City Media - Page 587 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 587

मुख्यमंत्री साय आज देंगे बस्तर जिले को 100 करोड़ के कार्यों की सौगात

0
  • बुरूंदवाड़ा सेमरा में सिरी, समृद्धि, ज्ञानगुड़ी, पीएचसी का करेंगे लोकार्पण
    जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास पर 25 जनवरी को आ रहे हैं। वे जिले को 100 करोड़ 42 लाख 28 हजार रू. से अधिक के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास कर सौगात देंगे। इनमें 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार की लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।
    मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा बुरुंदवाड़ा सेमरा में 3 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 7 करोड़ 12 लाख की लागत से चित्रकोट और तीरथा में इंद्रधनुष पार्क का निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही 45 लाख की लागत से ज्ञानगुड़ी अकादमी, 25 लाख की लागत से विज्ञान केंद्र, लगभग 25 लाख के पासपोर्ट कार्यालय, 17.45 लाख की लागत से कलेक्टर परिसर में गार्डन और 75- 75 लाख की लागत से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय जगदलपुर के बाबू सेमरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 5 करोड़ 51 लाख 70 हजार रुपए की लागत के 5, कृषि विभाग के अंतर्गत 79 लाख 43 हजार रुपए लागत के 12, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के तहत एक करोड़ 69 लाख रुपए लागत के 5, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 22 करोड़ 81 लाख रुपए लागत के 3 तथा वन विभाग के अंतर्गत 22 लाख 40 हजार रुपए लागत के 1, जनपद पंचायत बस्तर के तहत एक करोड़ 22 लाख रुपए लागत के कार्यों और जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत 3 करोड़ 28 लाख रुपए लागत के 54 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के 2 करोड़ 83 लाख 37 हजार रुपए लागत के 10, लोक निर्माण विभाग के 3 करोड़ 55 लाख 51 हजार रुपए लागत के 7, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एक करोड़ 96 लाख रुपए लागत के 4, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के एक करोड़ 4 लाख रुपए लागत के 6, स्कूल शिक्षा विभाग के 70 करोड़ रुपए लागत के 2, जनपद पंचायत तोकापाल के 94 लाख 30 हजार रुपए लागत के कार्यों सहित जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के 93 लाख रुपए लागत के 49 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

पांच लाख के ईनामी सक्रिय नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

0
  •  आत्मसमर्पित माओवादी परलकोट एलओएस कमांडर के पद पर था कार्यरत
  • 17 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय रहा है जयलाल
    जगदलपुर बस्तर संभाग की नारायणपुर जिला पुलिस द्वारा भटके हुए माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों व छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत विकास, विश्वास और सुरक्षा की भावना से प्रेरित होकर पांच लाख के ईनामी नक्सली जयलाल कवाची ने आज 24 जनवरी को पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। जयलाल बीते सत्रह साल से प्रतिबंधित नक्सली संगठन कुतुल एरिया कमेटी में सक्रिय था और लंबे समय से परलकोट एरिया कमांडर के पद पर कार्यरत था। अनेक संगीन वरदातों में उसकी संलिप्तता रही है। उसने बीजापुर व कांकेर जिलों में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

नारायणपुर जिले में पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति विकास, विश्वास व सुरक्षा के प्रचार प्रसार से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने व स्थानीय आदिवासियों के साथ की जाने वाली हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन कुतूल एरिया कमेटी के परलकोट एलओएस कमांडर जयलाल कवाची ने बिना हथियार पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर में एसपी पुष्कर शर्मा के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बताया गया है कि आत्मसमर्पित माओवादी जयलाल की पत्नी मासे भी नक्सली संगठन में कुतुल एलओएस कमांडर है।आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की पुनर्वास योजना के तहत पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा 25 हजार रू. की प्रोत्साहन राशि प्रदाय की गई। आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की पुनर्वास योजना के तहत अन्य समस्त सुविधाएं एवं लाभ प्रदान करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने अन्य नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने व शासन की पुनर्वास योजना का लाभ लेने की अपील की है।

इन वारदातों में लिप्त था जयलाल
आत्मसमर्पित माओवादी जयलाल नारायणपुर, कांकेर व बीजापुर जिलों में पूर्व में हुई अनेक नक्सली वारदातों में लिप्त रहा है। परलकोट एलओएस कमांडर कुतुल एरिया कमेटी माड़ डिवीजन अंतर्गत परलकोट एलओएस कमांडर जयलाल इंसास रायफल लेकर चलता था। वह नक्सली संगठन में विभिन्न पदों पर रहा है। 2007 में वह कुतुल एरिया कमेटी कमांडर जैनी के साथ 4 माह रहा, 2007- 08 में मिलिशिया सदस्य के रूप में कोडेलियर जनताना सरकार अंतर्गत हथियार तमंचा लेकर चलता था। 2008 में 6 माह तक कुतुल जन मिलिशिया सदस्य के रूप में 12 बोर की बंदूक साथ लिए रहा, 2009 से 2012 तक डीवीसी स्टाप टीम सदस्य के रूप में इंसास रायफल लेकर चलता रहा।2013 से अब तक वह परलकोट एलओएस कमांडर वैकल्पिक डीवीसी प्रभारी के तौर पर इंसास रायफल रखता रहा। 2008 बीजापुर जिले के कौंडे में नक्सलियों की ओर से की गई फायरिंग की घटना में लिप्त था। 2008 में बीजापुर जिले के पदमेटा एम्बुस में शामिल था, जिसमें एक जन मिलिशिया सदस्य की मृत्यु हुई। 2013 की गुडरापारा डेरा फायरिंग की घटना में एक नक्सली की मृत्यु हुई थी। इसमें भी वह लिप्त था।2014-15 में टीसीओसी के समय बासिंग कैंप पर देशी तोप से हमला किया था। हमले में 4 जवान घायलहो गए थे।
2015 के सितरम मुठभेड़ की घटना में उसकी लिप्तता रही है। 2016 -17 की जड्डा मुठभेड़ घटना में शामिल रहने पर उससे पुलिस द्वारा 12 बोर की रायफल जप्त की गई थी।2017 में गारपा में जन अदालत लगाकर एक ग्रामीण की, 2019 कदेर में जन अदालत लगाकर 2 ग्रामीणों की व 2019 में ही बालेबेड़ा में जन अदालत लगाकर तीन ग्रामीणों की हत्या में उसकी संलिप्तता की जानकारी पुलिस ने दी है।

प्राण प्रतिष्ठा पर शिवालय में आकर मैं धन्य हो गया : केदार कश्यप

0
  • प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए केबिनेट मंत्री केदार कश्यप
    जगदलपुर भंगाराम मंदिर शिव प्राण प्रतिष्ठा के अयोजन में वन मंत्री केदार कश्यप भी पहुंचे। उन्होंने पूजा अर्चना कर महादेव से आशीर्वाद लिया।उन्होंने श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य पं. अनिरुद्ध शास्त्री से रक्षासूत्र बंधवाया और बस्तर तथा प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
    मंत्री श्री कश्यप ने बताया आयोजन 20 से 23 जनवरी तक चला। विधि विधान के बीच धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा का अयोजन किया किया गया। जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को मोदी सरकार के प्रयासों से अयोध्या में प्रभु रामचंद्र विराजमान हुए और इस यादगार अवसर पर यह अयोजन हुआ है, जिससे पूरे शहर और बस्तर के श्रद्धालुओं में हर्ष और उल्लास का माहौल है।  कश्यप ने कहा कि प्रभु  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी में मैं इस शिवालय में आकर धन्य हो गया हूं। भगवान भोलेनाथ और प्रभु  रामचंद्र मुझे छत्तीसगढ़ वासियों की सेवा के लिए शक्ति प्रदान करें यही प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि यह देव स्थान बस्तर संभाग में आध्यात्मिक अलख जगाने में निश्चित ही सफल होगा। मंदिर के निर्माण नींव के समय से मंत्री केदार कश्यप लगातार भंगाराम शिव मंदिर से जुड़े हुए हैं। वे समय- समय पर निर्माण कार्य की प्रगति का हाल लेते रहे हैं। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए भंगाराम शिव मंदिर निर्माण समिति को बधाई दी।

लाल चर्च में शांति महोत्सव

0

जगदलपुर चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च द्वारा नौवां शांति महोत्सव का आयोजन किया गया है। लाल चर्च मसीह समाज के प्रवक्ता ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए मुंबई के प्रख्यात भाई सूरज प्रेमानी जगदलपुर पहुंचेंगे और शांति महोत्सव की शुरुआत करेंगे। वे 26 जनवरी तक रहेंगें।आयोजन को सफल बनाने के लिए लाल चर्च द्वारा विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। आवास, भोजन, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के लिए विगत एक हफ्ते से तैयारी चल रही है। आयोजन में शहर और ग्रामीण विश्वासी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सूरज प्रेमानी यहां तीन दिन रहकर मेथोडिस्ट एपिस्कोपल कन्वेंशन मैदान में एवं लाल चर्च में बाइबल के अध्यायों का विस्तृत अध्ययन करेंगे। 27 व 28 जनवरी को कटनी के जय मोजेस एवं प्रगति वैश्य भी बाइबिल का विस्तृत अध्ययन करेगें।

कीर्तिमान रच गया दलपत सागर का दीपोत्सव : विजय दयाराम के.

0
  • कार्यक्रम में हुई स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए कलेक्टर ने 
    जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि दलपत सागर में एक दीया प्रभु श्रीराम के नाम दीपोत्सव कार्यक्रम का बहुत कम समय में गणमान्य नागरिक, विभिन्न समुदायों के सहयोग से एक बहुत बड़ा आयोजन हुआ। जगदलपुर ने पुरा उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। हमने दो लाख तीस हजार दीये जलाने का लक्ष्य रखा था, किंतु यह संख्या तीन लाख तक पहुंच गई। इसमें सभी की सहभागिता थी। कार्यक्रम में निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि एक दीया प्रभु श्रीराम के नाम दीपोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जगदलपुर के सभी गणमान्य नागरिकों का अपूर्व सहयोग रहा इसके लिए निगम और जिला प्रशासन की ओर से मैं आभार व्यक्त करता हूं। नगर निगम द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में रंगोली- चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। रील्स बनाओ प्रतियोगिता में पहला पुरुस्कार बस्तर डायरी को पांच हजार रुपए, दूसरा स्थान ज्योत्सना जॉय को दो हजार और राहुल ध्रुव को तीसरा स्थान मिला। रजत जैन के रील्स को मुख्यमंत्री द्वारा सराहा गया। इसके लिए रजत को विशेष पुरुस्कार दिया गया।

सत्यनारायण बाबा से बैज ने लिया आशीर्वाद

0

जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को रायगढ़ जिले के कोसमनारा सत्यनारायण बाबाधाम में शिवार्चना की और श्री सत्यनारायण बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की।

दस साल पहले ‘दशरथ मांझी’ बनकर पहाड़ चीर डाला था दीपक बैज ने

0
  •  ग्रामीणों के साथ पहाड़ को खोदकर बनाई थी सड़क
  •  ग्रामीणों का कष्ट दूर करने हेतु की थी बेमिसाल पहल
    -अर्जुन झा-
    लोहंडीगुड़ा बस्तर के मौजूदा सांसद दीपक बैज के कदम पहली बार जब सक्रिय राजनीति में पड़े थे, तब उन्होंने एक अनुकरणीय काम कर दिखाया था। उनकी इस बेमिसाल पहल की चर्चा आज भी होती है। दशरथ मांझी की तरह उन्होंने ग्रामीणों के साथ पहाड़ को चीर डाला और सड़क बना दी थी। दीपक बैज जब पहली बार चित्रकोट से विधायक चुने गए थे, तब उन्होंने एक ऐसा काम कर दिखाया था, जो आज के नेताओं के लिए नजीर बन गया है। बात सन 2013- 14 की है। दीपक बैज कांग्रेस के टिकट पर पहली बार चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीत भी गए। उस समय चुनाव प्रचार के दौरान लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के छिंदबहार इलाके में दीपक बैज का आना जाना लगा रहता था। तब उन्होंने देखा कि छिंदबहार और बारूपाटा व अन्य गांवों के ग्रामीणों को पहाड़ के इस पार और उस पार स्थित गांवों तक जाने में बड़ी परेशानी होती है।

छिंदबहार व बारूपाटा के बीच स्थित पहाड़ की वजह से महज तीन किमी के फासले को तय करनe के लिए दस – बारह किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने भी अपनी यह व्यथा नव निर्वाचित विधायक दीपक बैज को सुनाई। उसी समय दीपक बैज ने गांवों के बीच के फासले को कम करने का फैसला कर लिया। इसके बाद  बैज ने छिंदबहार और बारूपाटा के ग्रामीणों को संगठित कर पहाड़ को चीरने के लिए कदम बढ़ाया। बैज स्वयं तथा ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और युवक युवतियां फावड़ा, कुदाल, छेनी, हथोड़ी, गैंती, टोकरी, सब्बल आदि लेकर पहाड़ पर टूट पड़े। दोनों ओर से पहाड़ को खोदने का काम शुरू कर दिया गया। विशाल शिलाखंडों को छेनी, हथोड़े और सब्बलों की मदद से तोड़कर पहाड़ के सीने को छलनी करने का काम कुछ माह तक चला और आखिर में सबने मिलकर तीन किमी लंबा कच्चा रास्ता तैयार कर ही लिया।

पत्नी नहीं, प्रजा के लिए बने ‘मांझी’
यह काम बिहार के उस दशरथ मांझी द्वारा किए गए काम जैसा था, जिसने अपनी पत्नी को पानी लाने की समस्या से मुक्ति दिलाने के पहाड़ को खोदकर सड़क बनाई थी। अंतर सिर्फ इतना है कि दशरथ मांझी ने अपनी पत्नी का कष्ट दूर करने के लिए पहाड़ को छलनी अकेले दम पर किया था और दीपक बैज ने समवेत प्रयासों से प्रजा का कष्ट दूर करने के लिए पसीना बहाया था। दीपक बैज और ग्रामीणों द्वारा पहाड़ काटकर बनाई गई सड़क का बाद में तत्कालीन रमन सरकार में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत डामरीकरण करा दिया। आज यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत पहुंचा रही है।

एटीएम मशीन को तोड़फोड़ कर रूपये चुराने वाले दिगर जिला व अंर्तराज्यीय गिरोह को पकड़ने में बालोद पुलिस को मिली सफलता

0
  • थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के दाउ पारा में स्थित एसबीआई एटीएम मशीन व ग्राम कुरदी के जिला सहकारी बैंक के एटीएम मशीन को आरोपियों द्वारा तोड़फोड़ कर रूपये चुराने का किये थे प्रयास।
  •  मुख्य आरोपी जमषेदपुर झारखण्ड से आकर, हथौद दुर्ग निवासी अपने 03 साथियों के साथ देते थे घटना को अंजाम। मुख्य आरोपी द्वारा झारखण्ड में इस प्रकार की कई घटनाए करना बताया है।
  •  सैंकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद में मिला था आरोपियों का सुराग।
  • सभी आरोपियों को पकड़ने में साइबर सेल टीम बालोद व थाना अर्जुन्दा की रही विशेष भूमिका।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन पर व पुलिस अनुविभाीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में हुए एसबीआई एमटीएम मशीन तोड़फोड़ व ग्राम कुरदी में हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के एमटीएम मशीन में हुए तोड़फोड के अज्ञात आरोपियो के पतासाजी हेतु थाना अर्जुन्दा एवं सायबर सेल टीम को निर्देशित किया गया था। घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04/05.01.2024 की दरम्यिानी रात्रि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के एमटीएम मशीन को अज्ञात आरोपियों द्वारा तोड़फोड़ कर मशीन में रखे रकम को चोरी करने का प्रयास किया गया था। जिस पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 02/2024, धारा 457,380,427,511 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु थाना अर्जुन्दा एवं साइबर सेल से विशेष टीम गठित किया गया था।

टीम द्वारा ग्राम कुरदी के एटीएम के आसपास जाकर घटना स्थल का बारीकी से जांच कर एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया। जिसमे आरोपियो द्वारा एटीएम में अपने चेहरे को गम्छे से बांध कर आए थे जिससे उन लोगो का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा था। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एवं घटना स्थल से आने जाने वाले रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर उसका बारीकी से विषेलषण कर टीम द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों (1) सूरज कुमार देशमुख पिता राजू देशमुख उम्र 22 वर्ष पता बर्मा मेस भक्तिनगर मोना रोड जमषेदपुर (झारखण्ड) (2) भूपेंद्र कुमार देशमुख पिता रिखीराम देशमुख उम्र 26 वर्ष पता भाटापारा थनौद थाना पुलगांव जिला दुर्ग, (3) संजय कुमार ठाकुर पिता रामसिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष पता भाटापारा थनौद थाना पुलगांव जिला दुर्ग (4) विकास साहू पिता सुरेद्र साहू उम्र 22 वर्ष पता अंजोरा कबीर चौक थाना सोमनी जिला राजनांदगांव को थनौद जिला दुर्ग व जिला धमतरी से गिरफ्तार कर आरोपियों से पूछताछ करने पर वह अपने कथन में बताया कि सूरज कुमार देषमुख झारखण्ड से आकर पैसे मिलेंगे कहकर अपने 03 साथियों के साथ योजना बना कर अर्जुन्दा दाउपारा एसबीआई एटीएम व ग्राम कुरदी एटीएम मशीन तोड़फोड़ कर रुपए चोरी करने का प्रयास करना बताया है। आरोपियों के कब्जे से दो नग मोटर सायकल,हथौड़ी,पेचकस,पेंचिश, बरामद किया गया है, सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोेगेन्द्र साहू, थाना प्रभारी अर्जुन्दा उपनिरीक्षक मनीष शेन्डे, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, संदीप यादव, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, आकाश सोनी, राहुल मनहरे, मिथलेश यादव एवं थाना अर्जुन्दा से आरक्षक भूपत की सराहनीय भूमिका रही है।

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन का अंतिम अभ्यास हुआ सम्पन्न

0

बालोद 24 जनवरी 2024 जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आज अंतिम अभ्यास सम्पन्न किया गया। कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम  शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल, एस.डी. ओ.पी. प्रतीक चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 23 में राम लला की स्थापना के अवसर पर किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

0

दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 23 मदर टेरेसा वार्ड में जसवंत नायक (जस्सू ) के अगुवाई में वार्ड वासियों के द्वारा श्रम वीर चौक पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के बाल्य रूप राम लला की धर्म नगरी अयोध्या में स्थापना के अवसर पर श्रमिक चौक पर कल संध्या 7:00 बजे हनुमान चालीसा का पाठ एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की आरती किया गया l साथ ही भगवान राम लला की समस्त वार्ड वासियों के द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया l इस अवसर पर जस्सू ने कहा कि आज 22 जनवरी का दिन भारत के इतिहास के साथ विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा l क्योंकि आज ही के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम फिर से अपने राजमहल में विराजे हैं l यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है कि आज हम भगवान श्री राम की इस मंदिर को बनते हुए और उन्हें स्थापित हुए देखे हैं

इस कार्यक्रम में वार्ड वासी जसवन्ता नायक (जस्सू)
सागर लालवानी अंश कुमार प्रवीण ठाकुर शिवम कुमार
दामोदर पटनायक शैनल साहू
सोनू विभार मिन्द्र यादव
राकेश सोनी मेष आदित्य पाण्डे
अजय मौर्या परमानंद सहारे
देवेन्द्र शर्मा योगेश मोहन सेन
पुरुषोत्तम सिंह विनोद एवं वार्ड वासी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे l

MOST POPULAR

HOT NEWS