City Media - Page 639 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 639

तीनों अर्बन हेल्थ सेंटर बनेंगे मिनी महारानी अस्पताल

0
  • शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को विकसित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
  • स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था का कलेक्टर विजय दयाराम के. ने किया निरीक्षण

जगदलपुर यहां संचालित तीनों शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का अब कायाकल्प होगा। वहां जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल जैसी सुविधाएं लोगों को मिलने लगेंगी। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने मिनी महारानी जिला अस्पताल के रूप में शहर के धरमपुरा, गीदम रोड़ और कुम्हारपारा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन अर्बन हेल्थ सेंटर्स के बाह्य रोगी कक्ष में अधिक से अधिक मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध संस्थागत प्रसव सुविधा का व्यापक प्रचार -प्रसार कर अधिक गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बुधवार को धरमपुरा़ और कुम्हारपारा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों के बढ़ते दबाव को कम करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शहर के तीनों शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं दिलवाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के दौरान नर्स ने बताया कि पूर्व में इस संस्था में ओपीडी की दर प्रतिदिन लगभग 25 हुआ करती थी, वह बढ़कर अब 65-70 के बीच हो गई है। संस्था में मिल रही अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लोगों को होने पर यह संख्या 100 से भी अधिक हो जाएगी। सेंटर में मेल और फिमेल के लिए 5-5 बिस्तरों का वार्ड भी बनाया गया है, जिसमें कई लागों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी के बच्चों व माताओं की स्वास्थ्य जांच करवाने हेतु पहुंची मितानिन ने बताया कि उक्त संस्था दूसरे के भवन में संचालित थी, अब स्वयं के भवन पर संचालित है। इससे सभी प्रकार की सुविधाएं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध हैं।

कलेक्टर ने स्वास्थ केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता, बिस्तरों की व्यवस्था सहित चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति का भी जायजा लिया। केंद्र में निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने, आसपास निर्माण सामग्रियों को हटाने और परिसर की साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य जांच हेतु पहुंचे आंगनबाड़ी के नन्हे बालक बालिकाओं से मुलाकात की और उन्हें बिस्किट का वितरण किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ आर के चतुर्वेदी, डीपीएम रीना लक्ष्मी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सरकारी नमक से पकाई जाने लगी हैं भट्ठों में ईंटें

0
  • राशन दुकानों के नमक की थोक में ईंट भट्ठों में सप्लाई
  • सरकारी सफेद नमक से ईंटों को किया जा रहा है लाल

अर्जुन झा

जगदलपुर निजी ईंट भट्ठों में सरकारी सफेद नमक से ईंटों को लाल करने का खेल खुलेआम चल रहा है। सरकारी राशन दुकानों से उपभोक्ताओं को मुफ्त में दिया जाने वाला अमृत नमक जहां राशन दुकान संचालकों के लिए अवैध कमाई का जरिया बन गया है, वहीं ईंट भट्ठे चलाने वाले लोगों के लिए सच में अमृत तुल्य हो गया है। मुफ्त के नमक को ईंट भट्ठा मालिकों के पास थोक में बेचा जा रहा है। इस अवैध कारोबार की तरफ खाद्य विभाग और प्रशासनिक अमले का ध्यान नहीं जा रहा है। यह आश्चर्य की बात है।

आम धारणा है कि इंटें जितनी अधिक लाल होती हैं, वह उतनी ही ज्यादा मजबूत होती हैं। इसी धारणा के चलते लोग भट्ठों से लाल ईटों की ज्यादा खरीदी करते हैं। सुर्ख लाल इंटें थोड़ी महंगी बिकती हैं। ईंट भट्ठा संचालकों की कमाई बढ़ जाती है। लोगों की इस धारणा का बेजा लाभ उठाते हुए इंद्रावती नदी के किनारे संचालित कुछ ईंट भट्ठों के मालिक ईंटों को ज्यादा लाल करने के लिए कच्चे ईंटों को भट्ठों की आग में पकाते समय राशन दुकानों से मुफ्त वितरीत किए जा रहे सरकारी अमृत नमक का छिड़काव करने लगे हैं। बताया जाता है कि नमक से पकाई जाने वाली ईंटें देखने में बाहर से तो लाल जरूर नजर आती हैं, लेकिन अंदर से कच्ची ही रह जाती हैं। मतलब यह कि ऐसी ईंटें जरा भी मजबूत नहीं रहती हैं। लोगों को राशन दुकानों से मुफ्त में नमक दिया जाता है, अगर नमक का पैकेट जरा भी कटा फटा होता है, तो उपभोक्ता मुफ्त में मिलने के बावजूद उस पैकेट को नहीं ले जाते। इसके चलते राशन दुकानों में हर महीने काफी मात्रा में नमक इकट्ठा हो जाता है। सूत्रों ने बताया कि इंद्रावती नदी के किनारे ईंट भट्ठों का संचालन करने वाले कुछ लोग ईंटों को लाल करने के लिए राशन दुकानों से प्राप्त नमक का छिड़काव करने लगे हैं। बताया गया कि ईंट भट्ठों में नमक छिड़कने से कुछ समय के लिए आग की लपटें तेज हो जाती हैं। इसलिए ईंटों का ऊपरी हिस्सा लाल हो जाता है और अंदर से कच्चा रह जाता है। इन्हीं ईंटों को पूरी तरह से पका हुआ तथा मजबूत बताकर भवन निर्माताओं के पास खपाया जा रहा है। राशन दुकान संचालक मनमानी दरों पर इस नमक को बेचने में लगे हैं।

मुफ्त नमक लेना कर्ज लेने जैसा

आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके बीच यह भ्रान्ति फैली हुई है कि किसी से भी मुफ्त में नमक लेना कर्जा लेने के समान होता है। इसीलिए पहले जब किसी व्यक्ति के घर में नमक खत्म हो जाता था, तो काम चलाने के लिए संबंधित व्यक्ति पास पड़ोस के घर से नमक मांग लिया जाता था। तब देने वाला व्यक्ति लेने वाले व्यक्ति के हाथ में नमक को सीधे न देकर कागज अथवा पेड़ के पत्ते में डालकर उसे जमीन पर रख देता था। लेने वाला व्यक्ति उसे उठाकर ले जाता था। बाद में लेने वाला व्यक्ति नमक जरूर लौटा देता था, ठीक उसी तौर तरीके के साथ। बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के अनेक भागों में आज भी यह परंपरा चली आ रही है। यही वजह है कि लोग सरकारी राशन दुकानों से नमक मुफ्त में मिलने के बाद भी नहीं नहीं ले जाते। इसके चलते भी राशन दुकानों में नमक जाम हो जाता है। इसका फायदा अब ईंट भट्ठा चलाने वाले लोग उठा रहे हैं। पहले यही ईंट भट्ठा संचालक खड़े नमक का इस्तेमाल करते रहे हैं। चूंकि स्वास्थ्यगत कारणों और विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाईन के चलते खड़ा नमक का उत्पादन लगभग बंद हो गया है और अगर बाजार में कहीं मिलता भी है, तो थोड़ा ऊंचे दाम पर। जलाऊ लकड़ी और धान भूंसा भी महंगे हो चले हैं। ईंटों को लाल होते तक पकाने के लिए ज्यादा लकड़ी और भूंसे की जरूरत पड़ती है। इससे ईंटों की निर्माण लागत काफी बढ़ जाती है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता के इस युग में कम लागत में उत्पाद तैयार कर ज्यादा लाभ कमाने की होड़ चल रही है। इसके कारण नमक का प्रचलन ईंट पकाने के लिए काफी बढ़ गया है।

फिर ईमारत बुलंद कैसे होगी ?

नमक के प्रताप से पकाई जाने वाली ईंटें सुर्ख लाल जरूर हो जाती हैं, लेकिन अंदर से अधपकी ही रह जाती हैं। उनका बाहरी हिस्सा ही पक पाता है। ऐसी कमजोर ईंटों से बनाई जाने वाली ईमारत कितनी बुलंद होती होगी, इसका अंदाजा लगाना कोई बड़ी बात नहीं है। रिहायशी मकानों, सामुदायिक भवनों, शाला भवनों, आंगनबाड़ी केंद्र भवनों, दुकानों, नालियों, शौचालयों, पानी टंकियों, अस्पताल भवनों, विश्राम गृहों, पुल पुलियों आदि के निर्माण में इन्हीं अधपकी ईंटों का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। सरकारी निर्माण एजेंसियां भी आंख मूंदकर इस तरह की गुणवत्ता रहित ईंटों का उपयोग करने में जरा भी गुरेज नहीं कर रही हैं। ईंटों और अन्य निर्माण सामग्री की खरीदी में कमीशन के खेल के चलते संबंधित विभागों के अधिकारी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से समझौता करने में जरा भी नहीं हिचकते। इस तरह अधपकी ईंटों से बनने वाले भवन ज्यादा दिन टिक नहीं पाएंगे और बड़ी अनहोनी के कारण बन जाएंगे।

भाजपा राजहरा मंडल द्वारा शक्ति केंद्र व बुथ अध्यक्षों का किया सम्मान एवं विधानसभा चुनाव की समीक्षा की गई

0

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल में विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक एवं शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहयोजक एवं बुथ अध्यक्षों की बैठक स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में आज दोपहर 12:00 बजे से रखी गई थी, बैठक का प्रारंभ भारत माता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 26 पार्षद टी,ज्योति द्वारा सत्यम शिवम सुंदरम गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी मंडल,भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के साथ भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा नगर पालिका के पार्षद गण उपस्थित हुए उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी ,संयोजक, सहयोजक के द्वारा विधानसभा चुनाव में , वार्डो में बूथ पर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं जिला अध्यक्ष  कृष्णकांत पवार एवं विधान सभा प्रभारी राजेश ताम्रकार जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कुकरेजा सुरेश जयसवाल नपा उपाध्यक्ष संतोष देवांगन महेंद्र पिपरे किरण सिंन्हा मुश्ताक अहमद भूपेंद्र श्रीवास एवं मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी मचंस्थ थे ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए राकेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि दल्लीराजहरा मंडल के समस्त वार्ड एवं बुथ में भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पूरी निष्ठा ईमानदारी से डौंडीलोहारा विधानसभा के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के पक्ष में उनके साथ चुनाव प्रचार किया है इसका परिणाम हमें दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी के जीत के रूप में अवश्य देखने को मिलेगी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के आधार पर हम दावा करने में सक्षम है कि दल्ली राजहरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के साथ विधानसभा डौंडीलोहारा के प्रत्याशी देव लाल ठाकुर को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। डौंडीलोहारा विधानसभा के प्रभारी राजेश ताम्रकार जी ने कहा की कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं उनके समर्पण को देखकर हमें विधानसभा की जीत स्पष्ट दिखाई पड़ती है भारतीय जनता पार्टी बालोद जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक बूथ पर विषम परिस्थितियों पर भी कार्य कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सदैव डटे रहते हैं यह उनकी निष्ठा का ही परिणाम है कि दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी सदैव की बढ़त बनती है आपसी सामंजस्य का परिणाम इस बार दल्ली राजहरा में इतिहास रचेगा एवं रिकॉर्ड मत से भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री महेंद्र सिंह एवं मदन मायती रामेश्वर साहू अंजू साहू मनजीत कौर रमेश जैन लीलावती साहू नीलेश श्रीवास्तव सोनू ठगेल ,शंकर साहू ,सुमित जैन, सुखवंतीन ठाकुर पार्षद, राजेश कांबले ,सोहद्रा ठाकुर ,हेमंत गौतम टी ज्योति ताम्रध्वज सुधाकर प्रमिला पारकर ममता नेताम भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, सुरेंद्र बेहरा, दमनदीप सिंह,मेवा पटेल ,श्याम जायसवाल, आर के माने, तरुण साहू, हुकुम सिंह ठाकुर,गंगा रावते ,रमणी बाघ ,कुमारी रावटे, उषा साहू

ललिता विश्वकर्मा ,भूषण निर्मलकर, श्रीजीत मनन गुप्ता राकेश कोसरे, मनीष पाठक, पंकज गजीर ,दुर्गेश साहू रंजीत गुप्ता, भगवान जायसवाल ,विक्टर वीरेंद्र साहू राहुल शर्मा, विजय साहू उपस्थित थे

गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स ने शहर में चलाया स्वछता अभियान

0
  • गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल -2 में मना एनसीसी दिवस
  •  तालाब और गांधी प्रतिमा स्थल की हुई साफ सफाई

जगदलपुर 231 सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी परचनपाल के कमान अधिकारी कर्नल अमित आदर्श के दिशा निर्देश पर बस्तर संभाग की 650 गर्ल्स कैडेट्स ने एनसीसी दिवस 26 नवंबर को मनाया। जगदलपुर स्थित सेजस शासकीय कन्या उच्चत्तर मध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 की सीनियर विंग की 53 कैडेट्स ने भी एनसीसी दिवस मनाया।
कार्यक्रम का प्रारंभ वीर शहीदों, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह ,चंद्र शेखर आजाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान से किया गया। राजेंद्र नगर चौक पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास साफ सफाई कैडेटों द्वारा की गई।संस्था की प्राचार्य सुधा परमार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कैडेटों को एनसीसी दिवस मनाए जाने के उद्देश्यों की जानकारी एवं देशभक्तों के पदचिन्हों पर चलने की सीख दी। स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छ बस्तर सुंदर बस्तर के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के दौरान ‘प्लास्टिक, कचरा, पॉलीथिन देश के हैं, ये दुश्मन तीन’ का नारा लगाते हुए जागरूकता लाई गई। कैडेट्स ने गंगामुंडा तालाब के आसपास साफ सफाई कर पुनीत सागर के तहत नदी तालाबों के किनारों को स्वयं साफ कर लोगों से स्वच्छ रखने की अपील की। एनसीसी गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन को संपन्न किया गया।सम्पूर्ण गतिविधियां कैप्टन हेमपुष्प लता ध्रुव के नेतृत्व में हुईं। संस्था के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगा दी आग

0
  •  तीन दिन के भीतर बस्तर संभाग में दूसरी बड़ी घटना
  • सड़क निर्माण के विरोध में दिया वारदात को अंजाम

जगदलपुर बस्तर संभाग में तीन दिनों के भीतर दूसरी बड़ी घटना को अंजाम देते हुए नक्सलियों ने हर्राकोडेर गांव में स्थापित मोबाइल टॉवर को आग के हवाले कर दिया। यह अबूझमाड़ क्षेत्र का गांव है।
बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में बारसूर – नारायणपुर मार्ग पर स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र के हर्राकोडेर गांव में बीती रात नक्सलियों ने जियो कंपनी के मोबाईल फोन टॉवर को निशाना बनाया। मोबाईल टॉवर का पैनल बॉक्स, कंट्रोल यूनिट, केबल व अन्य उपकरण पूरी तरह खाक हो गए हैं।

नक्सली मौके पर पर्चा भी चस्पा कर गए हैं।नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी द्वारा चस्पा किए गए इस पर्चे में पीएलजीए की 23वीं वर्षगांठ को 2 से 8 दिसंबर तक उत्साह के साथ मनाने, देशभर में वर्ग संघर्ष व गुरिल्ला युद्ध को व्यापक एवं तेज करने का आह्वान किया गया है। चुनाव के दौरान बैक फुट पर रहे नक्सली अब फिर से फ्रंट फुट पर आ गए हैं। वे लगातार बड़ी वरदातों को अंजाम देते हुए सुरक्षा बलों को खुली चुनौती दे रहे हैं। प्राइवेट और सरकारी सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीते रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के भांसी में जमकर उत्पात मचाते हुए आगजनी की थी। भांसी के बीच गांव में नक्सलियों ने सड़क निर्माण एवं रेलवे लाईन के दोहरीकरण कार्य में लगे चौदह वाहनों, मशीनों तथा अन्य उपकरणों को फूंक डाला था। नक्सलियों ने यहां की गई आगजनी की प्रेस नोट जारी कर जवाबदारी लेते हुए बैलाडीला से दंतेवाड़ा के बीच बन रही सड़क का नक्सलियों ने विरोध किया है,अब एकबार फिर एक निजी मोबाईल फोन कंपनी के टॉवर में आगजनी कर दी है जिससे बड़ी आबादी को नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ेगा। नारायणपुर जिला पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और सर्चिंग में लगी हुई है।

लोकसभा प्रत्याशी पर चल रहा है बस्तर में कयासों का दौर

0
  • सात आदिवासी नेताओं के नामों की खूब हो रही है चर्चा
  •  दिनेश, सुभाऊ, रुपसिंह, लखीधर, बनवासी, महेश और लच्छू संभावितों में शामिल
    -अर्जुन झा-
  • जगदलपुर कांग्रेस, भाजपा समेत सभी राजनैतिक दल जहां पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के पचड़े में पड़े हैं, वहीं भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। बस्तर लोकसभा सीट के संभावित उम्मीदवार की तलाश भाजपा ने शुरू कर दी है। लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्त्ता और आमजन भी उम्मीदवार को लेकर कयास लगाने में व्यस्त हैं। सात नेताओं के नाम इन दिनों सामने आ रहे हैं।
    विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के पहले ही बस्तर जिला भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस चुकी है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में विधानसभा चुनाव हाल ही में निपटे हैं। तेलंगाना में भी मतदान प्रक्रिया चल रही है। इन चुनावों के परिणाम 3 दिसंबर को आने हैं। इन चुनावों को देश की राजनीति के खेल का सेमी फाइनल माना जा रहा है। सेमी फाइनल के नतीजों पर ही फाइनल का परिणाम निर्भर है। कहा जा रहा है कि जो दल सेमी फाइनल जीत लेगा, वही दल भी फाइनल का विजेता बनेगा। इसका लब्बोलुआब यही है कि विधानसभा चुनावों के नतीजों पर ही कांग्रेस और भाजपा का भविष्य टिका हुआ है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के बड़े नेता आत्मविश्वास से भरे दिख रहे हैं और पांचो राज्यों में बड़ी जीत के दावे कर रहे हैं।भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में भी प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से एकबार कमल खिलाने आतुर लग रही है।
  • सन 2019 के लोकसभा चुनावों के नतीजों और बीते नौ सालों के दौरान मोदी सरकार की कथित उपलब्धियों को देखते हुए बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता अभी से अगले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुके हैं। क्षेत्र के बड़े भाजपा नेता भी संभावित प्रत्याशी की टोह लेने में लग गए हैं। लोकसभा के पिछले चुनाव में मिली हार को देखते हुए भाजपा नेतृत्व इस बार रिस्क न लेते हुए दमदार और वजनदार चेहरे को बस्तर की जंग में उतारेगी, ऐसा माना जा रहा है। इस दफे के लोकसभा चुनाव में बस्तर क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार के रूप में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बस्तर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुभाऊ राम कश्यप, बस्तर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मांडवी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष लखीधर बघेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनवासी मौर्य, अजजा मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष महेश कश्यप और चित्रकोट के पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप के नामों को लेकर खूब चर्चा हो रही है। ये सभी नेता बस्तर की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं और खासा अनुभव भी रखते हैं। फिर भी भाजपा नेतृत्व इन नेताओं की क्षमता, दक्षता, नेतृत्वशीलता, और जनता के बीच पकड़ का आंकलन करने के बाद इन्हीं सात नामों में से ही उम्मीदवार का चयन करेगी। ऐसी चर्चा बस्तर के सियासी गालियारे में चल रही है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में चार जिले बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा पूरी तरह समाहित हैं। जबकि नारायणपुर जिले का भी बड़ा भाग इस लोकसभा क्षेत्र में स्थित है। इतने विशाल लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए बड़ा जिगरा चाहिए। ऐसे बड़े जिगरा वाला चेहरा तलाशने में सावधानी बरतना जरूरी भी है। लिहाजा भाजपा बस्तर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी चयन में फूंक फूंक कर कदम रख रही है।
    बैज के बिना फीकी रहेगी जंग
    बस्तर में इस बात की भी चर्चा है कि इस बार दीपक बैज के लोकसभा चुनाव में मैदान पर न रहने से क्या भाजपा की राह आसान हो जाएगी? दीपक बैज बस्तर के मौजूदा सांसद हैं। उनके कंधों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का भी दायित्व है। इसके अलावा कांग्रेस ने दीपक बैज को इस बार चित्रकोट सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़वा दिया है। श्री बैज की जीत तय मानी जा रही है। अगर वे जीत गए तो विधानसभा में चले जाएंगे और बस्तर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस के पास कोई दमदार चेहरा नहीं रह जाएगा। ऐसे में इस सीट के कांग्रेस के हाथ से फिसल जाने का बड़ा खतरा है। वहीं भाजपाई इसे लेकर उत्साहित हैं। लोगों का मानना है कि दीपक बैज के बिना बस्तर लोकसभा क्षेत्र के चुनावी रण में ज्यादा रोमांच नहीं रह जाएगा।

तेलंगाना में भी बन रही है कांग्रेस की सरकार : दीपक बैज

0
  •  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का दावा
  • बीआरएस सरकार के प्रति राज्य के लोगों में आक्रोश

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक दीपक बैज ने दावा किया है कि तेलंगाना में कांग्रेस की आंधी चल रही है। इस राज्य के लोगों में यहां की बीआरएस सरकार के प्रति गहरी नाराजगी है और लोग पूरी तरह कांग्रेस के साथ हैं। तेलंगाना में भी प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
चुनाव प्रचार के लिए तेलंगाना गए छत्तीसगढ़ पीसीसी के चीफ एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को वहां पालवंचा में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। पत्रकारों से मुखातिब दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर मैंने तेलंगाना के अनेक विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार, रोड शो किया है और जन सभाएं ली हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा मैं भी यहां कई चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। हमारे नेताओं की रैलियों, सभाओं और रोड शो में स्वस्फूर्त उमड़ी भीड़ का उत्साह बताता है कि तेलंगाना के लोग यहां की बीआरएस सरकार से पूरी तरह तंग आ चुके हैं, सरकार के कामकाज से उनमें भारी गुस्सा है। तेलंगाना के लोग उम्मीद भरी नजरों से कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। तेलंगाना के लोगों की टूट चुकी उम्मीदों को सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ही कायम रख सकती है। इस भरोसे के साथ यहां के लोग खुले दिल से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस लीडर दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान के साथ ही तेलंगाना में भी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगों में कांग्रेस के प्रति काफी उत्साह है और हम 80 प्लस सीटें जीत रहे हैं। यहां भाजपा तीसरे नंबर पर रहेगी।छ्ग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने यह दावा भी किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का डब्बा गोल होने जा रहा है और इंडी गठबंधन की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ माहौल है। लोग महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते आपसी विद्वेष, पूंजीपति उद्योगपतियों के हित संवर्धन वाली मोदी सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चले हैं। दीपक बैज ने कहा कि लोगों के सामने कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। इसलिए तेलंगाना के लोग कांग्रेस के साथ हो लिए हैं। दीपक बैज ने संवाददाताओं के सवाल पर कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी कांग्रेस सरकार ने बीते पांच साल के दौरान बेहतरीन काम किया है। वहां आदिवासियों, अनुसूचित जाति, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, बेरोजगार युवाओं, किसानों, महिलाओं समेत सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई गईं। इनके चलते राज्य में खुशहाली और आर्थिक उन्नति आई है। किसान समृद्ध हुए हैं, क्योंकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों का धान पिछले खरीफ सीजन तक 2640 रु. प्रति क्विंटल की दर से खरीदती आई है। छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है, जहां किसानों को धान की सर्वाधिक कीमत दी जाती है। उन्होंने कहा कि फिर से सत्ता में आने पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार 32 सौ रुपए क्विंटल की दर से और प्रति एकड़ 20 क्विंटल के मान से धान खरीदेगी। इस बात का ऐलान हमारे नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान किया है। दीपक बैज ने कहा कि यह ऐलान मात्र नहीं है, बल्कि कांग्रेस का कमिटमेंट है। कांग्रेस जो कहती है, उसे पूरा भी करती है। हमने तेलंगाना के लोगों के लिए जो कमिटमेंट किया, उसे जरूर निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं लखेश्वर बघेल

0
  • करपावंड ब्लॉक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं से मिले =

बकावंड चुनाव निपटने के बाद अधिकतर उम्मीदवार या तो घरों में रहकर थकान मिटा रहे हैं, या फिर सैर सपाटे में व्यस्त हैं। वहीं बस्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से मेल मुलाकात में मशगूल हैं।
लखेश्वर बघेल से मंगलवार को करपावंड विकासखंड के पचासों जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों और कार्यकर्ताओं ने उनके जगदलपुर स्थित निवास पहुंचकर में मुलाकात की। इन लोगों ने अपने नेता लखेश्वर बघेल को जीत की शुभकामनाएं दी और अपने अपने इलाके में कांग्रेस को मिल रही लीड के अनुमानित आंकड़े उनके समक्ष रखे। श्री बघेल ने जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान उनके द्वारा की गई मेहनत के लिए धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। लखेश्वर बघेल ने कहा कि आप सभी ने खूब परिश्रम किया है। आपकी मेहनत और भूपेश बघेल सरकार द्वारा चलाई गई लोक कल्याणकारी योजनाओं के दम पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है। हमारी कांग्रेस पार्टी पर सभी जाति समुदायों और वर्गों के मतदाताओं ने भरोसा जताया है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्र में युवा से लेकर बुजुर्ग तक इस बात की चर्चा करते नजर आ रहे हैं कि धान कटाई के जोर पकड़ते ही उम्मीदवारों की भागदौड़ थोड़ी कम हो गई है। चुनाव निपटने के बाद सारे प्रत्याशी थकान मिटा रहे हैं, मगर लखेश्वर बघेल लोगों से मिलने जुलने का सिलसिला पूर्ववत जारी रखे हुए हैं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता जानकीराम सेठिया, गणेश बघेल, सोनाधार, सुखनाथ, टोपीराम कश्यप, गणेश राम, नवल, सोनाधार बघेल, मनीराम, शरद बघेल, भोलेनाथ कश्यप, नेताम, मंगल कश्यप, रामप्रसाद मरकाम, बृजलाल श्रीवास्तव, नीलम कश्यप, राजेश कुमार, मनीष कश्यप, हरदास, थॉमस, पुरवेंद्र, कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा संचालित योजनाओं के कियान्वयन एवं प्रचार प्रसार

0

बालोद, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा संचालित योजनाओं के कियान्वयन एवं प्रचार प्रसार तथा छ०म० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार शासकीय नवीन महाविद्यालय बेलौदी में विधिक जागरूकता का कार्यकम आयोजित किया गया। उक्त शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोद के सचिव श्रीमती सुमन सिंह के द्वारा छात्र छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य, पॉक्सो एक्ट, मोटरयान अधिनियम, एफ०आई०आर० के संबंध में, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, नालसा के द्वारा संचालित योजनाएं, रैगिंग कानून के संबंध, निःशुल्क विधिक सहायता व सलाह, नेशनल लोक अदालत, सायबर काईम, नालसा का टोल फी नंबर 15100, सालसा का यूट्यूब चैनल” जनचेतना” आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। इस अवसर पर उक्त कार्यकम में कॉलेज के प्राचार्य सी०एल० ठाकुर, कॉलेज के प्राध्यापकगण व स्टॉफ, छात्र छात्रायें एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालिगल वालिटियर्स उपस्थित रहें।

जगदलपुर में अवैध कब्जों पर चलने लगा बुलडोजर

0
  •  शहर को सुंदर बनाने अवैध कब्जों पर एक्शन शुरू
  •  दुकानों के बाहर सामान रखने वालों पर भी होगी कार्रवाई : आयुक्त मंडावी
    जगदलपुर शहर में अरसे बाद बुलडोजर की दहाड़ सुनाई देने लगी है। जगदलपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। विगत दिनों संजय मार्केट के निरीक्षण के दौरान आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं अतिक्रमण विरोधी दस्ते को शहर के विभिन्न मार्गो पर कब्जा कर खोली गई दुकानों पर कार्रवाई करना के निर्देश दिए थे। सड़क किनारे अवैध कब्जों से शहर की सुंदरता के अलावा यातायात व्यवस्था पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है।सड़क किनारे कब्जे से लोगों व वाहन चालकों को काफी असुविधा होती है।

सड़क किनारे वाहन पार्किंग से यातायात व्यवस्था बाधित होने की समस्या आए दिन होती रहती है। अवैध कब्जों की वजह से अन्य समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। इन अवैध कब्जों पर कार्रवाई बहुत जरूरी थी। नगर निगम आयुक्त मंडावी के निर्देश का परिपालन करते निगम अमले ने करवाई प्रारंभ कर दी है। अतिक्रमणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को शहर के चांदनी चौक रोड, चांदनी चौक से जिला ग्रंथालय तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर संचालित किए जा रहे ठेले, खोमचों एवं गुमटियों को हटाने की कारवाई की गई। मंगलवार को शहर के धरमपुरा मार्ग में सड़क किनारे से दस्ते द्वारा अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही सड़क किनारे से ठेले एवं गुमठियों को हटाने के अलावा दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को भी हटाने के कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। दुकानदारों को अवैध कब्जा स्वतः हटा लेने की हिदायत दी गई है। इस कार्रवाई से पूरे शहर में अतिक्रमणकारी दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में धर्मेंद्र मिश्रा, राकेश यादव, मुन्ना नायक, इंद्रनील यदु व अन्य कर्मचारी लगे हुए हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS