City Media - Page 712 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 712

सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजन को ढांढस बंधाने दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 24 पहुंचे सांसद मोहन मंडावी

0

दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 24 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी केशव देवांगन के घर पहुंचे कल सड़क दुर्घटना में केशव देवांगन के बड़े पुत्र बबलू देवांगन की मृत्यु हो गई थी मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष शंकर साहू सुमित जैन नेमीचंद जैन कॉलेज के सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता प्रवीण उके हरीश बाघ, पप्पू साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डौंडीलोहारा पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री की शिकायत पर की गई त्वरित

0

डौंडीलोहारा दिनांक 14. 8.23 को डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरीदीह से अवैध शराब बिक्री करने के शिकायत मिलने  के आधार पर अवैध शराब की बिक्री कर रहे। आरोपीयों को पुलिस अपने शिकंजे में ले लिया आरोपी का नाम भूषण गिर , लखन लाल और नीलकंठ देवांगन तीनों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम डौंडीलोहारा के समक्ष पेश कर एसडीएम न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त कर बालोद जेल भेजा गया।

विधायक लखेश्वर बघेल ने कई जगह किया ध्वजारोहण

0

 

जगदलपुर स्वतंत्रता दिवस पर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने प्राधिकरण कार्यालय, मुख्य समारोह एवं अपने निवास कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

बघेल ने प्रदेश एवं क्षेत्र के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर की बधाई दी। उन्होंने आज़ादी की विरासत को सहेजने के संकल्प के साथ देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया।  बघेल ने कहा कि स्वतंत्र भारत में सामाजिक स्वतंत्रता और समानता के लिए हमारे प्रयासों को और बल मिले, नफ़रत की हार व मोहब्बत की जीत हो, यही कामना है।

सोशल मीडिया कक्ष आरंभ

विधायक लखेश्वर बघेल ने अपने निवास में सोशल मिडिया कक्ष का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में दिनेश यदु, कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर, विपिन तिवारी, सरला तिवारी, एस. नीला, कमल दुबे, सुमित्रा बघेल, जागेंद्र जिराम, वीरेंद्र कश्यप, राजेश कुमार, सौरभ मंडल, कमलकांत पाढ़ी, गोविंद, परमानंद, विक्रम कश्यप, उषा ठाकुर, हरीश पुरी, सत्येंद्र यादव,धर्मेंद्र सिंह, गुलेश, सुमन नाग, मेघनाथ नेताम, गुप्तेश्वर, बासुदेव बघेल एवं समस्त कर्मचारी व स्टॉफ उपस्थित थे।

युवाओं को पढ़ाई से संबंधित परेशानी को दूर करने के लिए दल्ली राजहरा में केरियर एकेडमी लायब्रेरी का हो रहा शुभारंभ

0

दल्ली में पढ़ाई से सम्बंधित एक नई पहल यूवाओ को पढ़ाई से सम्बंधित परेशानी को दूर करने के लिए दल्ली राजहरा में हेमंत सर और धरम सर के द्वारा केरियर अकैडमी लायब्रेरी का शुभारंभ 21 अगस्त दिन सोमवार को किया जा रहा है ।

जिसमें आप को कम से कम शुल्क में अच्छी पढ़ाई से सम्बंधित सुविधा दी जाएगी।दल्ली राजहरा में एक भी लायब्रेरी न होने के कारण जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको घर पर पढ़ाई करने में बहोत सी परेशानीयो का सामना करना होता है जिससे वो पढ़ाई पर फोकस नही कर पाते । वे लोग लाइब्रेरी में मेंबरशिप ले कर पढ़ाई कर सकते है । स्कूल और काॅलेज के बच्चों को भी पढ़ाई में परेशानीयां आती है इस लिए लाइब्रेरी में कालेज और स्कूल के भी पुस्तक और कुंजी भी उपलब्ध होंगे लाइब्रेरी से जुड़ने के फायदे आप ऊपर इमेज में देख सकते है।

मनरेगा अधिकारी डाल रहे हैं आदिवासियों के हक पर डाका

0
  • मनरेगा मद से कुआं बनाने में की जा रही जमकर गड़बड़ी
  • परियोजना अधिकारी ने कुंए बनवाए नहीं, रकम हड़प ली, कुंए हैं अर्ध निर्मित हालत में

अर्जुन झा

बकावंड विभिन्न योजनाओं के तहत निर्माण कार्यों के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा भेजी जाने वाली राशि का बकावंड विकासखंड में जमकर हेराफेरी चल रही है। मनरेगा के परियोजना अधिकारी भी इस खेल में पीछे नहीं हैं। परियोजना अधिकारी ने मनरेगा मद से कुंआ निर्माण में खूब गड़बड़ी की है। बिना कुंए बनवाए ही सारी रकम हड़प ली गई है। वहीं अनेक आदिवासी किसानों के खेत या बाड़ी में जो कुंए बनवाए भी गए हैं, वे अर्ध निर्मित अवस्था में हैं और भ्रष्टाचार की गवाही दे रहे हैं।

बकावंड विकासखंड में मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यों में सरकारी धन की लूट चल रही है। केंद्र और राज्य सरकार की मंशा है कि गरीब आदिवासी और छोटे किसान अपनी बाड़ियों में सब्जी, अनाज आदि की पैदावार लेकर धन अर्जित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आदिवासियों और छोटे किसानों की बाड़ियों व खेतों में मनरेगा के तहत कुंआ निर्माण की योजना चलाई जा रही है। बकावंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत टलनार के अनेक किसानों व आदिवासियों के नाम पर कुंआ निर्माण के लिए डेढ़ – डेढ़ लाख की राशि स्वीकृत हुई है। मनरेगा के परियोजना अधिकारी कौस्तुभ वर्मा ने इन हितग्राहियों के खेतों व बाड़ियों में कुंआ निर्माण आरंभ जरूर कराया गया, मगर सिर्फ दिखावे के लिए। कुंओं का निर्माण आधा अधूरा कराया गया है। कुंए के भीतरी हिस्से में पत्थरों की जोड़ाई सीमेंट से न कराकर मिट्टी से करा दी गई है। वहीं कुंओं में जगत का निर्माण भी नहीं कराया गया है। सभी कुंए आधी अधूरी हालत में छोड़ दिए गए हैं। ये कुंए कई माह से अर्ध निर्मित अवस्था में हैं। डबरी और वर्मी कंपोस्ट निर्माण में भी फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। इन सारे मामलों की शिकायत उप सरपंच तेनसिंह सेठिया ने जनपद पंचायत में की है।

इनके कुंए पड़े हैं आधे अधूरे

टलनार ग्राम पंचायत के आदिवासी सुदरू पिता लक्ष्मण, मानसाय पिता सगराम, सुदरू पिता चक्रधर, चिंगरू पिता बुरंदा, शांति – कुरसो, अंतराम पिता बुरंदु आदि के खेत – बाड़ी में कुंआ निर्माण आधा अधूरा कराया गया है। कुंए के भीतरी हिस्से की तल से लेकर जगत तक की जोड़ाई पत्थर और सीमेंट से कराने तथा पक्का जगत बनवाने का प्रावधान है, मगर मनरेगा परियोजना अधिकारी ने जोड़ाई मिट्टी के गारे से करवा दी है। इससे कुंओं के धसकने का खतरा है। अंतराम के कुंए में भी ऐसा ही घटिया कार्य कराया गया है। सभी कुंओं की गहराई बहुत ही कम है। महज 6-7 फीट ही गहरे कुंए खोदे गए हैं। मनरेगा के ई मस्टर रोल में इम्प्लीमेंट एजेंसी ग्राम पंचायत टलनार दर्शाया गया है, जबकि पंचायत सचिव लखबंधु का कहना है कि परियोजना अधिकारी की देखरेख में हुआ है। ये सारे कुंए मनरेगा परियोजना अधिकारी कौस्तुभ वर्मा के भ्रष्टाचार की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।

डबरी में भी भ्रष्टाचार की डुबकी

मनरेगा मद से कई किसानों की जमीन पर डबरी और वर्मी कंपोस्ट यूनिट निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत कराई गई है, लेकिन न कहीं डबरी बनाई गई है और न वर्मी कंपोस्ट यूनिट। मनरेगा की डबरी में भी भ्रष्टाचार की डुबकी लगाने में परियोजना अधिकारी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं जानकारी मिली है कि बजावंड के चार आदिवासी किसानों के नाम पर कुंआ निर्माण की आड़ में फर्जीवाड़ा किया गया है। बजावंड के आदिवासी किसानों के नाम दर्शाकर प्रति कुंआ 1 लाख 50 हजार रुपए के मान से छह लाख रुपए आहरित कर लिए गए हैं।

वर्सन

बड़ी गड़बड़ी हुई है

टलनार ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कुंआ, डबरी और वर्मी कंपोस्ट यूनिट निर्माण में बड़ी गड़बड़ी की गई है। मैंने मामले की लिखित शिकायत जनपद पंचायत के सीईओ के समक्ष की है। मामले की जांच होनी चाहिए।

 

युवा कांग्रेस का “सुपर शक्ति सी” अभियान आज से

0
  • 15 अगस्त को देशभर में बेटियां करेंगी ध्वजारोहण
  • महिलाओं को आगे बढ़ाने युकां की अभिनव पहल

रायपुर भारतीय युवा कांग्रेस ने देशभर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में ‘सुपर शक्ति सी’ कार्यक्रम की शुरुआत की। यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर हर राज्य में प्रदेश स्तर, जिला स्तर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई देंगी। हर स्तर पर युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी।

सुपर शक्ति सी कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस देशभर में प्रदेश, जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर शक्ति क्लब के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी। इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिस भी क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ना चाहेंगी, उसमें युकां उनकी मदद कर उन्हें सशक्त करेगी। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि आज देशभर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर अनेक प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं। महिलाओं पर अत्याचार कर उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इस असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने “सुपर शक्ति सी “कार्यक्रम की शुरुआत की है। ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर न रहें। राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने हमेशा प्रयास किया है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आएं, इसी उद्देश्य से भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन स्तर पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के तहत संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि सुपर शक्ति सी कार्यक्रम देश की महिला शक्ति के सशक्तिकरण एक अच्छा प्रयास है। जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता।

बैज ने लांच किया पोस्टर

छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने एक पोस्टर लांच करके किया। श्री बैज ने युवा कांग्रेस के महिला सशक्तिकरण अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए बेंगलुरु राष्ट्रीय अधिवेशन के निर्णय अनुसार प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में आज से प्रारंभ किया गया है। सुपर शक्ति शी अभियान के माध्यम से देश में महिलाओं को जोड़ा जाएगा जो अपने समाज या अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करती है उन सभी को इस कार्यक्रम के माध्यम से जोड़ा जाएगा। 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस महिलाओं के साथ ध्वजारोहण करेगी और आने वाले समय में इस कार्यक्रम के माध्यम से जो भी महिलाएं सक्रिय रूप से काम करेगी, उन्हें इंदिरा फेलोशिप के रूप मर यूथ कांग्रेस आर्थिक मदद करेगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मानस पांडे, प्रदेश महामंत्री अनिमेष सिंह, प्रदेश समन्वयक शक्ति आशिक कुजूर, प्रदेश महासचिव कोमल अग्रवाल, प्रदेश संयोजक तुषार गुहा, आशीष द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह आदि उपस्थित थे।

राजीव ज्योति यात्रा का मौर्य के नेतृत्व में भव्य स्वागत

0

जगदलपुर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के आदर्शों एवं सपनों को लेकर तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर से “राजीव ज्योति यात्रा” लेकर दिल्ली के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का 14 अगस्त को जगदलपुर आगमन हुआ। इस दल का सांसद दीपक बैज के जिला प्रतिनिधि सुशील मौर्य के नेतृत्व में राजीव भवन में स्वागत किया गया। दल के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक तक पैदल मार्च किया गया एवं आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलते रहने हेतु प्रण लिया गया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, नरेंद्र तिवारी, छवि श्याम तिवारी, जिला सचिव रोजविन दास, महेंद्र महापात्र, ज़ाहिद हुसैन,महेश द्विवेदी, अजय बिसाई, तुलाराम, अभिषेक नायडू, अभिजीत प्रताप सिंह, साइमा असरफ, असीम सुता, नीलम कश्यप, सुबीर ढाली एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

आजादी के बाद पहली बार रोशन हुआ एलमागुंड

0
  • अंधेरे की गुलामी से 76 साल बाद आजादी मिली ग्रामीणों को, छाई खुशी
  • पुलिस, सीआरपीएफ व जिला प्रशासन के प्रयास से गांव में पहुंची बिजली

जगदलपुर आजादी के 76 साल बाद बस्तर संभाग में स्थित सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित एलमागुंडा गांव में बिजली पहुंची। अंधेरे की गुलामी से आजादी मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर छा गई है। पुलिस, सीआरपीएफ व जिला प्रशासन की मदद से यह संभव हो पाया है।

सुकमा जिले के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम एल्मागुंडा में जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों के परिणाम स्वरुप आजादी की पूर्व संध्या रविवार की शाम गांव में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हुआ। उल्लेखनीय है कि ग्राम एल्मागुंडा में नक्सलियों के हिंसात्मक कृत्यों के कारण बिजली की सुविधा आज नहीं पहुंच पा रही थी। ग्रामीण अंधकार में जीवन जीने को मजबूर थे। जिला पुलिस द्वारा समय- समय पर एल्मागुंडा सहित आसपास के ग्रामीणों की लगातार बैठकें लेकर ग्रामीणों को नक्सली कृत्यों से अवगत कराया जाता रहा। पुलिस के गांवों विकास में सहभागी बनने तथा ग्रामीणों को नक्सलवाद से दूर रहने, गांव के विकासमूलक कार्यो में सहयोग करने हेतु प्रेरित किए जाने से काफी बदलाव आया है। पुलिस, सीआरपीएफ एवं प्रशासन के प्रयासों से सोमवार 14 अगस्त को एल्मागुंडा के ग्रामीणों का घरों में भी विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया। अब पूरा गांव जगमगा उठा है। ग्रामीणों के चेहरे वर्षो बाद घरो में बिजली की रोशनी की जगमगाहट से चमक उठे हैं। ग्रामीण शासन- प्रशासन की प्रशंसा कर रहे हैं एवं भविष्य में नक्सलवाद से दूर रहने कृतसंकल्पित हैं। उल्लेखनीय है कि ग्राम तोंडामरका में छः माह पहले ही सुरक्षा बलों का कैंप स्थापित किया गया है। कैंप स्थापित होने के बाद एल्मागुंडा के विकास कार्यो में तेजी आई है। भविष्य में भी ग्रामीणों तक अन्य सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।

जुनेजा के नेतृत्व में दीपक बैज का भव्य स्वागत

0

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज का रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।इस दौरान इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य एवं जगदलपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हर मोर्चे पर सफल रही है भूपेश बघेल सरकार : बैज

0
  • स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का प्रदेशवासियों को संदेश
  • आजादी की लड़ाई में छग के भी सपूतों ने दी है कुर्बानी

रायपुर स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आजादी के नायकों को नमन करते हुए भूपेश बघेल सरकार की नीतियों और योजनाओं का बखान किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की हमारी कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर सफल रही है। सरकार की नीतियों और योजनाओं के कारण हर वर्ग के जीवन में खुशहाली आई है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण करने के बाद जारी संदेश में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेशवासियों को आजादी की 76वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि आज पूरे देश में तिरंगा, आसमान की बुलंदी पर लहरा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के जिन सिपाहियों ने देश के हर कोने से आज़ादी के लिए आवाज उठाई, आज हम उन सभी स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों को श्रद्धा एवं गर्व से स्मरण करते हैं। सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, अशफाक उल्ला खान, शहीद वीर नारायण सिंह जैसे अनगिनत सपूतों के बलिदान को कभी मिटाया और भुलाया नहीं जा सकता। बैज ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, गोपालकृष्ण गोखले, पं. मोतीलाल नेहरू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, देशबंधु चितरंजन दास, बाबू राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरोजनी नायडू, आचार्य कृपलानी, मौलाना अबुल कलाम आजाद, लाल बहादुर शास्त्री हमारी राष्ट्रीयता के प्रतीक बने। स्वाधीनता आंदोलन में छत्तीसगढ़ के शहरों, गांव, कस्बों और आदिवासी बहुल बस्तर तथा सरगुजा के लोगों ने भी बलिदान दिया। छत्तीसगढ़ के क्रांति कुमार भारती, पं. रविशंकर शुक्ल, पं. सुंदरलाल शर्मा, डॉ. राघवेंद्र राव, बैटिक्टर छेदीलाल, यति यतनलाल, माधवराव सप्रे, पं. लोचन प्रसाद पांडेय, वामन राव लाखे, डॉ. खूबचंद बघेल, महंत लक्ष्मीनारायण दास, ठाकुर प्यारेलाल सिंह तथा मौलाना अब्दुल रउफ जैसे हजारों वीर सेनानियों के हम कृतज्ञ हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया था।

छग के किसान सबसे ज्यादा खुशहाल

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार पांचवां वर्ष पूरा करने जा रही है। इन पांच वर्षों में हमने अभूतपूर्व नवाचार और नए कीर्तिमानों, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों और राज्य के हर निवासी के लिए गर्व और स्वाभिमान का मार्ग प्रशस्त किया है। हमारी सरकार जनता से किए हर वादे को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इन पांच वर्षों में अनेकों व्यवधान एवं कठिनाइयों के बावजूद हमारी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, वनाश्रितों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुगों समेत प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों के हित में कार्य किए हैं। सरकार बनाते ही, हमने 18 लाख 86 हजार किसानों के 9 हजार 270 करोड़ रुपए के कृषि ऋण को माफ किया। किसानों पर वर्षों से बकाया सिंचाई कर 244.18 कटोड़ रुपए का कर खत्म किया। हमारी सरकार हर साल धान खरीदी का कीर्तिमान रच रही है। आज पूरे देश में सबसे ज्यादा धान खरीदने वाले राज्यों में हमारा छत्तीसगढ़ अग्रणी है। हमने इस वर्ष रिकार्ड 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं भी किसान हैं। वे किसानों की पीड़ा को अच्छी तरह समझते हैं। हमारी सरकार ने ऐसी नीतियां बनाई जिनका परिणाम है कि, छत्तीसगढ़ के किसान देश के सबसे खुशहाल किसान हैं। हमारी सरकार गोधन न्याय योजना के जरिए पशु पालकों और ग्रामीणों को भी आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम कर रही है।

शिक्षा के क्षेत्र में लाई क्रांति

दीपक बैज ने कहा कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया है। इसके साथ ही, हमारी सरकार बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 2500 रू. भत्ता दे रही है। आज छत्तीसगढ़ में देश में सबसे कम बेरोजगारी है। चिटफंड में लोगों के डूबे पैसे को वापस लाने के लिए हमारी सरकार ने काम किया। हमने अब तक 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि लौटाई है। हमारी सरकार का ध्यान शिक्षा की मजबूती पर है। हमने अपने कार्यकाल में 33 शासकीय महाविद्यालय खोलकर 21 हजार छात्र- • छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के अवसर पैदा किए हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में भी कॉलेज शुरू हुए हैं। अब लोग दूरी के कारण पढ़ाई नहीं छोड़ रहे हैं। हमारी सरकार ने 279 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में सभी वर्ग के 2.5 लाख बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा है। हमने आत्मानंद स्कूलों के बाद अब 10 अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय भी आरंभ किए है और इनमें 2610 सीटें है।

सबसे मजबूत अर्थ व्यवस्था है हमारी

आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ तेजी से बढ़ने वाली अर्थ व्यवस्था वाले राज्यों में अग्रणी हो रहा है। हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरे देश के सामने एक मिसाल है और इसिलिए ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली और समृद्धि आई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक, सुपोषण अभियान तथा श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोट जैसी योजनाओं से हमारी सरकार प्रदेश के हर नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। हमारी सरकार सभी वर्ग के लोगों के हित और उन्हें निरंतर लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार ने जनता की सुविधा के लिए 6 नए जिले, 19 अनुविभाग तथा 77 नई तहसीलों का गठन किया है। आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल का डंका बज रहा है।

सरकार बनाना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की प्राथमिकताएं जनसामान्य के हितों के लिए समर्पित है। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाना ही हम सबका लक्ष्य है, ताकि फिर से एकबार छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर सकें, प्रदेश में खुशहाली ला सकें।

MOST POPULAR

HOT NEWS