City Media - Page 702 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 702

यदुवंशी रूप में नजर आए पीसीसी चीफ दीपक बैज

0

 

  •   यादव समाज के लोगों ने पहनाई यादवी पगड़ी, दिया जन्माष्टमी पर्व का न्योता

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज गुरुवार को यदुवंशी कलेवर में नजर आए। यादवी पगड़ी पहने  बैज बहुत ही आकर्षक नजर आए थे।

दीपक बैज अपने गृह जिला बस्तर के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने जगदलपुर में पत्रकार वार्ता ली और लोहंडीगुड़ा में आयोजित विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। बैज ने सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण भी किया। उनके निवास में उनसे मिलने के लिए समाजसेवी, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं का भी हुजूम उमड़ पड़ा था। यादव समाज के अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में समाज के भी दर्जन पदाधिकारी दीपक बैज से मिलने पहुंचे थे। बलराम यादव और अन्य पदाधिकारियों ने श्री बैज को पीले रंग की यादवी पगड़ी (पागा) पहनाकर उनका अभिनंदन किया। अध्यक्ष बलराम यादव ने दीपक बैज को यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित किए जाने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए आमंत्रण दिया।  बैज ने समाज के लोगों की भावना का सम्मान करते हुए समारोह में पहुंचने का भरोसा दिलाया। दीपक बैज पीली पगड़ी पहनकर काफी देर तक यादव समाज के लोगों से चर्चा करते रहे। यदुवंशी रूप में पीसीसी चीफ बड़े ही आकर्षक दिख रहे थे। उल्लेखनीय है कि यादव समाज के लोगों के पहनावे में पीली पगड़ी का विशेष महत्व है। समाज के ज्यादातर बुजुर्ग पीला पागा पहनते हैं। यह उनका सामाजिक परिधान है।

सल्हाईटोल रेल्वे स्टेशन में यात्रियों को टिकिट उपलब्ध कराने सुविधायुक्त बनाने की मांग

0
  • स्टेशन में पानी बिजली प्रतिक्षालय का आभाव यात्री भगवान भरोसेःपार्षद ममता
  • सल्हाईटोला स्टेशन का नाम परिवर्तित कर डौण्डी रखने की मांगः

 

डौण्डी/दल्लीराजहरा,23 अगस्त पार्षद ममता जैन व आम नागरिकों ने दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मंडल प्रबंधक (डीआरएम) से मांग की है की डौण्डी में स्थित सल्हाईटोला रेल्वे स्टेशन को नागरिकों के लिए सुविधा युक्त बनाया जाए। साथ ही यात्रियों के लिए टिकिट घर उपलब्ध कराने की मांग किया है। पार्षद ममता जैन ने आगे कहा की रावघाट रेल लाइन निर्माण होने के पश्चात शुरूआती दिनों में इस परियोजना में डौण्डी तहसील होने के बाद भी यात्री गाड़ी को यहां की जनता को आवागमन की सुविधा देना ही भूल गये थे जनता की मांग पर व धरना प्रदर्शन के पश्चात यात्री गाड़ी को स्टापेज यहां दिया गया वह भी डौण्डी स्टेशन नही कर सल्हाईटोला नाम से स्टेशन का नाम रखा गया जो आज भी सुविधा विहिन है। न तो इस रेल्वे स्टेशन में यात्रीयों के लिए बैठने की व्यवस्था है।पीनी बिजली यात्री प्रतिक्षालय की समस्या आज तक बना हुआ है।

टिकिट तक इस स्टेशन में यात्रीयों को नही मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी इस मार्ग में नये यात्री रेल गाड़ी की सौगात दे रहे है,वही रल्वे स्टेशन सल्हाईटोला सुविधा विहिन की मार झेल रहा है दल्लीराजहरा रावघाट रेल परियोजना के अंतर्गत अंतागढ़ तक 2 रेल यात्री गाड़ी का आवागमन होता है।जिसमे एक गाडी दिन मे व एक गाड़ी का आवागमन रात्री 10 बजे सल्हाई टोला स्टेशन से गुजरती है। व इस स्टेशन में स्टापेज भी है। इस रेल गाड़़ी में इस मार्ग के नागरिको को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। बरसात के दिनों में यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उन्होने रेल्वे के डी आर एम अधिकारी से आग्रह किया कि डौण्डी में स्थित सल्हाईटोल स्टेशन में यात्रियों के लिए जल्द से जल्द टिकिट घर खोलने व सल्हाईटोला स्टेशन का नाम परिवर्तित कर डौण्डी रखा जाए। जल्द ही सल्हाईटोला में यात्रियों के लिए टिकिटघर खोला जाएगा इसकी ठेका प्रक्रिया पाईप लाइन में है,स्टेशन का चाकचौबंद यात्रियों की स्टेशन से सर्वसुविधा देने पर कार्य चल रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ 4 सूत्रीय मांग दिनांक 26 अगस्त को प्रदेश के समस्त संभाग में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को देगे ज्ञापन

0

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि चार सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा विधिवत 15 दिवस पूर्व शासन को ज्ञापन प्रेषित किया गया है शासन द्वारा कोषालय संवर्ग के वेतन विसंगति, अधीनस्थ लेखा सेवा में पद बढ़ाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन विसंगति, तृतीय समयमान वेतनमान मांगों पर कोई पहल नहीं करने के कारण उक्त मांगों में उल्लेखित अनुसार दिनांक 7 अगस्त 2023 से दिनांक 11 अगस्त 2023 तक काली पट्टी लगाकर शासन का ध्यान आकृष्ट किए गए दिनांक 11 अगस्त को सभी जिलों में पदाधिकारी एवं पोशालय साथी गण द्वारा भोजनाओं का के समय कलेक्टर को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया

दूसरे चरण में संभाग स्तर पर दिनांक 26 अगस्त 2023 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रदेश के सभी संभाग में किया जाएगा* प्रदेश के सभी कोषालय से अपने-अपने संभाग में एकत्रित होकर संभागीय स्तर पर दिनांक 26 अगस्त को संभाग में धरना प्रदर्शन कर

कलेक्टर के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपेंगे

प्रमुख रूप से संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष हरीश कवर, उप प्रांताध्यक्ष अरुण चौरिया, संघ के संरक्षक चवन प्रकाश साहू, एस के झा, वरिष्ठ सलाहकार एस पी केसरी, प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामाधार साहू, प्रांतीय सचिव गंभीर नेताम, प्रांतीय प्रचार सचिव द्वारिका प्रसाद वस्त्रकार, प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू, प्रांतीय संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, संभागीय अध्यक्ष रायपुर गोविंद राम बसोने, संभागीय अध्यक्ष बस्तर पूरनलाल ताती, संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर ज्ञानूराम भारद्वाज, संभागीय अध्यक्ष सरगुजा सुशील सिंह, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग रामनाथ भूआर्य जिलाध्यक्ष रायपुर अफरोज खान, जिला अध्यक्ष दुर्ग जगजीवन नायक, जिला अध्यक्ष जगदलपुर अविनाश पांडे, जिला अध्यक्ष बिलासपुर संजय नेताम, जिला अध्यक्ष सरगुजा सुशील गुप्ता, जिला अध्यक्ष बालोद केवल राम नेताम, जिला अध्यक्ष राजनंदगांव सुशांत बेलेकर, जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार खेम सिंह ध्रुव, जिलाध्यक्ष रायगढ़ राजीव बरेट, जिला अध्यक्ष मुंगेली भरत लाल सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा रामाधीन साहू, जिला अध्यक्ष कोरिया राहुल मिश्रा, जिला अध्यक्ष सूरजपुर संगीत कुमार, जिला अध्यक्ष जशपुर मृत्युंजय सिंह, जिला अध्यक्ष धमतरी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला अध्यक्ष सुकमा सुखदेव सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष कोंडागांव भानु पटेल, जिला अध्यक्ष बीजापुर उपेंद्र कुमार ओगर, जिलाध्यक्ष नारायणपुर दया, जिला अध्यक्ष कांकेर गौरव द्विवेदी, जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा प्रदीप मारकंडे, जिलाध्यक्ष कोरबा एन के नरसिंह एवं कर्मचारी साथी गण आदि पदाधिकारियों ने दी है ।

 

मलकीत सिंग गैदू बनाए गए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री

0
  • बस्तर के सिंग को अंततः बना ही दिया गया किंग
  • पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से जश्न का माहौल

जगदलपुर सिंग आलवेस बी ए किंग.. यह कथन बस्तर के मलकीत सिंग गैदू के लिए सच साबित हो गई। उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है।  गैदू को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से शहर में जश्न का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर मलकीत सिंग गैदू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री नियुक्त करने का प्रस्ताव अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पास स्वीकृति के लिए भेजा था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जैसे ही मलकीत सिंग गैदू को पीसीसी में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने की खबर आई, शहर के कांग्रेस नेता व कार्यकर्त्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्त्ताओं ने यहां जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के सामने जमकर आतिशबाजी शुरू कर दी। ढोल धमाल के साथ पहुंचे कार्यकर्त्ता नाचते गाते खुशी मनाने लगे। कार्यकर्त्ताओं खूब ग़ुलाल उड़ाया और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। मलकीत सिंग गैदू के निवास के सामने भी त्यौहार जैसा नजारा देखने को मिला। आसपास के नागरिक, महिलाएं, बच्चे सभी मलकीत सिंग के घर पर जमा हो गए थे। मिठाई लेकर पहुंचे लोग मलकीत सिंग गैदू के परिजनों को बधाई देते रहे। शहर में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने बाजे गाजे के साथ जुलूस भी निकाला। विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य, नगर निगम की सभापति कविता साहू, सांसद के बस्तर लोकसभा क्षेत्र सोशल मीडिया प्रतिनिधि एवं युवा कांग्रेस के शहर जिला महासचिव अनुराग महतो तथा अन्य नेताओं ने मलकीत सिंग की गैदू की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने लिया नारायणपुर विधानसभा स्तरीय बैठक

0

भानपुरी गुरुवार को राजीव भवन करन्दोला (भानपुरी) मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर सांसद  दीपक बैज ने नारायणपुर विधानसभा स्तरीय बैठक लेकर कांग्रेसियों को जीत का मंत्र दिया। नारायणपुर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता की उपस्थिति मे यह बैठक सम्पन्न हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्त्ता ही संगठन का मूल जड़ है । कार्यकर्त्ता जब एकजुट होकर कार्य करेंगे तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें जितने से नहीं रोक सकती ।प्रदेश अध्यक्ष ने है तैयार हम का नारा लगाते हुए कहा कि पार्टी किसी को भी टिकट दे ,चेहरा कोई भी हो सकता है लेकिन कार्यकर्ताओं को एक होना है और कांग्रेस को जिताना है दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कहा कि आप सभी के मेहनत से 2018 की चुनाव मे हमने जीत हासिल वैसे ही पुनः उसी जोश और कड़ी मेहनत से पुनः हम नारायणपुर से कांग्रेस से विधायक बनाएंगे और प्रदेश मे सरकार बनाएंगे।

नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर हम वोट मांगेंगे। कार्यकर्ता ही पार्टी का जड़ है जब जड़ मजबूत होगा तो निश्चित रूप से हमारी पार्टी मजबूत होगी और आने वाले चुनाव मे ऐतिहासिक वोटों के साथ नारायणपुर विधानसभा जीतेंगे और प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रजनु नेताम और बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर नई ऊर्जा और जोश के साथ कार्य करके विधानसभा चुनाव मे ऐतिहासिक वोटो से चुनाव जीतने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आने वाले विधानसभा चुनाव मे जनता तक पहुंच कर काम करे और उन्हें प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताए ।

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज,नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ,नारायणपुर जिलाध्यक्ष रजनू नेताम बस्तर जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य ,देवनाथ उसेंडी,श्यामबती नेताम ,सुनीता मांझी,श्यामकुमारी ध्रुव,कमली नेताम,सावित्री यादव,रशिला कश्यप,सोनिका पोर्ते ,राजेश साहू,प्रमोद नैलवाल ,श्याम दीवान,अजय देशमुख ,अचल वाजपेई ,श्यामसुन्दर पाण्डेय,पंडी राम वड्डे,उमेश जोशी,बोधन देवांगन,निलय कश्यप,सालिक बघेल,महेंद्र पाण्डेय,जितेन्द्र जैन,रवि देवांगन,सुखराम पोयाम,सुखराम उसेंडी,रघु मानिकपुरी ,धनुर्जय नेताम,अमित भद्र,अनिल बघेल ,विजय सलाम,वरुण सेठिया,सोनू कश्यप ,नीलम कश्यप,चैत राम,धर्मा पाढ़ी मोसू बघेल,कांग्रेस पदाधिकारी सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे ।

पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद भी जरूरी : लखमा

0

जगदलपुर ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक कार्यक्रम के समापन समारोह में उद्योग मंत्री कवासी लखमा शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विलुप्त हो रहे खेलों को आप सभी जीवित कर रहे है। पढ़ाई लिखाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी है। खेलकूद से तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है। आप सभी खूब पढ़े लिखें, खेलें कूदें और अपने गांव-ब्लॉक, जिले का नाम रोशन करें। यहां 40 साल के अधिक के पुरुष-महिलाएं भी है जिन्होंने खेलकूद में अपना प्रदर्शन किया है मैं उन्हें भी बधाई देता हूं। मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करते उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान पदाधिकारीगण, कोच, खिलाड़ी, राजीव युवा मितान के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

दल्लीराजहरा मण्डल में विधान सभा की तैयारी को लेकर बिहार एव कर्नाटक विधायक ने ली बैठक

0

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में अन्य राज्य में समर्थित भाजपा के विधायकों विधानसभा में द्वारा कार्यक्रम बनाया हुआ है जिसे के अंतर्गत डौण्डीलोहारा विधानसभा के दल्ली राजहरा मंडल में बिहार के मुंगेर विधानसभा के विधायक प्रणव यादव का आगमन दल्ली राजहरा मंडल में दिनांक 23 को हुआ इसी परिपेक्ष में दल्ली राजहरा मंडल के पदाधिकारी के साथ-साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष बूथ समिति एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक ली गई जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रमुख सामाजिक प्रमुखों के साथ रात्रि भोज किया गया वहीं बैठक में कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल का भी आगमन हुआ जिनके द्वारा दल्ली राजहरा के कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया बिहार से पधारे विधायक प्रणव यादव एवं डौंडीलोहारा विधानसभा के प्रभारी राजेश ताम्रकार के साथ बालोद जिला भाजपा महामंत्री देवेंद्र जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह एवं मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी महामंत्री महेंद्र सिंह , विस्तारक सत्य प्रकाश साहू भाजपा जिला मंत्री अनिता कुमेटी जसराज शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव में विजय दिलाने का संकल्प लिया एवं जन विरोधी कांग्रेस की भूपेश सरकार को जमकर कोसा एवं स्थानीय विधायक की निष्क्रिय बताते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए संकल्प लेकर एक साथ कार्य में जुड़ जाने को कहा। और विस्तृत कार्य योजना बताई एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कुकरेजा गोविंद वाधवानी मुस्ताक अहमद महेंद्र पिपरे विशाल मोटवानी किरण सिन्हा,स्वाधीन जैन , भूपेंद्र श्रीवास हुकुम सिंह ठाकुर सुजीत झा रामेश्वर साहू रमेश गुर्जर मनजीत कौर विधानसभा मीडिया प्रभारी भूपेंद्र अग्रवाल, नार्दन सिंगरोल लीलावती साहू सोनू ठगेल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह रमेश जैन पार्षद, सुभद्रा ठाकुर राजेश कांबले ताम्रध्वज सुधाकर हेमंत गौतम प्रमिला पारकर ममता नेताम, विजय भान सुमित जैन मनोज दुबे जयदीप गुप्ता पुरुषोत्तम ठाकुर एम सृजित कॉलेज सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता नदीम बडगूजर एम अमन प्रवीण उईके ललित जॉन उदय कुमार मेवा पटेल अनूप सोरी, सुचित्रा दास मंजू ठाकुर अनसूया बाई कौशल्या गोलू जायसवाल ‌ साहिल नेताम, चेतन कुमार अनिल जमुरिया सूरज गुप्ता हुलेश देवांगन कमलेश यादव ओम प्रकाश उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा के ऐतिहासिक घोडा मंदिर में समिति गठित

0

दल्लीराजहरा कल दिनांक 23/08/2023 दिन बुधवार को शाम 7:00 बजे ऐतिहासिक घोडा मंदिर में वार्ड क्रमांक 13,18,19,20 एवं समस्त घोडा मंदिर से जुड़े हुए नागरिको के द्वारा सामूहिक बैठक आहूत किया गया था एवं बैठक का मुख्य उद्देश्य घोडा मंदिर के जीर्णोद्धार, देख-रेख तथा मंदिर में पूजन अर्चन हेतु एक समिति गठित की गई l

समिति में नियुक्त पदाधिकारी निम्न लिखित है :-

1. अध्यक्ष :- विजय कुमार सिन्हा

2. उपाध्यक्ष(13) :-  रामसिंह साहू

3. उपाध्यक्ष(18) :-  रामस्वरूप देवांगन

4. उपाध्यक्ष(19) :-  रामावतार भैया (रामा)

5. उपाध्यक्ष(20) :-  राजेश निषाद

6. कोषाध्यक्ष :-  रामदास मानिकपुरी

7. उप कोषाध्यक्ष :-  पुरुषोत्तम साहू

8. सचिव :- रूपलाल साहू

9. सह सचिव :-  नवीन साहू, निर्मल दास साहू

10. संगठन सचिव :-  राजेंद्र निर्मलकर

11. प्रचार सचिव :-  सूरजभान सिंह

12. संयुक्त सचिव :-  संजय सोनवानी,  Chamcha निर्मलकर

13. महामंत्री :-  गिरधर सिन्हा

14. उप महामंत्री :- दीपक सोनी

15. संरक्षक :- वार्ड क्रमांक 13,18,19 एवं 20 के निर्वाचित पार्षद महोदय

16. सांस्कृतिक एवं साज सज्जा प्रभारी :- बेदुराम साहू,  खुबलाल साहू,  राज साहू(भोलू)

17. पूजा प्रभारी :-  चिंता राम साहू, श्री केशव भार्गव

18. सलाहकार :-  जेठू निषाद, सुखित राम खरे,  मोती साहू,  राम्हू साहू,  जोहन निषाद,  चेतन साहू,  नरोत्तम सागर,  खेमलाल साहू,  रूपधर सोनवानी,  ईश्वर पटेल

19. कर्मठ सदस्य :-  भुनेश्वर राम, अर्जुन ठाकुर,  खेमलाल साहू,  खिलावन साहू,  मनराखन भैया,  दल्लू साहू,  यशवंत भंडारी,  जशवंत रावटे,  वाल सिंह साहू,  गुलाब भैया,  बंशी मानिकपुरी।

विधायक राजमन बेंजाम ने छात्राओं को दी सायकिलें

0

 

  • सरस्वती योजना के तहत 21 छात्राओं को मिला लाभ

तोकापाल चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने छिंदगढ़ विकासखंड के कुकानार हाई स्कूल की 21 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत 21 छात्राओं को सायकल वितरण किया। सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि जब आप लोग शिक्षा ग्रहण करते हैं, तब अनुशासन में रहना चाहिए। छात्र- छात्राओं के आदर्श विद्यार्थी बनाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि कुकानार क्षेत्र में इन साढ़े चार सालों में जितना काम हुआ है, पिछले 15 सालों में भी उतना काम नही हुआ था। हमारी सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी सरस्वती निशुल्क सायकल वितरण योजना से ग्रामीण अंचलों की बेटियों को काफी लाभ मिल रहा है। इससे छात्राओं के समय बचत हो रही है। इस समय का सदुपयोग पढ़ाई करना चाहिए। इस योजना से परिजनों पर आर्थिक बोझ कम हो रहा है। सुकमा जिले के बच्चे प्रदेशभर में अव्वल स्थान पर हैं। यह हमारी सरकार की बड़ी उपलब्धि है।मेरी कामना है कि अगले सत्र में कुकानार हाई स्कूल के बच्चे पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहें। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिरसिंग मांझी, सरपंच कुकानार गोबरे सिंग, उप सरपंच मुकुंद दास, जितेंद्र चौहान, राजू चौहान, जयपाल चौहान, सुनील यादव, ज्ञानेंद्र चौहान एवं अन्य कार्यकर्ता और सहित शिक्षक उपस्थित थे।

परंपराओं का संरक्षण हम सबका कर्तव्य : दीपक बैज

0
  •  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए पीसीसी चीफ व सांसद
  • बैज ने 38 छात्राओं को किया सायकल वितरण

लोहंडीगुड़ा आज हायर सेकेंडरी स्कूल लोहंडीगुड़ा में विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व बस्तर के सांसद दीपक बैज शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत हाईस्कूल धराऊर की 38 बालिकाओं को सायकल वितरण भी किया।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक स्पर्धा में लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के खिलाड़ी शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री बैज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खेलों का आनंद लिया। इस अवसर पर विजेता उप विजेता खिलाड़ियों व टीमों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में तीज त्यौहारों और क्षेत्रीय परंपराओं के संवर्धन एवं सहजने का कार्य किया जा रहा है। इन्हें सहेज कर रखने का कर्तव्य हम सभी का होना चाहिए। छत्तीसगढ़ की भाषा, बोली, रहन सहन, वेशभूषा सहित परंपराओं और संस्कृति को संवारने का जो कार्य किया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि शारीरिक व मानसिक मजबूती हेतु ऐसे आयोजनों का होना आवश्यक है। प्रदेश सरकार के ऐसे आयोजनों से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं सामने आ रही हैं और देश विदेश में हमारे बच्चे बस्तर सहित छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहे हैं। इस दौरान महेश कश्यप, योगेश बैज, लक्ष्मण कश्यप, केदार ढेक, एसडीएम माया नंद चंद्र, सीईओ लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत गौतम गहिर, बीईओ चंद्रशेखर यादव, अन्य अतिथि एवं खेलप्रेमी मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS