City Media - Page 797 of 1863 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 797

बरसात के दौरान आने वाली मुसीबतों से निपटने कवायद

0
  • शहर में जलभराव के हालात पैदा न होने पाए इसके लिए इंतजाम
  • महापौर और आयुक्त ने शहर का दौरा कर लिया हालात का जायजा

जगदलपुर महापौर सफीरा साहू और आयुक्त केएस पैकरा ने बुधवार को सुबह स्वचछता विभाग के अधिकारी – कर्मचारियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था एवं जलभराव वाले वार्डो का दौरा कर स्थिति देखी। इस दौरान वार्ड पार्षद योगेंद्र पांडे, पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद भी उपस्थित थे। महापौर श्रीमती साहू आयुक्त एवं आयुक्त पैकरा ने शहर के विभिन्न वार्डों दौरा किया और जलभराव वाली जगहों तथा कारकों को चिन्हित किया। उन्होंने बारिश के पूर्व शहर के सभी जलभराव वाले वार्डों, स्थानों व बड़ी नालियों की सफाई करने का निर्देश दिया।

साथ ही शहर की सभी छोटी बड़ी नालियों की सफाई बारिश के पूर्व कर्मचारियों की टीम व जेसीबी मशीन के माध्यम से कराने का निर्देश स्वच्छता अधिकारी को दिया। बारिश के पूर्व सफाई हो जाने से नालियों का पानी सड़कों पर नहीं आएगा। मेयर और आयुक्त ने सफाई की अन्य व्यवस्था के संबंध में अवगत होकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर व आयुक्त ने शहर के कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण भी किया। डंपिंग यार्ड में विगत 4 माह से कचरा निष्पादन के लिए लगातार प्रतिदिन कार्य किया जा रहा है। महापौर व आयुक्त ने कचरा निष्पादन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शहीद पार्क का भी दौरा कर पार्क को व्यवस्थित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के प्रति लापरवाही बदार्शत नही की जाएगी।सभी कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी से करें। बारिश के पूर्व शहर के सभी छोटे बड़े नाले नालियों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। वार्डो की नालियां जाम नहीं होनी चाहिए। स्वच्छता विभाग के अघिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड प्रभारी वार्डों का नियमित दौरा कर हालात पर नजर रखें। वार्ड सुपरवाइजर भी लापरवाही न बरतें क्योंकि मामला आम नागरिकों की सेहत से जुड़ा हुआ है। इस दौरान स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जादू-टोना के शक में हत्या, 14 लोगों को आजीवन कारावास

0
  • चारगांव में 22 फरवरी 2020 की रात हुई थी यह जघन्य वारदात
  • जिला न्यायालय में 3 वर्षों से चल रही थी इस मामले की सुनवाई

जगदलपुर बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के चारगांव में 3 वर्ष पूर्व जादू टोना के शक में की गई एक ग्रामीण की हत्या के सभी 14 आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।चारगांव के सड़कपारा निवासी ग्रामीण मनचीत कश्यप की 14 लोगों मिलकर ने हत्या कर दी थी। आज जिला न्यायालय ने इस प्रकरण के सभी 14 आरोपियों को दोषी पाया और सजा सुनाई। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश डीआर देवांगन ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक अखिलेश्वर दास ने पैरवी की।न्यायालयीन सूत्रों के अनुसार 22 फरवरी 2020 की रात ग्राम चारगांव सड़कपारा में लखमू के घर के सामने चौक बिजली खंभा के पास आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से मनचीत कश्यप पर जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। मनचीत कश्यप की लात घूंसों से बुरी तरह पीटा गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में सोनूराम बघेल व अन्य आरोपियों के खिलाफ भानपुरी थाना में धारा 147,149, 302,109 भादंवि एवं धारा- 4, 5 टोनही प्रताड़ना के तहत जुर्म दर्ज किया गया था। तीन वर्ष से अधिक समय तक न्यायालय में प्रकरण चलता रहा। आरोपीगण सोनू राम बघेल, रामलाल कश्यप, फूलनाथ कश्यप, मंवगराम, जयनाथ कश्यप, सहदेव नेताम, सुकमन कश्यप, खेलूराम बघेल, सुकुराम कश्यप, लखेशर कश्यप, गागरा कश्यप, अन्नूलाल नेताम, लेशन राम कश्यप, गंगाराम कश्यप सहित अन्य लोगों ने खुद के गरीब होने की दलील दी, किंतु न्यायाधीश ने आरोपियों की दलील को खारिज कर दिया। यह प्रकरण न्यायालय में 23 फरवरी 2020 से 10 मई 2023 तक न्यायालय में कुल 3 वर्ष 2 माह 17 दिनों तक चला।

पिकअप और कार जबरदस्त टक्कर se 13 लोग घायल

0

बिग ब्रेकिंग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रही पिकअप और कार में जबरदस्त टक्कर, हादसे में 13 लोग घायल बालोद जिले में एक और सड़क हादसे की खबर आ रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों से भरी एक पिकअप और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 13 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें गंभीर अवस्था में राजनांदगांव के शासकीय अस्पताल रेफर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सम्मिलित होने जाते वक्‍त हादसा हुआ सड़क हादसे की यह घटना देवरी थाना के पिनकापार चौकी अंतर्गत मुजगहन गांव में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को देवरी शासकीय अस्पताल लाया जा रहा है। हादसे में घायल ग्रामीण टिपानपार के रहने वाले हैं।बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार होकर ग्रामीण राजनांदगांव जिले के सिंघोला में आयोजित मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी ग्रामीणों से भरी पिकअप एवं कार के बीच में जबरदस्त टक्कर हो गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

12 वीं बोर्ड परीक्षा में प्रतिज्ञा महतो रही जिले में प्रथम

0
  • पूरे संभाग स्तर में दूसरे स्थान पर रही शिक्षक दंपत्ति की यह बिटिया

जगदलपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्र प्रतिज्ञा महतो ने बस्तर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतिज्ञा को 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।मेधावी बिटिया प्रतिज्ञा प्राथमिक शाला धरमपुरा ग्रामीण के प्रधान पाठक राजकुमार महतो पुचुन एवं उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा की व्याख्याता परवीन महतो की सुपुत्री हैं। प्रतिज्ञा महतो बस्तर जिले की टॉपर रही है, वहीं बस्तर संभाग में उसने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। संभाग में पैराडाईज हायर सेकंडरी स्कूल कांकेर की छात्रा प्रियल देवांगन 95.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रही।

शहर के वार्डों के विकास के लिए नहीं होगी धन की कमी: रेखचंद

0
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले भी दी है शहर को करोड़ों की सौगात
  • गढ़बो नवा जगदलपुर की परिकल्पना हो रही है साकार

जगदलपुर नगर निगम के लोकमान्य तिलक वार्ड में लगभग 27 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाली दो सीसी सड़क तथा एक सड़क के बीटी रिन्यूअल कार्य का बुधवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने भूमिपूजन किया। धरमपुरा वार्ड 2 में दुर्गा मंडप के समीप आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक रेखचंद जैन, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, राजस्व विभाग के सभापति राजेश राय, वार्ड पार्षद दयाराम कश्यप व अन्य पार्षदों ने भूमिपूजन किया। तत्पश्चात उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि वार्डों के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है और न होगी।

2018 में राज्य में कांग्रेस की सरकार गठित होने के बाद से अब तक जगदलपुर नगर के विकास और जन सुविधाओं से जुड़े सैकड़ों कार्य मंजूर किए गए हैं। संसदीय सचिव जैन ने कहा कि 15 साल के भाजपा शासनकाल और कांग्रेस के शासनकाल में अब हो रहे कार्यों की तुलना जनता कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गढ़बो नवा जगदलपुर की परिकल्पना साकार की जा रही है। शहर को अब तक करोड़ों रुपयों की सौगात मिल चुकी है और भविष्य में भी करोड़ों रुपए जरूर मिलेंगे। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा, निगम सभापति कविता साहू, एमआईसी सदस्य राजेश राय, वार्ड पार्षद दयाराम कश्यप, सुखराम नाग, बलराम यादव, भूपेंद्र कश्यप, शरद पाणिग्रही, योगेश्वर मेश्राम, दयावती देवांगन, रामती यादव, रीना विश्वास, परितोष विश्वास, सुखरू बघेल, गणेश कश्यप, श्याम सुंदर नाग, संजीत समद्दार, विक्रम सरकार, बलराम ध्रुव, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, कुलदीप भदौरिया, ईई एमपी देवांगन, सहायक अभियंता रवि सिन्हा, उप अभियंता बसंत कुंजाम, चर्चित चांडक आदि मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन एल्डरमैन कौशल नागवंशी ने किया।

प्रतिज्ञा महतो और कुमकुम साहू बनी जिला टॉपर

0
  • हायर सेकंडरी व हाईस्कूल परीक्षाओं में बेटियों का कमाल

जगदलपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2022 – 23 के हायर सेकंडरी व हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिला स्तर पर एमजीएम स्कूल धरमपुरा की छात्रा प्रतिज्ञा महतो 465 अंक लेकर हायर सेकंडरी स्कूल की जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। वहीं हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में कुमकुम साहू ने बाजी मारी है। कुमकुम ने 600 में से 572 (95 प्रतिशत ) अंक प्राप्त किए हैं।

विधायक जैन ने किया सह प्रभारी सप्तगिरी का स्वागत

0
  • जगदलपुर आए हैं छ्ग कांग्रेस संगठन के सह प्रभारी उल्का
  • संसदीय सचिव रेखचंद सहयोगियों के साथ पंहुचे सर्किट हाउस

जगदलपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन के सह प्रभारी सप्तगिरी उल्का जगदलपुर प्रवास पर आए हैं।बुधवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के साथ सर्किट हाउस पंहुचे। वहां उन्होंने छग कांग्रेस के संगठन सह प्रभारी तथा कोरापुट ओडिशा के लोकसभा सदस्य सप्तगिरी उल्का का स्वागत बुके भेंटकर किया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष व इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के अध्यक्ष अवधेश गौतम, जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, छ्ग मदरसा बोर्ड के सदस्य अनवर खान, एमआईhसी सदस्य राजेश राय, हेमू उपाध्याय, पार्षद सूर्या पाणि, बी. ललिता राव, शुभम यदु, कुलदीप सिंह भदौरिया, वरिष्ठ नेता संजीव शर्मा, अनूप तिवारी, सीमाब खान समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद थेI

बरसात के दौरान आने वाली मुसीबतों से निपटने कवायद

0
  • शहर में जलभराव के हालात पैदा न होने पाए इसके लिए इंतजाम
  • महापौर और आयुक्त ने शहर का दौरा कर लिया हालात का जायजा

जगदलपुर महापौर सफीरा साहू और आयुक्त केएस पैकरा ने बुधवार को सुबह स्वचछता विभाग के अधिकारी – कर्मचारियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था एवं जलभराव वाले वार्डो का दौरा कर स्थिति देखी। इस दौरान वार्ड पार्षद योगेंद्र पांडे, पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद भी उपस्थित थे। महापौर श्रीमती साहू आयुक्त एवं आयुक्त श्री पैकरा ने शहर के विभिन्न वार्डों दौरा किया और जलभराव वाली जगहों तथा कारकों को चिन्हित किया। उन्होंने बारिश के पूर्व शहर के सभी जलभराव वाले वार्डों, स्थानों व बड़ी नालियों की सफाई करने का निर्देश दिया। साथ ही शहर की सभी छोटी बड़ी नालियों की सफाई बारिश के पूर्व कर्मचारियों की टीम व जेसीबी मशीन के माध्यम से कराने का निर्देश स्वच्छता अधिकारी को दिया। बारिश के पूर्व सफाई हो जाने से नालियों का पानी सड़कों पर नहीं आएगा। मेयर और आयुक्त ने सफाई की अन्य व्यवस्था के संबंध में अवगत होकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर व आयुक्त ने शहर के कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण भी किया। डंपिंग यार्ड में विगत 4 माह से कचरा निष्पादन के लिए लगातार प्रतिदिन कार्य किया जा रहा है। महापौर व आयुक्त ने कचरा निष्पादन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शहीद पार्क का भी दौरा कर पार्क को व्यवस्थित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के प्रति लापरवाही बदार्शत नही की जाएगी।सभी कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी से करें। बारिश के पूर्व शहर के सभी छोटे बड़े नाले नालियों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। वार्डो की नालियां जाम नहीं होनी चाहिए। स्वच्छता विभाग के अघिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड प्रभारी वार्डों का नियमित दौरा कर हालात पर नजर रखें। वार्ड सुपरवाइजर भी लापरवाही न बरतें क्योंकि मामला आम नागरिकों की सेहत से जुड़ा हुआ है। इस दौरान स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

नगरनार और छेपरागुड़ा पहुंचे सांसद दीपक बैज

0
  • सेठिया परिवार की खुशियों में शामिल हुए बस्तर के सांसद

नगरनार बस्तर के सांसद दीपक बैज मंगलवार को नगरनार और छेपरागुड़ा गांव पहुंचे। नगरनार में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बैज ग्राम पंचायत आसना के छेपरागुड़ा में सेठिया परिवार की खुशियों में शामिल हुए। वे पलाल सेठिया की सुपुत्री खुशबू के विवाह समारोह एवं दीपक सेठिया की सुपुत्री यशी व खुशी के उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान शिवलाल सेठिया, लखपति सेठिया, दीपक सेठिया, विमल सेठिया, रूपनाथ सेठिया, नैना सेठिया सहित परिवार एवं समाज के सदस्य मौजूद थे।

हरा सोना को लेकर लाल लाल पीला हो रहे हैं कांग्रेसी – भाजपाई

0
  • तेंदूपत्ता खरीदी के मामले पर दोनों पक्ष लगा रहे चल आरोप -प्रत्यारोप
  • श्रमिक हितैषी योजनाएं बंद कर दी कांग्रेस सरकार ने : केदार कश्यप
  • तेंदूपत्ता संग्राहकों को दे रहे हैं ज्यादा पारिश्रमिक : दीपक बैज

जगदलपुर तेंदूपत्ता संग्रहण के मसले पर कांग्रेस – भाजपा में जमकर तकरार चल रही है। दोनों दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग की शुरुआत भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप के बयान के बाद हुई। इसके बाद बस्तर के सांसद दीपक बैज ने केदार कश्यप को करारा जवाब दिया। डॉ. रमनसिंह सरकार में केबिनेट मंत्री रहे केदार कश्यप ने आरोप लगाया कि जब छत्तीसगढ़ में हमारी भाजपा सरकार थी, तब 2018 तक प्रतिवर्ष 17 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता की खरीदी की जाती थी। कांग्रेस की सरकार आने के बाद मात्र 10 से 11 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा है। ऊपर से महज एक दो दिन ही खरीदी की जाती है। ऐसे में श्रमिक कब पत्ते तोड़कर लाएंगे, कब गड्डियां बनाएंगे और कब फड़ में बेचने जाएंगे? भाजपा सरकार महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को सड़ियां, जूते, बोनस राशि, उनके बच्चों को प्रोत्साहन राशि देती थी, संग्राहकों का बीमा कराती थी। कांग्रेस सरकार ने इन सभी योजनाओं को बंद कर बस्तर, सरगुजा, राजनांदगांव समेत पूरे छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहक वनवासियों, आदिवासियों के साथ छल किया है। कांग्रेस सरकार वनवासियों और आदिवासियों का कल्याण करना नहीं चाहती।*हमारी सरकार कमीशन नहीं खाती : बैज* केदार कश्यप के आरोपों पर पालटवार करते हुए बस्तर के कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा और केदार कश्यप आधी अधूरी जानकारी दे रहे हैं। भाजपा के शासनकाल में संग्राहकों को सिर्फ ढाई हजार रु. प्रति मानक बोरा की दर से पारिश्रमिक दिया जाता था। हमारी सरकार आने के बाद इसे बढ़ाकर चार हजार रु. मानक बोरा कर दिया गया है। आज पारिश्रमिक राशि सीधे संग्राहकों के एकाउंट में जाती है तथा आवश्यकता अनुसार नकद भुगतान भी किया जाता है। भाजपा सरकार पंद्रह साल तक संग्राहकों को साड़ी और जूते चप्पल देने की आड़ में कमीशनखोरी करती रही। हमारी सरकार ने कमीशनखोरी वाली योजनाएं बंद कर पारिश्रमिक राशि लगभग दोगुनी कर दी है। पंद्रह सालों तक शासन करने के बाद भी भाजपा आदिवासियों और वनवासियों का भला नहीं कर सकी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दिशा में अच्छा काम कर रहे हैं, तो भाजपा के पेट में दर्द होने लगा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS