City Media - Page 305 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 305

गंगालूर बद्देपारा मार्ग पर सड़क पर आइईडी प्लांट करते 3 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार

0
  • नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद
  • थाना गंगालूर एवं डीआरजी की संयुक्त कार्यवाहीl

जगदलपुर बस्तर के बीजापुर जिले में सड़क पर आईईडी प्लांट करते तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नक्सलियों से विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।

बीजापुर जिले की डीआरजी टीम थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत मेटापाल से गश्त सर्चिंग कर वापस लौट रही थी। गंगालूर एवं बद्देपारा के मध्य कुछ संदिग्ध व्यक्ति मार्ग पर दिखे, जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। डीआरजी टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम सुक्कू अवलम जनमिलिशिया सदस्य, बदरू अवलम जनमिलिशिया सदस्य एवं उरसा मंगू ऊर्फ मंगरा जनमिलिशिया सदस्य बताया। पकड़े गए संदिग्धों की तलाशी में पास रखे थैला से एक नग टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, बिजली का तार एवं बैटरी बरामद की गई । ये लोग गंगालूर- बददेपारा के मध्य रोड पर गडढा कर आइईडी प्लांट करने की तैयारी में थे। पूछताछ पर सभी ने उक्त प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के परिवहन के सबंध में कोई वैध दस्तावेज दस्तावेज नही होना बताया। मौके पर उपरोक्त के विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही करते हुऐ बरामद सामग्री कब्जे में लिया गया एवं उपरोक्त नक्सलियों के विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

नववर्ष मिलन समारोह में इंटक ने दिया सद्भाव, एकजुटता और सहयोग का संदेश

0

बचेली मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा बचेली द्वारा भव्य नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो आपसी सौहार्द, एकजुटता और सहयोग का प्रतीक बना। समारोह में बचेली कॉम्प्लेक्स के कर्मचारियों के साथ-साथ किरंदुल और नगरनार से आए श्रमिक संघ के पदाधिकारी, एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और प्रशासनिक विभाग के प्रतिनिधि, पत्रकार संघ, ठेकेदार संघ, ठेका श्रमिक, अपोलो अस्पताल के डॉक्टर एवं कर्मचारी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह का प्रमुख आकर्षण उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान था, जिन्होंने परियोजना में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। इस दौरान, स्थानीय कलाकारों अनीश कुमार, शीबू सोलोमन, सूरज नाग, रामू राम, श्यामल दास और विमल सरकार ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया। इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री आशीष यादव ने कहा कि इंटक सदैव श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। यह नववर्ष मिलन समारोह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि श्रमिकों, अधिकारियों और समाज के अन्य वर्गों के बीच आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आगे कहा कि यूनियन का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ, जिसमें नगर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस भव्य आयोजन ने सभी को एक मंच पर लाकर परस्पर स्नेह और सौहार्द का संदेश दिया, जिससे समाज में एकता और भाईचारे की भावना और मजबूत हुई।

अभाविप ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

0
  •  संगोष्ठी एवं शोभायात्रा का किया गया आयोजन 

जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भोपालपटनम बीजापुर में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर संगोष्ठी एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं बस्तर विभाग संयोजक शैलेष ध्रुव ने बताया कि विद्यार्थी परिषद जिनके विचारों और आदर्शों पर चलती है वह प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद जी हमारे हैं। एबीवीपी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में प्रतिवर्ष अपनी नगर इकाई, जिला, परिसरों में कार्यक्रम के माध्यम से धूमधाम से मनाती है। अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत जनजाति कार्य सह प्रमुख विकास कोड़े ने कहा कि स्वामी जी तीन वर्ष तक वे अमेरिका रहे और वहां के लोगों को भारतीय तत्वज्ञान की अद्भुत ज्योति प्रदान करते रहे। आध्यात्म-विद्या और भारतीय दर्शन के बिना विश्व अनाथ हो जाएगा यह स्वामी विवेकानंदजी का दृढ़ विश्वास था। अमेरिका में उन्होंने रामकृष्ण मिशन की अनेक शाखाएं स्थापित कीं। अनेक अमेरिकन विद्वानों ने उनका शिष्यत्व ग्रहण किया। स्वामी विवेकानंद जी का मानना था कि हर व्यक्ति दिव्य है और उसमें महानता हासिल करने की क्षमता है। उन्होंने लोगों को खुद पर विश्वास रखने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।अभाविप भोपालपटनम नगर मंत्री प्रशांत गुरला ने बताया कि हम जब स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र देखते हैं तो हमें उनके जैसे बनने की प्रेरणा मिलती है। इतने कम समय में अपना घर परिवार मोह माया सब छोड़कर, सात्विक जीवन जीकर समाज के चिकित्सक के रूप में समाज सुधारक बनकर समाज के उत्थान और राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए पूरे जीवन तत्पर रहे।इस दौरान रोशनी, रोहित मधु, अंजलि, सिद्धार्थ, दीपांशु, दम्मूर, महेश,

शैलेश गादे, रोहित, रोहन, कार्तिक, अरविंद समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में कांग्रेस की हुई बैठक

0
  •  प्रत्याशी चयन में इस बार वार्डवासियों की होगी अहम भूमिका: निकेत झा 

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देशानुसार वार्डो में कांग्रेस की बैठकों का सिलसिला जारी है। इसी तारतम्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में कांग्रेस के वार्ड प्रभारी निकेत झा की उपस्थिति में वार्डवासियों की बैठक ली गई।

वार्ड के गणमान्य नागरिकों द्वारा कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र झा, महेश सिंह ठाकुर, संजय मंडल, विक्रम लहरे, सुशीला साहू, महादेव निषाद, अनुराग महतो, अभिषेक गुप्ता, करण नेताम, विक्की साहू सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

हम सभी के आदर्श हैं स्वामी विवेकानंद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0
  • स्वामी जी के आदर्शो पर चलें सभी: महेश कश्यप 

जगदलपुर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में मिलन संघ द्वारा आड़ावाल के दुर्गा मंडप में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव तथा बस्तर सांसद महेश कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए। किरण देव एवं महेश कश्यप ने स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया।

तत्पश्चात दुर्गा मंडप से प्रभात फेरी आड़ावाल के मुख्य मार्ग में निकाली गई। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हम सभी के आदर्श हैं। स्वामी विवेकानंद की जंयती देश में युवा उत्सव के रूप में मनाई जाती है। वे युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चल कर हम सभी को देश हित के लिए कार्य करना है। विश्व पटल पर स्वामी विवेकानंद जी ने भारत को अलग पहचान दिलाई। वहीं सांसद महेश कश्यप ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श का हम सभी को पालन करना चाहिए। विवेकानंद जी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, सुब्रतो विश्वास, प्रदीप देवांगन, श्याम घोष, वासुदेव हलधर, चेतन दास, राजेश शर्मा, संजय गुप्ता, तपन, राधे पंद्रे, गीता मिश्रा, रूपेश समरथ, रघु सेठिया, राजेश घोष व बड़ी संख्या में मिलन संध के पदाधिकारी व सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर ब्लाक के नेतानार के वार्षिक मेले में शामिल हुए नेताजी

0
  •  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव मेले में पहुंचे ग्रामीणों के बीच 

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के नानगुर मंडल के नेतानार के वार्षिक मेला का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया। प्रतिवर्ष नानगुर ब्लाक के ग्राम नेतानार में वार्षिक मेला लगता है।

मेले में पहुंचे में क्षेत्रीय विधायक किरण देव का बस्तर की पारंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। नेतानार के वार्षिक मेला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि नेतानार के ऐतिहासिक वार्षिक मेला में शामिल होकर और आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। देव ने कहा वीर गुंडाधुर जी, डेबरीधुर जी की जन्मस्थली नेतानार का अपना अलग इतिहास है। वहीं नेतानार का मेला की भी बड़ी अहमियत है। हमारी बस्तर की पहचान संस्कृति, मेला, मड़ई से है। हम आज भी पारंपरिक तरीके से मेला मनाते हैं। वीरों की भूमि नेतानार की प्रदेश ही नहीं पूरे भारत देश में पहचान है। इस दौरान प्रमुख रूप से विद्याशरण तिवारी, मनोहर तिवारी, सुब्रतो विश्वास, मानसिंह नाग, गुजाराम नाग, लखीधर बघेल, पीलाराम, अमलपति, सुखदेव बघेल व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं मेला में राष्ट्रपति से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सम्मानित किया।

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा ने की किरण देव से भेंट

0

जगदलपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से नगरनार बीजेपी मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर मुलाकात की। महेंद्र सेठिया ने पार्टी की बैठक और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता देवी मिश्रा भी अपनी महिला कार्यकर्ताओं समेत उपस्थित थीं। गीता मिश्रा ने भी किरण देव का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने नगरनार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता मिश्र से मोर्चा से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़

0
  • दोनों ओर से रूक रूककर चल रही है फायरिंग
  •  मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले मद्देड़ थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क एरिया में सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर भी सामने आई है।

बीजापुर के एएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। सर्चिंग अभियान के दौरान सुबह घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी गई। फोर्स ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। नक्सली पेड़ों के झुरमुट की आड़ से फायरिंग कर रहे हैं। दोनों ओर से लगातार रुक रुक कर फायरिंग हो रही है। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में क़़ई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। एएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी जवानों के लौटने के बाद दी जाएगी।

0

जगदलपुर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से आज नगरनार बीजेपी मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया ने कार्यकर्ताओं समेत मुलाकात कर ,पार्टी की बैठक ओर अन्य मुद्दे पर चर्चा की, इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता देवी मिश्रा भी अपनी महिला कार्यकर्ताओं समेत उपस्थित होकर किरण देव का स्वागत किया, इस अवसर पर बीजेपी अध्यक्ष ने उनसे नगरनार महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्र से मोर्चा से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

सीएमओ ने नगर भ्रमण कर सफाई पेयजल और डोर टू डोर कचरा कलेक्‍शन का किया निरीक्षण 

0

माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री (छ.ग. शासन) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के अनुसार नगर पंचायत चिखलाकसा के मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी अरविंद नाथ योगी , नोडल अधिकारी  राकेश पाठक,पी.आई.यू. महेन्‍द्र कुमार साहू ने नगर भ्रमण कर साफ सफाई सहित अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया नगर की साफ सफाई, पेयजल, डोर टू डोर कचरा कलेक्‍शन का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

 

जिससे स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण 2024 गार्बेज फ्री सिटी में उच्‍चतम अंक प्राप्‍त किया जा सके डोर टू डोर कचरा कलेक्‍शन करने वाले मिशन क्‍लीन सिटी की स्‍वच्‍छता दीदीयों को 7200 मासिक मानदेय मिल रहा है उनकी आय में बढोतरी के लिए घरो से निकलने वाले सूखे कचरे एवं गिले कचरे से खाद बनाकर बेचकर सभी स्‍वच्‍छता दीदीयों की आय में बढोतरी हुई समस्‍त स्‍वच्‍छता दीदीयों के स्‍वास्‍थ्‍य के सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए इनका हेल्‍थ चेकप हर सप्‍ताह एमएमयू वाहन के माध्‍यम से कराया जाता है टोल फ्रीनंबर निदान 1100 में साफ सफाई पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं की कमियों की शिकायत की जा सकती है। इस दौरान स्वछता प्रभारी सन्नी चौधरी, श्री राकेश साहू एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित हुये

MOST POPULAR

HOT NEWS