर्ष से अपनी लड़ाई लड़ रही है । वहीं शासन द्वारा इन्हे अब तक बहाल नहीं किया गया है ।

जैन युवा संगठन दल्लीराजहरा जिला बालोद द्वारा राज्यपाल से अनुरोध किया है कि सोनल जैन के साथ हुए घटना की जांच कर उन्हें जल्द से जल्द निलंबन से बहाल कर उनका पुरा वेतन दिलाया जाय ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से छुड़ाए गए बंधक श्रमिक, आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से 11 मजदूरों की सकुशल हुई घरवापसी

0

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तीरथगढ़ पेरमापारा एवं ग्राम पंचायत मामडपाल मुनगा थाना दरभा के पंद्रह श्रमिकों को आंध्रप्रदेश के प्रकासम जिले में बनाया गया था बंधक जिसमें से चार श्रमिक भाग कर जगदलपुर आकर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से श्रमिकों को छुड़ाने की अपील की थी जिसपर संवेदनशील विधायक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए श्रम मंत्री एवं जिला प्रशासन से की थी बात |

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के ओंगोले से 11 मजदूरों की सकुशल घरवापसी हो गई है। बस्तर जिला प्रशासन द्वारा गठित रेस्क्यू दल ने इन मजदूरों की मजदूरी भुगतान प्राप्त करने के बाद बस्तर पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि दरभा विकासखण्ड के तीरथगढ़ क्षेत्र के मजदूरों को अधिक भुगतान का लालच देकर प्रकाशम जिले के ओंगोले बुलाने और ठेकेदार के चंगुल में फंसने के बाद बहुत अधिक काम लेने के साथ ही प्रताड़ित करने की शिकायत संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन के माध्यम से जिला प्रशासन को प्राप्त हुई थी। कलेक्टर रजत बंसल द्वारा इन मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए गठित रेस्क्यू टीम 23 सितंबर को प्रकाशम जिले के लिए रवाना हुई और वहां के कलेक्टर से मुलाकात कर मजदूरों की रिहाई के लिए आग्रह किया। प्रकाशम कलेक्टर के निर्देश में गठित वहां के स्थानीय दल की सहायता से इन मजदूरों को समता नगर ओंगोले से रेस्क्यू किया गया। इन मजदूरों की पूरी मजदूरी का भुगतान भी दिलाया गया।

शिक्षिका द्वारा आधुनिक युग मे बच्चों को पढ़ाई का नया रूप प्रदान करने दिया टीवी उपहार

0

प्राथमिक शाला डोंगरीपारा संकुल केंद्र गढ़बेंगाल की शिक्षक रंजीता नाग के द्वारा अपनी स्वयं के व्यय से शाला मे अध्ययन करने वाले बच्चों के अध्यापन कार्य मे गुणवत्ता लाने हेतु एल.ई.डी. स्मार्ट टीवी स्कूल को भेंट किया गया।विदित हो कि शिक्षक को 5 सितंबर को मुख्यमंत्री शिक्षा दूत अलंकरण से पुरस्कार प्राप्त हुआ था, पुरस्कार स्वरूप प्राप्त धनराशि मे स्वयं के द्वारा धनराशि मिला कर स्कूल के बच्चों के लिए अध्ययन मे गुणवत्ता लाने हेतु शिक्षक रंजीता नाग के द्वारा बच्चों को भेंट स्वरूप प्रदान किया ,जिसके माध्यम से पढ़ाई कर बच्चों मे खुशी का माहौल है।

सांसद कांकेर लोकसभा को शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा का आमंत्रण

0

आज दिनाँक 24/09/21 दिन शुक्रवार को दोपहर12:00 बजे विक्रम धुर्वे जी सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में सांसद मोहन मंडावी जी (कांकेर लोकसभा क्षेत्र) के सक्रीय सांसद जी से सौजन्य भेट कर बंगाली समाज के सचिव गौतम बेरा और तरुण मंडल ने शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा का आमंत्रण पत्र देकर माता की पूजा में आने का निमंत्रण दिया जिसे स्वीकार कर राजहरा बंगाली क्लब आने का भी आस्वासन दिया साथ ही साथ राजहरा नगर के (बी. एस. पी.) के मकानों को लीज में देकर नगर को उजड़ने से बचाने व सरकारी संपत्ति की रक्षा करने का गुहार संसद जी से की गई जिसे सांसद जी कहा कि दिल्ली संसद के मंत्रालय में रखने की बात कही औऱ शहर को बचाने का भी आस्वासन दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजहरा खदान समूह में दुर्घटना घटित होना आम बात हो गई, खदान समूह प्रबंधन सजग होने के बजाय कर्मियों की जान से खिलवाड़ कर रहे

0

महारत्न कंपनी सेल के इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधक खदान राजहरा खदान समूह में आये दिन दुर्घटना घटना एक आम बात हो गयी है। कभी बिजली का काम करते हुए एक कर्मी की मौत हो जाती है, तो कभी गाड़ी पलटने से कर्मी की मौत हो जाती है। इसके बावजूद राजहरा खदान समूह प्रबंधन के शीर्षस्थ अधिकारी इन दुर्घटनाओं से सीख लेकर सुरक्षा के प्रति सजग होने के बजाय सरकार के बनाये नियम और कानून की खुली धज्जियां उड़ाते हुए कर्मियों के जान के साथ लगातार खिलवाड़ करते आ रहे हैं और इनके इस कार्य में सरकारी विभाग के अधिकारीयों का भी पूर्ण योगदान स्पष्ट रूप से नजर आता है। दिनांक 24.09.2021 को दल्ली यंत्रीकृत खदान में कैंटीन वैन के पलटने की घटना इसका ज्वलंत उदाहरण है।

इस सम्बन्ध में संयुक्त रूप से विस्तृत जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम.पी.सिंह, एटक से सम्बद्ध एस.के.एम.एस के महामंत्री कवलजीत सिंह मान एवं इंटुक के संगठन सचिव अभय सिंह ने उक्त दुर्घटने के लिए पूर्ण रूप से राजहरा खदान समूह के महाप्रबंधक (रख रखाव और सेवा) गोपाल चंद्र वर्मा को जिम्मेदार बताया। संयुक्त रूप से इन श्रमिक नेताओं ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त कैंटीन वैन CG07ZH0274, 39 वर्ष 05 माह 29 दिन पुरानी है। उक्त गाड़ी की फिटनेस आरटीओ कार्यालय के दस्तावेज के मुताबिक 09.09.2016 को समाप्त हो चुकी है। इसके अलावा उक्त गाड़ी के रोड टैक्स की अवधि भी 30.03.2021 को समाप्त हो चुकी है। लेकिन गौर करने की बात ये है कि 2016 से अनफिट घोषित उक्त गाड़ी का इन्शुरन्स 30 मार्च 2022 तक वैध है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि पांच वर्ष पूर्व अनफिट घोषित गाड़ी का इन्शुरन्स कैसे किया गया। एक आम आदमी जब अपने गाड़ी का इन्शुरन्स कराने जाता है तो इन्शुरन्स कंपनी द्वारा गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस एवं प्रदुषण सर्टिफिकेट की मांग करते हैं और उसके उपरांत ही गाड़ी का इन्शुरन्स किया जाता है। ऐसे में पांच वर्ष पूर्व अनफिट घोषित गाड़ी का इन्शुरन्स किस आधार पर किया गया यह एक गंभीर जांच का विषय है। साथ ही उन्होंने यह सवाल भी किया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि उक्त गाड़ी के पुराने इन्शुरन्स के कागजात के साथ छेड़ छाड़ करके गलत तरीके से सरकारी दस्तावेज में इन्शुरन्स के डेट को दर्शाया जा रहा है क्योंकि सरकारी नियमानुसार किसी अनफिट एवं रोड टैक्स की अवधि समाप्त गाड़ी का इंस्युरेन्स होना एक गंभीर अनियमितता को दर्शाता है जिसमे भ्रष्टाचार की स्पष्ट बू आती है।

श्रमिक नेताओं ने आगे कहा कि कर्मियों के माध्यम से उन्हें इस बात की भी जानकारी मिली है कि कुछ समय पूर्व आरटीओ के अधिकारीयों ने उक्त गाड़ी को चलने लायक नहीं बताया था जिसपर प्रबंधन के अधिकारीयों ने उक्त गाड़ी को तत्काल सेवा से अलग करने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इन नेताओं ने प्रश्न पूछते हुए प्रबंधन से इस बात का जवाब माँगा है कि अधिकारीयों के लिए जब गाड़ी किराये पर ली जाती है तो निविदा में यह शर्त डाली जाती है कि गाड़ी 03-05 वर्ष पुरानी ही होनी चाहिए। ठीक इसी तरह से जब किसी परिवहन कार्य की निविदा होती है तो प्रबंधन द्वारा निविदा में अधिक से अधिक 07 वर्ष पुरानी टिप्पर होने की शर्त डाली जाती है। ऐसे में कर्मियों के जान से खिलवाड़ करते हुए 40 वर्ष पुरानी अनफिट गाड़ी चलवाकर कर्मियों के जान के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार अधिकारीयों को किसने दिया है? इस सम्बन्ध में कुछ दिन पूर्व एक चर्चा के दौरान महाप्रबंधक रख-रखाव एवं सेवा गोपाल चंद्र वर्मा ने कहा था कि ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि अधिकारीयों को गाड़ी में बैठने पर किसी तरह की कोई असुविधा न हो और सुरक्षित तरीके से वे आना जाना कर सकें। इसी तरह से टिप्पर के लिए भी शर्त डाली जाती है ताकि प्रस्तावित निविदा का विभागीय रेट बढ़ सके और सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिवहन कार्य सुरक्षित ढंग से चले। ऐसे में लगभग 40 वर्ष पुरानी उक्त कैंटीन वैन जिसका की फिटनेस अवधि भी 05 वर्ष पूर्व समाप्त हो चुका है उसे महाप्रबंधक रख रखाव गोपाल चाँद वर्मा ने किस आधार पर चलने की स्वीकृति दी यह एक जांच का विषय है क्योंकि किसी भी अनफिट गाड़ी को किसी भी तरह के परिवहन कार्य में लगाना एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है जिसके वजह से कभी भी किसी भी तरह की दुर्घटना घटने एवं कर्मियों की मौत होने की पूर्ण सम्भावना बनी रहती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

