City Media - Page 306 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 306

नगरी निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला सांसद भोजराज नाग की उपस्थिति में हुई संपन्न

0

बालोद  आगामी दिनों होने वाले नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की घोषणा होने के पश्चात 9 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय कार्यशाला संपन्न होते ही भाजपा जिला बालोद का जिला स्तरीय कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय में रखी गई, जिसमें कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं मंडल स्तरीय चयन समिति के सदस्यों की आपेक्षित बैठक रखी गई थी। सांसद भोजराज नाग ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहां की छत्तीसगढ़ का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं बालोद जिले का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने किया है, आज डबल इंजन की सरकार केंद्र में नरेंद्र मोदी जी और राज्य में विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं लाई जा रही है, धरातल पर पारदर्शिता से आम जनता को लाभ दिलाने पंचायत व नगरी निकाय में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजय दिलाना है।

 

हमने बनाया है हम हि सवारेंगे

केंद्र में मोदी जी की योजनाओं के साथ-साथ राज्य में हमारे घोषणा पत्र में किए सभी प्रमुख व बड़े वादे भारतीय जनता पार्टी ने 1 वर्ष में ही पूरे किए हैं, आसन चुनाव विशुद्ध रूप से कार्यकर्ताओं का चुनाव है भाजपा जो कहती है करती है आम जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर है पंच, पार्षद से पार्लियामेंट तक भाजपा का भागवत ध्वज फहराएगा इस चुनावी समर में सभी कार्यकर्ता उतर जाए प्रत्याशी कोई भी कार्यकर्ता हो सकता है, मगर चुनाव भारतीय जनता पार्टी लड़ने वाली है।

इस कार्यशाला के प्रस्तावना संबोधन जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने किया , नगरी निकाय चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेता यशवंत जैन तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कार्यशाला व शोसल मीडिया के करणीय बिन्दु पर हरिश कटझरे ने प्रदेश नेतृत्व से मिले कार्य योजना एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तार पूर्वक बातें रखी नेताओं ने बताया कि मंडल स्तर पर भी विस्तृत कार्यशाला रखी जाएगी। इसके पश्चात 15 व 16 जनवरी को मंडल चयन समिति की बैठक से चयनित तीन नामो का पैनल 18 जनवरी तक जिले में प्राप्त होंगे 19 जनवरी से जिला चयन समिति संभाग से अनुमोदन कर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी,30 जनवरी को प्रदेश का घोषणा पत्र जारी होंगे 25 से 30 जनवरी के बीच कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा आमसभा रोड शो का भी कार्यक्रम निर्धारित घर-घर संपर्क पर्ची वितरण का कार्यक्रम किया जायेगा,भारतीय जनता पार्टी की विस्तृत कार्य योजना प्रत्याशी चयन से चुनाव को भाजपा के पक्ष में अंतिम परिणाम तक पहुंचने सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रत्याशी की तरह कमर कस चुके हैं, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व वरिष्ठ नेता नगरी निकाय, त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सारी तैयारी कर चुकी है,

कार्यशाला का संचालन व आभार प्रदर्शन जिला भाजपा महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया, इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक प्रीतम साहू ,वरिष्ठ नेता यज्ञदत शर्मा, देवलाल ठाकुर, अभिषेक शुक्ला, लेखराम साहू, नरेश यदु, देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू, त्रिलोकी साहू ,संध्या भारद्वाज, अनीता कुमेटि, नरेश साहू,शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर,अंबिका यादव, कृतिका साहू, प्रेम साहू ,सुरेश निर्मलकर ,कौशल साहू, प्रणेश जैन , रुपेश सिन्हा ,राकेश द्विवेदी ,देवेंद्र माहला, शिव धारमगुडे ,शाहिद खान, अरुण साहू ,धर्मेंद्र साहू ,टुकेश्वर पांडे, खेमलाल देवांगन, कुसुम शर्मा, उत्तरा धीरेंद्र, रुपेश नायक, योगेंद्र सिन्हा, महेंद्र सिंह, युवराज मारकंडे ,प्रकाश सिन्हा ,कुलदीप साहू, विश्वास गुप्ता, सुरेश साहू, विवेक वैष्णव,प्रमोद जैन, अश्विनी यादव, नंदकिशोर शर्मा, यादराम साहू, गोविंद वाधवानी, सुरेश जयसवाल, महेश पांडे, सौरभ जैन, पुष्पेंद्र चंद्राकर ,नीतीश मोंटी यादव, होरीलाल रावटे, मीना सत्येंद्र साहू, ललिता पीमन साहू ,भानुमति साहू, पोषण बनपेला, कमलेश पांडे ,पवन सोनबरसा ,दानेश्वर मिश्रा, चित्र सेन साहू ,सुरेंद्र देशमुख, पालक ठाकुर, देवघर साहू, विकास साहू, वीरेंद्र साहू, जनार्दन सिन्हा, पूनम जैन, संजय दुबे, मितेंद्र वैष्णव ,सोमेश सोरी, सोमेश्वर साहू,बलराम गुप्ता ,लाल निवेन्द्र टेकाम, रामनारायण धनकर, राजू कुकरेजा, भिखी मसीया, अब्दुल इब्राहिम ,भरत पटेल, टिकेंद्र साहू,कोमल सोनकर, रोशन सिन्हा, सहीत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत एक अन्य घायल

0

बिग ब्रेकिंग बालोद जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना में कमी आने का नाम ही नहीं ले रहा है आज बालोद थाना क्षेत्र के करहीभदर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, दुर्घटना में नंदकिशोर ठाकुर नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहां सवार दूसरा व्यक्ति पिलेश्वर निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 24 एन 4887 में सवार थे।सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कार्पियो सवार द्वारा घटना को अंजाम दिया गया

 

दुर्घटना में घायल युवक को इलाज में के लिए नजदीकी के एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है। अज्ञात वाहन की खोजबीन की जा रही है।

अस्पताल की बदहाली पर बिफरे सांसद महेश कश्यप

0

जगदलपुर अक्सर शांत चित्त रहने वाले बस्तर के युवा सांसद का रौद्र रूप आज पखनार में देखने को मिला। पखनार अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर बिफर पड़े। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

बस्तर जिला के अंतिम छोर में बसे सुदूर ग्राम पखनार पंहुचकर सांसद महेश कश्यप ने जनता की समस्याएं सुनी। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने तत्काल समस्याओं के निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस बीच सांसद कश्यप अचानक पखनार के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गए। वहां उन्हें भारी अव्यवस्था नजर आई। अस्पताल की हालत देख सांसद महेश कश्यप तमतमा उठे। उन्होंने मौजूद डॉक्टरों और स्टॉफ को फटकार लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में अब ऐसा ढर्रा नहीं चलेगा, अस्पताल की व्यवस्था सुधारें और अपने कामकाज का तरीका बदलें।

त्रैमासिक स्वास्थ्य शिविर एवं जन जागरूकता कार्यक्रम

0

आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन में आयुष ग्राम योजना अंतर्गत आयुष ग्राम बिरेतरा में आज दिनांक 11/1/2025 को प्रातः 10बजे से सायं 4 बजे तक शासकीय आयुर्वेद औषधालय बिरेतरा के आयुर्वेद चिकित्सा दल द्वारा निःशुल्क त्रैमासिक स्वास्थ्य शिविर एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन धन्वंतरि भगवान की पूजा अर्चना कर शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री राकेश यादव जी, ग्राम पंचायत बिरेतरा के सरपंच मति दुर्गा शोरी ,ग्राम प्रमुख  चुनु राम साहू जी , अरुण साहू जी, विजय साहू जी मुकेश साहू,  खिलूँ राम साहू लोंडि के कर कमलो से हुआ | शिविर प्रभारी डॉ संजय चंद्रवंशी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ राजेश कुमार झारिया, डॉ पूर्णिमा नायक,आयुर्वेद फार्मासिस्ट  दुलार दास, अरविंद ठाकुर औषधालय सेवक  रामचंद्र, सुश्री संगीता पी.टी.एस. श्री मति सेवंती यादव उपस्थित होकर सहयोग किये|

उक्त शिविर में कुल 149 रोगी लाभान्वित हुए जिसमे 149 रोगियों की ब्लड प्रेशर जांच एवं 135 रोगियों की मधुमेह जांच एवं 79 रोगियों की रक्त परीक्षण एवं 89 रोगियों की नेत्र जांच की गई एवं रोगानुसार औषधि वितरण एवम् आहार-विहार की जानकारी दी गई। सभी को आयुर्वेद काढ़ा पिलाया गया।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनो को संक्रामक रोगों से बचाव के बारे मे तथा दिनचर्या एवं ऋतुचर्या पालन के संबंध में जानकारी भी दी गई।

स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले औषधीय पौधे जैसे वासा, नीम, तुलसी, गिलोय, अर्जुन , अदरक आदि के औषधीय प्रयोग की जानकारी दी गई।

लोन की जाल में धकेलकर लोगों को धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना डौण्डी पुलिस द्वारा बेईमानी पूर्वक षड्यंत्र करते हुए कमीशन देने एवं अधिक लाभ प्राप्त करने की लुभावनी बात बताकर पूर्व नियोजित तरीके से थाना क्षेत्र डौण्डी के महिलाओं को अलग अलग बैंको से कृषि कार्य हेतु लोन निकलावाकर लोन की जाल में धकेलकर धोखाधड़ी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

थाना डौंडी के अपराध क्र 117/2024 धारा 420, 120बी, 34 भादवि के प्रार्थिया श्रीमति पुष्पा बाई नेताम पति शंकर लाल नेताम उम्र 32 वर्ष, साकिन कुरूटोला थाना डौंडी जिला बालोद ने एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी है कि दिसम्बर 2023 में नारागांव के सरिता करियाम एवं उसका पति चंद्रहांस करियाम एवं खोलबहरा निषाद के द्वारा गांव में आकर 04-05 महिला का समुह बनाओ आजकल समुह को बैंक कृषि कार्य के लिए बिना ब्याज के लोन दे रहा है, आप लोगो को भी बैंक से कृषि कार्य के लिए लोन दिलायेंगे लोन के पैसा को हमे दे देना उसमे से 10 प्रतिशत वापस करेंगे बाकी पैसा को बिजनेंस में लगायेंगे उससे दुगुना राशि कमायेंगे जिससे तुम लोगो को फायदा होगा, उसका बोनस भी मिलेगा और तुम्हारी आर्थिक संकट दूर हो जाएंगा, इस तरह लालच देने पर बातो में आकर बैंको से पैसा निकालकर सरिता करियाम, चंद्रहांस करियाम एवं खोलबहरा निषाद को दिये। खोलबहरा निषाद, सरिता करियाम, चंद्रहांस करियाम द्वारा बदनियति से बेईमानी पूर्वक षडयंत्र करते हुए कमीश्न देने एवं अधिक लाभ प्राप्त करने की लुभावनी बात बताकर पूर्व नियोजित तरीके से हम लोगो के द्वारा अलग अलग बैंको से कृषि कार्य हेतु लोन निकलावाकर तथा लोन की सारी राशि नगद रूप में बिजनेस करने के नाम पर हम लोगो से ले लिया तथा हमे लोन की जाल में धकेलकर 16,70000 रूपये का धोखाधड़ी कर ठगी किया है। इसी तरह क्षेत्र के अन्य महिलाओ से भी तीनो के द्वारा महिला समुह बनाकर कमीश्न देने व बिजनेश करने का लालच देकर पैसा निकलवाकर धोखाधडी किया है। रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी 1/ खोलबहरा राम निषाद पिता मंगलूराम निषाद उम्र 45 वर्ष, निवासी कटनई थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा हाल कुंदरूपारा बालोद हाल बालोद जिला बालोद, 2/ चंद्रहास करियाम पिता शेखराम करियाम उम्र 45 वर्ष साकिन नारागांव थाना गुरूर जिला बालोद को दिनांक 03.01.2025 के 16.20 बजे को गिरप्तार किया गया है। एवं आरोपी 1. देवानंद सोनवानी पिता स्व- रिषि कुमार सोनवानी, उम्र 39 वर्ष, साकिन डोमा वार्ड नं. 02 थाना मुजगहन, जिला रायपुर (छ.ग.) 2. राकेश कुमार जांगड़े पिता स्व- डोमारसिंह जांगड़े, उम्र 35 वर्ष, साकिन बकतरा, गुरुनानक पेट्रोल पंप के पास थाना मंदिर हसौद, जिला- रायपुर को दिनांक 08.01.2025 के 21.10 बजे, 22.30 बजे गिरप्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनीष शेन्डे, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्र.आर. विष्णु तारम, आर. पुकेश्वर साहू, ईश्वर भण्डारी की सक्रिय भूमिका रही।

 

नाम आरोपी 1) खोलबहरा राम निषाद पिता मंगलूराम निषाद उम्र 45 वर्ष, निवासी कटनई थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा हाल कुंदरूपारा बालोद हाल बालोद जिला बालोद

 

2) चंद्रहास करियाम पिता शेखूराम करियाम उम्र 45 वर्ष साकिन नारागांव थाना गुरूर जिला बालोद

 

3) देवानंद सोनवानी पिता स्व- रिषि कुमार सोनवानी, उम्र 39 वर्ष, साकिन डोमा वार्ड नं. 02 थाना मुजगहन, जिला- रायपुर (छ.ग.)

 

4) राकेश कुमार जांगड़े पिता स्व- डोमारसिंह जांगड़े, उम्र 35 वर्ष, साकिन बकतरा, गुरुनानक पेट्रोल पंप के पास थाना- मंदिर हसौद, जिला- रायपुर

बालोद जिला भाजपा के अध्यक्ष चेमन देशमुख को बधाई देने पहुँचे समस्त चिखलाकसा के जनप्रतिनिधि

0

चिखलाकसा भाजपा के बालोद जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख समस्त कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधि द्वारा पुष्प गुच्छ तिलक लगाकर स्वागत किए साथ ही भाजपा अल्पसख्यक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अब्दुल इब्राहिम ने साल पहनाकर सम्मानित किए इब्राहिम ने कहा चेमन देशमुख को अध्यक्ष पद पर चुना जाना ये सौभाग्य है आने वाले चुनाव में भी अच्छी सकारात्मक जीत हासिल होगी पूर्व में भी जिला महामंत्री के पद पर रहे और अच्छे मिलनसार पार्टी के रिती निती से निर्वहन किए उनके स्वागत सम्मान में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया ,सक्ति केंद्र प्रभारी भरत पटेल ,पूर्व उपाध्यक्ष विजय डड़सेना ,वरिष्ठ पार्षद कुंती देवांगन, संगीता साहू, ताराचंद पाथोडे , शांति रावटे,तिहरू आर्य, सुनीता गुप्ता, लीला दड़सेना, विमला जैन वरिष्ट पार्षद, बिज्जू यादव, गजेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे ।

अवैध शराब परिवहन करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • आरोपियों के कब्जे से कुल 73 पौवा शोले देशी प्लेन शराब, 4 पौवा देशी मसाला एवं एक स्कूटी को किया गया जप्त ।
  •  अवैध शराब ‍बिक्री पर होगी लगातार कार्यवाही ।

पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी,‍ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा  सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा स्टाफ द्वारा दिनांक 09.01.2025 को मुखबीर की सूचना पर रेल्वे पावर स्टेशन के पास रेल्वे मैदान राजहरा रोड सामने दो व्यक्ति को अधिक मात्रा में शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकडा गया । आरोपियों के विरूद्ध धारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया । ‍जिसमें

प्रकरण 01. आरोपी प्रकाश उर्फ पप्पू सौनक पिता स्व बंशीलाल सौनक जाति महार उम्र 38 वर्ष साकिन आशा टाकिज के सामने राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 के कब्जे से 01. सफेद प्लास्टिक बोरी मे भर कर रखे 10 पौवा शोले प्लेन देशी मदीरा प्रत्येक पौवा मे 180 एमएल शराब भरी हुई रेपर लगा हुआ है किमती 900 रू, 02. एक मोटर सायकल टीवीएस जुपीटर सीजी 04 एल एम 7947 के डिग्गी मे भर कर रखे 27 पौवा शोले प्लेन देशी मदीरा प्रत्येक पौवा मे 180 एमएल शराब भरी हुई किमती 2430 रू एवं 04 पौवा मसाला शराब प्रत्येक पौवा मे 180 एमएल शराब भरी हुई किमती 440 रू , 03. मोटर सायकल टीवीएस जुपीटर सीजी 04 एल एम 7947 मोटर सायकल किमती 80,000 रू जुमला किमती 83770 रू को जप्त कर आरोपी को गिर0 किया गया ।

प्रकरण 02 . आरोपी नरसिंग साहू पिता स्व कुंजीलाल साहू उम्र 63 वर्ष साकिन वार्ड क्र 25 कसाई मोहल्ला राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 के कब्जे से एक भूरा आसमानी रंग के कपडे के थैला मे 36 पौवा शोले प्लेन देशी मदीरा प्रत्येक पौवा मे 180ml शराब भरी हुई कुल 6480 बल्क लीटर किमती 3240 रू एवं नगदी बिक्री रकम 480 रू कुल जुमला 3720 रू को जप्त कर आरोपी को गिर0 किया गया ।

आरोपियों के विरूध्द थाना राजहरा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है थाना प्रभारी दल्लीराजहरा द्वारा अवैध जुआ, सट्टा व शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा है ।

जमीन विवाद को लेकर मां, पिता और बेटे की बेरहमी से हत्या

0

सूरजपुर सूरजपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां विवाद को लेकर एक परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया गया. इस खूनी खेल में मां, पिता और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह घटना प्रतापपुर थाना के खड़गवा चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके की है.जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर के डूबकापारा में संयुक्त खाते की जमीन को लेकर परिवार के बीच विवाद चल रहा था. विवादित जमीन पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30 वर्ष), उनकी मां बसंती टोप्पो (55 वर्ष) और पिता माघे टोप्पो (57 वर्ष) के साथ खेती करने पहुंचे. इस दौरान दोपहर करीब 1 बजे माघे टोप्पो के रिश्तेदार भाई के परिवार के 6-7 लोग वहां पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच खेती को लेकर विवाद हो गया, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया.

इस दौरान, दूसरे पक्ष ने माघे टोप्पो के परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से बसंती टोप्पो और नरेश टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं माघे टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में माघे टोप्पो को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया. हमले के दौरान उमेश टोप्पो ने भागकर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है.

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पूर्व सांसद स्व. मानकू राम सोढ़ी का पुण्य स्मरण

0
  • जगदलपुर में मनाई गई सोढ़ी की पुण्यतिथि

जगदलपुर शहर के राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्व. मानकुराम सोढी जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

सुशील मौर्य और कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने स्व. मानकू राम सोढ़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के दौर में बस्तर के गांधी के नाम से प्रसिद्ध स्व. मानकू राम सोढ़ी ने लंबे समय तक बस्तर का सांसद रहते हुए कांग्रेस को मजबूती प्रदान की। कांग्रेस की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन व्यतीत कर दिया। कांग्रेस हाईकमान द्वारा इन्हें बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से भी नवाजा गया था। उन्होंने बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन और पार्टी के लिए समर्पित भाव से अहम भूमिका निभाई। सरल सौम्य व्यक्तित्व के धनी स्व. मानकू राम सोढ़ी एक ऐसा चेहरा थे जो बस्तर के गांधी के नाम से जाने पहचाने जाते थे। बस्तर में कांग्रेस के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंत्री शंकर सोढी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, छविंद्र कर्मा, रामशंकर राव, हनुमान द्विवेदी, नरेंद्र तिवारी, एम वेंकट राव, महामंत्री जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, संदीप दास, शहनाज बेगम, पापिया गाइन, हरीसिंह, उमा, यशपाल ठाकुर, सूर्यनाथ खरे, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने किया युवा कांग्रेस के यंग इंडिया के बोल-5 का पोस्टर लांच

0
  •  युकां युवाओं को दे रही है प्रवक्ता बनने का शानदार अवसर: दीपक बैज 

जगदलपुर युवा कांग्रेस ने अपने प्रमुख कार्यक्रम “यंग इंडिया के बोल” के पांचवें संस्करण सीज़न 5 के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुए और मीडिया को संबोधित करते हुए यंग इंडिया के बोल का पोस्टर लांच किया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत 9 दिसंबर को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने की थी। इस अवसर पर संगठन ने देश के सामने मौजूद दो सबसे गंभीर समस्याओं – बेरोजगारी की चौंकाने वाली वृद्धि और युवाओं को तबाह कर रहे अनियंत्रित मादक पदार्थों के व्यापार पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी ने हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन पिछले एक दशक में, मोदी सरकार के शासनकाल के दौरान केवल 0.3 प्रतिशत उम्मीदवारों को या हर 1,000 में से केवल 3 लोगों को स्थायी सरकारी नौकरी मिली है। बीजेपी ने केवल चुनावी झूठे वादों और सतही उपायों के सहारे इस मुद्दे को संभालने का प्रयास किया है।लोकसभा चुनावों के करीब उन्होंने रोजगार मेले का झांसा देकर सभी सरकारी रिक्तियों को भरने का वादा किया, लेकिन इससे क्या निकला? शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा मोदी सरकार में स्थिति को और जटिल बनाते हुए देश में मादक पदार्थों के व्यापार में भारी वृद्धि हुई है। 2021 में लगभग 3000 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई और 2022 में 75 किलोग्राम की एक और खेप पकड़ी गई। यह समस्या अनियंत्रित रूप से बढ़ रही है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने कहा युवाओं की चिंताओं को दूर करने में बीजेपी सरकार की पूर्ण विफलता को उजागर करने के प्रयास में, भारतीय युवा कांग्रेस ने “यंग इंडिया के बोल” का पांचवां संस्करण शुरू किया है। यह संस्करण युकां के राष्ट्रीय कार्यक्रम “नौकरी दो, नशा नहीं” के अनुरूप होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को इन मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने और सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए वीडियो भेजकर पंजीकरण करना होगा। युवा कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई ने प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए योग्य सभी प्रतिभागियों को राज्य या जिला स्तर पर युवा कांग्रेस में पद दिए जाएंगे।इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक संसदीय सचिव रेखचंद जैन, निगम सभापति कविता साहू, निगम नेता प्रतिपक्ष उदय नाथ जेम्स, नगर निगम उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कृष्ण पाढ़ी, ग्रामीण जिला महामंत्री सुभाष गुलाटी, शहर जिला महामंत्री जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद कोमल सेना, पार्षद बी ललिता राव, पार्षद सूर्या पानी, पार्षद सुनीता सिंह, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप दास, युवा कांग्रेस महामंत्री अनुराग महतो, एस नीला, शादाब अहमद, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता उस्मान रजा, रविशंकर तिवारी मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS