City Media - Page 753 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 753

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव अचानक पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

0
  • लोहंडीगुड़ा अस्पताल का देखा हाल, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • दवाइयों, स्टॉफ की उपलब्धता की ली जानकारी, सुविधाओं की स्थिति देखी

लोहंडीगुड़ा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार 26 जून को लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री के अचानक पहुंच जाने से डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। मंत्री सिंहदेव ने तोकापाल जनपद पंचायत क्षेत्र के सिंघनपुरी स्थित ग्रामीण औद्योगिक पार्क का भी अवलोकन किया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बाबा ने लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) व वार्डों की व्यवस्था, डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों तथा दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य केंद्र में दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली। चूंकि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 26 जून को पूरे दिन चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे, लिहाजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सारे डॉक्टर्स और दीगर स्टॉफ स्वास्थ्य केंद्र में सक्रियता के साथ काम करते नजर आए। अन्यथा यहां के डॉक्टर अक्सर नदारद ही रहते हैं।डॉक्टर्स के न रहने पर मातहत स्वास्थ्य कर्मी भी स्वछंद हो जाते हैं और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। स्वास्थ्य मंत्री ने तोकापाल जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी में संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का भी निरीक्षण किया। औद्योगिक पार्क की प्रीमियम बेकरी यूनिट का संचालन करने वाले महिला स्व सहायता समूह की सदस्याओं से चर्चा कर मंत्री ने उनकी हौसला अफजाई की और बेकरी में उत्पादित बिस्किट खरीदी। मंत्री से बातचीत करने के बाद महिलाएं काफी उत्साहित नजर आ रही थीं।

अनेक निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

मंत्री टीएस सिंहदेव ने डिमरापाल स्थित स्व. बलिराम कश्यप मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में 23 करोड़ 75 लाख रु. की लागत से बनने वाले 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक, 35 लाख रु. की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर के भवन और 30 लाख रु. की लागत से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संभागीय कार्यालय के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बस्तर के सांसद दीपक बैज, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, नगर निगम जगदलपुर की सभापति कविता साहू, पूर्व महापौर जतिन जैसवाल, तोकापाल के अनुविभागीय दंडाधिकारी ऋतुराज बिसेन, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पैकरा, बस्तर संभाग के जनप्रतिनिधि, अस्पताल प्रबंधन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य कर्मचारी 4 जुलाई से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

0

आज दिनांक 26_6_ 2023 संभागीय कार्यालय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग जगदलपुर बी, आर,पुजारी से छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के संबंधित परेशानियों को समक्ष रखा गया। और स्वास्थ्य कर्मचारियों का 4 जुलाई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन के संबंध में जानकारी दिया गया और विस्तार से चर्चा किया गया ।इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष अजय परिहार और जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह व जिला उपाध्यक्ष सुश्री दिव्या पांडे एवं महारानी अस्पताल इकाई अध्यक्ष रीमा दानी नेत्र संयोजक हनुमँत सोनी जिला कोषाध्यक्ष सुदीप प्रमाणिक स्टाफ नर्स जिला संयोजक मंजू राबटसन एवं कार्यकारी अध्यक्ष स्टाफ नर्स अरुणा व तनुजा पात्रे और जिला सचिव दयानंद पटेल उपस्थित थे।

विधायक चंदन कश्यप ने किया शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ

0
  • बच्चों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर किया स्वागत

भानपुरी नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करंदोला के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नारायणपुर के विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप शामिल थे। मां सरस्वती की पुजा-अर्चना व दीप प्रव्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कश्यप ने किया।विधायक चंदन कश्यप ने नवप्रवेशी छात्र – छात्राओ को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को स्कूल बैग, पुस्तकें और गणवेश का वितरण किया। विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल छत्तीसगढ़ सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना से हमारे छत्तीसगढ़ के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। उन्हें अंग्रेजी बोलने में दिक्कत नहीं हो रही है और वे अपना भविष्य गढ़ने में समर्थ बन रहे हैं। उन्होंने बच्चों को प्रवेश उत्सव की बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल, श्याम सुंदर पांडे, जनपद सदस्य निलय कश्यप, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जया ध्रुव, भूषण गुप्ता, संतोष बघेल, जनपद सीईओ आरके कर व स्कूल के प्रचार्य एवं समस्त स्टाफ, पालक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

मोदी सरकार के 9 साल: ये 11 योजनाएं देश के लिए रहीं बेमिसाल

0

जिला किसान मोर्चा एवं ग्रामीण मण्डल बालोद के द्वारा सयुक्त किसान चौपाल लगाकर वक्तागण ने अपनी बातें रखते हुए बताए कि .वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में कृषि एवं किसान कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। वही किसानों के साथ ही गरीब और मध्यम वर्ग, महिलाओं से लेकर युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास का समावेश करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदृष्टि के अनुरूप बजट में कृषि को आधुनिकता से जोड़ते हुए प्रौद्योगिकी के जरिये कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर दिया है ताकि किसानों को दीर्घकाल तक व्यापक लाभ मिलें।

कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान सहित कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का कुल बजट इस बार लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये का है। इसमें मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के लिए 60 हजार करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है। देश में लगभग 86 प्रतिशत छोटे किसान हैं, जिन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से काफी लाभ पहुंचा है। इन किसान भाइयों-बहनों को इसी तरह सतत लाभ मिलता रहे, इसके लिए इस बार 23 हजार करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है, वहीं पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन पर भी ध्यान देते कृषि ऋण लक्ष्य बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रु. किया गया है। मोदी सरकार द्वारा डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन प्रारंभ किया गया है, जिसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से 450 करोड़ रु. तथा टेक्नालाजी द्वारा कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के संबंध में लगभग 600 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी,मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू,जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू,वरिष्ठ नेता जगदीश देशमुख जी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू,वरिष्ठ नेत्री खिलेश्वरी साहू,जनपद सदस्य श्रीमती सीता साहू,महामंत्री दानेश्वर मिश्रा,बिरेन्द्र साहू, धर्मेंद्र साहु वरिष्ठ कनैया यादव,दिनेश साहू,सतानन्द साहू, गोपेन्द्र यादव मेढ़की चौपाल में लालाराम श्रीवास्तव दिनेश साहु फरू हीरावनी प्रदीप हिरवानी श्याम सुन्दर लाटाबोड़ चौपाल में धरम साहू,डोमार सिंह, जनपद सदस्य हरिश्चंद्र साहू, लिखन साहू,कश्चित साहू, लौंडी चौपाल में धर्मेंद्र साहू खिलू राम साहू रामभरोसा साहू गिरधर नायक सूरज भान साहू गुड़री राम साहू भगवती प्रसाद टंडन डेरा राम चंद्रवंशी चौवा राम साहू दुर्गा साहू राधाबाई साहू उमेश साहू बिंदु बाई साहू रेणुका साहू बेलामंड सोसाइटी में संतोष साहू पुष्करण साहू सत्या गवारे मधु लता यादव तोरण ठाकुर किशन साहू ताराचंद साहू देवेंद्र चिराम केवल साहू गोपी साहू संजय कावरे प्रेम बाई साधना साहू देवारिन भाई आदि की उपस्थिति रही ।

प्रवेशोत्सव के साथ लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में नया शिक्षा सत्र आरंभ

0
  • बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत, पालक भी पहुंचे स्कूल

लोहंडीगुड़ा नया शिक्षा सत्र का 26 जून से आगाज होते ही विकासखंड लोहंडीगुड़ा में प्रत्येक संस्था संकुल पंचायत जनपद स्तर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश व मार्गदर्शन में विकासखंड लोहंडीगुड़ा में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने संकुल प्राचार्यों, संकुल शैक्षिक समन्वयकों को एवं विभिन्न स्तर पर गठित दलों को शाला प्रवेशोत्सव हेतु मार्गदर्शन दिए दिया था। इसी क्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव स्वयं बोदली हर्राकोडेर में प्रवेश उत्सव मनाने हेतु पहुंचे। बोदली, मालेवाही, हर्राकोडेर जैसे अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार अवलोकन एवं निरीक्षण कर खंड शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा में शिक्षा में कसावट लाने के लिए अभिनव प्रयास किए हैं एवं जिला व राज्य स्तर पर विकासखंड लोहंडीगुड़ा की छवि को एक अलग पहचान दिलाई है। खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर संकुल ककनार व सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कश्यप संकुल बिंता में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। समस्त संकुल प्राचार्यों ने भी अपने अपने संकुल क्षेत्र में गरिमामयी ढंग से शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया। नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिन ही बड़ी संख्या में बच्चे शालाओं में पहुंचे। बच्चों के माता-पिता बच्चों को स्कूल पहुंचाने आए थे। पालकों से खंड शिक्षा अधिकारी ने चर्चा कर बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की गुजारिश की। विकासखंड स्तर पर सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं हाई स्कूलों के प्राचार्यों द्वारा शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। शैक्षणिक संस्थान के प्रांगण की साफ-सफाई एवं मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा हेतु सभी शिक्षकों को एहतियात बरतने की समझाइश दी गई। सभी संस्थानों में मध्यान्ह भोजन का संचालन प्रथम दिवस से हो इस बाबत कड़े निर्देश दिए गए एवं कहा गया कि शासन की मंशा के अनुरूप एसएमसी बैठक का नियत तिथि में आयोजन हो इस बाबत समस्त संस्था प्रमुख उत्तरदायी होंगे। बीईओ चंद्रशेखर यादव ने शिक्षकों से आग्रह किया कि सभी अपने दायित्वों को समझें, दायित्व का शत प्रतिशत निर्वाहन करें। ताकि लोहंडीगुड़ा विकासखंड शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाई को छू सके। शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से बीईओ चंद्रशेखर यादव ने विकासखंड में सतत निरीक्षण अभियान चलाने के लिए दल गठित कर रोडमैप तैयार किया है।

अंर्तराज्यीय चोर गिरोह पर बालोद पुलिस की बडी कार्यवाही

0

दिनांक -26.06.2023 बालोद टाउन में हुए सलूजा परिवार के मकान में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त राड ,पेचकस ,मोटर सायकल व 90,000 रूपये नगदी बरामद। साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना बालोद की कार्यवाही। बालोद , गुण्डरदेही, अर्जुन्दा सहित राजनांदगांव गोदिंया, गढचिरौली महाराष्ट्र के हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिला आरोपी का सुराग। पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन पर व एसडीओपी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, सायबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक दिलेष्वर चंद्रवंषी के नेतृत्व में चोरी के अतंराज्यीय गिरोह के एक आरोपी को पकडने में सफलता मिली है। प्रकरण का विवरण इस प्रकार का है कि दिनांक 18.05.2023 के दोपहर 01ः00 से 03ः00 के बीच बालोद टाउन में प्रार्थी जसविन्दर पाल सलूजा गंजपारा बालोद के मकान में अज्ञात आरोपियो द्वारा ताला तोड कर प्रवेष किया गया और उसके मकान से नगदी रकम 200000 (दो लाख रूपये) व 02 नग सोने के अंगूठी, 02 नग सोने के कंगन,01 नग सोने के चैन चोरी कर ले गये थे जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 236/2023 धारा 454,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा चोरी के आरांेपियो के संबध में पतासाजी हेतु सायबर सेल टीम बालोद की विषेष टीम तैयार किया गया था।जिस पर टीम द्वारा गंजपारा बालोद के समस्त दुकान मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर संदेहियो के संबध में जानकारी प्राप्त किया गया ।

जिसमें 02 संदिग्ध व्यक्ति पल्सर मोटर सायकल में आये थे जिसमें महाकाल रेडियम बना हुआ था गाडी के आगे और पीछे नम्बर प्लेट मे नम्बर नही था। जो झलमला होते हुए अर्जुन्दा फिर राजनांदगाव तरफ दिखाई दिए। टीम द्वारा लगातार घटना के बाद से राजनांदगाव जाकर वहां सीसीटीवी फूटेज का बारीकी से एनालिसिस किया गया। संदेहियो के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियो की पतासाजी कि जा रही थी। तथा क्षे़त्र मे मुखबीर लगाया गया था जरिये मुखबीर देर रात्रि को पता चला कि उक्त संदिग्ध मोटर सायकल को लोहारा से बालोद जाते हुए देखा गया कि सूचना पर साइबर सेल टीम बालोद व थाना बालोद के द्वारा पाररास रेलवे फाटक के पास कडे नांके बंदी किया गया। नांके बंदी से मिले संदिग्ध व्यक्ति से कढाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बालोद में पुराना घटित चोरी की वारदात करना स्वीकार किया । जिसे थाना लाकर पूछताछ किया गया और प्रार्थी सलूजा के मकान चोरी के सीसीटीवी फुटेज मिलान करने पर आरोपी एवं पल्सर मोटर सायकल वहीं होना पाया गया। आरोपी के पास राड, लोहे काटने का ब्लैड आदि समान बरामद किया गया। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर टीम द्वारा चोरी के सामान व रकम बरामद करने आरोपी को लेकर उसके घर वडसा जिला गढचिरौली गये वहां आरोपी के कब्जे से 90,000 रू (नब्बे हजार रूपये नगदी) बरामद किया गया। तथा 01 और आरोपी के घर दबिष दिया गया जो घर से कही फरार है। जिसकी सरगर्मी से ढूढा जा रहा है। दोनो आरोपियो द्वारा दिनांक 18.05.2023 को वडसा जिला गढचिरौली से अपने मोटरसायकल से बालोद आकर गंजपारा स्थित सलूजा के मकान का ताला तोड उसके घर से नगदी रकम व सोने के जेवरात चोरी कर वापस अपने निवास वडसा जिला गढचिरौली चले गये थे। बालोद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी का नाम व पता- विष्णु खोकन विष्वास पता बंगाली कैम्प मूल रोड डॉ विष्वास अस्पताल के पास चंद्रपुर 442401 महाराष्ट्र हाल-हनुमान नगर वार्ड वडसा जिला गढचिरौली महाराष्ट्र ।उक्त प्रकरण में आरोपी के पतासाजी व गिरफ्तारी में सायबर सेल से सउनि धरम भूआर्य ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक भगवान सिंह , प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाश दुबे , आरक्षक विपिन गुप्ता , आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक योगेष पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शिक्षा एक चमत्कार है जो सभी चीजों को सीखने में मदद करता है

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन शिक्षा बच्चों को भविष्य गढ़ने का ज्ञान देती है – महापौर श्रीमती सफीरा साहू
  • शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में पहली कक्षा के छात्रों को दिया गया जाति प्रमाण पत्र

जगदलपुर, 26 जून 2023/ जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति अपने भविष्य को बेहतर कर सकता है। शिक्षा एक चमत्कार है जो सभी चीजों को सीखने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव में ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शिक्षा के प्रति बच्चों में जागरूकता के लिए सरकार ने प्रवेशोत्सव मनाने का निर्णय लिया। सरकार ने लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए योजनाओ का क्रियान्वयन किया, इसमें बच्चों को गणवेश, पाठ्यपुस्तक, सायकल का वितरण, मध्यान्ह भोजन और नवप्रवेशीय बच्चों को जाति प्रमाण पत्र जारी करना हैं। उन्होंने पालकों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। श्री जैन ने कविता के माध्यम से शिक्षा के लिए सबको जागरूक किया ’’ना छुटे इस बार शिक्षा है सबका अधिकार, हिन्दु, मुश्लिम, सीख-ईसाई सब मिलकर करें पढ़ाई’’। जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को पीजी काॅलेज ग्राउण्ड में किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि शिक्षा बच्चों को भविष्य गढ़ने का ज्ञान देती है। विद्यार्थी देश के भविष्य को बेहतर करने में अपना योगदान देंगे। इस शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया जो बच्चों के भविष्य के लाभ दायक होगा। उन्होंने कहा कि बस्तर बदल रहा है, जगदलपुर भी बदल रहा है हमने गढ़बो नवा जगदलपुर के लिए प्रयास किया है। बस्तर के बच्चों की शिक्षा स्तर में वृद्धि हुई, इसके लिए शासन-प्रशासन के साथ-साथ शिक्षकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि हमारे जीवन का यादगार पलों में से एक यह भी है कि दो माह की छुट्टी के बाद स्कूलों में शिक्षा हेतु पुनः प्रवेश करना। सरकार सभी वर्ग के लिए शिक्षा व्यवस्था की है, अंग्रेजी में पढ़ाई हेतु विशेष कर कमजोर वर्ग के बच्चों और दूरस्त क्षेत्र के बच्चों के लिए सरकार ने आत्मानंद स्कूल इंग्लिश मीडियम योजना का संचालन किया है, यह सराहनीय प्रयास है। आत्मानंद स्कूल में भर्ती के लिए बच्चों और पालकों में रूचि बढ़ी है यही योजना के सफल होने का संकेत है। उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को शाला प्रवेशोत्सव की शुभकामनाएं दी।

नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू ने कहा कि बस्तर के बच्चे पढ़ें और बस्तर विकास में सहभागी बने।इस अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बताया कि शासन-प्रशासन अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा व्यवस्था पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए जिले में संचालित समस्त शासकीय 2341 शालाओं में विद्यालयीन व्यवस्थाओं को सुदृढीकरण किया गया है। छात्रों को मिलने वाली सभी निशुल्क सुविधाएं जैसे गणवेश, पाठ्यपुस्तक, मध्यान्ह भोजन, सरस्वती सायकल योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। वर्तमान मे मुख्यमंत्री शाला जतन योजना के अन्तर्गत लगभग 1114 शालाओं हेतु राशि 70 करोड़ की राशि से जीर्णोद्वार एवं भवन उन्नयन का कार्य जारी है। इसी उपक्रम में समग्र शिक्षा द्वारा बीआईजीएस अन्तर्गत 94 शालाओं को भी मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त भी क्षेत्र की आवश्यकतानुरूप जिला प्रशासन द्वारा भी कार्य किये गये है।शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर 50 नवप्रवेशित छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत् सायकल वितरण किया जा रहा है एवं जिले में कुल 5180 छात्राओं को सत्र 2023-24 में वितरण किया जाएगा।

शाला प्रारंभ के साथ ही 120586 छात्रों को निःशुल्क गणवेश एवं 109594 छात्रों को पाठ्यपुस्तक वितरण किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम में प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया गया है। ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो तथा पढाई के प्रति रूचि बनी रहे।नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा को शामिल करते हुए बालवाडी को जिले में प्रारंभ किया गया है जिसमें सत्र 2022-23 में 122 बालवाडियों का संचालन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत 855 बच्चे अध्ययनरत है साथ ही सत्र 2023-24 में जिले में 168 नई बालवाडियों का संचालन करने की स्वीकृति राज्य शासन से प्राप्त हुई है। जिनका संचालन आज से प्रारंभ किया जा रहा है, इस तरह जिले में कुल 290 बालवाडिया संचालित है। बालवाडी मुख्य रूप से प्ले स्कूल की अवधारणाओं पर आधारित है जिसमें बच्चे खेल-खेल में, समूह बनाकर, चित्रों के माध्यम से तथा उपलब्ध सामग्री के माध्यम से विभिन्न अवधारणाओं को सीख सकेंगे। जिले में इस वर्ष बहुभाषीय शिक्षण की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पृथक से सर्वे कराया गया है। जिसके अनुरूप कार्ययोजना का निर्माण प्रारंभ कर जिला स्रोत समूह का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है। यह प्रयास फस्ट लेवल लर्निंग के उद्देश्य को प्राप्त करने में सहायक होगा।शिक्षा सत्र को और प्रभावी करने के लिए ज्ञानदीप के नाम से परियोजना संचालित किया जाना हैं जिसे विशेष कर दरभा, बास्तानार एवं लोहण्डीगुडा विकासखण्डों में संचालित किया जायेगा जहाँ विकासखण्ड के चयनित विद्यालयों में विशेष पुस्तकालय स्थापित किये जायेगें एवं मुस्कान पुस्तकालय को प्रभावी बनाते हुए बच्चों की भाषायी दक्षता एवं गणितीय दक्षता को पुरस्कृत किया जायेगा। शाला त्यागी बच्चों की संख्या को निरंक करने हेतु भी जिला स्तर पर प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। इस हेतु सभी बच्चों का चिन्हांकन एवं उनकी आयु अनुरूप उन्हें पुनः प्रवेश की प्रक्रिया की जा रही हैं।शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर सांकेतिक रूप से कक्षा पहली के 05, 6वीं के 05 एवं कक्षा 9वीं के 05 विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, पुष्प हार और मिठाई खिलाकर नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए गणवेश और पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कक्षा पहली में नवप्रवेशी 9 बच्चों को सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र(जाति प्रमाण पत्र)का वितरण भी किए। प्रशासन द्वारा इस वर्ष शाला प्रवेश उत्सव के साथ-साथ ही कक्षा पहली में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को शासन की मंशानुरूप जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किये जाने हेतु एक माह का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करना प्रस्तावित है। साथ ही 50 नवप्रवेशित छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत् सायकल वितरण किया गया। इस अवसर पर अक्षय ऊर्जा प्राधिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जिशांन कुरैशी, पार्षद सुनिता सिंग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान सहित शिक्षा एवं अन्य विभाग के अधिकारी और नवप्रवेशी स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

मंत्री सिंहदेव ने करंजी से किया बूथ चलो अभियान का आगाज

0
  • चित्रकोट क्षेत्र के तोकापाल में कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए स्वास्थ मंत्री

तोकापाल आज चित्रकोट विधानसभा के विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत करंजी के सामुदायिक भवन में प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव, बस्तर के सांसद दीपक बैज, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने क्षमता विकास प्रशिक्षण एवं बूथ चलो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान जगदलपुर के पूर्व महापौर जतिन जैसवाल, तोकापाल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव नाग, जनपद सदस्य शंकर कश्यप, प्रशांत जैन, शेसेमियाल नाथ, अनुराग महतो, सुरेंद्र होंडा, बुधराम मांझी, मंधर, तेजपाल, रमेश, संपत सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे।

धर्मान्तरित हो चुकी कांग्रेस के नेता खो चुके हैं नैतिकता : केदार

0
  • धर्मान्तरण को लेकर भाजपा नेता ने मंत्री लखमा से मांगा इस्तीफा
  • केदार कश्यप ने कहा – धर्मान्तरण की आग में जल रहा है बस्तर


जगदलपुर छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण के मसले पर प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने जमकर हमला बोला है। कश्यप ने कहा है कि जिस कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह से धर्मान्तरण हो चुका है, उसके नेता धर्मान्तरण के खिलाफ बोलने का साहस भला कैसे जुटा सकते हैं।


मंत्री कवासी लखमा ने दावा करते हुए कहा था कि जबसे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस आई है, तबसे राज्य में धर्मान्तरण का एक भी मामला नहीं हुआ है। भाजपा के लोग सिर्फ धर्मान्तरण का हौव्वा खड़ा कर दुष्प्रचार कर रहे हैं। मंत्री लखमा के इस बयान पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं डॉ. रमन सिंह सरकार में केबिनेट मंत्री रहे बस्तर के आदिवासी नेता केदार कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ में अवैध तरीके से धर्मान्तरण का खेल जोर शोर से चल रहा है। सुदूर वन अंचलों में भी मिशनरी के लोग घुसपैठ कर चुके हैं और लोगों का धर्म बदलवा रहे हैं। बस्तर संभाग तो धर्मान्तरण की आग में जल रहा है। संभाग के गांव – गांव और शहर – शहर में ईसाई मिशनरी के लोग छल प्रपंच और प्रलोभन के दम पर आदिवासियों और अनुसूचित जति व पिछड़े वर्गों के लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। गांवों में चर्च बन गए हैं, वर्ग संघर्ष की स्थिति निर्मित हो गई है, आदिवासी संस्कृति और अस्मिता दांव पर लग गई है। कश्यप ने नारायणपुर जिले में आदिवासियों और ईसाई समुदाय के बीच आएदिन होने वाले संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि बस्तर धर्मान्तरण की आग में जल उठा है।
सच्चे आदिवासी हैं, तो इस्तीफा दें लखमा
केदार कश्यप ने कहा कि राज्य के आदिवासियों का तो धर्म परिवर्तन कराया ही जा रहा है, यहां तो पूरी कांग्रेस का ही धर्म परिवर्तन हो चुका है। कांग्रेस के लोग वोट की राजनीति के चक्कर में अंधे हो चले हैं, नैतिकता खो चुके हैं। कवासी लखमा ने दो दिन पहले दावा किया था कि छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण का एक भी मामला नहीं हुआ है, अगर कोई प्रमाणित कर दे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। श्री कश्यप ने कहा कि कवासी लखमा के ही निर्वाचन क्षेत्र सुकमा में हाल ही में आदिवासियों ने ईसाई मिशनरी के लोगों को भगाया था और उनकी प्रचार सामग्री जला दी थी। अगर लखमा में जरा भी नैतिकता है और सच्चे आदिवासी सपूत हैं, तो तुरंत इस्तीफा दें।

भाजपा शासन में सबसे ज्यादा धर्मान्तरण
इधर केदार कश्यप के बयान पर भी कांग्रेस की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया आ गई। राज्य की कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि जिस भाजपा के लोग धर्मान्तरण को हवा देते रहे हैं, उन्हें धर्मान्तरण पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। श्री टेकाम ने कहा कि सर्वाधिक धर्मान्तरण भाजपा के शासनकाल में हुए थे। हमारी कांग्रेस सरकार आदिवासियों की संस्कृति, पूजा पद्धति, देव स्थलों के संरक्षण संवर्धन के लिए कार्य कर रही है। इस बात को प्रदेश के आदिवासी भलीभांति जानते समझते हैं।

विधानसभा चुनावों में सुनामी लाएगा इंदिरा बैंक घोटाला

0
  • महिला सहकारी बैंक में हुए 20 करोड़ रुपए के घोटाले का जिन्न निकल आया है बोतल से बाहर
  • विस चुनाव पर असर डाल सकता है रमन सरकार में हुआ यह फ्रॉड

अर्जुन झा

जगदलपुर इंदिरा महिला सहकारी बैंक में हुए घोटाले का जिन्न बोतल से बाहर निकल आया है। बीस करोड़ रुपए के फ्रॉड का यह मामला आगामी विधानसभा चुनावों में सुनामी लाएगा और भाजपाई तंबू की चूलें हिला डालेगा। मामले की नए सिरे से जांच शुरू हो गई है। जांच की आंच डॉ. रमन सिंह सरकार में मंत्री रहे भाजपा के कई बड़े नेताओं तक पहुंचने वाली है। इनमें बस्तर के नेता भी शामिल बताए जा रहे हैं। जिला न्यायालय रायपुर द्वारा पुलिस को इंदिरा महिला सहकारी बैंक सदर बाजार रायपुर में हुए 20 करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच का आदेश पुलिस को दे दिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद रायपुर पुलिस को बैंक के मैनेजर उमेश सिन्हा के नारको टेस्ट की सीडी और एफएसएल रिपोर्ट सौंप दी गई है। बैंक के मैनेजर उमेश सिन्हा का नार्को टेस्ट बेंगलुरु में कराया गया था। अब पुलिस नए सिरे से इस मामले की जांच प्रारंभ कर चुकी है। बैंक फ्रॉड के इस सनसनीखेज मामले में इंदिरा महिला सहकारी बैंक के कई डायरेक्टर्स के खिलाफ अपराध दर्ज हो चुका है और वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। नए सिरे से मामले की जांच शुरू होने के बाद अब भाजपा सरकार में मंत्री रहे कई नेताओं पर तलवार लटकती नजर आ रही है। जांच के बाद इन नेताओं पर भी गाज गिर सकती है। सूत्र बताते हैं कि ऐसे भाजपा नेताओं की फेहरिश्त लंबी है और इसमें बस्तर, सरगुजा, दुर्ग, राजनांदगांव समेत अन्य जिलों के भी नेताओं के नाम शुमार हैं। इसी साल नवंबर माह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के के चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बैंक घोटाले का जिन्न बोतल से बाहर निकल आया है या निकाल लाया गया है। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि बैंक घोटाले का यह जिन्न विधानसभा चुनावों में कितनी बड़ी सुनामी लाएगा। तय है कि यह सुनामी भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचाएगा। यहां तक कि चुनाव करीब आते ही भाजपा के कई बड़े नेता जेल की सींखचों के पीछे नजर आ सकते हैं। ऐसे में इस सुनामी के असर से भाजपाई टेंट के उड़ जाने का भी खतरा है। अभी पता नहीं यह जांच कितने लोगों को अपने दायरे में लेगी, लेकिन अनुमान है कि कम से कम दर्जन भर भाजपाई तो लपेटे में आएंगे ही।*बॉक्स**कांग्रेस के हाथ में होगा ब्राम्हस्त्र*इंदिरा महिला सहकारी बैंक का यह बड़ा घोटाला सन 2006-07 के दौरान सामने आया था। उस समय छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी और मुख्यमंत्री से डॉक्टर रमन सिंह थे। तब इस मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा तूफान खड़ा कर दिया था। उस समय विपक्ष में रही कांग्रेस इसे लेकर भाजपा पर बेहद आक्रामक हो गई थी। ऐसे में जाहिर है कि जब ऐन चुनावों के दौर में यह मामला नए तेवर में सामने आएगा, तब भाजपा के खिलाफ इसे कांग्रेस ब्रम्हास्त्र के रूप में जरूर उपयोग करेगी। हो सकता चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ जाए।

MOST POPULAR

HOT NEWS