City Media - Page 886 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 886

मानव सभ्यता के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान बच्चे इसके महत्व को समझें – रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शालाओं में सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत 322 सायकल का वितरण किया । जिन शालाओं में बालिकाओं को सायकल वितरण किया गया उसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपूंजी में 11 छात्राओं को मारकेल शाला में 38 छात्राओं को, माड़पाल शाला में 31 छात्राओं को,बाबू सेमरा में 20 छात्राओं को,पोडागुडा की 21 छात्राओं को,कलचा स्कूल की 50 छात्राओं को तुरेनार स्कूल की 19 छात्राओं को बिलोरी स्कूल की 16 छात्राओं को कुरंदी स्कूल की 15 छात्राओं को एवं आसना स्कूल की 42 छात्राओं को भैरमगंज स्कूल की 12 छात्राओं को इसी तरह पनारापारा स्कूल की 14 छात्राओं को सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत नि: शुल्क सायकल वितरण किया गया । इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की मानव सभ्यता के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और बच्चे शिक्षा के महत्व को समझें उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए सोहनलाल द्विवेदी जी की मशहूर कविता लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती को सुनाकर आगामी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया और विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सुची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की उन्होंने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है अंग्रेजी शिक्षा के महत्व को देखते हुए आरंभ की गई स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश के लिए अनुकरणीय उदाहरण है उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की यह मेरे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का सौभाग्य है की मेरे विधानसभा क्षेत्र में चार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं एक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कालेज स्थापित हुआ है और आगामी शिक्षा सत्र में एक और स्कूल आरंभ हो रहा है उन्होंने कहा की हमारी सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरस्वती सायकल वितरण योजना की अभिनव पहल कर रही है जिससे की बालिकाओं को शाला आने में सुगमता हो ।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी जनपद सदस्य श्रीमती इंदिरा राव जनपद सदस्य रितु पाढी सरपंच बाबू सेमरा श्रीमती उषा नाग वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण राव एल मोहन राव पंच देवगन कश्यप सरपंच आड़ावाल श्रीमती जयंती कश्यप नकटी सेमरा सरपंच दुशासन नाग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह सरपंच मारकेल बलराम कोकडू उप सरपंच कमल राम ,देवी सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज बी आर सी गरुड़ मिश्रा सी एस सी शरद श्रीवास्तव शालाओं के प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाओं समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक-2 में मना पालक-बालक एवं शाला विकास प्रबंधन समिति की बैठक

0

जगदलपुर 20 जनवरी 2023/ आज 20 जनवरी को एक सार्थक पालक बालक सम्मेलन एवं एस.एम.डी.सी. की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य महोदया एंव समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थी। आमंत्रित अतिथि में सर्व श्रीमती कल्पना मेश्राम अध्यक्ष एस.एम.डी.सी. सदस्य शा.क.उ.मा.वि. क्रमांक 02 जगदलपुर, कमलेश पाठक (पार्षद राजेन्द्र नगर वार्ड जगदलपुर एवं अध्यक्ष पालक-बालक समिति) राजेश राय (पार्षद गंगा नगर वार्ड जगदलपुर), पालक-बालक सदस्य रामनारायण ध्रुव, ईश्वर बघेल, श्रमती सुनीता मिस्त्री एवं समस्त पालक थे। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार शील ने किया स्वागत उद्बोधन में 1 प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार ने शाला की प्रगति से पालकों को अवगत कराया, साथ ही साथ बच्चों की प्रगति हेतु उनके सहयोग की अपेक्षा की एस.एम. डी. सी. के प्रभारी गणेश राम भगत ने एस.एम.डी.सी. के फंड और उसके व्यय की जानकारी दी। मंचस्थ एस. एम. डी.सी. अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मेश्राम ने विद्यालय और शिक्षकों की तारीफ करते हुए कहा कि कन्या क्रमांक 02 अपने आप में एक विशिष्ट संस्था है। पालकों ने कहा कि किसी भी प्राईवेट स्कूल से बेहतर संस्था है, कन्या क्रमांक 02 यहाँ का अनुशासन, यहाँ की पढ़ाई सभी सर्वश्रेष्ठ है। मंच पर उपस्थित एस.एम.डी.सी. के सदस्य राजेश रॉय ने कहाँ कि संस्था बेहतरीन है और इसके लिए मुझसे भी जिस तरह की सहायता की आवश्यकता है मैं करूँगा। ईश्वर बघेल ने कहाँ कि इस संस्था में मेरे बच्चों का प्रवेश मेरे लिए ईश्वर के वरदान जैसा है उनकी पत्नि ने भी भावविभोर होकर शाला और शाला परिवार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। एक पालक ने कहाँ कि मेरी बच्ची बिगड़ी थी, इस संस्था में प्राचार्य महोदया की एंव शिक्षकों की छत्रछाया में सुधर गई। शाला के परिणाम (अर्धवार्षिक) भी इस अवसर पर सुनाए गए। साथ ही साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। अतिथियों के कर कमलों से उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रीमती करमजीत कौर ने किया।

नगर पालिक निगम के तहत शहर की विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

0

जगदलपुर नगर पालिक निगम के तहत आज सुबह महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव ,आयुक्त दिनेश कुमार नाग साथ उपस्थित थे । आगामी 25 व 26 जनवरी को माननीय भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री का जगदलपुर प्रवास के दौरान नगर पालिक निगम जगदलपुर की विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे । जिसके तहत आज विकास कार्यों का महापौर श्रीमती सफीरा साहू के द्वारा निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया । आज सुबह महापौर व आयुक्त ने शहर के अमागुडा चौक में चल रहे सौंदर्यकरण कार्य का जायजा लिया ,जिसमें महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने अमागुड़ा चौक में हो रहे सौंदर्यकरण कार्य का निरीक्षण करते तय समय पर सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया ।

आज सुबह निरीक्षण के दौरान महापौर व आयुक्त ने शिव मंदिर वार्ड के डोगाधाट क्षेत्र में बायोगैस से बिजली उत्पादन संयंत्र की स्थापना के कार्यों का निरीक्षण किया । माननीय मुख्यमंत्री जी के जगदलपुर प्रवास के दौरान प्रदेश का पहला बायोगैस से बिजली उत्पादन संयंत्र की स्थापना का लोकार्पण करेंगे । जिसके संबंध में आज सुबह किए जा रहे कार्यों व अन्य तैयारियों का जायजा लेकर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया । बायोगैस से बिजली उत्पादन संयंत्र के संबंध में महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने बताया शहर के शिव मंदिर वार्ड के डोगाघाट क्षेत्र में प्रदेश का प्रथम बायोगैस से बिजली उत्पादन संयंत्र का स्थापना नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है ,इस संयंत्र के स्थापना में लागत 33 लाख रुपए से संयंत्र की स्थापना किया जा रहा है । इस संयंत्र में प्रतिदिन 500 किलोग्राम गोबर व 50 लीटर पानी इनलेट चेंबर से गोबर और पानी का घोल तैयार किया जाएगा । इसके बाद यह धोल लोहे से ढके हुए और 15 फीट गहरे बायोगैस संयंत्र जाएगा ।

जिसमें बिजली उत्पादन करने के लिए मिथेन गैस की जरूरत पड़ती है जिसे गोबर से मिल जाएगा ,गोबर के सड़ने से उत्पन्न गैस एक पाइप के माध्यम से बायोगैस बैलून में स्टोर होता है इसके बाद जनरेटर के सहायता से 10 किलोबाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा । तथा शेष गोबर अवशिष्ट से खाद तैयार किया जाएगा । महापौर ने बताया उन सभी तैयारियों के संबंध में आज संयंत्र स्थापना का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक तैयारियों के संबंध में चर्चा किया गया । इस दौरान उप अभियंता राजेश पांडे ,स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास ,कॉल मी सर्विस के लखपाल व अन्य उपस्थित थे ।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रदान की आर्थिक सहायता

0

जगदलपुर स्वेच्छानुदान मद से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए प्रदान की आर्थिक सहायत प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आबकारी एवं उधोग मंत्री कवासी लखमा जी नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी के स्वेच्छानुदान मद से ग्रामीण क्षेत्र माड़पाल की श्रीमती रायमती , माड़पाल की श्रीमती बिमला माड़पाल की श्रीमती मुक्ता ग्राम पंचायत कलचा की श्रीमती महादेई ग्राम माड़पाल की श्रीमती नीला को पांच पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बस्तर की महिलाएं आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ रही हैं हमारी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं वनोपज हो या कृषि हर माध्यम से आर्थिक लाभ अर्जित कर रही है उनके व्यापार व्यवसाय को और उन्नत करने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की गई है जिससे की वे आर्थिक रूप से संबल हो सकें

आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाली महिलाओं ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस आर्थिक सहायता से उनके व्यापार व्यवसाय के विस्तार के सहायक सिद्ध होगा

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी,एम आई सी सदस्य राजेश राय वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह उपस्थित रहे

गढ़बो नवा जगदलपुर का संकल्प हो रहा है फलीभूत : रेखचंद जैन

0
  • करीब दो करोड़ रु. के कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन

जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ 93 लाख 63 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू एवं इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। जिन कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया, उनमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में मैत्रीसंघ रोड से काजल सरकार घर तक 8.54 लाख की लागत से 200 मीटर बीटी सड़क निर्माण, मोहन महाराज सड़क में 15. 38 लाख रु. की लागत से 300 मीटर बीटी सड़क नवीनीकरण कार्य, विधायक निधि से काजल सरकार के घर के पास से शीतल किराना स्टोर तक 10.67 लाख की लागत से 250 मीटर बीटी सड़क निर्माण, विधायक निधि से जया मुखर्जी के घर के पास से घर से अनिल जैन के घर तक 10.94 लाख की लागत से बीटी सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा अब्दुल कलाम वार्ड में विधायक निधि से पीपलदेव मार्ग पर अशोक तिवारी के घर से सुमित्रा यादव के घर तक 8.99 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण, रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड में नगेश घर से करण ध्रुव घर तक 11.57 लाख की लागत से बीटी सड़क निर्माण, जगदीश होटल से अस्ति घर तक 10.67 लाख की लागत से बीटी सड़क निर्माण, नरेंद्र रजक घर से परदेशीन माता मंदिर तक 10.65 की लागत से बीटी सड़क निर्माण, अनवर के घर से चंद्रशेखर घर तक 4.70 लाख से सीसी रोड निर्माण, कार्य आठ लाख की लागत से आरसीसी सड़क सह नाली निर्माण, विधायक निधि से परदेशीन माता मंदिर के पास 5.94 लाख की लागत से सांस्कृतिक मंच निर्माण, विधायक निधि के 4.60 लाख की लागत से राजेश्वरी घर के पास सामुदायिक भवन निर्माण, कार्य लागत 4.60 लाख रुपए, विधायक निधि के 5.68 लाख की लागत से पीडीएस भवन के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण एवं पार्षद निधि के 2 लाख की लागत से सामुदायिक भवन में निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया। मदन मोहन मालवीय वार्ड में हिंगलाजिन मंदिर से दरिया पंप तक 20.31 लाख की लागत से बीटी सड़क निर्माण, बबलू सर्विसिंग से सिरहा घर तक 3.67रु. की लागत से सीसी सड़क निर्माण, दरिया पंप के पास से कांति घर तक 2.32 लाख की लागत से आरसीसी नाली निर्माण तथा मदन मोहन मालवीय वार्ड में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अंतर्गत औधोगिक क्षेत्र में 49 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप गढ़बो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आज विभिन्न मदों के एक करोड़ 44 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया है। हमारी सरकार शहर के विकास के लिए कृत संकल्पित है। इस हेतु धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। आज हमारा शहर एक नए स्वरूप में उभर कर सामने आ रहा है। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि हम सभी गढ़बो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए कृत संकल्पित हैं एवं इस हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा का सहयोग लगातार मिल रहा है। इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों से आज शहर का चहुंमुखी विकास हो रहा है। शहर के नव निर्माण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की अवधारणा के अनुरूप गढ़बो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार किया जा रहा है।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, राजेश राय, सुशीला बघेल, सुनीता नाग, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पार्षद पंचराज सिंह, बलराम यादव, सुखराम नाग, सुनीता सिंह, लता निषाद, ललिता राव, श्वेता बघेल, शुभम यदु, सूर्या पाणी मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, अमरनाथ सिंह, हरीश साहू, कौशल नागवंशी, ब्लाक अध्यक्ष कैलाश नाग, वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह, पत्रकार संतोष सिंह, शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह समेत जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जंगलों को आग से बचाने के नाम पर किए लाखों के वारे न्यारे

0
  • वन विभाग की अग्नि योजना के तहत आधा अधूरा निर्माण


बकावंड वन परिक्षेत्र बकावंड में फायर वाचर के नाम से स्वीकृत लाखों रुपए का गोलमाल किया जा रहा है।अधूरा काम कराकर अधिकारी पूरी रकम डकार रहे हैं। ऐसे में अग्नि दुर्घटनाओं से जंगलों की सुरक्षा कैसे हो पाएगी, यह चिंतन का विषय है।
शासन द्वारा जंगल बचाने करोड़ों खरबों रु. खर्च किए जाते हैं। जंगलों की सुरक्षा के लिए तैनात महकमे की तनख्वाह पर ही हर माह लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं, मगर जंगल सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं। महकमे के लोग ही निजी हितों के लिए जंगलों का सफाया करवा रहे हैं। पेड़ों की अवैध कटाई, विभागीय कार्यों में गड़बड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में गफलतबाजी कर शासन को चूना लगाने का खेल बदस्तूर चल रहा है। वन विभाग के बकावंड रेंज के अधिकारी इस मामले में थोड़ा आगे ही रहते हैं। इस रेंज में छंटाई के नाम पर पेड़ों की अवैध कटाई का खेल जमकर खेला गया था, जंगलों की सुरक्षा के लिए खाइनुमा गड्ढे खोदने के नाम पर राशि के वारे न्यारे किए गए थे, आदिवासी आस्था स्थल देवगुड़ी के संरक्षण कार्य में घटिया निर्माण कराकर राशि की अफरा तफरी की गई थी। अब जंगलों को आग से बचाने के लिए कराए जा रहे फायर वाचर निर्माण में जमकर गड़बड़ी की जा रही है।
फायर वाचर कार्य के लिए लाखों रु. स्वीकृत हुए हैं। रेंजर द्वारा मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं आधा अधूरा कार्य करवाकर पूरी रकम डकारी जा रही है। वन परिक्षेत्र उप निधि मद से फायर वाचर का कार्य बकावंड विकास खंड की प्रायः सभी ग्राम पंचायतों में कराया जा रहा है। किसी भी पंचायत में कार्य संतोषप्रद नहीं है। वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा आधा अधूरा निर्माण करवा कर वन विभाग की अग्नि योजना में गड़बड़ी की जा रही है। अब तक मजदूरों का भुगतान भी नहीं किया गया है। मजदूरों ने बताया कि इस जगह पर 5 लाख रु. का कार्य स्वीकृत है।
मुझे कुछ नहीं कहना : रेंजर
वन परिक्षेत्र अधिकारी राजकुमार ध्रुव से जब इस बाबत जानकारी चाही गई, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कह दिया कि मुझे इस मामले में कुछ भी नहीं कहना है।

सुधा मिश्रा बनी महिला मोर्चा अध्यक्ष, यादव विशेष आमंत्रित सदस्य

0

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा में सभी जिलों में व्यापक परिवर्तन किया गया है। राजकुमारी यादव की जगह सुधा मिश्रा को बस्तर की जवाबदेही दी गई है। आगामी चुनाव को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बड़ा सर्जरी किया तो बस्तर के जगदलपुर मुख्यालय की तेज तर्रार नेत्रियों को प्रदेश में भेजा गया है। ज्ञात हो कि सुधा मिश्रा कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रह चुकी है, अब देखना है कि महिला मोर्चा को बस्तर में कितनी मजबूत करेगी। सुधा मिश्रा में वाकपटुता की कला भी है,अब देखना यह है कि वह अपनी कला से कैसे महिला मोर्चा को खड़ा करती है।

युवाओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ाती है युवा संसद : रेखचंद जैन

0
  • संभाग स्तरीय युवा संसद स्पर्धा में दंतेवाड़ा जिले को प्रथम स्थान


जगदलपुर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को यहां संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा जिले को प्रथम स्थान मिला।
डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हाल जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, बस्तर संभाग के आयुक्त श्याम धावड़े व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के 276 प्रतिभागी इसमें शामिल हुए। आरंभ में छग राजगीत की प्रस्तुति दी गई।

स्कूली बच्चों ने युवा संसद प्रतियोगिता में संसदीय कार्यवाही का संचालन करते हुए जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा की, विभिन्न कानूनों को पारित किया। भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के निर्देश पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दंतेवाड़ा, द्वितीय स्थान बस्तर और तीसरा स्थान बीजापुर जिले ने प्राप्त किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर संसदीय सचिव जैन ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है तथा इस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रणाली की प्रशंसा पूरे विश्व में होती है। भारतीय लोकतंत्र में संसद का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, जहां विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा के साथ लोक कल्याण के लिए विधि का निर्माण किया जाता है। लोकतांत्रिक प्रणाली में संसदीय परंपरा के तहत लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा की व्यवस्था कायम है। संसद देश के हित में लगातार योजनाएं एवं कानून बनाती है। भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली बहुत मजबूत है। जनप्रतिनिधि जनता के हित में लगातार सदन में अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखते हैं। संसदीय सचिव ने कहा कि युवाओं में नेतृत्व का विकास करना युवा संसद प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। मुख्यमंत्री की सोच गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की भांति हम सब मिलकर गढ़बो नवा बस्तर के सपने को साकार करेंगे।
समापन अवसर पर उपस्थित इंद्रावती कछार विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में ढाई सौ से अधिक बच्चों ने संसदीय कार्यप्रणाली की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। इस बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए किए गए बेहतर समन्वय की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं तथा इन्होंने बहुत ही कुशलता के साथ संसदीय कार्यप्रणाली प्रस्तुत करते हुए अपने नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है।
महापौर श्रीमती साहू ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा की भांति नगर निगम में भी जनता के हित में अनेक फैसले लिए जाते हैं। नगर निगम में भी सत्तापक्ष एवं विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण मानी गई है। महापौर ने युवा संसद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई दी। कमिश्न धावड़े ने कहा कि प्रजातंत्र में जनता सर्वोच्च होती है। जनता ही सरकार बनाती है। भारत विश्व में सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है जनता अपने जनप्रतिनिधि का निर्वाचन करती है। भारतीय संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना पड़ता है। संभागायुक्त ने कहा कि जिले से आप सभी प्रतिभागी चयनित होकर आए हैं तथा अपनी नेतृत्व क्षमता से बस्तर को नई बुलंदियों तक पहुंचाएंगे।बीजापुर, कांकेर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव एवं बस्तर जिले के प्रतिभागियों ने युवा संसद के दौरान प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण, स्थगन प्रस्ताव आदि विषयों पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, उपायुक्त माधुरी सोम, उपायुक्त विकास बीएस सिदार, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग आरपी आदित्य, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, जगदलपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज सहित गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा निर्मला स्कूल के पास रहने वाले बीएसपी कर्मी का शव बदबू फैलने के बाद उसके क्वार्टर में मिला

0

दल्ली राजहरा आज दोपहर में निर्मला स्कूल के पास स्थित बीएसपी क्वार्टर में निवास करने वाले बीएसपी कर्मी एन. चिन्ना रायडू के घर से बदबू आने पर आस-पड़ोस के लोगों के द्वारा राजहरा थाने में सूचना दी इसके पश्चात पुलिस द्वारा मौके पर पतासाजी करने पर दल्ली राजहरा में रहने वाले उसकी पत्नी के भाई को सूचना देकर बुलाया गया एवं मकान का दरवाजा तोड़ा गया जहां पर मृतक बीएसपी कर्मी एन चिन्ना रायडू के रूप में शिनाख्त हुई बदबू इतनी अधिक थी कि आस-पड़ोस के लोगों सांस लेना दूभर हो गया था अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश 2 से 3 दिन पुरानी हो सकती है

क्योंकि सूत्रों द्वारा पता चला है कि कि मृतक को दो-तीन दिन पूर्व देखा गया था मृतक शराब पीने का आदी था अंदेशा लगाया जा रहा है कि अत्यधिक शराब पीने से युवक की मृत्यु हुई है मृतक की पत्नी और बच्चे भिलाई में रहते हैंl पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कोसा सेंटर बस्तर में लगेगी राजीव गांधी की प्रतिमाविधायक लखेश्वर बघेल ने की घोषणा

0
  • बीज प्रक्रिया केंद्र स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा
  • कार्यक्रम में बस्तर विधायक ने लखेश्वर बघेल ने की राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा


बस्तर 27 अक्टूबर 1984 को राजीव गांधी ने बस्तर के जिस कोसा सेंटर में अर्जुन का पौधा लगाया था, वहां अब उनकी प्रतिमा भी स्थापित होगी। इस आशय की घोषणा कोसा सेंटर के टसर प्रजनन केंद्र स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं टसर बीज उत्पादक किसानों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने की।


टसर बीज प्रक्रिया केंद्र कोसा सेंटर में 27 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन सांसद व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजीव गांधी ने केंद्र का अवलोकन कर अर्जुन का पौधा रोपा था। श्री बघेल ने नागेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति, धरोहरों देवगुड़ियों एवं मंदिरों का जीर्णोद्धार करना ही हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। जन समुदाय की मांग पर मंदिर हेतु 3 लाख रुपए की राशि दी गई थी। विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि टसर उत्पादन केंद्र कोसा सेंटर बस्तर में राजीव गांधी ने अर्जुन का जो पौधा लगाया था, वह आज वृक्ष बन गया है। इस वृक्ष के पास निर्मित चबूतरे का लोकार्पण भी श्री बघेल ने किया। विधायक श्री बघेल ने घोषणा की कि राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर इस स्थल पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। उपस्थित लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना की।
उच्च गुणवत्ता वाले कोसा का होता है उत्पादन
2019 से टसर उत्पादन के लिए बस्तर कोसा सेंटर पूरे देश में द्वितीय स्थान पर है। बस्तर के कोसा सेंटर की अपनी एक अलग पहचान है। देश में सर्वोत्कृष्ट गुणवत्ता वाले कोसा का उत्पादन बस्तर में होता है। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. शांतनु ने कहा कि बस्तर कोसा सेंटर को उत्पादन के लिए पूरे देश में सराहना मिल रही है। विगत 4 वर्षों से कोसा उत्पादन में देश में द्वितीय स्थान पर है। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश राम बघेल, उपाध्यक्ष अनिल परिहार, दिनेश यदु, चंपा ठाकुर, दिलीप सिंह सेंगर, डोमाय मौर्य, हरीश पारख, शालिना सेमसंन, भृगु कुमार तिवारी, रामया राम मौर्य, रियाज खान, हरिराम बघेल, चंपा बघेल, अनूप तिवारी, लखेश्वर कश्यप, सीतराम बघेल, भागरथी यादव, धरमू राम अमरदास, कुनुरान, डॉ. एमए शांतनु बाबू, वैज्ञानिक डीजी गोपाल राव, राजेंद्र सिंह ठाकुर, शैलेंद्र कुमार तिवारी, उर्मिला नाग, शंकर लाल सहारे, मोहित लाल चंदेल, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, हेमकुमार, अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS