- जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आज जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ वनमंत्री केदार कश्यप और वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी भी आए। एयरपोर्ट में विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, राजाराम तोड़ेम, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., एसपी शशि मोहन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर में भव्य स्वागत
कर – बाइक के भिडंत से एक युवक की मौत
दल्लीराजहरा कार और बाइक सावर के बीच भिड़ंत में बाइक सावर युवक की मौके पर मौत हो गए | घटना जिले के झीकाटोला पास की हैं | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि करीबन 8:00 बजे की बताई जा रही है मृतक का नाम शिवनारायण कोरेटी उम्र 24 वर्ष निवासी डालाकसा थाना मोहला का है | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जांच कर पुलिस शव को बीएसपी मर्चुयुरी में रखवाया गया, आगे का पंचनामा कर कार्यवाही जारी है|
भाजपा के हर प्रपंच और झूठ की पोल खोलें कांग्रेस कार्यकर्ता : दीपक बैज
- कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया प्रदेश अध्यक्ष ने
- राहुल गांधी की यात्रा के लिए सभी रहें मुस्तैद
जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व बस्तर के सांसद दीपक बैज राजीव भवन बिलासपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज का गजमाला से भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है और इससे पहले हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर जल्द ही रायगढ़ जिले के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाले हैं। हम सबको मिल जुलकर राहुल गांधी का भव्य स्वागत करना है और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को छत्तीसगढ़ के लिए अविस्मरणीय बनाना है। भारत में आपसी सौहार्द, एकता, भाईचारा बनाए रखने, दबे कुचले और उपेक्षित तबके को न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले हैं। बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंता बिश्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम की भाजपा सरकार के संरक्षण में राहुल गांधी की शांतिपूर्ण यात्रा के काफिले पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया था। हमले में शामिल लोग जिस तरह से मोदी- मोदी और धार्मिक नारे लगा रहे थे, उससे जाहिर हो गया है कि हमलावर भाजपाई थे। दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी को न्याय यात्रा के दौरान मिल रहे अपार जन समर्थन को देख भाजपा के टॉप लीडर्स विचलित हो उठे हैं और यात्रा रोकने हिंसा का सहारा लेने लगे हैं। दीपक बैज ने कहा कि लोगों के बीच प्यार बांटने निकले राहुल गांधी पर हमला शर्मनाक है। इस कृत्य के लिए देश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। श्री बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार है और यहां भी राहुल गांधी की न्याय यात्रा को असम की तरह ही निशाना बनाया जा सकता है।
इसलिए हमें चौकस और भाजपा की हर साजिश को बेनकाब करने के लिए मुस्तैद रहना होगा। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा चुनाव को ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। कुछ कमियों की वजह से हम विधानसभा चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन हमें निराश होने की जरूरत नहीं है। हमें उन कमियों को दूर करते हुए पूरे जोश के साथ लोकसभा चुनाव के समर में उतरना है और राज्य की सभी 11 सीटों पर विजय पताका फहराना है। मतदाताओं के बीच जाकर भाजपा के झूठ, छल प्रपंच और वादाखिलाफी का पर्दाफाश करते हुए कांग्रेस पार्टी के इतिहास, कार्यों को जन मानस के बीच रखना है। बैज ने कहा कि भाजपा समाज को तोड़कर राजनीतिक रोटी सेंकती है, जबकि कांग्रेस समाज को एकसूत्र में जोड़े रखने पर भरोसा करती है। धर्म हम सभी के अंतस में बसा हुआ है। हमने कभी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की, जबकि धर्म के नाम पर राजनीति करने की भाजपा की हमेशा से नीति रही है। यह बात हर मतदाता के मन में बिठाने की पूरी जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं की है। इस अवसर पर बिलासपुर के वरिष्ठ नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
घास की पोशाक पहनकर आए नक्सलियों ने कैंप पर दनादन दागे 1 हजार ग्रेनेड
- जवाबी कार्रवाई में हलाक हो गए तीन नक्सलवादी
- दोनों ओर से पांच घंटे तक होती रही जबरदस्त फायरिंग
- कैंप में घुसकर बड़ी तबाही मचाने की थी तैयारी
-अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के कैंप पर नक्सली हमले के मामले में हैरान और परेशान कर देने वाली बात सामने आई है। जंगली घास की पोशाक पहनकर पहुंचे नक्सलियों ने बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) से कैंप पर एक हजार ग्रेनेड दागे थे। नक्सलियों की योजना कैंप में घुसकर बड़ी तबाही मचाने की थी, मगर जवानों की तत्परता के चलते दांव उल्टा पड़ गया। जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सलियों को जान से हाथ धोना पड़ा। बाद में पुलिस और सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान बीजीएल की तीन सौ जिंदा सेल बरामद की है।
छत्तीसगढ़ पुलिस और राज्य एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के चलते बस्तर संभाग में नक्सलियों की पैठ का दायरा सिकुड़ता जा रहा है। नक्सली अब बस्तर संभाग के नारायणपुर, बस्तर, कांकेर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के उन हिस्सों में सक्रिय हैं, जो आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओड़िशा और महाराष्ट्र की सीमाओं से लगे हुए हैं। उनकी गतिविधियां उन्हीं इलाकों में चल रही हैं
बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित धर्मारम पुलिस कैंप पर लगभग 300 से माओवादियों ने 16 जनवरी को करीब एक हजार ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) से एक हजार ग्रेनेड दागे थे। पुलिस ने सर्चिग के दौरान कैंप के पास से 300 बीजीएल की जिंदा सेल बरामद की है। कैंप लूटने की नियत से यह हमला किया गया था। कैंप पर हमले के बाद दोनों तरफ से लगभग 5 घंटे तक गोलीबारी हुई। इस जवाबी कार्रवाई में कोबरा की 204 वीं और सीआरपीएफ की 151वीं बटालियन के जवानों ने 3 माओवादियों को ढेर कर दिया। जिसकी पुष्टि खुद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर की है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के धर्मारम स्थित कैंप के अंदर घुसकर हथियार, वर्दी, रुपए और अनाज लूटने की नियत से नक्सलियों ने कैंप हमले के लिए नया तरीका अपनाते हुए जंगली घास से बनाई गई विशेष पोशाक पहन रखी थी। कैंप की सुरक्षा के लिए लगाई गई बाड़ के कंटीले तारों को कटर से काटकर नक्सली अंदर प्रवेश करने की फिराक में थे। लेकिन जवानों की मुस्तैदी से कैंप पर बड़ा हमला टल गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि माओवादियों ने जीबीएल से हमले किए थे, लेकिन उनके नापाक इरादे नाकामयाब रहे। माओवादियों ने बड़ी संख्या में जवानों को मारने और घायल करने का भी दावा किया था, मगर उनके दावे को पुलिस ने खारिज कर दिया है।

घसीटते ले गए मृत साथियों को
मिली जानकारी अनुसार 16 जनवरी की रात मुठभेड़ के बाद माओवादी अपने तीनों साथियों के शवों को घसीटते हुए अपने साथ लेकर चले गए। सुरक्षित जंगली क्षेत्र में इन तीनों माओवादियों के शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। माओवादियों ने अपने साथियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए इसके लिए सरकार को दोषी ठहराया है। धर्मारम कैंप में गोलीबारी से 3 माओवादी ढेर हो गए। माओवादियों ने प्रेस नोट में इसकी पुष्टि की है तथा अपने मृत साथियों की तस्वीर जारी करते हुए संगठन में उनके द्वारा वर्षों तक किए गए कार्यों का जिक्र किया है। माओवादी प्रवक्ता समता द्वारा जारी प्रेस नोट में साथी माओवादियों के नाम का भी खुलासा किया गया है। मारे गए माओवादियों में करटम देवा निवासी करीमगुंडम, मुचाकी विक्रम निवासी ग्राम चंदा जिला बीजापुर, मडकम देवा निवासी एर्रानपल्ली जिला बीजापुर बताए गए हैं। प्रेस नोट में माओवादी नेता ने लिखा है हमारे लड़ाकू कामरेड कैंप पर हमला करते हुए शहीद हुए हैं।
कहां से आते हैं ऐसे घातक हथियार
बस्तर संभाग में सक्रिय नक्सली बड़े ही घातक हथियारों से लैस हो चुके हैं। उनके पास बम, ग्रेनेड, इंसास रायफल, एसएलआर, बैरल ग्रेनेड लांचर जैसे असलहे हैं। आखिर ऐसे अत्यंत घातक हथियारों की आपूर्ति नक्सलियों को कहां से हो रही है, यह जांच का विषय है। वहीं नक्सलियों का ऐसे तबाही मचाने वाले हथियारों से लैस होना हैरानी और परेशानी का सबब बन गया है। 16 जनवरी की रात धर्मारम स्थित कोबरा बटालियन एवं सीआरपीएफ के कैंप पर बीजीएल से लगातार दागे गए ग्रेनेड्स के धमाकों से पूरा इलाका पांच घंटे तक दहलता और गूंजता रहा। रूस – यूक्रेन युद्ध के जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया था।
मताधिकार की शक्ति ही मजबूत लोकतंत्र का आधार : श्याम धावड़े
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में बोले कमिश्नर
- वोट का सभी मतदाता करें उपयोग : विजय दयाराम के
जगदलपुर बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है।प्रजातंत्र में जनता ही सबसे प्रमुख है। मताधिकार की शक्ति ही मजबूत लोकतंत्र देती है। लोकतंत्र के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत संघर्ष किया है। इसलिए नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग कर अन्य लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
धावड़े ने कहा कि मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन स्वीप कार्यक्रम चलाता है। बस्तर संभाग में मतदान करवाना एक बड़ा लक्ष्य है, संभाग के सभी जिलों ने बेहतर व्यवस्था कर निष्पक्ष और निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न करवाया। बस्तर के सातों जिलों में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता में अधिक मेहनत की है। निर्वाचन आयोग ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया है। अभी मतदाता पुनरीक्षण का काम जारी है। इसमें नाम जोड़ने और अन्य सुधार कार्य करवाया जा सकता है। सभी मतदाता मतदान कर अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन करें, जो बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर सकें। श्री धावड़े गुरूवार को टाॅउन हाॅल में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि वोट करना हमारा हक है। इसका सभी मतदाता जरूर उपयोग करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना जरूरी है। इस बार ‘वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम’ थीम पर लोकसभा चुनाव में वोटिंग के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गत विधानसभा निर्वाचन में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। मतदान के दिन जश्न का माहौल दिख रहा था। इसके लिए चार माह तक अथक परिश्रम चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों ने किया ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कमिश्नर के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से निर्वाचन के लिए जिले में किए नवाचार, नए मतदान केंद्रों के सफल संचालन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिले में वर्ष 2019 के लोकसभा निर्वाचन में वोटिंग प्रतिशत को इस बार उससे अधिक करने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण वर्मा सहित सिनियर सिटीजन एवं नए मतदाता तथा निर्वाचन कार्यालय अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

दिलाई मतदान के लिए शपथ
कार्यक्रम में कमिश्नर ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों को मतदान के लिए शपथ दिलवाया। नए वोटर्स को एपिक कार्ड (मतदाता परिचय पत्र) प्रदान किया गया और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्प भेंटकर सम्मानित किया गया। विधानसभा निवार्चन कार्य में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित करने लिए पुरूस्कार स्वरूप 5 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, क्राईस्ट काॅलेज छात्रों द्वारा स्वीप कार्यक्रम अच्छा प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत नारा लेखन, निबंध, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मैकिंग के विजेताओं और मास्टर ट्रेनर्स को भी सम्मानित किया गया। कविता पाठन, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता हेतु कार्यक्रम की बादल संस्था ने प्रस्तुति दी।
लक्ष्मी नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री और विधायक
विधायक किरण देव के पिता को दी श्रद्धांजलि
सुकमा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रदेश के अनेक मंत्री एवं विधायक 24 जनवरी को सुकमा पहुंचे। प्रदेश के प्रदेश भाजपा प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधायक किरण देव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर सुकमा स्थित निवास पहुंचकर स्व. देव को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ज्ञात हो कि सुकमा जमीदार परिवार के सदस्य कुमार लक्ष्मीनारायण सिंह देव का विगत दिनों जगदलपुर में निधन हो गया था। मंत्री – विधायकों ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। इस मौके पर विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धर्मजीत सिंह, प्रेम प्रकाश पांडे, शिवरतन शर्मा, विधायक किरण देव और उनके परिजन व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

धाकड़ समाज के लोगों ने किया रामचरित मानस पाठ
लोहंडीगुड़ा अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, भगवान राम विराजमान हो गए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के चित्रकोट के निर्माणाधीन राम मंदिर में बस्तर धाकड़ समाज कल्याण समिति जिला बस्तर द्वारा रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। इसमें सहभागिता के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। शुरुआत में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित किया गया। उसके पश्चात रामचरित्र मानस पाठ गान प्रारंभ किया गया। इसमें धाकड़ समाज के 18 क्षेत्रों के सामाजिक बंधु सम्मिलित हुए। प्रसाद स्वरूप खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी।


धान खरीदी की तिथि 1 मार्च तक बढ़ाई जाए : दीपक बैज
- अब भी पांच लाख किसान नहीं बेच पाए हैं धान
- खरीदी लक्ष्य घटाना किसानों के साथ अन्याय
जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि 1 मार्च तक धान खरीदी की जाए ताकि लक्ष्य की प्राप्ति हो तथा सभी किसान अपना धान बेच सकें। अभी भी 5 लाख से अधिक किसान धान बेच नहीं पाए हैं।वहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से पूर्व में 20 क्विंटल धान बेच चुके किसानों से प्रति एकड़ एक क्विंटल अतिरिक्त धान की खरीदी की जानी है। इस वर्ष क़े लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 135 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया था, तब प्रति एकड़ 20 क्विंटल की खरीदी तय हुई थी। वर्तमान में ज़ब प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी क़े आदेश जारी हो गए है तो लक्ष्य भी बढ़ेगा। कम से कम 150 लाख मीट्रिक टन खरीदी पहुंचेगी। इसलिए एक महीने धान की खरीदी बढ़ाई जानी चाहिए।
दीपक बैज ने कहा कि किसान खरीदी केंद्रों में धान बेचने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें वादे के अनुसार धान की क़ीमत 3100 रु. प्रति क्विंटल नहीं मिल रही है। 5 लाख से अधिक किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। खरीदी केंद्रों में टोकन और तौलाई के लिए लंबी -लंबी लाइनें लग रही हैं। भाजपा सरकार की अव्यवस्था और दुर्भावना के चलते किसान तकलीफ पा रहे हैं। साय सरकार व्यवस्था सुधारने के बजाय लक्ष्य घटाकर किसानों के हक का गला घोट रहे हैं। किसानों को समर्थन मूल्य 2183 रू. की दर पर ही भुगतान हो रहा है। किसानों को 3100 रु. की क़ीमत कैसे और कब मिलेगी? इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश अनुपूरक बजट में भी धान खरीदी के लिए कोई वित्तीय व्यवस्था नहीं है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। कांग्रेस मांग करती है कि प्राथमिकता क़े आधार पर धान की कीमत 3100 रु. एकमुश्त भुगतान का निर्णय लेकर क्रियान्वित करवाया जाए ताकि किसानों को उनकी फसल की पूरी क़ीमत मिल सके। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही टोकन जारी करने की व्यवस्था से लेकर तौलाई और संग्रहण केंद्रों से धान का उठाव भी धीमा हो गया है। किसानों का शोषण और किसान विरोधी षड्यंत्र ही भाजपा का मूल चरित्र है।
धान खरीदी में दुर्भावना
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने खरीफ सीजन 2023-24 के लिए 20 क्विटंल प्रति एकड़ की दर से खरीदी करने के लिए कुल लक्ष्य 135 से 140 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया था। विष्णुदेव सरकार ने एक तरफ तो 21 क्विटंल प्रति एकड़ खरीदी का आदेश जारी किया लेकिन दुर्भावना पूर्वक कुल धान खरीदी का लक्ष्य घटाकर 130 लाख मीट्रिक टन कर दिया। किसानों से धान की कम खरीदी करने के लिए ही षडयंत्र पूर्वक टोकन जारी करने में कोताही बरती जा रही है। तौलाई की रफ्तार भी दुर्भावना पूर्वक घटा दी गई है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से 32.99 लाख़ हेक्टेयर पंजीकृत रकबा पर 170 लाख़ मिट्रिक टन का संशोधित लक्ष्य तय करे साय सरकार।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संयोजकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
रायपुर अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन एवं संचालन हेतु प्रदेश संयोजक एवं जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं । प्रदेश संयोजक पूर्व मंत्रीगण डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, उमेश पटेल बनाए गए हैं। जिला पर्यवेक्षक रायगढ़ चंद्रदेव राय, अनिल अग्रवाल, सक्ती गुरूमुख सिंह होरा, गुलाब कमरो, जांजगीर -चांपा शैलेष पाण्डेय, विनय भगत, कोरबा नोबेल वर्मा, यूडी मिंज, सरगुजा सफी अहमद, डॉ. जेपी श्रीवास्तव, सूरजपुर डॉ. प्रेमसाय सिंह, पारसनाथ राजवाड़े, बलरामपुर डॉ. प्रीतम राय, द्वितेंद्र मिश्रा बनाए गए हैं।
धान खरीदी की तिथि 1 मार्च तक बढ़ाई जाए : दीपक बैज
- अब भी पांच लाख किसान नहीं बेच पाए हैं धान
रायपु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि 1 मार्च तक धान खरीदी की जाए ताकि लक्ष्य की प्राप्ति हो तथा सभी किसान अपना धान बेच सकें। अभी भी 5 लाख से अधिक किसान धान बेच नहीं पाए हैं।वहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से पूर्व में 20 क्विंटल धान बेच चुके किसानों से प्रति एकड़ एक क्विंटल अतिरिक्त धान की खरीदी की जानी है। इस वर्ष क़े लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 135 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया था, तब प्रति एकड़ 20 क्विंटल की खरीदी तय हुई थी। वर्तमान में ज़ब प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी क़े आदेश जारी हो गए है तो लक्ष्य भी बढ़ेगा। कम से कम 150 लाख मीट्रिक टन खरीदी पहुंचेगी। इसलिए एक महीने धान की खरीदी बढ़ाई जानी चाहिए।
दीपक बैज ने कहा कि किसान खरीदी केंद्रों में धान बेचने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें वादे के अनुसार धान की क़ीमत 3100 रु. प्रति क्विंटल नहीं मिल रही है। 5 लाख से अधिक किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। खरीदी केंद्रों में टोकन और तौलाई के लिए लंबी -लंबी लाइनें लग रही हैं। भाजपा सरकार की अव्यवस्था और दुर्भावना के चलते किसान तकलीफ पा रहे हैं। साय सरकार व्यवस्था सुधारने के बजाय लक्ष्य घटाकर किसानों के हक का गला घोट रहे हैं। किसानों को समर्थन मूल्य 2183 रू. की दर पर ही भुगतान हो रहा है। किसानों को 3100 रु. की क़ीमत कैसे और कब मिलेगी? इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश अनुपूरक बजट में भी धान खरीदी के लिए कोई वित्तीय व्यवस्था नहीं है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। कांग्रेस मांग करती है कि प्राथमिकता क़े आधार पर धान की कीमत 3100 रु. एकमुश्त भुगतान का निर्णय लेकर क्रियान्वित करवाया जाए ताकि किसानों को उनकी फसल की पूरी क़ीमत मिल सके। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही टोकन जारी करने की व्यवस्था से लेकर तौलाई और संग्रहण केंद्रों से धान का उठाव भी धीमा हो गया है। किसानों का शोषण और किसान विरोधी षड्यंत्र ही भाजपा का मूल चरित्र है। पूर्ववर्ती सरकार ने खरीफ सीजन 2023-24 के लिए 20 क्विटंल प्रति एकड़ की दर से खरीदी करने के लिए कुल लक्ष्य 135 से 140 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया था। विष्णुदेव सरकार ने एक तरफ तो 21 क्विटंल प्रति एकड़ खरीदी का आदेश जारी किया लेकिन दुर्भावना पूर्वक कुल धान खरीदी का लक्ष्य घटाकर 130 लाख मीट्रिक टन कर दिया। किसानों से धान की कम खरीदी करने के लिए ही षडयंत्र पूर्वक टोकन जारी करने में कोताही बरती जा रही है। तौलाई की रफ्तार भी दुर्भावना पूर्वक घटा दी गई है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से 32.99 लाख़ हेक्टेयर पंजीकृत रकबा पर 170 लाख़ मिट्रिक टन का संशोधित लक्ष्य तय करे साय सरकार।












