City Media - Page 397 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 397

मोदी -देव के जन्मदिन पर जनसेवा

0

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह के जन्मदिन को हिंदू संगठनों और सामाजिक संगठनों ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। स्वास्थ्य शिविर लगाकर विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों की सेवा की गई। स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

शहर के वीर सावरकर भवन में सेवा ही संकल्प के तहत दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आज समापन हुआ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के जन्मदिवस के उपलक्ष में सर्व हिंदू समाज एवं बस्तर धाकड़़ क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशाखापट्टनम के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच कr उचित परामर्श दिया गया। शिविर का समापन आज हुआ। सर्व हिंदू समाज एवं धाकड़ राजपूत क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान भी चलाया।

भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारीयो ने दल्ली राजहरा एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा पर रोक लगाने थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा :- छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश भर में शराब की अवैध बिक्री, जुआ, स‌ट्टा एवं बढ़ते अपराध पर जीरो टालरेन्स की बात कही है। किन्तु दल्ली राजहरा शहर के मुख्य स्थानों एवं आस पास के क्षेत्रों में खुलेआम अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं घोखा धड़ी का अपराध बढ़ रहा है l पण्डरदल्ली, मार्केट, बस स्टैण्ड, पुराना बाजार मार्केट के मुख्य मार्ग चौक , दल्ली राजहरा के दोनों प्रवेश मार्ग के पास स्थित क्षेत्र में बेखौफ खुलेआम अवैध कार्यों का संचालन किया जा रहा है l कई बार आम नागरिकों के सूचना देने बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस तरह अवैध नशे एवं कार्यों के कारण युवाओं में अपराध की प्रवृति बढ़ रही है l नशे के खुले कारोबार से बड़े वाहन चालकों द्वारा नशा कर वाहन चलाने दुर्घटना की आशंका बढ़ रही हैं l जिससे आम नागरिकों का जीवन खतरे में पड़ रहा है l गली मुहल्लों में अवैध करोबार से बच्चे भी नशे के आदी हो रहें है कई परिवार के मुखिया सट्टे की लत के कारण अपने परिवारों को बर्बाद कर रहें है।

 

उक्त अवैध कारोबार करने वाले चिन्हित है जिन पर कार्यवाही कर इन अपराध को रोका जा सकता है। जिससे दल्ली राजहरा में प्रशासन के छवि को धुमिल होने से रोका जा सके। ज्ञापन सौपने भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी मंडल महामंत्री मदन माइती एवं महेंद्र सिंह गुड्डू , सुरेंद्र बेहरा, मंडल मंत्री रमेश गुर्जर, युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू ठगेल, और गिरधर सिंन्हा उपस्थित रहे।

18 लाख नये आवास देने का वादा झूठा

0
  • कांग्रेस सरकार ने 7.5 लाख हितग्राहियों के खाता में पहली किश्त दिया था

रायपुर/17 सितंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर भाजपा सरकार भ्रम फैला रही है। विधानसभा चुनाव में वादा किये थे 18 लाख आवासहीनों को आवास देंगे, अब दावा कर रहे है 8 लाख आवासहीनों के खाते में पहली किस्त डाली गयी है जबकि हकीकत यह है कि सरकार के पास अभी तक पात्र हितग्राहियों की न सूची है और न संख्या, जिन लोगों के खाते में पहली किस्त डालने का दावा कर रहे है उन सभी के खाते में पहली किश्त तो कांग्रेस की सरकार ने अक्टूबर में ही जारी कर दिया है। भाजपा सरकार में साहस है तो जिन लोगों के खाते में पैसा डालने का दावा कर रहे है उनकी सूची सार्वजनिक किया जाये।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पीएम आवास योजना 2015 में लागू हुई तब केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार थी। 2011 के जनगणना को आधार मानकर छत्तीसगढ़ के लिए कल 18 लाख आवास का लक्ष्य तय किया गया था। 2015 से 18 तक रमन सरकार के दौरान मात्र 2,37,000 ग्रामीण पीएम आवास तथा 19,000 शहरी पीएम आवास बने। 2018 से 23 तक भूपेश सरकार ने 10 लाख से अधिक पीएम आवास बनाएं। शेष लगभग 7.5 लाख आवास बनाने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने विगत बजट में 3234 करोड़ का प्रावधान किया तथा 7.5 लाख आवासहीनो के लिये मकान बनाने के लिये पहली किश्त अक्टूबर में ही भूपेश सरकार ने डाल दिया था। साय सरकार बताये वह किन 18 लाख लोगों को आवास देने का दावा कर रही है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 18 लाख प्रधानमंत्री आवास का दावा करने वाली भाजपा की साय सरकार ने अभी तक एक भी हितग्राही के लिये नया मकान नहीं बनाया है। भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री आवास केवल सरकारी विज्ञापनों और होर्डिंग में ही दिखते रहे है, हकीकत में भाजपा सरकार के आने के बाद कोई नया आवास स्वीकृत नहीं हुआ है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार ने आवासहीनों के खाते में पहली किस्त डाली थी। उसके बाद भाजपा सरकार ने एक भी रू. नहीं भेजा है।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन में 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर शुरू हुए काम : किरण सिंह देव

0
  • सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के मूलमंत्र पर चल रही है सरकार 
  • विकसित भारत के लक्ष्य पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है केन्द्र सरकार : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता सम्हालते हुए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूलमंत्र को लक्ष्य बनाकर देश के विकास का जो संकल्प व्यक्त किया था, अपने इस कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों में इस पर उन्होंने तेजी से अमल किया है। इन प्रथम 100 दिनों में ही लगभग 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू करके भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की केंद्र सरकार 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य-पथ पर तेज रफ्तार से बढ़ रही है। देश की आधारभूत संरचना समेत 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत बजट प्रावधानों ने दिया है।

मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रवार्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संबोधित किया। श्री देव ने पहले 100 दिनों में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्त्व में शुरू की गईं परियोजनाओं का विवरण पत्रकारों को दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में 3 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसमें सड़क, रेल, बंदरगाह और हवाई मार्ग पर प्रमुख रूप से फोकस किया गया है। महाराष्ट्र के वधावन में 76,200 करोड़ रु. के वधावन मेगा पोर्ट को मंजूरी दी गई जो दुनिया के शीर्ष 10 बंदरगाहों में शामिल होगा। इसी प्रकार लद्दाख को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाली शिन खुन ला सुरंग की आधारशिला रखी गई। रेल यात्रा को तेज़ और सुविधाजनक बनाने के लिए 8 नई रेलवे लाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिससे 4.42 करोड़ मानव दिवस के रोजगार उत्पन्न होंगे। वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास को मंजूरी के साथ ही पश्चिम बंगाल में बागडोगरा और बिहार में बिहटा में नए सिविल एन्क्लेवज की मंजूरी दी गई। अगत्ती और मिनिकॉय में नई हवाई पट्टी भी बनाई जाएंगी। बेंगलुरु मेट्रो के फेज-3, पुणे मेट्रो और ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के विस्तार को मंजूरी दी गई है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4

इस योजना में 49,000 करोड़ रु. की केंद्रीय सहायता से 25 हज़ार अनकनेक्टेड गांवों में कनेक्टिविटी के लिए 62,500 किलोमीटर सड़कों और पुलों के निर्माण व अपग्रेडेशन को मंजूरी दी गई है। 50,600 करोड़ की लागत से भारत में सड़क नेटवर्क को मजबूती देने के लिए कार्य स्वीकृत हुआ। 936 किलोमीटर में फैले 08 राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

किसान मित्र हैं मोदी

किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के साथ ही 9.3 करोड़ किसानों को 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए गए। अभी तक कुल 12 करोड़ 33 लाख किसानों को 3 लाख करोड़ रु. वितरित किए जा चुके हैं। 2024-25 के खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया जिससे 12 करोड़ किसानों को लगभग 2 लाख करोड़ रु. का लाभ हुआ। 12,100 करोड़ रु. की लागत से आंध्रप्रदेश में पोलावरम इरीगेशन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। 14,200 करोड़ रु. के परिव्यय के साथ 07 प्रमुख योजनाओं को मंजूरी मिली जिनमें डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन शामिल है। इससे कृषि क्षेत्र में एफिशिएंसी और प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। राष्ट्र स्तरीय समिति द्वारा तैयार नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति पर ड्राफ्ट रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। मसौदा नीति भी तैयार कर ली गई है और अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी प्रकार राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड व जैविक उत्पाद परिषद (उत्तराखंड) के बीच एमओयू करके उत्तराखंड के किसानों की जैविक उपज को लाभकारी मूल्य पर खरीदा जाएगा और लाभ का उचित हिस्सा सीधे किसानों के खाते में जाएगा।

मजबूत होगी कृषि

देव ने कहा कि मक्के से भी एथेनॉल के उत्पादन के लिए सहकारी चीनी मिलों की एथेनॉल उत्पादक इकाइयों का मल्टी फीड एथेनॉल इकाइयों में रूपांतरण किया गया है। प्याज और बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात मूल्य हटाने और प्याज पर निर्यात शुल्क को 40 से घटाकर 20 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। कच्चे पाम, सोया और सूरजमुखी तेलों के आयात में ड्यूटी को 12.5 प्रतिशत से 32.5 प्रतिशत बढ़ाने व इनके रिफाइंड तेलों पर ड्यूटी को 13.75 प्रतिशत से 35.75 प्रतिशत करने का निर्णय भी लिया गया। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम का विस्तार किया जा रहा है वहीं जम्मू-कश्मीर में 3,300 करोड़ रु. से कई कृषि योजनाएं एवं विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं। वाराणसी की पहली यात्रा के दौरान मोदी जी के द्वारा स्वयं सहायता समूह की 30 हजार कृषि सखियों को कृषि में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। मौसम और जलवायु अनुकूल भारत बनाने के लिए 2,000 करोड़ रु. के मिशन मौसम को मंजूरी। एग्रीश्योर नामक एक नया फंड लॉन्च करके कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने तथा स्टार्ट-अप और रूरल इंटरप्राइजेज को सपोर्ट करने के लिए शुरू किया गया है।

मध्यम वर्ग को बड़ी राहत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मध्यम वर्ग को राहत देते हुए 7 लाख रु. तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया। सैलराइज्ड क्लास 17,500 रु. तक टैक्स बचा सकते हैं। स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा कर 75 हजार रु. किया गया, और पारिवारिक पेंशन में छूट का दायरा बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया गया। इनकम टैक्स नियमों को संक्षिप्त, स्पष्ट और समझने में आसान बनाने के लिए 6 महीने में व्यापक समीक्षा करने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत किए गए हैं वहीं शहरी योजना के तहत 1 करोड़ घरों की मंजूरी दी गई है। ग्रामीण इलाकों में 2 करोड़ घरों के निर्माण स्वीकृत हुए हैं। इस प्रकार 2014 से अभी तक कुल 4 करोड़ 27 लाख घर बनाए और स्वीकृत किए गए हैं।

सरकारी कर्मचारियों को सौगात

यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू की गई। 25 साल सर्विस वाले कर्मचारियों को औसत मूल वेतन का 50 फीसदी पेंशन के रूप में मिलेगा। वन रैंक, वन पेंशन योजना में सुरक्षा बलों और उनके परिवार के लिए वन रैंक, वन पेंशन योजना का तीसरा संस्करण लागू किया जाएगा।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली

जून से अगस्त 2024 के बीच 2.5 लाख से ज्यादा घरों में सौर ऊर्जा सिस्टम लगाया गया। पीएम ई-बस सेवा से एनवायरनमेंट फ्रेंडली सिस्टम तैयार होगा। 3,400 करोड़ रु. की सहायता से ई-बसों की खरीद को स्वीकृति दी जाएगी।

ईज ऑफ डूइंग बिज़नस

स्टार्टअप्स को वित्तीय राहत और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप्स पर 31 प्रतिशत का बोझ डालने वाले 2012 से चल रहे एंजेल टैक्स को समाप्त किया गया। विदेशी कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स को 40% से घटाकर 35% किया गया जिससे भारत को वैश्विक स्तर पर ज्यादा प्रतिस्पर्धी और निवेश के लिए आकर्षक बनाया गया। भारत को वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में अग्रणी बनाने के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स के लिए 1000 करोड़ रु. का वेंचर कैपिटल फण्ड बनाया जाएगा। जेनेसिस प्रोग्राम में टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में स्टार्टअप्स के लिए जेन-नेक्स्ट सपोर्ट फॉर इनोवेशन स्टार्टअप्स प्रोग्राम को मंजूरी दी गई। इसी के साथ नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 12 इंडस्ट्रियल जोन बनाने की घोषणा की गई है, जो निवेशकों को सुविधाएं प्रदान करेंगे और ईज ऑफ डूइंग बिज़नस को बेहतर बनाएंगे। मुद्रा ऋण की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रु.की गई, जिससे पुराने ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान करने वाले व्यापारियों को लाभ होगा। इसी प्रकार एमएसएमई उद्यमियों के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम शुरू की गई जिससे छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी के ऋण मिल सकेगा और उनके लिए मशीनरी और अन्य सामान की खरीद आसान होगी। एमएसएमई और परंपरागत कारीगरों के लिए पीपीपी मोड से ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट हब्स तैयार किए जाएंगे, जो निर्यात सेवाएँ प्रदान करेंगे और वैश्विक बाजार में इजी एक्सेस देगा।

सशक्त युवा

2 लाख करोड़ के पीएम पैकेज की घोषणा की गई जिससे युवाओं में रोजगार और कौशल को बढ़ावा मिलेगा। इसमें 5 साल में 4.1 करोड़ युवाओं को लाभ पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। 1 करोड़ युवाओं को टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर, अलाउंस और एकमुश्त सहायता राशि भी दी जाएगी। केंद्र सरकार ने 15 हजार से अधिक नई नियुक्तियों की घोषणा की। 20 लाख युवाओं को कौशल युक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 1,000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का सुधार होगा। पहली बार रोजगार पाने वाले ईपीएफओ के तहत आने वाले कर्मचारियों को 3 किश्तों में 15 हजार रु. तक की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय किया गया।

इसी प्रकार 1 लाख रु. तक की आय वाले कर्मचारियों को ईपीएफओ में सरकारी योगदान का फायदा होगा और नियोक्ताओं को हर 1 लाख रु. तक की आय वाले नए कर्मचारियों को जोड़ने पर 2 साल तक 3,000 रु. प्रतिमाह का रिइम्बर्समेंट मिलेगा। ई-श्रम पोर्टल का एकीकरण करके12 इंडस्ट्रियल जोन के विकास से नई उद्योगों को बढ़ावा और रोजगार सृजन का निर्णय लिया गया। कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ करने से रोजगार सृजन होगा। स्टार्ट-अप्स और एमएसएमई के लिए वित्तीय और कर प्रोत्साहन को बढ़ावा दिया गया है। ‘खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आईडेंटिफिकेशन’ योजना की शुरुआत की गई है।

सशक्त नारी शक्ति

दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को संगठित कर उनकी आजीविका, डिजिटल साक्षरता और सामाजिक विकास के लिए 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाए गए। लखपति दीदी योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र दिए। 1 करोड़ से अधिक लखपति दीदियाँ प्रति वर्ष 1 लाख रु. से अधिक की कमाई कर रही हैं। पर्यटन दीदियों और पर्यटन मित्रों के माध्यम से स्व सहायता समूहों और युवाओं को पर्यटन से जोड़ा गया। 2,500 करोड़ रु. का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड जारी किया गया। इससे 4.3 लाख स्व सहायता समूहों के 48 लाख सदस्यों को लाभ पहुँचा। 5,000 करोड़ रु.का बैंक ऋण जारी कर 2 लाख 35 हजार 400 स्व सहायता समूहों के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ पहुँचाया गया।

ओबीसी, दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों का सशक्तिकरण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत 63 हजार जनजातीय गांवों का विकास किया जाएगा, जिससे 5 करोड़ आदिवासियों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नमस्ते योजना का विस्तार कर इसमें सफाई कर्मचारियों के साथ कचरा बीनने वालों को भी शामिल किया, जिससे उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण होगा। अनुसूचित जनजाति के दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 3 लाख विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र जारी किए गए। इनमें 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 1.17 लाख कार्ड शामिल हैं। पीएम सूरज योजना का विस्तार किया गया। इससे अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों और सफाई कर्मचारियों के लिए आजीविका गतिविधियों के लिए रियायती ऋणों तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित होगी। इसी प्रकार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की कड़ी में 405 विद्यालयों में 1.23 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन हुआ। 40 नए विद्यालय बनाए गए और 110 विद्यालयों में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट कक्षाएं बनाई गईं।

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024

वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और संरक्षण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और निगरानी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जिससे विवादों में कमी आएगी।

सुलभ स्वास्थ्य सेवा

आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करके 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वृद्ध नागरिकों को 5 लाख रु. तक का मुफ्त बीमा किया जाएगा जिससे 4.5 करोड़ परिवारों और 6 करोड़ वृद्ध नागरिकों को लाभ होगा। 75 हजार नई मेडिकल सीटें बढ़ाई गईं, जिससे हेल्थकेयर सिस्टम को प्रभावी बनाने और मेडिकल शिक्षा में विदेशी निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। नियमित टीकाकरण को डिजिटल बनाने के लिए यू-विन पोर्टल शुरू किया गया है। देश के डॉक्टरों की एक सेंट्रलाइज्ड रिपोजटरी बनाने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन एक नेशनल मेडिकल रजिस्टर तैयार कर रहा है। महिलाओं, किशोरियों और आदिवासी समुदायों में सिकलसेल डिसीज के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कैंसर से पीड़ित लोगों के आर्थिक बोझ को कम करने हेतु 3 कैंसर दवाओं की कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। 10,900 करोड़ के परिव्यय से इलेक्ट्रिक एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट पर “स्कैन और शेयर” सुविधा दी गई है जिसके माध्यम से 4 करोड़ आउट पेशेंट के पंजीकरण की सुविधा दी गई।

विज्ञान और टेक्नॉलजी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि चंद्रयान व मंगलयान की सफलता पर 23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। अंतरिक्ष स्टार्ट-अप के लिए के लिए ₹1000 करोड़ की वेंचर कैपिटल फंड योजना बनाई गई है। आपदा प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय डेटाबेस और ग्रामीण भूमि रिकॉर्ड के लिए भुवन पंचायत पोर्टल शुरू किया गया है। भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक बना। स्वदेशी सेमीकंडक्टर सुविधाओं की स्थापना हुई।

16 अगस्त को एसएसएलवी-डी3 पर ईओएस-08 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया गया। 50 हज़ार करोड़ रु. से राष्ट्रीय अनुसंधान कोष,10,500 करोड़ रु. से ‘विज्ञान धारा’ योजना शुरू हुई। गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना हुई। 3,300 करोड़ रु. के निवेश से स्थापित इस इकाई में प्रतिदिन 60 लाख चिप्स की उत्पादन क्षमता है।

गवर्नेस और लॉ एंड ऑर्डर

औपनिवेशिक युग के आपराधिक कानूनों को बदलने के लिए 1 जुलाई, 2024 को 3 नए कानून लाए गए- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम। संगठित अपराध और आर्थिक अपराधों पर ध्यान केंद्रित किया गया है एवं फॉरेंसिक को बढ़ावा तथा डिजिटलाइजेशन से कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर का नाम परिवर्तन कर श्री विजयपुरम किया गया। प्रभावी आपराधिक न्याय प्रणाली के लिए नेशनल फोरेंसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्हैंसमेंट स्कीम को मंजूरी दी गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 के दौरान ₹2250 करोड़ के कुल वित्तीय परिव्यय का प्रावधान किया गया है। पेपर लीक की समस्या से निपटने के लिए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 लाया गया।

एनर्जी सिक्युरिटी

पूर्वोत्तर में हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजनाओं को मंजूरी देकर 4100 करोड़ रु. के साथ राज्य संस्थाओं और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बीच जॉइंट वेंचर सहयोग को बढ़ावा दिया गया। वीजीएफ योजना के तहत 12,400 करोड़ रु. से अधिक के हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। 7,450 करोड़ रु. की ऑफ-शोर पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्वीकृत की गई। राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन में इलेक्ट्रोलाइजर मैन्युफेक्चरिंग के लिए सेकंड ट्रैन्च प्रदान की गई। इससे घरेलू इलेक्ट्रोलाइजर मैन्युफेक्चरिंग कैपेसिटी प्रति वर्ष 1.5 गीगावाट होगी। पीएसयू को वृक्षारोपण व पर्यावरण बहाली के लिए ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम की की शुरुआत हुई। इसी दिशा में ‘फेम-3’ योजना शुरू की गई।

जी-वन योजनाः

उन्नत जैव ईंधन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जी-वन योजना शुरू की गई है।

विदेश नीति

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ फिजी” और तिमोर लेस्टे के “ऑर्डर ऑफ तिमोर लेस्टे से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी का युद्ध के बीच में रूस और यूक्रेन की महत्वपूर्ण यात्राएँ, इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में भागीदारी, रूस यात्रा के दौरान श्री मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ सम्मान, सिंगापुर और किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पहली बार ब्रुनेई दारुस्सलाम की यात्रा अंतरराष्ट्रीय संबंधों के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा 41 वर्षों के बाद यात्रा ऑस्ट्रिया और 45 वर्षों के बाद पोलैंड यात्रा की गई। भारत ने 120 से अधिक देशों के साथ तीसरे ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। पहली बार भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की बैठक आयोजित की गई।

आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में संशोधन हेतु आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 लोकसभा में पेश किया गया। अर्बन फ्लड मैनेजमेंट, अग्निशमन सेवाओं, ग्लेशियर झील विस्फोट, फ्लड और अन्य डिजास्टर के मिटीगेशन हेतु राज्यों को ₹12,554 करोड़ स्वीकृत किए गए। आपातकालीन कार्रवाई सहायता प्रणाली राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में लागू की गई। आंध्र प्रदेश की बाढ़ के लिए एक एक्सपर्ट टीम का गठन किया गया।

सुरक्षा

04 सितंबर को, 35 सालों के संघर्ष समाप्त करते हुए एनएलएफटी और एटीटीएफ के साथ शांति समझौता किया। इसके तहत 328 सशस्त्र कैडर हिंसा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए। मानस हेल्पलाइन का शुभारंभ किया गया। साइबर अपराध से निपटने वाले सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए ‘समन्वय प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है।अगले 5 साल में 5 हजार साइबर कमांडों तैयार किए जाएंगे। साइबर अपराध की सूचना देने के लिए साइबरदोस्त मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। बैंकों और वित्तीय इन्टरमीडियरीज के साथ मिलकर 14-सी में अत्याधुनिक ‘साइबर धोखाधड़ी शमन केंद्र’ की स्थापना की गई है। सस्पेक्ट रजिस्ट्री मोबाइल नंबर, यूआरएल/वेबसाइट, आईएमईआई और अन्य पहचानकर्ताओं का एक सस्पेक्ट रजिस्ट्री बनाया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर छत्तीसगढ़ की समस्त जनता व प्रदेश के सभी ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की। पत्रवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, सांसद बस्तर महेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, योगेंद्र पाण्डेय, अमित साहू, महापौर सफीरा साहू, रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, नरसिंह राव,आलोक अवस्थी, राजेंद्र वाजपेयी, सुरेश गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, आर्येन्द्रआर्य, राजपाल कसेर, शशिनाथ पाठक उपस्थित थे।

नगरनार एनएमडीसी प्लांट के निजीकरण के बारे में सोच भी नहीं रही है केंद्र सरकार, उसे और मजबूत बनाएंगे: कुमार स्वामी

0
  •  इस्पात मंत्री ने साफ कर दिया सरकार का रुख 

अर्जुन झा-

जगदलपुर केंद्र सरकार बस्तर संभाग के एकमात्र बड़े उद्योग नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के बारे में सोच भी नहीं रही है, बल्कि उसे और भी मजबूत और प्रोडक्टिव बनाने की दिशा में काम कर रही है। ताकि बस्तर और छत्तीसगढ़ के लोगों की भलाई हो सके।

इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने दोहराया है कि नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं होगा। सरकार निजीकरण के बारे में सोच भी नहीं रही है, बल्कि यह सोच रही है कि कैसे नगरनार स्टील प्लांट को और मजबूत बनाया जाए। इस दिशा में कार्ययोजना तैयार हो इसलिए मैं नगरनार प्लांट के निरीक्षण और काम को समझाने आया हूं। इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी सोमवार को बस्तर जिले के प्रवास पर आए थे। इस दौरान उन्होंने नगरनार स्टील प्लांट का दौरा किया। सूत्र बताते हैं कि मंत्री कुमार स्वामी ने वहां उत्पादन गतिविधियां देखी और सीनियर अफसरों के साथ बैठक कर इस्पात संयंत्र को और भी प्रोडक्टिव और अत्याधुनिक बनाने के बारे में रायशुमारी की। कहा जा रहा है कि संयंत्र को आधुनिक बनाकर और उसकी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर वहां रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। ताकि इस्पात संयंत्र में बस्तर और छत्तीसगढ़ के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिल सकें। इस्पात मंत्री ने इस आशय का दोबारा संकेत देकर अटकलों और फैलाई जा रही भ्रान्तियों को दूर कर दिया है। विदित हो कि नगरनार इस्पात संयंत्र की स्थापना के बाद से ही उसके निजीकरण की अटकलों का दौर चल रहा है। कांग्रेस इस मामले में ज्यादा हमलावर रही है। कांग्रेस कभी नीलामी प्रक्रिया शुरू होने, तो कभी अडानी ग्रुप के हाथों प्लांट को बेचने, कभी प्लांट के शेयर बेचे जाने तो कभी केंद्र सरकार की वेब साइट में प्लांट के विनिवेशीकरण की प्रक्रिया जारी रहने की बात उछाल कर केंद्र सरकार को घेरती रही है। केंद्र सरकार से इस बारे जवाब मांगने में कांग्रेस के छोटे कद वाले नेता भी पीछे नहीं रहे। वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा के नेता अब तक मौन साधे बैठे हैं। इससे बस्तर के लोगों की बेचैनी और बढ़ चली थी।अब जबकि स्वयं इस्पात मंत्री ने निजीकरण की बात को सिरे से खारिज कर दिया है, तब धुंध छंट जाएंगे ऎसी उम्मीद है।

मानव जीवन का जरुरी हिस्सा है स्वच्छता : सांसद महेश कश्यप

0
  • सांसद कश्यप ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का किया शुभारंभ, दिलाई स्वच्छता की शपथ 
  • बड़े बड़ों ने शहीद पार्क में झाड़ू लगाकर की सफाई 

जगदलपुर सांसद महेश कश्यप ने मंगलवार को जगदलपुर शहर के शहीद पार्क परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और शहीद पार्क परिसर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ झाड़ू लगाकर सफाई की।

कार्यक्रम में महापौर शसफीरा साहू, पार्षदगण, कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर हरिस एस., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी और गणमान्य नागरिक, अधिकारी, युवोदय की टीम, नगर निगम की टीम, पत्रकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए सांसद श्री कश्यप ने कहा कि स्वच्छता मानव जीवन का जरुरी हिस्सा है, हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। शहरों, गांवों एवं प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और जगदलपुर विधायक किरणदेव को आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को विश्वकर्मा जयंती की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की थी। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि ‘

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में शहर के नागरिक अपने घरों के आसपास साफ- सफाई रखें। साथ ही जागरूकता के माध्यम से जगदलपुर शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने पार्क में सफाई की। ज्ञात हो कि 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम पर आज से राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मनाया किरण देव का जन्मदिन

0

जगदलपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव के जन्मदिन पर नगर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। किरण देव के निवास में पहुंच कर उन्हें बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था, जो देर रात तक चला। महापौर सफीरा साहू, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पार्षद संजय पाण्डेयऔर भाजपा पार्षदों ने किरण देव सिंह को जन्मदिवसकी शुभकामनाएं दी और उनका अभिनंदन किया। संजय पाण्डेय ने किरण देव का मुंह भी मीठा कराया। इस दौरान किरण देव को भगवान गणेश जी की आकर्षक प्रतिमा भेंट की गई। बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने भी किरण देव सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है

ओड़िशा के वड्डे ने ठहराया मौतों का जिम्मेदार, तो मार डाले गए इतकल गांव के वड्डे परिवार के पांच लोग

0
  •  18 माह में 14 मासूमों और 4 साल में 30 पुरुषों की मौत से आशंकित थे ग्रामीण
  • इतकल गांव में एक परिवार के 5 लोगों की हत्या में प्रशासन भी भागीदार

अर्जुन झा

जगदलपुर झाड़ फूंक और तंत्र मंत्र की गहरी पैठ आज भी बस्तर संभाग के गांवों में बनी हुई है। संभाग के सुकमा जिले में दो दिन पहले दिल दहलाने वाली जो घटना हुई है, उसके पीछे भी यही कारण रहा है। सुकमा के कोंटा विकासखंड की ग्राम पंचायत मुरलीगुड़ा के इतकल गांव में रविवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले में जितना अंधविश्वास जिम्मेदार है, उससे कहीं ज्यादा जिम्मेदार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हैं। मृतक परिवार का एक सदस्य वड्डे का काम करता था। वड्डे झाड़ फूंक से उपचार करने वाले को कहते हैं। इतकल गांव के लोग बीमार पड़ने पर इसी वड्डे के पास झाड़ फूंक कराने जाया करते थे। उसकी झाड़ फूंक के बाद भी जब बीमारी दूर नहीं हुई और मौतों का क्रम जारी रहा, तो कुछ ग्रामीणों ने पड़ोसी राज्य ओड़िशा के एक गांव में जाकर वहां के वड्डे से संपर्क किया तो उस वड्डे ने मौतों के लिए इतकल के वड्डे को जिम्मेदार ठहरा दिया। इसके बाद गांव लौटकर ग्रामीणों ने आम बैठक बुलाई और गांव के वड्डे परिवार की हत्या की योजना बना ली गई। इस निर्मम हत्याकांड के लिए हमारा सिस्टम भी पूरी तरह जवाबदेह है।

इतकल गांव में पिछले चार वर्ष में 30 पुरुषों और पिछले 18 माह में 14 मासूम बच्चों की मृत्यु हुई है। इतनी बड़ी संख्या में गांव में होने वाली मौतों से गांव के लोग हताश- परेशान थे और गांव में ही झाड़-फूंक कर अपनी समस्या का उपचार ढूंढते रहे। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। आखिरकार गांव में हो रही लगातार मृत्यु से उपजी ग्रामीणों की हताशा ने इस जघन्य हत्याकांड को जन्म दे दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगातार लोगों के मरने से गांव वाले परेशान थे। वे सभी अपना उपचार गांव के ही झाड़–फूंक करने वाले वड्डे से करवाते थे। इसके बाद भी गांव मौत का सिलसिला थम नहीं रहा था। दस दिन पहले इस गांव के कुछ लोग ओडिशा के एक वड्डे के पास इस परेशानी का उपाय ढूंढने गए थे। उस वड्डे ने ग्रामीणों को झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र करने के बाद बताया कि गांव में लगातार हो रही मृत्यु के पीछे तुम्हारे गांव का ही वड्डे जिम्मेदार है। इस बात ने हताश-परेशान ग्रामीणों के बीच चिंगारी भड़काने का काम किया। गांव के लोग भड़क उठे और एक सप्ताह पूर्व ही वड्डे के परिवार को गांव से बहिष्कृत कर दिया गया। इस बीच जब फिर से मंगलवार आने वाला था तो ग्रामीणों में गांव में हो रही मृत्यु को रोकने के लिए रविवार को वड्डे परिवार को बुलाकर बैठक की। इस बैठक में एक आपराधिक निर्णय लेते हुए वड्डे परिवार को मृत्युदंड की सजा सुना दी गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर परिवार के पांच सदस्यों को बेरहमी से मार डाला।

 

एक घर से उठती थीं कई आर्थियां

ग्रामीणों ने बताया कि चार साल के भीतर इतकल गांव में 30 लोग मृत्यु का ग्रास बन गए। एक ही घर से 3-4 लाशें उठने के बाद कुछ दिन तक मृत्यु का दौर रुक जरूर जाता था, लेकिन कुछ अरसा गुजरने के बाद फिर किसी न किसी की मौत हो जाती थी। गांव के सलवम परिवार के लोगों की ज्यादातर मौत हुईं है। सलवम जोगा, सलवम सुब्बा, सलवम रामा और सलवम लच्छी एक ही घर के थे, जिनकी मृत्यु अज्ञात कारणों से हुई। वहीं सलवम कन्ना, सलवम रत्तो और सलवम लच्छा एक ही घर के थे। मौसम रामा, मौसम सिंगा एक घर के थे, सलवम सुब्बा, कुंजा वीरा जैसे दर्जनों लोगों की मौत बिना किसी करण के हुई है। वहीं पोडियम सिलको ने बताया उनके घर के तीन बच्चे पोडियम रियांसी 2 महीने की थी, पोडियम सीको 6 महीने और पोडियम संतोष के 2 महीने के बेटे की भी किसी वजह से मौत हो गईहै।

गांव में महिला आबादी ज्यादा

लगातार कई लोगों की मौत के बाद अब गांव में 30 महिलाएं विधवा हो चुकी हैं। गांव में युवा पीढ़ी भी कम है। जब हमने पड़ताल की तो

पाया कि गांव में 63 प्रतिशत महिलाएं हैं। गांव की खेती से लेकर गाय चराने और महुआ बीनने से लेकर बाजार जाने तक का काम महिलाएं ही करती हैं। गांव में दोरला आदिवासी जनजाति के लोग निवासरत हैं।

हर मंगलवार को मौत..

पिछले तीन सप्ताह तक गांव में शोक का माहौल था। तीनों हफ्ते मगलवार के दिन ही लोगों की मौत की भी अजब कहानी सामने आई है। पहले मंगलवार को सलवम मुत्ता की शरीर दर्द के चलते मौत हों गई। उसके बाद वाले मंगलवार को पांडरूम नरैया की मौत पैर और घुटने दर्द के चलते हुई। उसके बाद के मंगलवार को कुंजाम मुकेश की 3 महिने की बेटी की मौत अज्ञात कारणों से हो गई। जिसके बाद आने वाले मंगलवार से पहले इतवार को ही गांव के लोगों ने शक और अंधविश्वास के चलते एक परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। लेकिन महिने भर में हुई तीन मौतों के बाद भी स्वास्थ विभाग के कर्मियों ने इतकल गांव की ओर रुख नहीं किया। जबकि गांव से महज 4 किलोमीटर दूर ही बंढा गांव में अस्पताल है, जहां नर्स और डॉक्टर तैनात हैं।

जेनेटिकल प्रॉब्लम संभव

पड़ताल में एक बड़ी बात समाने आई है कि दोरला जनजाति में पारिवार के भीतर ही विवाह करने का चलन है। यानि परिवार के भीतर से ही वर वधु का चयन होता है और शादी कर दी जाती है। इससे वैज्ञानिक तौर पर यह भी कहा जा सकता है कि गांव में हो रही बच्चों की मौतों के पीछे जेनेटिकल प्रॉब्लम कारक हो सकती है।

गांव के लोगों ने पारिवारिक विवाह की बात बताई। गांव में ज्यादातर युवकों की शादी उनके रिश्तेदार यानि बहन की बेटी, मामा की बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों से हुई है। इसके मद्देनजर गांव में स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों पर प्राइमरी हेल्थ केयर सेवा प्रदाताओं को उचित शिक्षा और प्रशिक्षण देकर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों में अमूमन होने वाली सिज़ोफ्रेनिया, सिकालिन, निमोनिया जैसी बीमारियों से उन्हें बचा जा सके।

कुसुमकसा के पास चलती ट्रक में लगी आग

0

ब्रेकिंग न्यूज :- आज सुबह कुसुमकसा से लगी घ्रुवाटोला के पास चलती ट्रक में लगी आग । सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक भानुप्रतापपुर की गाड़ी बताई जा रही हैं।ट्रक ओवरस्पिट के चलते ट्रक 2 बार पलटी होने के कारण ट्रक में आग लग गई । आग इतनी हैं की ट्रक की आगे का  हिस्सा पूरी तरह से जल कर राख हो रही हैं ।इसके चलते ट्रक ड्रावर अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हो गया । घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई ।

बस्तर दशहरा के लिए सिरहासार भवन में सम्पन्न हुआ डेरी गड़ाई पूजा विधान

0
  •  सांसद महेश कश्यप और अधिकारी रहे मौजूद =

जगदलपुर ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के लिए डेरी गड़ाई पूजा विधान सोमवार को सिरहासार भवन में आस्था और श्रद्धा के साथ पूरे उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। बाजे-गाजे के साथ पारम्परिक विधि-विधान से डेरी गड़ाई रस्म अदा की गई।

इस मौके पर बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण मांझी और कमिश्नर डोमन सिंह, कलेक्टर हरिस एस,अपर कलेक्टर सीपी बघेल, तहसीलदार एवं सचिव बस्तर दशहरा समिति रुपेश मरकाम तथा मांझी, चालकी, मेम्बर मेम्बरीन, पुजारी, सेवादार एवं बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने डेरी गड़ाई पूजा विधान में श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS