City Media - Page 1574 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1574

बस्तर साँसद दीपक बैज पहुँचे बस्तरिया बैक बेंचर्स की टीम के बीच..

0

भोजन पकाने के साथ टीम के युवाओं का किया उत्साहवर्धन..

कोरोना संकटकाल की वजह से जिला में भी लॉकडाउन किये जाने के चलते शहर के जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का काम बस्तरिया बैक बेंचर्स की टीम के कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है और इसी सराहनीय कार्य को देखने के लिए आज बस्तरिया बैंक बेंचर्स की टीम से मिलने पहुंचे बस्तर सांसद दीपक बैज शहर के चौपाटी में स्थित गढ़ कलेवा में बस्तरिया बैक बेंचर की टीम से मुलाकात कर ना केवल उनके साथ भोजन किया बल्कि इस टीम के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे महामाया महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं के साथ दोपहर का भोजन तैयार किया बकायदा सांसद दीपक बैज ने भोजन पकाने में हाथ बटाने के साथ साथ बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और टीम के इस कार्य की जमकर तारीफ की सांसद दीपक बैज ने कहा इस संकट काल के दौर मैं युवाओं की टीम जरूरतमंदों तक खाना पहुंचा कर सराहनीय कार्य कर रही है। इस कार्य के लिए साँसद दीपक बैज बस्तरिया बैक बेंचर्स का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक सरोकार में कार्य करने हेतु प्रेरणा दी |

इस दौरान साँसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य,ब्लॉक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो,जिला सचिव व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जाहिद हुसैन, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस शहनवाज खान,सौरभ तिवारी हकीम खान एवँ बस्तरिया बैक बेंचर्स के साथीगण उपस्थित रहे उपस्थित रहे |

कोराना के खिलाफ जंग लड़ेंगे सब मिलकर। बस्तर से भागेगा कोराना जीतेंगे हम संग संग – दीपक बैज सांसद बस्तर

0

ललित जोशी – जगदलपुर

जैसा कि शीर्षक में ही हमने बता दिया है कि

बस्तर से कोरोना को हारकर जाना ही पड़ेगा… कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जिस योद्धा ने जंग छेड़ा है उस योद्धा का नाम है बस्तर सांसद दीपक बैज…

अपने शुभचिंतकों पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के अलावा क्षेत्र की आम जनता के बीच बिंदास-बेबाक- संघर्षशील-ओजस्वी और निर्भीक जैसे अनेक शब्दों से अलंकृत किए जाने वाले युवा सांसद दीपक बैज ने क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा हाथ बढ़ाया है वह इस बात की कभी चिंता नहीं करते कि कोई आए और उनसे मदद मांगे… बल्कि अक्सर देखने को मिलता है कि उनका स्वभाव ही ऐसा है कि खुद ही एक आम आदमी के दर्द को समझते हुए मदद को आगे आ जाते हैं यही वजह है कि क्षेत्र की जनता के बीच सांसद महोदय खासे लोकप्रिय और चर्चित रहते हैं…

अब जिस जंग की बात हम कर रहे हैं उस पर आते हैं दरअसल वैश्विक महामारी कोविड-19 ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ बस्तर क्षेत्र के लोगों को भी परेशान कर रखा है आम गरीब व्यक्ति तो मजबूरी वश शासकीय अस्पतालों में और शासन प्रशासन के बनाए गए कोविड-19 सेंटरों में इलाज कराने को मजबूर है जहां की अव्यवस्था की खबरें लगातार आ रही है और मरीजों के अलावा मरीजों के परिजन परेशान नजर आ रहे हैं यही वजह है कि बस्तर सांसद ने अपना नंबर सार्वजनिक कर दिया है और अपने संपर्क नंबर के अलावा उन्होंने अपने प्रतिनिधियों का नंबर भी सार्वजनिक कर रखा है और क्षेत्र की जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या पर उनसे तथा उनके प्रतिनिधियों से बिना हिचक और संकोच के क्षेत्र की जनता संपर्क कर सकती है उनके द्वारा अपने स्तर पर यथासंभव प्रयास कर राहत दिलाने की बात कही गई है आगे उन्होंने सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट पर लिखा है कि रात के 2:00 बजे भी अगर

संपर्क किया जाए तो मैं स्वयं आपकी मदद के लिए तैयार रहूंगा इस भीषण महामारी के वक्त में एक जनप्रतिनिधि का इस प्रकार गंभीरता दिखाते हुए क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करना उनके मन में निश्चित तौर पर इस वैश्विक महामारी से लड़ने की उम्मीद और साहस को बढ़ाने के लिए काफी है बस्तर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शामिल है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासियों के अलावा मध्यम वर्ग के लोग भी सामान्य मजदूरी और खेती किसानी कर अपना जीवन यापन करते हैं काम धंधे की बंद होने की स्थिति में उन पर रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट आ खड़ा हुआ है ऐसी परिस्थिति में बस्तर सांसद मदद को आगे आ रहे हैं और लगातार लोगों की मदद करने की बात करने के अलावा लोगों की मदद भी कर रहे हैं बस्तर सांसद महोदय ने बेहद ही संवेदनशीलता दिखाते हुए कोविड-19 महामारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे कभी भी आप मदद मांग सकते हैं और यथासंभव मदद करने को लेकर सांसद महोदय ने आश्वस्त किया है…

क्षेत्र की जनता के प्रति एक जनप्रतिनिधि का इस तरीके से जवाबदेह होना और मदद को लेकर आश्वस्त करना प्रशंसनीय कदम है तथा बस्तर सांसद के इस प्रकार के प्रयासों से शासकीय अस्पतालों में भर्ती सैकड़ों गरीब और मध्यमवर्गीय कोविड-19 मरीजों का हौसला निश्चित तौर पर ही बढ़ेगा

Breaking – कोरोना का दुसरे चरण में आज दल्लीराजहरा से कितने संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा/डौंडी – प्रदेश में कोरोना का दूसरा चरण का हाल हर जगह देखने को मिल रहा है | लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों की संख्या में किसी भी प्रकार का कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है | कोरोना के दूसरा चरण कितना घातक साबित हो रहा है |

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा जैन समाज वैश्विक महामारी में भी लोगों की सेवा भाव में जुटा

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा स्वयंसेवी संस्था जैन समाज द्वारा मंद बुद्धि, विकलांग एवं विक्षिप्त लोगों को भोजन दिया जा रहा है | जैन समाज द्वारा जरुरतमंदो को ऑक्सीजन मशीन सिलेंडर एवं लोगों को आवश्यकतानुसार जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई जा रही है | इसके साथ ही आज महावीर जयंती के उपलक्ष्य में करोना वारियर्स के रूप में विभिन्न चौकों पर ड्यूटी कर रहे पुलिस प्रशासन व अन्य को भोजन दिया गया वही जैन समाज के युवा जैन युवा शक्ति दल्लीराजहरा के द्वारा जानवरों को हरा चारा दिया जा रहा है |

बस्तर कमिश्नर ने कई झुग्गी बस्तियों का किया दौरा

0

जगदलपुर।बस्तर
संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र आज जगदलपुर शहर के आसपास झुग्गी बस्तियों में पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने माड़िया चौक के झोपड़ पट्टी,राष्ट्रीय राजमार्ग में आनंद ढाबा के पास एव ग्राम आसना तथा दंतेश्वरी मंदिर के आसपास रहने वाले झुग्गी बस्तियों के लोगों के बीच पहुंचकर लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से राशन और दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।
प्रशासन द्वारा लगाए गए लॉक डाउन को बहुमूल्य जीवन को बचाने का प्रयास बताते हुए अपनी ओर से भरपूर सहयोग की बात कही।

कमिश्नर ने कहा कि इस विकट परिस्थिति से बचने के लिए अनुशासन और संयम ही सर्वोत्तम उपाय है। इसलिए सभी को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए अपनासहयोग देना होगा। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु मोहल्ला समिति के माध्यम से सभी लोंगो को अनिवार्य रूप से मास्क ,सेनेटाइजर एवं सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि अनुशासन और संयम से कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को जल्द ही जीती जाएगी। उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में प्रशासन लोगों के साथ हर कदम पर सहयोग करने के लिए उपलब्ध है। इस दौरान अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री जीआर मरकाम, राजस्व निरीक्षक श्री सतीश मिश्रा भी मौजूद थे।

