City Media - Page 426 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 426

भाजपा सरकार में साजिश के तहत हो रहा है पत्रकारों का दमन: दीपक बैज

0
  • बस्तर के पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदनीय
  • बस्तर के पत्रकारों को आंध्र में गिरफ्तार किए जाने पर बिफरे प्रदेश पीसीसी चीफ

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार बप्पी राय, निशु त्रिवेदी, महेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह को आंध्रप्रदेश पुलिस द्वारा फर्जी मामले में गिरफ्तार किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार इन पत्रकारों की तत्काल रिहाई करवाए और उनके खिलाफ षडयंत्र रचकर झूठा मुकदमा दर्ज करने वाले थानेदार और माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश में माफियाओं का राज चलने लगा है। थानेदार माफियाओं के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं और जो पत्रकार इनके खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें झूठे मामलों में फंसाकर गिरफ्तार कराया जाता है। उनकी आवाज को दबाया, कुचला जाता है। भाजपा सरकार में पत्रकारों को सवाल पूछने से रोका जाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया था। साय सरकार बनते ही पत्रकार सुरक्षा कानून का मख़ौल उड़ाया जा रहा है। पत्रकार अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। पत्रकारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन पर है वही पत्रकारों को झूठे मामलों में फंसा रहे हैं। छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश सीमा में अंतर राष्ट्रीय रेत माफिया की कारगुजारी को उजागर करने वाले पत्रकारों को झूठे मामले में गिरफ्तार करवाया गया है।पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बस्तर ही नहीं पूरे प्रदेश में पत्रकारों के खिलाफ सरकारी तंत्र लगा हुआ है। जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकार और मीडिया संस्थानों को विज्ञापन बंद कर देने की धमकी दी जाती है। उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाए जाते हैं। भाजपा सरकार में रेत माफिया, कोल माफिया, शराब माफिया, गांजा तस्कर, ड्रग्स तस्कर, गौ तस्कर फल-फूल रहे हैं और उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले आम नागरिकों और पत्रकारों पर अत्याचार हो रहा है। यह सब भाजपा सरकार के संरक्षण में हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री बस्तर के इन चारों पत्रकरों को छुड़वाने तीन दिनों में अब तक कोई सार्थक पहल तक नहीं की जबकि आंध्रप्रदेश में एनडीए घटक दल चंद्रबाबू नायडू की सरकार है जिनकी बैसाखी के सहारे नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और भाजपा के साथ इनके संबंध भी मधुर हैं फिर क्यों बस्तर के निर्दोष पत्रकारों को छुड़वाने कोई पहल राज्य सरकार नहीं कर रही है?

हर-हर महादेव के जयकारे के साथ निकली कावड़ यात्रा, भक्तों ने किया जलाभिषेक

0
  •  शौण्डिक समाज द्वारा निकाली गई कावड़यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

  • भाजपा पदाधिकारियों व कांग्रेसियों ने एवं समाज प्रमुखों ने कावड़िया पर किया फूलवर्षा

जगदलपुर। बस्तर संभाग शौण्डिक समाज के तत्वाधान में भव्य कावड़यात्रा महादेव घाट े निकाली गई जहां सैकड़ों की संख्या में पुरूष कावड़ लेकर एवं महिलाएं कलश में जल लेकर धरमपुरा कंगोली स्थित सिद्धेश्वर गणपति शिवालय मंदिर पहुंचे और भगवान शिव को जलाभिषेक कर आर्शिवाद लिये। समाज के द्वारा भण्डारे का भी आयोजन किया गया जहां भक्तों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। कावड़ियों को भाजपा के पदाधिकारी एवं कांग्रेसियों ने सहित विभिन्न समाज के लोगों ने कावड़ियों का स्वागत कर पुष्पवर्षा किये।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शौण्डिक समाज के द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। वह यात्रा महादेव घाट से जल लेकर शहर के मुख्य मार्ग गोलबाजार दंतेश्वरी मंदिर, मिताली चौक, संजय बाजार, कांग्रेस भवन होते हुए हर-हर महादेव के जयकारे के साथ कावड़ियों ने शिवालय पहुंच किया जलाभिषेक।

कावड़ियों का विभिन्न समाज एवं राजनीतिक दलों ने जगह-जगह स्वागत भी किया। समाज के सदस्य नवीन गुप्ता ने बताया कि समाज के द्वारा विगत 7 वर्षो से कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है। इस आयोजन में समावर्ती राज्य ओड़िशा में निवासरत कोसागुमड़ा, कांटागांव, उमरकोट, सिंगसारी के समाज के लोग भाग लिया करते हैं। बस्तर जिले के करपावण्ड़, कोलावल, जैबेल, भानपुरी, केशरपाल, मुण्डागांव, बजावण्ड, कौड़ावण्ड, धनपुंजी, सेमरा, केशलूर, गरावण्ड, पण्डरीपानी सहित शहर भर से समाज के लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।

दल्ली राजहरा में कल साहित्यिक आयोजन

0
  •  आयोजन में शिरकत करेंगी कौशल्या देवी साय

दल्ली राजहरा हस्ताक्षर साहित्य समिति दल्ली राजहरा द्वारा 13 अगस्त को नगर के माथुर सिनेप्लेक्स में सुबह 10 बजे से साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय होंगी। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिरोमणि माथुर की कृतियां कहानी संग्रह राहें, चलें गगन के पार और लाएं स्वर्ग धरा पर, मुंबई के साहित्यकार इंद्र बहादुर सिंह पवई की कृति भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में हासिये का समाज -सन्दर्भ चलें गगन के पार और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा को डॉ. शिरोमणि माथुर का प्रदेय का विमोचन होगा। इसके बाद कवि सम्मेलन होगा। समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज, डॉ. इंद्र बहादुर सिंह मुंबई, देवलाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा छग, इदरीश गांधी अध्यक्ष उर्दू अकादमी छग, मोहन प्रसाद चतुर्वेदी वरिष्ठ साहित्यकार गुरुर, दादूलाल जोशी वरिष्ठ साहित्यकार राजनांदगांव, सुमीत जैन एमडी देव माइनिंग दल्ली राजहरा, जीआर रावटे चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग बस्तर जोन, पीयूष सोनी पूर्व मंत्री प्रतिनिधि व छगन साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा होंगे। अंचल के युवा समाजसेवी एवं साहित्य प्रेमी आशुतोष माथुर ने नगर एवं क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

एटीएम एक्सचेंज गिरोह के 03 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

0

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग,  पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर.भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रहे एटीएम एक्सचेंज गिरोह को पकड़ने में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

एटीएम मशीन से पैसा निकालने के मदद के नाम पर करते है ठगी पूर्व में राजनांदगांव, कवर्धा, राजनांदगांव, सरगुजा, कोरबा, दुर्ग में कर चुके है ठगी,

आरोपी सिवनी, बिजनौर के केस में काट चुके है जेल ।

तीनो आरोपी मूलतः उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश के निवासी है। तीनो एक साथ मो.सा. में घुमघुम कर करते है छलपूर्वक ठगी

पंजाब नेशनल बैंक एटीएम बस स्टैण्ड व यूको बैंक गंजपारा बालोद में मिला आरोपियों का सीसीटीवी फूटेज

थाना बालोद पुलिस के द्वारा पुरूर के पास धमतरी पुलिस के सहयोग से पकड़ा तीनो जाल साजियों को ।

 

असाडू राम दुग्गा पिता  जयलाल दुग्गा वार्ड क्रमांक-15 भानुप्रतापपुर जिला कांकेर (छ.ग.) द्वारा लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 08.08.2024 को लगभग 01ः00 से 01ः30 बजे के बीच इनकी बेटी सविता मरकाम खाता नम्बर 42730024609 के ए.टी.एम. कार्ड से पैसा निकालने यूको बैंक का ए.टी.एम लेकर गया था, ए.टी.एम. से 6000 रू निकालने के समय बिजली चले जाने से ए.टी.एम बंद हो गया और कार्ड फंस गया, तभी दो अनजान व्यक्ति द्वारा मदद करने के नाम से ए.टी.एम. कार्ड को बदलकर किसी अंजान महिला मालती सुरेष यादव एटीएम कार्ड नम्बर 4591560339662074 को देकर एटीएम से करहीभदर ग्रामीण बैंक से आहरण किया गया है दिनांक 08.08.2024 को 6,000 रू, 7000 रू, 10,000 रू एवं 3,000 रू कुल 26,000 रू निकाल लिये है आवेदन पर प्रथम दृष्टया अपराध का घटित होना पाये जाने से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 418/24 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। दीपक कुमार करपाल पिता अमरसिंह करपाल उम्र 34 वर्ष साकिन सुवरबोड़ थाना व जिला बालोद द्वारा लिखित आवेदन पेष किया कि दिनांक 12.05.2024 को मेरी बुआ नीर बाई भुआर्य का स्वास्थ खराब होने से उपचार हेतु पैसो की आवश्यकता होने पर बुआ ने एटीएम से पैसा निकालने बोला तब मै करीबन 06ः00 बजे बस स्टैण्ड के सामने पुरूषोत्तम पेट्रोल पंप स्थित पंजाब नेषनल बैंक एटीएम से पैसा निकालने गया था, एटीएम में थोड़ा सर्वर प्राब्लम होने के कारण एटीएम से पैसा नही निकल रहा था उसी समय दो व्यक्ति एटीएम में प्रवेश किया उसमें से एक व्यक्ति ने मै पैसा निकाल देता हूं।

करके मेरे एटीएम को मशीन से निकाल लिया, फिर पैसा निकालने लिए एटीएम को पुनः मशीन में डाला और सर्वर बोलकर निकल गया, मै पैसा निकालने का प्रयास किया किन्तु पैसा नही निकला, मै अपने बुआ को एटीएम वापस किया और घर सुवरबोड़ चला गया, दूसरे दिन दिनांक 13.05.2024 को मेरी बुआ नीर बाई मुझे फोनकर बतायी कि मेरे खाते से 10,000, 10,000, 10,000, 2000 रू चार किस्तो में कुल 32000 रू का आहरण किया गया है। तब मै बुआ के घर सिंचाई कालोनी बालोद आ गया, और एटीएम को देखा जिसका नम्बर 6522940786434434 था, उक्त दोनो अज्ञात आरोपियों द्वारा एटीएम बदलकर 32000 रू का धोखाधड़ी कर आहरण करने की लिखित षिकायत पर प्रथम दृष्टया अपराध का घटित होना पाये जाने से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 419/24 धारा 420, 34 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

दीगर जिलाः- 03. अपराध 98/2024 धारा 420 भादवि थाना छुईखदान जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई

04. अपराध 76/2024 धारा 420,34 भादवि थाना गंडई जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई

व अन्य जिलो में कैसे की गई गिरफ्तारी/कब कहां किये एटीएम एक्सचेंज कर ठगी प्रथम सूचना दर्ज करने उपरांत पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज दुर्ग व पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर. भगत के निर्देषन पर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद  अशोक जोषी एवं एसडीओपी बालोद  देवांष सिंह राठौर के नेतृत्व पर्यवेक्षण में थाना बालोद प्रभारी  रविषंकर पाण्डेय के द्वारा तत्काल दो विशेष टीम बनाकर गुण्डरदेही धमतरी रोड की ओर स.उ.नि दुलारूराम भांडेकर की टीम व स.उ.नि देवनाथ ठाकुर की टीम को धमतरी की ओर रवाना किया गया। रवाना हुई टीम के द्वारा सीसीटीवी फूटेज देखते आगे बढ़ रहे थे जो संदेही आरोपियों की धमतरी की ओर जाना पता चलने पर धमतरी तक पुलिस थाना प्रभारियों को मिली फूटेज को भेजा गया व धमतरी की ओर रवाना इस दौरान 12.08.24 मुखबिर को मुखबिर से सूचना मिला की पुरूर बस स्टैण्ड के पास तीन लोग एटीएम के आसपास देख रहे दो तीन एटीएम के पास जा जाकर रेकी कर रहे है साथ में थैला रखे है कि सूचना पर तत्काल दोनो टीम थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में जाकर घेराबंदी कर पकड़ी गई। पकड़े गये आरोपियों से पुछताछ करने पर बताये कि तीनो एक दो वर्ष आपस में संपर्क होने से तीनो एटीएम बदली कर ठगी करने का प्लान बनाये थे, और छत्तीसगढ़ मोटर सायकल क्रमांक यूपी 80 डी.क्यू 1235 से आकर तीनोे मिलकर एटीएम बदली कर लोगो के पैसा निकालने का काम करते है। और आगे जाकर पैसा निकाल लेते है। तीनो मिलकर बालोद, कवर्धा, राजनांदगांव, सरगुजा, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, जिलों में भी जाकर 03-04 बार एटीएम एक्सचेंज कर फ्राड कर चुके है। कई लोगो को अपना एटीएम एक्सचेंज फ्राड कर षिकार कर चुके है। आरोपियों को दिनांक 12.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

आरोपियों से की गई जप्तीः

01. विभिन्न बैकों के 142 नग एटीएम कार्ड (लोगो को एटीएम बदली करने में प्रयोग हेतु)

02. एक नग मोटर सायकल

03. कुल नगदी रकम- 27,500 रू

04. पर्स एवं 05 नग मोबाइल

05. एक एटीएम स्वीप मशीन

आरोपियों का नाम

01 जसप्रीत सिंह गुजराल पिता धरमपाल सिंह गुजराल जाति सिक्ख उम्र 42 वर्ष साकिन फ्लैट ई 501 अपर्णा अपार्टमेंट मौजा सुनारी थाना सिकन्दरा जिला आगरा उत्तरप्रदेश

02 शंकर सिंह चौहान पिता बिरेन्द्र सिंह चौहान जाति ठाकुर उम्र 37 वर्ष साकिन धौलपुर थाना केातवाली धौलपुर राजस्थान

03 राजा वर्मा पिता दिनेश चंद वर्मा जाति लोधी उम्र 39 साकिन हाउस नं. 1113 द्वारका नगर वार्ड जबलपुर

थाना व जिला जबलपुर म.प्र.पुलिस अधिकारी/कर्मचारी जिनकी सराहनीय भूमिका रही- निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय थाना प्रभारी बालोद, स.उ.निरी दुलारू राम भांडेकर, स.उ.निरी देवनाथ ठाकुर, प्र.आर. 1712 मनोज निर्मलकर, आरक्षक 36 मोहन कोकिला, आरक्षक 208 अविनाश सिंह, आरक्षक 1948 बनवाली साहू, आरक्षक 457 भुपेश साहू, धमतरी पुलिस- निरीक्षक राजेष मरई, प्र.आर. दिनेश तुरकाने, आरक्षक कुलदीप राजपुत, साजिद अली, दुगेशवर साहूसायबर सेल बालोद- आरक्षक- मिथलेश यादव, आरक्षक संदीप यादव,

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज कावड़ियों के बीच पहुंचे अमरकंटक

0
  • कांवड़ियों को परोसा भोजन और साथ बैठकर ग्रहण भी किया
  • शर्मा ने कराई कावड़ियों के लिए भोरमदेव से अमरकंटक तक विशेष व्यवस्था

रायपुरउप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्वयं कांवड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कांवड़ियों को भोजन का वितरण भी किया और उनके साथ पवित्र सावन माह की इस महत्वपूर्ण यात्रा में भागीदारी की।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कल सुबह अमरकंटक में नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किमी लंबी कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि भक्तगणों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उप मुख्यमंत्री शर्मा के निर्देशानुसार कांवड़ियों के लिए 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिनमें 4 पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल है। पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं, ताकि कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।कांवड़ियों के लिए 20 से अधिक स्थानों पर ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। जिसमें दाल-भात, सब्जी, मिठाई, खीर, पुड़ी और हलवा का समावेश है। इन व्यवस्थाओं की निगरानी में बोलबम समन्वय समिति और स्थानीय अधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारे लिए कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। सावन माह के इस पवित्र अवसर पर हमने सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं ताकि सभी भक्तजन बिना किसी कठिनाई के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

पारंपरिक चिकित्सक को प्रमाण पत्र का हुआ वितरण-

0

बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के कुसुमकसा ग्राम पंचायत में आज दिन सोमवार को कुशल पारंपरिक चिकित्सको के बीच प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य  संजय बैस एवं सरपंच शिवराम सिंन्द्रामें, पंच सदस्य नितिन जैन के उपस्तिथि में प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मिथलेश देशमुख(पिरामल फॉउंडेशन) ने बताया कि यह प्रमाण पत्र पारम्परिक ज्ञान को संरक्षित एवं सजोने का प्रयास है। यह प्रमाण पत्र भारत सरकार के स्वैक्षिक प्रमाण पत्र योजना के अंतर्गत किया जाता है। जिसमे क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया एवं उसके अधिकृत निकाय ट्रांस डिस्प्लनीर युनिवर्सिटी, बैंगलोर के द्वारा मूल्याकन किया गया है। जिसमे वैद्यों का मौखिक परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा, सत्यापन करने

के पश्चात उत्तीर्ण होने पर प्रदान किया जाता है। प्रमाण पत्र वितरण करते हुए माननीय जनपद पंचायत सदस्य जी ने बताया कि यह ज्ञान पारम्परिक रूप से चलते आ रही है, और इसको संजो कर रखना हमारी एवं आने वाली पीढी को रखने की जिम्मेदारी है। पीरामल फाउंडेशन के प्रमाणित करने के प्रयास सराहनीय है एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही इस अवसर सरपंच शिवराम सिन्द्रमे जी ने कहा कि यह प्रमाणपत्र वैध लोगों को कानूनी रूप से सहायक रहेगा एवम उन्हें स्वंतंत्र रूप से कार्य करने में सहायक होगा । इस प्रमाण पत्र वितरण समारोह में कुल 9 वैद्यों को प्रमाणपत्र माननीय जनपद सदस्य जी व सरपंच , पंच के द्वारा वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद पंचायत सदस्य संजय बैस एवं सरपंच श्री शिवराम सिंन्द्रामें, पंच सदस्य नितिन जैन , सचिव नेम सिंग आलेंद्र ,एवं पंचायत के सदस्य, वरिष्ठ सदस्यगण एवं पिरामल फाउंडेशन से लीलेश्वर कुमार (DPO) मिथलेश देशमुख,(DPC), शिवानंद मद्धेशिया, चेतन यादव, आकाश यादव, उन्नति साव एवं समस्त वैद्यराज की उपस्थित रहे।

भूपेश बघेल के पिताजी का सलाहकार रहा है गिरफ्तार नक्सल एजेंट, सांसद संतोष पांडेय का बड़ा आरोप

0
  • सांसद पाण्डेय के इस बयान से मची सनसनी

अर्जुन झा-

जगदलपुर राजनांदगांव पुलिस रेंज में पकड़े गए बस्तर संभाग के नक्सलियों और उनके एक एजेंट में से एक को राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिवंगत पिता नंदकुमार बघेल का सलाहकार बताया है।

छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर- अंबागढ़, चौकी जिले में 4 नक्सलियों समेत 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नक्सलियों के लिए लेव्ही वसूलने का काम करते रहे हैं और उनके पास से एक करोड़ के मनी ट्रेल का भी खुलासा हुआ है। इसको लेकर राजनांदगाव के सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि गिरफ्तार नक्सली विवेक सिंह स्व. नंदकुमार बघेल का सलाहकार रहा है। यहां तक कि नक्सलियों के साथ 7 लाख रुपए के लेनदेन की जानकारी भी सामने आई है। इससे स्पष्ट है कि नंदकुमार बघेल के नक्सलियों से संबंध थे और वे मोहला- मानपुर के अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर बैठकें लेते थे। संतोष पाण्डेय ने पूछा है – अब भूपेश बघेल बताएं यह रिश्ता क्या कहलाता है?

एक करोड़ का मनी ट्रेल खुलासा

मोहला, मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सलियों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। शनिवार को पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास वसूली के मनी ट्रेल का खुलासा भी किया गया है। जिसमें उइन्होंने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा लेव्ही वसूल कर नक्सलियों तक पहुंचाई थी। इन्हीं पैसों से आरोपी सूरजू राम टेकाम के लिए फ्लाईट टिकिट बुक करने और नक्सलियों को सामान सप्लाई करने का काम किया जाता था। मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सुरजू राम टेकाम माओवादी संगठन के प्रचार- प्रसार के लिए और अपने नेटवर्क को आगे बढ़ाने के लिए लगातार शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर रहा था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा पर्दे के पीछे से प्रायोजित ऑपरेशन कगार, कार्पोरेटीकरण, सैनिकीकरण के विरोध में 23 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें शामिल होने के लिए सरजू राम टेकाम 22 मार्च को फ्लाईट के जरिए रायपुर से दिल्ली गया था। दिल्ली जाने के लिए फ्लाईट टिकिट नक्सलियों द्वारा लेव्ही से प्राप्त पैसों से सुरजू राम टेकाम और सोनाराम फरसा के लिए बुक कराई गई थी।वहीं सोनाराम फरसा को सुरजू राम टेकाम द्वारा उसे दिल्ली जाने के लिए लेव्ही से मिले पैसों में से कुछ पैसे भेजने के लिए कहा और साथ में चलने के लिए भी कहा। तब सोनाराम फरसा ने ठेकेदार से प्राप्त पैसों में से अपने खाते से सुरजू राम टेकाम के बताए खाते पर पैसे भेजे। तब सुरजू राम टेकाम ने उस अकाउंट से फ्लाईट टिकिट बुक करने के लिए विवेक सिंह को पैसे भिजवाए। विवेक सिंह द्वारा सूरजू राम टेकाम के कहने पर नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को लगातार अलग- अलग माध्यम से सहयोग किया जा रहा था और ये लगातार एक- दूसरे से संपर्क में थे।

तेंदूपत्ता ठेकेदारों से वसूली

नक्सलियों द्वारा बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में तेंदूपत्ता ठेकेदारों को जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा और राजेंद्र कड़ती के माध्यम से लेव्ही वसूली की जा रही थी। इन चारों को वर्ष 2022 में एक करोड़ रुपए लेव्ही वसूलने का टारगेट दिया गया था। जिसके लिए भैरमगढ़ क्षेत्र में तेंदूपत्ता ठेकेदार से जंगल क्षेत्र में काम करने के एवज में नक्सलियों ने सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा और राजेंद्र कड़ती की सहायता से ठेकेदार को जान-माल नुकसान पहुंचाने का धमकी देकर करोड़ो रुपयों की लेव्ही वसूली किए। वहीं सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा, राजेंद्र कड़ती ने अपने बैंक अकाउंट के माध्यम से लेव्ही के तकरीबन 60 लाख रुपए प्राप्त किए और बाद में बैंक से नगदी निकालकर नक्सलियों को पहुंचाने का कार्य करते थे। राजेंद्र कड़ती का बड़ा भाई मोहन कड़ती कुख्यात नक्सली कमांडर भैरमगढ़ क्षेत्र का है। ये सभी लोग कई सालों से नक्सलियों से मिलकर ठेकेदारों से लेव्ही वसूली, नक्सलियों को राशन, दवाई और अन्य जरूरत की सामाग्री का सप्लाई कर रहे थे। इस मामले में भैरमगढ़ क्षेत्र के निवासी सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा और राजेंद्र कड़ती ने ठेकेदार से नक्सलियों के लिए लेव्ही वसूली ऑनलाइन की और बैंक से निकालकर पैसे नक्सलियों तक पहुंचाए। नक्सलियों के सहयोगियों द्वारा माओवादियों के आदेश पर शहरी नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए नक्सल संगठन के शहरी सदस्यों की यात्रा और अन्य खर्चों के लिए आनलाईन पैसे ट्रासफर करते थे। जिसके तहत सूरजू राम टेकाम की दिल्ली यात्रा के लिए लेव्ही के पैसों का उपयोग किया गया। फ़िलहाल इस मामले में जांच जारी है और आगे और भी संलिप्तता की जानकारी के लिए फायनेंशियल ट्रेल, इलेक्ट्रानिक और अन्य दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है।

ये किए गए हैं गिरफ्तार

गिरफ्तार लोगों में सोनाराम फरसा पिता स्व. पांडूराम उम्र 28 वर्ष पंचायत बिरियाभूमि आदवाड़ा थाना जांगला जिला बीजापुर, विजय जुर्री पिता स्व. संतूराम जुर्री उम्र 32 वर्ष मरकापाल ग्राम पंचायत बांगोली थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, रामलाल करमा पिता तुपाराम करमा उम्र 35 वर्ष ग्राम बांगोली थाना बांगापाल बीजापुर, राजेंद्र कड़ती पिता स्व. बुगुर कड़ती उम्र 30 वर्ष ग्राम डेगमेटा ग्राम पंचायत फुलगट्टा थाना मिरतुर जिला बीजापुर और विवेक सिंह पिता राम सुशील सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम मानपुर जिला मोहला, मानपुर- अंबागढ़, चौकी वर्तमान पता अर्जुन वेली सड्डू थाना विधानसभा रायपुर शामिल हैं। इस नक्सल विरोधी अभियान को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव दीपक झा के निर्देशन एवं जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) डीसी पटेल के दिशा निर्देश में एसडीओपी मयंक तिवारी और विभिन्न थानों की टीम ने अंजाम दिया।

नागाराम के पूर्व सरपंच की नक्सलियों ने कर दी हत्या

0
  •  पुलिस के लिए मुखबिरी के आरोप में रेंत दिया गला
  • नक्सलियों की चेतावनी से डरी महिला ने लगाई फांसी

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के ग्राम नागाराम में नक्सलियों ने रविवार देर शाम पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए पूर्व सरपंच हेमला सुकलाल की हत्या कर दी। वहीं एक अन्य हैरतअंगेज घटना में नक्सलियों की चेतावनी से भयभीत एक महिला हेमला सन्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले की पुलिस द्वारा तस्दीक की जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार को रात करीब 8-9 बजे के बीच आधा दर्जन से भी ज्यादा नक्सलियों ने नागाराम के पूर्व सरपंच 55 वर्षीय हेमला सुकलाल की गला रेंतकर हत्या कर दी। सुकलाल की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की केरलापाल एरिया कमेटी ने ली है। हत्या करने वाले नक्सलियों ने घटना स्थल के आसपास पर्चा फेंककर सुकलाल पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है और इसी वजह से उसे मौत की सजा देने की बात कही है। उधर एक सनसनीखेज घटना में

नक्सलियों की चेतावनी से भयभीत एक महिला हेमला सन्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुकमा पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सलवा जुडूम का हवाला देते हुए एक निर्दोष ग्रामीण की नक्सलियों की केरलापाल एरिया कमेटी के नक्सलियों द्वारा हेमला सुकलाल हत्या की गई है। प्रकरण मे नक्सलियों क़े विरुद्ध हत्या का अपराध थाना चिंतलनार में पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण की पुलिस विवेचना जारी है।

अब दिल से होही दिल के गोठ अपन बोली भाखा में

0
  •  हल्बी गोंडी बोली में दक्ष होंगे गृहमंत्री विजय शर्मा
  • गोंडी बोलने वाले बस्तरिहा शिक्षक से लेंगे प्रशिक्षण
  • माओवाद से लड़ने लोगों के मर्म को समझने पहल

अर्जुन झा-

जगदलपुर अपने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी अजब गजब अंदाज वाले हैं। कभी वे अपनी जान की परवाह न करते हुए सीधे नक्सलियों की मांद में घुस

जाते हैं, तो कभी धुर नक्सल प्रभावित किसी गांव में जाकर वहां के लोगों के साथ बैठ उनका दुख दर्द साझा करने लग जाते हैं और कभी नक्सलियों के समक्ष वार्ता की भी पेशकश रख देते हैं। उनका यह अजब गजब अंदाज सभी को भाने लगा है। अब तो शर्मा जी से जुड़ी एक और बड़ी ही निराली खबर सामने आई है कि वे गोंडी हल्बी बोली में पारंगत होने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बस्तर से ट्यूटर भी बुलवाए हैं। ऐसे में आपके मन में यह विचार उठ रहे होंगे कि शर्मा जी के निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा में तो बैगा आदिवासी ज्यादा हैं, फिर भला उन्हें हल्बा गोंड़ आदिवासियों की बोली सीखने की क्या जरूरत? तो हम आपको बता दें कि विजय शर्मा गृहमंत्री के साथ साथ बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। बस्तर संभाग नक्सल समस्या से सर्वाधिक प्रभावित है और यहां हल्बा, गोंड़, भतरा आदिवासी ज्यादा हैं। दरअसल विजय शर्मा इन आदिवासियों के दिल की बात को उनकी ही बोली भाषा में दिल से समझना चाहते हैं।

आदिवासियों का दर्द समझने के लिए बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री व छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने गोंडी भाषा सीखने के लिए बस्तर से एक गोंडी भाषा सिखाने वाले शिक्षक को हायर किया है। यह शिक्षक राजधानी रायपुर में रहकर गृहमंत्री विजय शर्मा को गोंडी भाषा की बारीकियों से अवगत कराएंगे। प्रभारी मंत्री विजय शर्मा तब सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने गृहमंत्री का कार्यभार सम्हालते ही सीधे बस्तर संभाग के अति नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिलों के अंदरूनी इलाकों में अपने कदम रखे थे। नक्सली हमले के बाद सुरक्षा बलों के कैंप में पहुंचकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवानों की हौसला अफजाई की, उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ पूरी शिद्दत से खड़ी है। यही नहीं विजय शर्मा धुर नक्सलग्रस्त गांव में भी जा धमके और एक ग्रामीण की झोपड़ी के द्वार पर बैठकर उन्होंने गांव वालों के दुख दर्द को करीब से देखने, सुनने और समझने की कोशिश की थी। तब कुछ भाषागत कठिनाई उनके समक्ष आई थी। उस दौरान श्री शर्मा गांव के लोगों को अपना निजी मोबइल फोन नंबर देकर आए थे और कहा था कि किसी भी तरह की दिक्कत या समस्या आए तो मुझे फोन करना। श्री शर्मा के रायपुर लौटने के चंद घंटे बाद उस गांव के किसी युवक ने विजय शर्मा को फोन कर बिजली की समस्या से अवगत कराया था। तब श्री शर्मा ने तुरंत विद्युत कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को तलब कर गांव की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश दिए थे। दो दिन बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने उस युवक को खुद फोन लगाकर बिजली बहाली होने या न होने बाबत जानकारी ली थी। गृहमंत्री विजय शर्मा की इस संवेदनशीलता ने पूरे गांव का दिल जीत लिया। अब श्री शर्मा पूरे बस्तर का दिल जीतने की कवायद में लग गए हैं और यह तभी संभव है जब आम बस्तरिहा बोली भाषा में बस्तर के लोगों का दिल टटोला जाए। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विजय शर्मा गोंडी हल्बी बोली सीख रहे हैं। बस्तरवासियों के दर्द को समझने के लिए खालिस बस्तरिहा रंग में रंग जाने की जरूरत है और इसके लिए प्रभारी मंत्री विजय शर्मा गोंडी भाषा सीखने की कोशिश कर रहें हैं जिसे सीधे तौर पर उनका सराहनीय प्रयास ही कहा जाना चाहिए। ज्ञात हो कि बस्तर माओवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित है और इसमें आदिवासी ही पिस रहे हैं और आदिवासियों की बड़ी आबादी कोया जिसे गोंड भी कहा जाता है वह कुछ ज्यादा ही प्रताड़ित है। माओवादियों का शिकार कोया समुदाय के लोग हो रहे हैं। कोया समाज के नेता भी दो भागों में विभक्त हैं, जिनके अपने -अपने दावे प्रतिदावे हैं। लेकिन कोया आदिवासियों की भावनाओं को जमीनी स्तर पर समझने की कोशिश नहीं की जा रही है। सरल शब्दों में उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश नहीं की जा रही है। जिससे सात दशकों से यह मामला अब तक सुलझ नहीं पाया है।

वक्फ संशोधन कानून से देश के मुसलमानों का भला होगा : नदीम बडगुजर

0

दल्ली राजहरा भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नदीम बडगुजर ने केन्द्र की एन.डी.ए. सरकार द्वारा वक्फ अधिनियम में किये गये संशोधन का स्वागत करते हुए कहा कि, यह कानून देश के गरीब मुसलमानों को न्याय देने वाला कानून है। वक्फ एक्ट में संशोधन एवं सुधार समय समय के अनुसार होते रहना चाहिये, वतर्मान में जो विसंगतिया थी उसे दूर किये जाने के लिये यह कानून लाया जा रहा है, जिसके लिए हम माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं एन.डी.ए. सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस कानून का स्वागत करते है। नदीम ने कहा कि वक्फ बोर्ड गरीब मुसलमानों के उत्थान एवं कल्याण के लिये बनाया गया है लेकिन वक्फ बोर्ड के एक्ट की शक्तियों का सिर्फ दुरूपयोग ही हो रहा है जिससे देश के संघराज्य एवं राज्य वक्फ बोडों अधिकार व शक्तियां प्रदान करने को प्राप्त असीमित अधिकार एवं शक्तियों की के कारण यह मजहबी जमींदारी, भ्रष्टाचार एवं भूमाफियाओ को संरक्षण दे रहा है। वतर्मांन में जो वक्फ

एक्ट है वो पूरी तरह से निरंकुश है और इससे आम मुसलमानों को कोई फायदा नही हो रहा है। संशोधित वक्फ कानून में जमींदारी की दादागिरी तथा भूमाफिया एवं अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसने वाला कानून है। वक्फ संपत्तीयों के मामलों में शासन को वाला कानून है। नदीम बडगुजर ने आगे कहा कि वक्फ अधिनियम की धारा 09 एवं 14 में बदलाव से बोर्ड और अधिक सशक्त एवं प्रभावशील होगा, वक्फ संपत्ती का पंजीयन सत्यापन से होगा जिससे वक्फ कानून 2013 के दुरूपयोग को रोका जा सकेंगा। कलेक्टर को वक्फ संपत्ति के मामले में शामिल किये जाने से वक्फ बोर्ड का कार्य और अधिक प्रभावशील होगा। नये संशोधन कानून से मुस्लिम समाज के गरीब, तलाकशुदा, विधवा के सामाजिक आर्िक एवं शैक्षणिक विकास के लिये वक्फ बोर्ड कार्य कर सकेगा। पूर्व में भी कॉग्रेस सरकार द्वारा वक्फ एक्ट में समय समय पर संशोधन हुआ है। वक्फ बोर्ड के पास 8.7 लाख करोड़ की संपत्ती, 9.4 लाख एकड़ के लगभंग जमीन है। इसका सदुपयोग होने से निः:संदेह देश के गरीब मुस्लिम समाज को सीधा फायदा होगा व उनकी शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS