City Media - Page 480 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 480

नेगानार ग्राम पंचायत में सरकारी रकम हजम करने की संस्कृति, नहीं बन पाया सांस्कृतिक भवन

0
  •  स्वीकृत राशि निकालने के बाद भी दो साल से अटका पड़ा है निर्माण कार्य
    अर्जुन झा
    बकावंड विकासखंड बकावंड की अधिकांश ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार की संस्कृति खूब फल फूल रही है। यह सब जनपद पंचायत बकावंड के सीईओ के संरक्षण में हो रहा है। सीईओ ने सरपंच और सचिवों को खुली छूट दे रखी है।
    ऐसा ही एक मामला विकासखंड के नेगानार ग्राम पंचायत में सामने आया है, जहां स्वीकृत राशि प्राप्त कर लेने के बाद भी सांस्कृतिक भवन का निर्माण दो साल से अधूरा पड़ा है। नेगानार के मांझी पारा में विधायक निधि से सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए सन 2022 -23 में 3 लाख 40 हजार रूपए की स्वीकृति बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रदान की थी। इसमें से आधी रकम ग्राम पंचायत द्वारा आहरित की जा चुकी है, मगर काम दस प्रतिशत भी नहीं कराया गया है। नींव भराई के बाद एक कमरे के लिए आधी अधूरी दीवारें भर खड़ी कर दी गई हैं। वहीं सामने मंच के नाम पर लगभग आधा फुट ऊंचाई वाला प्लेटफार्म बनाने का उपक्रम मात्र किया गया है। दो साल बीत जाने के बाद भी काम जस का तस पड़ा है।

1 वर्ष के बाद भी आज तक अधूरा पड़ा है सार्वजनिक संस्कृति भवननिर्माण के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा 1 लाख 70 हजार रुपए निकाल कर लिया गया है, मगर काम महज करीब 20 हजार का ही कराया गया है।इस मामले में पंचायत सचिव कश्यप दलील दे रहे हैं कि लेबर मिस्त्री नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण काम नहीं कराया जा सक रहा है। कार्य जल्द पूरा करा लिया जाएगा। इस विषय में बस्तर के विधायक लकेश्वर बघेल से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक भवन का निर्माण अटके रहने की जानकारी मुझे आपके माध्यम से पता चल रहा है। मैं सरपंच सचिव जल्दी काम पूरा कराने के लिए बोल दूंगा।
वर्सन
जल्द होगा काम पूरा
अभी आंगनबाड़ी का काम चल रहा है। आंगनबाड़ी भवन का काम पूरा होते ही सांस्कृतिक भवन का काम भी पूरा करा लिया जाएगा।
-एसएस मंडावी,
सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

राजहरा मुस्लिम जमात के नसीर भाई हज के सफर मे

0

आज दल्ली राजहरा मस्जिद में आम जमात जी तरफ से हज के मुबारक सफर पर जा रहे शहर के नासिर भाई एवं उनकी बेगम शाहिद रहमान का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। इस दौरान सभी शहर वासियों ने दोनों हाजियों के हक में दुआ किया और हज के सफर पर जा रहे हाजियों से आम जमात के हक में दुआ करने की गुजारिश किया गया। हाजियों के रुखसत के मुबारक मौके पर राजहरा मुस्लिम जमात से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे। हज यात्रियों को आम जमात ने बाइक रैली के रूप में मानपुर चौक और कुसुम तक छोड़ा गया। इस दौरान कुसुमकसा जमात की तरफ से भी हाजियों का इस्तेकबाल किया गया।

 

गले की समस्या से जूझ रहे पत्रकार दीपक यादव के इलाज में आगे मदद और शासन से सहायता राशि दिलाने के लिए विधायक संगीता सिन्हा ने दिया आश्वासन

0
  • हालात बताते रो पड़ी पत्रकार की पत्नी माधुरी तो गले लगा कर विधायक बोली “चिंता मत करो, मैं हूं ना,,,,
  • आचार संहिता हटते ही पहला काम आपका करवाऊंगी

बालोद/गुरुर। ग्राम जगन्नाथपुर के रहने वाले एक पत्रकार दीपक यादव का हाल ही में गले का दो ऑपरेशन हुआ है। जिसका वे विगत 22 अप्रैल 2024 से इलाज करवा रहे हैं। उनके गले में मवाद जमा होने और टांसिल की समस्या थी। जिसका इलाज जारी है और आगे सर्वाइकल स्पाइन (रीढ़ की हड्डी में नस दबने से) संबंधित भी इलाज होना है। इस संबंध में उनका दुर्ग के गला रोग विशेषज्ञ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा ऑपरेशन के बाद घर पर भी इलाज जारी है। लंबे समय से चल रहे इलाज के चलते परिवार को आर्थिक मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। तो वही कई लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए सहयोग करके इलाज में मदद भी की है। शासन प्रशासन से मदद की आस के साथ पत्रकार दीपक यादव की पत्नी माधुरी यादव ने संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा को जगन्नाथपुर में सेन समाज के कार्यक्रम में आगमन के दौरान ज्ञापन सौंपा और उन्हें विधायक निधि से शासन से मदद दिलाने की मांग की। विधायक संगीता सिन्हा ने मौके पर संवेदनशीलता के साथ उनकी बातों को सुना और पत्रकार दीपक के बारे में हालचाल पूछा।

रो पड़ी पत्नी तो विधायक ने गले लगाया

पति का अस्पताल गए होने और अब तक के हालात बताते हुए पत्नी माधुरी मौके पर रो पड़ी तो विधायक ने तत्काल उन्हें गले से लगा लिया और ढांढस बंधाते हुए कहा कि चिंता मत करो, मैं हूं ना। मैं संभाल लूंगी। आचार संहिता हटने के बाद सबसे पहला काम आपका ही कराऊंगी। मुझे मामले की जानकारी मिल चुकी थी। शासन प्रशासन और अपनी ओर से जल्द से जल्द मदद दिलाने और आगे इलाज में भी हर संभव सहयोग करने का आश्वासन विधायक संगीता सिन्हा ने दिया। जिसके लिए पत्रकार की पत्नी माधुरी यादव ने उनका आभार जताया। इस दौरान जगन्नाथपुर के सरपंच अरुण साहू, सांकरा के सरपंच वारुणी शिवेंद्र देशमुख, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव और अन्य मौजूद रहे । सभी ने माधुरी यादव की मांग को जायज बताते हुए शासन प्रशासन से जल्द मदद दिलवाने की बात कही।

18 पेज का दी है आवेदन के साथ इलाज का पूरा विवरण

माधुरी यादव ने मदद करने के लिए विधायक को दिए ज्ञापन में आवेदन के साथ कुल 18 पेज का पूरा विवरण दी है। जिसमें दीपक यादव और उनके परिवार को हो रही परेशानी , डॉक्टर्स की रिपोर्ट,सिटी स्कैन रिपोर्ट,एमआरआई , इलाज में हुए खर्चों का पूरा जिक्र है। माधुरी ने बताया कि वह जगन्नाथपुर में सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यापन का कार्य करती हूं। गरीबी रेखा के तहत जीवन यापन करते हैं। मेरे पति दीपक यादव स्वतंत्र पत्रकारिता (डेली बालोद न्यूज में) करते हैं। जो कि 2007 से श्रमजीवी पत्रकार हैं। विगत 22 अप्रैल 2024 से उनके जीभ में छोटा सा छाला होने के बाद गले में अचानक मवाद जमा होने से आहार और श्वास नली अवरुद्ध हो गया इसके इलाज हेतु दुर्ग के गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मयूरेश वर्मा (एसवीएम अस्पताल) ले गए थे। जहां दुर्ग के सेंटर में सीटी स्कैन, एमआरआई और अन्य जांच उपरांत रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि उनके गले में मवाद का गोला बन चुका है साथ ही टॉन्सिल बाएं साइड से काफी बड़ा हो चुका है और सरवाइकल स्पाइन की भी समस्या है। जिससे गर्दन के पीछे हड्डियों और नसों को काफी नुकसान पहुंचा है।

लास्ट स्टेज में पहुंचे थे अस्पताल, जान बचना था मुश्किल

जब उन्हें अस्पताल ले गए थे तो वे सांस लेने में भी दिक्कत महसूस कर रहे थे। मवाद के गोले के कारण आहार और सांस नली दोनो बंद हो रहे थे। लास्ट स्टेज में होने के कारण तत्काल डॉक्टर ने उन्हे एडमिट किया और इलाज शुरू किया।

आयुष्मान कार्ड में नही टॉन्सिल के इलाज का पैकेज

चूंकि टॉन्सिल के इलाज का पैकेज आयुष्मान कार्ड में नहीं था इसलिए स्वयं के खर्चे पर इलाज करवाना पड़ा। अचानक पैसों की व्यवस्था नहीं होने से लोगों से उधारी लेकर काम चलाना पड़ा। इस बीच 25 अप्रैल से 13 मई के बीच उनके (दीपक यादव) गले का दो ऑपरेशन हुआ। पहला मवाद निकालने का और दूसरा टॉन्सिल का। जिसमें अब तक करीब सवा लाख तक खर्च आ चुका है। आगे इलाज जारी है। प्रति मंगलवार को उन्हें अस्पताल शिफ्ट किया जाता है। घर पर भी ड्रिप, दवाई आदि के जरिए इलाज जारी है। टॉन्सिल का दूसरा ऑपरेशन बड़ा था इसलिए उन्हे खाने पीने में भी दिक्कत है।

अब तक खाना नहीं खा पाते, लिक्विड और ड्रिप के भरोसे जिंदगी

22 अप्रैल से वे भोजन ग्रहण नहीं कर पा रहें हैं। दवाई, दूध, दाल पानी के भरोसे हैं। आगे उनका सरवाइकल स्पाइन (रीढ़ की हड्डियों के बीच नस दबने से संबंधित) का इलाज भी होना है। जिसमें पांच से छह महीने तक दवाई से इलाज चलेगा। इस बीच नस की समस्या ठीक नही हुई तो उसका भी ऑपरेशन करना पड़ेगा। इन सबमें करीब पांच लाख तक खर्च आ सकता है। मैं गरीबी रेखा के तहत जीवन यापन करती हूं। हमारे घर में पति के अलावा और कोई पुरुष सदस्य कमाऊ नहीं है। इलाज में काफी खर्च हो जाने से आगे आर्थिक समस्या आ रही है। इसलिए मेरी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके मुझे विधायक निधि से सहयोग/ सहायता राशि दिलाया जाए।

1 महीने 1 हफ्ते से जारी है जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष, मैसेज करके बता रहे अपनी कहानी, करीब 1 महीने तक तो बोल भी नहीं पा रहे थे

आपको बता दें कि दीपक यादव करीब 1 महीने तक बोल भी नहीं पा रहे थे। वहीं वर्तमान में भी वे भोजन ग्रहण करने की स्थिति में नहीं है। ड्रिप, दवाई और लिक्विड आहार जैसे दूध, दाल पानी, साबूदाना के भरोसे चल रहे हैं। उन्हें इलाज कराते एक महीने एक हफ्ते से ज्यादा दिन हो चुके हैं। इस बीच लोगों द्वारा भी उनकी काफी मदद की गई है। बोल ना पाने की स्थिति में उन्होंने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों तक पोस्ट करके पहुंचाई है और अपनी जिजीविषा की कहानी बताई है कि कैसे वे हालातो का सामना कर रहें और लोगों के सहयोग, दुआओं और प्रार्थनाओं से उन्हें ताकत मिल रही है। दीपक ने मैसेज करके बताया कि कितना कठिन होता है जुबान होकर भी बोल न पाना, कितना मुश्किल होता है खाना होकर भी ना खा पाना। 1 महीने बाद वे अब धीरे-धीरे बोलने की कोशिश कर रहें। पर अभी भोजन ग्रहण करने की स्थिति में नहीं आए हैं। टॉन्सिल का दूसरा ऑपरेशन काफी बड़ा होने के कारण आहार नली का घाव भरने में समय लग रहा है।

जिजीविषा ने बनाया है हौसला

उन्होंने भावुक होकर मैसेज के जरिए कहा कि एक पत्रकार का जीवन सार्वजनिक होता है। लोगों की समस्याओं के लिए वे हमेशा आवाज उठाते रहे हैं। आज उन पर मुसीबत आई तो लोगों ने भी संवेदनशीलता से उनका साथ दिया जिससे वे खुद को अकेला महसूस नहीं करते। जिजीविषा जिसका मतलब जीने की असीम इच्छा होती है इस सोच और भाव ने उन्हें अब तक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की है और जिंदा रखा है। एक पत्रकार होने के नाते अपना जीवन तभी सार्थक समझता हूं जो समाज के काम आए और समाज भी मुझे करीब से समझे । शायद यही वजह रही कि मुझ पर मुसीबत आई तो सब मेरा साथ देने के लिए आगे आ गए। जिन्हें मैं जानता तक नहीं ऐसे लोगों ने भी मुझे मदद की है। डॉक्टर की टीम से लेकर दवा और दुआ के साथ आर्थिक सहयोग करने वालों को मैं धन्यवाद देता हूं। बोल नहीं पा रहा लेकिन कई भावनाएं उनके भीतर है। इसलिए वे पोस्ट करके अपने मन की बातें रखते आ रहे हैं।

डॉक्टर बोले 15 दिन और लग सकते हैं आहार नली ठीक होने में

28 मई मंगलवार को डॉक्टर मयूरेश वर्मा ने उन्हे गला (आहार नली) पूरी तरह ठीक होने में करीब 15 दिन और लगने की बात कहते हुए दवाई दी है। शासन प्रशासन से मदद मिलने में फिलहाल देर है जिसके चलते लोगों के सहयोग राशि से ही इलाज को जारी रखे हुए हैं।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा :- ट्रेन से कटकर युवक की मौत l घटना सुबह 10:30 बजे बताया जा रहा जो की दुर्ग से दल्लीराजहरा की आने वाली ट्रेन से कुसुमकसा पुलिया पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई । मृतक का नाम सुरेंद्र मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष निवासी कुसुमकसा बताया जा रहा है । तीन माह पूर्व उसके यहां बच्ची का जन्म हुआ था। मृतक यूको बैंक में दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है ।आगे कार्यवाही की जा रही है।

दो दुकानों में लगी भीषण आग से भारी नुकसान, कार भी जली और बाजू की दुकान भी आई जद में

0
  •  एक करोड़ की क्षति का अनुमान, मची अफरा तफरी

जगदलपुर नगर में स्टेट बैंक चौक के पास कपड़ा और फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से करीब एक करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। दूसरी दुकान को कितनी क्षति पहुंची है, इसका पता नहीं चल पाया है। क्योंकि इस दुकान को अभी खोला नहीं गया है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने भी मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। आग पर काबू पा लिया गया है।

जगदलपुर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी चंद्रेश गांधी के वस्त्र एवं फर्नीचर शो रूम में बुधवार को सुबह अचानक आग लग गई। ये दोनों दुकाने एक दूसरे से सटकर स्थित हैं। दुकानों से जब अचानक धुएं का गुबार उठने लगा तो राह चलते लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उस समय मार्केट की दुकानें खुली नहीं थीं, इसलिए मार्केट में चहल पहल शुरू नहीं हो पाई थी। सूचना मिलने पर पहुंचे नगर निगम के फायर ब्रिग्रेड दस्ते ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, मगर तब तक दुकानों के सारे फर्नीचर, कपड़े, पंखे, कूलर व अन्य सामान खाक हो चुके थे। गल्ले में रखे कैश भी जलने की खबर है। आग से एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। बताया जाता है कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी थी। आग लगने के बाद विद्युत विभाग के कर्मियों ने पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी थी। सूचना मिलते ही कलेक्टर विजय दयाराम के. भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने हालात का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। चंद्रेश गांधी की दोनों दुकानें बीमित हैं, ऐसा कहा जा रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बाजू में स्तिथ मुन्नू अग्रवाल के जॉन प्लेयर शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। बाजू वाली दुकान का अभी शटर नही खोला गया है। इसलिए पता नहीं चल पाया है कि इस दुकान को कितनी क्षति पहुंची है।

छिन्दगढ मे 60 रोजदारों की हौसला अफजाई कर दिया तोहफा

0

आल मुस्लिम वेलफेयर फाउण्डेशन बस्तर संभाग द्वारा प्रदेश सुकमा जिले के छोटे से गांव छिन्दगढ मे दिनांक 27.05.2024 राहेंदिन नन्हे रोजेदार कार्यकम का आयोजन किया गया। यह प्रोग्राम प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज साहब, प्रदेश उपाध्यक्ष एंव संरक्षक बस्तर संभाग हाजी वसीम अहमद साहब एंव छिन्दगढ सदर की सरपरस्ती मे व अध्यक्ष बंस्तर संभाग, मोहम्मद साकिब खान के निर्देशानुसार प्रोग्राम हुआ जिसमे लगभग 60 नन्हे बच्चों का इस्तकबाल और सम्मान मोंमेंट, सर्टिफिकेट व तोहफा देकर किया गया ।

इसमें हाजी वसीम अहमद साहब इन बच्चो के मां बाप को सलाम कहा जिनकी तरबियत में बच्चे आज 40 से 45 डिग्री की गर्मी मे बच्चे रोजा रख रहे है जो की काबिले तारीफ है ये उन बच्चों के मां बांप की अच्छी परवरिश की पहचान है आज बच्चे हमारे आने वाले कल की बुनियाद है, जो कि बुलंन्द मुस्तकबिल की पहचान है इसमे अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मोहम्मद नसीब खान ने नन्हें रोजदार कार्यक्रम की तारिफ की सभी का इस्तकबाल किया। और सभी की हौसला अफजाई की ओर मेहमानों और बच्चों का और उनके वालेदैन का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया ।

इस प्रोग्राम मे मेहमान ए खास वरिष्ठ कांग्रेसी गीदम अंजुमन इस्लामिया कमेटी सदर शकिल रिजवी साहब, अंजुमन इस्लामिया कमेटी सदर सुकमा हाजी एस. कसीमुद्धीन साहब छिन्दगढ के वरिष्ठ नागरिक मोहम्मद वसीम खान (बडे खान) साहब सेक्रेटरी जावेद बाशा, रूस्तम अली, हाजी आजम खान साहब, जमील भाई, सफीक भाई, खलील भाई, छिन्दगढ जमात और नौजवान कमेटी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स जाकर आईईडी ब्लास्ट में घायल महिलाओं का हालचाल जाना

0
  • बस्तर के सुकमा की हैं दोनों घायल महिलाएं
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सजगता से लोग खुश

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में आईआईडी ब्लास्ट में घायल हुई दोनों महिलाओं से उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज रायपुर के एम्स पहुंचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। श्री शर्मा ने डॉक्टरों को उनके बेहतर इलाज के लिए कहा।

आईईडी ब्लास्ट में घायल बस्तर संभाग के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमापुरम गांव के एक घर नक्सलियों ने बंदूक के बल पर आईआईडी छुपाकर रख दिया था। जिसमें ब्लास्ट होने से दोनों महिलाएं कल घायल हो गईं थीं। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने एम्स के डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं और उनका समुचित उपचार किया जा रहा है। श्री शर्मा ने दोनों के बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए। जैसे ही यह खबर बस्तर पहुंची, लोग उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की तारीफ करने लगे। लोगों ने कहा कि हर जनप्रतिनिधि और नेता को ऐसा ही होना चाहिए।

बिजली गुल की समस्या को लेकर विद्युत कंपनी के ईई से मिला भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल

0
  •  लगातार बिजली गुल से परेशान जनता का दर्द सुनाया भाजपा नेता सुरेश गुप्ता ने

जगदलपुर लगातार अंचल में बिजली गुल होने से सभी परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच हल्की आंधी बारिश से बिजली तारों का टूटना, ट्रांसफार्मर खराब होना, घंटों बिजली बंद रहना और लाइट बंद होने के दौरान उपभोक्ता द्वारा विद्युत विभाग के कॉल सेंटर में फोन करने पर कंप्लेंट के लिए फोन रिसीव नहीं होने से विद्युत उपभोक्ताओं में आक्रोश है।

बार बार और लंबे समय तक बिजली गुल रहने और विद्युत विभाग के कॉल सेंटर में फोन नहीं लगने, लगातार फोन व्यस्त बताने जैसी समस्याओं को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने आज विद्युत वितरण कंपनी के नगर प्रभारी अधीक्षण अभियंता एके अग्रवानी से मुलाकात कर सारे परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की। नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि थोड़ी भी हवा पानी आने पर बिजली का गुल हो जाना और और लंबे समय तक लाइट बंद रहना आम बात है।इस दौरान विभाग द्वारा किसी भी जिम्मेदार अधिकारियों तक उपभोक्ता अपनी बात आसानी से पहुंचा पाएं ऐसे कॉल सेंटरों में जिन्हे जिम्मेदारियां मिली है उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता। फोन को उठा कर रख दिया जाता है। ऐसी शिकायतों से उपभोक्ता परेशान हैं। सुरेश गुप्ता ने बताया कि चर्चा के दौरान कार्यपालन अभियंता एके अग्रवाणी ने कहा कि विगत पिछले 5 वर्षों में जो भी कार्य विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ता के हित में किए जाने थे, ऐसे कार्य नहीं हो पाए। इसका खामियाजा उपभोक्ता भोग रहे हैं। मगर अब इससे निजात दिलाने हेतु पूरी कार्य योजना बन गई है।बहुत जल्द ही इस पर कार्य प्रारंभ हो जाए गा। अग्रवानी ने बताया की 11 केवी लाइन जो ओपन तार पर है इसे पूरे बस्तर में बदलने की योजना पूर्व से रही है और उसे पूर्व की सरकार ने पूरा नहीं किया। इसे अब जाकर अमल में लाया गया है। 11 केवी खुली लाइन को केबल लाइन में तब्दील कर देने से आने वाले समय में उपभोक्ताओं को परेशानी से मुक्ति मिलेगी। कार्यपालन अभियंता श्री अग्रवानी ने बताया कि 11 केवी में खुले तारों की जगह केबल तार लगाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। यह कार्य आचार संहिता समाप्त होने के बाद इसकी स्वीकृति मिलते ही पूरे बस्तर में युद्ध स्तर पर होगा।नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कार्यपालन यंत्री विद्युत विभाग नगर प्रभारी से कहा कि कॉल सेंटर में उपभोक्ताओं का फोन नहीं लगता या फोन नहीं रिसीव नहीं किया जाता है, इनकी मॉनिटरिंग हेतु यहां सीसी कैमरा लगवाया जाए जिससे जिम्मेदार अधिकारी मॉनिटरिंग कर सकें। विभाग से जो फोन मिला है उसमें कॉल वेटिंग सिस्टम डाला जाए जिससे, व्यस्तता से जो उपभोक्ता के फोन आते हैं उन्हें कॉल बैक कर उनकी समस्या सुनी जा सके और शहर के जिन क्षेत्र में लगातार बिजली गुल हो रही है उसका कारण को जानकर उसमें सुधार किया जाए। जिससे उपभोक्ता को राहत मिले सके। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, शशि पाठक, योगेश ठाकुर, प्रेम यादव, भुवनेश ध्रुव भी उपस्थित रहे।

तमिलनाडु में दो साल से बंधक बस्तर जिले के मजदूर को छुड़ा लाए बकावंड के दो पत्रकार

0
  •  पत्रकार पवन नाग और नीलांबर भद्रे ने पेश की शानदार मिसाल

अर्जुन झा

बकावंड तमिलनाडु में ठेकेदार द्वारा दो साल से बंधक बनाकर रखे गए विकासखंड बकावंड के एक मजदूर को ब्लाक के दो पत्रकारों ने बड़ी सूझबूझ का परिचय देते हुए सकुशल छुड़ा लाया है। बकावंड के युवा पत्रकार पवन नाग और नीलम भद्रे की इस बेमिसाल पहल से न सिर्फ उनका समाज, बल्कि बस्तर की पत्रकार बिरादरी भी गौरवान्वित हुई है। दोनों पत्रकारों की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत छिंदगांव निवासी युवा मजदूर बलराम बघेल पिता सुबस बघेल दो साल पहले रोजी रोटी की तलाश में तमिलनाडु चला गया था। तबसे उसका परिवार से संपर्क टूट गया था। फोन से बात नहीं हो पा रही थी। परिवार और समाज के लोग परेशान हो उठे थे। जब इस बात की जानकारी बकावंड के युवा पत्रकार एवं भाजपा के मीडिया प्रभारी पवन कुमार नाग और पत्रकार नीलांबर भद्रे को हुई, तो उन्होंने बलराम को हरे हाल में ढूंढ कर लाने की ठान ली। उन्होंने प्रशासनिक मदद के अलावा खुद की सूझबूझ से तमिलनाडु जाकर बंधक बने बलराम को वापस बस्तर लाकर अपने समाज और पत्रकार संघ को गौरवान्वित किया है। पत्रकारों ने इस मामले में थाना प्रभारी करपावंड से लिखित शिकायत की गई थी। थाना प्रभारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल संपर्क करने की कोशिश की। बलराम बघेल की बस्तर वापसी के लिए बस्तर से तमिलनाडु गए पत्रकार पवन कुमार नाग ने बताया कि बलराम की घर वापसी में आरएसएस बस्तर संघ प्रमुख राममूर्ति अय्यर की भी बड़ी भूमिका रही। अय्यर ने तमिलनाडु के ठेकेदार से तमिल भाषा में बात की। तब कहीं जाकर बलराम को छुड़वाने में कामयाबी हासिल हुई। लिए दोनों पत्रकारों को एक सप्ताह तक तमिलनाडु में रहना पड़ा। जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा ने पत्रकार साथी पवन कुमार नाग और निलांबर भद्रे की इस शानदार पहल को जमकर सराहा है और उन्हें शाबासी दी है।

दीपक बैज शुक्र मनाएं कि बस्तर को भयमुक्त बना रही है विष्णु देव साय सरकार : केदार कश्यप

0
  • पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पर बरसे वनमंत्री कश्यप
  • बस्तर में शांति बहाली रास नहीं आ रही कांग्रेसियों को

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री और बस्तर संभाग के युवा एवं धाकड़ आदिवासी नेता केदार कश्यप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं कांग्रेस पर आज जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति बहाली कांग्रेस को पसंद नहीं आ रही है।

मंत्री केदार कश्यप ने विशेष बातचीत में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज राग आलापना बंद करें, विधवा विलाप न करें। उन्होंने कहा कि दीपक बैज को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके कार्यकर्ता और पदाधिकारी ही अपराधों में लिप्त रहे हैं। चाहे नारायणपुर की बात करें या बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा की या फिर पखांजुर की। नारायणपुर के विक्रम बैस हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी कांग्रेस के पदाधिकारी रहे हैं। एक आरोपी तो एनएसयूआई का अध्यक्ष भी रह चुका है। पखांजुर में असीम राय हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जल्द पकड़ लिया गया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार दृढ इच्छाशक्ति के साथ बस्तर संभाग में शांति स्थापना के लिए काम कर रही है। नक्सल समस्या के उन्मूलन और यहां के निवासियों की सुरक्षा एवं उनके हितों के संरक्षण के लिए ठोस उपाय किए जा रहे हैं। इसके अच्छे परिणाम भी सामने आने लगे हैं। वन मंत्री एवं आदिवासी नेता केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में शांति बहाली से कांग्रेसियों के पेट में मरोड़ उठने लगी है। कांग्रेस के नेता यह कभी नहीं चाहते कि बस्तर शांत रहे, यहां अमन और तरक्की की बयार बहे। इसीलिए वे हर अच्छी पहल में नकारात्मकता ढूंढने में लगे रहते हैं। केदार कश्यप ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को सलाह दी है कि वे राग आलापना और गाल बजाना बंद कर बस्तर की भलाई में योगदान दें।

MOST POPULAR

HOT NEWS