City Media - Page 588 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 588

लाल चर्च में शांति महोत्सव

0

जगदलपुर चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च द्वारा नौवां शांति महोत्सव का आयोजन किया गया है। लाल चर्च मसीह समाज के प्रवक्ता ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए मुंबई के प्रख्यात भाई सूरज प्रेमानी जगदलपुर पहुंचेंगे और शांति महोत्सव की शुरुआत करेंगे। वे 26 जनवरी तक रहेंगें।आयोजन को सफल बनाने के लिए लाल चर्च द्वारा विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। आवास, भोजन, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के लिए विगत एक हफ्ते से तैयारी चल रही है। आयोजन में शहर और ग्रामीण विश्वासी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सूरज प्रेमानी यहां तीन दिन रहकर मेथोडिस्ट एपिस्कोपल कन्वेंशन मैदान में एवं लाल चर्च में बाइबल के अध्यायों का विस्तृत अध्ययन करेंगे। 27 व 28 जनवरी को कटनी के जय मोजेस एवं प्रगति वैश्य भी बाइबिल का विस्तृत अध्ययन करेगें।

कीर्तिमान रच गया दलपत सागर का दीपोत्सव : विजय दयाराम के.

0
  • कार्यक्रम में हुई स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए कलेक्टर ने 
    जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि दलपत सागर में एक दीया प्रभु श्रीराम के नाम दीपोत्सव कार्यक्रम का बहुत कम समय में गणमान्य नागरिक, विभिन्न समुदायों के सहयोग से एक बहुत बड़ा आयोजन हुआ। जगदलपुर ने पुरा उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। हमने दो लाख तीस हजार दीये जलाने का लक्ष्य रखा था, किंतु यह संख्या तीन लाख तक पहुंच गई। इसमें सभी की सहभागिता थी। कार्यक्रम में निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि एक दीया प्रभु श्रीराम के नाम दीपोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जगदलपुर के सभी गणमान्य नागरिकों का अपूर्व सहयोग रहा इसके लिए निगम और जिला प्रशासन की ओर से मैं आभार व्यक्त करता हूं। नगर निगम द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में रंगोली- चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। रील्स बनाओ प्रतियोगिता में पहला पुरुस्कार बस्तर डायरी को पांच हजार रुपए, दूसरा स्थान ज्योत्सना जॉय को दो हजार और राहुल ध्रुव को तीसरा स्थान मिला। रजत जैन के रील्स को मुख्यमंत्री द्वारा सराहा गया। इसके लिए रजत को विशेष पुरुस्कार दिया गया।

सत्यनारायण बाबा से बैज ने लिया आशीर्वाद

0

जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को रायगढ़ जिले के कोसमनारा सत्यनारायण बाबाधाम में शिवार्चना की और श्री सत्यनारायण बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की।

दस साल पहले ‘दशरथ मांझी’ बनकर पहाड़ चीर डाला था दीपक बैज ने

0
  •  ग्रामीणों के साथ पहाड़ को खोदकर बनाई थी सड़क
  •  ग्रामीणों का कष्ट दूर करने हेतु की थी बेमिसाल पहल
    -अर्जुन झा-
    लोहंडीगुड़ा बस्तर के मौजूदा सांसद दीपक बैज के कदम पहली बार जब सक्रिय राजनीति में पड़े थे, तब उन्होंने एक अनुकरणीय काम कर दिखाया था। उनकी इस बेमिसाल पहल की चर्चा आज भी होती है। दशरथ मांझी की तरह उन्होंने ग्रामीणों के साथ पहाड़ को चीर डाला और सड़क बना दी थी। दीपक बैज जब पहली बार चित्रकोट से विधायक चुने गए थे, तब उन्होंने एक ऐसा काम कर दिखाया था, जो आज के नेताओं के लिए नजीर बन गया है। बात सन 2013- 14 की है। दीपक बैज कांग्रेस के टिकट पर पहली बार चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीत भी गए। उस समय चुनाव प्रचार के दौरान लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के छिंदबहार इलाके में दीपक बैज का आना जाना लगा रहता था। तब उन्होंने देखा कि छिंदबहार और बारूपाटा व अन्य गांवों के ग्रामीणों को पहाड़ के इस पार और उस पार स्थित गांवों तक जाने में बड़ी परेशानी होती है।

छिंदबहार व बारूपाटा के बीच स्थित पहाड़ की वजह से महज तीन किमी के फासले को तय करनe के लिए दस – बारह किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने भी अपनी यह व्यथा नव निर्वाचित विधायक दीपक बैज को सुनाई। उसी समय दीपक बैज ने गांवों के बीच के फासले को कम करने का फैसला कर लिया। इसके बाद  बैज ने छिंदबहार और बारूपाटा के ग्रामीणों को संगठित कर पहाड़ को चीरने के लिए कदम बढ़ाया। बैज स्वयं तथा ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और युवक युवतियां फावड़ा, कुदाल, छेनी, हथोड़ी, गैंती, टोकरी, सब्बल आदि लेकर पहाड़ पर टूट पड़े। दोनों ओर से पहाड़ को खोदने का काम शुरू कर दिया गया। विशाल शिलाखंडों को छेनी, हथोड़े और सब्बलों की मदद से तोड़कर पहाड़ के सीने को छलनी करने का काम कुछ माह तक चला और आखिर में सबने मिलकर तीन किमी लंबा कच्चा रास्ता तैयार कर ही लिया।

पत्नी नहीं, प्रजा के लिए बने ‘मांझी’
यह काम बिहार के उस दशरथ मांझी द्वारा किए गए काम जैसा था, जिसने अपनी पत्नी को पानी लाने की समस्या से मुक्ति दिलाने के पहाड़ को खोदकर सड़क बनाई थी। अंतर सिर्फ इतना है कि दशरथ मांझी ने अपनी पत्नी का कष्ट दूर करने के लिए पहाड़ को छलनी अकेले दम पर किया था और दीपक बैज ने समवेत प्रयासों से प्रजा का कष्ट दूर करने के लिए पसीना बहाया था। दीपक बैज और ग्रामीणों द्वारा पहाड़ काटकर बनाई गई सड़क का बाद में तत्कालीन रमन सरकार में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत डामरीकरण करा दिया। आज यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत पहुंचा रही है।

एटीएम मशीन को तोड़फोड़ कर रूपये चुराने वाले दिगर जिला व अंर्तराज्यीय गिरोह को पकड़ने में बालोद पुलिस को मिली सफलता

0
  • थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के दाउ पारा में स्थित एसबीआई एटीएम मशीन व ग्राम कुरदी के जिला सहकारी बैंक के एटीएम मशीन को आरोपियों द्वारा तोड़फोड़ कर रूपये चुराने का किये थे प्रयास।
  •  मुख्य आरोपी जमषेदपुर झारखण्ड से आकर, हथौद दुर्ग निवासी अपने 03 साथियों के साथ देते थे घटना को अंजाम। मुख्य आरोपी द्वारा झारखण्ड में इस प्रकार की कई घटनाए करना बताया है।
  •  सैंकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद में मिला था आरोपियों का सुराग।
  • सभी आरोपियों को पकड़ने में साइबर सेल टीम बालोद व थाना अर्जुन्दा की रही विशेष भूमिका।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन पर व पुलिस अनुविभाीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में हुए एसबीआई एमटीएम मशीन तोड़फोड़ व ग्राम कुरदी में हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के एमटीएम मशीन में हुए तोड़फोड के अज्ञात आरोपियो के पतासाजी हेतु थाना अर्जुन्दा एवं सायबर सेल टीम को निर्देशित किया गया था। घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04/05.01.2024 की दरम्यिानी रात्रि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के एमटीएम मशीन को अज्ञात आरोपियों द्वारा तोड़फोड़ कर मशीन में रखे रकम को चोरी करने का प्रयास किया गया था। जिस पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 02/2024, धारा 457,380,427,511 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु थाना अर्जुन्दा एवं साइबर सेल से विशेष टीम गठित किया गया था।

टीम द्वारा ग्राम कुरदी के एटीएम के आसपास जाकर घटना स्थल का बारीकी से जांच कर एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया। जिसमे आरोपियो द्वारा एटीएम में अपने चेहरे को गम्छे से बांध कर आए थे जिससे उन लोगो का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा था। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एवं घटना स्थल से आने जाने वाले रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर उसका बारीकी से विषेलषण कर टीम द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों (1) सूरज कुमार देशमुख पिता राजू देशमुख उम्र 22 वर्ष पता बर्मा मेस भक्तिनगर मोना रोड जमषेदपुर (झारखण्ड) (2) भूपेंद्र कुमार देशमुख पिता रिखीराम देशमुख उम्र 26 वर्ष पता भाटापारा थनौद थाना पुलगांव जिला दुर्ग, (3) संजय कुमार ठाकुर पिता रामसिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष पता भाटापारा थनौद थाना पुलगांव जिला दुर्ग (4) विकास साहू पिता सुरेद्र साहू उम्र 22 वर्ष पता अंजोरा कबीर चौक थाना सोमनी जिला राजनांदगांव को थनौद जिला दुर्ग व जिला धमतरी से गिरफ्तार कर आरोपियों से पूछताछ करने पर वह अपने कथन में बताया कि सूरज कुमार देषमुख झारखण्ड से आकर पैसे मिलेंगे कहकर अपने 03 साथियों के साथ योजना बना कर अर्जुन्दा दाउपारा एसबीआई एटीएम व ग्राम कुरदी एटीएम मशीन तोड़फोड़ कर रुपए चोरी करने का प्रयास करना बताया है। आरोपियों के कब्जे से दो नग मोटर सायकल,हथौड़ी,पेचकस,पेंचिश, बरामद किया गया है, सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोेगेन्द्र साहू, थाना प्रभारी अर्जुन्दा उपनिरीक्षक मनीष शेन्डे, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, संदीप यादव, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, आकाश सोनी, राहुल मनहरे, मिथलेश यादव एवं थाना अर्जुन्दा से आरक्षक भूपत की सराहनीय भूमिका रही है।

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन का अंतिम अभ्यास हुआ सम्पन्न

0

बालोद 24 जनवरी 2024 जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आज अंतिम अभ्यास सम्पन्न किया गया। कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम  शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल, एस.डी. ओ.पी. प्रतीक चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 23 में राम लला की स्थापना के अवसर पर किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

0

दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 23 मदर टेरेसा वार्ड में जसवंत नायक (जस्सू ) के अगुवाई में वार्ड वासियों के द्वारा श्रम वीर चौक पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के बाल्य रूप राम लला की धर्म नगरी अयोध्या में स्थापना के अवसर पर श्रमिक चौक पर कल संध्या 7:00 बजे हनुमान चालीसा का पाठ एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की आरती किया गया l साथ ही भगवान राम लला की समस्त वार्ड वासियों के द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया l इस अवसर पर जस्सू ने कहा कि आज 22 जनवरी का दिन भारत के इतिहास के साथ विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा l क्योंकि आज ही के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम फिर से अपने राजमहल में विराजे हैं l यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है कि आज हम भगवान श्री राम की इस मंदिर को बनते हुए और उन्हें स्थापित हुए देखे हैं

इस कार्यक्रम में वार्ड वासी जसवन्ता नायक (जस्सू)
सागर लालवानी अंश कुमार प्रवीण ठाकुर शिवम कुमार
दामोदर पटनायक शैनल साहू
सोनू विभार मिन्द्र यादव
राकेश सोनी मेष आदित्य पाण्डे
अजय मौर्या परमानंद सहारे
देवेन्द्र शर्मा योगेश मोहन सेन
पुरुषोत्तम सिंह विनोद एवं वार्ड वासी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे l

अयोध्या धाम जैसी लगने लगी थी खनिज नगरी दल्ली राजहरा

0
  •  राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, दीपों से सज गए सारे मंदिर
    दल्ली राजहरा भगवान राम लला के अपने जन्म स्थान में विराजमान होने के सप्ताह भर पहले से ही लौह नगरी दल्ली राजहरा अयोध्या धाम में तब्दील हो चुकी थी। राम – रस और राम – रंग से यह पावन धरा सराबोर हो चुकी थी। प्रभु श्री रामचंद्र की भक्ति में जन जन लीन हो गया। ऐसी न्यारी छटा और धर्म प्रभावना पहली बार देखने को मिली। अयोध्या के दिव्य, भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला प्रतिमा की स्थापना को लेकर दल्लीराजहरा शहर में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण सप्ताह भर पहले से देखने को मिल रहा था।

    राम मंदिर में रामजी की प्राण प्रतिष्ठा
    22 जनवरी को दल्ली राजहरा के राम मंदिर में श्री रामचंद्र की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान उपस्थित सुदेश सिंग जिला कोषाध्यक्ष,मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, समस्त रामभक्तों द्वारा जलाभिषेक, फूलों की माला अर्पित कर रामजी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। राम मंदिर में मूर्ति स्थापना के बाद राम भक्तों ने रामजी की मूर्ति के दर्शन पूजन किए एवं 56 भोग लगाकर रामजी की आरती की। राम मंदिर व अन्य मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। मंदिरों में आज विशेष पूजा अनुष्ठान का क्रम पूरे दिन चलता रहा।
  • हुई रंगोली प्रतियोगिता
    राम मंदिर प्रागंण में विशेष रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागी युवतियों और महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में आकर्षण रंगोली सजाई। रंगोली से राम सीता, अयोध्या के मंदिर, श्रीराम के आगमन के आकर्षक चित्र बनाए गए थे।


  • भंडारा में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
    राम मंदिर में मूर्ति स्थपाना के अवसर पर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया। भंडारा दोपहर से लेकर शाम तक चला। शाम होते हीश्री राम जी की संध्या आरती की गई। आरती के शंखनाद और मंदिरों की घंटियां गूंजायमान होने लगीं थीं। श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती के पश्चात् 5100 दीप जलाए गए। दीपों से जय श्रीराम नाम सजाया गया। दीपकों से जय श्रीराम , ओम, 22 जनवरी, स्वास्तिक आदि चित्रण किए गए थे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न स्थानों में आयोजित समारोह में जोश और उत्साह के साथ लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं राम भक्त सक्रिय रहे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह मदन मायती , सुरेश जयसवाल सुजीत झा डौंडी लोहारा विधानसभा प्रभारी भूपेंद्र ‌डहरवाल रमेश गुर्जर सुमित जैन, भूपेंद्र श्रीवास  मनजीतकौर अंजू साहू रमेश जैन युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह एम सृजित, प्रणव साहू उषा साहू कविता तिगोटे मनन गुप्ता नीलू पटेल।

 

 

 

 

युवा कांग्रेस का रोजगार दो, न्याय दो अभियान आरंभ

0
  •  बेरोजगारी के मुद्दे पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता खोल रहे हैं भाजपा की पोल
    जगदलपुर भाजपा द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का जो वादा किया गया था, उसे नहीं निभाया गया। इस वादाखिलाफी के विरुद्ध देश के बेरोजगार युवाओं की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी छतीसगढ़ पलक वर्मा, छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार बस्तर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभिषेक डेविड के नेतृत्व मे युवा कांग्रेस की विशेष बैठक में रोजगार दो, न्याय दो पोस्टर लांच कर अभियान की शुरुआत की गई।
    इस अभियान को लेकर बस्तर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिषेक डेविड ने बताया कि देश के युवाओं से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी के विरोध में एवं बेरोजगारों के हक की लड़ाई लड़ने रोजगार दो न्याय दो अभियान की शुरुआत युवा कांग्रेस ने की है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को हक मिलने तक संघर्ष जारी रखना है। इस अभियान का समर्थन करने वाले युवाओ को हिस्सा बनने 8860812345 नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से जोड़ा जाएगा। मोदी सरकार को आईना दिखाने का काम करते हुए जिले के युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता युवाओं के बीच जाकर रोजगार के मुद्दे पर चर्चा कर बेरोजगारो से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फार्म भरवाएंगे।इस दौरान ग्रामीण युवा कांग्रेस प्रभारी विक्रांत सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री सुभाष गुलाटी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव विमल बिसाई, बस्तर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रियाज़ खान, चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भंवर मौर्य, युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा क्षेत्र महासचिव अंकित पारख, जाहिद हुसैन, अनुराग महतो, असीम सुता, ज्योति राव, गीता, श्रवण, मोहनीश सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

धर्म – आध्यात्म से मिलती है आंतरिक ऊर्जा : संजय पाण्डेय

0
  • प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए भाजपा नेता संजय पाण्डेय
    जगदलपुर भंगाराम शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नगर निगम के नेता संजय पांडेय भी शामिल हुए। पाण्डेय ने बताया कि अयोजन 20 से 23 जनवरी तक विधि विधान के बीच बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन के कार्यक्रम में पहुंचे संजय पाण्डेय ने कहा कि धर्म और आध्यात्म हमें आंतरिक एवं आत्मीय ऊर्जा प्रदान करते हैं। दैवीय शक्तियां आत्मबल उत्पन्न करती हैं।

समापन अवसर पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रखर वक्ता एवं भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने कहा कि हमारा सनातन धर्म महान है, हमारे धार्मिक ग्रंथ और वैदिक ऋचाओं में अदभूत शक्ति है। इनके अध्ययन मनन से जो अनुभूति होती है, उसे शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता।धर्म, आध्यात्म और हमारे वेद पुराणों में ऊर्जा का अकूत भंडार समाहित है। धर्म आध्यात्म की शरण में जाने से हमारे तन मन में अलौकिक ऊर्जा का संचार होता है। यह ऊर्जा हमें सदमार्ग पर चलने और हर जीव के कल्याण में रत हो जाने की प्रेरणा देती है।श्री पाण्डेय ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की महिमा सर्व विदित है। देवों के देव महादेव की आराधना से जो फल प्राप्त होता है, वह अकल्पनीय होता है।  पाण्डेय ने शिव मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर समिति से जुड़े लोगों को साधुवाद दिया।अयोजन के चौथे और अंतिम दिन विशाल भंडारा का अयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुड़ी, सब्जी, हलवा आदि तैयार कर भगवान को भोग लगाने के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। संजय पाण्डेय ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS