City Media - Page 393 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 393

पत्रकारों के खिलाफ साजिश की सीबीआई जांच की मांग

0
  • पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 
    जगदलपुर नगर के दंतेश्वरी मंदिर परिसर के समीप बस्तर जिला पत्रकार संघ के बैनर जिले पत्रकारों ने 23 सितंबर को दो घंटे तक धरना प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों का कहना है कि पत्रकारों को फंसाने के लिए रची गई साजिश का पर्दाफाश होना जरूरी है। ज्ञापन में मांग की गई है कि दक्षिण बस्तर के चार निर्दोष पत्रकारों को बाईज्जत रिहा किया जाए और इस षडयंत्र में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाए। ज्ञातव्य हो कि दक्षिण बस्तर के चार पत्रकार सुकमा जिले के कोंटा इलाके में रेत के हो रहे अवैध परिवहन को लेकर समाचार संकलन करने 9 सितम्बर को गए थे। इन पत्रकारों के वाहन में गांजा रखकर उन्हें षडयंत्र पूर्वक फंसाया गया था। चितूर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इस घटना के विरोध में पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर राज्य सरकार की अनुशंसा के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान कई पत्रकारों ने विचार व्यक्त करते हुए घटना की घोर निंदा भी की। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए निष्पक्ष जांच कर षडयंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है। इस घरना प्रदर्शन में जिलेभर के पत्रकार एकजुटता का परिचय देते हुए उपस्थित रहे।

मोदी का स्वच्छता पखवाड़ा जगदलपुर में फ्लॉप शो: राजेश राय

0
  • नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल 

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर के उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसमें भी जगदलपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली के अनुसार निगम क्षेत्र के 48 वार्डों में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने कहा है कि नगर के प्रायः सभी वार्डों में कचरा पसरा पड़ा है। कचरों के ढेर, गंदगी और बजबजाती नालियों की वजह से गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं।पूरे शहर में गंदगी का आलम है और निगम में काबिज महापौर की कार्यप्रणाली राजनैतिक द्वेष से भरी हुई दिखाई दे रही है। राजेश राय ने कहा है कि कांग्रेसी पार्षदों के वार्डो में साफ सफाई नहीं होने से सभी परेशान है। सफाई के लिए जो संसाधन हैं, वह वार्डों में नहीं दिए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्षद दल इस पक्षपातपूर्ण रवैये की घोर निंदा करता है। हम निगम के जिम्मेदारों को आगाह करते हैं कि यह रवैया सुधारें अन्यथा इसके विरोध में जनता के सहयोग से जन आंदोलन किया जाएगा। राजेश राय ने कहा कि मोदीजी के जन्म उत्सव पर स्वच्छता पखवाड़ा के शुभारंभ को एक इवेंट बनाकर झूठी वाहवाही लूटी जा रही है। जबकि सच्चाई नगर के हर वार्ड, हर सड़क, हर गली, हर मोहल्ले में देखी जा सकती है।

बस्तर संभाग में नक्सलियों का सांय सांय जारी है सरेंडर

0
  • बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों हो रहे हैं सर्वाधिक आत्मसमर्पण
  • बीजापुर के बाद दंतेवाड़ा में ईनामी दंपति समेत 4 नक्सलियों का सरेंडर
  •  सीएम की सांय सांय और गृहमंत्री की ठाँय ठाँय कार्यप्रणाली का असर

अर्जुन झा

जगदलपुर दशकों से नक्सली रक्तपात का दंश झेलते आ रहे बस्तर संभाग में अब नए युग का सूत्रपात हो रहा है। नक्सली हिंसा की घटनाओं में व्यापक गिरावट आई है और बस्तर की वादियों में रक्त गंध की जगह अमन की बयार बहती महसूस होने लगी है। यह बदलाव विष्णु देव साय सरकार की सांय सांय और गृहमंत्री विजय शर्मा की ठाँय ठाँय कार्यप्रणाली के दम पर आ रही है। बदलाव यह भी देखने में आ रहा है कि डर के साये में अब यहां के आदिवासी और पुलिस नहीं, बल्कि वर्षों तक यहां के जन मानस को डरा कर रखे नक्सली हैं। इसी डर के चलते अब नक्सली हिंसा की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आतुर हो चले हैं।

सांय सांय नीति और ठाँय ठाँय कार्यप्रणाली ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बस्तर संभाग के बस्तर जिले में तो नक्सल समस्या का लगभग खात्मा हो चुका है। वहीं धुर प्रभावित सुकमा,, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर व कांकेर जिलों में लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। वहीं आएदिन बड़ी संख्या में हार्डकोर नक्सली मारे भी जा रहे हैं। संभाग के बीजापुर जिले के बाद दंतेवाड़ा जिले चार ईनामी नक्सलियों ने कल आत्मसमर्पण कर दिया। एक दिन पहले ही बीजापुर जिले में आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।दंतेवाड़ा जिले में इस साल अब तक 872 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इनमें 197 ईनामी नक्सली शामिल हैं। दंतेवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रेरित होकर एक नक्सली दंपत्ति समेत 4 इनामी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में एसपी के समक्ष सरेंडर कर दिया। चारों पर कुल 20 लाख रुपए का इनाम घोषित था।आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली हुंगा तामो उर्फ सूर्या पिता स्व जोगा व उसकी पत्नी आयती ताती नक्सलियों की रीजनल कंपनी नंबर 2 के सदस्य रहे हैं। उन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। उत्तर सब जोनल ब्यूरो में सक्रिय राजनीतिक टीम सदस्य रही देवे उर्फ विज्जे वंजाम पिता स्व देवा निवासी मैलूर बड़ेपारा पर 3 लाख और पूवर्ती आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष माड़वी आयते पति नुप्पो भीमा निवासी चिन्ना बोड़केल पर 1 लाख का इनाम घोषित था। एसपी गौरव राय ने बताया कि आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी व बस्तर फाईटर्स दंतेवाड़ा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने जानकारी दी कि दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 197 ईनामी सहित कुल 872 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं।

गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डी.जे बजाने वाले पर की गई कोलाहल अधिनियम की कार्यावाही

0
  •  दो डी.जे संचालक/वाहन चालक स्वामी को माननीय न्यायालय के द्वारा 21-21 हजार(42 हजार) का किया गया जुर्माना

बालोद पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत (भा.पु.से.) निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में कोलाहल अधिनियम का उल्लधन करने वालो के विरूद्व माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के गाईड़ लाईन के अनुसार पालन करने हेतु निर्देशित करने पर थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशकर पाण्डये की टीम स उ नि डी.आर. भांडेकर और धरम भुआर्य के द्वारा

दिनांक 17/09/2024 एवं 21/09/2024 को पीकप वाहन क्रमांक सी.जी 04 एम.पी 8418 एवं सी.जी 08 ए.जे. 5079 में डी.जे साऊड सिस्टम को माउंट् कर अधिक आवाज में बालोद शहर में डी.जे. बजा रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके में पहुंच कर बालोद पुलिस के द्वारा डी.जे.बजाने वाले संतु ठाकुर पिता बिसम्भर उम्र 25 साल ग्राम आमापारा बालोद, वाहन चालक ओमप्रकाश पिता छगन लाल उम्र 42 साल व मालिक डुलेश्वर बुन्देले पिता छगन लाल उम्र 38 साल ग्राम दैहान थाना व जिला बालोद एवं डी.जे संचालक आदित्य कामड़े पिता रोशन उम्र 32 साल, सम्मी कामडे पिता रोशन उम्र 30 साल व वाहन मालिक कोमल पिता छबिल राम उम्र 45 साल सभी साकिन बजरंगपुर नवागांव थाना चिखली जिला राजनांदगांव के विरूद्व थाना बालोद में पृथक पृथक से इस्तगासा क्रमांक 07-08/24 धारा 3, 5, 15 कोलाहल अधिनियम व मोटर व्हीकल एक्ट धारा 194(1)(क) के तहत कार्यावाही किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया था जो माननीय न्यायालय के द्वारा 21-21 हजार रूपये(कुल42 हजार) का जुर्माना किया गया है।

कृष्णकांत पवार बनें जिला स्तरीय दिशा समिति के सदस्य

0

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली ने बालोद जिले के लिए दिशा समिति के नॉन ऑफिसियल सदस्यों का मनोनयन किया है। जिला विकास समन्वय व मॉनिटरिंग समिति (दिशा) में कृष्णकांत पवार को सदस्य मनोनित किया गया है। श्री पवार केंद्र सरकार की चिन्हित योजनाओं की मॉनिटरिंग से संबंधित बैठकों में शामिल होंगें।

सांसद की अध्यक्षता में काम करने वाली यह कमेटी केंद्र व प्रदेश सरकार की 41 से अधिक विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग करती है। यह कमेटी विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा करेगी। किस विभाग ने किस स्कीम में कितने लक्ष्य पूरे किए। कहां परेशानी हो रही है। कितने लक्ष्य इन स्कीम में पूरे हो पाए।

जिला स्तरीय दिशा समिति के अध्यक्ष क्षेत्र के लोकसभा सांसद होते हैं। सचिव कलेक्टर होते हैं। समिति में विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य शामिल रहते हैं।

पवार ने अपने मनोनयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रामीण विकास मंत्रालय व सांसद भोजराज नाग का आभार व्यक्त किया है। मनोनयन पर शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

दल्ली राजहरा भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

0

दल्लीराजहरा :- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन के आह्वान पर एवं दल्ली राजहरा भाजपा मंडल के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा दल्ली राजहरा के नगर अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दल्ली राजहरा नगर के शहीद ब्लड बैंक में भाजपा के सदस्यों ने रक्तदान कर मानवसेवा का कार्य किया । इस शिविर में रक्तदान राजहरा व्यपारी संघ अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रमेश गुज्जर, भाजयुमो मंत्री राहुल राज, देवानन्द के द्वारा रक्तदान किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री मदन मैयती पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल युवा मोर्चा महामंत्री एम एस श्रीजीत उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता अल्पसंख्यक जिला महामंत्री दमन दीप सिंह युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष प्रणव साहू पूर्व एल्डरमैन सुरेंद्र बेहरा, सुमित जैन अनाज किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष कैलाश छाजेड़ महामंत्री सुरेश जयसवाल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। रक्तदान शिविर में शहीद ब्लड बैंक के स्टाफ के द्वारा भरपूर सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मदन ने लगाई लंबी छलांग

0

बकावंड बिलासपुर में 21 से 24 सितंबर तक आयोजित हो रही 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के एथलेटिक्स 19 वर्ष बालक वर्ग में लांग जम्प में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकावंड के छात्र मदन कश्यप ने पूरे रे राज्य में लांग जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। ब्लॉक कॉलोनी राजनगर के निवासी मदन कश्यप की इस उपलब्धि से बकावंड के नागरिकों ने खुशी जताते हुए उसे बधाई दी है।

ऐतिहासिक और सफल छत्तीसगढ़ बंद से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस का एक और मास्टर स्ट्रोक

0
  •  सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 27 से= दीपक बैज
  • गिरौदपुरी धाम से शुरू होगी कांग्रेस की पदयात्रा 

अर्जुन झा

जगदलपुर ऐतिहासिक और सफल छत्तीसगढ़ बंद से गदगद कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से 27 सितंबर से शुरू होगी और इसका समापन 2 अक्टूबर को रायपुर में होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता इस 125 किमी की दूरी को पैदल नापेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पत्रकारों को यह जानकारी दी। ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ बंद के लिए श्री बैज ने राज्य की जनता और व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बंद का समर्थन कर राज्य के लोगों ने साबित कर दिया है कि वे सरकार की कार्यप्रणाली और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर नाराज हैं। भाजपा को सत्ता में आए नौ माह ही हुए हैं और पूत के पांव पालने में दिखने लगे हैं। दीपक बैज ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार किसी भी वर्ग से न्याय नहीं कर पा रही है। चाहे महिला हो, बालिका हो, पुरुष हो, मजदूर हो, किसान हो, दलित, ओबीसी समुदाय हो, आदिवासी हो या फिर व्यापारी वर्ग हो। न्याय मांगने वालों पर पुलिस जुल्म ढाती है, निर्दोष लोगों को मार डालती है या फिर जेलों में डाल देती है।  बैज ने कहा कि अमर गुफा के पवित्र जैतखाम को नुकसान पहुंचाने के मामले में अगर साय सरकार ने समय रहते त्वरित एक्शन लिया होता, तो बलौदा बाजार हिंसा न हुई होती। अपनी नाकामी छुपाने के लिए सरकार और पुलिस ने बलौदा बाजार हिंसा की आड़ में हमारे निरीह विधायक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं और सतनामी समाज के लोगों को पकड़ पकड़ कर जेलों में ठूंस दिया। जो लोग उस दिन बलौदा बाजार गए ही नहीं थे, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जंगल राज नहीं तो और क्या है। श्री बैज ने कहा कि गृहमंत्री के गृह जिले और निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा जल उठा। वहां पहले आपसी लड़ाई में एक व्यक्ति की जान गई, अग्निकांड हो गया, फिर दूसरे व्यक्ति की हत्या हो गई और तीसरे व्यक्ति प्रशांत साहू को पुलिस ने पीट पीटकर मार डाला। पुलिस सफाई दे रही है कि प्रशांत की मृत्यु मिर्गी की बीमारी के चलते हुई है, जो कि सरासर झूठ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कवर्धा जिले में पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। लोगों को नग्न कर और दौड़ा दौड़ा कर लाठियों, बेंत, लात घूसों से मारा गया। बुजुर्ग महिला तक की निर्ममता पूर्वक पिटाई की गई। श्री बैज ने कहा कि राज्य के लोगों के साथ सरकार द्वारा किए जा रहे अन्याय के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने 27 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकालने का फैसला किया है। न्याय यात्रा की शुरुआत 27 सितंबर को बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मभूमि और तपोभूमि गिरौदपुरी से बाबा का आशीर्वाद लेकर की जाएगी। वहां से पदयात्रा करते हुए हम सभी 125 की दूरी तय कर 2 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे, जहां यात्रा का समापन होगा।

सरकार मिर्गी, लकवाग्रस्त

कवर्धा जिले के लोहारडीह के प्रशांत साहू की मृत्यु मिर्गी से होने की बात को सिरे से खारिज करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मिर्गी ऐसा रोग नहीं है कि पीड़ित की मौत राह चलते हो जाए। ज्यादातर मिर्गी पीड़ित व्यक्तियों की मौत दौरा पड़ने के दौरान पानी में डूबने और जलती आग में गिरने से होती है। अपनी दरिंदगी को छुपाने के लिए कवर्धा पुलिस ने यह थ्योरी गढ़ी है। इस बात पर एक नादान बच्चा भी यकीन नहीं कर सकता। श्री बैज ने कहा कि असल में मिर्गी और लकवा से तो प्रदेश सरकार पीड़ित है जो प्रदेश को सम्हाल नहीं पा रही है और अपनी नाकामी का ठीकरा निर्दोष लोगों पर फोड़ रही है। बैज ने कवर्धा की घटना की हाई कोर्ट के जज से जांच कराए जाने की मांग की है।प्रदेश के लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही हमारी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकालने का फैसला किया है। पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धंनेंद्र साहू, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, रूद्र कुमार गुरु, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, राजेंद्र तिवारी, सुशील आनंद शुक्ला, विधायक शेषराज हंस, राघवेंद्र सिंह, कविता प्रण लहरे, पीआर खुटे, शैलेष पांडे, कुलदीप जुनेजा, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, दीपक मिश्रा, सुबोध हरितवाल, सकलेन कामदार, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, उधोराम वर्मा उपस्थित थे।

जगदलपुर के 8 हजार निरक्षरों को बनाया जाएगा साक्षर

0
  • बीईओ मानसिंह भारद्वाज ने कार्यक्रम में दिए टिप्स 

जगदलपुर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय जगदलपुर में विकासखंड स्तरीय स्वयंसेवी शिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में विकासखंड जगदलपुर के कुल 82 स्वयंसेवी शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। प्रशिक्षण के मौके पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, जिला परियोजना अधिकारी राकेश खापर्डे, श्रीमती भारती देवांगन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन एवं बीआरसी गरुण मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों को उल्लास कार्यक्रम के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे व्यक्ति जो किसी कारण शिक्षा से वंचित होकर असाक्षर रह गए हैं, उन्हें 200 घंटे की कक्षा लगाकर साक्षर किया जाना है। जिसमे विकासखंड जगदलपुर ने 8000 से अधिक निरक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए विकासखंड के शिक्षकों के अलावा स्वप्रेरणा से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवा भी स्वयंसेवी शिक्षक की भूमिका में हैं।

ओणम मिलन समरोह में शामिल हुए पूर्व विधायक रेखचंद जैन

0
  • समुदाय को पूर्व विधायक जैन ने दी शुभकामनाएं 

जगदलपुर अय्यप्पा सेवा संघम जगदलपुर द्वारा आयोजित ओणम मिलन समारोह में पूर्व विधायक रेखचंद जैन शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना की, उपस्थित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सुख, शांति समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि ओणम का त्यौहार हमें सिखाता है ख़ुश होकर जीवन बिताना, दुख को पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाना। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त राजा महबली के पाताल लोक से धरती पर वापस आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है और अच्छी फसल की कामना की जाती है। इस अवसर पर वासुदेव नायर, टीव्ही रवि, सुरेश पिल्लै, गिरिजन नायर, राजित कुमार, राजन पिल्लइ, केयूके नायर, बालकृष्णन, कन्हैय्या माधवानी, परमजीत जसवाल, जोजी नायर, दीप्ति पिल्लै, लीला नायर, विमला भक्तन, सुधा राजन, मणि जी. पिल्ले सहित गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS