City Media - Page 887 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 887

रमन राज मे 9 बार लागू हुआ रासुका

0
  • यह कानून साम्प्रदायिकता फैलाने वालो के लिए है तो भाजपाईयों को किस बात की सता रही डर – चंदन कश्यप

प्रदेश सरकार ने साम्प्रदायिकता फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू की है जिसका विरोध भाजपाई लगातार कर रहे है। सोमवार को पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कानून को आपातकाल बताया तो नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपाई पहले अपने कार्यकाल देख ले तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने तीसरे कार्यकाल मे 9 बार यह कानून लागू किया तो आज भाजपाईयों को किस बात की डर सता रहीं है यह स्पष्ट करे। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून समाज मे शांतिपूर्ण वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से लाया गया है तो भाजपा नेता इस कानून का विरोध क्यों कर रहे है। मुद्दा विहीन भाजपा लोगों के बीच साम्प्रदायिकता फैला कर प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहीं है।

विधायक ने आगे कहा कि अब कोई भी साम्प्रदायिकता नहीं फैला सकता इसलिए भाजपा के लोग इस कानून का विरोध कर रहे है। भाजपा के चरित्र मे ही खोट है एक और भाजपा शासित उतर प्रदेश मे मुख्यमंत्री ने पहले ही 10 महीनों मे यह कानून लाकर 160 लोगों की गिरफ्तारी की तो छत्तीसगढ़ मे किस बात की डर सता रही है भाजपाईयों को जो इस कानून का विरोध कर रहे हैं । भाजपा नहीं चाहती कि प्रदेश मे शांति व्यवस्था बनी रहे। रमन सरकार मे बिना मुकदमे के सरकार विरोधी लोगों को कई दिनों तक हिरासत मे रखने की कई घटना घटी, मौजूदा कानूनो का कैसे दुरुपयोग किया इसके लिए मानवाधिकार आयोग की सुनवाइयों के पिछले पन्ने पलटने चाहिए। विधायक चंदन कश्यप ने भाजपाईयों को करारा जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 2005 मे 279 निर्दोष आदिवासियों की शहादत हुई थी 2006 मे 152, 2007 मे 142, उनके कार्यकाल के दौरान प्रतिवर्ष औसत 100 से अधिक निर्दोष आदिवासी मारे जाते रहे और यह भाजपा कानून व्यवस्था पर कांग्रेस को नसीहत दे रहीं है। भाजपा ने सत्ता मे रहते कभी आदिवासियों की भलाई नहीं चाहा आज सत्ता से जाने के बाद इनको आदिवासियों के लिए चिंता होने लगी है।आखिर ऐसा क्यों,आखिर भाजपाई क्यों कर रहे हैं राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का विरोध भाजपा के नेता सार्वजनिक रूप से जवाब दे।

जनपद सदस्य संजय बैंस ने कलेक्टर को कुसुमकसा से जुनवानी पहुंच मार्ग को शीघ्र बनाने का ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा गुरुवार को जनपद सदस्य संजय बैंस ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाकात कर कुसुमकसा से चिपरा भर्रीटोला जुनवानी पहुंच मार्ग को शीघ्र बनाने ज्ञापन सौपा । जनपद सदस्य संजय बैंस ने जिलाधीश को बताया की पिछले एक वर्ष से इस सड़क के लिए राशि स्वीकृति हो चुकी है इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों के निष्क्रियता के चलते कार्य प्रारंभ नही हो पा रहा है।

जबकि इस सड़क पर स्कूली बच्चों के साथ राहगीर भी चलते है सड़क का काफी बुरा हाल है आने जाने में बहुत समस्या का समाना करना पड़ता है जिलाधीश कुलदीप शर्मा समस्या को समझते हुए तीन दिन के भीतर कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रधान मंत्री सड़क योजना के अधिकारियों के आदेशित किया । जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की कलेक्टर के द्वारा तीन दिन के अंदर कार्य प्रारंभ का आश्वासन मिला है अगर एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ नही होने पर क्षेत्र के लोगो के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन की जायेगी। वही जनपद सदस्य संजय बैंस और सरपंच शिवराम शिंदरामे ,उप सरपंच दीपक यादव ,नईम कुरेशी ने जिलाधीश को हाई टेंशन तार को भी हटाने के लिए आग्रह किया। चर्चा में कुसुमकसा के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि आदिवासी कन्या छात्रावास और पूरे मोहल्ले से हाई टेंशन तार गुजरा है प्रतिदिन दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है इस तार को हटाने के लिए 10 लाख का डिमांड विभाग के तरफ से ग्राम पंचायत को मिला है जिलाधीश बिजली विभाग के ई ई को तुरंत संज्ञान में लेकर तार हटाने के लिए भी आदेशित किया जाये। सरपंच के मांग पर कुसुमकसा हाट बाजार को सुंदर और व्यवस्थित करने के लिए भी आग्रह किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छात्र – छात्राओं से 25 को संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

0
  • जगदलपुर में आयोजित हो रहे सम्मेलन में जुटेंगे 15 हजार छात्र
  • सांसद बैज ने आयोजन स्थल पर जाकर लिया तैयारियों का जायजा

जगदलपुर सांसद दीपक बैज ने यहां 25 जनवरी को आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय छात्र सम्मेलन के सभा स्थल का जायजा लिया। 20 साल बाद फिर संभाग स्तरीय छात्र सम्मेलन हो रहा है।आयोजन लगभग 15 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे और यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। बस्तर सांसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री प्रवास से पहले मंडल संयोजकों एवं हास्टल अधीक्षकों के साथ विस्तारित बैठक की।

बैठक में आगामी 25 जनवरी को जगदलपुर में आयोजित होने वाले छात्रावासी छात्रों के सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। ज्ञात हो कि 2 जनवरी को सांसद दीपक बैज ने छात्रवासी छात्रों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर छात्र सम्मेलन हेतु समय मांगा था। 25 जनवरी की तिथि पर शिरकत के लिए समय मुख्यमंत्री बघेल ने दिया है। इसके बाद आयोजन की तैयारी के लिए सांसद बैज ने मंडल संयोजकों व हास्टल अधीक्षकों की बैठक रखी। इस कार्यक्रम में लगभग 15 हजार छात्रावासी छात्र – छात्राएं शामिल होंगे। सांसद दीपक बैज, कलेक्टर चंदन कुमार, जिला पंचायत के सीईओ, पीडब्ल्यूडी के ईई, इंजीनयर, एसडीओ ने धरमपुरा स्थित प्री मैट्रिक छात्रावास में जाकर सभा स्थल का अवलोकन किया। श्री बैज ने आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जिला बस्तर एवं राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य, पार्षद सुनीता सिंह, पार्षद बलराम यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी रोजविन दास, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सेमियाल नाथ, युवा कांग्रेस शहर जिला उपाध्यक्ष संदीप दास, युवा कांग्रेस नेता महेश द्विवेदी, युवा कांग्रेस चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भंवर मौर्य, युवा कांग्रेस शहर जिला महासचिव व सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो, सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया जगदलपुर व युवा कांग्रेस शहर जिला उपाध्यक्ष जार्ज टोप्पो, लोहंडीगुड़ा मंडल संयोजक पवन सेठी, जगदलपुर मंडल संयोजक दीपक मौर्य, हास्टल अधीक्षक एवं धरमपुरा प्री मैट्रिक छात्रावास छात्रसंघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मारडुम में संभागीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

0
  • सांसद दीपक बैज और विधायक राजमन बेंजाम ने किया आगाज
  • अपने कौशल का उम्दा प्रदर्शन कर खेल भावना से खेलें खिलाड़ी : बैज

बस्तर सांसद दीपक बैज एवं चित्रकोट के विधायक राजमान बेंजाम ने ग्राम पंचायत मारडुम में आयोजित संभाग स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अतिथिद्वय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व खिलाड़ियों के आग्रह पर गेंद उछालकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

बतौर मुख्य अतिथि सांसद दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में खेल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार अविस्मरणीय कार्य कर रही है। बैज ने खिलाड़ियों से अपने कौशल का प्रदर्शन कर खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों से शरीर भी तंदुरूस्त बना रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। व्यक्ति तनाव मुक्त भी होता है। इस दौरान सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज, सरपंच मारडुम राईमती कश्यप, उप सरपंच बामन, पीलूराम पटेल, बावड़ा राम, दुर्योधन, सिंहासन, भंवर लाल, सीमांचल, मोसूराम, लक्ष्मीनिवास पांडे, चैनू सिंह, लिबरू राम, सीएसी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

भाजपा के बुधराम को नमन करने पहुंचे सांसद दीपक बैज

0
  • दलगत राजनीति अपनी जगह, मानवता पहला धर्म

जगदलपुर बस्तर सांसद दीपक बैज किलेपाल – 3 जाकर पूर्व सरपंच स्व. बुधराम करटाम के परिजनों से मिले। उन्होंने बुधराम करटाम के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए स्व. करटाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सांसद बैज ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद दीपक बैज शोकाकुल परिजनों और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक बैठे रहे। विदित है कि स्व. बुधराम भाजपा से जुड़े हुए थे और कांग्रेस के कट्टर विरोधी थे। दीपक बैज के लिए यह मायने नहीं रखता कि कौन किस राजनीतिक विचारधारा का है। उनके लिए राजनीति अपनी जगह है और इंसानियत अपनी जगह। संवेदना के बीच राजनीति का कोई स्थान नहीं होना चाहिये। केवल संवेदनशीलता होनी चाहिए, इस सोच के धनी सांसद दीपक बैज का मानवीय संवेदना स्वरूप इसके पहले भी कई बार सामने आता रहा है। पिछले दिनों पूर्व सांसद की फॉलो गार्ड की गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी और पूर्व सांसद बिना मदद किये निकल गए थे तब पीछे से आ रहे सांसद दीपक बैज ने अपना काफिला रोककर पूर्व सांसद के घायल अंगरक्षकों की रक्षा की थी। अब कांग्रेस सांसद दीपक बैज राजनीतिक दूरियों को परे रखकर मानवता का परिचय देते हुए करटाम परिवार के दुख में सहभागी बनने उनके निवास पहुंच गए। आम नागरिकों ने बैज के इस संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए कहा है कि हर राजनेता को ऐसा ही करना चाहिए।

दल्लीराजहरा में करंट लगने से 1 महिला की मौत 2 अन्य घायल

0

बिग ब्रेकिंग- दल्ली राजहरा आज सुबह तकरीबन 9:00 बजे वार्ड नंबर 24 बस स्टैंड में दुखद घटना हुई महिला घर में कपड़ा सुखाने के दौरान घर के अर्थिंग तार में करेंट आने से महिला की करंट लगने मौत हो गई उसे बचाने में उनकी पुत्री व घर के सामने रहने वाली महिला भी करंट लगने से घायल हो गई है मृतक महिला का नाम अनिता प्रसाद पति सत्यदेव मृतक महिला की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है वही घायल लड़की भव्या करीब 15 वर्ष एवं पड़ोस में रहने वाली महिला दिलेश्वरी घायल है पड़ोसियों द्वारा तत्काल नजदीक के आरोग्य अस्पताल लाया गया मौके पर बिजली विभाग एवं पुलिस दल पहुंच चुका था मृतक महिला का पंचनामा पोस्टमार्टम के पश्चात उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

संघ के करीबी माने जाने वाले मोरध्वज साहू को भाजपा युवा मोर्चा का प्रभारी बनाकर भेजा भिलाई

0

भाजपा अपने चौकाने वाले फैसलों के लिए जानी जाती है, इन दिनों छत्तीसगढ़ भाजपा में भी यही हो रहा है। इस चुनावी वर्ष में भाजपा कमर कस चुकी है और अपने युवा मोर्चा को मैदान में उतार भी चुकी है। नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने जब अपने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कि तो उनमें 70 फीसदी नाम चौकाने वाले थे जिनमें बालोद के क्षेत्रीय युवा नेता मोरध्वज साहू को प्रदेश पदाधिकारी बनाया गया, उसके बाद पार्टी की ओर से पुनः पत्र जारी करते हुए मोरध्वज साहू जिला भाजपा युवा मोर्चा भिलाई प्रभारी भी बनाया गया।

कहा जाता है कि मोरध्वज संघ के करीबी हैं। विगत 8 वर्षों तक वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य करते रहे पश्चात वे पुनः आर.एस.एस. के दायित्व में लौटे। मोरध्वज का युवा मोर्चा में प्रदेश पदाधिकारी बनना पार्टी के लोगों के लिए भी अप्रत्याशित था, परन्तु आज कल भाजपा अपने निर्णयों से चौका देती है, बस यहां भी यही हुआ। भिलाई जैसे क्षेत्र में जहाँ राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के बड़े भाजपा नेताओं का निवास है और वहां की गुटबाजी किसी से छुपी नही हैं ऐसे में क्या मोरध्वज वहां अपना जादू चला पाएंगे, यह देखना शेष है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बुधराम के परिजनों को सांसद दीपक बैज ने बंधाया ढाढस

0
  • दलगत राजनीति से परे रहकर मानवता का परिचय दिया सांसद ने

जगदलपुर बस्तर सांसद दीपक बैज किलेपाल – 3 जाकर पूर्व सरपंच स्व. बुधराम करटाम के परिजनों से मिले। उन्होंने बुधराम करटाम के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए स्व. करटाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सांसद बैज ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद दीपक बैज शोकाकुल परिजनों और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक बैठे रहे। उल्लेखनीय है कि स्व. बुधराम करटाम भाजपा से जुड़े हुए थे और कांग्रेस के कट्टर विरोधी थे। इसके बावजूद कांग्रेस सांसद दीपक बैज राजनीतिक दुराव को परे रखकर मानवता का परिचय देते हुए कटराम परिवार के दुख में सहभागी बनने उनके निवास पहुंच गए। आम नागरिकों ने बैज के इस मानवीय कदम की प्रशंसा करते हुए कहा है कि हर राजनेता को ऐसा ही करना चाहिए।

बुधराम के परिजनों को सांसद दीपक बैज ने बंधाया ढाढस

0

जगदलपुर बस्तर सांसद दीपक बैज किलेपाल – 3 जाकर पूर्व सरपंच स्व. बुधराम करटाम के परिजनों से मिले। उन्होंने बुधराम करटाम के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए स्व. करटाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सांसद बैज ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद दीपक बैज शोकाकुल परिजनों और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक बैठे रहे।

छत्तीसगढ़ में बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख बनाए गए कमलेश विश्वकर्मा

0
  • बजरंगदल में बचपन से रही रुचि, बजरंगी कार्यकर्ता से शुरू किया था सफर

जगदलपुर विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल की विगत दिनों प्रांतीय बैठक हुई, जिसमें कुछ दायित्वों में परिवर्तन किये गए । जिसमें की बस्तर में भी कुछ परिवर्तन हुए कमलेश विश्वकर्मा बजरंगदल विभाग संयोजक से दायित्व परिवर्तन कर प्रांत सुरक्षा प्रमुख बनाये गए । वैसे ही विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बस्तर अनिल अग्रवाल का दायित्व परिवर्तन कर विभाग सेवा प्रमुख मध्य बस्तर बनाया गया । दोनों पदाधिकारी बेहद सक्रियता से संगठन के उद्देश्य को हिन्दू समाज तक पहुंचा रहे है।

MOST POPULAR

HOT NEWS