नारायणपुर पुलिस को 04 नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

0

सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक 24.04.2021 को नारायणपुर से डीआरजी का बल नक्सल गश्त सर्चिंग पर ग्राम मुरहापदर की ओर रवाना हुआ था। नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान मुरहापदर में पुलिस पार्टी को देखकर 03 संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहे थे, जिनको घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ पर अपना नाम 1-कोसाराम ध्रुव पिता स्व0 लखमा ध्रुव उम्र 35 वर्ष जाति माड़िया साकिन मुरहापदर थाना सोनपुर (मुरहापदर जनताना सरकार अध्यक्ष) 2-सोमड़ुराम उर्फ सोमारू पोयाम पिता स्व0 श्री आयतु राम उम्र 30 वर्ष जाति माड़िया साकिन भट्टबेड़ा थाना कुरूषनार (भट्बेड़ा जनताना सरकार अध्यक्ष) 3-बुधुराम उसेण्डी पिता स्व0 श्री बण्डे उसेण्डी उम्र 35 वर्ष जाति माड़िया साकिन मुरहापदर थाना सोनपुर (कुदंला जनताना सरकार उपाध्यक्ष) बताये तथा दिनांक 05.03.2021 को कोहकामेटा से आर0ओ0पी0 ड्यूटी पर निकली पुलिस पार्टी पर वापसी के दौरान ग्राम कोहकामेटा व हिककाड़ के मध्य तालाब पास बम विस्फोट करने की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान शहीद हो गया था में शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 24.04.2021 को गिरफ्तार कर दिनांक 25.04.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 25.04.2021 को थाना सोनपुर से जिला बल एवं आईटीबीपी की संयुक्त पुलिस पार्टी द्वारा सोनपुर में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी। चेकिंग की कार्यवाही के दौरान फागु़ु उर्फ राजू कुमेटी पिता कटीराम उम्र 45 वर्ष जाति माड़िया साकिन घोटुलपारा कुदंला थाना कोहकामेटा (नक्सली सहयोगी) द्वारा झोला में बिजली वायर 01 बण्डल तथा 10 नग बैटरी सेल रखा हुआ था। पूछताछ करने पर दिनांक 24.02.2021 को सोनपुर में पुलिस जवानों को जान से मारने के लिए आईईडी लगाकर विस्फोट करने की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान शहीद हुआ था में शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 25.04.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया।

एक देश , वैक्सीन की कीमत भी एक हो -नरेन्द्र नाग ,जिला अध्यक्ष

0

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कोरोना का संकट बड़े स्तर पर है । सरकार के द्वारा एक मई से 18 साल के ऊपर के उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगने जा रही है l भारत में, आपातकालीन उपयोग के लिए दो स्वदेशी निर्मित वैक्सीन है । पहला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का COVISHEILD जबकि दूसरा भारत बायोटेक का COVAXIN । तीसरा वैक्सीन स्पूतनिक है जो रूसी वैक्सीन है |

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोरोना वैक्सीन COVISHEILD 400 रुपये में राज्य सरकार के अस्पतालों में उपलब्ध होगी जबकि Bharat Biotech की वैक्सीन COVAXIN आपको 600 रुपये प्रति डोज़ राज्य सरकार के अस्पतालों में मिलेंगे. वहीं निजी अस्पतालों में COVISHEILD की कीमत 600 रुपये रखी गई है, जबकि COVAXIN कोरोनावायरस वैक्सीन के एक शॉट की कीमत आपको निजी अस्पतालों में 1,200 रुपये देनी होगी , जबकि केन्द्र सरकार को 150 रुपये प्रति खुराक की दर से कोवैक्सीन और कोविडशील्ड की आपूर्ति करेगी ।

जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा कि एक देश में वैक्सीनेशन की कीमत भी एक होनी चाहिए । राज्य सरकार को मिलने वाले वैक्सीनेशन की ज्यादा कीमत होने से राज्य सरकार के राजस्व पर भी इसका असर पड़ेगा, ऐसी स्थिति में केंद्र की मोदी सरकार और यहां के भाजपा के नेताओं को केंद्र से बात करके इसका एक समाधान निकालना चाहिए ।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अपनी कोविडशील्ड वैक्सीन

अमेरिका- Rs 299
ब्रिटेन- Rs 224
बांग्लादेश- Rs 299
सउदी अरब- Rs 393
द.अफ्रीका- Rs 393
ब्राजील- Rs 236

में दे रहा है और हमें वही वैक्सीन राज्यों को 400, प्राइवेट को 600 में दिया जायेगा , जो उचित नहीं है ।

अधिवक्ताओं के प्रति कोई दुर्भावना नही चपका की घटना नितिन जैन की व्यक्तिगत कृत्य का परिणाम – संघर्ष समिति

0

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष को पत्र लिखकर संघर्ष समिति ने कहा- न्याय व्यवस्था में हमारा विश्वास

जगदलपुर- चपका में हुए पर्यावरण जनसुनवाई के दौरान हुई कथित घटना पर संघर्ष समिति के द्वारा अधिवक्ता संघ को पत्र लिखकर न्याय दिलाने मदद की गुहार लगाई है।

ज्ञात हो विवाद के दौरान कथित रूप से अधिवक्ता नितिन जैन ने घटना में हमला हुआ बताकर ग्रामवासियों पर एफआईआर दर्ज करवाई है जिस पर संघर्ष समिति ने पत्र लिखकर कहा है कि पर्यावरण जनसुनवाई के दौरान स्टील प्लांट प्रभावित क्षेत्र के ग्रामवासी उपस्थित होकर स्टील प्लांट के पक्ष एवं विपक्ष में अपना विचार रखने के समय स्टील प्लांट वालो द्वारा अथवा प्रशासन द्वारा किये जाने वाला बड़ी बडी घोषणा नितिन जैन द्वारा किया गया घोषणा करते हुये स्टील प्लांट एक करोड़ रुपये दे सकने सम्बधी स्वास्थ्य,नोकरी जैसे कई घोषणा कर व्यक्तिगत आश्वासन देने लगा जो कि क्षेत्रीय विधायक, प्रशासन, या प्लांट का अधिकृत व्यक्ति ही कर सकता है,वह मंच में बात रख ग्रामीणों के बीच पँहुच पंच सरपंच को पैसो का लालच देने लगा तब ग्रामीण यह जानने उत्सुक थे कि वह किस अधिकार से चर्चा कर रहा है क्या उसका कोई जमीन प्लांट से प्रभावित हो रहा है ? क्या वह जनप्रतिनिधि है या प्रसासनिक अधिकृत व्यक्ति है?

वह बिना किसी प्राधिकार के लोगों को गुमराह कर रहा था जिससे ग्रामीण भड़क गए और ग्रामीण सवाल पूछने पर जवाब देने के बजाय ग्रामीणों की जातिसूचक व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगा जिससे भीड़ आक्रोशित होकर कथित घटना घटी ।लेकिन उसमे भी नितिन जैन राजनीतिक द्वेष वश निर्दोष लोग जिन्होंने कुछ भी नही किया जिनका रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है।
संघर्ष समिति ने उक्त बातें पत्र में लिखते हुए न्याय व्यवस्था पर आस्था जताते हुये घटना को अधिवक्ता की व्यक्तिगत कृत्य का परिणाम बताया और अधिवक्ता संघ से विधिसम्मत न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान करने का अपील किया है।

विधायक चंदन कश्यप ने पूर्व मंत्री के ऊपर जो आरोप लगाया है ओ बिल्कुल सत्य है – जितेन्द्र जैन

0

गुरुवार को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप जी पूर्व मंत्री केदार कश्यप को के ऊपर जो आरोप लगाया है वो बिल्कुल सत्य है। पूर्व मंत्री केदार कश्यप पर लगे आरोप को निराधार मानते हुए जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान ने एक प्रेस जारी करके पलटवार किया था उसके जवाब मे शनिवार को भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन ने एक प्रेस जारी कर फिर से पूर्व मंत्री और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को आड़े हाथ लिया। जैन ने कहा कि विधायक चंदन कश्यप जी ने प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप पर जो आरोप लगाए है वो बिल्कुल सत्य है कहीं सच्चाई सामने ना आ जाए इसके डर से स्थानीय भाजपा नेता मुद्दा की अभाव मे कुछ भी बयान देकर सोशल मीडिया मे हीरो बनना चाहते हैं। दिवान ने चपका मामले की लेकर जो कहा वो झूट है वास्तविकता यह है कि स्टील प्लांट को लेकर जो विरोध था वो प्रभावित गाँव वाले शांत पूर्ण तरीके से कर रहे थे किंतु 12 अप्रैल को जन सुनाई समाप्त होने के बाद कुछ भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा भीड़ को भड़काकर विधायक के ऊपर जानलेवा हमला करने को कोशिश किया गया। मैं जिला प्रशासन और सरकार से मांग भी करता हूं कि इस घटना का निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी है भीड़ को भड़काने का उसके ऊपर कारवाई हो क्यों कि एक जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी प्राप्त जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा होना मतलब साजिश बहुत बड़ी है।

चंदन कश्यप जी. सांसद प्रिय ही नहीं पूरे क्षेत्र के जनता के भी प्रिय है.

निर्देश दिवान ने जो सांसद प्रिय होने और मंत्री पद की लालच की बात कही है मैं उनको बता दूँ कि विधायक चंदन कश्यप केवल सांसद जी के ही प्रिय नहीं पूरे क्षेत्रवासियों के प्रिय है रहीं बात भविष्य मंत्री पद पाने की यदि इनको मंत्री पद का लालच रहता तो भाजपा के कद्दावर नेता और एक मंत्री को हरा कर चुनाव जीतने के बाद ही मंत्री पद की मांग करते किन्तु नहीं किया क्यों कि उनको जनता सेवा करना है ना कि फर्जीवाड़ा जैसे कांड। प्रिय तो आप है अपने पूर्व मंत्री को खुश करने के लिए और सच्चाई सामने आने के डर से मुद्दाविहीन बयान बयान दे रहे है। चंदन कश्यप शिक्षक के रूप में लंबे समय तक सेवा देने के बाद राजनीति में आकर जनता की सेवा कर रहे है। नारायणपुर की जनता ने उन्हें अपना विधायक चुना है। वे अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे है। केदार कश्यप को राजनीति विरासत में मिली। आदरणीय बलीराम जी कश्यप के प्रभाव से वह विधायक और मंत्री भी बने। लेकिन अफसोस इस बात का है कि उन्होंने अपने पिता से राजनीतिक संस्कार नही सीखा। यदि पिताजी से कुछ अच्छे संस्कार सीख लेते, तो यह पूंजी जीवन भर काम आती। अपनी पत्नी से जुड़े परीक्षा फर्जीवाड़ा कराकर केदार कश्यप जी ने साबित कर दिया है कि वे किसी भी हद तक जा सकते है। नैतिकता होती तो परीक्षा फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद मंत्री पद से त्यागपत्र दे देते। 15 साल की भाजपा सरकार के समय गर्भाशय कांड, आंख फोड़वा कांड, झलियामारी कांड जैसे मामलों में मूकदर्शक बने रहने वाले केदार कश्यप के समर्थक भाजपाइयों से चंदन कश्यप को प्रमाण पत्र की जरूरत नही है।

ना नौ मन तेल होगा और ना राधा नाचेगी – भूपेश बघेल, इलाका कुत्ते-बिल्ली का होता है मुख्यमंत्री पूरे राज्य का, वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला को सीएम की खरी-खरी

0

जगदलपुर। राष्ट्रीय मीडिया के मठाधीश छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को घेरने के लिए कई जतन करते हैं किंतु वह ऐसे मुख्यमंत्री हैं जोकि उनकी बोलती बंद कर देते हैं,ऐसा ही एक वाक्या एक पखवाड़े के भीतर दो बार घटित हो गया है।आज ताजा मामलें में वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला को खरी-खरी सुनाने से भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरेज नहीं किया। आज प्रभु चावला कोविड-19 मामले को लेकर उन्हें घेर रहें थे और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि नौ मन तेल होगा और ना राधा नाचेगी। दरअसल वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जब मौका मिलेगा उनसे सवाल पूछूंगा।

जगजाहिर है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसी भी पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब नहीं देते तो फिर वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला को कैसे जवाब देंगे। एक अन्य प्रसंग का उल्लेख करना भी लाजीमी है कि आज तक के पत्रकार द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दुर्ग-भिलाई को लेकर कहा था कि आपके इलाके में कोविड का कहर है तो उन्होंने तपाक से कहा था कि इलाका कुत्ते-बिल्ली का होता है मुख्यमंत्री तो पूरे प्रदेश का होता है। कुल मिलाकर विपक्षियों के जो आरोप मीडिया पर लगते हैं कि यह लोग गोदी मीडिया है और उनके स्क्रिप्ट को पढ़ते हैं और विपक्षियों से सवाल पूछते हैं जबकि निष्पक्ष पत्रकार सत्तारूढ़ दल से बखिया उधेड़ते हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS