बीजापुर। गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा मिनी स्टेडियम में सीआरपीएफ के 82 वर्षगांठ के अवसर पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया था। सीआरपीएफ द्वारा आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में सीआरपीएफ के जवानों के अलावा बड़ी संख्या में स्पोर्टस एकेडमी के बच्चों ने हिस्सा लिया। यहां डीआईजी कोमल सिंह की मौजूदगी में बीजापुर जिले में तैनात सीआरपीएफ की 85, 153, 165,168,196,222,229 एवं 210 कोबरा बटालियन के जवान और जिला पुलिस बल के अधिकारी योगाभ्यास के लिए पहुंचे थे। जहां पर सभी बटालियन के जवानों एवं अधिकारियों द्वारा एक साथ एक मंच में एकत्रित होकर योगाभ्यास कर अनेकता में एकता एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेष देने की कोषिष की गई। जहां स्थानीय लोग भी शामिल होकर स्वस्थ्य समाज के निर्माण में आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।
बीजापुर। सीआरपीएफ 229 बटालियन द्वारा सिविक एक्षन प्रोग्राम के तहत् नुकनपाल और चेरामंगी में बाॅलीव्हाल स्पर्धा का आयोजन किया गया था। तीन दिवसीय बाॅलीव्हाल स्पर्धा में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसका खिताबी मुकाबला गुरूवार को नुकनपाल और फूतकेल के मध्य खेला गया। जिसमें फूतकेल की टीम ने चेरामंगी को 3-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। समापन समारोह के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी कोमल सिंह और सीईओ जिपं पोषण चंद्राकर द्वारा विजेता टीम को 10 हजार , उप विजेता टीम को 6 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 2 हजार रूपए नकद के साथ टाॅफी प्रदान किया गया। इस दौरान 229 बटालियन के कमांडेंट विवेक भंडराल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमांे का उद्देष्य समाज के सभी लोगों को एकजुट करने एवं उनको उन्नति के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवा खुद को अच्छी षिक्षा एवं सेवाओं से जुड़ना चाहते हैं और यही वजह है कि अब समाज तेजी से उन्नति की ओर अग्रसर है। समापन अवसर पर डीआईजी , सीईओ जिपं और कमांडेंट समेत किषोर कुमार, पे्रम माकन, बेंजामीन सेव, गौरव सिंह समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
बीजापुर। माओवादियों के पष्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव मोहन ने एक प्रेसनोट जारी कर केंद्र और राज्य सरकार समेत पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। माओवादी नेता ने आरोप लगाया है कि राज्य में भुपेष सरकार और पुलिस प्रषासन द्वारा मजदूरों को गिरफतार कर उन्हें लापता करते हुए दहषत फैलाया जा रहा है। जबकि बस्तर के मूल आदिवासी और बेरोजगार ग्रामीण पड़ोसी राज्य आंध्र और तेलंगाना में पलायन कर रोजी रोटी की तलाष में लगे हुए हैं। संगठन के सचिव मोहन ने प्रेसनोट में बताया है कि तेलंगाना गए मजदूरों में पेद्दाकोरमा, बोडला पुसनार, पालनार, तोड़का, सावनार, कमकानार, पुसनार के 12 ग्रामीणों को आत्मसमर्पित नक्सलियों और डीआरजी के जवानों द्वारा तेलंगाना के अलग-अलग शहरों से गिरफतार कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही पुसनार के निर्दोष ग्रामीण पुनेम रीना, पुनेम मासे, पुनेम बदरू को गिरफतार कर मीडिया में मिलिषिया कमांडर की गिरफतारी का झूठा प्रचार किया जा रहा है, इसके अलावा 8 मार्च को बेच्चापाल से भी कुछ ग्रामीणों को नक्सलियों के नाम पर गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है। वही 11 और 12 फरवरी को पुसनार, मेटापाल , बुरजी, हिरोली, हुर्रेपाल, तिमेनार, डूंगरीपालनार जैसे गांवों में पुलिस द्वारा गोलीबारी की गई। जिसमें एक ग्रामीण घायल है, जबकि गांव में जवानों द्वारा लूटपाट भी किया गया।
असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के निर्देश पर गुवाहाटी पहुँचे विधायक, जगदलपुर मान. रेखचंद जैन जी ने आज माता कामाख्या देवी के दर्शन किये। उसके बाद गुवाहाटी में राजीव भवन पहुच कर विनोद वर्मा जी एवम अरुण भद्रा जी से मिलकर दिशानिर्देश लेकर अपने पूरी टीम के साथ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 47 चेंगा से कांग्रेस से अधिकृत प्रत्यासी सुकुर अली अहमद जो वर्तमान में भी उसी क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं उनके प्रचार प्रसार करने के लिए साथ मे टीम जिसमे हेमू उपाध्याय, संजू जैन,विजय सिंह, विनोद कुकड़े, कुलदीप भदौरिया, जालंधर नाग के साथ रवाना हुए।
असम प्रदेश कांग्रेस की ओर से उन्हें लोअर असम के सेंगा विधान सभा क्षेत्र क्रमांक- 47 की महती ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। श्री जैन अपनी टीम के साथ तृतीय चरण में यहाँ होने जा रहे चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
“कर्मा – कश्यप” जैसे महापुरुषों के नाम राजनीति कर जनता को कर रहे गुमराह भाजपा युवा मोर्चा:- अमित भद्र
नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद
कोरोना वैक्सीन को लेकर भी भाजपाई युवा मोर्चा द्वारा भ्रम अफवाह फैलाई जा रही , इन नेताओं को इतना तो समझ लेना चाहिए था कि पूरे देश मे छग एक ऐसा राज्य हैं जहाँ वैक्सीन ज्यादा % आमनागरिको तक पहुँच रहा और लोग बढ़ चढ़ कर सरकार की मदद भी कर रहीं है।
शहीद महेंद्र कर्मा के नाम पर अस्पताल का नामकरण होने पर राजनीति गर्मा चुकी है। जहाँ एक और भाजपाई और युवा मोर्चा बीजेपी राज्य शासन पर आरोप लगा रहे और जिले भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं इनके इन विरोध प्रदर्शन का तो कटाक्ष युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित भद्र ने कहा कि यह नाम अदला बदला करने की प्रथा में भाजपाई ही माहिर है । कांग्रेस शासन ने हमेशा ज़मीनी विकास पर ध्यान दिया है ।युंका जिलाध्यक्ष अमित भद्र ने अपने जारी बयान में कहा कि भाजपाईयो युवा मोर्चा के नए नवाले को जिस तरह से छत्तीसगढ़ और बस्तर की जनता ने नकारा है तो यह बात भाजपाइयों के गले नहीं उतर पा रही है कांग्रेस की सरकार ने 2 साल में ही जो विकास और वादे किए थे उसे पूरे निभाए हैं अब भाजपाइयों के पास मुद्दे नहीं रह गए |
इसलिए उल जलूल बयान व विरोध प्रदर्शन कर सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है भाजपा । भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को भी आड़े हाँथ लेते हुए जवाब दिया है मोदी सरकार ने अपने दोनों कार्यकाल में जनता को सिर्फ जुमला ही दिया है और एक भी विकासकारी योजना लाने के बजाए सिर्फ पूर्व के कांग्रेस की सरकार की योजनाओं को बदल कर वाह वाही बटोर की कोशिश करते रहे जिसका हाल ही में उदाहरण रहा है गुजरात का क्रिकेट स्टेडियम जिसका नाम प्रधानमंत्री ने आपने नाम पर रख दिया है । “कर्मा – कश्यप ” की राजनीति को सहारा बना कर भाजपाई जो विरोध प्रदर्शन और बयान बाजी कर दोनों हाथ रहे है वो सिर्फ उनका ढोंग मात्र है । अगर भाजपाईयो ने जनता की समस्याओं का इतना ही ख्याल किया होता तो आज बस्तर से उनका सूपड़ा साफ नही हुआ होता ।
अध्यक्ष अमित भद्र ने आगे कहा कि बस्तर नारायणपुर की जनता को गुमराह कर भ्रामक खबर फैलख कर राजनीति रोटी सेकना चाहती हैं भाजपा जब की सत्य कुछ और हैं राज्य शासन द्वारा डीमरापाल में स्थित मेडिकल कॉलेज का नाम “स्व.बलिराम कश्यप जी नाम से रखा था वह आज भी स्व.बलिराम कश्यप से ही जाना जा रहा हैं उसमें कोई भी फेर बदल नहीं किया गया हैं तथा बस्तर डिमरापाल में संचालित सह अस्पताल का नामकरण बस्तर के विकास में अपना उल्लेखनीय/अतुलनीय योगदान देने वाले बस्तर के टाइगर “शहीद महेन्द्र कर्मा” के नाम पर प्रस्ताव के कार्यवाही पूर्ण कर किया गया है स्वर्गीय बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज व शहीद महेंद्र कर्मा सह अस्पताल आज दोनों महापुरषो के नाम से एक ही परिसर में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से बस्तर की जनता को सेवा दि जा रही हैं भाजपाई अगर अपना राजनीतिक चश्मा उतार कर देखेंगे तो जरूर ही इसमें उन्हें बस्तर के हित और अंतर समझ आएगा ।
महामाया – महामाया थाना क्षेत्र एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमे बच्चे के जन्म के बाद पुलिस में शिकायत हुई | प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव के ही एक युवक युगेश कुमार पिता रतनलाल मेश्राम ने पहले युवती को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया उसके बाद युवती गर्भवती हो गई और जब युवती ने बच्चे को जन्म दिया आरोपी युवक शादी से मुकर गया | जिसके बाद पीडिता द्वारा थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई और पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(n)-IPC, 4-CHL, 363-IPC, 5l-CHL,के तहत अपराध दर्ज कर तलाश में जुट गई |
दल्लीराजहरा – वार्ड क्र 23 दल्लीराजहरा में दिनांक 16/03/2021 को गांड़ा समाज द्वारा अध्यक्ष पड़ के लिए चुनाव किया गया जिसमे जसवंता नायक को भारी मतों से जीत हासिल हुई और अध्यक्ष पड़ के लिए नियुक्त किया | जिसमे गांड़ा समाज के सदस्य व कोर कमेटी की टीम संजू तांडी, रिपुचंद नायक, मधुसुदन, परदेशी, दशरथ, देवराज, हरपाल, कपीलो हरपाल, पंचू हरपाल, दिवाकर बाघ व समस्त गांड़ा समाज के सदस्य उपस्थित थे |
दिनांक 13.03.2021 को पुलिस थाना कोतवाली में पीड़िता थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज करायी कि पडोस के रहने वाले सुनील राव की पत्नि ने पीडिता को अपने बच्चे के देखभाल करने कहकर मजदूरी करने गयी थी, तब पीडिता ने बच्चों के बारे में पूछने सुनील के घर गयी तब सुनील द्वारा पीडिता को अकेला पाकर जबरदस्ती हाथ पकडकर पलंग पर बैठाया और दरवाजा बंद कर मुंह दबाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 89/2021 धारा 376 भादवि दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में उनि गुनेश्वरी नरेटी, सउनि सुजाता डोरा, द्वारा 04 दिवस में विवेचना पूर्ण कर आज दिनांक 17.03.2021 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर (श्रीमान बलराम देवांगन) के न्यायालय में न्याय हेतु अभियोग पत्र पेश किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा झेत्र पाटन अंतर्गत बठेना में अनुसूचित जाति के गायकवाड़ परिवार के 5 लोगो के संदेहास्पद हत्या को शासन प्रशासन आत्महत्या करार करने पर अडिग है इतने दिनों बाद भी जांच की रिपोर्ट नही आने के विरोध में भाजपा दल्लीराजहरा मंडल के तत्वाधान में आज दिनाक 17 मार्च दिन बुधवार को जैन भवन चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया जिसमें मंडल के निवासरत भाजपा प्रदेश पदाधिकारी , जिला पदाधिकारी , मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा के जेस्त श्रेस्ट कार्यकर्तागण व अन्य भाजपा के लोग शामिल हुवे l
प्रदेश के मुखिया के विधानसभा पाटन में अनुसूचित जाति परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश को अनुसूचित जाति मोर्चा शहर बालोद बर्दाश्त नहीं करेगी
ज्ञात होगा कि विगत दिनों पाटन के ग्राम बठेना में गायकवाड़ परिवार के 5 लोगों की हत्या हो गई थी जो जिसकी इतने दिनों के बाद भी जांच नहीं हो पाई है और इस हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है और ना तो मुआवजा दिया जा रहा है ना तो परिवार के साथ नया हो रहा इसके विरोध स्वरूप भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल और अनुसूचित मोर्चा शहर मंडल द्वारा आज जयस्तंभ चौक में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई इस पुतला दहन में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा झटके भी हुई परन्तु शहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जयचंद के समीप कांग्रेस भवन के सामने दूसरे पुतले को जलाकर जमकर नारेबाजी की गई
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि अगर गायकवाड़ परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ तो आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी और अनुसूचित मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री राजेंद्र कानेरकर व अनुसूचित जाति मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष रामदयाल बघेल ने कहा कि लगातार यह सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है हम सरकार से यह मांग करते हैं कि गायकवाड़ परिवार को मुआवजा दें और उन्हें तत्काल न्याय दिलाएं
आज के इस पुतला दहन में लक्ष्मी नुनिवाल,कमलेश सोनी,अमित चोपड़ा,शरद ठाकुर, नरेंद्र सोनवानी संतोष कौशिक, लोकेश श्रीवास्तव ,कमल पंपलिया रामदयाल बघेल,राजेंद्र कानेकर,प्रीतम यादव,रमेश मालेकर,अजय बाफना,राकेश जोशी अंबिका यादव सुनीता मनहर, विक्रम लालवानी केवल चतुर्वेदी, बिल्ला मनहर,राजेंद्र सारथी, शशि साहू, डोमेंद्र साहू,ललित कावरे,अजय झतारि,सुरेंद्र सारथी,राकेश बाफना,शंभू साहू,मोहन चतुर्वेदी,रेखा यादव,कांति यादव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे