City Media - Page 751 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 751

चित्रकोट क्षेत्र की जनता को शुद्ध पानी उपलब्ध करा रहे हैं बेंजाम

0
  • अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से मुक्ति दिलाने में कामयाब रहे विधायक राजमन

लोहंडीगुड़ा सालों से पेयजल संकट का सामना करते आ रहे चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के गांवों के लोगों को इस त्रासदी से उबारने में विधायक राजमन बेंजाम कामयाब रहे हैं। उनके प्रयासों से हर गांव के ग्रामीणों को अब शुद्ध पेयजल मिलने लगा है। इसी कड़ी में बुधवार को विधायक राजमन बेंजाम ने ग्राम पंचायत परलमेटा में जल जीवन मिशन के तहत 1 करोड़ 19 लाख रु. की लागत वाले सिंगल विलेज नलजल प्रदाय कार्य का भूमिपूजन किया।इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि हमारी सरकार आने के पूर्व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र पेयजल की विकट समस्या से जूझ रहा था।

पूर्व की भाजपा सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। हम लोगों ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के साथ ही गढ़बो नवा चित्रकोट के सूत्र वाक्य और संकल्प के साथ चुनाव लड़ा ओर यहां की जनता ने हमारे मुख्यमंत्री पर विश्वास किया। आज उस विश्वास पर हम खरा उतरने के लिए काम कर रहे हैं। बेंजाम ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल पिलाने की बीड़ा उठाया है। और आज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र हर मामले में उन्नति की ओर अग्रसर है। जहां सड़क, पुल-पुलिया की जरूरत होती है हमने तत्काल निर्माण कराया है। इस दौरान विधायक राजमन बेंजाम, जिला महामंत्री सुंदर सोढ़ी, सरपंच संघ अध्यक्ष बास्तानार सोमडू मंडावी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश ठाकुर एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

भालू के हमले से पालतू कुत्ते ने बचा लिया या अपने मालिक को

0
  • तुरुसमेटा जंगल में मवेशी ढूंढने गए ग्रामीण पर भालू ने किया था हमला
  • कुत्ते ने मादा भालू पर जोरदार हमला कर खदेड़ दिया जंगलों में

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में मवेशी ढूंढने जंगल गए एक ग्रामीण पर मादा भालू ने हमला कर दिया। भालू ग्रामीण को नोंचने खसोटने लगा था। तभी अपने मालिक को मुसीबत में फंसे देख पालतू कुत्ता उस भालू पर टूट पड़ा। कुत्ते के हमले से पस्त पड़ चुका भालू जंगलों की ओर भाग निकला। कुत्ते ने अपने मालिक की जान बचा ली। घायल ग्रामीण को जिला चिकित्सालय नारायणपुर में भर्ती कराया गया है।

घटना रविवार की बताई गई है। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर और तहसील छोटेडोंगर से आठ किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच बसे ग्राम तुरुसमेटा निवासी 40 वर्षीय घसिया राम का मवेशी खो गया था। मवेशी को ढूंढने घसिया राम अपने दो भाइयों और पालतू कुत्ते के साथ जंगल में गया हुआ था। उसी दौरान अपने तीन शावकों के साथ जंगल में विचरण कर रही मादा भालू ने घसियाराम पर अचानक हमला कर दिया। भालू बेहद आक्रामक हो उठी थी और वह घसिया राम को बुरी तरह नोंचने खसोटने लगी थी। अपने मालिक को मुसीबत में फंसे देख कुत्ते ने वफादारी का परिचय देते हुए अपने मालिक पर हमला कर रही मादा भालू पर धावा बोल दिया। कुत्ता भालू पर हावी हो गया। इससे घबराकर भालू अपने शावकों के साथ घने जंगलों की तरफ भाग खड़ी हुई। भालू के हमले में घसिया राम के चेहरे, पेट और घुटनों पर गंभीर चोटें आई है। साथ गए दोनों भाइयों ने घायल घसिया राम को अपने गांव लाया फिर तहसील छोटेडोंगर से निको जायसवाल की एंबुलेस बुलाकर घसिया राम को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए घसिया राम को जिला अस्पताल नारायणपुर रेफर कर दिया गया। घसिया राम का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

अखिल भारतीय बढ़ई महासभा का अब बनेगा सामाजिक भवन

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया भवन का भूमिपूजन
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप मिली है भवन हेतु भूमि

जगदलपुर अखिल भारतीय बढ़ई महासभा का अपना सामाजिक भवन जल्द ही तैयार हो जाएगा। भवन के लिए जमीन का आवंटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के तहत हुआ है। भवन निर्माण के भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगदलपुर तथा नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय रेखचंद जैन शामिल हुए।


सामाजिक भवन के लिए भूमि मिल जाने से बढ़ई समाज के लोगों में खुशी की लहर फैल गई है। समाज के पदाधिकारियों ने भूमि आवंटन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक रेखचंद जैन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप सभी समाजों को को भूमि आवंटित की गई है तथा जिन समाजों के पास भूमि थी उन्हें सामाजिक भवन निर्माण हेतु राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बस्तर के विकास में बढ़ई विश्वकर्मा समाज के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि 1985 में दो परिवारों से आरंभ हुए समाज में आज बस्तर जिले में 100 से भी अधिक परिवारों का कारवां जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि जगदलपुर एक ऐसा शहर है, जहां हर जाति, धर्म और प्रांत के लोग निवास करते हैं तथा आपसी सामंजस्य स्थापित कर रहते हैं। सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए प्रायः सभी समाज भवन की आवश्यकता महसूस कर रहे थे। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद सभी सभी समाजों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया आरंभ की गई। इसके तहत आज छोटे बड़े सभी समाजों को भूमि आवंटित कर दी गई है।

इसके अलावा समाजों को भवन निर्माण के लिए राशि भी उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल विश्वकर्मा, सचिव अर्जुन शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोरंजन शर्मा, संरक्षक विजय विश्वकर्मा, बंशीलाल विश्वकर्मा, धर्मचंद शर्मा, राम अवतार शर्मा, सितारा शर्मा, राजू शर्मा, केदारनाथ शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, शीतल शर्मा, महेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, विकास शर्मा, वार्ड पार्षद मानिकराम नाग, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, शहर जिला कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री धर्मेंद्र चौहान समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग का अभियान

0
  • पाटन ब्लॉक में घर घर जाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक

पाटन बारिश के समय मौसमी बीमारियों से बचाव एवं नियंत्रण हेतु शासन द्वारा गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में जिले के पाटन विकासखंड के भी ग्रामों एवं नगरीय निकायों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, मितानिनों के दल स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रहे हैं। पाटन बीएमओ डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि टीमें स्कूलों, आगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को हाथ धोने के 6 तरीके एवं भोजन के पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धुलाई की जानकारी दे रहे हैं। स्कूलो आंगनबाड़ी केंद्रों, कार्यालयों, ग्रामों की पानी टंकियों की सफाई करने की अपील कर रहे हैं।ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने प्रेरित कर रहे हैं। मितानिनें घर -घर जाकर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए ओआरएस पैकेट्स वितरित कर रही हैं। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट पाटन से ग्रामों में सर्विलांस से निगरानी की जा रही है। बीईटीओ बीएल वर्मा, चंद्रकांता साहू, सैय्यद असलम के पर्यवेक्षण में स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता गतिविधियां की जा रही हैं। एसडीएम विपुल गुप्ता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुकेश कोठारी के निर्देशन में पेयजल स्रोतों के जल का शुद्धिकरण ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अमलों द्वारा किया जा रहा है। ग्राम पचपेड़ी की प्राथमिक शाला में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक वेणु गवेल एवं मितानिनों द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। यह जानकारी हेल्थ सुपरवाईजर सैयद असलम ने दी।*बॉक्स**उल्टी दस्त की सूचना तुरंत दें : डॉ. शर्मा*बीएमओ डॉ. शर्मा ने अपील की है कि किसी क्षेत्र, ग्राम, वार्ड में किसी को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू होती है, तो तत्काल ओआरएस का घोल बनाकर पीएं एवं स्थानीय मितानिन अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को अतिशीघ्र सूचित करें जिससे तत्काल स्वास्थ्य प्रबंधन किया जा सके।

पत्रकार विमल चंद जैन आईरा के प्रदेश महासचिव नियुक्त

0
  • पत्रकारों का महत्वपूर्ण अंतर राष्ट्रीय संगठन है इंटरनेशनल रिपोर्टर एसो.

रायपुर दुनिया के दस देशों और भारत के 22 राज्यों में पत्रकारों के हितों एवं कल्याण के लिए काम करने वाले अग्रणी संगठन इंटर नेशनल रिपोर्टर एसोसिशन (आईरा )की छत्तीसगढ़ इकाई का गठन किया गया है। आईरा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव विमलचंद जैन खुज्जी राजनांदगांव नियुक्त किए गए हैं।आईरा के राष्ट्रीय चेयरमैन तारिक जकी बेंगलुरु ने प्रदेश इकाई की घोषणा की और नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। हेमंत वर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दिलीप शुक्ला राजनांदगांव को प्रदेश उपाध्यक्ष, बादल टंडन बिलासपुर को प्रदेश संगठन सचिव एवं विमल अग्रवाल डोंगरगढ़ को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव विमलचंद जैन ने बताया कि जल्द ही छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आईरा की जिला ईकाइयां गठित की जाएंगी। उन्होंने जानकारी दी कि पत्रकारों का दमन और उनकी आवाज को दबाने की हर कोशिश का उनका संगठन पुरजोर तरीके से विरोध करेगा और पत्रकारों के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाएगा। विमलचंद जैन अंचल के जाने माने प्रखर वक्ता हैं। उनके मंच संचालन की शैली और उनकी वाक पटुता अभूतपूर्व है। विमलचंद जैन विभिन्न संगठनों द्वारा अनेक बार सम्मानित किए जा चुके हैं। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ के अनेक प्रतिष्ठित अखबारों से जुड़े हुए हैं। विमलचंद जैन के अनुज इंदरचंद जैन भी छत्तीसगढ़ के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार हैं और दैनिक हरिभूमि, दैनिक भास्कर, नव भारत, सबेरा संकेत आदि प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में सेवाएं दे चुके हैं।

अब कृषि विभाग के सुपुर्द होगा रेडी टू ईट पोषण आहार का काम

0
  • मौजूदा पोषण आहार वितरण व्यवस्था में हैं अनगिनत खामियां
  • आंगनबाड़ी केंद्रों में न पहुंचा कर कार्यकर्त्ताओं को घसीटा जा रहा

बकावंड रेडी टू ईट पोषण आहार की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए नई व्यवस्था बनाई जा रही है। पूरक पोषण आहार व्यवस्था के अंतर्गत टेक होम राशन में रेडी टू ईट फूड निर्माण और वितरण का कार्य अब कृषि विकास एवं कृषक कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत राज्य बीज एवं कृषक विकास निगम द्वारा स्थापित इकायों के माध्यम से किया जाएगा।रेडी टू ईट पोषण आहार का मामला इन दिनों ज्यादा सुर्खियों में है। बता दें बकावंड और बस्तर विकासखंडों में रेडी टू ईट पोषण आहार का वितरण हर केंद्र में पहुंचाकर करने का प्रावधान है, किंतु बस्तर जिले और बकावंड विकासखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को महिला एवं बाल विकास विभाग के विकासखंड मुख्यालयों में स्थित कार्यालयों में प्रतिदिन बुलाकर पोषण आहार एकमुश्त दिया जाता है। यहां से लेजाकर कार्यकर्त्ता अपने अपने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को यह पोषण आहार वितरित करती हैं।जबकि नियमतः पोषण आहार आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचा कर देने का प्रावधान है। यहां इस नियम का मजाक बनाया जा रहा है। जब भी केंद्र संचालन के समय में कभी भी पोषण आहार नहीं नहीं पहुंचता है। आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद हो जाने और बच्चों के घर चले जाने के बाद रेडी टू ईट पहुंचाया जाता है। शायद विभाग के परियोजना अधिकारियों को यह ज्ञात नहीं होगा। वही बस्तर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में देखा गया है कि दर्ज के अनुसार आज तक रेडी टू ईट केंद्रों पर नहीं मिला है। विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही देखने को मिल रही है। बस्तर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की महिला कार्यकर्ताओं को अपने साधन के जरिए परियोजना कार्यालय से रेडी टू ईट पोषण आहार ले जाना पड़ता है। भाड़ा व्यय इन कार्यकर्त्ताओं को स्वयं वहन करना पड़ता है।

भाजपा ग्रामीण मंडल बालोद के शक्ति केंद्र करहीभदर में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम से जुडे भाजपा कार्यकर्ता

0

किसान चौपाल का भी हुआ आयोजन

बालोद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा मेरा बूथ सबसे मजबूत ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ग्रामीण मंडल शक्ति केंद्र करहीभादर के बूथ क्रमांक 109 में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता ने बैठकर सुना इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आप सभी कार्यकर्त्ता गण कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं प्रदेश जिला कार्यसमिति मंडल कार्यसमिति का सम्मेलन चल रहा है लेकिन बुथ का नेतृत्व करने वाले बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन पहली बार हो रहा है जिसमें 1000000 से अधिक की संख्या में कार्यकर्ताओं की एक समय ऑनलाइन जोड़कर भाग ले रहे हैं ।

ये अपने आप में एक रिकॉर्ड हैं आप भाजपा के सिपाही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के सच्चे सिपाही हैं दल से बढ़कर देश हैं इस भावना से नित नए कार्य एवं देश हित में लगे बूथ कार्यकर्ताओं को साधुवाद करता हूं बूथ अपने आप में बड़े इकाई हैं हमें बूथ को छोटा नहीं समझना चाहिए हमें अपने राजनीतिक दल से ऊपर उठकर समाज हित में काम करना चाहिए कुछ अन्य पार्टी के लोग तो एयर कंडीशन में में रहते हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गर्मी धूप ठंड या बरसात हर परिस्थिति में जनता के बीच जाकर समय प्रदान करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वर्णिम 09 साल कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर ग्रामीण भाजपा मंडल बालोद मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मोदी जी का संवाद एवं किसान चौपाल कार्यक्रम आज ग्राम करहीभदर में आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख वक्ता श्री यज्ञदत्त शर्मा जी,किसान चौपाल प्रवक्ता श्री छगन देशमुख जी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू, मंडलध्यक्ष प्रेम साहू, महामंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू जगदीश देशमुख जी होनिल दत्त पटेल जी संदीप साहू श्रीमती कृतिका साहू, खिलेश्वरी साहू, प्रीति साहू, पूनम साहू, सुरेंद्र देशमुख, दयानंद साहू, लीला राम डड़सेना, दिनेश सिन्हा, देवधर साहू, विजय साहू श्रवण देवांगन, भूपेन्द्र साहू, विमल साहू, शोभा साहू,दिलीप राठी, भुनेश्वर बरसेल,सुरेश गोयल, तोषण साहू मनोज साहु मुकेश साहु शोभाराम साहु, चित्रसेन साहू,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार की ठोकर से गिरे युवक के साथियों द्वारा कार चालक की कर दी धुनाई वीडियो हुआ वायरल

0

दल्लीराजहरा आज दोपहर में शहर के मुख्य मार्ग गुप्ता चौक के पास कार ड्राइवर के द्वारा पैदल चल रहे युवक को पीछे से आकर ठोक कर मारा जैसे युवक पलट कर गिर पड़ा गनीमत जाति की कार की स्पीड कम थी और युवक को चोट नहीं आई वही युवक के साथ चल रहे युवकों द्वारा कार चालक की जमकर पिटाई कर दी जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया इस पर आसपास के दुकानदारों द्वारा एकत्रित होकर युवकों से इस प्रकार निर्दयता से मारपीट करने को गलत ठहराया सोशल मीडिया में यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेने दंतेवाड़ा पहुंचे सांसद दीपक बैज

0
  • पूजा अर्चना कर बस्तर सहित सहित छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि व खुशहाली की करी कामना

आज बस्तर साँसद दीपक बैज अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के मंदिर दंतेवाड़ा पहुंचे जहां उन्होंने माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिया व माई दंतेश्वरी से बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि व खुशहाली हेतु कामना की।इस दौरान बस्तर साँसद दीपक बैज जी के साथ शकील रिजवी, वीरेंद्र गुप्ता, दुर्गेश राय, केदार ढेंक, प्रवीण राणा,विमल सलाम सहित अन्य मौजूद रहे।

विद्यार्थियों के पालकों को एक -एक लाख के चेक दिए सांसद ने

0
  • अध्ययन काल में लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के चार विद्यार्थियों की हुई थी मृत्यु

लोहंडीगुड़ा बस्तर सांसद दीपक बैज ने छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत चार बच्चों के पालकों को एक – एक लाख रुपए के चेक भेंट किए। सांसद दीपक बैज ने लोहंडीगुड़ा ब्लाक के विभिन्न गांवों के स्कूली शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के आकस्मिक निधन पर उनके पालकों को छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत एक – एक लाख के चेक वितरित किए। डीएवी स्कूल लामड़ागुड़ा की छात्रा सृष्टि पांडे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अलनार के छात्र अजीत कुमार वट्टी, प्राथमिक शाला हर्राकोड़ेर की छात्रा बिंदिया ठाकुर और प्राथमिक शाला छिंदवाड़ा के छात्र विशाल कुमार के परिजनों को एक-एक लाख रुपए के चेक सांसद दीपक बैज द्वारा प्रदान किए गए। इन विद्यार्थियों का आकस्मिक निधन अध्ययन के दौरान हो गया था और इन सभी का बीमा छात्र बीमा योजना के तहत हुआ था।

सांसद बैज ने इन छात्र छात्राओं के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान बस्तर की जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कश्यप, खंड स्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर, संबंधित शालाओं के प्राचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षक एवं विद्यार्थियों के पालक उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS