City Media - Page 799 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 799

यौन शोषण के आरोपी का बचाव कर रही भाजपा : विक्रम मंडावी

0
  • महिला पहलवानों के समर्थन में महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च
  • केंद्र सरकार पर जमकर बरसे बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी


बीजापुर क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है।
यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों द्वारा नई दिल्ली के जंतर मंतर पर किए जा रहे प्रदर्शन के समर्थन में तथा उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर विधायक विक्रम मंडावी की उपस्थिति और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष में महिला कांग्रेस द्वारा गीता कमल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।

इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िताओं में एक नाबालिग भी शामिल है। मंडावी ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर अपने राज्य एवं देश का मान बढ़ाने वाली बेटियां लंबे समय से इंसाफ की गुहार लगाती आ रही हैं। चूंकि बृजभूषण शरण सिंह भाजपा के सांसद हैं, इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही थी। सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद एफआई आर दर्ज की गई, मगर दिल्ली पुलिस उनकी गिरफ्तारी से न जाने किस दबाव में बच रही है। श्री मंडावी ने कहा कि दरअसल केंद्र सरकार और भाजपा बृजभूषण शरण सिंह को बचाने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह पर नाबालिग के यौन शोषण मामले में पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज है। पास्को एक्ट में नामजद आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का प्रावधान है, फिर भी इतने गंभीर प्रकरण में श्री सिंह को बचाने का कुत्सित प्रयास चल रहा है। विक्रम मंडावी ने बृजभूषण शरण सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की।


घोर महिला विरोधी है भाजपा : गीता कमल

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता कमल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस भवन बीजापुर से जयस्तंभ चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता कमल ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं, फिर भी मोदी सरकार उनके खिलाफ एक्शन लेने और पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है तथा अपने सांसद सिंह को बचाने में लगी है। इससे जाहिर होता है कि भाजपा घोर महिला विरोधी पार्टी है। यौन शोषण के गंभीर आरोप से घिरे कुश्ती संघ अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ अध्यक्ष पद से न हटाकर और पार्टी से न निकालकर भाजपा ने अपने महिला विरोधी चेहरे एवं चरित्र को सामने ला दिया है। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में शहर की महिलाओं और युवतियों ने भी भाग लिया।

गांवों में पेयजल संकट, खनिज न्यास से लगाएं हैंडपंप : कश्यप

0
  • जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम मनीराम ने कलेक्टर से की भेंट
  • डीएमएफटी से राशि उपलब्ध कराने कलेक्टर से किया आग्रह

बकावंड भीषण गर्मी के इस मौसम में क्षेत्र के गांवों में पेयजल संकट से ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है। इस संकट से निपटने के लिए जिला पंचायत बस्तर के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनीराम कश्यप ने कलेक्टर से गांवों में हैंडपंपों की व्यवस्था कराने की मांग की है। कश्यप ने नए कलेक्टर विजय दयानंद के. से उनके कार्यालय में भेंट की। उन्होंने कलेक्टर को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया और पेयजल समस्या को लेकर उन्हें मांग पत्र सौंपा। मनीराम कश्यप ने कलेक्टर विजय दयानंद के. को जानकारी दी है कि बस्तर जिला पंचायत में 15 सदस्य हैं, जिनके निर्वाचन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग इन सभी क्षेत्रों में हैंडपंपों और ट्यूबवेल की व्यवस्था कराने में असहाय साबित हो रहा है। जिला पंचायत सदस्य जब अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर जाते हैं, तो ग्रामीण अपने गांव में हैंडपंप लगवाने की मांग करते हैं। उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास ( डीएमएफटी ) से सभी पंद्रह जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों के गांवों में हैंडपंप लगवाने की मांग की। कलेक्टर ने कश्यप की बातों को ध्यान से सुना और यथोचित पहल करने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री बघेल हैं बेरोजगार युवाओं के परम हितैषी: रेखचंद

0
  • संसदीय सचिव जैन ने कालेज की छात्राओं को आगे बढ़ने किया प्रेरित
  • दंतेश्वरी कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की शिरकत

जगदलपुर सोमवार को जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के बेरोजगार युवाओं के परम हितैषी हैं। उन्होंने पीएससी, व्यापमं समेत राज्य के अन्य सभी पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं को शुल्क मुक्त किया है। इससे सभी वर्गों के बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत मिली है। जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं के हितार्थ कई योजनाएं चला रखी हैं। बस्तर के युवाओं के लिए कनिष्ठ भर्ती चयन बोर्ड का गठन किया गया है।

वर्तमान में छत्तीसगढ राज्य में विभिन्न पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। जैन ने छात्राओं को ज्ञान की महिमा बताते जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित किया। उन्होने इस मौके पर शिक्षाप्रद कविता- “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती” का पाठ कर जीवन में आगे बढ़ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होने वार्षिक परीक्षाओं, खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्य बबीता दीवान, संगीता जैन, संतोष सिंह, ज्योति राव, रश्मि शुक्ला, योगेंद्र मोतीवाला, सत्यनारायण, ओग्रे, डॉली दुग्गा, शबाना खान, डॉ. प्रियंका शुक्ला समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, छात्राएं व स्टॉफ मौजूद थे।

लंपि वायरस के प्रकोप के चलते पशु बाजारो और अन्य राज्यों से आवागमन बंद हेतु सरकारी आदेश का हो रहा उल्लघंन:रोहन कुमार

0

जगदलपुर: बस्तर मे गौ वंश लंपि वायरस के प्रकोप से जुझ रहे,आये दिन मौत और लंपि ग्रस्त मवेशी मिल रहे l बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना बजरंगी ने बताया की लगातार लंपि के केस मिल रहे पीड़ित गौ वंश का बजरंगदल रेस्क्यू कर कोरेन्टाईन सेंटर उचित उपचार हेतु भेज रहे हैl विश्व हिंदू परिषद जिला प्रचार प्रमुख रोहन कुमार ने बताया लंपि वायरस का प्रकोप दिनों दिन तेजी से फैल रहा है, जिन गौ वंश को यह वायरस हो रहा बहुत ही दयनीय स्थिति बनी हुई हैl

बजरंगदल गौ रक्षा विभाग लगातार पीड़ित गौ वंशों को उपचार हेतु कोरेन्टाईन सेंटर भेज रहा हैl वायरस चपेट मे आये गौ वंश को वायरस से लड़ने हेतु पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है किंतु सेंटर मे केवल सुखा चारा पैरा और पानी भरोसे गौ वंशों को छोड़ दिया है, जिन गौ वंश के एम्युन सिस्टम कमजोर है उनकी मौत हो रही है l बस्तर मे लंपि वायरस का फैलाव पड़ोसी राज्य ओड़िसा से गौ वंशों से आया है, जो की पशु बाजार मे लाये जाते है lबजरंग दल गौ रक्षा पिछले हफ़्ते जब बाजार देखने पहुँचे तो कई गौ वंश इस वायरस के चपेट मे थे, चूंकि बाजार बंद करने के आदेश प्रशासन ने जारी किये थे जिसका असर रत्ति भर भी नहीं था l इस रविवार 07 मई को भी पशु बाजार खुले दिखे, प्रशासन केवल आदेश जारी कर चुप्पी साध ली है, बंद करवाने किसी प्रकार की गतिविधि देखने को नहीं मिली यह सवाल उठता है की किसके संरक्षण मे सरकारी आदेश के विरुद्ध यह पशु बाजार चल रहे और क्यों अवैध रूप से पशु बाजार लगाने वाले पर पशु परिरक्षण अधिनियम व क्रूरता अधिनियम या अन्य वैधानिक कार्यवाही नहीं हो रहीl निरंतर मिल रहे लंपि ग्रस्त पशु का मिलना और वायरस से गोधन की मौत नहीं रुक रही l प्रशासन की कार्यवाही और स्थानीय जन प्रतिनिधि इस वायरस को रोकने मे गंभीरता से नहीं ले रहे l

जिला सहकारी बैंक की शाखा मर्दापाल में नवीन एटीएम का विधायक चंदन कश्यप ने किया शुभारंभ

0

नारायणपुर भानपुरी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर शाखा के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत मर्दापाल में नवीन एटीएम का नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप ने आज शुभारभ किया इस दौरान विधायक ने कहा की जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा के एटीएम मर्दापाल खुलने से क्षेत्र के 58 ग्राम पंचायत के लोगो को काफी सुविधा हो और जो किसान पैसा निकालने के लिए कोंडागांव जाते थे अब मर्दापाल में आसानी से अब पैसा प्राप्त हो जायेगी जिससे क्षेत्र के लोगो को काफी राहत मिलेगा।और मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हु की मेरे विधानसभा क्षेत्र में जो भी मैंने और जनता ने उनसे मांग कि है उसे तत्काल पूरा किए है।इस दौरान एस. के कनोज्या नोडल अधिकारी, ललिता मरकाम शाखा प्रबंधक,मानसिग, समिति प्रबंधक, इश्वर प्रसाद नाग कार्यकर्ता, नारायणसिंह ठाकुर, डोमेश्वर कार्राम, बली राम सोढ़ी हडेली सरपंच, गंदरु यादव, मनीराम कोर्राम, नरसिंह ठाकुर, सोनसिंग कश्यप, हरी मंडावी, मोती बोयर, मोती कश्यप, निगेंद्र बेलसरिया अन्य किसान उपस्थित रहे।

ये हरियाली और सत्ता का रास्ता वनवासियों से कितना किसका वास्ता

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर वनांचल और वन्य क्षेत्रों से जुड़े 45 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की नजर तेंदूपत्ता संग्राहकों पर है। भाजपा ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रभारी नियुक्त कर उन्हें आंदोलन करने का निर्देश दिया है। जाहिर है कि भाजपा तेंदूपत्ता संग्राहकों का चुनावी समर्थन हासिल कर कांग्रेस के किसान मुद्दे का मुकाबला करना चाहती है। चुनाव के पहले हर उस वर्ग को लुभाने के जतन विपक्ष करता है, जो सत्ता के सामने कोई मांग रख रहा हो अथवा उसका असंतोष जाहिर हो रहा हो। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें हर तबके को शामिल किया गया था। इसका उसे उम्मीद से अधिक रिस्पॉन्स मिला। भाजपा अब की बार, पैसठ पार का नारा देते देते पंद्रह पर सिमट गई और कांग्रेस अड़सठ सीटें जीत गई। उसके बाद के सभी उपचुनाव जीतते हुए 71 पर है। भाजपा की दुर्गति इसलिए हुई कि उसके संकल्प पत्र के पुराने वादे पूरे नहीं हुए।किसानों को धान का बोनस नहीं मिला। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया गया। कर्मचारियों की नाराजगी भी भाजपा को भारी पड़ी। खास तौर किसान ने भाजपा को ठुकरा दिया तो वनांचल में भी भाजपा का सफाया हो गया। बस्तर से लेकर सरगुजा तक भाजपा का साफ होना बता रहा है कि अब जिन तेंदूपत्ता संग्राहकों को भाजपा लुभा रही है, उसने कांग्रेस का साथ दिया। भाजपा का पिछला संकल्प पत्र सूखा हुआ था। जबकि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र से रस टपक रहा था। नतीजा वही होना था, जो हुआ। सरकार बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन घोषणा पत्र को अंगीकार कर लिया और लगभग 90 फीसदी घोषणाएं पूरी कर दी। समर्थन मूल्य पर वनोपज खरीदी का दायरा बढ़ाने के साथ तेंदूपत्ता संग्राहकों की आमदनी बढ़ा दी। कोई भी सरकार किसी को सौ फीसदी संतुष्ट कभी नहीं कर सकती। अब तेंदूपत्ता संग्राहकों की कुछ समस्या है तो भाजपा उसे भुनाने की कोशिश करेगी ही। हर राजनीतिक दल को कोशिश करनी ही चाहिए। फैसला तो जनता को करना है। अब यह गणित देखा जाए कि पिछले चुनाव में तेंदूपत्ता संग्राहकों ने भाजपा को ठेंगा दिखा कर कैसे हाथ उठाया था। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में करीब 5 हजार तेंदूपत्ता संग्राहक हैं और कांग्रेस उम्मीदवार ने 30 हजार वोटों से चुनाव जीता। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जो लघु वनोपज संघ के नेता हैं, वे 23 हजार वोटों से जीते। वहां लगभग 15 हजार तेंदूपत्ता संग्राहक हैं। महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में करीब 15 हजार तेंदूपत्ता संग्राहक हैं और कांग्रेस उम्मीदवार ने 52 हजार वोटों से जीत हासिल की। अब सवाल यह है कि धान के खेल से किसानों को नाराज कर सत्ता से बाहर हुई भाजपा क्या इस बार तेंदूपत्ता के जरिये, आदिवासियों के बीच कुछ नया खेल खेलनी चाहती है। भाजपा हरा सोना तोड़ने वालों के बीच अपने लोग लगाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रही है। लेकिन क्या वह वनवासियों का भरोसा जीत पायेगी, जब उसके कद्दावर आदिवासी नेता भाजपा पर भरोसा न कर कांग्रेस में जा रहे हैं।

0

मनरेगा काम को बंद कराके अड़े रहे ग्रामीण अपनी बात मनवाने को जनपद सदस्य संजय बैंस के समझाइस के बाद काम हुवा प्रारंभ ग्राम पंचायत कुसुमकसा के टोला पारा में तलाब गहरीकरण का कार्य चल रहा है बे मौसम बरसात से तलाब के बीचोबीच पानी भरा हुवा उसे ग्रामीण जन पहले उस पानी को बाहर करने के लिय अड़े रहे जिससे दो घंटे के लिए काम बंद हो गया मजदूरों और सरपंच के द्वारा जनपद सदस्य संजय बैंस को अवगत कराए मौके पर पहुंच संजय बैंस ने ग्रामीणों से चर्चा कर सरपंच शिव राम सिंद्रामे के द्वारा मोटर पंप लगाकर पानी बाहर करने की बात हुई ग्रामीण जन तलाब के कीचड़ को नीचे से बाहर कर पचरी निर्माण की बात रखे बातो को गंभीरता से लेते हुए जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की आप सभी के सहमति से कार्य होंगे सुंदर पचरी निर्माण भी होगा आप लोगो के मांग पर हमने यहां राशि स्वीकृति कराए है ये तलाब आपका है इसे आपको लोगो को ही सजाना सवराना आपको ही है ग्रामीण जन संजय बैंस की बातो को मनाते हुए कार्य को प्रारंभ किए और रोजगार गारंटी के कार्यों को अधिकारी कर्मचारी रोजगार सहायक मेट लोगो को निर्देशित कर कहा की गांव के मंशा अनुरूप कार्य होना चाहिए इस अवसर पर सरपंच शिव राम सिंद्रामे जगन्नाथ सिवाना होमन सिंग रोजगार सहायक लोकेश सिन्हा इमरान खान गंगाधर लेडिया नीलोफर खान गोविंद ठाकुर रोहिदास उमेश्वरी धनकर दुलेश्वरी सिन्हा रीतम निशा सहित सकोड़ों की संख्या में नरेगा मजदूर उपस्थित रहे कार्य प्रारंभ होने से मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सपरिवार भैरमगढ़ पहुंचे बस्तर सांसद दीपक बैज

0
  • धर्मपत्नी पूनम संग भतीजी के विवाह समारोह में हुए सम्मिलित

भैरमगढ़ सांसद बस्तर दीपक बैज सोमवार को सपरिवार भैरमगढ़ पहुंचे। वे अपनी धर्मपत्नी पूनम बैज और पुत्र सूर्यांश के साथ अपनी भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। बैज यहां एकत्रित हुए अपने नाते रिश्तेदारों के साथ मिलते जुलते और हंसी ठिठोली करते रहे। उनकी अर्धांगिनी पूनम बैज और कुल दीपक सूर्यांश अपनों के बीच पहुंचकर काफी खुश नजर आ रहे थे।

इस दौरान सांसद बैज ग्रामीणों से भी रूबरू हुए और स्थानीय बोली में ग्रामीणों से वार्तालाप करते रहे। बैज ने अपनी भतीजी को सपरिवार उपहार भेंटकर सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया। खुशी के इस मौके पर विधायक विक्रम मंडावी, सांसद दीपक बैज, पूनम बैज, गीदम में सांसद प्रतिनिधि प्रवीण राणा, जॉर्ज टोप्पो, परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।

स्थानांतरित आयुक्त नाग को बिदाई, नए आयुक्त पैकरा का स्वागत

0

जगदलपुर नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में नगर निगम परिवार द्वारा आयुक्त दिनेश कुमार नाग को भाववीन विदाई दी गई तथा नव पदस्थ आयुक्त केएस पैकरा का स्वागत किया गया। समारोह में महापौर सफीरा साहू, अध्यक्ष कविता साहू, सभी एमआईसी सदस्य, पार्षद, मनोनीत पार्षद एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। नाग को भावभीनी विदाई देते हुए महापौर सफीरा साहू ने उनके के कार्यकाल की सराहना की एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। मेयर ने कहा कि शहर के विकास, स्वच्छता, साफ सफाई के लिए नाग ने अच्छा काम किया। सभापति कविता साहू ने नाग के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा चलाए गए अभियानों का जिक्र किया।एमआईसी सदस्य विक्रम सिंह डांगी, वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र पांडे ने भी आयुक्त दिनेश कुमार नाग के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। दिनेश कुमार नाग ने जगदलपुर में अपने कार्यकाल के अनुभव को सुखद बताते हुए सहयोग के लिए मेयर, सभापति, पार्षदों तथा अधिकारी – कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। नव पदस्थ आयुक्त केएस पैकरा का महापौर व निगम परिवार ने बुके से स्वागत किया। इस दौरान अनिता नाग, सुषमा कश्यप, सुशीला बघेल, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, कमलेश पाठक, सुखराम नाग, राजपाल कसेर, ललिता राव, कोमल सेना, सुनीता सिंह, श्वेता बघेल, दयाराम कश्यप, नीलम यादव, ममता पोटाई, मनोनीत पार्षद कौशल नागवंशी, हरीश साहू व निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

रावघाट रेल लाईन से बस्तर को मिलेगा विकास का नया आयाम

0
  • धमतरी से बोराई, कोंडागांव होते हुए जगदलपुर तक रेल लाईन का सर्वे भी बड़ी सौगात : संजय पांडेय

जगदलपुर रावघाट-जगदलपुर रेल लाईन परियोजना का काम शुरु कराने के लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में सांसद संतोष पांडेय, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना शामिल थे। वैष्णव ने कार्य जल्द शुरु कराने की बात कही है। इसके साथ ही धमतरी से बोराई, कोंडागांव होते हुए जगदलपुर रेल लाईन का सर्वे कराने पर भी उन्होंने सहमति दी है।

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय ने राज्य के वरिष्ठ नेताओं तथा रेलमंत्री के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना प्रारंभ होने से बस्तर क्षेत्र विकास के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि रेलमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस 140 किलोमीटर लंबी रेल लाईन का निर्माण कार्य शूरु करने की तैयारी चल रही है। विभाग जुलाई 2023 तक डीपीआर तैयार कर लेगा, इसके लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही धमतरी से बोराई, कोंडागांव होते हुए जगदलपुर रेल लाइन का सर्वे भी बस्तर अंचल के लिए बड़ी सौगात है। पांडेय ने आगे कहा कि इसका लाभ इस आदिवासी अंचल के लोगों को मिलेगा और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। यह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों के अथक प्रयास से ही संभव हुआ है। रेलमंत्री वैष्णव ने इस मांग को पूरा कर जन आकांक्षाओं का सम्मान किया है, जिसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS