जगदलपुर। नानगुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली से नवमी कक्षा में अध्ययनरत एक छात्रा की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने से नानगुर शोक में डुबा हुआ है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नानगुर निवासी प्रहलाद मांझी की पुत्री लक्ष्मी प्रिया अपने खेत गई हुई थी। इस दौरान मौसम में बदलाव के बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से लक्ष्मी प्रिया की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है,लक्ष्मी प्रिया कक्षा नवमी की छात्रा थी और मिलनसार है।
भानुप्रतापपुर – बिन ब्याही युवती प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती हो गई किन्तु बदनामी के डर से पैदा होते ही नवजात को झाड़ियों में फेंक नवजात का जीवन लीला ही समाप्त कर देना चाहती थी किन्तु जाको राखे साइयां मार सके ना कोई तभी वहां से एक ग्रामीण ने उस मासूम की किलकारी सुन उस झाड़ी में जाकर देखा तो चीटियाँ नवजात को अपना निवाला बनाने के फिराक में थी उसने देर न करते हुए उस मासूम को लेकर तत्काल गांव के कोटवार को सूचना दी। कोटवार ने तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को सूचना दी, जिस पर तत्काल थाना प्रभारी ने पुलिस को ग्राम डूमरकोट भेजा जहां से बच्ची को कोरर अस्पताल लाया गया। कोरर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और एक 20 वर्षीय युवती को इस मामले में आरोपी बनाया है। युवती अपनी मौसी के यहां कुछ दिन पहले ही आयी थी। युवती प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती हो गई थी। लोकलाज के भय से उसने दुनिया में मां शब्द को कलंकित कर दिया।
नगर पालिक निगम के तहत आज दंतेश्वरी मंदिर के सामने अधोसंरचना मद से ट्रक माऊटेन ट्रेकर की विधिवत पूजा संसदीय सचिव रेखचंद जैन ,महापौर सफीरा साहू के द्वारा किया गया।जिसमे अध्यक्ष कविता साहू, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजीव शर्मा,एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव ,उदय नाथ जेम्स ,राजेश राय ,पार्षद ललिता राव ,कोमल सेना ,आयुक्त प्रेम कुमार पटेल उपस्थित थे। अधोसंरचना मद से लागत 34 लाख 70 हजार से दो नग ट्रक माऊटेन टैकर का विधिवत पूजा कर निगम बेडा मे शामिल किया गया। विधायक रेखचंद जैन ने कहा ट्रक माऊटेन टैकर के दो टैकर आने से निगम के वार्डो मे तत्काल पानी की सप्लाई सुचारू रूप से हो सकेगा। मशीन के माध्यम से लोगों को पानी सप्लाई जल्दी से हो सकेगा।इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। महापौर सफीरा साहू ने कहा ट्रक माऊटेन टैकर से निगम को काफी लाभ होगा ,सप्लाई मे सुविधा होगी, लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
आमचो सुघ्घर गार्डन के तहत आज शहर के शहीद पार्क का जनसहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमे संसदीय सचिव व विधायक श्री रेखचंद जैन ,महापौर श्रीमती सफीरा साहू शामिल होकर पार्क मे श्रमदान कर योगदान दिया,साथ ही पार्क मे ग्रास कटिंग मशीन चलाकर संदेश दिया, वही पार्क परिसर मे पौधरोपण करने के साथ पार्क के दीवार पर पेटिंग कर गढबो नवा जगदलपुर का नारा चित्रित किया ,जिसमे एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव ,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे,पार्षद योगेंद्र पांडे, ललिता राव ,कोमल सेना,लता निषाद, राजपाल कसेर,दयाराम कश्यप, मानिकराम नाग मनोनीत पार्षद अमर सिह ,हरिश साहू ,आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल ,युवोदय टीम व स्थानीय नागरिकों के जनसहयोग से पूरे पार्क मे सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही पार्क परिसर मे पौधरोपण किया गया ,साथ ही पार्क मे रंगोली डालकर अतिथि द्वारा स्वचछता का संदेश दिया गया ।वही छोटे बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,इस कार्यक्रम मे विधायक श्री रेखचंद जैन ने कहा शहर के ऐतिहासिक पार्क के साफ सफाई व मूलभूत सुविधाएं के लिये हम आज यहा अभियान चला रहे है ,ईस पार्क की स्थापना सन् 1979 मे हुयी थी ।
हमारा दायित्व है शहर के सभी पार्को का अच्छा स्वरूप मे लाना है ,नगर निगम द्वारा गत सप्ताह के प्रति रविवार को सुध्धुर गार्डन का अभियान चलाया जा रहा है जिससे शहर के पार्को का सफाई व मूलभूत कार्यो को किया जा रहा है इस अभियान से शहर की जनता भी जुडकर अपने शहर की पहचान पार्क व अपने आसपास के पार्को का सफाई व देखरेख कर इस अभियान से जुडकर सहयोग कर रहे है। हम सभी को मिलकर शहर का विकास करना है ,लोगों के मांग पर शहीद पार्क मे 10 लाख की लागत से विधायक निधि से ओपन जिम का निर्माण किया जायेगा,शहर के जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के सहयोग से जगदलपुर को स्वचछ व सुंदर बनाना है ।महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने बताया आमचो सुघ्घुर गार्डन अभियान के तहत प्रति रविवार को शहर के पार्कों का चरणबद्ध रूप से सफाई अभियान व रखरखाव के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत गत रविवार से प्रांरभ किया गया है जिसके तहत आज शहीद पार्क का सफाई ,पौधरोपण,सभी के सहयोग से किया गया ,साथ ही पार्क के रखरखाव व अन्य व्यवस्था के संबंध मे आयुक्त से चर्चा किया गया ,इसी तरह आगामी रविवार से शहर के अन्य पार्को का प्रशासन, युवोदय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व जनसहयोग से सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते पार्को के लिये अभियान चलाया जायेगा।साथ ही पार्को को उचित रखरखाव व आकर्षक बनाने का भी कार्य किया जायेगा।मूलभूत सुविधाओं को दूरस्त किया जायेगा ।
हमे गढबो नवा जगदलपुर की परिकल्पना को करना है ,जिसमे आप सभी का सहयोग से हम इस कल्पना को पूरा कर सकते है हम सभी को मिलकर हमारे शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है ,वही यशवर्धन राव ,नेता प्रतिपक्ष संजय पाडे, योगेंद्र पाडे ने भी सुध्धुर गार्डन व शहर विकास को लेकर अपने विचार रखा साथ ही सभी ने कहा हमे मिलकर हमारे शहर को नया आकार देना है ।आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल ने मंच सचालन कर सुध्धुर गार्डन के विषय पर जानकारी दिया। वही इस अभियान के अंत मे वाल पेटिंग किया साथ ही अतिथियों को वर्मी खाद भेट किया गया।इस दौरान निगम के अधिकारी, कर्मचारी व वार्डवासी उपस्थित थे।
बढ़ते पेट्रोल डीज़ल और घरेलू गैस की कीमतों और मेंहगाई के ख़िलाफ़ शिवसेना का ज़ोरदार प्रदर्शन
मोटरसाइकिल को धक्का देते धरमपुरा में किया प्रदर्शन
खाली गैस सिलेंडर रखकर किया नगर भ्रमण
बहुत हुईं मेंहगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार वाले चुनावी वादे को शिवसैनिकों ने दिलाया याद
जगदलपुर / शिवसेना । आजादी के बाद से पैट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की कीमतों के सब से ऊंचे स्तर पर पहुंचने के खिलाफ, शिवसेना की बस्तर इकाई ने केंद्र सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने एवं आमजनता को मेंहगाई से राहत देने की अपील करते हुए, पक्ष प्रमुख महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी के आदेश व प्रदेश प्रमुख धन्नजय सिंह परिहार जी के निर्देशानुसार बस्तर सहित राज्यभर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है।
मोटरसाइकिल को धक्का देकर किया प्रदर्शन
आक्रोशित शिवसैनिकों ने प्रदर्शन के दौरान मोटरसाइकिलों को धक्का देते हुए जगदलपुर के मुख्य सड़कों पर भ्रमण किया और सरकार को यह सन्देश देने का प्रयास किया कि उनके गलत नीतियों के कारण एक दिन यही स्तिथी आएगी की लोग अपने वाहनों में ईंधन भरना बंद कर देंगे।
खाली गैस सिलेंडर सर पर रखकर किया नगर भ्रमण
रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का भी शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। खाली गैस सिलेंडर को सर पर उठाकर नगर भ्रमण करते हुए बढ़ती मेंहगाई का प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया।
शिवसेना बस्तर के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एकत्रित दर्जनों शिवसैनिकों ने पैट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज ड्यूटी घटाने एव जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से अब महंगाई आसमान छूने लगी है। कीमत में हो रहे इजाफे का असर, यात्री वाहनों तथा मालवाहक गाड़ियों के किरायों में बढ़ोतरी एव रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ा है। कोरोना काल में हर कोई परेशान है, कोरोना की मार से अब तक लोग उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में पेट्रोल – डीजल, घरेलू गैस, खाद्य पदार्थों पर बढ़ती महंगाई ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
डॉ. अरुण पाण्डेय् ने कहा कि एक लीटर पेट्रोल पर मात्र एक्साइज ड्यूटी ही लगभग 32.98 पैसे जबकि डीजल पर 31.83 रुपये प्रति लीटर लगती है। जो कि पैट्रोल डीजल के बेस प्राइस से भी ज्यादा है। वहीं राज्य सरकार द्वारा लगाई जा रहे शुल्क को भी जोड़ कर देखें तो जनता से पैट्रोल डीजल पर 200 प्रतिशत के करीब शुल्क वसूला जा रहा है। इसीतरह एलपीजी के मुल्य में भी माह में तीन बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। जिसका सीधा असर गृहणियों के ऊपर पढ़ रहा है और घर का बजट गड़बड़ हो चुका है।
महमहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन कर रहें शिवसैनिकों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को पूर्व में ज्ञापन देकर पेट्रोलियम पदार्थ को जीएसटी के दायरे में लाने हेतु सरकार को निर्देशित करने की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे शिवसैनिकों ने पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद, कमल का फ़ूल क्या यही थी फ़ूल ? इस तरह के नारों के साथ बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों के क़ीमत पर नाराजगी दर्ज़ कराई है। प्रदर्शनकरियों ने कहा कि पकोड़े एवं चाय बेचने वाले भी आज मोदी सरकार को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है और मोदी सरकार एवं उनके तमाम मंत्री चुनाव प्रचार में शक्ति प्रदर्शन में मस्त हैं।
इस मौके पर इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय् के साथ चंचलमल जैन, ललित, सुनील, मोनू, लक्ष्मण, देवेंद्र, रमेश, अशरफ़ खान, अजय, ख़ालिद, आरिफ़, राजा नरेश, सलीम, रसीद, अल्ताफ़, तुलाराम और अन्य शिवसैनिक उपस्थित हुए।
सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा प्रभारी मंत्री कवासी लखमा,सांसद दीपक बैज,बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक चित्रकोट राजमन बेजाम, जगदलपुर विधायक संसदिय सचिव रेखचंद जैन जी,महापौर सफिरा साहू,नगर सभापति कविता साहू, को साफा पहनाकर, एवं हल्दी चावल तिलक लगाकर स्वागत किया गया |
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/प्रदेश सह प्रभारी माननीय सप्तगिरी शंकर उल्का जी के कोंडागांव आगमन पर कोंडागांव आडिटोरियम में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया…..
जिसमे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,लोकसभा सांसद दीपक बैज,राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम,नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप,प्रदेश महामंत्री रवि घोष,प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष कोंडा गांव झुमुक लाल दीवान,जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम एवँ युवा कांग्रेस, एन एस यू आई,महिला कांग्रेस सेवा दल मौजूद रहे |
पूर्व महापौर एवँ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जतिन जायसवाल से मिलने पहुँचे मा0 प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी,बस्तर साँसद दीपक बैज जी,बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी,जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन जी,चित्रकूट विधायक राजमन बेंजांम निगम अध्यक्ष कविता साहू जी |
चयनित बच्चों के सभी पालको ने जमा कर दिए हैं सभी दस्तावेज
बस्तर ब्लॉक में खुले स्वामी आत्मा नन्द उत्कृट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के प्रवेश की सूची को लेकर चयनित बच्चों के पालको ने विधायक प्रतिनिधि दिलीप सिंह सेंगर के नेतृत्व में बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल से मुलाकत कर सूची निरस्त नही करने की माँग की। पालक नरसिंह नागेश, अर्जुन कश्यप ने कहा कि चयन सूची में पूरे नियम का पालन किया गया है। सूची जारी होते ही पालको ने निजी शालाओ से अपने अपने बच्चों की टीसी कटवाकर जमा कर दिया गया है। उसके बाद सूची निरस्त होने की अफवाह को देखते हुए पालको ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि अगर अभी सूची में फेरबदल किया जाता है तो चयनित बच्चो को दुबारा उसी स्कूल में प्रवेश के लिए काफी परेशानी होगी। विधायक प्रतिनिधि दिलीप सिंह सेंगर ने बात रखते हुए कहा कि काफी जदोजहद के बाद विधायक लखेश्वर बघेल जी के अथक प्रयास से सरकार ने ऐतिहासक निर्णय लेते हुए स्कूल की स्वीकृति की है।जिसका सभी ओर स्वागत किया जा रहा है। लोगो की बात सुनकर विधायक बघेल ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो सीटे बधाई जाएगी चयनित बच्चो को सूची नही होगी निरस्त विधायक दिया दिया आस्वासन। जन भावनाओ का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस अवसर पर दिलीप सिंह सेंगर,अनिल परिहार शालीना सैमसन, नवीन शुक्ला ,डॉ व्ही एस राजूपत ,गोपाल राजपूत, नरसिंग नागेश,संजय पाण्डेय , मनोज सिंह ,रेनू राम भारद्वाज, अर्जुन सिंह कश्यप, ,नगेन्द्र सिंह ,प्रदीप तिवारी,जितेंद्र तिवारी, बिट्टू परिहार, सुधीर मिश्रा ,अनिल खण्डालकर , हृदय नारायण तिवारी तथा अन्य पालक उपस्थित थे |
अपनी लचर व्यवस्था एवं भ्रष्टाचारी रवैये को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाला स्वास्थ्य विभाग इस बार फिर अपनी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सुर्खियों में हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीएमएचओ के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पदों की भर्ती हेतु जुलाई 2019 को 36 विभिन्न पदों पर वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से चयन हेतु विज्ञापन जारी किया गया था और यह भर्ती प्रक्रिया सितंबर में पूर्ण कर ली गई थी। परंतु इस प्रक्रिया को लेकर कुछ अभ्यर्थियों में असंतोष था। उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत विभाग से भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी मांगी। सूचना के अधिकार से मिली जानकारी से पता चला कि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा अपने रिश्तेदारों को फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के माध्यम से पात्र घोषित कर भर्ती प्रक्रिया में उनकी नियुक्ति दी गई। जबकि योग्य अभ्यर्थियों को किनारे कर दिया गया। जिसके चलते योग्य अभ्यर्थियों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष का माहौल है।
जानें क्या है पूरा मामला
इस फर्जी भर्ती प्रक्रिया का मास्टरमाइंड उदय भानु सिंह बंजारे जो कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में जिला प्रशिक्षण समन्वयक के पद पर पदस्थ हैं। उदय भानु सिंह बंजारे ने अपनी पत्नी अंजनी बंजारे को स्टाफ नर्स के पद पर नियुक्ति दिलाने के मकसद से फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र का सहारा लेकर इस फर्जी भर्ती प्रक्रिया का पूरा खेल रच दिया। अंजनी बंजारे 22 सितंबर 2015 से 25 सितंबर 2018 तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दंतेवाड़ा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत द्वितीय एएनएम के पद पर उप स्वास्थ्य केंद्र कुपेर विकासखंड दंतेवाड़ा में कार्यरत थीं। और स्टाफ नर्स की भर्ती में एक एएनएम को अनुभव का लाभ देते हुए नौकरी प्रदान कर दी गई।
बालोद – ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, हत्या या आत्महत्या अभी कुछ भी बता पाना मुश्किल है | पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है | घटना अरमुरकसा और कुसमुकसा के बीच की है | मृतक का नाम हसन है उम्र लगभग 40-45 वर्ष बालोद के टिकरापारा का निवासी है | घटना की जानकारी आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जायेंगे | मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है |