City Media - Page 752 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 752

मन लगाकर पढ़ाई और बस्तर का नाम रौशन करें : दीपक बैज

0
  • ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए बस्तर के सांसद बैज और नारायणपुर विधायक कश्यप

बस्तर बस्तर के सांसद दीपक बैज व नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव मे हुए शामिल। बैज ने पालकों से कहा कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें। सांसद बैज व विधायक कश्यप विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव मे शामिल होने नारायणपाल एवं देवड़ा हाई स्कूल पहुंचे। उनका स्वागत पारंपरिक रूप से ढोल नगाड़े के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। नवप्रवेशित बच्चों को गणवेश एवं पुस्तकों का वितरण भी अतिथियों द्वारा किया गया। विधायक चंदन कश्यप ने मांदरी नर्तक दल को 10 हजार देने तथा माता मंदिर परिसर का समतलीकरण करवाने की घोषणा की। सांसद व विधायक ने मृत छात्र छात्राओं के पालकों को छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत पालकों को एक लाख रुपए के चेक भेंट किए।बच्चों को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि कड़ी मेहनत कर अच्छी पढ़ाई से आप अपने माता – पिता और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। कोई कलेक्टर तो कोई एसपी आप के ही बीच से बनेंगा।इसलिए आपको कड़ी मेहनत करनी है। माता – पिता और गुरूजनों के दिखाए रास्ते पर चलते हुए हुए आपको पढ़ाई करनी है। आज हमारी सरकार बच्चों को निःशुल्क गणवेश, किताबें, साइकिल और मध्याह्न भोजन भी दे रही है ताकि प्रदेश के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा के क्षेत्र मे नवीन क्रांति लाई है। आज जगह जगह स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों व कॉलेजों की स्थापना हुई है। ताकि आपको अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा और उच्च शिक्षा ग्रहण करने बाहर जाना ना पड़े। विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रतिबद्ध है।हमारी सरकार आज आप लोगों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है।आपको केवल कड़ी मेहनत करके कुछ कर दिखाना है, माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करना है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षकों के लिए सबसे कठिन कार्य है प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना। यही समय होता है आपको अपने लक्ष्य को तय करने का और अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपने भविष्य संवारने का। इस दौरान सांसद दीपक बैज, विधायक चंदन कश्यप, सिहावा नगरी की पूर्व विधायक अंबिका मरकाम, जिला पंचायत सदस्य धमतरी मीना बंजारे, सरपंच शकरू राम कश्यप, मोसूराम बघेल, लखेश्वर ठाकुर, बबलू बघेल, सोनूराम कश्यप, चरण भगत, लक्ष्मण कश्यप, प्रकाश चतुर्वंशी, जोगेंद्र पांडे, सरपंच कोता कश्यप, पुजारी पैदाराम, अर्जुन कोटवार, मोहन मौर्य, बीईओ अरुण देवांगन, बीआरसी महेश ठाकुर, सीएससी घोटिया सहित छात्र-छात्राएं, पालक एवं शिक्षक मौजूद थे।

मंत्री कवासी लखमा ने किए भगवान जगन्नाथ दर्शन

0

जगदलपुर बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार की शाम सिरहासार पहुंचकर वहां विराजे भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भाई बलभद्र के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान से बस्तर में अच्छी बारिश और पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान वे 360 घर अरण्यक ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और गांव- गांव से आए ब्राह्मण समाज के लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा में जिस तरह पूरे अंचल के आदिवासियों की सहभागिता रहती है, उसी तरह बस्तर गोंचा पर्व में 360 घर आरण्यक समाज की मुख्य भूमिका रहती है। सिरहासार में आए ब्राह्मण समाज के बच्चे, महिलाएं और युवतियों से मंत्री अपने चिरपरिचित अंदाज में मिले। लोगों से मिलने पर बच्चे और महिलाएं भी काफी प्रसन्न नजर आए। इस दौरान मंत्री के साथ कांग्रेसी नेता विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, ओंकार सिंह जसवाल, संजय पाणिग्रही समेत अन्य लोग मौजूद थे। समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी, गिरजा पांडे और अन्य लोगों ने मंत्री लखमा का आत्मीय स्वागत किया।

चार गांवों के लिए भगीरथ बने संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0
  • जैन के प्रयासों से गांवों में 2.76 करोड़ रु. से पहुंची नल जल योजना

जगदलपुर नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग के संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन क्षेत्र के चार गांवों के लिए कर्मयोद्धा तपस्वी भगीरथी के समान साबित हुए हैं। जैन के भगीरथी प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों को अब शुद्ध पेयजल मिलने वाला है। इन गांवों में 2 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से नल जल योजना का काम शुरू हो रहा है। ग्राम पंचायत नकटी सेमरा, खूंटपदर, जीरागांव एवं छोटे गरावंड खुर्द के लिए 2 करोड़ 76 लाख 46 हजार रुपए की नल जल योजना स्वीकृत हुई है। इसका भूमिपूजन मंगलवार को विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया। ग्राम पंचायत नकटी सेमरा में नल जल योजना हेतु 1 करोड़ 14 लाख 35 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। इस राशि से तीन हॉर्स पावर का एक नग पंप, एक पंप हाउस, 9 मीटर स्टेजिंग के तीन सोलर पंप, 10 हजार लीटर क्षमता वाला क्लोरीनेशन कक्ष, बाउंड्री वाल, 40 किलो लीटर क्षमता वाली टंकी निर्माण, 1730 मीटर पाईप लाईन विस्तार कार्य कराए जाएंगे। योजना के तहत गांव के 237 घरों में सीधे नल से पानी पहुंचेगा। ग्राम पंचायत खूंटपदर में 56 लाख 58 हजार रुपए की लागत से पावर 5 एचपी का पंप 1 नग, पंप हाउस, क्लोरिनेशन कक्ष, बाऊंड्री वाल, 40 किलो लीटर क्षमता की टंकी का निर्माण 765 मीटर पाईप लाईन विस्तार लाइन विस्तार के कार्य होंगे।

यहां 169 घरों में सीधे नल से पानी पहुंचेगा। ग्राम पंचायत कुम्हली के ग्राम जीरागांव में 49 लाख 29 हजार रुपए की लागत से 3 एचपी का एक पावर पंप, पंप हाउस, क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, 40 किलो लीटर क्षमता वाली टंकी निर्माण कार्य, 1680 मीटर पाइप लाइन विस्तार कार्य कराए जाएंगे। नल जल योजना से गांव के 97 घरों में सीधे नल से पानी पहुंचेगा। इसी तरह छोटे गरावंड खुर्द में 56 लाख 24 हजार रुपए की लागत से तीन एचपी के एक पावर पंप, क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, 40 किलो लीटर क्षमता की टंकी निर्माण, 1464 मीटर पाइप लाइन बिछाने के कार्य होंगे। यहां 180 घरों में सीधे नल से पानी पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप हर गांव हर मोहल्ले में हर घर तक नल से पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जो सुविधाएं पहले शहरी क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध थीं, अब सूदूरवर्ती ग्रामीणों को भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हमारी सरकार में हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों के कारण आज ग्रामीण क्षेत्र के गांव गांव तक पेयजल आपूर्ति के लिए कार्य आरंभ है।इस दौरान विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, सरपंच जीरागंव सुखदेव बाकड़े, सरपंच खूंटपदर रायबली नाग पूर्व सरपंच खूंटपदर शिरो नाग, सरपंच छोटे गरावंड खुर्द महादेव बघेल, मनीराम बघेल, मनदेव बघेल, शंकर कश्यप, महेश बघेल, सुकुलधर नाग, उदबतो नाग, दशरथ नाग उप सरपंच, कुंती नाग, जगमोहन पंच, दसमू नाग, पंचमी, किशन लाल वर्मा, मोहन, मनमती, सचिव गुलाब सिंह, हरि नाग, सुकलधर नाग, मोगरू कोटवार, चैतू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

धर्मान्तरण का दांव फेल, अब नक्सलियों के नाम पर खेल

0
  • कर्नाटक के चुनाव में लाई केरला स्टोरी, अब छ्ग में नक्सल स्टोरी
  • विस के चुनाव में नक्सलवाद पर फिल्म लांच करवा रही है भाजपा

अर्जुन झा

लोहंडीगुड़ा धर्म – मजहब की बुनियाद पर खड़ी भाजपा हर चुनाव में कोई न कोई धार्मिक हथकंडा जरूर अपनाती है। इसी के दम पर भाजपा आज राजनीति के शिखर पर बैठी नजर आ रही है। राम मंदिर विवाद का मसला और कश्मीर फाईल्स एवं केरला स्टोरी जैसी फिल्में भाजपा के सियासी दांव के उदाहरण हैं। कर्नाटक चुनाव के दौरान आई फिल्म केरला स्टोरी से तो भाजपा का दांव फेल हो गया, अब छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में वह नक्सल स्टोरी पर नया खेल खेलने जा रही है। देखना है कि छ्ग में यह खेल क्या गुल खिलाएगा। भाजपा पर शुरू से आरोप लगते रहे हैं कि वह धर्म के नाम पर राजनीति करती है। जब -जब चुनाव आते हैं, भाजपा धर्म का राग आलापने लग जाती है। देश में इसका सबसे बड़ा उदाहरण अयोध्या का राम मंदिर – बाबरी मस्जिद विवाद पर खेला गया भाजपा का दांव है। इस विवाद को हवा देते हुए उस दौर के शीर्ष भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने पूरे देश में रथयात्रा निकाली थी। इसके जरिए हिंदू मतदाताओं के बड़े वर्ग को भाजपा अपने पाले में करने में सफल भी रही। उस दौरान हुए अधिकतर चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। भाजपा अपनी हिंदूवादी विचारधारा और पहचान को मजबूत करने में निरंतर लगी रही। इसमें उसे कामयाबी भी मिली। हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष में होता गया। बीच – बीच में भारत और पाकिस्तान के बीच जारी खटास और कश्मीर मसले को भी भाजपा ने कैश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कश्मीर से धारा 370 के खात्मे और उरी व पुलवामा के आतंकी हमलों के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राईक को भी भाजपा ने अपना चुनावी हथियार बनाया। कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाईल्स’ को भी भाजपा ने जमकर भुनाया। वहीं ऐन कर्नाटक विधानसभा के चुनावों के वक्त आई फिल्म ‘केरला स्टोरी’ पर भी भाजपा ने कर्नाटक के चुनावों में दांव खेला, बजरंग बली के नाम पर सियासी पासा फेंका, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। कर्नाटक में कांग्रेस ने फतह हासिल कर ली। अब छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनावों में भी भाजपा एक फिल्मी खेल खेलने जा रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा का धर्म और धर्मान्तरण का दांव फेल हो चुका है। इसलिए वह अबकी बार छत्तीसगढ़ में भी फिल्मी शो करने वाली है। छग विधानसभा के चुनाव इसी साल नवंबर माह में होने वाले हैं। इस बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। छ्ग के चुनावों में भी कोई फिल्म महत्वपूर्ण रोल अदा करेगी? यह प्रश्न इसलिए उठ रहा है, क्योंकि जिस निर्माता और डायरेक्टर ने केरला स्टोरी फिल्म बनाई व निर्देशित की थी, वही अब छत्तीसगढ़ में जारी नक्सलवाद पर फिल्म बना रहे हैं। इसे भी भाजपा प्रायोजित कदम के रूप में देखा जा रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के पहले पूरे तामझाम के साथ फिल्म केरला स्टोरी को लांच किया गया था, लेकिन उसका कोई लाभ कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा नहीं मिल पाया।*बॉक्स**चुनाव से पहले रिलीज हो जाएगी फिल्म*छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले केरला स्टोरी बनाने वाले डायरेक्टर बस्तर में नक्सलियों के नाम पर ‘बस्तर के नक्सलवाद का असली सच’ शीर्षक से एक फिल्म बना रहे हैं। नक्सल समस्या पर आधारित इस फिल्म के पोस्टर को डायरेक्टर ने मुंबई में जारी किया है। यह फिल्म छ्ग विधानसभा चुनावों के पहले रिलीज हो जाएगी और पूरे राज्य के सिनेमा घरों में इसका प्रदर्शन शुरु हो जाएगा। इस फिल्म को पूरे जोरशोर से छत्तीसगढ़, खासकर बस्तर संभाग के 7 जिलों के 12 विधानसभा क्षेत्रों सहित पूरे प्रदेश में इसे रिलीज करने की तैयारी कर ली गई है। अब यह फिल्म मतदाताओं पर कितना असर डाल पाएगी, फिल्म में वास्तविकता कितनी है, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।*बॉक्स**भाजपा के भ्रष्टाचार की फाइलें खोल रही कांग्रेस*छत्तीसगढ़ विधानसभा का अंतिम सत्र 18 से 21 जुलाई तक मात्र 4 दिन के लिए बुलाया गया है। सत्र के दौरान विधानसभा में भाजपा के कुल जमा 13 विधायक अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों को लेकर विधानसभा में जोरशोर से प्रमाण सहित मामला उठाया जाएगा। इधर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस भी कमर कस चुकी है।अविश्वास प्रस्ताव के मामले को लेकर कांग्रेस सरकार में भी प्रारंभिक मंथन हो पूरा चुका है। चर्चा तो यह है कि सरकारी अलमारियों में जो फाइलें कैद हैं और जिनमे भाजपा सरकार के 15 साल के कथित भ्रष्टाचार के प्रमाण भरे हुए हैं, उन फाइलों धूल हटाकर उसे बाहर निकालने की तैयारी भी प्रारंभ हो चुकी है। छग विधानसभा के चुनाव में जनता की बात कम और सियासी दांवपेंच की बात ज्यादा होगी। आरोप प्रत्यारोप का खुल्लम खुल्ला दौर भी चलेगा। यह जनीतिक दांवपेंच जनता को कितना प्रभावित कर पाएगी, यह दिसंबर में तब पता चलेगा, जब चुनावी नतीजे आ जाएंगे।

कुसुमकसा का उप स्वास्थ केंद्र जल मगन्न

0

कुसुमकसा नेशनल हाइवे सड़क के निर्माणधीन पुलिया बनाने से पूरे मिट्टी खोदकर छोड़ दिए और ना ही पुलिया में किसी भी प्रकार का कोई वाल नही होने से पुलिया में भी 20 फीट पानी भरा हुवा है रोड से लगे कुसुमकासा का उप स्वास्थ केंद्र जिसमे पानी का बहाव नही होने से लगभग 5 फीट पानी भरा हुवा है जबकि इस उप स्वास्थ केंद्र में रोजाना कई मरीज पहुंचते है कुसुमकसा का एक मात्र जच्चा बच्चा जांच केंद्र है गर्ववाती महिलाओं का भी नियमित जांच भी यही होता है और प्रसव भी यही कराया जाता है उप स्वास्थ केंद्र में पानी घुसने से मरीजों का बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है पानी से पूरे सोलर मशीन भी खराब होने की सम्भाना है कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बैंस उप सरपंच दीपक यादव ने बताया की समय पूर्व प्रशासन को अवगत कराने पर भी प्रशासन आंख मूंद कर सोई रहती है पुलिया में पानी भरने से आज पास के घरों में भी पानी का रिसाव हो रहा है और मवेशी इस पुलिया में अगर घुसा तो सुरक्षित वापस भी नही आ सकता ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नाली निर्माण में अनियमितता को लेकर भाजपा मंडल ने सौपा ज्ञापन

0
झूठे वादे की कांग्रेस शासन के विरोध में प्रदेश में आक्रोश का माहौल व्यप्तःनपाध्यक्ष सोरी
केन्द्र योजनाओं को अपना बता कर प्रदेश शासन भ्रष्टाचार में लिप्तःमनीष झा

दल्लीराजहरा 27 जून आदीवासी ब्लाक के लिम्हाटोला से आमाडूल सड़क निर्माण के अंतर्गत ग्राम पंचायत आवारी में सड़क किनारे नाली निर्माण में ठेकेदार व्दारा अनियमितता बरतने व ग्राम पंचायत बेलोदा के आश्रित ग्राम बधियापारा में बोर खराब होने को लेकर लोक स्वस्थ्य यांत्रिक विभाग डौण्डी को जानकारी देने के बाद भी आज तक बोर संधारण नही किया गया है और न नया बोर खनन किया गया है जो संबधित विभाग की उदासीनता को प्रदर्शित करता है,इन समास्याओं को लेकर दोनो ग्राम के निवासियों ने सयुक्त रूप से मंडल अध्यक्ष मनीष झा व नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी के पास पहुंच कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष झा ने ग्रामिणों को शिकायत को गंभिरता से लेते हुए आवारी व बंधिया पार ग्राम के ग्रामिणों की मांग को संबधित अधिकारियों के समक्ष प्राथमिकता से रखने का आश्वासन दिया।

ग्रामिणों ने मंडल अध्यक्ष झा को यह भी बताया की नाली निर्माण में अनियमितता को लेकर जब हम ग्रामिण संबधित विभाग के कर्मचारी अधिकारियों द्वारा संपर्क करते है तो उनके द्वारा संतुष्टि पूर्वक जबाब नही दिया जाता है। साथ ही यह भी बताया की स्थानीय पत्रकारों के व्दारा भी सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर समय समय पर खबर प्रकाशित करने पर संबधित अधिकारी व्दारा ठेकेदार के उपर कोई कार्यवाही नही की जाती है। इससे साफ प्रतित होता है की विभाग के अधिकारियों को जनहित कार्यों से कोई लेना देना नही है बस उनका उपर का व्यवस्था ठीक से होना चाहिए। इससे साफ प्रतित होता की क्षेत्र में अंधेर नगरी चौपट राज वाला राज चल रहा है। ग्रामिणों की इन मांगों को संज्ञान में लेकर मंडल अध्यक्ष मनीष झा,सोमेश सोरी ने एस डी एम डौण्डी के नाम तहसीलदार को ज्ञपान सौपा व ज्ञापन के माध्यम से एस डी एम से आग्रह करते हुए कहा की एक सप्ताह के भीतर ग्रामिणों की समस्याओं का निराकरण नही किया गया अपुति भाजपा मंडल के सदस्य व प्रतिनिधि दोनो ग्राम के ग्रामिणों को साथ लेकर सड़क में उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष झा ने देशबन्धु से कहा की गांव गांव शहर शहर में जितने भी जनहित के विकास कार्य हो रहे है सब के सब केन्द्र सरकार की योजना के तहत संचालित हो रहे है उल्टे राज्य की कांग्रेस सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं को अपना बता कर जनता को भ्रमित कर भ्रष्टाचार में लिप्त है।

ग्राम पंचायतों के सरपंच जनप्रतिनिधि मुकदर्शन बन कर बैठे हुए है सारे कार्य में कमिशन का खेल चल रहा है। नगर पंचायत सोमेश सोरी ने कहा की प्रदेश की भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश की कांग्रेस शासन शासकीय सेवकों का वित्तीय शोषण कर रही है। हाथ में गांगजल लेकर झूठे वादे करने वाली कांग्रेस सरकार के विरोध में आज प्रदेश में आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

चुनाव तक मैदान में डट जाएं कांग्रेस कार्यकर्त्ता : सप्तगिरी

0
  • बूथ चलो अभियान में शामिल हुए बस्तर प्रभारी सप्तगिरी उल्का

बकावंड कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के तहत अभियान के बस्तर प्रभारी सप्तगिरी उल्क ने कुदालगांव में बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर व जोन के पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी को चुनाव निपटते तक बूथों में सक्रियता के साथ काम करते रहने की नसीहत दी। बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने भी कार्यकर्त्ताओं को मार्गदर्शन दिया। बस्तर प्रभारी सप्तगिरी उल्का ने कहा कि आप सभी को जमीनी रूप से अपने अपने बूथ पर जाकर तैयारी करनी है। जिस प्रकार आपने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को अच्छे से अंजाम तक पहुंचाया, अब उसी को निरंतर आगे बढ़ाते हुए आपको चुनाव तक अपने बूथ में ही काम करना है। छत्तीसगढ़ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कांग्रेस के सभी साथियों को करना है। कांग्रेस पार्टी की सोच आम आदमी के कल्याण की है। हमारे नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया है। वर्तमान समय में नकारात्मक ताकतों को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मनोयोग के साथ काम करना होगा। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाएं। विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि हमें अपनी पार्टी सरकार को दोबारा सत्ता पर लाना है। इसलिए आप सभी को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम मिलकर करना है। उन्होंने विस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बघेल ने कहा कि यूथ कांग्रेस मातृ संस्था कांग्रेस पार्टी का सबसे मजबूत संगठन है। यही संगठन कांग्रेस को ताकत देता है। युवा कांग्रेस के लोग हर बूथ तक जाकर कांग्रेस सरकार की योजनाओं का प्रचार करें।

सेक्टर अध्यक्षों को दी जिम्मेदारी

सप्तगिरी उल्का ने मुख्य बिंदुओं पर चर्चा कर जिम्मेदारी दी और कहा कि सेक्टर अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक कर बूथ स्तर पर सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य करें और महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें तब जाकर हर तरह से संगठन मजबूत होगा। ग्राम पंचायत कुदालगांव में श्री उल्का एवं विधायक बघेल ने सड़क पर लोगों से चर्चा कर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। लोगों को बताया गया कि कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण इलाकों, बस्तर के आदिवासियों, शहरों में रहने वाले लोगों और हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं से प्रदेश की जनता को सारी सुख सुविधाएं मिली हैं। भूपेश सरकार ने प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं का निवारण किया है। खान-पान, बिजली बिल, पानी की समस्या, शिक्षा, बेरोजगारी, खेत-खलिहान, किसानों के किस्त आदि से लेकर ग्रामीणों की सभी परेशानियों को दूर किया है।

मंत्री लखमा ने आरएचओ की मांगों को ठहराया जायज

0
  • स्वास्थ्य संयोजकों की मांगों को पूरा कराने का दिया ठोस आश्वासन
  • आरएचओ के संभागीय अधिवेशन में पहुंचे मंत्री कवासी लखमा

जगदलपुर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों ( आरएचओ ) का बस्तर संभाग स्तरीय तृतीय अधिवेशन यहां संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि आबकारी, उद्योग एवं वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा थे। अध्यक्षता संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने की। विशिष्ट अतिथि इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा व क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार थे। अधिवेशन की शुरुआत राज्य गीत के बीच अतिथियों ने प्रज्वलित कर किया। अधिवेशन में 3000 से अधिक की ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक उपस्थित थे। स्वास्थ्य संयोजक संघ प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता, संभाग अध्यक्ष सौरभ गौड़ और अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पहार और पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। सौरभ गौड़ ने स्वागत भाषण दिया। टारजन गुप्ता ने आरएचओ की मांगों को विस्तार से रखा। गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र एवं कांग्रेस शासित राज्यों में स्वास्थ्य संयोजकों को दिए जा रहे वेतन, अन्य आर्थिक लाभों एवं सुविधाओं की छत्तीसगढ़ राज्य से तुलना करते हुए अतिथियों से मांगों को यथाशीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया। अतिथियों ने मांगों को जायज बताया और जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। केदार जैन, कैलाश चौहान, गजेंद्र श्रीवास्तव ने उद्बोधन में अधिवेशन के आयोजन की तारीफ की। मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर स्वास्थ्य संयोजक 2 वर्ष तक बिना अवकाश के कार्य करते रहे। पूरे प्रदेश ने आपके कार्यों को देखा है। इसका फल मुख्यमंत्री अवश्य देंगे, क्योंकि भूपेश है तो भरोसा है। प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता से मुखातिब होते हुए श्री लखमा ने कहा कि आपकी मांगें जायज हैं,मैं स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर इस विषय पर गंभीरता से चर्चा करूंगा साथ ही प्रतिनिधिमंडल के साथ मध्यस्थता करने भी तैयार हूं।

विभाग की रीढ़ हैं स्वास्थ्य संयोजक : जैन

संसदीय सचिव एवं बिधायक रेखचंद जैन ने कहा कि स्वास्थ्य संयोजक प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। वे शहरों में फैलने वाली बीमारियों एवं गांव मे होने वाली महामारी को रक्षा कवच बनकर रोक देते हैं। स्वास्थ्य संयोजक इस पृथ्वी पर भगवान के रूप में कार्य करते हैं। आप लोग अपनी सेहत और घर परिवार की चिंता छोड़कर ग्रामीणों की सेवा में दिन रात जूटे रहते हैं। आप लोगों की मांगें जरूर पूर्ण होगी। इसके लिए हमारी ओर से आप लोगों को पूरा समर्थन है। केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त मिथिलेश स्वणर्कार ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों को अधिवेशन आयोजन और एकजुटता के लिए बधाई दी। राजीव शर्मा ने कहा कि शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने वाले गांव के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा का लाभ देने वाले हमारे स्वास्थ्य संयोजक ही सबसे बड़े योद्धा हैं। पूरी ईमानदारी के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कोरोना महामारी में हमारे प्रदेश में मृत्यु दर सबसे कम रही, यह आपकी सक्रियता का नतीजा है। आपकी मांगें जायज हैं और हम सभी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री से आपकी मांगों पर जरूत चर्चा करेंगे। अतिथियों को संगठन की तरफ से प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।इस दौरान माहपौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, छग संयुक्त शिक्ष्क संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, संभाग अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सीएमएचओ, अनेक बीएमओ भी अतिथि के रूप में शामिल हुए।

नव प्रवेशी बच्चों का किया स्वागत

0

बकावंड बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता नीलांबर बद्री ने शालाओं में नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। नीलांबर बद्री ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। शिक्षा वह ज्योति है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है और यही शिक्षा वह दौलत है, जिसे ना कोई चुरा सकता है और ना कोई छीन सकता है।

लेयर, कड़कनाथ मुर्गी पालन से संवर रहा है महिलाओं का जीवन

0
  • पशुधन विकास विभाग की आजीविका मूलक योजनाओं का ग्रामीणों को मिला
  • मंत्री लखमा ने केसीसी हितग्राहियों को किया चेक वितरण व प्रगति की किताब का विमोचन

सुकमा लेयर और कड़कनाथ मुर्गी पालन से जिले की महिलाओं का जीवन संवर रहा है। इसके जरिए उन्हें आजीविका का बेहतर साधन मिल गया है। पशु धन विकास विभाग की पहल और मदद से महिला स्व सहायता समूहों ने मुर्गी पालन का रास्ता चुना है। इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है।जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लोकापर्ण तथा प्रदर्शनी कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री कवासी लखमा ने प्रदर्शनी में पशुधन विकास विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में महिला स्व सहायता समूहों के पोल्ट्री फार्मों में पालित लेयर व कड़कनाथ मुर्गे मुर्गियों को भी प्रदर्शन हेतु रखा गया था।मंत्री ने लेयर तथा कड़कनाथ मुर्गी पालन कर रहे स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुर्गीपालन से उत्पादित अंडों की मात्रा, विक्रय एवं आय के संबंध मे चर्चा की और जानकारियां ली। श्री लखमा ने महिलाओं के जज्बे और पशु धन विकास विभाग की पहल की तारीफ की। स्टॉल में बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के तहत विकासखंड छिंदगढ़ के ग्राम राजामुंडा के 50 वनाधिकार पट्टाधारी हितग्राहियों को 50 इकाई बैकयार्ड चूजे, नर बकरा वितरण योजना अंतर्गत अनुदान पर 12 हितग्राहियों को 4000 तथा 3 हितग्राहियों को 3500 रूपए, मादा वत्स पालन योजना अंतर्गत अनुदान पर 3 हितग्राहियों को 18000 तथा 3 हितग्राहियों 15000 रूपए तथा केसीसी योजनाअंतर्गत दुधारू पशु पालन हेतु 16 हितग्राहियों को 20 लाख 40 हजार रूपए के ऋण के चेक कवासी लखमा द्वारा वितरित किए गए। पशु पालकों को पशु औषधियां प्रदान की गईं। फ्लेक्स के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रचार किया गया।

सराहे गए शबरी दुग्ध सागर के उत्पाद

जिला प्रशासन एवं पशुधन विकास विभाग के प्रयास से संचालित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट शबरी दुग्ध सागर में निर्मित उत्पाद शबरी दूध, दही, घी, खोवा एवं अन्य शबरी दुग्ध उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। शबरी दुग्ध सागर केंद्र संचालन समिति के सदस्यों, छत्तीसगढ़ राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य करण सिंहदेव,कलेक्टर हरीश एस. तथा पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. एस. जहीरुद्दीन ने शबरी दुग्ध सागर केंद्र मे निर्मित उत्पाद मंत्री श्री लखमा को भेंट किए। अंत में कवासी लखमा तथा करण सिंहदेव ने 4 वर्ष उपलब्धियों का प्रतिवेदन किताब का विमोचन किया। इस पुस्तक में जिला प्रशासन के सहयोग से पशुधन विकास विभाग जिला सुकमा के उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन किया गया है। कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, योग आयोग के सदस्य राजेश नारा, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS