दल्लीराजहरा – तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के द्वारा पिछले दिनों में दिवंगत हुए समाज के सामाजिक बंधु एवं जिले के तथा देश के दिवंगत समाजसेवी ; राजनेता सभी इन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि का आयोजन साहू सदन दल्ली राजहरा में किया गया जिसमें समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को शांति एवं सद्गति के लिए साहू समाज की देवी मां कर्मा एवं भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा स्वर्गीय घना राम साहू जी स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोराजी ; श्री लाल महेंद्र सिह टेकाम जी; श्री कोमल साहू शहिद चौक ; योगराज साहू शहीद चौक ; श्री मनाराम साहू चंदैनी भाटा ; श्रीमती सावित्री साहू चंदैनी भाटा; श्रीमती राधा बाई साहू टाउनशिप ; श्रीमती टिकेश्वरी साहू टाउनशिप इन सभी दिवंगत आत्माओ के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा को श्री तोरणलाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि इन समाजसेवी और राजनेताओं ने अपने समाज के साथ-साथ सभी समाज और सभी व्यक्तिओ के लिए काम किया है ।इनके जाने से समाज को तथा सभी वर्गो के व्यक्ति को हानि हुई है। जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती है ।इनकी जाने से हमारे लिए बहुत नुकसान हुआ है ।लेकिन संसार के नियम के तहत जो इस दुनिया में आया है उसे जाना ही होगा हम भगवान से प्रार्थना करें कि इन दिवंगत आत्माओं को भगवान शांति एवं सद्बगति दे ।
श्रद्धांजलि सभा में राजेश कुमार साहू जलस राम साहू पिगेश कुमार साहू शीतल कुमार साहू द्वारिका साहू देवमन साहू अंजू साहू अजीत साहू चेतन साहू संतोष साहू सुरेंद्र साहू श्याम दास साहू राम सिंह साहू रामेश्वर साहू घना राम साहू रामेश्वर साहू शहीद चौक ऑस्करन साहु मनाराम गुरुजी जीवन साहू श्रीमती राधा साहू श्रीमती विमला साहू श्रीमती अंजू साहू श्रीमती रेखा साहू एवं समाज के सदस्यगण ने सभा में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दिए ।
जगदलपुर – महारानी अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डिपार्टमेंट से मोबाईल चोरी करने वाले चोर को पता तलाश कर गिरफ्तार कर 01 नग मोबाईल कीमती 50,000 बरामद किया गया | पुलिस थाना कोतवाली में डॉ0 प्रियंका साहा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 01.02.2020 को फिजियोथेरेपिस्ट डिपार्टमेंट में किसी अज्ञात चोर द्वारा एक आई-फोन 7 प्लस मोबाईल कीमती 50,000/-रूपये को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर दिनांक 03.02.2020 को थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 64/2020 धारा 379 भादवि0 दर्ज किया गया |
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के सउनि0 सतीश श्रीवास्तव हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक-1107 तरूण पटेल, आर0क0 665 शंकर चांदने एवं सायबर सेल के टीम द्वारा घटना दिनांक से चोरी कर अज्ञात चोर की पता तलाश हेतु टीम बनाकर, पता साजी किया जा रहा था पता तलाश के दौरान शहर के संदिग्ध व्यक्तियो से पुछताछ की गई तथा उक्त मोबाईल का सी0डी0आर0/कैफ की जानकारी लिया जाकर पता तलाश किया गया। जिस दौरान आज दिनांक 24.12.2020 को संदेही योगेश महावीर पिता चंद्रभान महावीर उम्र 21 साल जाति कलार, निवासी लालबहादुर शास्त्री वार्ड जगदलपुर से पृष्ठताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त मोबाईल फोन को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किया। इस आधार पर चोरी गये सम्पत्ति को विधिवत् आरोपी के कब्जे से एक आई-फोन 7 प्लस मोबाईल कीमती 50,000/-रूपये को विधिवत् जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा कल 25 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनायी जायेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत कवि सम्मेलन का आयेाजन भी किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने बताया कि अजात शत्रु पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सुबह 10.30 बजे महारानी अस्पताल में फल वितरण का कार्यक्रम होगा, सुबह 11.00 बजे से भाजपा जिला कार्यालय में अटल जी की जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 12.00 बजे किसान सम्मान निधि कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन होगा। जिसे देखने सुनने के लिये प्रोजेक्टर व बडी़ स्क्रीन की व्यवस्था की गयी है।दोपहर 01.00 बजे से देश भक्ति रचनाओं पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जावेगा। जिलाध्यक्ष श्री मण्डावी ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा है।
जगदलपुर। बस्तर में दशकों से आदिवासियों को अपना मोहरा बनाकर विकास कार्य में अवरोध पैदा करने वाले माओवादियों द्वारा अब नया दांव चला जा रहा है जिसके अंतर्गत वह अब फिर एक बार विकास कार्यों का विरोध करने के लिए आदिवासियों को सामने ला रहे हैं। बस्तर के सबसे ज्यादा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में बीजापुर, नारायणपुर व कांकेर जिले में चल रहे विकास कार्यों को रोकने आदिवासियों को बहकाकर सामने लाकर विरोध किया जा रहा है। लगभग माह-पंद्रह दिनों से जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार भी सुझबुझ से इन विषयों को सुलझाने में लगी है। बीजापुर में गंगालूर के अपवाद को छोड़ दिया जाए तो हालत सभी जगह बेकाबू हैं।
आज बीजापुर के इन्द्रावती नदी के पार बसने वाले 7 ग्राम पंचायतों के हजारों आदिवासी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहें आदिवासी भैरमगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहें हैं । इंद्रावती नदी में बांध निर्माण कार्य का विरोध,नदी पर पुल नही बनाने, नए पुलिस कैम्प नही स्थापित करने और हांदावाड़ा जलप्रपात को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नही करने समेत 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहें हैं। राज्यपाल के नाम अपनी मांगों को पूरी करने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इन सबके बीच एक बात सामने आ रही है कि सुरक्षा, विकास व विश्वास थीम पर सरकार कार्य कर रही है और जनता को अपने विश्वास में ले रही है। इससे माओवादियों में बौखलाहट होना स्वाभाविक है और अब दरकते जमीं को संभालने आदिवासियों को मोहरा बना रही है।
चिखलाकसा – केंद्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु नगर पंचायत चिखलाकसा में स्थित भूमि जिसका खसरा क्र 1440 रकबा 6.98 हेक्टेयर विद्यालय के निर्माण के लिए उपलब्ध है | नगर पंचायत चिखलाकसा में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किये जाने से आदिवासी विकासखंड एवं आसपास के क्षेत्र और पिछड़े हुए ग्रामीण अंचल जहाँ छात्र छात्राएं जो कि गरीबी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते है ऐसे छात्र-छात्राओं को आसानी से शिक्षा का लाभ मिल सकेगा |
जिला कलेक्टर से अनुरोध किया गया कि चिखलाकसा में जो उपलब्ध भूमि है उस पर केंद्रीय विद्यालय का निर्माण करें |
व्यायाम षिक्षक हिमांषु मांडले की हुई थी हत्या, मृतक की पत्नि और उसका मित्र ही निकला, हत्या के षडयंत्र का मुख्य आरोपी।
मर्डर का मास्टर माईंड सहित 05 आरोपियों एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार।
बालोद घूमने के नाम से आरोपियों द्वारा इनोवा कार की बुकिंग किया गया।
अंधे कत्ल के सभी आरोपियों को घटना के 02 दिवस के भीतर, घटना में प्रयुक्त हथियार सहित ढूंढ़ निकाला गया।
दिनांक 21.12.2020 को प्रातः 06ः45 बजे राकेश निषाद जुर्रीपारा बालोद द्वारा मोबाईल फोन के जरिये थाना प्रभारी बालोद को सूचना मिली कि जुर्री पारा बालोद के आगे तांदुला डेम किनारे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव है, जिसके सिर पर पत्थर से प्रहार किया गया है तथा घटनास्थल के आसपास खून के निशान हैं। उक्त सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर पोर्ते, डीएसपी श्री दिनेष सिन्हा ,थाना प्रभारी बालोद एवं हमराह स्टॉफ के घटनास्थल पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के शव एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके पर फॉरेंसिक टीम, सायबर टीम, डॉग स्क्वाड की सहायता लिया गया।
घटनास्थल एवं मृतक के शव का निरीक्षण किया गया। मृतक का सिर कुचला हुआ, गले में धारदार हथियार से रेतने का घाव, पेट व पसली पर भी धारदार हथियार से मारने का निशान था। मृतक के सिर के पास एक बड़ा पत्थर खून से सना हुआ, शव के आसपास जमीन पर खून के छींटे एवं धब्बे दिख रहे थे। घटनास्थल को देखने से प्रतीत होता है कि कुछ व्यक्ति मिलकर साथ में बैठकर शराब का सेवन करने के पश्चात मृतक को धारदार हथियार से मारने के पश्चात उसके पहचान छिपाने पत्थर को सिर से कुचला गया है।
घटनास्थल पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर मौके में देहाती नालसी अपराध क्रमांक 00/2020 धारा 302, 201 भादवि. दर्ज कर मृतक का शव पंचनामा एवं जप्ती कार्यवाही किया गया। अज्ञात मृतक की शिनाख्त (पहचान) हेतु मुखबीरों को सक्रिय किया गया एवं सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक स्कूटी क्रमांक सीजी 07 बीक्यू 1739 जो बस स्टैण्ड के सामने झाड़ी के पास किसी के द्वारा छुपाया हुआ है, उसमें खून के दाग लगे हुये हैं, तब स्कुटी के नंबर के माध्यम से सायबर सेल द्वारा जांचकर वाहन स्वामी का नाम माधुरी मांडले बालोद बताने पर घर में सूचना दिया गया। जिससे पता चला कि वाहन
मालिक का पति हिमांशु मांडले दिनांक 20.12.2020 के शाम से घर से निकला है, जो वापस नहीं आया है। इस संबंध में हिमांशु मांडले का बड़ा भाई शिव मांडले पिता बसंत कुमार मांडले उम्र 38 वर्ष साकिन बोरसी कॉलोनी दुर्ग मौके पर पहुंचा और शव देखकर पहचान कर अपना भाई हिमांशु मांडले उम्र 35 वर्ष साकिन अटल विहार कॉलोनी सिवनी बालोद का होना तथा शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरथुली, जिला बालोद में खेल शिक्षक होना बताया। तब गवाहों के समक्ष शिनाख्ती पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद थाना बालोद में मर्ग क्रमांक 114/2020 धारा 174 जा.फौ. एवं अपराध क्रमांक 398/2020 धारा 302, 201 भादवि कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित किया गया। जांच क्रम में सायबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर संदेहियों से पूछताछ किया गया। इस दौरान मुखबीर के जरिये पता चला कि मृतक हिमांशु मांडले के घर लोकेन्द्र पटेल नामक व्यक्ति का आना-जाना था। जिसे संदेह के आधार पर थाना लाकर पूछताछ किया गया।
विवेचना के दौरान संदेही लोकेन्द्र पटेल पिता स्व. रामसिंह पटेल, उम्र 26 साल, निवासी मरारपारा बालोद एवं मृतक की पत्नी से बारीकी से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि लोकेन्द्र पटेल गंजपारा बालोद स्थित वेस्टर्न डांस एकेडमी में डांस सिखाने का काम करता था। उसी दौरान 08-09 माह पूर्व लोकेन्द्र पटेल और माधुरी मांडले से जान पहचान हुई, वह मृतक की 07 वर्षीय पुत्री को डांस सिखाने आता था। इसके साथ मृतक की पत्नी माधुरी मांडले भी डांस का शौकीन होने से डांस सीखती थी। इस दौरान लोकेन्द्र पटेल और माधुरी मांडले के बीच दोस्ती हो गई व फोन से बातचीत करने लगे। दोस्ती गहरी होने से दोनों में प्रेम संबंध हुआ। इस दौरान मृतक की पत्नी माधुरी मांडले द्वारा अपने प्रेमी लोकेन्द्र पटेल को बताया कि उसके पति के साथ बहुत ज्यादा लड़ाई झगड़ा होते रहता है, जिससे मैं परेशान रहती हूं व अपने पति से तलाक लेकर अलग रहना चाहती हूं। या तो हिमांशु मांडले (पति) मर जाये या इसका कुछ कर लो, तभी हम एक-दूसरे के साथ रह सकते हैं।
तब माधुरी मांडले के कहने पर आरोपी लोकेन्द्र पटेल द्वारा हिमांशु मांडले को मारने की योजना बनाई। लोकेन्द्र पटेल अपने पूर्व परिचित दोस्त निखिल सोनवानी रायपुर से फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर उसका फोन नंबर लिया और उससे बातकर बताया कि उसकी किसी व्यक्ति के साथ दुश्मनी है जिसे जान से मारना है। दिनांक 19.12.2020 को निखिल सोनवानी को लोकेन्द्र पटेल ने रात्रि में फोन कर कहा कि दिनांक 20.12.2020 को दोपहर में रायपुर से निकलना और निकलते समय फोन बंद कर देना। मैं शाम 06ः00 बजे बस स्टैण्ड बालोद में मिलूंगा, कहा। निखिल सोनवानी द्वारा अपने मोहल्ले तथा आसपास के रहने वाले कृष्णकांत शर्मा उर्फ गोलू, गोविंद सोनी व 02 अन्य नाबालिग दोस्तांे को संपर्क किया। निखिल सोनवानी ने बालोद घूमने के नाम से किराये पर एक इनोवा कार की बुकिंग कराई और इस कार से पांचो बालोद के लिए निकले। बालोद पहुंचने से पहले इन्होने अपना मोबाईल फोन बंद कर दिया। शाम लगभग 06ः00 से 06ः30 बजे के बीच बालोद बस स्टैण्ड पहुंचे जहां पहले से ही लोकेन्द्र पटेल था। निखिल सोनवानी ने रायपुर से साथ आये सभी आरोपियों को लोकेन्द्र पटेल से मिलाया। इसके बाद सभी लोगों ने बस स्टैण्ड में चाय-नाश्ता किया। इनोवा कार से कॉलेज रोड़ तिराहा तक गये और इनोवा कार चालक को 100/-रूपये देकर नाश्ता करने तथा बस स्टैण्ड में ही रहने बताये। इनोवा कार का चालक कार लेकर बस स्टैण्ड की ओर चला गया। आरोपी लोकेन्द्र पहले से ही हिमांशु (मृतक) को बता दिया था कि उसके कुछ दोस्त आ रहे हैं जिनके साथ पार्टी करना है। निखिल सोनवानी और अन्य आरोपियों को वहां छोड़कर लोकेन्द्र पटेल फिर हिमांशु मांडले को लेने चला गया। लोकेन्द्र पटेल ने हिमांशु मांडले को फोन करके बस स्टैण्ड बुलाया। कुछ देर बाद लोकेन्द्र पटेल अपनी मोटर सायकल तथा हिमांशु अपनी स्कूटी से कॉलेज तिराहा पहुंचे। कॉलेज के पास तिराहा में पहले से निखिल सोनवानी एवं उनके साथी मौजूद थे, जिनसे लोकेन्द्र के द्वारा हिमांशु मांडले का परिचय कराया गया।
आरोपी लोकेन्द्र पटेल रायपुर से आये गोविंद सोनी के साथ शराब लेने शराब भट्टी गये तथा हिमांशु मांडले, निखिल सोनवानी व अन्य दोस्तों के साथ डिस्पोजल तथा खाने पीने का सामान खरीदे। फिर हिमांशु मांडले ने ढाबा चलने की बात कहा तब आरोपी लोकेन्द्र पटेल ने कहा कि यहीं आउटर में कहीं पीते हैं। तब लोकेन्द्र पटेल की मोटर सायकल में 04 लोग तथा हिमांशु मांडले की स्कूटी में 03 लोग सवार होकर घटनास्थल तांदुला डेम किनारे गये। लगभग रात्रि 09ः00 बजे घटनास्थल पहुंचकर शराब पिये। शराब पीने के लगभग आधा घंटे बाद लोकेन्द्र पटेल ने कृष्णकांत उर्फ गोलू को इशारे से हिमांशु मांडले को मारने कहा, तब उसके नाबालिग दोस्त अपने जेब से चाकू निकालकर पीछे से हिमांशु मांडले के गर्दन में वार किया। हिमांशु मांडले चिल्लाते हुये खड़ा हुआ तभी कृष्णकांत उर्फ गोलू ने मृतक के पैर को मारकर नीचे गिरा दिया और पास में रखे पत्थर से हिमांशु मांडले के सिर में 03-04 बार मारा। फिर कृष्णकांत उर्फ गोलू ने नाबालिग दोस्त के हाथ से चाकू छिनकर हिमांशु मांडले के पेट में चाकू से कई बार वार किया। इस दौरान निखिल सोनवानी तथा गोविंद सोनी, हिमांशु मांडले के दोनों पैर को पकड़े थे ताकि हिमांशु मांडले चाकू की मार का अवरोध न कर सके और अन्य साथियों को मारो-मारो बोलकर चिल्लाये। तभी लोकेन्द्र पटेल अपने पास रखे हथौड़ी से हिमांशु के सिर में मारा और उसी समय हथौड़ी को लोकेन्द्र पटेल से लेकर गोविंद सोनी और 01 अन्य नाबालिग ने भी हथौड़ी से हिमांशु के सिर में कई बार मारकर हत्या कर घटना को अंजाम दिये।
हिमांशु मांडले के मरने पश्चात, मृतक का मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त हथौड़ी को तांदुला डेम में फंेक दिये। फिर आरोपियों द्वारा स्कूटी पर लोकेन्द्र, कृष्णकांत शर्मा उर्फ गोलू एवं 01 नाबालिग तथा मोटर सायकिल में निखिल सोनवानी, गोविंद सोनी व 01 नाबालिग सवार होकर बस स्टैण्ड आये। स्कूटी मंे सवार नाबालिग का उंगली कटा हुआ था, जिसका खून का निशान वापस आते समय स्कूटी में भी था। लोकेन्द्र पटेल द्वारा स्कूटी को बस स्टैण्ड बालोद के सामने झाड़ी में छुपा कर रख दिया था। इस बीच आरोपी लोकेन्द्र पटेल का निखिल सोनवानी के साथ पैसे के संबंध में बात किये, जिस पर आरोपी लोकेन्द्र पटेल मौके पर 1000/-रूपये निखिल सोनवानी को दिये तथा बाकी रकम बाद में व्यवस्था कर देने कहा। रायपुर से आये सभी आरोपी इनोवा कार जो पहले से बस स्टैण्ड में खड़ा था, से वापस रायपुर चले गये। अगले दिन निखिल सोनवानी द्वारा पैसे के बारे में पुनः लोकेन्द्र पटेल को फोन कर पूछा तब लोकेन्द्र पटेल द्वारा मृतक हिमांशु की पत्नी माधुरी मांडले से लेकर बाद में देना बताया।
आरोपी लोकेन्द्र पटेल के निशानदेही पर उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय और उप निरीक्षक कैलाश मरई के साथ थाना बालोद की पुलिस टीम रायपुर रवाना की गई। रायपुर पुलिस तथा सायबर सेल की मदद से सभी आरोपियों को पकड़ा गया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू तथा अन्य सामग्रियों की जप्ती की गई। आरोपियों को रायपुर से बालोद लाया गया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ी को तांदुला डेम से विधिवत् जप्त किया गया। प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पूर्व आपराधिक रिकार्ड- घटना के आरोपी लोकेन्द्र पटेल के विरूद्ध थाना राजहरा में, एक महिला के गले का सोने को चैन लूटने से अपराध क्रमांक 132/2018 धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी लोकेन्द्र पटेल दिनांक 11.09.2018 से 18.01.2019 तक जेल में निरूद्ध था।
आरोपी कृष्णकांत शर्मा उर्फ गोलू के विरूद्ध थाना कोतवाली रायपुर में चाकूबाजी करने से अपराध क्रमांक 63/2019 धारा 294,323,506(बी),34 भादवि. का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। थाना विधानसभा रायपुर में अवैध रूप से मादक द्रव्य गांजा रखते पाये जाने पर अपराध क्रमांक 273/2020 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
इस अंधे कत्ल को सुलझाने व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री गैंदसिंह ठाकुर, उप निरीक्षक श्री षिषिर पाण्डेय, उप निरीक्षक श्री यामन देवांगन, उप निरीक्षक श्री कैलाष मरई, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन देवंागन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक राजेष पाण्डेय एवं थाना बालोद के आरक्षक योगेष सिन्हा, आरक्षक भोपसिंह साहू, की सराहनीय भूमिका रही है।
जप्त सामग्री- हत्या में प्रयुक्त 01 नग बटन चाकू, 01 नग हथौड़ी, 01 नग पत्थर, 04 नग मोबाईल हैण्डसेट, इनोवा कार, खून से सने कपड़ा एवं मृतक की स्कूटी जिसमें खून लगा है।
नाम आरोपी:-
1. श्रीमती माधुरी मांडले उर्फ मधु पति हिमांषु मांडले, उम्र 28 वर्ष, पता-अटल विहार कॉलोनी सिवनी, थाना-बालोद, जिला बालोद (छ.ग)।
विगत कई वर्षों से सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की सफल योजनाओं को एवं केंद्र की मोदी सरकार की विफल नीतियों को जन जन तक पहुचाने एवं बताने का कार्य कर रहे सूर्यकांत ठाकुर जो कि डोंडी लोहार विधानसभा छेत्र अंतर्गत ग्राम (घोटिया ) के निवासी है को बालोद जिला NSUI सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया
सूर्यकांत ठाकुर विगत कई वर्षों से छात्र हित की लड़ाई एवं छात्र हित के लिए आवाज उठाने का कार्य भी कर रहे है सूर्यकांत ठाकुर ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष NSUI आकाश शर्मा जी ,NSUI सोशल मीडिया चैयरमेन अर्पित परगनिया ,NSUI प्रदेश संयोजक गोविंदा गोस्वमी का हृदय से धन्यवाद किया इस नियुक्ति के बाद बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी जी ,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रशान्त बोकडे जी
,जिला अध्यक्ष NSUI कुलदीप यादव ,NSUI डोंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन शामिल है सूर्या ठाकुर ने संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने एवं छात्र हित के लिए अपना शत प्रतिशत देने की बात कही
जगदलपुर।बस्तर पुलिस ने अवैध गांजा तश्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 28हजार किलो गांजा बरामद किया है और 15 महिला सहित 512 व्यक्ति को गिरफतार किया है किंतु जहां गांजा की खेती होती है उस क्षेत्र के नामी-गिरामी लोगों पर हाथ डालने से पुलिस बचती है।
बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने विधानसभा सभा में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से गांजा तस्करी पर सवाल दागे थे। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के आधार पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जो बयान दिया है उसके अनुसार बस्तर मार्ग से गांजा परिवहन के मामले में 15 महिला सहित 512 लोगों को गिरफतार कर 27917 किलो गांजा जब्त किया गया है जिसकी अनुमानित लागत 14करोड़78लाख4हजार 966 रुपए आंकी गई है।बस्तर पुलिस गांजा तस्करों पर कार्यवाही करती है और उन्हें जेल में भेजती है किंतु अंतरराज्यीय पुलिस कोआर्डिनेशन नहीं होने से तश्करी लगातार बढ़ रही है जबकि विगत दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमीत शाह ने भी इस पर चिंता जताई थी और इस मुद्दे पर कठोर निर्णय लेने को कहा गया था किंतु उसके बावजूद ओड़िशा से धड़ल्ले से गांजा की तश्करी की जा रही है।
शासकीय महाविद्यालय गुरुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवम् ब्लू ब्रिगेड के वालिंटियर ने प्राचार्य डॉ. जे. एल.बघेल के मार्गदर्शन में एवम् रासेयो प्रभारी प्रो. के. एल. रावटे के निर्देशानुसार गोद ग्राम कन्हारपुरी में रैली का आयोजन कर ग्राम में जन जागरूकता लाने का प्रयास किया । ग्राम के गलियों, चौक – चौराहों, सार्वजनिक स्थलों में सफाई अभियान चलाकर गांव के लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया । कोरोना संक्रमण के संबंध में ग्रामीणों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाकर रखने, साबुन से हाथ धोने तथा सर्दी,खांसी,बुखार आने पर तुरंत कोरोना टेस्ट कराने की बात बताए। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पोषण आहार की जानकारी, गुड टच, बैड टच, जल का महत्व और संरक्षण के उपाय आदि की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी। ग्राम के सरपंच श्रीमती भागा बाई साहू, उप सरपंच श्री प्रकाश देवांगन, तहसील साहू संघ अध्यक्ष श्री रामदयाल साहू, पंचगण श्री माखन देवांगन, पवन साहू,श्रीमती बिंदु यादव, कौशिल्या गोयल, लीना साहू, कविता साहू ,भूपेश सेन, प्रहलाद कोसरिया, हेमंत ठाकुर एवम् ग्रामीणों ने भी स्वयं सेवकों के साथ अभियान में सहयोग प्रदान किया । हेमेंद्र चौधरी के अगुवाई में जन जागरूकता अभियान को सफल बनाने में रासेयो लीडर खेमचंद, आरती, दिग्विजय कुमार, रितिका,अनिल कुमार, टकेश्वर, सौरभ, धनंजय, गरिमा, वीणा, शशिकला, रेवती, निकेश्वरी, ओंकार, डोमेश्वर, लेखा, वेणु,और रासेयो स्वयं सेवकों का विशेष योगदान रहा ।
खुशियाँ बाटने के लिए कई राह सांता क्लॉज बनकर वीरेंद्र सिंह बच्चों को कॉपी, पेन, चॉकलेट देते हुए साथ ही प्रचार्य, रामेश्वर राम भुआर्य, समस्त स्टॉफ ने अपना योगदान दिया।