इसके अलावा इन श्रमिक नेताओं ने आरटीओ कार्यालय एवं आरटीओ अधिकारीयों के कार्यशैली पर भी ऊँगली उठाते हुए कहा कि इस तरह की अनियमितताएं के लिए आरटीओ कार्यालय में पदस्थ अधिकारी भी पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं। क्या आरटीओ कार्यालय के अधिकारीयों का कार्य केवल सड़क पर चलने वाले आम नागरिक के गाड़ी के कागजात चेक करना और उनको परेशान करने तक ही सीमित है? क्या आरटीओ कार्यालय का कार्य केवल गाड़ियों का रोड टैक्स, आम आदमियों के गाड़ियों के प्रदुषण सर्टिफिकेट, लाइसेंस और इन्शुरन्स की जांच करने तक ही सीमित है? इस पूरे प्रकरण में आरटीओ कार्यालय की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह उठाते हुए उन्होंने पुछा कि जब आरटीओ कार्यालय में पूरे दस्तावेज उपलब्ध हैं तो ऐसे में इस तरह की अनफिट गाड़ियां खदान पर कैसे चलती हैं? क्यों कभी आरटीओ कार्यालय के अधिकारीगण बीएसपी के सभी गाड़ियों के कागजात चेक नहीं करते हैं? हाल ही में दुर्ग भिलाई में आरटीओ कार्यालय द्वारा प्लांट के अंदर घुस कर गाड़ियों के कागजात चेक किये गए जिसमे कई तरह की अनियमिततायें उजागर हुई। लेकिन राजहरा खदान में लगातार अनफिट गाड़ियों को अधिकारियों के दबाव में चलाने को मजबूर कर्मचारि दुर्घटना में अपनी जान गंवा रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिसका ज्वलंत उदाहरण अभी कुछ माह पूर्व एक पुरानी गाड़ी की मरम्मत के बाद टेस्टींग के दौरान दुर्घटना होने से एक श्रमिक साथी को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। और वह गाड़ी भी रख रखाव और सेवा विभाग के महाप्रबंधक गोपाल चंद वर्मा की देखरेख में उनके विभाग के द्वारा चलवाई जा रही थी। जिसमें उनके लापरवाही के कारण एक श्रमिक को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।आरटीओ कार्यालय के अधिकारी अनफिट और 40 साल पुरानी गाड़ीयों को खदान में क्यों चलने दे रहे हैं और श्रमिकों को जान से खिलवाड़ करने में प्रबंधन के सहयोगी क्यों बन रहें हैं ? क्या राजहरा खदान के महाप्रबंधक रख रखाव द्वारा आरटीओ कार्यालय के अधिकारीयों को किसी तरह का कोई अनैतिक लाभ उपलब्ध कराया जाता है जिसके एवज में आरटीओ कार्यालय के अधिकारी अपना आँख बंद कर बीएसपी प्रबंधन को गलत कार्य करने की पूरी छूट देते हैं? अंत में उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसे कई गाड़ियां हैं जो सर्वे ऑफ हो चुकी हैं, जिनका फिटनेस नहीं है फिर भी महाप्रबंधक रख रखाव द्वारा उन्हें विभिन्न परिवहन कार्य में उपयोग किया जा रहा है जिससे कर्मियों की जान हमेशा खतरे में पड़ी रहती है। अगर महाप्रबंधक रख रखाव द्वारा ऐसे सभी गाड़ियों को पंद्रह दिनों के अंदर उपयोग से बाहर नहीं किया गया और अगर आरटीओ कार्यालय के अधिकारीगण इस सम्बन्ध में समुचित कारवाई नहीं करते हैं तो तीनों श्रम संगठन संयुक्त रूप से महाप्रबंधक रख रखाव एवं आरटीओ कार्यालय के सम्बंधित अधिकारीयों के विरुद्ध वाद दायर करते हुए इस तरह के असुरक्षित वातावरण में डर-डर कर कार्य करने वाले कर्मियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। जरूरत पड़ने पर इनके विरुद्ध जानबूझ कर कर्मियों के जान से खिलवाड़ करने के लिए आईपीसी की धारा( 304) के तहत एफआईआर दर्ज करने की भी मांग करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS