City Media - Page 703 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 703

बीमा कंपनी देगी 20 लाख की क्षतिपूर्ति और 10 हजार का जुर्माना

0
  •  जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर का फैसला

जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर द्वारा 24 अगस्त को एक प्रकरण में मैक्स ब्यूपा बीमा कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाया। आयोग ने कहा है कि बीमा कंपनी आवेदक को 20 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति उस पर 7 प्रतिशत ब्याज और 10 हजार का जुर्माना अदा करे।

जगदलपुर निवासी अधिवक्ता शेषनारायण तिवारी ने स्वयं का स्वास्थ्य बीमा स्टार हेल्थ एंड एलाइड बीमा कंपनी से वर्ष 2015 में करवाया था। उन्होंने उक्त स्वास्थ्य बीमा को वर्ष 2019 में मैक्स ब्यूपा बीमा कंपनी में पोर्ट ( ट्रांसफर) करवा लिया था। वर्ष 2021 में आवेदक का स्वास्थ्य खराब होने पर वह लीलावती अस्पताल मुंबई में भर्ती हुआ। जहां उसके इलाज पर लगभग 20 लाख रुपए का व्यय हुआ था। आवेदक द्वारा जब इस संबंध में विपक्ष बीमा कंपनी के समक्ष क्षति दावा प्रस्तुत किया गया, तो बीमा कंपनी ने वेटिंग अवधि पूर्ण होने का अवलंबन लेकर आवेदक का बीमा दावा खारिज कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर श्री तिवारी ने जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष शिकायत पेश की थी। इस पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने आदेश पारित किया है कि चूंकि आवेदक द्वारा बीमा पॉलिसी पोर्ट करवाई गई थी अतः यह माना जाएगा कि पाॅलिसी वर्ष 2015 से ही वैध एवं प्रभावी है तथा बीमा कंपनी का यह आक्षेप कि आवेदक द्वारा बीमा करवाए हुए 24 माह का समय नहीं हुआ है अमान्य किया जाता है। बीमा कंपनी को 20 लाख की क्षतिपूर्ति देने के आदेश के साथ ही 10 हजार के अर्थ दंड से दंडित भी किया गया है।जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा ने यह आदेश जारी किया है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रत्याशी सोनसाय कश्यप ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज

0

जगदलपुर :-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रत्याशी सोनसाय कश्यप बस्तर विधानसभा क्षेत्र लामकेर , झारतराई , भैसगॉव , बालेंगा एवं राजनगर गांवों में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के युवा नेता सोनसाय कश्यप ने जन संपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान बस्तर विधानसभा के अलग-अलग गांवों में जाकर डोर टू डोर लोगों की समस्या को सुनी।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रत्याशी सोनसाय कश्यप ने लोगों की समस्याओं का एक बार जनता की सेवा करने मौका मिलने से तत्काल निराकरण करेंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव के युवाओं का रुझान सोनसाय कश्यप के प्रति देखा गया और बढ़-चढकर उनके साथ कदम से कदम से मिलाकर गांव में घूमते पाया गया। सोनसाय कश्यप के इस कार्य को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है। बस्तर विधानसभा में सोनसाय कश्यप जन संपर्क अभियान के इस तरीके की भरपूर चर्चा हो रही है। वह अक्सर लोगों से कहते दिख रहे है कि उन्हें सेवा का अवसर दे ताकि वह हर दिलों में जगह बना सकें। इस दौरान सोमवार को लामकेर , झारतराई , भैसगॉव , बालेंगा एवं राजनगर में जन संपर्क अभियान के तहत लोगो से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। अक्सर गांव में पेयजल, सड़क, नाली-गली, स्कूल में शिक्षक, अस्पताल में डॉक्टर नहीं रहने एवं ऊंची कीमत पर यूरिया मिलने की शिकायत लोगों ने किया। इस दौरान सोनसाय कश्यप ने कहा कि कुछ समस्यांए तुरंत निराकरण किया जा सकता है , लेकिन स्थानीयन विधायक ने कुछ नही काम किया है।इस दौरान शिबो राम कश्यप, नीलांबर सेठिया, नीलाम्बर भद्रे , बुदरु , राजू एवं कार्यकताओं उपस्थिति थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने धर्मान्तरण पर घेरा भाजपा को

0
  • भाजपाई भी चर्च-मस्जिद जाते हैं, तो क्यों सवाल खड़ा नहीं होता
  • प्रधानमंत्री और बस्तर के नेताओं की फोटो को किया सावर्जनिक

जगदलपुर बस्तर सांसद दीपक बैज ने पत्रकारों के सवालों के जवाब पर उल्टे सवाल दागते हुए बीजेपी से पूछा हैं कि उसके भी नेता चर्च मस्जिद जाते हैं, तो क्या वे भी धर्मान्तरण को बढ़ावा देते हैं ? श्री बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को लेकर चलती है। जबकि बीजेपी वर्गभेद करती हैं। बस्तर में धर्म विशेष के लोगों का बायकाट कर वे क्या साबित करना चाहते हैं। सांसद दीपक बैज ने प्रधानमंत्री व बस्तर के नेताओं का पोस्टर जारी कर उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया।

जगदलपुर के राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आम जनता व वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से मुझे अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल हुआ, जिसके लिए मैं सबका शुक्रगुजार हूं। हमारा लक्ष्य आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाना है। इसके लिए सभी लोगों को मिलकर काम करना है। श्री बैज ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस लोकतंत्र पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी का एक छोटा सा आम कार्यकर्त्ता और बड़े पदाधिकारी भी चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दे सकते हैं। चुनाव कमेटी जीतने योग्य व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित करेगी। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को टिकट देने के सवाल पर कहा कि चपरासी हो या कलेक्टर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद चुनाव समिति टिकट देगी।

मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं नेताम

आदिवासी समाज के अरविंद नेताम से जुड़े सवाल के जवाब में बैज ने कहा कि वे वरिष्ठ हैं। उनके बारे में मैं ज्यादा नहीं कहना चाहता, किंतु ऐसा प्रतीत होता है कि अरविंद नेताम मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इसीलिए उन्होंने नई पार्टी का गठन किया है। दंतेवाड़ा की विधायक देवती कर्मा के खिलाफ ज्यादा दावेदार सामने आने के सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व इस पर फैसला करेंगा।

ईडी के छापे भाजपा का राजनीतिक एजेंडा

प्रदेश में चल रही ईडी की छापेमारी पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को अस्थिर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक हथियार के रूप पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने उदाहरण देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री के करीबियों के यहां छापे मारे गए थे। अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो फिर मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए ऐसी चाल चली जा रही है।

भूपेश बघेल के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरण

0
  •  विधायक कश्यप के साथ कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

भानपुरी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन दिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर द्वारा विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप की उपस्थिति में राजीव भवन करंदोला मे केक काटकर मनाया गया। विधायक चंदन कश्यप और अन्य नेताओं ने मरीजों को फल वितरण भी किया।

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं ने भूपेश बघेल के जन्मदिन का जश्न मनाया। विधायक ने केक काटा और नेताओं व कार्यकर्त्ताओं को खिलाया। विधायक चंदन कश्यप एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल भानपुरी पहुंच कर वहां ईलाज के लिए भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों को फल वितरित किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र जैन, ब्लॉक उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम, वरिष्ठ कोंग्रेसी श्यामसुंदर पांडे, महेंद्र पांडे, रतू कश्यप, महादेव कश्यप, देवेश यादव, सोमारु बघेल, मानकू, सत्यकांत एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

भूपेश के जन्मदिन पर किया किसानों का सम्मान

0
  • किसान कांग्रेस ने चौक पर काटा केक, मनाई खुशियां

दल्लीराजहरा किसान कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा जैन भवन चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान किसान सम्मान समारोह का आयोजन कर किसानों को सम्मानित किया गया।

किसान नेताओं तथा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन की खुशी में केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। चौक से गुजर रहे लोगों को भी केक खिलाया गया। इस अवसर पर किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंत्री के मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सेवादल संतोष पाण्डेय और नोमेश रामटेके नगर अध्यक्ष किसान कांग्रेस ने किसानों का शॉल श्रीफल और किसान गमछा के साथ सम्मान किया। हैं तैयार हम, भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार के नारे के साथ किसानों व नगरवासियों को थैला, भूपेश सरकार के जन कल्याण कारी योजनाओं का पाम्पलेट बांटे गए। भूपेश सरकार द्वारा किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। इन योजनाओं का लाभ आज किसानों को मिल रहा है। इसी आधार पर आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को वोट देकर फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने में मदद करने की अपील की गई।कार्यक्रम का संचालन किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष नोमेश रामटेके ने और आभार प्रदर्शन आदिल खान ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंत्री के मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सेवादल संतोष पाण्डेय, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, कामगार मजदूर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रामू शर्मा , ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, सुदामा शर्मा, महामंत्री प्रवीण शर्मा, रुबी एंथोनी, शकील गुड्डन खान, जितेंद्र मेश्राम, सचिव विल्सन मैथ्यू, फ्रांसिस कोलिन, युवा नेता परितोष हंसपाल, जसविंदर सिंह गिल, एल्डरमैन जी. ईश्वर राव, जगदीश श्रीवास, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला सचिव अजय बघेल, खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विलियम भौरा, एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष आकाश सिंह, निहाल, अशोक, अभय, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष जावेद खान, आदिल खान, सुखराम निषाद,कुंदन ,भूषण कुमार सोनी, हिमांशु शेंडे, कुंजलाल नेताम, ओमकार सिंह नेताम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

व्यवसायिक शिक्षा का बंठाधार कर रहे हैं शिक्षक

0
  • ट्रेड्स की पढ़ाई करने से रोक रहे छात्र – छात्राओं को
  • खेल रहे हैं शासन की मंशा और विद्यार्थियों के भविष्य से

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के हायर सेकंडरी स्कूलों में व्यवसायिक शिक्षा का बंठाधार करने पर इन स्कूलों के शिक्षक ही तुल गए हैं। ये शिक्षक शासन की मंशा पर तो पानी फेर ही रहे हैं, अपने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन ने हायर सेकंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेड्स में व्यवसायिक शिक्षा देने की शुरुआत की है। इसके लिए राज्य के 592 स्कूलों का चयन किया गया है। चयनित स्कूलों में बस्तर संभाग के भी दो दर्जन से अधिक हायर सेकंडरी स्कूल शामिल हैं। इन सभी स्कूलों में निर्धारित पाठ्यक्रम के साथ ही टेली कम्युनिकेशन, बैंकिंग एंड फायनेंस, एनिमेशन, मल्टी मीडिया, आईटी, एग्रीकल्चर, ऑटो मोबाइल, रिटेल, ब्यूटी वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स, हार्डवेयर, हेल्थ केयर समेत अन्य ट्रेड्स में विद्यार्थियों को दक्ष करने की योजना सरकार की है। इसके पीछे सरकार की मंशा यह है कि बच्चे स्कूल लाईफ से ही रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार हो सकें। केंद्र सरकार ने स्कूलों में व्यवसायिक शिक्षा के लिए बजट में 36 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। वहीं राज्य सरकार भी अपनी ओर से तगड़ा बजट रखा है। व्यवसायिक शिक्षा के संचालन में आईसेक्ट भोपाल, सेंटम नई दिल्ली, ग्राम तरंग भुवनेश्वर ओड़िशा, लर्नेट स्किल नई दिल्ली, इंडस एडुट्रेन मुंबई, लक्ष्य जॉब स्किल बेंगलुरु, स्किल ट्री गुरुग्राम, विद्यान्ता स्किल गुरुग्राम जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं को जिम्मेदारी दी गई है। केंद्र और राज्य सरकार इन संस्थाओं को करोड़ों रुपयों का भुगतान कर रही हैं। भारी भरकम बजट रखने और व्यवसायिक शिक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद अधिकारी और शिक्षक इस योजना को अपने स्कूलों में सफल नहीं होने दे रहे हैं। वे बच्चों के मन में यह गलतफहमी पैदा कर रहे हैं कि ऐसी शिक्षा से कोई लाभ होने वाला नहीं है, निर्धारित पाठ्यक्रम की पढ़ाई में ही भलाई निहित है।

शिक्षकों का स्वार्थ आ रहा है इसमें आड़े

व्यवसायिक शिक्षा को असफल बनाने की कोशिशों के पीछे दरअसल शिक्षकों का स्वार्थ निहित है। शिक्षक मानते हैं कि व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त करने के चक्कर में विद्यार्थी मूल विषयों की पढ़ाई ढंग से नहीं कर पाएंगे और उनके परीक्षा परिणामों पर विपरीत असर पड़ेगा। दूसरा यह कि विद्यार्थी शिक्षकों के पास ट्यूशन पढ़ने नहीं आएंगे। शिक्षकों का यह भी मानना है कि पाठ्यक्रम के विषयों का रिजल्ट खराब आने से उनका ( शिक्षकों ) का सीआर खराब हो सकता है। जबकि हकीकत में ऐसा कुछ भी होने वाला नहीं है। व्यवसायिक शिक्षा की पढ़ाई दिनभर नहीं, बल्कि अन्य विषयों के पीरियड जैसी ही होती है और सब कुछ प्रेक्टिकली होता है। रही बात ट्यूशन के नुकसान की, तो वैसे भी सरकारी शिक्षक नियमानुसार ट्यूशन क्लासेस संचालित नहीं कर सकते। कुल मिलाकर शिक्षक अपनी स्वार्थलिप्सा के कारण विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के निर्माण में बाधक बन रहे हैं।

विद्यार्थियों को दोहरा लाभ

व्यवसायिक शिक्षा ग्रहण करने से विद्यार्थियों को दोहरा लाभ होता है। पहला सबसे बड़ा लाभ तो यह है कि नवमी की पढ़ाई करते – करते ही वे वर्तमान मांग के अनुसार विभिन्न व्यवसायिक ट्रेड्स में पारंगत होने लग जाते हैं और बारहवीं कक्षा तक पहुंचते पहुंचते इनमें महारथ हासिल कर लेते हैं। इन ट्रेड्स में अच्छा परफार्मेन्स दिखाने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो आगे चलकर विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने में मददगार साबित होते हैं। जो विद्यार्थी नौकरी नहीं करना चाहते या जिन्हें नौकरी नहीं मिल पाती वे स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। दूसरा बड़ा लाभ यह होता है कि व्यवसायिक ट्रेड के मार्क्स विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जुड़ते हैं, जिससे उनके प्रप्तांक का प्रतिशत बढ़ जाता है।

आश्रम में हैप्पी बर्थडे टू यू भूपेश कका की होती रही गूंजा

0
  •  एनएसयूआई ने शिवानंद आश्रम के बच्चों के साथ मनाया सीएम का जन्मदिन

जगदलपुर बस्तर जिला एनएसयूआई ग्रामीण के कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन शिवानंद आश्रम में वहां के बच्चों के साथ मनाया। समूचे आश्रम परिसर में हैप्पी बर्थडे टू यू कका की गूंज सुनाई देती रही।

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आश्रम के बच्चों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया। आश्रम के बच्चों के बीच कविता, भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आश्रम के बच्चों ने हैप्पी बर्थडे भूपेश कका गाकर माहौल का भावपूर्ण बना दिया था। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश द्विवेदी, एनएसयूआई की प्रदेश महासचिव एम. ज्योति राव, प्रदेश सचिव सोनू कश्यप, एनएसयूआई बस्तर जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप, बस्तर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष पंकज केंवट, जिला महासचिव मनीष कश्यप, बस्तर विश्वविद्यालय इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष व छात्रनेता चैतराम कश्यप, पीजी कॉलेज अध्यक्ष कुणाल पटेल, करपावंड ब्लॉक अध्यक्ष हेमकुमार बघेल, मॉडल कॉलेज अध्यक्ष अंशु नाग, छात्रावास अध्यक्ष राहुल ध्रुव समेत पचासों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

विधायक जैन ने अर्धांगनी व सहयोगियों संग सीएम को दी जन्मदिन की बधाई

0

जगदलपुर। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने बुधवार को राजधानी रायपुर पहुंचकर अपनी अर्धांगनी श्रीमती संगीता जैन व सहयोगियों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्म दिन की बधाई दी। जैन ने मुख्यमंत्री के सफल, सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की कामना की। जैन दम्पति ने बुके भेंटकर  बघेल को शुभकामना दी और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।  जैन के साथ राज्य मदरसा बोर्ड सदस्य शकील रिजवी, हेमू उपाध्याय, पार्षद सूर्या पाणि, अवधेश झा, विजय सिंह, महेंद्र महापात्र आदि मौजूद थे।  जैन ने मुख्यमंत्री निवास में मौजूद राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों, विधायकों व संगठन नेताओं से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम भी पूछा।

 

कांग्रेसजनों ने हर्षोल्लास से मनाया भूपेश का जन्मदिन

0
  • वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भेंट किए फल काटा गया केक

जगदलपुर  कांग्रेसजनों ने यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। पार्टी पदाधिकारियों और कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों ने श्री बघेल को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवर्धन राव सहित समस्त पार्षदों ने देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को बस्तर और प्रदेशवासियों की ओर से जन्मदिन की बधाई प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की कामना की। राजीव शर्मा, मेयर सफीरा साहू, यशवर्धन राव, कनीज़ फातिमा, सुषमा कश्यप, सुशीला बघेल, सुनीता सिंह, बलराम यादव, दयाराम नाग, सुखराम नाग, श्वेता बघेल, लता निषाद, ललिता राव, शुभम यदु, अब्दुल रशीद आभास महंती व अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पांच साल पहले और आज के छत्तीसगढ़ में जमीन आसमान का अंतर आ चुका है। वे बदलाव के सूत्रधार, किसानों की उम्मीद, बच्चों के प्रिय कका, मजदूरों की ताकत, महिलाओं के सम्मान के रक्षक, छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सेवक हैं। उन्होंने सबका दिल जीता है, सभी के चेहरों पर मुस्कान लाई है। श्री बघेल द्वारा शुरू की गई योजनाओं ने राज्य को अलग पहचान दी है और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। शहर के धरमपुरा स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों व निःशक्तजनों के साथ इस अवसर की खुशियों के साथ फल वितरित कर केक काटा गया।

महापौर ने किया दाई दीदी क्लीनिक का शुभारंभ

0

जगदलपुर 23 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत तृतीय चरण में दाई दीदी क्लिनिक योजना के तहत मोबाईल यूनिट का शुभारंभ शहर के माता संतोषी वार्ड में महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने किया। प्रदेश के 16 शहरों में दाई दीदी क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर शहर के वार्डो में महिलाओं और बच्चों के लिए दाई दीदी क्लिनिक योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इस यूनिट के माध्यम से दाई दीदी को स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री के मंशानुसार स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है, साथ ही महिलाओं के आर्थिक विकास के अवसर भी दिया है। शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत चार यूनिट का संचालन कर लाखों लोगों को स्वास्थ्य लाभ हुआ है। शहर की महिलाओं से अपील की इस यूनिट का लाभ प्राप्त करें।महापौर ने इसके लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

दाई दीदी क्लिनिक योजना के मोबाइल यूनिट में सिर्फ महिलाएं व 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे का इलाज किया जाएगा। इस बस में डॉक्टर एवं स्वास्थ्य स्टाफ सहित 41 तरह के टेस्ट की सुविधा के साथ मुफ्त इलाज और दवाइयों का वितरण किया जाएगा। इस मोबाइल यूनिट का प्रतिदिन एक वार्ड में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर एमआईसी के सदस्य श्री यशवर्धन राव,श्रीमती सुशीला बघेल पार्षद लता निषाद ,श्वेता बघेल ,सुखराम नाग ,ललिता राव मनोनीत पार्षद कौशल नागवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS