City Media - Page 796 of 1863 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 796

युकां कार्यकर्त्ताओं ने किया ईडी और भाजपा का पुतला दहन

0
  • मोदी सरकार कर रही है केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग : बिसाई

जगदलपुर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जिला मुख्यालय जगदलपुर के गोल बाजार चौक पर ईडी व भाजपा का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस व राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता हजम नहीं हो रही है। अजय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मान लिया है कि राहुल गांधी उसके सामने चुनौती बनकर खड़े हैं।राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा के अंदर खलबली मची हुई है। मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के घरों पर जबरन ईडी से छापेमारी करवा रही है और कांग्रेसियों को परेशान कर रही है। भाजपा प्रदेश में मुद्दाविहीन हो चुकी है। वह कांग्रेस से सीधा मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से मुकाबला करने के लिए भाजपा के पास केवल ईडी और आईटी का ही सहारा है। अजय बिसाई ने कहा कि अगर केंद्र की भाजपा सरकार को ईडी का उपयोग करना ही है तो सर्वप्रथम अडानी के खिलाफ करना चाहिए। वह ऐसा क्यों नहीं कर रही है, यह देश की जनता समझ चुकी है। ईडी भाजपा को लाभ पहुंचाने के मकसद से विपक्षी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने का काम कर रहा है। कांग्रेस जब अंग्रेजों से नहीं डरी, तो ईडी से क्या डरेगी? इस दौरान वरिष्ठ पार्षद विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, विक्रांत सिंह, आशीष मिश्रा, महेश ठाकुर, संदीप दास, संतोष सेठिया, साइमा अशरफ, अनुराग महतो, अल्ताफ उल्लाह खान, शाहनवाज खान, जॉर्ज टोप्पो, गौरव अयंगेर, छोटू ध्रुव, लव मिश्रा, तरणजीत सिंह, दीपक सिंह, शहबाज खान, मनोहर सेठिया, विशाल खंबारी, ज्योति राव, धन्नू सोनी, शादाब अहमद, उस्मान रज़ा, विवेक राव, कुणाल पटेल, पंकज केंवट, अभय सिंह, विमल बिसाई, हंशु नाग, नुरेंद्र राज साहू, खिलेश पाणिग्रही, अनस अली, सिद्धार्थ तिवारी, आयुष महंती, ताहिर खान, दुसाल काले, विजय बिसाई, अंकित पाण्डेय, किशोर सेठिया, खेमराज सेठिया, हितेंद्र सेठिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एलडीएम की बैठक में शामिल होने हैदराबाद गए सांसद बैज

0

जगदलपुर कांग्रेस का लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन ( एलडीएम ) की राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने के लिए बस्तर के सांसद दीपक बैज हैदराबाद गए हैं। यह बैठक हैदराबाद के चिरान फोर्ट में आयोजित है। उल्लेखनीय है कि सांसद बैज को एलडीएम के लिए बस्तर के छह विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। यह मिशन पार्टी केलिए बेहतरीन पहल साबित हो रही है। सांसद श्री बैज अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में मिशन को कामयाब बनाने के लिए प्रभारी बनाए जाते ही सक्रिय रूप से जुट गए हैं। इस संबंध में बैज इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगातार बैठकें लेकर पार्टी कार्यकर्त्ताओं में ऊर्जा का संचार करने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता के गुण विकसित करने में लगे हुए हैं।

नारायणपुर में ट्रक से विदेशी शराब का जखीरा बरामद

0
  • बखरुपारा में 42 लाख रु. की विदेशी शराब की गई जप्त
  • मध्यप्रदेश से ट्रक में प्याज परिवहन की आड़ में लाई गई थी यह शराब

नारायणपुर स्थानीय पुलिस ने विदेशी शराब के जखीरे से लदे एक ट्रक को पकड़कर 42 लाख रु. से भी अधिक की कीमत की 4268 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को ट्रक सहित जप्त कर लिया है। यह शराब प्याज परिवहन की आड़ में मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई थी। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में जिले में बेसिक पुलिसिंग लगातार जारी है। इसके तहत गुंडे बदमाशों की धर पकड़ तथा गांजा,

शराब आदि की तस्करी पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में नारायणपुर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि बखरूपारा नारायणपुर में ट्रक से अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं परिवहन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नारायणपुर लौकेश बंसल एवं थाना प्रभारी नारायणपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर बखरूपारा रवाना की गई। टीम ने बखरूपारा के बाजार स्थल में खड़े संदिग्ध ट्रक सीजी 21 – एच 1131की चेकिंग की। ट्रक में कोई व्यक्ति नहीं था एवं ट्रक के डाला में प्याज की बोरियां रखी हुई थीं और बोरियों के नीचे डाला में प्याज बोरियों के नीचे शराब मैकडावल 40 पेटी, रॉयल स्टेग 10 पेटी, ऑफिसर च्वाईस 10 पेटी, मैकडावल क्वार्टर 50 पेटी, रॉयल स्टेग क्वार्टर 9 पेटी, ब्लू क्वार्टर 10 पेटी, गोवा क्वार्टर 50 पेटी एवं किंग फिशर बियर 344 पेटी भरी पाई गईं।कुल 4268 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत 42 लाख 10 हजार 880 रूपए आंकी गई है। ट्रक को भी जप्त किया गया है। बरामद शराब मध्यप्रदेश की है। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है।

कौन से ब्रांड की कितनी शराब

जप्त शराब में मेकडावल 792 लीटर, रॉयल स्टेग 167 लीटर, ऑफिसर च्वाईस 90 लीटर, ब्लू व्हिस्की 86 लीटर, गोवा व्हिस्की 450 लीटर,किंग फिशर बियर 2683 लीटर शामिल हैं। इस तरह कुल 4 हजार 268 लीेटर शराब बरामद की गई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों तथा ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगा रही है। आरोपियों और ट्रक मालिक के जल्द पकड़े जाने की उम्मीद जताई गई है।

विधायक रेखचंद जैन ने अनिरुद्ध सामंत को दिया आशीर्वाद

0

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन गुरुवार को ओडिशा के जैपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर बटुक चिरंजीव अनिरुद्ध के उपनयन संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने अनिरुद्ध आत्मज अनिल सामंत को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनके साथ दशरथ कश्यप, एमआईसी सदस्य सुषमा कश्यप, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, जगदलपुर समेत के अनेक मीडियाकर्मी तथा अन्य लोग मौजूद थे।

शादी में खुशी का माहौल मातम में बदला डीजे में डांस करने के दौरान आया हार्ट अटैक

0

दल्लीराजहरा दल्लीराजहरा बालोद जिले के दल्लीराजहरा में रहने वाले दिलीप रावतकर एक शादी समारोह के स्टेज में डांस करते थककर स्टेज में बैठ गए वहीं हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 4 मई की है। 52 वर्षीय मृतक दिलीप राउतकर बीएसपी की दल्ली राजहरा माइंस में जूनियर इंजीनियर थे। दिलीप राउतकर के पैतृक निवास राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में भांजी की शादी थी। वे शादी को लेकर काफी खुश थे। वे अपने स्वजनों के साथ करीब 12 बजे स्टेज पर डीजे के धुन पर डांस कर रहे थे। इस बीच उन्हें सीने में दर्द उठा और वे कुछ समय के लिए मंच पर बैठे और दूसरे साथी डांस कर ही रहे थे। राउतकर स्टेज पर बैठे ही थे और एक बार गहरी सांस लेते हुए पीछे की ओर लुढ़क गए। आनन फानन में स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सुधा विशाखा राउतकर दल्ली के शासकीय नेहरु स्कूल नया बाजार में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है। उनकी दो बेटियां भी है। उनके जाने से बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बस्तरिहा संस्कृति की जान है मेला मड़ई : रेखचंद जैन

0
  • खूंटपदर में आयोजित कोदई माता मड़ई में शामिल हुए विधायक जैन
  • संसदीय सचिव रेखचंद ने सरपंच को सौंपा दो लाख रुपए का चेक

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने बुधवार को खूंटपदर की कोदई माता मेला में शिरकत की। ग्रामदेवी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेला मड़ई में देवी की पूजा कर उन्होंने बिभिन्न गांवों से आए अन्य देवी- देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री जैन ने सरपंच श्रीमती रायबली नाग को एक- एक लाख रुपए के दो चेक ग्राम पंचायत क्षेत्र में मेला- मड़ई तथा खेल गतिविधियों के संचालन के लिए सौंपे।

विधायक रेखचंद जैन ने ग्रामवासियों से शांति व सौहार्द्रपूर्वक मेला मड़ई मनाने की अपील करते हुए कहा कि मेला- मड़ई बस्तरिहा संस्कृति की विशेष पहचान और जान है। इसकी ख्याति देश की सीमा से बाहर विदेशों तक में है। उन्होंने कहा कि जबसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है, तबसे आदिवासी संस्कृति के समस्त घटकों को संरक्षित करने राज्य सरकार कृत संकल्पित है। जैन ने ग्रामीणों के साथ काफी देर तक मेला मड़ई का आनंद उठाया। आरंभ में ग्रामीणों, ग्राम प्रमुखों ने बाजे गाजे के साथ अपने लाड़ले विधायक का आत्मीय स्वागत किया।इस दौरान भूतपूर्व सरपंच शिरो नाग, सीताराम सेठिया, ग्राम देवी पुजारी घासीराम, पटेल श्रीराम, कोटवार दुरपुता बाई, पुजारी सोनसिंग, चैतू, सीताराम, देवीसिंग सेठिया, लखेश्वर, मनीराम, मेघनाथ, रामचंद्र, ईश्वर, कमलोचन, सुकरू नाग, मुरली, नीलावती, हेमा बघेल, रुपाय, लछनदेई, मेहतर मांझी, जगदलपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य राजेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमू उपाध्याय, कुलदीप भदौरिया आदि उपस्थित थे।

बरसात के दौरान आने वाली मुसीबतों से निपटने कवायद

0
  • शहर में जलभराव के हालात पैदा न होने पाए इसके लिए इंतजाम
  • महापौर और आयुक्त ने शहर का दौरा कर लिया हालात का जायजा

जगदलपुर महापौर सफीरा साहू और आयुक्त केएस पैकरा ने बुधवार को सुबह स्वचछता विभाग के अधिकारी – कर्मचारियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था एवं जलभराव वाले वार्डो का दौरा कर स्थिति देखी। इस दौरान वार्ड पार्षद योगेंद्र पांडे, पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद भी उपस्थित थे। महापौर श्रीमती साहू आयुक्त एवं आयुक्त पैकरा ने शहर के विभिन्न वार्डों दौरा किया और जलभराव वाली जगहों तथा कारकों को चिन्हित किया। उन्होंने बारिश के पूर्व शहर के सभी जलभराव वाले वार्डों, स्थानों व बड़ी नालियों की सफाई करने का निर्देश दिया।

साथ ही शहर की सभी छोटी बड़ी नालियों की सफाई बारिश के पूर्व कर्मचारियों की टीम व जेसीबी मशीन के माध्यम से कराने का निर्देश स्वच्छता अधिकारी को दिया। बारिश के पूर्व सफाई हो जाने से नालियों का पानी सड़कों पर नहीं आएगा। मेयर और आयुक्त ने सफाई की अन्य व्यवस्था के संबंध में अवगत होकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर व आयुक्त ने शहर के कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण भी किया। डंपिंग यार्ड में विगत 4 माह से कचरा निष्पादन के लिए लगातार प्रतिदिन कार्य किया जा रहा है। महापौर व आयुक्त ने कचरा निष्पादन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शहीद पार्क का भी दौरा कर पार्क को व्यवस्थित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के प्रति लापरवाही बदार्शत नही की जाएगी।सभी कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी से करें। बारिश के पूर्व शहर के सभी छोटे बड़े नाले नालियों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। वार्डो की नालियां जाम नहीं होनी चाहिए। स्वच्छता विभाग के अघिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड प्रभारी वार्डों का नियमित दौरा कर हालात पर नजर रखें। वार्ड सुपरवाइजर भी लापरवाही न बरतें क्योंकि मामला आम नागरिकों की सेहत से जुड़ा हुआ है। इस दौरान स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जादू-टोना के शक में हत्या, 14 लोगों को आजीवन कारावास

0
  • चारगांव में 22 फरवरी 2020 की रात हुई थी यह जघन्य वारदात
  • जिला न्यायालय में 3 वर्षों से चल रही थी इस मामले की सुनवाई

जगदलपुर बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के चारगांव में 3 वर्ष पूर्व जादू टोना के शक में की गई एक ग्रामीण की हत्या के सभी 14 आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।चारगांव के सड़कपारा निवासी ग्रामीण मनचीत कश्यप की 14 लोगों मिलकर ने हत्या कर दी थी। आज जिला न्यायालय ने इस प्रकरण के सभी 14 आरोपियों को दोषी पाया और सजा सुनाई। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश डीआर देवांगन ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक अखिलेश्वर दास ने पैरवी की।न्यायालयीन सूत्रों के अनुसार 22 फरवरी 2020 की रात ग्राम चारगांव सड़कपारा में लखमू के घर के सामने चौक बिजली खंभा के पास आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से मनचीत कश्यप पर जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। मनचीत कश्यप की लात घूंसों से बुरी तरह पीटा गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में सोनूराम बघेल व अन्य आरोपियों के खिलाफ भानपुरी थाना में धारा 147,149, 302,109 भादंवि एवं धारा- 4, 5 टोनही प्रताड़ना के तहत जुर्म दर्ज किया गया था। तीन वर्ष से अधिक समय तक न्यायालय में प्रकरण चलता रहा। आरोपीगण सोनू राम बघेल, रामलाल कश्यप, फूलनाथ कश्यप, मंवगराम, जयनाथ कश्यप, सहदेव नेताम, सुकमन कश्यप, खेलूराम बघेल, सुकुराम कश्यप, लखेशर कश्यप, गागरा कश्यप, अन्नूलाल नेताम, लेशन राम कश्यप, गंगाराम कश्यप सहित अन्य लोगों ने खुद के गरीब होने की दलील दी, किंतु न्यायाधीश ने आरोपियों की दलील को खारिज कर दिया। यह प्रकरण न्यायालय में 23 फरवरी 2020 से 10 मई 2023 तक न्यायालय में कुल 3 वर्ष 2 माह 17 दिनों तक चला।

पिकअप और कार जबरदस्त टक्कर se 13 लोग घायल

0

बिग ब्रेकिंग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रही पिकअप और कार में जबरदस्त टक्कर, हादसे में 13 लोग घायल बालोद जिले में एक और सड़क हादसे की खबर आ रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों से भरी एक पिकअप और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 13 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें गंभीर अवस्था में राजनांदगांव के शासकीय अस्पताल रेफर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सम्मिलित होने जाते वक्‍त हादसा हुआ सड़क हादसे की यह घटना देवरी थाना के पिनकापार चौकी अंतर्गत मुजगहन गांव में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को देवरी शासकीय अस्पताल लाया जा रहा है। हादसे में घायल ग्रामीण टिपानपार के रहने वाले हैं।बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार होकर ग्रामीण राजनांदगांव जिले के सिंघोला में आयोजित मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी ग्रामीणों से भरी पिकअप एवं कार के बीच में जबरदस्त टक्कर हो गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

12 वीं बोर्ड परीक्षा में प्रतिज्ञा महतो रही जिले में प्रथम

0
  • पूरे संभाग स्तर में दूसरे स्थान पर रही शिक्षक दंपत्ति की यह बिटिया

जगदलपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्र प्रतिज्ञा महतो ने बस्तर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतिज्ञा को 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।मेधावी बिटिया प्रतिज्ञा प्राथमिक शाला धरमपुरा ग्रामीण के प्रधान पाठक राजकुमार महतो पुचुन एवं उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा की व्याख्याता परवीन महतो की सुपुत्री हैं। प्रतिज्ञा महतो बस्तर जिले की टॉपर रही है, वहीं बस्तर संभाग में उसने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। संभाग में पैराडाईज हायर सेकंडरी स्कूल कांकेर की छात्रा प्रियल देवांगन 95.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रही।

MOST POPULAR

HOT NEWS