City Media - Page 1727 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1727

Breaking संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के इस्तीफा देते ही निकली नई भर्ती सीएमएचओ ने मंगाए आवेदन

0

बलोदाबाज़ार – छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मचारियों की मांगे जस की तस बनी हुई है वे अब बिना नियमितीकरण के कुछ भी स्वीकार करने को तैयार नहीं है | उन्होंने इसके लिए इस्तीफा भी दे दिया है | प्रदेश में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से वह भी इस समय जब कोरोना का संक्रमण चोटी पर है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

बलोदाबाज़ार के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने संविदा कर्मचारियों का इस्तीफा लेते ही नए संविदा कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए है जिसमे कूल 18 पदों के लिए भर्तियाँ निकली है | जिसमें 6 ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, 6 ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, 6 ब्लॉक डाटा मैनेजर का पद शामिल है. वाट्सअप वीडियो कॉल के जरिए इसका इंटरव्यू लिया जाएगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

इन पदों पर आवेदन करने के लिए 26 सितंबर शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है. आवेदन भर कर आप ई-मेल के जरिए भी भेज सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए www.balodabajar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं |

Breaking Corona Alert – लॉकडाउन के पहले दिन दल्लीराजहरा में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव

0

लॉकडाउन के पहले दिन दल्लीराजहरा में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव जिसमे से 04 मरीज डौंडी से एवं चिखलाकसा से 01 मरीज है |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 04  से 02, वार्ड क्र 07  से 01, वार्ड क्र 08  से  02, वार्ड क्र 09  से  01, वार्ड क्र 21  से 02,चिखलाकसा से 01 एवं डौंडी से 04 इस प्रकार कूल मिलाकर 15 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आज मिले संक्रमितों में से 09 को आइसोलेशन सेंटर दल्ली, 01 मरीज को बालोद एवं 05 को होम  आइसोलेशन पर रखा गया है |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

शादी के जाल में फंसाकर किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भपात होने पर पता चला

0

रायपुर – नाबालिग लड़की को शादी के जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला आमानाका के बंजारा बार में काम करने वाली महिला की नाबालिग बेटी का है | महिला मोहबा बाज़ार में निवास करती है और जब भी काम पर जाती अपनी नाबालिग बेटी को भी साथ में ले जाती थी और उसी बार में मध्यप्रदेश के रीवा निवासी राजू भी काम करता था मौका देख महिला की नाबालिग बेटी को शादी के जाल में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जब नाबालिग लड़की का गर्भपात हुआ तब युवती ने अपनी माँ को पूरी बात बताई कि उसके साथ बार में काम करने वाले राजू नाम के लड़के ने दुष्कर्म किया है | उसके बाद युवती और उसकी माँ परिजनों के साथ जाकर आमानाका थाने में रिपोर्ट लिखवाई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

थाना प्रभारी के अनुसार अभी रायपुर में अभी सम्पूर्ण लॉक डाउन शुरू हो गया है जिसके कारण पुलिस की टीम नहीं जा पाई है जल्द ही युवक की गिरफ़्तारी कर ली जाएगी | बता दे कि बार में काम करने वाला युवक राजू लॉक डाउन के पहले ही अपने घर रीवा चले गया है |  

दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमण की स्थिति, जाने 01 से 22 Sept तक किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

0

दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लाक से दल्लीराजहरा शहर में कोरोना संक्रमित 01 सितम्बर से 22 सितम्बर के मध्य कूल 223 लोगों की पुष्टि की गई है | जिसमे अन्य गाँवों, कस्बों या शहरों से आये हुए लोग जिनका कोरोना टेस्ट दल्ली राजहरा में हुआ वह भी शामिल है |

दल्लीराजहरा में पाए गए 223 संक्रमितों में से 135 पुरुष है जबकि महिलाओं की संख्या 88 है | वहीँ हम आयु के आधार पर देखे तो 19 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य सबसे अधिक संक्रमित पाए गए है अर्थात कूल संक्रमितों 223 के आधार पर लगभग 80% यानि 177 लोग सिर्फ इस उम्र के लोग पाए गए है | कहने का तात्पर्य यह है कि इस उम्र के लोगों पर कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा है |

01 सितम्बर से 22 सितम्बर के मध्य संक्रमितों के आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट दिया जा रहा है –

दल्लीराजहरा वार्ड वार संक्रमितों का विवरण 01 सितम्बर से 22 सितम्बर

DONDI BLOCK संक्रमितों का विवरण 01 सितम्बर से 22 सितम्बर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-16.png

संसदीय सचिव द्वारा छत्तीसगढ़ होम गार्ड सैनिकों की समस्याओं पर विचार करने एवं लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

0

गुंडरदेही – संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद द्वारा मुख्यमंत्री को दो पत्र लिखा गया है जिसमे छत्तीसगढ़ नगर सेना सैनिक परिवार कल्याण एसोसिएशन की मांगो एवं समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निराकरण करने का निवेदन किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

एवं दुसरे पत्र में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019, 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2020 तक ली जाने की घोषणा की गई है | जिसमे पुरे प्रदेश के अभ्यर्थीयों के साथ बालोद जिले से भी अभ्यर्थी शामिल होंगे | हम सभी को ज्ञात है कि कोरोना का संक्रमण पुरे छत्तीसगढ़ में भयावह रूप से फ़ैल रहा है | ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण परेशानियों का कारण बन सकता है | यह परीक्षा जिन शहरों में आयोजित होनी है

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

वहां भी रोज सैकड़ों की संख्या में मरीज मिल रहे है | अगर इन गंभीर परिस्थितियों में भी परीक्षा आयोजित होती है तो संभावित भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण का खतरा और भी बढ़ जायेगा | अतः covid 19 के संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा की घोषित तिथि में परिवर्तन कर आगे बढ़ाने का निवेदन किया है |

मेडिकल बुलेटिन बालोद जिला – 22-Sept-2020

0

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बालोद द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन (Covid-19) बालोद जिला – 22-Sept-2020

हड़ताली राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने CMHO को सौपा इस्तीफा, अब गोठानों में गोबर इकठ्ठा कर बेचेंगे NHM कर्मी, गोबर से मिला पैसा जमा करेंगे मुख्यमंत्री राहत कोष में…जिले में साढ़े 3 सौ NHM कर्मी हैं 19 सितंबर से हड़ताल पर

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर – 22-Sept-2020

जिले में पिछले 4 दिनों से नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर अब तक सरकार किसी भी तरह से निर्णय नहीं ले पाई है जिसकी वजह से वह आहत है और अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हड़ताली कर्मियों ने कहा है कि वे अब अपने अपने क्षेत्र में जाकर गोबर इकट्ठा करेंगे और उसे गोठनों में बेचेंगे साथ ही उससे मिलने वाले पैसे को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे ताकि यह पैसे सरकार के काम आ सके। सामूहिक इस्तीफा सौंपने के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों से विनम्रता पूर्वक ड्यूटी पर वापस लौटने की अपील की उन्होंने ठुकरा दिया।

Big Breaking डीएवी दल्लीराजहरा की महिला शिक्षिका द्वारा अपने ही स्कूल के खेल शिक्षक पर लगाया आरोप

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा डीएवी स्कूल क्र 01 की महिला शिक्षिका द्वारा अपने स्कूल के खेल शिक्षक सुब्रत रंजन दास द्वारा नशे की हालत में दिनांक 16/08/2020 को संध्या 17.30 बजे जबरदस्ती घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया जिसका लिखित आवेदन महिला शिक्षक द्वारा 21/09/2020 संध्या 4.00 बजे राजहरा थाने में दी इसके पश्चात् महिला की शिकायत पर विवेचना कर धारा 354 IPC, 452 IPC एवं 506 IPC के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी पर करवाई कर रिमांड में लेकर न्यायालय भेज दिया गया |

आरोपी खेल शिक्षक सुब्रत रंजन दास
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking Corona Alert – दल्लीराजहरा में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव

0
दल्लीराजहरा में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव जिसमे 03 मरीज चिखलाकसा से एवं 01 मरीज महामाया थाने से है | एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01 से  01, वार्ड क्र 06 से 02, वार्ड क्र 07  से  05, वार्ड क्र 08  से  01, वार्ड क्र 19  से  01, वार्ड क्र 21  से  01, चिखलाकसा वार्ड क्र 08 से 02, चिखलाकसा वार्ड क्र 13  से 01 एवं महामाया थाने से 01 इस प्रकार कूल मिलाकर 15 संक्रमितों की पुष्टि हुई है | This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png आज मिले संक्रमितों में से 06 को होम आइसोलेशन, 01 मरीज को सेक्टर 09 हॉस्पिटल, दल्ली आइसोलेशन सेण्टर में 07 एवं 01 को बालोद covid सेंटर में ले जाया गया है | कल से बालोद जिले में 23 से 30 तक बहुत ही सख्त एक सप्ताह का लॉकडाउन प्रारंभ हो रहा है प्रशासन के आदेशों का पालन करें सुरक्षित रहें, घर में रहें और जब भी घर से बहार निकले मास्क का प्रयोग करें | This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे | दल्लीराजहरा में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव जिसमे 03 मरीज चिखलाकसा से एवं 01 मरीज महामाया थाने से है | एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01 से  01, वार्ड क्र 06 से 02, वार्ड क्र 07 से  05, वार्ड क्र 08 से  01, वार्ड क्र 19 से  01, वार्ड क्र 21 से  01, चिखलाकसा वार्ड क्र 08 से 02, चिखलाकसा वार्ड क्र 13  से 01 एवं महामाया थाने से 01 इस प्रकार कूल मिलाकर 15 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

आज मिले संक्रमितों में से 06 को होम आइसोलेशन, 01 मरीज को सेक्टर 09 हॉस्पिटल, दल्ली आइसोलेशन सेण्टर में 07 एवं 01 को बालोद covid सेंटर में ले जाया गया है | कल से बालोद जिले में 23 से 30 तक बहुत ही सख्त एक सप्ताह का लॉकडाउन प्रारंभ हो रहा है प्रशासन के आदेशों का पालन करें सुरक्षित रहें, घर में रहें और जब भी घर से बहार निकले मास्क का प्रयोग करें |

ग्राम कानागाँव में नक्सलियों द्वारा बनाये गए शहीद स्मारक को नारायणपुर की पुलिस द्वारा ध्वस्त किया गया

0

सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर – 22-Sept-2020

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत वैष्णव, विकांत राही, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स के निर्देशन में जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

माओवादी नक्सलियों द्वारा 21 सितम्बर से 27 सितम्बर 2020 तक भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी (माओवादी) स्थापना दिवस की 16वी वर्षगाठ मनाने का आव्हान के मद्देनजर दिनांक 21.09.2020 को थाना कोहकामेटा से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर ग्राम कानागांव की ओर रवाना हुई थी। माओवादियों द्वारा ग्राम डोंगरोपारा में बनाये गये शहीद स्मारक करीबन 08 फीट एवं ग्राम कानागांव में कॉ० राजू के नाम से बनाये गये शहीद स्मारक करीबन  15 फीट को सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS