City Media - Page 1447 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1447

संसदीय सचिव रेखचंद जैन बने रेलवे जेडआरयूसीसी के सदस्य

0

जगदलपुर/संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेख चंद जैन अब ईस्ट कोस्ट रेलवे मे जेडआरयूसीसी के सदस्य नामांकित किये गये है़। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा की अनुशंसा पर अब जैन नवमी जोनल रेलवे सलाहकार समिति मे सदस्य के रूप मे दो वर्ष तक रहेंगे |

इस जैन की नियुक्ति पर सांसद दीपक बैज, क्रेडा चैयरमैन मिथिलेश स्वर्णकार, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ,बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी, महापौर सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू सहित शहर जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं बलराम मौर्य ने बधाई प्रेषित की है़ |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg


डीएवी हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम सर्वोत्कृष्ट

0

दल्लीराजहरा – सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10 वी के परिणामों में डीएवी दल्लीराजहरा का परीक्षा परिणाम सर्वोत्कृष्ट रहा | 24 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है |

डीएवी विद्यालय के कक्षा 10 वी के छात्र आदित्य मुखर्जी 96.2% अंक हासिल कर सबसे अव्वल रहे | वहीँ चंचल ने 95.4% अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान सुनिश्चित किया | जिसमे तीसरे स्थान पर दो विद्यार्थियों क्रमशः अवि यादव 94.6% एवं अनन्या सिंह 94.6% रही | विद्यालय का सम्पूर्ण परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा | जिसमे 10 वी कक्षा में शामिल सभी 128 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे |

गौरतलब बात यह है कि सम्पूर्ण शिक्षा सत्र ऑनलाइन मोड में चला | जिसमे विद्यालय की प्राचार्या अल्का शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत मॉनिटरिंग में सभी विद्यार्थियों ने अथक मेहनत से अपना अध्ययन कार्य पूर्ण किया | विद्यार्थियों के परिश्रम का परिणाम सबके समक्ष है | प्राचार्या अल्का शर्मा पुरे वर्ष भर शिक्षकों को मार्गदर्शित एवं विद्यार्थियों को प्रेरित करती रही | जिसे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्राचार्या के मार्गदर्शन का अक्षरशः अनुपालन किया | कोरोना काल के विषम परिस्थितियों में ऑनलाइन की पढाई एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरकर हमारे सामने आई है | जिसमे विद्यार्थी भी अपनी रूचि प्रदर्शित कर पढाई कर रहे है | प्राचार्या अल्का शर्मा ने 10 वी कक्षा के विद्यार्थियों के इस अप्रतिम सफलता पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं दी है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संगीत के सम्राट कह जाने वाले स्व.रफी साहब की पुण्यतिथि में जगदलपुर शहर के बिनाका माल में कार्यक्रम आयोजित की गई

0

मेरी आवाज,मेरी पहचान…जिसे जानेमाने मशहूर गायक स्व.रफी साहब ने गाया था..संगीत के सम्राट कह जाने वाले स्व.रफी साहब की पुण्यतिथि में जगदलपुर शहर के बिनाका माल में कार्यक्रम आयोजित की गई..स्व. रत्ना नायडू की स्मृति में और मेरी आवाज मेरी पहचान के ग्रुप के कलाकारों ने रफी साहब को याद करते हुए एक से बढ़कर एक गीत गाया..शाम 6 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में सबसे पहले दीप प्रज्वलित किया गया उसके बाद ग्रुप के संरक्षक दिनेश सराफ,अध्यक्ष आर पी पाल और अपनी माता की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करने वाले राम कृष्ण नायडू ने सभी कलाकरो का अभिवादन किया,कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर जगदलपुर

विधानसभा के विद्यायक रेखचन्द जैन जी भी मौजूद रहे..3 घंटे तक चले कार्यक्रम में बस्तर के कई कलाकारों ने उम्दा प्रस्तुति दी तो वंही कार्यक्रम में 4 कलाकारों को फाइनल किया,और उसके बाद सभी चारो के बीच गीतों की प्रतियोगिता शुरू की गई, उसमे प्रथम आये कलाकार महेश सिंह ठाकुर को पुरूस्कृत किया गया,दूसरे नंबर पर रहे आभा सामदवेकर,तीसरे नंबर पर संग्राम सिंह राणा और चौथे नंबर पर राकेश जी को पुरुस्कार विधायक रेखचन्द जैन और नायडू परिवार की ओर से दिया गया..पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन मनीष मूलचंदानी और ज्योति गर्ग ने किया,इसके अलावा जिन कलाकरो ने समा बांधा उनमे महेश ठाकुर,संदीप सिंह,भास्कर पांडे,राकेश,आर के नायडू, आशीष दास,संग्राम राणा,मीता पांडे,प्रकाश चंद्र,संजय सिंह जी रहे,साथ ही बस्तर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व उल्लखेनिय कार्यकर्ताओं का जिनमे दीपक वाधवानी,बस्तर बेंचर्स की टीम,संपत झा,अतुल शुक्ला,दामोदर कुमार,महफूजा हुसैन जिनको अतिथि और ग्रुप के द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर हुई लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में सर्व आदिवासी समाज की बैठक

0

लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक स्तरीय 9अगस्त विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने जोर शोर से जुटी हुई है

लोहण्डीगुड़ा:- विश्व आदिवासी दिवस 9अगस्त को पूरे विश्व भर में आदिवासियों के द्वारा रीति-रिवाजों वेषभूषा पहनकर नाच गाकर धूमधाम से मनाया जाता है। इसी तैयारी को लेकर लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जोर-शोर से जुटी हुई हैं। इस वर्ष 2021 को 9अगस्त विश्व आदिवासी दिवस ब्लाक स्तरीय ग्राम पंचायत गढ़िया परगना में बड़ी उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। गांव के पुजारी,सिरहा,पटेल, कोटवार, परगना मांझी, आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों व बस्तर अन्य समाज प्रमुखों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा। इस बैठक में मुख्य विषयों व अन्य रूपरेखा को लेकर हुई चर्चाएं। इस दौरान लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हिड़मो मण्डावी, प्रदेश संयुक्त सचिव जगदीश मौर्य, संरक्षक इंदर मांझी, संरक्षक सुखराम मण्डावी, संरक्षक भुरसू बघेल, जिला उपाध्यक्ष भरत कश्यप, सचिव कमल नाग, ब्लाक उपाध्यक्ष टंकेश्वर भारद्वाज, युवा ब्लाक अध्यक्ष बसंत कश्यप, महेंद्र मण्डावी, रामु कश्यप, पवन नेताम, सुनील नेताम, जानकी नाग, AYSU ब्लाक अध्यक्ष प्रशांत कश्यप, चमन मौर्य, रमेश कश्यप, लखमू कश्यप, मृत्युंजय कश्यप, महेश कश्यप, पुष्पेंद्र मौर्य, ,सदन कश्यप, हेमलाल कश्यप, प्रेम, फुलसिंह कश्यप, नवल नाग, भुवनेश्वर,लच्छीन, अनिल कुमार, इश्वर बघेल आदि समाज के पदाधिकारियों उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

निर्मला स्कूल की तृप्ति साहू ने रचा कीर्तिमान सर्वाधिक अंक प्राप्त कर किया सीबीएसई 10वी में टॉप

0

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) द्वारा कक्षा दसवीं की परिणाम की घोषणा की गई जिसमें नगर के निर्मला स्कूल की छात्रा तृप्ति साहू ने सर्वाधिक अंक 97.4% प्राप्त कर नगर के साथ जिले में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर गगनप्रीत कौर 96.2 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान पर जिबू शिबू अब्राहम 95% अंक अर्जित किए। इसके साथ ही निर्मला स्कूल के देवव्रत,कृति नायक, चारू जैन,नौरीन बानो,गीतांशु चंद्राकर,जैनिस जोसेफ सिद्धि सोरी,रूपाली सिन्हा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। निर्मला स्कूल की प्राचार्य सिस्टर सपना वर्गिस ने बताया इस वर्ष कुल 110 छात्रों ने कक्षा 10 वी की परीक्षा दी जिसमे शत प्रतिशत छात्र उतीर्ण हुए और सभी ने अच्छे अंक प्राप्त किये। प्राचार्या ने बताया 10वी की सभी कक्षाएं ऑनलाइन मोड में लगी जिसमें शिक्षकों ने नए तकनीक एवं इनोवेटिव तरीके से छात्रों को पढ़ाया।आज छात्रों के इन सफलता के पीछे शिक्षको एवं अभिभावकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्कूल प्रबंधक सिस्टर सचिता फ्रांसीस उप प्राचार्या सि अभ्या फ्रांसिस एवं समस्त शिक्षको ने सभी छात्रों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बनिया गाँव सरपंच उपसरपंच की मनमानी से खफा दर्जनों पंचों ने कलेक्टर को पत्र लिख अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग

0

जगदलपुर – बनिया गाँव ग्राम पंचायत के दर्जनों पंचों द्वारा सरपंच एवं उपसरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा है | बस्तर कलेक्टर को लिखे पत्र में ग्राम पंचायत बनिया गाँव के पंचों ने सरपंच लुवरू राम मौय एवं उपसरपंच संतुला ठाकुर पर पंचायत को विश्वास में लिए बगैर अपनी मनमर्जी से निर्माण कार्य कराये जाने का आरोप लगाया है | इन पंचों ने सरपंच एवं उपसरपंच पर सीधे आरोप लगाया है कि 14 वे एवं 15 वे वित्त आयोग से प्रदत्त राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है | पिछले 15 माह से जो निर्माण कार्य पंचायत में हो रहे है उसकी जानकारी किसी भी पंच को अब तक नहीं दी गई है | सरपंच और उपसरपंच पंचायत के अन्य पंचों के फर्जी हस्ताक्षर करके निर्माण कार्य एवं उनके माध्यम से फर्जी आहरण किया जा रहा है | ग्राम पंचायत बनिया गाँव के करीब 18 पंचों ने अपने हस्ताक्षर युक्त आवेदन में कलेक्टर से मांग की है कि ऐसे सरपंच एवं उपसरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु हमारा आवेदन प्रस्तुत है | अतः आप पंचायत के सभी पंचों की मंशा का ख्याल रखते हुए अतिशीघ्र उक्त सम्बन्ध में आदेश जारी करें ताकि उनके खिलाफ तत्काल अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सके |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

21 लाख रूपये का बहुमूल्य रत्न हीरा तस्करी करते पाये जाने पर कोतवाली पुलिस को दुसरी बार मिली सफलता

0

तस्कर के कब्जे से कुल 55 कैरेट हीरा व बहुमुल्य रत्न बरामद

हीरा तस्करी करने वाले एक तस्कर पर कार्यवाही

गुजरात सुरत से जगदलपुर हीरा लेकर तस्करी करने पहुंचा था

आरोपी श्रेयांश दोषी निवासी गुजरात सुरत का है

जप्तशुदा हीरा बहुमुल्य रत्न, अनुमानित कीमत करीब 21,00000/रूपये

बहुमूल्य रत्न हीरा की तस्करी करते हुए 01 तस्कर पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता हासिल हुई। सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति अवैध रूप से हीरा की तस्करी करने के उद्देश्य से गुजरात से जगदलपुर आया है, कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक,संजय वट्टी,बी0जी0जोशी, सउनि0 नीलाम्बर नाग,दिलीप मंडल, आरक्षक रवीन्द्र ठाकुर,बबलु ठाकुर व दीपक कुमार के टीम द्वारा कार्यवाही हेतू रवाना होकर घटनास्थल चांदनी चौक

पुनम लाॅज पहुंचकर, एक संदिग्ध व्यक्ति कि पहचान कर रेड कार्यवाही किया गया। संदेही व्यक्ति नाम पता पुछने पर अपना नाम श्रेयांश दोषी पिता माहसुखलाल दोषी उम्र 44 साल नि0 ई-601 शांती दीप रेसीडेंसी नियर सौरभ पुलिस चैक न्यु टी0जी0बी0 रोड पाॅल एल0पी0 सवाणी रोड सुरत गुजरात रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से कुल 17 प्रकार बहुमुल्य हीरा रत्न 55 कैरेट एवं 08 नग राशि रत्न, कीमती अनुमानित 21,0000/-रूपये व मोबाईल को बरामद कर किया गया। इस संबंध में पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। उक्त हीरा को गुजरात के एक व्यक्ति से लेकर ग्राहक के तलाश में जगदलपुर आना बताया। आरोपी श्रेयांश दोषी के द्वारा अवैध रूप से बहुमूल्य रत्नों की तस्करी करते पाये जाने पर आरोपी के विरूध्द थाना कोतवाली जगदलपुर में इस्तगाषा क्रमांक 05/2021 धारा 41(1़4) दंप्रसं/379 भादवि0 कर आरोपी को विधिवत् न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम अरोपी-

श्रेयांश दोषी पिता माहसुखलाल दोषी उम्र 44 साल नि0 ई-601 शांती दीप रेसीडेंसी नियर सौरभ पुलिस चैक न्यु टी0जी0बी0 रोड पाॅल एल0पी0 सवाणी रोड सुरत गुजरात।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी कर्मचारी-

निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक,संजय वट्टी, बी0पी0जोशी, सउनि नीलाम्बर नाग, दिलीप मंडल एवं आरक्षक बबलू ठाकुर, रवि ठाकुर, व दीपक कुमार सायबर सेल ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ब्रांच मैनेजर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार।

0

ग्रिनेक्स मार्केटिंग प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर की थी ठगी।

धारा 420 भादवि के तहत् आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

ब्रांच मैनेजर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार, ग्रिनेक्स मार्केटिंग प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर की थी ठगी। प्रार्थी रविकांत साहू पिता मोरजध्वज साहू उम्र 27 वर्ष साकिन अर्जुनी थाना गुण्डरदेही ने एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जितेन्द्र उर्फ ललित ठाकुर जो ग्रिनेक्स मार्केटिंग प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी का मालिक हूं बताकर कम्पनी में ब्रान्च मैनेजर के पद में नौकरी लगाकर प्रतिमाह 12000 रूपये वेतन दूंगा। झासे में लेकर 1,50,000 रूपये लेकर एक माह तक दुर्ग में ऑफिस खुलवाकर ऑफिस में लोगो को पौधा लगाने के नाम पर प्रोसाहित करते थे एक माह बाद बिना किसी कारण बताये ऑफिस को बंद कर दिया। पैसा मांगने पर एक आईसीआईसीआई बैंक का चेंक जो बंद खाते का चेक दे दिया गया। आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ ललित बैस पिता ज्ञानसिंह बैस उम्र 40 वर्ष साकिन विजया रिजेंसी भाग्य श्रीगर हुडकेश्वर थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र को 1,50,000 रूपये धोखाधडी कि रिपोर्ट पर धारा 420 भादवि तहत् मुकदमा कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ ललित बैस पिता ज्ञानसिंह बैस उम्र 40 वर्ष साकिन विजया रिजेंसी भाग्य श्रीगर हुडकेश्वर थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र को रायपुर के कबीर नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नाम आरोपी- आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ ललित बैस पिता ज्ञानसिंह बैस उम्र 40 वर्ष विजया रिजेंसी, भाग्य श्रीगर हुडकेश्वर थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर साँसद दीपक बैज ने आज दिल्ली से मोबाइल के माध्यम से किया छात्र-छात्राओं को संबोधन…

0

आज ब्लाक लोहण्डीगुड़ा के शाला प्रवेश उत्सव में दिल्ली से जुड़े साँसद बस्तर…

ज्ञात हो कि आज पूरे प्रदेश में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया इसी तारतम्य में लोहण्डीगुड़ा ब्लाक में भी प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम रखा गया जिसमें बस्तर साँसद दीपक बैज ने समय निकाल कर दिल्ली से ही मोबाइल के माध्यम से बच्चो एवँ पालकों को सम्बोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ की सरकार इस विषम परिस्थितियों में भी बेहतर रुप से कार्य कर रही है साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में हम सभी जनप्रतिनिधि छात्र छात्राओं को किसी भी संसाधन की कमी होने नहीं देंगे। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर जैसे पिछड़े क्षेत्र को भी मजबूत करेंगे। आप सभी को किसी भी प्रकार की पढ़ाई में दिक्कत ना हो इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार कटिबद्ध है। साँसद दीपक बैज ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक राजमन बेंजांम,जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,लोहंडीगुड़ा जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,उपाध्यक्ष योगेश बैज,ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, सभी जनपद सदस्य,बी ई ओ,बी आर सी,मंडल संयोजक, संकुल संयोजक एवँ सभी पालकगण, विद्यार्थीगण व अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन महापौर सफीरा साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए

0

जनप्रतिनिधियों ने बच्चियों को सायकिल एवं पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया |

बच्चों को परोसे जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को खुद चख कर देखा |

वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों को राज्य सरकार के आदेश के बाद आज खोल दिया गया इस अवसर पर आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम शहर के शहीद भगत सिंह स्कूल में आयोजित किया गया था जिसमें विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन महापौर सफीरा साहू सभापति कविता साहू एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा सम्मिलित हुए |

इस अवसर पर उन्होंने सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत बच्चियों को सायकिल एवं पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया एवं बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन को चखकर गुणवत्ता की जांच की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की राज्य सरकार के द्वारा निर्देशित कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के सभी गाइड लाइन का पालन कड़ाई के साथ किया जाए |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर श्रीमती सफीरा साहू सभापति कविता साहू शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव ,सुखराम नाग एवं शहर जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय अरुण गुप्ता विजय सिंह, निशांत शर्मा अपर अलेक्टर अरविंद एक्का खण्ड शिक्षा अधिकारी एम एस भारद्वाजसहित शाला के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS