City Media - Page 1478 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1478

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 6 दुकानों पर लगा 3500 का जुर्माना

0

नारायणपुर, 3 जुलाई 2021- सैय्यद वली आज़ाद

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में प्रतिदिन रात्रिकालीन नाईट कर्फ्यू लागू करने के साथ साथ प्रत्येक शनिवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन के साथ सभी दुकानों को पूर्णतः बन्द करने के आदेश जारी किए थे। शनिवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 6 दुकानदारों मधुलिका रेस्टोरेंट, मुक्ता रेस्टोरेंट, विमल फल, राजस्थानी हॉटल, रवि फल एवं इन्द्रजित सब्जी दुकानो पर नगर पालिका दल के द्वारा 3500 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे कृषि क्षेत्र मे कार्यकारी परिवर्तन हुये -मोहन मंडावी

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

चिंतन सत्र मे कृषि क्षेत्र मे आये सुधार व उपलब्धियो को लेकर हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर के तत्वाधान मे केंद्र की मोदी सरकार मे कृषि क्षेत्र मे आये सुधार एवं उपलब्धियो को लेकर जिलास्तरीय ई चिन्तन सत्र का आयोजन किया गया।इस चिंतन सत्र के मुख्य वक्ता कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने सम्बोधित करते हुये कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे कृषि क्षेत्र मे कार्यकारी परिवर्तन हुये है।मोदी सरकार द्वारा कृषि उत्पादन बढ़ाने व लागत मूल्य कम करने तथा किसानो को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिये अनेक योजनाएँ संचालित है जिसका लाभ किसानो को मिलने लगा है नये सुधार के तहत बाज़ार के माध्यम से किसानो को उपज का वाजिब लाभकारी मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिला है,आगे उन्होने कहा की छतीसगढ मे किसानो को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना तथा सौर सुजला योजना का लाभ मिल रहा है यह योजना किसानो के लिये वरदान सिद्ध हो रही है मंडावी ने कहा की परम्परागत ऊर्जा की बचत कर गैर परम्परागत ऊर्जा का उपयोग समय की आवश्यकता है जलवायू परिवर्तन की गति को रोकने के लिये गैर परम्परागत उपयोग फायदेमंद होगा।

वही सत्र को पूर्व शिक्षामंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने भी सम्बोधित करते कहा की केंद्र सरकार के कृषि क्षेत्र मे सुधार से निश्चित ही किसानो को आर्थिक संबलता मिलेगी और ये सुधार कृषि क्षेत्र मे मिल का पत्थर साबित होगा ।वही कश्यप ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुये कहा की कोरोना महामारी के दौर मे इस योजना से किसानो को काफी राहत मिली है,वही मनरेगा के माध्यम से खेतो मे तालाब निर्माण,कुआ निर्माण,जानवरो एवं बकरियो के लिये कोठा निर्माण,मुर्गी पालन केंद्र एवं चारागाह निर्माण का काम तेजी से हो रहा है इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी भरत मटियारा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा गौतम गोलछा,भाजपा जिलामहामंत्री संजय नंदी,भाजपा नेता रतन दुबे,संदीप झा,प्रभूनाथ देवांगन,रतन सलाम,संतनाथ उसेंडी,जैकी कश्यप,संजय तिवारी,सुदीप झा,पंकज जैन,आकाश ठाकुर,अभिषेक झा,जग्ग्न्नाथ यादव,बिट्टू अंगीरा,कमलापति मिश्रा,मयंक जैन सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता शामिल हुये ।

कलेक्टर ने कोविड-19 से सुरक्षात्मक उपाय हेतु टीकाकरण कराने स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनो की ली बैठक

0

सभी ग्राम पंचायत शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखें- कलेक्टर

ग्राम पंचायत के नागरिकों को शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रेरित करें – कलेक्टर साहू

5 जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा जिले में वैक्सीनेशन सप्ताह

कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए टीका एक सुरक्षा कवच

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 03 जुलाई 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कोविड-19 से सुरक्षात्मक उपाय हेतु जिले में टीकाकरण को अभियान के रूप में चलाने के लिए स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनो की बैठक ली। कलेक्टर साहू ने कहा कि कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। कोविड-19 से जिले में अधिक सावधानी रखने की जरूरत है, इससे बचने के लिए टीका एक सुरक्षा कवच है। टीका से ही हम स्वयं को, अपने परिवार एवं मित्रों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। कोरोना का वायरस म्यूटेट होता है और इसके विभिन्न वेरियेंट आ रहे हैं, ऐसे में टीकाकरण से ही सुरक्षा मिलेगी।

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कहा कि फ़ील्ड स्टाफ होने के नाते सभी अपने-अपने कार्य क्षेत्र के नागरिकों को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। 5 जुलाई से 12 जुलाई तक जिले में वैक्सीनेशन सप्ताह चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए नागरिकों को जागरूक करें। जिन्होंने वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है, वे दूसरा डोज जरूर लगाएं। पंचायत सचिव अपने पंचायत का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखे, कोई पंचायत शत प्रतिशत टीकाकरण करता है तो वह पंचायत एक उदाहरण के रूप में साबित होगा। ऐशे पंचायत को हम प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहित करेंगे। ग्राम पंचायत में वैक्सीनेशन हेतु रोस्टर बनाया जाएगा और एक तिथि निर्धारित किया जाएगा। इस कार्य मे जनप्रतिनिधियों, समाज के लोगो, बैगा, सिरहा और सामाजिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा। फील्ड के सभी स्टाफ इस कार्य को प्राथमिकता से करेंगे, कार्य मे लापरवाही बरतने वालो पर कार्यवाही की जाएगी।

वैक्सीनेशन के डेली रिपोर्ट से मुझे अवगत करेंगे। नगरीय क्षेत्र इस कोरोना प्रसार से ज्यादा प्रभावित है। नगरीय क्षेत्र में वार्डवार कार्ययोजना बनाकर वैक्सीनेसन कराए। नगरीय क्षेत्र के पार्षदो को भी शामिल करें। यह ध्यान रहे कि टीकाकरण में किसी को भ्रम नहीं होना चाहिए, यह पूरी तरह सुरक्षित है। टीका का कवच पूरे समाज के व्यक्तियों को पहनाना है। इसके लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करना जरूरी है। सोशल डिस्टेसिंग, मास्क लगाना और हाथों को बार-बार सेनेटाईज करते रहे। उन्होंने कहा कि सभी लोगो ने कोविड-19 की विषम परिस्थितियों के दौरान सहयोग किया है, यह प्रशंसनीय है। इसी तरह टीकाकरण में भी प्रशासन का सहयोग करें और लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा जिसमें सभी का सहयोग रहा है। कोविड-19 की दूसरे लहर के दौरान अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं ने टीका लगवाया था और वे सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि पहले समाज के प्रत्येक व्यक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं उनकर परिवारों का टीकाकरण होना चाहिए। कलेक्टर ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक में सुझाव भी ली। इस अवसर पर एस डी एम दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी मंडावी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रविकांत ध्रुवे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली, सिविल सर्जन डॉ सूर्यवंशी, डीपीएम सु प्रिय कंवर के अलावा विकासखंड नारायणपुर एवं ओरछा के सचिव, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, मितानिन के मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

नारायणपुर पुलिस को 02 नक्सली गिरफ्तार करने में मिली सफलता

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, बालाजी राव सोमावार, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अर्जुन कुर्रे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर के निर्देशन में दिनांक-02.07.2021 को थाना ओरछा से जिला बल एवं डीआरजी बल की संयक्त पुलिस पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग पर ग्राम मरदेल, जपगुण्डा, जुवाड़ा, उसेली, भुरूमवाड़ा एवं थलथुली की ओर रवाना किया गया था। नक्सली गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम पुलकुड़ूम जंगल (थाना ओरछा) में घेराबंदी कर नक्सली आरोपी 1-संतुराम मण्डावी पिता स्व0 सने मण्डावी उम्र 25 वर्ष निवासी पुलकुडुम थाना ओरछा जिला नारायणपुर (थुलथुली जनताना सरकार सदस्य) 2-बुधराम उर्फ जागेश अटामी पिता कोरे अटामी उम्र 25 वर्ष निवासी कोलोकालपारा थुलथुली थाना ओरछा जिला नारायणपुर (थुलथुली जनताना सरकार सदस्य) को पकड़ने में सफलता मिली। जिनसे पूछताछ करने पर दिनांक 04.10.2019 को ओरछा में व्यसायिक काम्पलेक्स व प्रशिक्षण हेतु भवन निर्माण के कार्य में लगे मिक्चर मशीन एवं दिनांक 10.12.2019 को मां शारदा मंदिर ओरछा खेल मैदान में निर्माण कार्य में लगे मिक्चर मशीन को आगजनी कर क्षतिग्रस्त को आगजनी कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर घटित निम्नलिखित अपराध में संलिप्त होना स्वीकार करने पर आज दिनांक- 03.07.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

BIG BREAKING: नारायणपुर में नक्सली हमला : जायसवाल निको खदान पर अटैक, करोड़ों रुपए के पोकलेन को किया आग के हवाले, मुठभेड़ में दो श्रमिक मारे गए

0

नारायणपुरसैय्यद वली आज़ाद

नारायणपुर में नक्सली हमला: निको-जायसवाल खदान पर अटैक, मुठभेड़ में दो श्रमिक मारे गए, सुपरवाइजर समेत कई मजदूरों को बनाया बंधक

नक्सलियों ने खदान में करोड़ों रुपए के 6 पोकलेन को आग के हवाले किया

यूबीजीएल व रॉकेट लांचर से किया हमला

मुठभेड़ स्थल से 50 किमी दूर कोण्डागांव में आज मौजूद होंगे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी

नारायणपुर. बस्तर में नारायणपुर जिला मुख्यालय से 52 किमी दूर छोटेडोंगर क्षेत्र के निको-जायसवाल कंपनी के आयरन ओर खदान में नक्सलियों ने हमला कर दिया है। नारायणपुर-ओरछा मार्ग स्थित आमदई खदान में शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे बड़ी संख्या में नक्सली यहां पहुंचे और खदान की सुरक्षा में यहां स्थित फोर्स के कैम्प पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान खदान में काम कर रहे दो श्रमिक के नक्सलियों की गोलियों की चपेट में आने से मारे जाने की खबर है।

बताया जा रहा है कि जिस दौरान नक्सलियों ने अटैक किया, वहां सौ से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक मजदूर का शव दूर से देखा जा रहा है व एक अन्य श्रमिक भी मारा गया है। शव को अब तक फोर्स अपने कब्जे में नहीं ले सकी है। नक्सलियों ने खदान में 6 पोकलेन मशीन में भी आग लगा दी है। खदान के सुपरवाइजर समेत कई मजदूरों को नक्सलियों ने बंधक बना लिया है। खबर लिखे जाने तक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जिले के एडीशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, दोपहर 12 बजे छोटेडोंगर से बैकअप पार्टी को भेजा गया है। मारे गए मजदूरों के नाम अब तक सामने नहीं आए है।

पहले भी हो चुका है खदान और कैम्प का विरोध

आमदई स्थित आयरन ओर खदान बहुत लंबे समय से निको जायसवाल कंपनी को आबंटित की गई थी। यह खदान अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इस साल के अंत तक इस खदान को शुरू किए जाने की संभावना है, जिसके लिए यहां सडक़ बनाने व अन्य काम जारी है। खदान के लिए चल रहे काम की सुरक्षा में यहां कैम्प भी बनाया गया है। इसी साल जनवरी माह में करीब 10 से 12 हजार ग्रामीणों ने खदान और कैम्प के विरोध में यहां प्रदर्शन किया था। दस साल पहले भी नक्सलियों ने इसी खदान में काम कर रहे दो सुपरवाइजर की हत्या कर दी थी।

मुख्यमंत्री को बस्तर गोंचा महापर्व में शामिल होने न्यौता, बस्तर का पारम्परिक वाद्य तुपकी बजाकर मुख्यमंत्री ने आमंत्रण किया सहर्ष स्वीकार

0

रायपुर 02 जुलाई 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी के नेतृत्व में आए 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बस्तर गोंचा महापर्व-2021 में शामिल होने आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भगवान को सलामी देने के लिए बजाया जाने वाला बस्तर का पारम्परिक वाद्य तुपकी और पेंग भेंट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारम्परिक अंदाज में तुपकी वाद्य में स्थानीय तौर पर पेंग कहलाने वाले मलकांगिनी बेल के बीज को भरकर कर इसे बजाया और बस्तर गोंचा महापर्व में आने का न्यौता सहर्ष स्वीकार किया। खम्बारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि 614 वर्षों से मनाए जा रहे इस गौरवशाली महापर्व का आयोजन इस वर्ष भी 24 जून से 20 जुलाई तक किया जा रहा है। श्री गोंचा रथ यात्रा का शुभारंभ 12 जुलाई को किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर गोंचा महापर्व के आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार और 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज से सर्व हेमन्त कुमार पांडेय, मीनकेतन पाणिग्रही, दिलेश्वर पांडेय, मोहन पाणिग्रही, नरेंद्र पाणिग्रही, बनमाली पाणिग्रही, रामानुज आचार्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को दी 4-4 लाख की सहायता राशि

0

प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल मिल रहा है सहायता राशि इस मामले में हमारी सरकार संवेदनशील – रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज विधायक कार्यालय में प्रेमचंद प्रसाद पिता भुवनेश्वर निवासी अघनपुर जिनकी पत्नी की मृत्यु जलने की वजह से हो गई थी उन्हें 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की इसी तरह अनन्त राम नाग पिता जयदेव नाग निवासी सूर्यगुडा कुरंदी जिनके पुत्र की मृत्यु पानी में डूबने से हो गई थी उन्हें 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की |

उक्त राशि प्राकृतिक आपदा मद R B C 6-4 ( जनहानि ) मद से प्रदान की गई |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की पहले जहां प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान करने में प्रक्रिया में ही वर्षों लग जाते थे वहीं अब हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता से तीन से चार महीने में ही सारी प्रक्रिया पूरी कर हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान कर दिया जा रहा है विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस संवेदनशीलता के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया |

इस अवसर पर दोनों हितग्राहियों के परिवार ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हमारे परिजनों की प्राकृतिक आपदा में मृत होने पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जिस तत्परता से कार्रवाई करवा कर हमें सहायता राशि प्रदान की है हम उनका आभार व्यक्त करते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, हरिशंकर सिंह, वरिष्ठ नेता राजू शर्मा, विजय सिंह, एवं कुलदीप भदौरिया उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वार्ड पुलिस अधिकारियों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई मीटिंग, दिया गया निर्देश।

0

➡️ अपराध अनुसंधान में तकनीकि साक्ष्यों के माध्यम से कार्यवाही करने हेतु दिया गया निर्देश।

➡️ निगरानी एवं गुण्डा तत्व के व्यक्तियों पर निगरानी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए।

➡️ नशाखोरी, शराब सेवन आदि संदेहास्पद जगहों पर बेहतर ढंग से कार्य किया जाए।

➡️ शहर के लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने पर जोर।

➡️ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

आज जगदलपुर पुलिस को-आर्डिनेशन सेन्टर स्थित मावा-आलसना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के द्वारा वार्ड पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक लिया गया। समीक्षा बैठक में वार्ड अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपराध अनुसंधान में तकनीकि साक्ष्यों पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिया गया है। साथ ही शहर के लोगों से समन्वय स्थापित कर पारदर्शिता पूर्ण कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं को समाधान करने का यथासंभव प्रयास करने हेतु निर्देश दिया गया है। को निगरानी एवं गुण्डा तत्व के व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निगरानी रखकर कार्यवाही करने, इसके अलावा शहर में शराब सेवन, नशाखोरी एवं मादक पदार्थो के परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया है एवं बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वार्ड पुलिस अधिकारियों जिनमें प्र0आर0 उमेश चंदेल, लवन पानीग्राही एवं आर0 भूपेन्द्र नेताम, बबलू ठाकुर, रवि ठाकुर, भीमसिंह मंडावी, अशोक खाखा, रवि सरदार, सोनू बढ़ई, गिरधर कुंजाम, चंदन गोयल, दीपक कुमार एवं शिव कुमार यादव को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है। ज्ञात हो कि वार्ड बीट सिस्टम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा द्वारा अप्रेल 2020 में जगदलपुर शहर के वार्ड के अनुसार लागू किया गया था। उक्त वार्ड पुलिस अधिकारियों के द्वारा कई आपराधिक मामलों का खुलाशा किया गया एवं अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया गया है। साथ ही आम जनमानस के मध्य पुलिस की बेहतर एवं पारदर्शी छबि उभरकर सामने आयी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कर्मचारियों के लंबित वेतन समझौते को लेकर किये गए हड़ताल के ऐतिहासिक सफलता से सेल के अधिकारी बौखलाए

0

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद और खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि महारत्न कंपनी सेल में कर्मचारियों का वेतन समझौता विगत 54 महीनों से लंबित है। सेल प्रबंधन द्वारा इस लंबित वेतन समझौते में कर्मचारियों के साथ खुले तौर पर भेद भाव किया जा रहा है। सेल प्रबंधन के इस कपटपूर्ण और भेद भाव भरी नीति के कारण कर्मचारियों का वेतन समझौता नहीं हो पा रहा है। प्रबंधन के इस भेद भाव पूर्ण और कपट रवैये से त्रस्त होकर विगत दिनों सेल के सभी यूनिट में एनजेसीएस एवं नॉन एनजेसीएस यूनियन द्वारा 30 जून 2021 को सम्पूर्ण सेल में हड़ताल का आह्वान किया गया जिसे कर्मचारियों द्वारा खुलकर समर्थन मिला एवं उक्त हड़ताल ऐतिहासिक रूप से सफल रही।

हड़ताल की सफलता से एक तरफ जहाँ कर्मचारियों एवं श्रम संगठनों के नेताओं में खुशी व्यापत है वहीँ दूसरी तरफ सेल प्रबंधन के अधिकारीगण इस सफलता से परेशान होकर उलूल जुलूल बयानबाजी और हरकत करने पर उतर गए हैं। इसका जीता जागता उदाहरण सेल के विभिन्न इकाईओं के अधिकारी संगठन एवं सेफी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दिया जा रहा बयान एवं विभिन्न स्तरों पर उनके द्वारा की जा रही बेतुके पत्राचार हैं। सेफी पदाधिकारियों द्वारा कभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को तो कभी दुर्ग जिला कलेक्टर को तो कभी केंद्रीय इस्पात मंत्री को तो कभी देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उलूल जुलूल तथ्यों के आधार पर गुमराह करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है जिसका भारतीय मजदूर संघ घोर निंदा करता है और इसे स्पष्ट रूप से सेल में कार्यरत अधिकारीयों और कर्मचारियों के बीच नफरत की दीवार खड़ा करने का प्रयास करार देता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए भा.म.सं. बालोद के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद और खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम.पी.सिंह ने बताया कि हड़ताल की सफलता को देखकर सेल अधिकारीयों के पसीने छूटने लग गए हैं। उन्हें अब यह लगने लगा है कि इस सफलता के वजह से अगर कर्मियों की मांग मान ली जाती है और 15ः . 35ः अथवा उसके नजदीक पहुँचते हुए सेल प्रबंधन कर्मचारियों का वेतन समझौता संपन्न कर देता है तो उससे उन्हें केक का वो बड़ा हिस्सा नहीं मिलेगा जिसकी आशा लगाकर वे बैठे हुए थे। अतएव अब संभवतः सेल प्रबंधन के इशारे पर अधिकारी संगठन इस तरह की नफरत फैलाने वाली हरकत करना शुरू कर दिया है।
30 जून 2021 को भिलाई में कर्मियों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल किया जा रहा था और लगभग सभी कर्मचारियों द्वारा स्वस्फूर्त होकर उस हड़ताल का समर्थन किया जा रहा था। हड़ताल की सफलता से उद्द्वेलित होकर बीएसपी प्रबंधन ने रात में कपटपूर्ण तरीके से कर्मियों को गेट के अंदर घुसाने का प्रयास किया। हड़ताली कर्मियों को कहा गया कि बस में पुलिस फोर्स है जबकि पुलिस फोर्स की आड़ लेकर कपटपूर्ण तरीके से कर्मियों को अंदर ले जाने का प्रयास किया गया जिसके पकडे जाने पर स्थिति गरम हो गयी।

अपने बिरादरी के इस कुकृत्य को छुपाते हुए सेफी अध्यक्ष ने इस घटना को आधार बनाकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं जिला कलेक्टर को पत्र लिखा गया जिसमे कहा गया की हड़ताल करने वाले श्रम संगठन एवं कर्मचारियों द्वारा नगर में शांति व्यवस्था भंग की जा रही है अतः हड़ताली कर्मियों के विरुद्ध कानूनी कारवाई की जावे। उसके उपरान्त उनके द्वारा इस्पात मंत्रालय एवं माननीय प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह कहा गया कि कर्मचारियों द्वारा 15ः एमजीबी और 35ः पर्क्स की मांग पूर्णतः गलत है क्योंकि कर्मचारी केवल आठ घंटे ड्यूटी करते हैं जबकि कानूनी तौर पर अधिकारीयों की ड्यूटी 24 घंटे रहती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अपने बिरादरी के इस कुकृत्य को छुपाते हुए सेफी अध्यक्ष ने इस घटना को आधार बनाकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं जिला कलेक्टर को पत्र लिखा गया जिसमे कहा गया की हड़ताल करने वाले श्रम संगठन एवं कर्मचारियों द्वारा नगर में शांति व्यवस्था भंग की जा रही है अतः हड़ताली कर्मियों के विरुद्ध कानूनी कारवाई की जावे। उसके उपरान्त उनके द्वारा इस्पात मंत्रालय एवं माननीय प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह कहा गया कि कर्मचारियों द्वारा 15ः एमजीबी और 35ः पर्क्स की मांग पूर्णतः गलत है क्योंकि कर्मचारी केवल आठ घंटे ड्यूटी करते हैं जबकि कानूनी तौर पर अधिकारीयों की ड्यूटी 24 घंटे रहती है।

संघ ने सेफी अध्यक्ष के इस कृत्य की निंदा करते हुए उनसे पुछा है कि ऐसा कौन सा अधिकारी है जो पूरे 24 घंटे ड्यूटी करता है? और ऐसा कौन सा कर्मचारी है जो मामले की गंभीरता को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अपने आठ घंटे के ड्यूटी के बाद भी काम करने से इंकार करता है? सेफी अध्यक्ष का यह कहना दुर्भाग्यपूर्ण है और अधिकारिओं एवं कर्मचारियों के बीच नफरत की दीवार खड़ा करने का एक कुत्सित प्रयास है। इसके अलावा सेफी अध्यक्ष का यह कहना कि अधिकारी होने के नाते उनपर कंपनी के उत्थान की अधिक जवाबदारी है अतएव उन्हें केक का बड़ा हिस्सा दिया जावे एक हास्यास्पद कथन है। इस सम्बन्ध में संघ के तरफ से दोनों पदाधिकारियों ने यह सवाल पुछा कि अगर सचमुच में अधिकारी यह सोचते हैं कि उनके ऊपर सेल को लाभ में लाने की जिम्मेदारी अधिक है तो क्यों सेफी अध्यक्ष के नाक के नीचे बीएसपी प्रबंधन के कुछ अधिकारी खुले आम भ्रष्टाचार कर रहे हैं? क्यों सेल का एक्सपेंशन प्रोग्राम अभी तक पूर्ण रूप से पूरा नहीं हो पाया है? इससे साफ हो जाता है कि अधिकारीयों की जिम्मेदारी केवल भ्रष्टाचार बढा़ने और उसके मार्फत अपनी कमाई करने की है और इस लिहाज से सभी दोषी अधिकारी कर्मियों के गुनहगार हैं क्योंकि उनके द्वारा की जा रही काली कमाई उनकी अपनी निजी संपत्ति नहीं है बल्कि अधिकारियों की काली कमाई की एक एक पाई कर्मचारियों के मेहनत की गाढ़ी कमाई है जिसे ये अधिकारी अपना मानकर भ्रष्ट तरीके से गबन करने में लगे हुए हैं। जिसका ताजा उदाहरण बोकारो, भिलाई और राजहरा खदान में देखने को मिला है। ऐसे में सेफी अध्यक्ष का कथन यह साबित करता है कि सेल में अधिकारियों की जवाबदारी भ्रष्टाचार को संरक्षण देना है जिसे अधिकारीगण पूरे तन्मयता के साथ निभा रहे हैं और सेफी अध्यक्ष अपने इस दुर्भाग्यपूर्ण कथन से अधिकारियों के इस भ्रष्ट आचरण का समर्थन करते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पदाधिकारीद्वय ने कहा कि उनके पास ऐसे कई सबूत हैं जो यह साबित करते हैं कि बीएसपी प्रबंधन के अधिकारीगण भ्रष्ट तरीके से कमाई करने और भ्रष्टाचार करने वाले को पूर्ण संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी प्रश्न किया कि अगर सेफी अध्यक्ष यह मानते हैं कि कंपनी के उत्थान में केवल अधिकारियों का ही हाथ है तो वे इस बात का जवाब देवें कि 30 जून को हड़ताल में अधिकारियों द्वारा प्लांट अथवा खदान में उत्पादन क्यों नहीं किया गया? क्यों अधिकांश इकाइयों में महत्वपूर्ण यूनिट्स को केवल जिन्दा रखा गया और उत्पादन नहीं किया गया? इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि काम कर्मचारी करता है और कर्मचारियों के मेहनत के बदौलत ही कंपनी लाभ अर्जित करती है। विगत दो दशकों में मैनपावर में निरंतर कमी के बावजूद सेल के उत्पादन और उत्पादकता में जो वृद्धि हुई है वह केवल कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है वर्ना अधिकारियों के भ्रष्टाचार से सेल कंपनी कब का बीआईएफआर घोषित हो चुकी होती। अंत में उन्होंने पुनः सेफी अध्यक्ष के प्रयास को कुत्सित करार देते हुए कहा कि अब संघ भी सेल में हो रहे भ्रष्टाचार को सबूतों के साथ माननीय इस्पात मंत्री एवं माननीय प्रधानमंत्री के सामने रखते हुए दोषी अधिकारियों पर समुचित कारवाई करने की मांग करेगा और साथ ही कुछ अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति की भी जांच की मांग करेगा, क्योंकि संघ को ऐसी जानकारी मिली है कि सेल के कुछ अधिकारी सेल से निकाले जाने वाले ठेकों में ठेकेदार के साथ मिलकर खुद पैसा लगा रहे हैं और खुल कर भ्रष्टाचार करने में लगे हैं।साथ ही सेल के सभी अधिकारियों की जवाबदारी लिखित रूप से तय करने की मांग करेगा ताकि किसी भी तरह की भ्रष्टाचार होने पर सम्बंधित अधिकारी पर समुचित कानूनी कारवाई की जा सके।

लक्ष्य की तुलना में 50 फीसदी भी नहीं पहुंचा खाद, किसान परेशान

0

जगदलपुर। खरीफ सीजन के लिए बस्तर अंचल में जितनी मात्रा में उर्वरक की आवश्यकता है उसकी तुलना में 50 फीसदी उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पाया है। खाद की किल्लत से किसान हलाकान है और दर्जनों ऐसे किसान है जो दिगर प्रांतों से खाद की व्यवस्था कर कृषि कार्य करने में जुट गये है।

ज्ञातव्य हो कि बस्तर अंचल में खरीफ सीजन के लिए प्रयाप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता नहीं होने से किसान हलकान परेशान है। संयुक्त संचालक बस्तर संभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यूरिया का 50 हजार 8 सौ मिट्रीक टन की आवश्यकता है जिसके एवज में जून तक बस्तर के विभिन्न जिलों में सहकारी एवं निजी खाद विक्रेता के माध्यम से 14 हजार 5 सौ मिट्रीक टन खाद उपलब्ध कराया जा सका है जिसमें सहकारिता के माध्यम से 8170 टन तो वही निजी विक्रेता से 6335 टन उपलब्ध हो पाया है। युरिया औसतन 30 फिसदी ही किसानों को उपलब्ध हो सका है।

डीएसपी 35 हजार 7 सौ टन की आवश्यकता की तुलना में 10 हजार 5 सौ मिट्रीक टन ही उपलब्ध कराया गया है जिसमें सहकारिता के माध्यम से 7274 टन निजी विक्रेताओं के द्वारा 3323 जो महज 32 फीसदी उपलब्ध कराया जा सका है। एएसपी की जहां 9 हजार मेट्रिक टन की आवश्यकता है वहां 4 हजार 9 सौ टन उपलब्ध कराया जा सका हे। एओपी 11680 टन की आवश्यकता की तुलना में 4156 टन उपलब्ध हो सका है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बस्तर अंचल के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर कांकर कोण्डागांव एवं नारायणपुर जिले में उर्वरक की किल्लत से किसान हलाकान परेशान है। रोजाना लेम्पस के चक्कर लगाते फिर रहे है लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

उर्वरक उपलब्ध कराने का प्रयास जारी: बस्तर संभाग के कृषि विभाग के संयुक्त संचालक एमएस ध्रुव ने भी उर्वरक की कमी होने की बात स्वीकारी है। उन्होंने कहा कि उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर लगातार पत्र व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाद विक्रेता के बड़े कारोबायों को भी हिदायत दी गई है कि बिना लायसेंसधारको को खाद न बेंचे अगर ऐसा पाया जाता है तो कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS