City Media - Page 459 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 459

गाड़ी रोककर लूट करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

0
  • पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी बालोद के नेतृत्व में बालोद पुलिस को मिली सफलता लूट के 03 आरोपी गिरफ्तार।
  • थाना बालोद क्षेत्र के दैहान जंगल के पास ट्रक को रोक कर प्रार्थी से मोबाईल और पैसे लूट कर आरोपी द्वारा चाकू से किया गया था हमला।
  • अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल एवं थाना बालोद से बनाये थे विशेष टीम।
  • त्रिनयन एप से मिली विशेष सफ़लता
  • सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों का शिनाख्त।

 

दिनांक 29.06.2024 को दोपहर 12ः30 को प्रार्थी राजभान साकेत पिता स्व. श्री मयकू प्रसाद साकेत उम्र 47 साल निवासी कतरा थाना गढ. जिला रिवा म.प्र. हाल ट्रक ड्रावयर गिधाली दल्लीराजरा जिला बालोद ट्रक लेकर धमतरी से दल्लीराजरा जा रहा था कि बालोद दैहान जंगल के पास तीन व्यक्ति उसके ट्रक के सामने अपने मोटरसायकल को लगाकर उसे रोके और उसके ट्रक में चढकर उसके साथ मारपीट करने लगे और उसके जेब में रखे 1550 रूपये एवं टेक्नो कंपनी का मोबाईल लूट लिए उसी दौरान उसमें से एक व्यक्ति चाकू निकाल कर उसके गले के पास हमला कर दिया। प्रार्थी घबराकर ट्रक लेकर वंहा से कुसुमकसा गया जंहा कुछ लोग खून से लथपथ उसे जिला अस्पताल बालोद भर्ती कराया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 346/2024 धारा 394 34,भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक,  एस आर भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद  देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम बना कर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु टीम बनाकर विवेचना में लगाया गया। टीम द्वारा घटना स्थल से बालोद टाउन के देशी शराब दुकान, पेट्रोल पंप अन्य स्थानो का त्रिनयन एप की मदद से 25 से 30 सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर संदेहियो के हुलिया के आधार पर प्रार्थी को दिखाया गया जिसमे आरोपियो की पहचान हई जिससे टीम द्वारा 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर आज दिनांक को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपियो के कब्जे से 01 नग मोटरसायकल , एक नग लोहे का बटन चाकू,, नगदी लूट का रकम 750 रूपये बरामद किया।

आरोपियों के नाम पताः- 

1. निरज धु्रवे पिता चतुरसिंह धु्रवे उम्र 26 वर्ष पता-रोशन नगर वार्ड 20 बालोद पाररास थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग)

2. मनीष कुमार यादव पिता राजेन्द्र यादव उम्र 19 वर्ष पता-वार्ड क्र 12 गंजपारा दषौदी तालाब बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग)

3. प्रशांत सोनी उर्फ चीकू मोनू पिता रमेंश सोनी उम्र 30 वर्ष पता- मरार पारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग)

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में विशेष भूमिकाः-

थाना बालोद – थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रवि पाण्डेय,, उ0नि0 श्रीमति कमला यादव, स0उ0नि धरम भूआर्य ,प्रधान आरक्षक हरिषचंद सिन्हा,,आरक्षक भोप सिंह साहू, मोहन कोकिला, वेदप्रकाश भुआर्य ,ठनेष टेमार्य, लोकेश, की सराहनीय भूमिका रही है।

सायबर सेल टीम:- सायबर सेल प्रभारी उ0नि0 जोगेन्द्र साहू, आरक्षक पूरन देंवागन ,आरक्षक विपिन गुप्ता आरक्षक आकाश दुबे की सराहनीय भूमिका रही है ।

भगवान महादेव का चित्र दिखाकर भूपेश को ‘महादेव’ के जाल में फंसा दिया राहुल गांधी ने, गजब धोया संतोष पाण्डेय ने

0
  • महादेव एप सट्टा मामले में भूपेश बघेल की लिप्तता याद दिलाई सांसद पांडेय ने
  • कहा – सट्टे की आड़ में गटक गए 6 हजार करोड़
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप मामले की गूंज लोकसभा में भी सुनाई दी। इस मामले को लेकर राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय ने जहां राहुल गांधी की गजब धुलाई कर दिया वहीं बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तथाकथित काला चिट्ठा खोलकर रख दिया। दरअसल विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले सदन में देवों के देव भगवान महादेव का चित्र दिखाते हुए हिंदुओं और भाजपा के लोगों को हिंसक बताते हुए कहा था कि देश में ये लोग हिंसा भड़काते हैं। राहुल गांधी के इस बयान से संसद में तो बवाल मचा ही, देशभर में आक्रोश के हालात देखे जा रहे हैं। लोकसभा में राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय तो राहुल गांधी को तो नसीहत दी ही, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। संतोष पाण्डेय ने कहा – राहुल जी आप जिन महादेव की तस्वीर दिखा रहे हैं,

वो हम सबके आराध्य हैं।पूरी सृष्टि में उनकी सत्ता चलती है, मगर आपके मुख्यमंत्री ने तो महादेव सट्टा वालों का संरक्षक बनकर छह हजार करोड़ रुपए कमा लिए। आप क्या हमें महादेव जी की तस्वीर दिखा रहे हैं। अपने मुख्यमंत्री की करतूत देखिए, जिनकी वजह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बंठाधार हो गया है। हिंदू समाज और भाजपा को हिंसावादी कहे जाने पर भी सांसद संतोष पाण्डेय ने राहुल गांधी को खूब सुनाई। उन्होंने कहा कि हिंदू तो उदार और विनम्र होते हैं सबको साथ लेकर चलते हैं। हिंदू सनातन धर्मग्रंथ भी हमें सदभाव और अहिंसा का पाठ पढ़ाते हैं। आप हिंदुओं को बदनाम मत कीजिए। हिंसक तो उस तथाकथित शांतिदूत समाज के लोग हैं जो माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धांलुओं की जान ले लेते हैं, राजस्थान के टेलर कन्हैया का सिर कलम कर देते हैं। हम सौ करोड़ हिंदुओं को भगवान अमरनाथ के दर्शन के लिए सेना और पुलिस की मदद लेनी पड़ती है। जरा उनके बारे में भी तो बोलकर देखिए राहुल जी, आप नहीं बोल पाएंगे, आपके मुंह में दहीजम जाएगा। सांसद संतोष पाण्डेय ने सदन में राहुल गांधी और भूपेश बघेल की बखिया उधेड़ कर रख दी।

हार के जिम्मेदार भूपेश
लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के लिए सिर्फ कांग्रेसी ही नहीं भाजपाई भी भूपेश बघेल को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय ने लोकसभा ने भूपेश बघेल का नाम लिए बगैर पुरजोर अंदाज में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को पूर्व मुख्यमंत्री ने ही डुबोया है। महादेव सट्टा, कोयला घोटाला, शराब घोटाला जैसे बड़े कांड पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में हुए, जो कांग्रेस की हार के कारण बने हैं। वहीं दूसरी ओर पूरे छत्तीसगढ़ के बड़े कांग्रेस नेता भी हार के लिए भूपेश बघेल को दोषी करार दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ आई कांग्रेस की फैक्ट फाइडिंग कमेटी के सामने भूपेश बघेल, कवासी लखमा समेत कुछ अन्य नेताओं की करतूतों की शिकायतों की झड़ी लग गई है।

जगरगुंडा थाना क्षेत्र से 9 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

0
  • पुलिस वाहन पर आईईडी विस्फोट में शामिल रहे हैं चार नक्सली
  • फोर्स पर फायरिंग करने वाले 5 नक्सली भी अरेस्ट
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में नौ नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। सभी नक्सली सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें से चार लोग सुरक्षा बलों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट में शामिल रहे हैं। इस घटना में दो जवान शहीद हो गए थे। वहीं पांच नक्सली सर्चिंग में निकली पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने में शामिल रहे हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    सुंदरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, आंनद सिंह राजपुरोहित उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्गदर्शन एवं सुकमा के एसपी किरण चव्हाण, राकेश चंद्र शुक्ल कमांडेंट 150वीं वाहिनी सीआरपीएफ, अमित चौधरी कमांडेंट 201 कोबरा वाहिनी के निर्देशन तथा विकास कुमार राय द्वितीय कमान अधिकारी 150वीं वाहिनी सीआरपीएफ, संयज कुमार, बामुला द्वितीय कमान अधिकारी, 201 वाहिनी कोबरा, निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपुंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में 23 जून को थाना जगरगुंडा क्षेत्र को पुलिस वाहन पर हुए आईईडी विस्फोट की घटना में संलिप्त आरोपियों की उपस्थिति की सूचना पर 30 जून को थाना जगरगुंडा एवं कैम्प टेकलगुडेम से जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग हेतु ग्राम टेकलगुडे़म व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी।अभियान के दौरान तीमापुरम एवं टेकलगुड़ेम के मध्य जंगल पहाड़ी में सादी वेशभूषा वाले कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने एवं छिपने लगे। घेराबंदी कर 4 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों में कुंजाम रामा पिता कुंजाम बोड्डा डीएकेएमएस सदस्य 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी तीमापुरम सरपंच पारा, बारसे बिच्चेम पिता बारसे इंगा डीएकेएमएस सदस्य 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी तीमापुरम सरपंच पारा, कुंजाम जोगा पिता कुंजाम हुंगा मिलिशिया सदस्य 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी तीमापुरम पटेलपारा एवं कुंजाम भीमा पिता कुंजाम हुंगा मिलिशिया सदस्य 21 वर्ष निवासी जोनागुड़ा शामिल हैं। इन लोगों ने बीते 23 जून को को जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम तीमापुरम के पास सुरक्षा बलों के ट्रक को आईईडी से विस्फोट करने की घटना में शामिल रहे हैं। इस घटना में 201 वाहिनी कोबरा के 2 जवन शहीद हुए थे। घटना के संबंध में थाना जगरगुंडा में धारा 302, 307, 147, 148, 149, भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। इस प्रकरण इनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए 30 जून को विधिवत् गिरफ्तारी की गई और 1 जुलाई को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त घटना में शामिल 6 नक्सलियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में 30 जून को थाना जगरगुंडा से निरीक्षक सुरेंद्र यादव के हमराह जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सली आरोपियों की धरपकड़ हेतु ग्राम उरसांगल, मंडीमकरा, गोंदपल्ली की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान ग्राम गोंदपल्ली के जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को अपने ओर आती देखकर भागने व छिपने लगे जिनमे से घेराबंदी कर 5 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में पुनेम सुक्का पिता मोटू डीएकेएमएस सदस्य उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदपल्ली, मिड़ियम देवा उर्फ एंगा पांडू पिता स्व. मिड़ियम आयतू डीएकेएमएस सदस्य 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी उरसांगल, भोगाम मल्ला पिता जोगा डीएकेएमएस सदस्य 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी उरसांगल, मुचाकी भीमा पिता धुरवा मिलिशिया सदस्य 26 वर्ष निवासी उरसागंल एवं तामू नंदा पिता बुधरू मिलिशिया सदस्य 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदपल्ली शामिल हैं। ये लोग इसी साल 6 अप्रैल को जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मंडीमरका एवं गोंदपल्ली के मध्य सुरक्षा बलों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। घटना के संबंध में थाना जगरगुंडा में धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। इनके विरूद्ध वैधानिक प्रक्रिया 30 जून को पूरी की गई। उन्हें 1 जुलाई को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

बकावंड थाना में हुआ आपराधिक कानून विषय पर कार्यशाला का आयोजन

0
  •  दंड से न्याय संहिता पर कदम रखने का ऐतिहासिक दिन बन गया 1 जुलाई 
    बकावंड स्थानीय पुलिस थाना परिसर में 1 जुलाई को नवीन आपराधिक कानून विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुराने अनेक गैर जरुरी कानूनों से मुक्ति का यह ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ है।
    प्रथम उद्बोधन में थाना प्रभारी इंदर कंवर ने कहा कि ब्रिटिश काल की दंड संहिता के साथ शब्दावली में नवीन बदलाव के हम साक्षी बन रहे हैं। आज से दंड संहिता के स्थान पर न्याय संहिता अस्तित्व में आ गई है। सन 1807, 1873 और सन 1872 में बने कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा के रुप में प्रतिस्थापित होकर नए कानून के तौर पर शुरू किए जा रहे हैं। 200 साल से चली आ रही दंड संहिता को न्याय संहिता में बदलने का यह यादगार अवसर है। अब न्याय प्रणाली पारदर्शी होने के साथ आसान होगी। जन सामान्य को त्वरित न्याय मिल सकेगा। डिजिटल एफआईआर मील का पत्थर साबित होगी। इस विषय को जन जन पहुंचाने सभी प्रबुद्धजन योगदान दें। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष धनुर्जय, नारायण बिसाई, बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीलांबर बद्री, सोनवाड़ी काग, पट्टी कश्यप, सुखराम कश्यप, अभिराम कश्यप, नकुल कश्यप, भोलाराम कश्यप सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

जन्मदिन पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर को सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

0
  • पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिले चंद्राकर
    रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर को उनके जन्मदिन पर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने मोर्चा के विभिन्न मांगों से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री को उक्त मांगों पर अमल करने के लिए निवेदन किया इसके पूर्व प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष व सदस्यों ने जन्मदिन मनाया। 30 जून को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित जन्मदिन उत्सव कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी ने केक काटकर और मिठाई बांटकर अपने प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के प्रेम व स्नेह से मैं अभिभूत हूं।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अथक मेहनत से प्रदेश में भाजपा की सरकार और लोकसभा चुनाव में 10 सांसद देकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मजबूती से प्रदेश भाजपा संगठन को अवगत कराया है। आने वाले दिनों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ऎसी ही सक्रियता से प्रदेश संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय सहित वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया गया। इस दौरान खिलावन साहू, शांतनु साहू, देवदत्त साहू, होरी लाल सिन्हा, अशोक सिन्हा, ऋतु चौरसिया, छगन साहू, भगवान यादव, भूपेन्दर शंकर सेन, श्रवण यदु, आशीष साहू, तामेश्वर साहू, सुनील चौधरी, पंचराम साहू, राम कुमार साहू, सुंदर लाल साहू, तिलक साहू, गौरव राजेश साहू, सूरज अखिलेश कश्यप, निरंजन यादव, सुरेन्दर वर्मा एंव अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सत्ता और संगठन में तालमेल की कमी ही चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण बनी: दीपक बैज

0
  • सत्ता के नशे में चूर रहे मंत्री और दो पिट्ठुओं ने बस्तर में डुबोई कांग्रेस की लुटिया
  • फर्जी सर्वें कराकर खास लोगों को दिलाए टिकट
  • दमदार दावेदारों की उपेक्षा कर कमजोर प्रत्याशी उतारे
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार और चुनाव परिणामों का फैक्ट जानने के लिए दिल्ली से छत्तीसगढ़ आई कांग्रेस की फैक्ट फाइडिंग कमेटी के सामने कांग्रेस का फैक्ट खुलकर आ रहा है। जयचंदों की पोल खुल रही है, भितरघातियों की कलई खोली जा रही है और दोगलों के चेहरों से नकाब उतारा जा रहा है। अमूमन शांत रहने वाले कांग्रेस नेता भी पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार नेताओं पर जमकर उबल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद दीपक बैज भी पहली बार कुछ ज्यादा ही बिफरे नजर आए। दीपक बैज ने सत्ता और संगठन में तालमेल की कमी को कांग्रेस की हार के प्रमुख कारकों में से एक बताया। विधानसभा चुनावों में बस्तर संभाग की सीटों पर आए विपरीत परिणामों को लेकर भी उन्होंने इसके जिम्मेदार नेताओं के नाम गिनाए।
    धीर गंभीर और शांतचित्त स्वभाव वाले नेता दीपक बैज ने खुद पर होते आए अंदरूनी सियासी हमलों के बीच भी हमेशा धैर्य बनाए रखा था। मगर जब पूरे प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस के गद्दारों, दोगलों और भितरघातियों के खिलाफ पुरजोर आवाज उठने लगी तब दीपक बैज का भी धैर्य आखिरकार टूट ही गया। दरअसल छत्तीसगढ़ में पार्टी की किरकिरी कराने वालों की हरकतों को दीपक बैज सहन नहीं कर पाए और उन्हें खुलकर बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक फैक्ट फाइडिंग कमेटी के सामने दीपक बैज पहली बार खुलकर बोले और जब बोले तो एक एक परत उधेड़ते चले गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान सत्ता और संगठन में तालमेल की कमी रही। तालमेल तो था, लेकिन अपेक्षाकृत कम रहा। बस्तर में सत्ता के नशे में मदमस्त मंत्री कवासी लखमा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो सिपाहलसर मिथलेश स्वर्णकार एवं राजीव शर्मा ने पूरे बस्तर संभाग के कांग्रेस विधायकों की नाक में दम कर रखा था। यही लोग नगर निगम के भी निष्ठावान कांग्रेसियों को परेशान करते रहे हैं। संगठन की नहीं सुनकर सत्ता में बैठे लोगों ने फर्जी सर्वे कराकर अपने अपने खास नेताओं को टिकिट दिया और निष्ठावान तथा जिताऊ दावेदारों को उपेक्षित कर दिया, मेहनती और समर्पित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को किनारे लगाया। यह भी हार का कारण बने। लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार की समीक्षा के दौरान राजीव भवन में सोमवार को राजनांदगांव और दुर्ग लोकसभा सीटों के नतीजों तथा हार के कारणों के बारे में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने 150 से अधिक लोगों से वन-टू-वन मुलाकात कर उनसे चर्चा की।हार के कारणों के बारे में जाना। चार दिन की समीक्षा के बाद यह बात सामने आई कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस गुटबाजी, भितरघात और सत्ता- संगठन में तालमेल की कमी के कारण चुनाव हारी है। समीक्षा बैठक में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य वीरप्पा मोइली और हरीश चौधरी सभी लोेकसभा सीटों की समीक्षा के बाद रिपोर्ट एआईसीसी को देंगे।

    फटा लेटर बम, मचा कोहराम
    सोमवार को राजनांदगांव और दुर्ग लोकसभा की बैठक के बीच एक गुमनाम पत्र बाहर आया जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम से लिखे गए पत्र में भूपेश बघेल सहित कई बड़े नेताओं को हार का जिम्मेदार ठहराया गया है। इसमें लिखा गया है कि बड़े नेताओं के अहंकार की वजह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार हुई है। पत्र में डॉ. चरणदास महंत, अकबर और ताम्रध्वज के खिलाफ भी शिकायत की गई है। सूत्रों के मुताबिक पत्र में कहा गया है कि महंत ने भूपेश बघेल और डहरिया को निपटाया है। पत्र में कहा गया है कि चुनाव परिणामों पर समीक्षा करने आज नेता दिल्ली से रायपुर पहुंचे हैं और विधानसभा, लोकसभा चुनावों में हार के कारणों पर चर्चा कर रहे हैं। जबकि आप स्वयं, राहुल गांधी, कुमारी शैलजा, चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का और प्रदेश के सारे नेता जानते हैं कि हार के मात्र दो कारण हैं। पत्र में कहा गया है कि हार का पहला कारण भूपेश बघेल का अहंकार और बदतमीजी से बात करना, एकला चलो की रणनीति, संगठन को दरकिनार करके चलना, जातिवाद की मानसिकता, उनका भ्रष्टाचार और गलत टिकट वितरण करना है। हार का दूसरा कारण बताते हुए कहा गया है सौम्या चौरसिया, रामगोपाल, गिरीश देवांगन, अनिल टुटेजा, सूर्यकांत, विनोद वर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश तिवारी, ढेबर जैसे लोगों को प्रश्रय देना और सट्टा, शराब, कोयला, डीएमएफ, जीएसटी, पीएससी जैसे कई घोटाले, जिनके कारण बघेल पिता- पुत्र और दामाद के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की संभावना से डरकर भूपेश बघेल की भाजपा से डीलिंग हुई। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हराने का पूरा षड्यंत्र हुआ, जिसमें भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को प्रदेश में हासिए पर ला दिया है। यही वजह है कि उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्री भी हार गए।

    हारे हुए चेहरों को दोहराया
    लोकसभा चुनाव में हारे हुए पुराने चेहरों को टिकट देने का मामला भी फैक्ट फाइडिंग कमेटी के सामने उठा। बताया गया कि दुर्ग से पांच मंत्री थे सब हारे थे। फिर दुर्ग से चार लोगों को दूसरे क्षेत्रों से टिकट दे दिया गया। परिणाम ये हुआ कि सब हार गए। ज्योत्सना महंत जीती तो उसमें चरणदास या कांग्रेस का कोई रोल नहीं है। सरोज पाण्डेय को भाजपा के बड़े नेताओं ने ही हराया। इसमें दो मंत्री और तीन विधायक का रोल है। अमित जोगी और तुलेश्वर मरकाम का भी सहयोग लिया गया और भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू , चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, मो. अकबर, टीएस सिंहदेव तो अपने विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी को लीड तक नहीं दिला सके।

    मजबूती से साथ खड़े होंगे
    वहीं फैक्ट फाइडिंग कमेटी की बैठक को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सत्ता- संगठन के बीच तालमेल था, लेकिन कुछ कमियां रहीं, जिसके चलते हमें चुनाव में सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा सभी सीनियर नेताओं ने कमेटी को सुझाव दिए हैं। आने वाले समय में संगठन को नए तरीके से मजबूत करके सीनियर नेताओं को साथ में लेकर मजबूती से काम करेंगे। आने वाले समय में नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव मजबूती के साथ लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद जिला स्तर पर समीक्षा की गई थी। कहीं ना कहीं कुछ कारण रहा होगा। नई रणनीति के साथ आने वाले समय में लड़ा जाएगा।

नए कानून के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन नगर पंचायत चिखलाकसा के सभागार में किया गया

0

नए कानून के सम्बन्ध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन – कानूनों में एकरूपता लाने , पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिशिचित करने के लिए नये कानून भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1 जुलाई से प्रभावशील होगा | इन तीनो कानूनों के प्रति लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से नगर पंचायत चिखलाकसा के सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया गया | जिसमे नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति भिखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद, मुख्य् नगर पालिका अधिकारी अरविन्द नाथ योगी, दल्लीराजहरा के थाना प्रभारी सुनील तिर्की समस्त पार्षदगण , हाई स्कूल के सर व मैडम, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , मितानिन दीदी , समस्त नगर पंचायत कर्मचारियों ( महिला स्व.सहायता समूह, स्वच्छता कमांडो, सफाई कर्मचारी) आदि की उपस्थिति में परिचर्चा को सम्बोधित करते हुए सुनील तिर्की, थाना प्रभारी दल्लीराजहरा द्वारा बताया गया की इस कानून के लागु हो जाने से न्याय प्रकिया और मजबूत होगी, व कानूनों , धाराओ आदि की जानकारी दी गयी |

कांग्रेस पार्टी को लोकसभा में मिली करारी हार के सदमे को बर्दाश्त नही कर पा रहे राहुल गांधी- सागर गनीर 

0

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सागर गनीर ने कहा राहुल गांधी ने संसद भवन में हिंदुओं के खिलाफ जो बयान दिया है उसको सुनकर ऐसा लगता है कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है वह अपने लोकसभा चुनाव में जो हार मिली है उस सदमे से अभी तक उबर नहीं पाए है राहुल गांधी ने संसद में हिंदुओ को हिंसा, नफरत असत्य कह कर हमारे धर्म के लोग का अपमान किया है आज से राहुल गांधी का नाम हिंसा और नफरत रहेगा जब भी राहुल गांधी का नाम सामने आए तो उनको हिंसा और नफरत करके पुकारा जाए क्योंकि इनके अंदर हिंदुओ के लिए नफरत भरी पड़ी है,इनको मालूम नहीं है कि करोड़ों लोग अपने आप को गर्व से हिंदू कहते हैं, क्या वो सभी लोग हिंसा करते हैं। उन्हें (राहुल गांधी) को माफी मांगनी चाहिए।

अवैध कारोबार के जकड़ में पूरा राजहरा शहर, शराब सट्टा – जुआ का बोलबाला – संजीव सिंह

0

दल्लीराजहरा शहर में अवैध दारू एवं सट्टा – जुआ का बोलबाला है। पुलिस की कार्यवाही न होने से ऐसे लोगो के हौसले बुलंद हो गए है। भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया है कि नगर के लगभग सभी वार्डो में धड़ल्ले से अवैध शराब बिक्री एवं जुआ- सट्टा का कारोबार चल रहा है। नगर में कोचियों द्वारा घूम-घूम कर शराब की बिक्री की जा रही है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन पर पुलिस या प्रशासन का कोई डर नही है। ज्ञात हो कि विगत कुछ महीनों से दल्ली राजहरा के प्रत्येक वार्डो में अवैध शराब बिक्री एवं जुआ- सट्टा का कारोबार चल रहा है ऐसे में पुलिस द्वारा 5-10 पौवे या छोटे जुआरियों को पकड़ कर कार्यवाही कर बड़े अवैध कारोबारियों के करतूत पर लीपा-पोती कर रही है। इसकी जानकारी पुलिस विभाग के साथ ही साथ आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी है इसके बावजूद कार्यवाही न करते हुए हाथ पे हाथ धरे बैठे हुए है। नगर के शासकीय मदिरा दुकान से भी इन कोचियों को भारी मात्रा में शराब का वितरण किया जा रहा है, सूत्रों की माने तो मदिरा दुकान में बैठे कर्मचारियों का भी इसमें बड़ा हाथ है ये कुछ ब्रांडेड कंपनी के शराब को अधिक दाम पर केवल कोचियों को ही उपलब्ध करवा रहे है, जिससे अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह द्वारा पूर्व में भी अवैध कारोबार एवं शहर में पड़ रहे इसके दुष्परिणाम की शिकायत पुलिस प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों तक कि थी परंतु कुछ दिन के कार्यवाही के बाद शहर में फिर से वही माहौल बन गया है, वार्डवासियों की माने तो कुछ स्थानों पे इन कारोबारियों के कारण आना जाना भी दुश्वार हो गया है। इस अवैध कारोबार को मिल रहे बढ़ावे के कारण युवाओ पर गलत असर पड़ रहा है और उनकी रुचि भी ऐसी अवैध कारोबार की ओर बढ़ रही है।

जगदलपुर में अपराध बढ़े, टीआई को हटाने की मांग

0
  • जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह सचिव शंकर राव ने जगदलपुर शहर में बढ़ रही चोरी लूट और सट्टा जैसी आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए इन पर प्रभावी नियंत्रण और जगदलपुर कोतवाली के थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है।

कांग्रेस नेता शंकर राव ने यहां जारी बयान में कहा है कि कोतवाली थाने के मौजूदा थानेदार अपराधों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुए हैं। कोतवाली थाने में उनकी तैनाती के बाद से ही पूरे शहर में चोरी, उठाइगिरी, लूट, गांजा, सट्टा जैसे आपराधिक कृत्य बढ़ गए हैं। लोगों का चैन छिन गया है, नागरिक अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव शंकर राव ने कहा है कि बस्तर में सैकड़ों विदेशी और घरेलू पर्यटक आते हैं तथा ज्यादातर पर्यटक जगदलपुर के ही होटलों में रुकते हैं। अगर इन पर्यटकों के साथ कोई आपराधिक घटना होती है, तो यह बस्तर के माथे पर बड़ा कलंक साबित होगी। श्री राव ने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा से आग्रह किया है कि अवैध कार्यों पर रोक लगाने के लिए किसी तेज तर्रार और सजग निरीक्षक की नियुक्ति कोतवाली थाने में की जाए।उन्होंने कोतवाली टीआई श्री जांगड़े पर आरोप लगाते हुए कहा कि जबसे इनकी कोतवाली में पदस्थापना हुई है शहर का वातावरण दूषित हो चला है। हर वार्ड में अपराध बढ़ गए हैं। चोरी छीना झपटी जैसे अपराध आम हो चले हैं। शंकर राव ने पुलिस अधीक्षक से ऐसे कार्यों पर रोक लगाने और ऐसे अकर्मण्य नगर निरीक्षक को तत्काल हटाने की मांग की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS