City Media - Page 344 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 344

भाजपा की डबल इंजन सरकार में अब बिगड़ने लगा है हवाई जहाज का इंजन: सुशील मौर्य

0
  •  प्रदेश अध्यक्ष और सांसद कब तक आलापते रहेंगे मोदी की गारंटी का राग

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने हवाई सेवा को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जगदलपुर से रायपुर व जगदलपुर से हैदराबाद विमान सेवा शुरू करवाई थी, किंतु छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही जगदलपुर से रायपुर विमान सेवा बंद हो गई। वर्तमान में जगदलपुर से हैदराबाद की विमान सेवा हफ्ते में चार दिन ही संचालित हो रही है और हैदराबाद विमान सेवा भी बंद के कगार पर आ चुकी है। यह भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण देव और बस्तर सांसद महेश कश्यप की निष्क्रियता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

सुशील मौर्य ने कहा है कि प्रदेश की जनता व शहर के मतदाताओं ने बेहतर विकास व मूलभूत सुविधाओं के लिए भाजपा की सरकार चुनी है, मगर सत्ता में आते ही जनता की सुविधाओं से इनका कोई लेनादेना नहीं रह गया है।सालों पहले हैदराबाद से जगदलपुर आ रही एयर इंडिया की विमान सेवा अचानक से रोक दी गई थी। जिस पर पूर्व बस्तर सांसद दीपक बैज और खुद मैं भी था। तब दीपक बैज द्वारा जनता की परेशानियों को देखते हुए तत्काल धरने पर बैठ गए थे। साथ ही इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय उड्डयन मंत्री से इस पर सार्थक चर्चा की थी। जिस पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने साथ देने की बात कही थी, और एयर इंडिया विमान द्वारा सभी यात्रियों को हैदराबाद से जगदलपुर की विमान सेवा उपलब्ध कराई गई थी। साथ ही सभी यात्रियों को खाने की व्यवस्था भी एयर इंडिया द्वारा कराई गई थी। जिस पर सभी यात्रियों ने पूर्व सांसद बस्तर दीपक बैज का आभार व्यक्त किया था। वर्तमान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। क्या भाजपा सांसद महेश इस विषय को लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री से चर्चा कर शहर की जनता को असुविधा से निजात दिलाएंगे, सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे, या मुंह में दहीं जमाए बैठे रहेंगे? सुशील मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनहित की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। मौर्य ने आगे कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार काबिज है और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण देव व बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप को मतदाताओं ने पूर्ण बहुमत से चुना है।शहर के मतदाताओं ने किरण देव को लगभग 29000 वोटों व सांसद महेश कश्यप 35000 वोटों से जिताया है, ताकि शहर की बेहतर विकास व सुविधाएं मिल सके,क्या भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद जनता को हो रही असुविधाओं से निजात दिलाने जगदलपुर से रायपुर विमान सेवा शुरू करवाने के साथ साथ जगदलपुर से हैदराबाद की विमान सेवा को निरंतर संचालित कर सेवा देने हेतु धरना प्रदर्शन या आंदोलन करेंगे? ये सवाल प्रदेश अध्यक्ष किरण देव व सांसद महेश कश्यप से बस्तर की जनता पूछ रही है। या फिर स्थानिय विधायक किरण देव व बस्तर सांसद महेश कश्यप मोदी की गारंटी का राग कब तक आलापते रहेंगे?

बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों ने मंत्री केदार कश्यप से लगाई नौकरी बचाने की गुहार

0
  • हाईकोर्ट ने दी है बड़ी राहत, गेंद अब सरकार के पाले में
  • चिंतित शिक्षकों ने मंत्री कश्यप को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। चिंतित शिक्षकों ने नारायणपुर में वन मंत्री केदार कश्यप को ज्ञापन सौंपकर नौकरी बचाने की गुहार लगाई।

इन शिक्षकों के मुताबिक 7 नवम्बर को हाईकोर्ट बिलासपुर में डीएड शिक्षकों की ओर से सरकार के विरुद्ध दाखिल कंटेम्प्ट केस की सुनवाई हुई। इस दौरान न्यायाधीश नरेंद्र कुमार व्यास ने कहा कि किसी की नौकरी छीनना समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने सरकार को बीएड प्रशिक्षित नवनियुक्त शिक्षकों को वर्ग-2 शिक्षक पद पर समायोजित करने का सुझाव देते हुए कहा कि ये चयनित हैं, मिडिल स्कूल में शिक्षण की योग्यता रखते हैं तथा इन्हें 1 वर्ष शिक्षण का अनुभव भी प्राप्त है। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट ने बीएड प्रशिक्षितों को प्राथमिक हेतु योग्य नहीं माना है, परंतु माध्यमिक स्कूलों में शिक्षण के लिए ये योग्य हैं। इन 2900 सहायक शिक्षकों के प्रति सरकार की ज़िम्मेदारी है, तथा सरकार के पास अपनी शक्तियां भी हैं, जिनका प्रयोग कर इनकी सेवा सुरक्षित रखी जा सकती है। गौरतलब है कि 2 अप्रैल को हाईकोर्ट द्वारा तथा 28 अगस्त 2024 को सुप्रीमकोर्ट के फ़ैसले से लगभग 2897 बीएड प्रशिक्षित नवनियुक्त सहायक शिक्षकों की नौकरी ख़तरे में पड़ गई है। ये सभी सहायक शिक्षक बस्तर और सरगुजा संभागों के सुदूर अंचल में विगत एक वर्ष से सेवाएं दे रहे हैं। अप्रत्याशित रूप से नियमों में बदलाव की वजह से इन पर पदमुक्ति का ख़तरा मंडरा रहा है। सभी बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने पूर्व में भी वर्ग 2 (मिडिल) में समायोजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विभिन्न शिक्षक संगठनों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि सहायक शिक्षकों को शिक्षक पद पर समायोजित कर दिया जाए। क्योंकि पूरी प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का कोई भी दोष नहीं है। आज सभी 3000 शिक्षक सहित पूरे परिवार की आजीविका इसी नौकरी पर ही आश्रित है। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।इस दौरान हाईकोर्ट द्वारा सरकार को इन बिंदुओं पर विचार करने को कहा गया है।

पुरस्कार राशि हड़पने के मामले ने पकड़ा तूल, विधायक बघेल ने एसडीएम को कहा जांच करने

0
  • आखिर कौन दबा बैठा है बस्तर ओलंपिक के खिलाड़ियों की ईनाम राशि

अर्जुन झा-

बकावंड विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए मिलने वाले सरकारी धन हड़पने के मामले में कुख्यात हो चुकी बकावंड जनपद पंचायत के अधिकारी – कर्मचारियों की धन लिप्सा इस कदर बढ़ चुकी है कि अब वे छात्र छात्राओं और खिलाड़ियों के हिस्से की रकम को गटकने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। उनकी इसी ‘लक्ष्मी भक्ति’ की वजह से बस्तर ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों को ईनाम की राशि अब तक नहीं मिल पाई है। खिलाड़ियों को भोजन पानी, इलाज के लिए मोहताज होना पड़ा सो अलग। अब यह मामला तूल पकड़ चुका है। क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल ने इस मुद्दे को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बकावंड एसडीएम को पूरे मामले की जांच करने के लिए कहा है।

 

ज्ञात हो कि बस्तर ओलंपिक के तहत सभी विकासखंडों में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इनमें चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में परफॉरमेंस करना था। जिला लेवल पर चयनित खिलाड़ी बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तरीय आयोजन में हुनर दिखाएंगे। प्रतियोगिता के हर लेवल पर विजेताओं को नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देने का प्रावधान शासन द्वारा किया गया है। हर खेल विधा में विकासखंड स्तर के विजेता खिलाड़ियों को दो दो हजार रुपए का कैश प्राइज देने का प्रावधान है, मगर बकावंड विकासखंड

स्तरीय ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों को न प्रमाणपत्र मिला न पुरस्कार की राशि दी गई। भोजन व लाने ले जाने की भी व्यवस्था उचित नहीं थी। खेल के दौरान घायल होने वाले खिलाड़ियों के इलाज का इंतजाम भी आयोजन स्थल पर नहीं था। गांवों से आए खिलाड़ियों ने भूखे प्यासे रहकर अपना परफॉरमेंस दिखाया।हद तो तब हो गई यहां विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी तक नहीं दी गई। खिलाड़ियों ने बस्तर ओलंपिक में पक्षपात का आरोप लगाते हुए विधायक की मौजूदगी में जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव कर दिया। फिर एसडीएम ने विधायक के हाथों खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र बंटवा दिए और पुरस्कार की राशि शीघ्र ही उनके बैंक खाते में डालने का आश्वासन दिया। बताया गया है कि बस्तर ओलंपिक के नाम पर शासन से प्राप्त पांच लाख रुपए का कोई अता पता नहीं है। धन लिप्सा से ग्रसित अधिकारी इस महति आयोजन को अव्यवस्था की भेंट चढ़ाने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। जिला एवं जनपद क्षेत्र स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2024 प्रतियोगिता में बकावंड ब्लाक के खिलाड़ियों के साथ पक्षपात व अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में खिलाड़ियों व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जनपद पंचायत बकावंड का घेराव किया। इस विरोध प्रदर्शन में बकावंड ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधि व कांग्रेसी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।विधायक के नेतृत्व में सभी रैली की रूप में नारेबाजी करते जनपद कार्यालय पहुंचे, जहां जनपद सीईओ की अनुपस्थिति में एसडीम ऋषिकेश तिवारी ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की।एनएसयूआई के अध्यक्ष नीलम कश्यप ने एसडीएम से चर्चा करते हुए चार सूत्रीय मांग के साथ ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनपद व जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में शामिल खिलाड़ियों को मंच से इनाम व सर्टिफिकेट न दिए जाने, मैदान पर खिलाड़ियों के लिए चिकित्सीय व्यवस्था सुलभ न होने, उन्हें मालवाहक वाहनों में भेड़ बकरी की तरह ठूंसकर लाने ले जाने और गंतव्य तक न छोड़ने, अंतिम दिन शाम को भोजन की व्यवस्था न होने तथा सालभर बाद भी पुरस्कार की राशि खिलाड़ियों के बैंक खाते में न डाले जाने को लेकर घोर आपत्ति दर्ज कराई गई। एसडीएम ने इसकी जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा सभी को जनपद प्रांगण में आमंत्रित कर खिलाड़ियों को विधायक व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उनका प्रमाण पत्र वितरण किया, साथ ही कहा गया कि खिलाड़ियों को पुरस्कार की राशि उनके बैंक अकाउंट में शीघ्र ही हस्तांतरित कर दी जाएगी। इस अवसर पर विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर बेहतर प्रदर्शन कर अपने ब्लॉक का नाम रोशन करने को कहा। उन्होंने अवस्थाओं को लेकर ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारियों की जमकर क्लास ली। श्री बघेल ने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारी जनता के सेवक हैं। जनता के पैसे से उन्हें वेतन व अन्य सुविधाएं मिलती हैं। शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी ग्रामीण सरकारी अधिकारी कर्मचारी से किसी काम को लेकर संपर्क करता है तो उसे सौहार्दपूर्ण तरीके से पेश आकर उनका सही मार्गदर्शन करें। ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक के बाद संभाग का कार्यक्रम होने वाला है। अधिकारी कर्मचारी खिलाड़ियों की शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लें

यदि खिलाड़ियों को लाने ले जाने भोजन व चिकित्सा की उचित व्यवस्था नहीं होती तो उन्हें नहीं ले जाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पैसे का नहीं सम्मान का भूखा होता है। इसलिए खिलाड़ियों को समापन समारोह में ही प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित करें, उनका उत्साहवर्धन करें तथा पुरस्कार की राशि उनके खाते में तत्काल जमा करें। अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही है कि सालभर बाद भी पुरस्कार की राशि खिलाड़ियों के खाते में जमा नहीं हो पाई है। विधायक ने करीब पौन घंटे तक जनपद प्रांगण में दरबार लगाया तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर रायशुमारी की। इस दौरान विधायक ने कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को तलब किया और हाल ही में शत प्रतिशत अनुदान पर किसानों को उपलब्ध कराए गए बीज व हितग्राहियों की सूची मांगी। विधायक ने कहा कि यह शिकायत मिल रही है कि हितग्राहियों के चयन में पारदर्शिता नहीं है। उन किसानों को बीज मिल रहा है, जो कृषि कार्य में बीजों का उपयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं जरूरतमंद किसानों को शासन की अनुदान योजना का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से धान खरीदी व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने को कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का छत्तीसगढ़ सरकार ने वादा किया है, किसान यदि टोकन कटाने के बाद भी 21 क्विंटल धान नहीं बेच पाते तो कांग्रेस इसके लिए आंदोलन करेगी। इस दौरान बकावंड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम बिसाई, वरिष्ठ कांग्रेसी जगमोहन बघेल, जानकी राम सेठिया, करपावंड ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाइक, विधायक प्रतिनिधि गोपाल, जिला पंचायत सदस्य धनुर्जय कश्यप, कमलू, महिला कांग्रेस करपावंड ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिला दुग्गा, सोनाधर कश्यप, सुखनाथ कश्यप, सत्येंद्र गागड़ा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुलधर बघेल, एनएसयूआई बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष रामदास बघेल, ललिता, राजेश कश्यप, पिंटू तिवारी मोना पाढ़ी, दीपक पांडे, बृज लाल, सोहन सिंह, राजकुमार, प्रदीप, गणेश, धनपति, मंगल, लोकेश, सोनसाय, संजू, गिरवर, रोहित, शक्ति, शिव, हरिराम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पुरस्कार की राशि हड़पने का मामला अब तूल पकड़ लिया है बस्तर विधायक ने अब बयान जारी कर इस मामले की जांच का अनुरोध sdm से किया, कल ही यह खबर आई थी कि जनपद  c o की अनुपस्थित होकर इन सब मामलों से बचने का प्रयास कर रहा है विदित हो कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रति पंचायत 10 हजार की रकम सचिव के माध्यम से ली गई , किंतु ओलंपिक खत्म होते ही विजेता बच्चों के खाते में रकम के नाम पर छल किया गया है,

छत्तीसगढ़ही भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हम एक दूसरे से छत्तीसगढ़ी भाषा में बात करें ! अपने स्थानीय कार्यक्रम में अपनी छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में आए – नितेश छत्री

0

छत्तीसगढ़ समन्वय समिति द्वारा विगत दिवस “छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर आरती पूजा, समस्त पदाधिकारियों द्वारा किया गया। महिला प्रकोष्ट द्वारा श्रीमती ममता घराना, रेखा पारकर, माया कौशिक, राखी देशलहरे, देवटिन पारकर, अनुसूईया खरे, पुष्पा शान्डिल्य, मीनादास, सुनीता भांडेकर, शीतल नायक, निर्मल दुरेन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार, महानदी के अपार गीत के साथ कार्यक्रम आरम्भ किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित बी.एस.पी. के मुख्य अतिथि श्री नितेश छत्री , सीनियर मैनेजर बी.एस.पी. अध्यक्षता  रामदास मानिकपुरी, अध्यक्ष छ.ग. समन्वय समिति, विशिष्ट अतिथि  सियाराम ध्रुवे – डिप्टी मैनेजर राजहरा माइंस, तथा सामाजिक अतिथि में सर्व  वि‌द्या रावटे, अध्यक्ष हल्बा समाज, अंकालू राम देवांगन, अध्यक्ष देवांगन समाज, संतोष ठाकुर, काशीरान निशाद. पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, विष्णु चन्द्रवंशी, मनवा कुर्मी समाज, संतराम सेन पूर्व अध्यक्ष सेन समाज, गोरेलाल मिश्रा, छगन साहू अध्यक्ष पत्रकार संघ दुर्ग संभाग, श्रीमती सरिता गौतम, घनश्याम पारकर अध्यक्ष निषाद समाज, चेतनदास सार्वा (कवि) टी.एस. पारकर (कवि) मंचस्थ अतिथि उपस्थित थे। सभी अतिथियों का समिति के सदस्ययों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण रामदास मानिकपुरी द्वारा किया गया।

रामदास मानिकपुरी ने कहा कि हमारे छ.ग. राज्य निर्माण हेतु 24 वर्ष हो गये, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहते हुए कहा कि हमें एक होकर दल्ली राजहरा में छत्तीसगढ़िया मन के विकास बर काम करना है एवं हमें संगठित होकर रहना है।

विशिष्ट अतिथि में श्रीमती वि‌द्या रावटे ने कहा कि अन्य प्रांत से आये समाज आज संगठित हैं। लेकिन हम लोग संगठित नहीं है। हम लोग दुसरे प्रांत के त्यौहार में जाते हैं लेकिन हमारे राज्य के कार्यक्रम वे लोग नहीं मनाते हैं। हमें इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है l

अंकालू राम देवांगन जी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी समाज में आना पसंद नहीं करते है। प्रत्येक समाज युवाओं को जोड़ना चाहिए। युवा पीढ़ी ही समाज को आगे बढ़ायेंगे एवं छत्तीसगढ़िया लोगों को एक होना होगा  काशीराम निषाद ने छ.ग. समन्वय समिति की एकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक माह में पूरे 20 समाज के अध्यक्षों की मीटिंग होनी चाहिए। छ.ग. स्थापना दिवस पर सभी सदस्यों को बधाई दिया तथा अपनी संस्कृति को बनाये रखने की बात कही।

मुख्य अतिथि श्री नितेश क्षत्री जी ने कहा कि छत्तीसगढ़िया समाज के प्रत्येक समाज के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस समिति में जोड़ा जाएगा। छ.ग. राज्य बनने के बाद प्रत्येक समाज विकास किया है। समाज विकास के लिए एकता बहुत ही जरूरी है। हमें हमारे भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक दूसरे से छत्तीसगढ़ी भाषा में बात करें l अपने स्थानीय कार्यक्रम में अपने संस्कृति छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में जाएं l जातिवाद भेदभाव को भूलकर एक साथ रहकर” छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया के नारों के साथ काम करना चाहिए l” बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष कोचिंग सेन्टर खोला जाना चाहिए l ताकि प्रतिभा वान बच्चे अच्छी पढ़ाई कर डॉक्टर व इंजीनियर बन सकेंगे।

विशेष अतिथि सिया राम ध्रुवे ने अपने अनुभव की बाते कहते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ियों की देन है कि दल्ली राजहरा में छत्तीसगढ़ सहकारी साख समिति बना है। जिससे छत्तीसगढ़ियों भाई लोग अपनी आर्थिक स्थिति भी सुधार सकें।

फिर कवि सम्मेलन हुआ जिसमें  घनश्याम पारकर, सरिता गौतम, छगन साहू, टी.एस. पारकर, संतोष ठाकुर, चेतनदास सार्वां, इन सभी कवियों ने अपने अपने कविता एवं हास्य व्यंग्य के साथ पूरे कार्यक्रम में उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया और हंसी मजाक के साथ पूरे कार्यक्रम को आनंदित किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ममता घराना, श्रीमती देवंतिन पारकर, तोरण लाल साहू ने किया। कार्यक्रम में पुष्पा शांडिल्य द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में राखी देशलहरा, रेखा पारकर, सावित्री सोनबोईर, माया कौशिक, शीतल नायक, मीनादास मानिकपुरी, सुनिता भांडेकर, निर्मला चुरेन्द्र, अनुसूईया खरे, पंचूराम देवांगन, जनक देवांगन, दिजय सिन्हा, गोपी निषाद, विष्णु चंद्रवंशी, दीन दयाज देशलहरे, संतोष घराना, रमेश सिन्हा, संतराम सेन, छन्नू लाल सेन, चन्द्र कुमार भट्ट, हेमंत साहू, चेतन लाल, कमलराम, देवेन्द्र उइके, उमेश पटेल, हंस कुमार, एन.एन. देवांगन, संतोष यादव, मिथलेश वर्मा, राहुल दास, रामेश्वर देवांगन, किर्तिका साहू, गोरेलाल मिश्रा, ममता घराना, देवंतिन पारकर, माधुरी करपाल, सोनम, दीपा उर्वसी. ईमला, श्रीमती भुनेश्वरी, श्रीमतीगिरवर ठाकुर उपस्थित रहीं, आभार गोपी निषाद द्वारा किया गया।

सड़क हादसे में युवक की मौत

0

बालोद नेशनल सडक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत । सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम नरेन्द्र साहू पिता हेमंत साहू उम्र 30वर्ष निवासी धमतरी का रहने वाला है । दुसरा युवक का नाम नरेन्द्र पिता राम भरोस निवासी धमतरी का रहने वाला है । बताया जा रहा है कि दोनो युवक बीती रात्रि चरामा से अपने घर बाईक में लौट रहा था । इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टककर मारी । जिससे बाईक सवार युवक नरेन्द्र साहू का सर धड से अलग हो गया । वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना को देखते हुए लोगो की भीड जमा हेाने लगा । कुछ राहगीरो की मदद से कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई । पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुचकर घटना की जांचकर दोनो युवको की पंचनामा कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमोटम के लिए भेजा गया है । वही वाहन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया । पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयास से पांच जगह में सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों के लिए मिली स्वीकृति

0

डौंडी लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत के प्रयास से नगर में पांच जगहों मे सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों के लिए 33 लाख की नगरी प्रशासन विभाग से मिली स्वीकृति लोकेश्वरी ने नगरी निकाय मंत्री माननीय अरुण साव का स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा नगर विकास के लिए हम संकल्पित हैं और मीठा बोलना हमारी फितरत नहीं काम पर विश्वास करती हू इसे हम कायम रखेंगे , प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग कि सहयोग से नगर में सामाजिक भवन हेतू तैंतीस लाख की स्वीकृति मिली अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा

अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पार्षदों और वार्ड वासियों की मांग पर सामाजिक सामुदायिक भवन के लिए कराये 33 लाख कि स्वीकृति

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के नेतृत्व व अगुवाई और नगर पंचायत प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग सदस्य उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सभापति अनीता साहू झुमुक लाल कोसमा ममता शर्मा अशोक चनाप के सहयोग एवं पीआईसी निर्णय के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक चौबे और तात्कालिक उप अभियंता भानु प्रताप घोष एवं वर्तमान उप अभियंता उमियंती ठाकुर के तत्परता के परिणाम स्वरूप नगर पंचायत डौंडीलोहारा वार्ड क्षेत्र अंतर्गत सामाजिक सामुदायिक भवन हेतु 3300000 लाख की राशि स्वीकृत

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने कहा नगर पंचायत के सभापति और वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद अशोक चनाप और एक, दो ,और पांच के वार्ड वासियों वार्ड वासियों की मांग पर टिकरापारा में सामाजिक एवं अन्य कार्यक्रम व दुर्गा जी की स्थापना हेतु 7 लाख की राशि। सामुदायिक भवन के लिए , सभापति ममता शर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 4 और वाक्य मांग तीन चार वार्ड वासियों की मांग पर गायत्री चौक में 6 लाख की राशि सामुदायिक भवन के लिए, राजा पर वार्ड वासियो और वार्ड पार्षद शोहदरा देवांगन की मांग पर 7 लाख की राशि सामाजिक सामुदायिक भवन के लिए, वार्ड नंबर 10 के वार्ड वासियों और सुभद्रा टांडेकर पार्षद की मांग पर 6 लाख की राशि सतनामी समाज भवन के लिए, उपाध्यक्ष विद्या शर्मा पार्षद दसोदा भूआर्य और समस्त संजय नगर वासियों की मांग पर 12, 13 वार्ड वासियों के लिए 7 लाख की राशि सामुदायिक भवन के लिए स्वीकृत कराई गई है उक्त सभी सामाजिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य संबंधित चिन्ह अंकित स्थान पर कराई जाएगी सभी पार्षदों नगरी निकाय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किए हैं

गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया गया एनसीसी डे

0

जगदलपुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 जगदलपुर की एनसीसी सीनियर विंग 1 छग परचनपाल और 10 छग (स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी जगदलपुर के कैडेट्स ने 24 नवंबर को उल्लास के साथ 76वां एनसीसी दिवस मनाया।

समारोह का शुभारंभ प्राचार्य जेएल शर्मा एवं सेवनिवृत श्रीमती कर्मजीत कौर द्वारा एनसीसी ध्वजारोहण कर किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने झंडे को सलामी देते हुए मार्च पास्ट किया। यह प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। शाला मे एकल एवं सामूहिक नृत्य, गीत संगीत एवं नाटक जैसे विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी विजयलक्ष्मी पटनायक ने करवाई थी और इसमें एनसीसी के कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंच संचालन एनसीसी की कैडेट कोमल शर्मा और गरिमा ने किया। शाला के वरिष्ठ व्याख्याता श्री वर्गीस एवं श्री शील ने अपने उद्बोधन में बच्चों को एनसीसी के बारे में जानकारियां दी। संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य सुधा परमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें शाला के सभी स्टाफ उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन एनसीसी थर्ड आफिसर जैमवती ठाकुरद्वारा किया गया।

बस्तर ओलंपिक की पुरस्कार राशि देने में आनाकानी, खिलाड़ियों ने घेरा जनपद कार्यालय

0
  • अव्यवस्था की भेंट चढ़ा बकावंड ब्लॉक लेवल बस्तर ओलंपिक 

अर्जुन झा

बकावंड बस्तर संभाग के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक का आगाज किया है। मगर बकावंड जनपद पंचायत के अधिकारी मुख्यमंत्री के सपने को कुचलने में लगे हुए हैं। बस्तर ओलंपिक के पर्याप्त फंड उपलब्ध कराया गया है, मगर अधिकारी पुरस्कार राशि देने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे गुस्साए खिलाड़ियों ने आज जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव कर दिया।

बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत बकावंड में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें अनेक खेल इवेंट हुए। हर इवेंट के विजेता को दो हजार रुपए नगद, प्रमाण पत्र, ट्राफी देने का प्रावधान है। मगर यहां किसी भी विजेता को नगद राशि तो दूर ट्रॉफी और प्रमाण पत्र तक नहीं दिए गए। इससे नाराज खिलाड़ियों ने सोमवार को जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विभिन्न खेलों के विजेता 15 छात्र और 5 छात्राओं को घोषित ईनाम राशि दो दो हजार रुपए नहीं दी गई है।अब इन खिलाड़ियों से कहा जा रहा है कि उनके खाते में पुरस्कार राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। इन खिलाड़ियों के साथ ही दर्जनों युवा आज जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और सामने धरने पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने जनपद के सीईओ ऑफिस का घेराव शुरू कर दिया। उस समय सीईओ एसएस मंडावी कार्यालय से अनुपस्थित थे। जानकारी मिलने पर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल और एसडीएम ऋषिकेश तिवारी मौके पर पहुंचे।. खिलाड़ियों ने उन्हें वस्तुस्थिति बताई और एसडीएम को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विधायक लखेश्वर बघेल और एसडीएम ऋषिकेश तिवारी के समक्ष जनपद पंचायत कार्यालय में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए गए। ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद पंचायत बकावंड द्वारा ओलंपिक विजेताओं को अब तक उनकी पुरस्कार राशि नहीं प्रदान नहीं की गई है। आयोजन के दौरान स्वास्थ सुविधा की कमी थी। खेलते समय चोटिल हुए खिलाड़ियों का मौके पर ही उपचार नहीं हो सका। खिलाड़ियों को उनके गांवों से लाने, वापस छोड़ने, भोजन और दूरस्थ गांवों के खिलाड़ियों के रुकने तक की व्यवस्था नहीं की गई थी।

वर्सन

शिकायतें गंभीर हैं

पुरस्कार राशि नहीं देने ओर अन्य कमियों की जो शिकायतें आई हैं, वह गंभीर हैं। मैं इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करूंगा और पुरस्कार राशि जल्द दिलाने प्रयास करूंगा।

लखेश्वर बघेल,

   विधायक, बस्तर

संसद के शीतकालीन सत्र का पहले दिन ही एक्टिव मोड में नजर आए बस्तर सांसद महेश कश्यप

0
  •  सांसद कश्यप ने कॉर्पोरेट मंत्री से पूछे कई सवाल 

जगदलपुर संसद के शीतकालीन सत्र का आज से आगाज हो गया है। इस सत्र के पहले दिन ही बस्तर के सांसद महेश कश्यप एक्टिव मोड में नजर आए। उन्होंने केंद्रीय कॉर्पोरेट मंत्री से कई सवाल पूछ डाले।

25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में विचार के लिए लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित 16 विधेयकों की सूची तैयार की गई है। इस सत्र में केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने की कोशिश भी करेगी। सत्र के पहले दिन बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय कार्पोरेट मंत्री से प्रश्न किया है।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय कार्पोरेट मंत्री से सेंटर फ़ॉर प्रोसेसिंग एक्सरेलेटेड कार्पोरेट एग्जिट (सी- पेस) की स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि कंपनियों की स्ट्राइक ऑफ प्रकिया में तेजी लाने के लिए सेंटर फ़ॉर प्रोसेसिंग एक्सरेलेटेड कार्पोरेट एग्जिट ( सी – पेस ) की स्थापना की स्थिति क्या है? अनुपालन में सुगमता’ और व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने की दिशा में हासिल की गई अन्य उपलब्धियों का ब्यौरा क्या है? अनुपालन में सुगमता और व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए क्या उपाय किए गए हैं ?

सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में हो रहा गुणवत्ताहीन सीसी सड़क निर्माण

0
  •  निर्माण में लोकल सीमेंट का किया जा रहा उपयोग

जगदलपुर बस्तर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप दास ने कहा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में सीसी रोड के निर्माण में गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सीमेंट और अन्य सामग्री घटिया स्तर की उपयोग की जा रही है। संदीप दास ने इस पर आपत्ति जताते हुए कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि मामले की निगम आयुक्त से शिकायत करेंगे। युकां नेता संदीप दास ने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता नही होने के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS