City Media - Page 795 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 795

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला बालोद का जिला स्तरीय पत्रकार सम्मलेन एवं सम्मान समारोह आयोजन संपन्न

0

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला बालोद का जिला स्तरीय पत्रकार सम्मलेन व सम्मान समारोह का सफल आयोजन टाउन हॉल में किया गया ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव छ ग शासन, विशिष्ट अतिथि संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद ,पियूष सोनी मंत्री प्रतिनिधि अनिलभेड़िया महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग .थे ! कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित गौतम प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन रायपुर ने की ! मंचस्थ अतिथि जनपद पंचायत , नगरपंचायत . के अध्यक्ष व संगठन के प्रदेश पदाधिकारीगण थे कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम माता सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई !ततपश्चात अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया! कार्यक्रम के स्वागत में संगठन के जिला अध्यक्ष हाशिम कुरैशी ने कहा की शासन प्रशासन की योजनाओं से जुड़कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी , कर्मचारी प्राकृतिक आपदा विपदा के समय कार्य करने वाले व समाज प्रमुखों एवं पत्रकारों का इस मंच से सम्मान किया जाना है ! जिन्होंने अपने क्षेत्र महत्वपूर्ण कार्य किये हैं ! विधायक संगीता सिन्हा ने कहा पत्रकारों का कार्य जोखिम भरा होता है हमारे क्षेत्र के आपके संगठन के महासचिव और उनकी टीम हमेशा ही खोजी पत्रकारिता करते है आप सभी पत्रकारों की मेहनत ही जनता को जागरूक करती है आपका यह सम्मान कार्यक्रम सराहनीय है ।

इसी क्रम में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद जी ने अपने उद्बोधन में कहा की उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करना ये बालोद जिले के लिए गर्व की बात है साथ ही जिले की छुपी हुई प्रतिभाओ को सामने लाना उसे उजागर करना ये पत्रकार ही अच्छे से कर सकता है पत्रकार समाज का आइना होता है और शासन के सभी योजनाओं को जनता के सम्मुख प्रस्तुत करता है ! कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए कहा की हमेशा सच्ची व निष्पक्ष पत्र्कारिता करें ईमानदारी के साथ कार्य करने वाले पत्रकारों के लिए संघ हमेशा उनके साथ खड़ी है .पत्रकार हित के लिए संघ और भी नए काम कर रही है आज हमारे यूनियन में 1300 से ज्यादा लोग शामिल हैं इतने कम समय में हमारे संघ में बढ़ते लोगो का एक ही कारण है की हमारी कार्य करने की रीती नीति पूरी तरह से पारदर्शिता है .हमें संघ को और भी मजबूत बनाना है मेडिकल व ब्लड डोनेट के काम के साथ अभी और भी नए काम की तैयारी चल रही है जिससे पत्रकार जगत और भी मजबूत हो जाये ! इस तरहं सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में पत्रकार हित की बात कही ! इसके पश्चात सभी अतिथियों को छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला बालोद द्वारा भेंट स्वरुप मोमेंटो प्रदान किया गया ! जिसमे जिले के लगभग सभी सरकारी विभागों से आये अधिकारी कर्मचारी , स्वास्थ्य विभाग , बिजली विभाग ,पुलिस विभाग खेल विभाग सभी समाज के जिला व नगर प्रमुख ,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता , मितानिन , सरपंच रक्तदाता ग्रुप पर्यावरण प्रेमी ,निःशुल्क शिक्षक ,गौ रक्षक ,जो अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते है उनका सम्मान किया गया ! साथ ही अन्य जिलों से आये पत्रकारों का भी सम्मान किया गया !कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भूषण निर्मलकर व आभार प्रदर्शन दीपक देवदास ने किया !सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला बालोद के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष हाशिम कुरैशी महासचिव दीपक देवदास ,,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ,उपाध्य्क्ष भूषण निर्मलकर कोषाध्यक्ष ओम गोलछा ,संरक्षक अनिल सुथार , स्वाधीन जैन ,प्रदेश संयुक्त सचिव तिलका साहू ,संभाग उपाध्य्क्ष अरुण उपाध्याय .व मोबिन खान ,गौरी शंकर , समस्त जिलापदाधिकारी एवं सदस्यगण ब्लॉक अध्यक्ष डौंडी मोनू राजपूत ,गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता साहू ,नगर अध्यक्ष दल्ली राजहरा रवि जायसवाल ,डौंडी लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष विकास लोढ़ा ,समस्त ब्लॉक पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेस नेता पर कांग्रेसी युवक ने थाने में कर दिया हमला

0
  • धारदार हथियार लेकर थाना पहुंचा था आरोपी युवक, भेजा गया जेल
  • एसडीओपी और टीआई के सामने टीआई के कक्ष में हुई वारदात

बेमेतरा थाने के अंदर पुलिस अधिकारियों के सामने कांग्रेस नेता के पुत्र की एक अन्य कांग्रेसी युवक ने हमला कर दिया। हमलावर युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचा था। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 10 मई की शाम कांग्रेस कार्यालय के पास भारत माता चौक पर दुकान किराया को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था। पुलिस टीम मौके पर दोनों पक्षों को शांत कराया और विवाद निपटाने दोनो पक्षों को थाना आने की सलाह दी। दोनों पक्ष थाना पहुंच गए। थाना प्रभारी के कक्ष में बेमेतरा के एसडीओपी मनोज तिर्की व थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज दोनो पक्षो के साथ चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान आशीष तिवारी नामक युवक वहां पहुंच गया और उसने अप्रत्याशित तरीके से लुकेश वर्मा को झापड़ मार दी। एसडीओपी ने आशीष तिवारी को धकेल कर पीछे किया। आशीष तिवारी आगबबूला होकर लुकेश वर्मा की ओर अश्लील गालियां देते हुए झपटा और अपने पास छुपाकर रखे हसियानुमा धारदार हथियार को निकाल लिया। पुलिस अधिकारियों ने आशीष तिवारी को पकड़कर उसके हाथ से हथियार छीन लिया। आशीष तिवारी एवं आवेदक पक्ष के लोग एक ही राजनीतिक पार्टी से संबंधित हैं। आवेदक पक्ष के लोगों के साथ आशीष पूर्व परिचित था एवं साथ में सार्वजनिक जगहो पर देखा जा चुका है, इसीलिए उसे थाना में आने से नहीं रोका गया। आशीष तिवारी द्वारा हथियार को छुपाकर लाया गया था, इसीलिए यह घटना अचानक एवं अप्रत्याशित तरीके से हुई। किंतु घटना होने के उपरांत तत्काल पुलिस के द्वारा तत्परता से आरोपी के हाथ से हथियार छुडाया गया एवं उसे हिरासत में लिया गया। लुकेश वर्मा की शिकायत पर धारा 294, 506, 323 भादंवि तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आशीष को हिरासत में लिया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। लुकेश वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा का अध्यक्ष एवं ग्राम निनवा देवर बीजा का निवासी है। वहीं आरोपी आशीष तिवारी बेमेतरा का रहने वाला है।

कथित चावल घोटाले की जांच की आंच पहुंचेगी बस्तर तक

0
  • केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय की टीम कर रही है जांच
  • पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह ने की थी केंद्रीय मंत्री से मामले की शिकायत

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में गरीबों के हिस्से के चावल के घोटाले की जांच की आंच बस्तर जिले तक पहुंचने की प्रबल संभावना है। यहां भी गरीबों के राशन की बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। छत्तीसगढ़ में हुए चावल घोटाले की जांच करने केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय की टीम रायपुर पहुंची है। छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर हुए 6 हजार करोड़ के चावल घोटाले की जांच के लिए केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय की एक बड़ी टीम मामले की जांच करने रायपुर आई हुई है और उसने जांच शुरू भी कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के चावल घोटाले की शिकायत केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल से की थी। डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में 6 हजार करोड़ के चावल घोटाले का आरोप लगाया है। डॉ. रमन सिंह द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक कोविड 19 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आरंभ की थी। इसके तहत अप्रैल 2020 से देशभर के गरीब परिवारों के प्रतिमाह प्रति सदस्य 5 किलोग्राम अतिरिक्त चावल देने का प्रावधान है। योजना के अनुसार छत्तीसगढ़ को भी राज्य के गरीब परिवारों के लिए प्रतिमाह 11 लाख 53 हजार 380 क्विंटल चावल का अतरिक्त आवंटन किया जा रहा है। डॉ. रमन सिंह के अनुसार अप्रैल 2020 से दिसंबर 2022 तक छत्तीसगढ़ को इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ को कुल 3 करोड़ 80 लाख 61 हजार 540 क्विंटल अतिरिक्त चावल का आवंटन केंद्र से मिला था। अप्रैल 2020 से दिसंबर 2022 तक इसमें से मात्र 2 करोड़ 29 लाख 80 हजार 711 क्विंटल चावल का ही वितरण गरीब परिवारों को किया गया है। शेष 1 करोड़ 50 लाख 80 हजार 829 क्विंटल चावल गरीबों तक पहुंचा ही नहीं है। इस चावल की कुल कीमत 5 हजार 127 करोड़ रुपए आंकी गई है। डॉ. रमनसिंह ने इस रकम की अनियमितता का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री से जांच की गुजारिश की थी। केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घोटाले की जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ भेजी है। इस टीम में एसआर मीणा डीएस पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन, राजेश कुमार पंडीर अंडर सेक्रेटरी पीडीएस, अंकित त्यागी और राहुल शामिल हैं। इनके अलावा अन्नपूर्णा हैदराबाद के एनआईसी टेक्नीकल डायरेक्टर को भी शामिल किया गया है। यह टीम 10 मई को रायपुर पहुंची और आते ही मामले की जांच में जुट गई। टीम मई 12 मई तक यहां रहेगी। छ्ग विधानसभा के बजट सत्र में भी डॉ. रमन सिंह ने चावल घोटाले का मुद्दा उठाया था। तब डॉ. रमन सिंह ने आरोप लगाया था कि, केंद्रीय पुल के चावल वितरण में जमकर घोटाला हुआ है।

बस्तर में तो चावल, शक्कर, चना, सब चट कर गए

बस्तर जिले में भी गरीब आदिवासियों के हिस्से का पूरे का पूरा राशन ही दुकान संचालक चट कर गए हैं। बस्तर जिले के बकावंड एवं बस्तर विकासखंडों की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों की जांच में पचासों दुकानों में गड़बड़ी उजागर हुई है, लेकिन किसी भी दुकान संचालक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। सूत्र बताते हैं कि पूरे जिले की शासकीय राशन दुकानों इसी तरह से राशन की हेराफेरी की गई है। क्षेत्र के एक सीनियर फूड इंस्पेक्टर द्वारा राशन दुकानों में की गई जांच में खुलासा हुआ है कि दुकान संचालक सैकड़ों क्विंटल चावल, शक्कर, गुड़, चना, नमक हजम कर गए हैं। इस खाद्यान्न की कीमत करोड़ों में बताई गई है। सीनियर फूड इंस्पेक्टर ने जांच रिपोर्ट एसडीएम को काफी पहले सौंप दी थी, मगर आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। इस राशन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का चावल भी शामिल होने की बात कही जा रही है।

युकां कार्यकर्त्ताओं ने किया ईडी और भाजपा का पुतला दहन

0
  • मोदी सरकार कर रही है केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग : बिसाई

जगदलपुर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जिला मुख्यालय जगदलपुर के गोल बाजार चौक पर ईडी व भाजपा का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस व राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता हजम नहीं हो रही है। अजय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मान लिया है कि राहुल गांधी उसके सामने चुनौती बनकर खड़े हैं।राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा के अंदर खलबली मची हुई है। मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के घरों पर जबरन ईडी से छापेमारी करवा रही है और कांग्रेसियों को परेशान कर रही है। भाजपा प्रदेश में मुद्दाविहीन हो चुकी है। वह कांग्रेस से सीधा मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से मुकाबला करने के लिए भाजपा के पास केवल ईडी और आईटी का ही सहारा है। अजय बिसाई ने कहा कि अगर केंद्र की भाजपा सरकार को ईडी का उपयोग करना ही है तो सर्वप्रथम अडानी के खिलाफ करना चाहिए। वह ऐसा क्यों नहीं कर रही है, यह देश की जनता समझ चुकी है। ईडी भाजपा को लाभ पहुंचाने के मकसद से विपक्षी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने का काम कर रहा है। कांग्रेस जब अंग्रेजों से नहीं डरी, तो ईडी से क्या डरेगी? इस दौरान वरिष्ठ पार्षद विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, विक्रांत सिंह, आशीष मिश्रा, महेश ठाकुर, संदीप दास, संतोष सेठिया, साइमा अशरफ, अनुराग महतो, अल्ताफ उल्लाह खान, शाहनवाज खान, जॉर्ज टोप्पो, गौरव अयंगेर, छोटू ध्रुव, लव मिश्रा, तरणजीत सिंह, दीपक सिंह, शहबाज खान, मनोहर सेठिया, विशाल खंबारी, ज्योति राव, धन्नू सोनी, शादाब अहमद, उस्मान रज़ा, विवेक राव, कुणाल पटेल, पंकज केंवट, अभय सिंह, विमल बिसाई, हंशु नाग, नुरेंद्र राज साहू, खिलेश पाणिग्रही, अनस अली, सिद्धार्थ तिवारी, आयुष महंती, ताहिर खान, दुसाल काले, विजय बिसाई, अंकित पाण्डेय, किशोर सेठिया, खेमराज सेठिया, हितेंद्र सेठिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एलडीएम की बैठक में शामिल होने हैदराबाद गए सांसद बैज

0

जगदलपुर कांग्रेस का लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन ( एलडीएम ) की राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने के लिए बस्तर के सांसद दीपक बैज हैदराबाद गए हैं। यह बैठक हैदराबाद के चिरान फोर्ट में आयोजित है। उल्लेखनीय है कि सांसद बैज को एलडीएम के लिए बस्तर के छह विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। यह मिशन पार्टी केलिए बेहतरीन पहल साबित हो रही है। सांसद श्री बैज अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में मिशन को कामयाब बनाने के लिए प्रभारी बनाए जाते ही सक्रिय रूप से जुट गए हैं। इस संबंध में बैज इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगातार बैठकें लेकर पार्टी कार्यकर्त्ताओं में ऊर्जा का संचार करने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता के गुण विकसित करने में लगे हुए हैं।

नारायणपुर में ट्रक से विदेशी शराब का जखीरा बरामद

0
  • बखरुपारा में 42 लाख रु. की विदेशी शराब की गई जप्त
  • मध्यप्रदेश से ट्रक में प्याज परिवहन की आड़ में लाई गई थी यह शराब

नारायणपुर स्थानीय पुलिस ने विदेशी शराब के जखीरे से लदे एक ट्रक को पकड़कर 42 लाख रु. से भी अधिक की कीमत की 4268 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को ट्रक सहित जप्त कर लिया है। यह शराब प्याज परिवहन की आड़ में मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई थी। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में जिले में बेसिक पुलिसिंग लगातार जारी है। इसके तहत गुंडे बदमाशों की धर पकड़ तथा गांजा,

शराब आदि की तस्करी पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में नारायणपुर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि बखरूपारा नारायणपुर में ट्रक से अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं परिवहन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नारायणपुर लौकेश बंसल एवं थाना प्रभारी नारायणपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर बखरूपारा रवाना की गई। टीम ने बखरूपारा के बाजार स्थल में खड़े संदिग्ध ट्रक सीजी 21 – एच 1131की चेकिंग की। ट्रक में कोई व्यक्ति नहीं था एवं ट्रक के डाला में प्याज की बोरियां रखी हुई थीं और बोरियों के नीचे डाला में प्याज बोरियों के नीचे शराब मैकडावल 40 पेटी, रॉयल स्टेग 10 पेटी, ऑफिसर च्वाईस 10 पेटी, मैकडावल क्वार्टर 50 पेटी, रॉयल स्टेग क्वार्टर 9 पेटी, ब्लू क्वार्टर 10 पेटी, गोवा क्वार्टर 50 पेटी एवं किंग फिशर बियर 344 पेटी भरी पाई गईं।कुल 4268 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत 42 लाख 10 हजार 880 रूपए आंकी गई है। ट्रक को भी जप्त किया गया है। बरामद शराब मध्यप्रदेश की है। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है।

कौन से ब्रांड की कितनी शराब

जप्त शराब में मेकडावल 792 लीटर, रॉयल स्टेग 167 लीटर, ऑफिसर च्वाईस 90 लीटर, ब्लू व्हिस्की 86 लीटर, गोवा व्हिस्की 450 लीटर,किंग फिशर बियर 2683 लीटर शामिल हैं। इस तरह कुल 4 हजार 268 लीेटर शराब बरामद की गई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों तथा ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगा रही है। आरोपियों और ट्रक मालिक के जल्द पकड़े जाने की उम्मीद जताई गई है।

विधायक रेखचंद जैन ने अनिरुद्ध सामंत को दिया आशीर्वाद

0

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन गुरुवार को ओडिशा के जैपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर बटुक चिरंजीव अनिरुद्ध के उपनयन संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने अनिरुद्ध आत्मज अनिल सामंत को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनके साथ दशरथ कश्यप, एमआईसी सदस्य सुषमा कश्यप, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, जगदलपुर समेत के अनेक मीडियाकर्मी तथा अन्य लोग मौजूद थे।

शादी में खुशी का माहौल मातम में बदला डीजे में डांस करने के दौरान आया हार्ट अटैक

0

दल्लीराजहरा दल्लीराजहरा बालोद जिले के दल्लीराजहरा में रहने वाले दिलीप रावतकर एक शादी समारोह के स्टेज में डांस करते थककर स्टेज में बैठ गए वहीं हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 4 मई की है। 52 वर्षीय मृतक दिलीप राउतकर बीएसपी की दल्ली राजहरा माइंस में जूनियर इंजीनियर थे। दिलीप राउतकर के पैतृक निवास राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में भांजी की शादी थी। वे शादी को लेकर काफी खुश थे। वे अपने स्वजनों के साथ करीब 12 बजे स्टेज पर डीजे के धुन पर डांस कर रहे थे। इस बीच उन्हें सीने में दर्द उठा और वे कुछ समय के लिए मंच पर बैठे और दूसरे साथी डांस कर ही रहे थे। राउतकर स्टेज पर बैठे ही थे और एक बार गहरी सांस लेते हुए पीछे की ओर लुढ़क गए। आनन फानन में स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सुधा विशाखा राउतकर दल्ली के शासकीय नेहरु स्कूल नया बाजार में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है। उनकी दो बेटियां भी है। उनके जाने से बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बस्तरिहा संस्कृति की जान है मेला मड़ई : रेखचंद जैन

0
  • खूंटपदर में आयोजित कोदई माता मड़ई में शामिल हुए विधायक जैन
  • संसदीय सचिव रेखचंद ने सरपंच को सौंपा दो लाख रुपए का चेक

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने बुधवार को खूंटपदर की कोदई माता मेला में शिरकत की। ग्रामदेवी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेला मड़ई में देवी की पूजा कर उन्होंने बिभिन्न गांवों से आए अन्य देवी- देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री जैन ने सरपंच श्रीमती रायबली नाग को एक- एक लाख रुपए के दो चेक ग्राम पंचायत क्षेत्र में मेला- मड़ई तथा खेल गतिविधियों के संचालन के लिए सौंपे।

विधायक रेखचंद जैन ने ग्रामवासियों से शांति व सौहार्द्रपूर्वक मेला मड़ई मनाने की अपील करते हुए कहा कि मेला- मड़ई बस्तरिहा संस्कृति की विशेष पहचान और जान है। इसकी ख्याति देश की सीमा से बाहर विदेशों तक में है। उन्होंने कहा कि जबसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है, तबसे आदिवासी संस्कृति के समस्त घटकों को संरक्षित करने राज्य सरकार कृत संकल्पित है। जैन ने ग्रामीणों के साथ काफी देर तक मेला मड़ई का आनंद उठाया। आरंभ में ग्रामीणों, ग्राम प्रमुखों ने बाजे गाजे के साथ अपने लाड़ले विधायक का आत्मीय स्वागत किया।इस दौरान भूतपूर्व सरपंच शिरो नाग, सीताराम सेठिया, ग्राम देवी पुजारी घासीराम, पटेल श्रीराम, कोटवार दुरपुता बाई, पुजारी सोनसिंग, चैतू, सीताराम, देवीसिंग सेठिया, लखेश्वर, मनीराम, मेघनाथ, रामचंद्र, ईश्वर, कमलोचन, सुकरू नाग, मुरली, नीलावती, हेमा बघेल, रुपाय, लछनदेई, मेहतर मांझी, जगदलपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य राजेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमू उपाध्याय, कुलदीप भदौरिया आदि उपस्थित थे।

बरसात के दौरान आने वाली मुसीबतों से निपटने कवायद

0
  • शहर में जलभराव के हालात पैदा न होने पाए इसके लिए इंतजाम
  • महापौर और आयुक्त ने शहर का दौरा कर लिया हालात का जायजा

जगदलपुर महापौर सफीरा साहू और आयुक्त केएस पैकरा ने बुधवार को सुबह स्वचछता विभाग के अधिकारी – कर्मचारियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था एवं जलभराव वाले वार्डो का दौरा कर स्थिति देखी। इस दौरान वार्ड पार्षद योगेंद्र पांडे, पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद भी उपस्थित थे। महापौर श्रीमती साहू आयुक्त एवं आयुक्त पैकरा ने शहर के विभिन्न वार्डों दौरा किया और जलभराव वाली जगहों तथा कारकों को चिन्हित किया। उन्होंने बारिश के पूर्व शहर के सभी जलभराव वाले वार्डों, स्थानों व बड़ी नालियों की सफाई करने का निर्देश दिया।

साथ ही शहर की सभी छोटी बड़ी नालियों की सफाई बारिश के पूर्व कर्मचारियों की टीम व जेसीबी मशीन के माध्यम से कराने का निर्देश स्वच्छता अधिकारी को दिया। बारिश के पूर्व सफाई हो जाने से नालियों का पानी सड़कों पर नहीं आएगा। मेयर और आयुक्त ने सफाई की अन्य व्यवस्था के संबंध में अवगत होकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर व आयुक्त ने शहर के कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण भी किया। डंपिंग यार्ड में विगत 4 माह से कचरा निष्पादन के लिए लगातार प्रतिदिन कार्य किया जा रहा है। महापौर व आयुक्त ने कचरा निष्पादन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शहीद पार्क का भी दौरा कर पार्क को व्यवस्थित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के प्रति लापरवाही बदार्शत नही की जाएगी।सभी कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी से करें। बारिश के पूर्व शहर के सभी छोटे बड़े नाले नालियों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। वार्डो की नालियां जाम नहीं होनी चाहिए। स्वच्छता विभाग के अघिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड प्रभारी वार्डों का नियमित दौरा कर हालात पर नजर रखें। वार्ड सुपरवाइजर भी लापरवाही न बरतें क्योंकि मामला आम नागरिकों की सेहत से जुड़ा हुआ है। इस दौरान स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS