City Media - Page 888 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 888

संसदीय सचिव बने दिव्यांग केदारनाथ का सहारा

0
  • इलेक्ट्रिक ट्राई सायकल मिलने पर सीएम बघेल व विधायक जैन का माना आभार

जगदलपुर बुधवार को फिर एक बार संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन अपने विधानसभा क्षेत्र के बाशिन्दे का सहारा बने। मौका था नगर निगम क्षेत्र के डा अब्दुल कलाम वार्ड निवासी केदारनाथ मेश्राम को इलेक्ट्रिक ट्राई सायकल प्रदान करने का। दरअसल कुछ दिन पहले वह अपने वार्ड पार्षद सुखराम नाग के साथ विधायक कार्यालय पहुंचे थे,

जहां संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने उनकी परेशानी को सुनकर तत्काल समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया था। बुधवार को जैन ने केदारनाथ मेश्राम को बुलवाकर अपने स्टाफ को आड़ावाल भेजकर इलेक्ट्रिक ट्राई सायकल मंगवाई और विधायक कार्यालय में प्रदान किया। विधायक की इस पहल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते मेश्राम ने जमकर तारीफ की। उन्होने कहा कि विधायक जैन के प्रयास से उनकी अनेक परेशानियों का अंत हुआ है। इस मौके पर मेश्राम ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक रेखचंद जैन और वार्ड पार्षद सुखराम नाग का आभार माना। इलेक्ट्रिक ट्राई सायकल प्रदान करने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, अजय करण राज, यशपाल सिंह ठाकुर, मानसिंह ठाकुर आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन अपने विधानसभा क्षेत्र के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत मदद दिलवाते रहे हैं। अब तक उन्होने समाज कल्याण विभाग के मार्फत सैकड़ों दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक ट्राई सायकल, बैशाखी, हियरिंग एड आदि दिलवाया है।

31 गुड सेमरिटन्स को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो से किया गया सम्मान

0

आज 18.01.2023 निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन, चित्रकला, रंगोली, मॉडल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 41 स्कूली बच्चों का भी किया गया सम्मान लर्निंग लाइसेंस बनवाने हेतु शिविर का अयोजन किया गया जिसमें 108 व्यक्तियों का लर्निंग लायसेंस एवं नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शीविर में 35 वाहन चालको का किया गया नेत्र एवं स्वास्थय जांच 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (दिनांक 11.01.2023 से 17.01.2022 तक) का समापन कार्यक्रम सम्पन्न। यातायात शाखा बालोद द्वारा पुरा सप्ताह नुक्कड नाटक के माध्यम से किया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रथ, हेलमेट पहनने संदेश हेतु बाइक रैली, स्कूली बच्चों के निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन, चित्रकला, रंगोली, मॉडल प्रतियोगिता, गुलाब फुल भेंट कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता करना तथा आम सहभागिता को सुनिश्चित करने हेतु किया गया प्रयास।  जिले के स्काउट गाईड तथा अन्य स्कूली व छात्र-छात्राओं के द्वारा निभायी गयी महत्वपूर्ण सहभागिता।

दिनांक 17.01.2023 को जिला बालोद 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह यातायात कार्यालय बालोद के सामने आयोजित किया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि माननीय संगीता सिन्हा क्षेत्रीय विधायक संजारी बालोद ने दीप प्रज्जवलित कर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम किया गया बाद छत्तीगढ़ राज्य के राजगीत ‘‘अरपा पैरी के धार’’ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान 31 गुड सेमेरिटन्स नेक व्यक्तियों एवं 41 स्कूली छात्र/छात्राओं जिन्होने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वालो को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो से सम्मनित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्रीमति संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद जिला कलेक्टर बालोद कुलदीप शर्मा, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक बालोद, आयुष जैन डीएफओ बालोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर नवनीत कौर, उप पुलिस अधीक्षक बालोद सोनसाय मौर्य एवं श्री बोनीफास एक्का, रक्षित निरीक्षक मधुसुदन सिंह नाग, यातयात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी, थाना कोतवाली बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, कृष्णाकांत दुबे, डॉ. प्रदीप जैन एवम समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

33 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जिला बालोद के परिवहन विभाग तथा शासकीय विभाग एवं स्वास्थय विभाग के सहयोग से क्रमश: हेलमेट रैली, लर्निंग लायसेंस बनवाने व तथा वाहन चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। नेत्र तथा स्वास्थ्य परीक्षण कराकर वाहन चालकों के द्वारा वाहन चालन में समर्थता के बारे में जाना गया तथा वाहन चालन के संबंध में नेत्र व स्वास्थ्य के महत्ता से अवगत कराया गया। स्कुली व कॉलेज के छात्र-छात्राओं का विभिन्न विधाओं जैसे निबंध, स्लोगन, चित्रकला, रंगोली, मॉडल प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात जागरूकता से उन्हंे जोड़कर उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हे सम्मानित कर भविष्य में जागरूक नागरिक बनाने हेतु प्रेरित किया गया। स्काउट गाइड के बच्चो द्वारा यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस बालोद के साथ तैनात कर उन्हें प्रयोगिक तौर पर सड़क सुरक्षा के पहलुओं के बारे में अवगत कराकर गुलाब फुल भेंट कार्यक्रम का आयोजन जय स्तंभ चौक बालोद में किया गया। जिला से ‘‘बालोद के रंग’’ सांस्कृतिक मंच के कलाकारगण श्री खुमेष दास मानिकपुरी, तेज कुमार सेन, सुमित हरपाल, टोमन्द्र तारम तथा पुजा निषाद के द्वारा जिला बालोद के विभिन्न हॉट-बाजारों तथा विभिन्न मंचो में अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जागरूकता में महत्वपुर्ण भूमिका का निर्वाहन किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

महामाया और दुलकी के आदिवासी श्रमिकों का शोषण बंद करें बीएसपी प्रबंधन, मुश्ताक अहमद

0

आज भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में माईंस आफिस गेट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें महामाया के आदिवासी श्रमिक, राजहरा खदान समूह के ठेका श्रमिक शामिल हुए। जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि महामाया माईंस में कार्यरत ठेका श्रमिकों को दो तरह का वेतन मान दिया जाता है जो कहीं से भी न्याय संगत नहीं है।जब ठेका एक है कंपनी एक है ठेकेदार एक है उसके बाद श्रमिकों को एक ही कार्य के लिए अलग अलग वेतन देना पूरी तरह निंदनीय है।


महामाया एवं ढुलकी खदान में कार्यरत टिप्पर ऑपरेटर्स को अतिकुशल श्रेणी का भुगतान करने एवं महामाया खदान से प्रभावित ग्रामवासियों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने को लेकर आज एक दिवसीय धरना दिया गया था। सबसे पहले सभी संघ के कार्यकर्ता भारतीय मजदूर संघ कार्यालय भवन से एक कतार में मोटरसाइकिल से रैली की तरह निकले और बस स्टैंड से होते हुए नया बाजार गुप्ता चौक होते हुए नगरपालिका से माईंस आफिस धरना स्थल पर पहुंचे और वहां सभा का रूप ले लिया। सभा को सर्वप्रथम उपमहासचिव केन्द्रीय लखनलाल चौधरी ने संबोधित किया और ग्रामीण श्रमिकों के साथ किते जा रहे सौतेलेपन का खुलकर विरोध किया एक खदान में एक तरह के कार्य के लिए अलग अलग वेतन देना कहीं से भी सही नहीं है। अगले वक्ता के रूप में जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि हम अपना अधिकार मांगने आये है और अपना अधिकार लेकर रहेंगे, जिला मंत्री ने कहा कि प्रबंधन के कुछ अधिकारी अपने आप को कानून और न्याय प्रणाली से भी ऊपर समझते हैं और खदान में सुरक्षा मानकों का खुलकर उल्लंघन करने में लगे हुए हैं। संघ का स्पष्ट मानना है कि एक ठेके पर कार्य करने वाले सभी श्रमिकों को एक तरह का वेतन भुगतान करना होगा। जिला मंत्री ने बताया कि।महामाया एवं दुलकी खदानों में कार्यरत उन सभी टिप्पर ड्राइवर, जो वर्तमान में कुशल श्रेणी का भुगतान पा रहे हैं, उन्हें राजहरा खदान समूह के अन्य खदानों में कार्यरत टिप्पर ड्राइवर के समकक्ष अतिकुशल श्रेणी का वेतन भुगतान तत्काल शुरू करना होंगा।महामाया खदान में ठेकेदार के तरफ से नियुक्त सुपरवाइजर लल्लन गुप्ता, जिसे की खदान


प्रबंधक द्वारा अनधिकृत रूप से खदान में विगत 8-9 वर्षों से प्रवेश दिया जा रहा है और जिसका A-Form रजिस्ट्रेशन भी नहीं किया गया है उसे तत्काल हटाया जावे क्योंकि खदान श्रमिकों की यह शिकायत है कि श्री लल्लन गुप्ता श्रमिकों के साथ गाली गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं। जबकि माईंस मैनेजर को यह बात अच्छे पता है कि खदान में नियमित रूप से कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मियों का A Form रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है और ऐसे में खदान प्रबंधन द्वारा किया जा रहा कार्य अवैधानिक है एवं कई शंकाओं को जन्म देता है। महामाया एवं दुलकी खदान के मालिक होने के नाते बीएसपी प्रबंधन का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वह इस क्षेत्र के रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करावे । किन्तु बड़े ही दुःख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि बीएसपी प्रबंधन अपने सामाजिक उत्तरदायित्व केनिर्वहन में कोताही बरत रहा है। इस तारतम्य में संघ की मांग करता है कि महामाया खदान एवं उससे प्रभावित क्षेत्र के रहवासियों को बीएसपी की तरफ से स्वास्थ एवं चिकित्सा सुविधा, बिजली, शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जावे । महामाया एवं ढुलकी खदानों से प्राप्त रॉयल्टी एवं डी. एम. एफ की राशि का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए किया जावे। क्षेत्र के आदिवासी बच्चों के लिए खेल सुविधा उपलब्ध कराई जावे , जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि पूर्व अनुबंध के मुताबिक गोटुलमुण्डा से महामाया खदान तक पूर्ण डामरीकृत सड़क का निर्माण


कराया जावे। महामाया खदान में वर्तमान में चल रहे 12 चक्के के ट्रक तत्काल हटाए जावे क्योंकि खदान में 10 चक्के की ट्रकों के लिए ही समुचित सुरक्षा नहीं है ऐसे में 12 छक्कों के ट्रकों को अनुमति प्रदान करते हुए खदान प्रबंधक कर्मियों के जान के साथ खिलवाड़ करने पर तुले हुए हैं। ऐसे असुरक्षित कार्यशैली अपनाने वाले खदान प्रबंधक के विरुद्ध करवाई की जावे और तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित किया जावे।
महामाया एवं ढुलकी खदानों में स्थानीय आदिवासियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य दिया जावे । जिला मंत्री के उद्बोधन के बाद संघ के साथियों ने प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक आर सी बेहरा, को ज्ञापन सौंपा और मुख्य महाप्रबंधक खदान सभागार में ईस विषय पर विस्तार से चर्चा भी की जिसपर प्रबंधन जल्द ही मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देते समय बीएसपी प्रबंधन की तरफ से महामाया खदान के एजेंट अरूण कुमार,उप महाप्रबंधक कार्मिक विकस चंद्रा, आर बघेल,संतराम साहू उपस्थित थे और संघ की ओर से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, उपमहासचिव लखनलाल चौधरी, राजहरा शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू, ग्राम विकास संगठन के अध्यक्ष गायत्रो सोरी, शोभीत मंडावी,संजीवन सिंहा,रैन सिंह, नवल किशोर, शिव कुमार,और सैकड़ों की संख्या में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बजावंड में गोधन न्याय योजना के साथ हुआ ऐसा अन्याय

0
  • शासन से मिले 9 लाख रु., शेड के नाम पर बनाई घासफूस की झोपड़ी
  • आज तक नहीं बनाई जा सकी रत्ती भर भी खाद, मर गए सारे केंचुए


बकावंड विकासखंड के ग्राम बजावंड में गोधन न्याय योजना के साथ सरासर अन्याय हो रहा है। इस गांव में गोठान विकास, शेड निर्माण और वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए 9 लाख रु. मंजूर किए गए हैं, लेकिन काम कुछ भी नहीं हुआ है। शेड के नाम पर घासफूस की झोपड़ी ही बन पाई है। वहीं वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किलो भर भी खाद नहीं बनाई जा सकी है। गोठान आज भी बदहाल है।त करीब आठ गांवों के गोठानों के विकास तथा गोधन न्याय योजना से जुड़े तमाम कार्यों की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है और हर गोठान के लिए नौ लाख रु. मंजूर किए गए हैं, लेकिन सभी जगह ऐसा ही हाल है। गोठनों का संचालन वन विभाग द्वारा गठित आवर्ती चराई वन समितियों के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित किया गया, लेकिन ये समितियां धन का आवंटन न मिलने से किसी भी कार्य को अंजाम नहीं दे पा रही हैं। शासन द्वारा गोधन न्याय योजना में गोबर खरीदने और वर्मी कंपोस्ट बनाने में महिला स्व सहायता समूहों का सहयोग लेने का प्रावधान किया गया है। महिला समूहों को भी धन उपलब्ध नहीं कराया गया है। नतीजतन वे न तो गोबर खरीद पा रहे हैं, और न ही वर्मी कंपोस्ट खाद बना पा रहे हैं।
गोबर का टोंटा, मर गए सारे केंचुए भी
किसान और पशु पालक भी गोबर बेचने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। गांव के बच्चे जरूर कभी कभार किलो, दो किलो गोबर बेचने पहुंच जाते हैं। बच्चों द्वारा लाए जाने वाले गोबर को समिति के सदस्य अपने पैसों से खरीदते हैं। वहीं गोठानों से निकलने वाले गोबर तथा बच्चों द्वारा लाए जाने वाले गोबर को घास फूस से बनी झोपड़ी के पास इकट्ठा किया जाता है। यह गोबर इतना कम रहता है, कि उससे वर्मी कंपोस्ट बनाना मुमकिन नहीं होता। गोबर वहीं पड़े पड़े सूख जाता है, जिसे चूरा करके सामान्य खाद बनाने की कवायद बजावंड में चल रही है। वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए आवर्ती वन चराई समिति व महिला समूह की सदस्यों ने गांव के नम भागों की खोदाई कर केंचुए इकट्ठा किए थे। शासन की ओर से भी केंचुए उपलब्ध कराए गए थे। सुरक्षित रखने की सुविधा और पानी का इंतजाम न होने के कारण ये सारे केंचुए मर चुके हैं। गोठान में पानी उपलब्ध कराने के लिए बोर जरूर कराया गया है, लेकिन बोर में पंप लगाने तथा सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए भी फंड उपलब्ध नहीं कराया गया है। बोर का उपयोग नहीं हो पा रहा है।

महिलाओं ने बनाई है झोपड़ी
गोठान का विकास, शेड व बाउंड्रीवॉल निर्माण, मवेशियों को पानी पिलाने के लिए टंकी का निर्माण भी नहीं हुआ है। समिति अध्यक्ष दशमती बघेल के मुताबिक गोठान के लिए मात्र 40 हजार रु. जमा हुए थे, जिसमें से 30 हजार रु. से बोरी, नाडेप पॉलीथिन, पैरा, कुदाली, फावड़ा, तगाड़ी आदि खरीदे गए हैं। इनकी मदद से झोपड़ी का निर्माण किया गया है। आज तक किलो भर भी खाद नहीं बनाई जा सकी है। सूखे गोबर से जो खाद बनाई गई है, उसका भी लेवाल कोई नहीं है। करीब सात माह बीत चुके हैं, मगर एक किलो खाद का भी विक्रय नहीं हो पाया है। वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों से मिले निर्देश के मुताबिक गोठान में अस्थायी निर्माण कराया गया है। फंड नहीं मिल रहा है, इसलिए कोई काम नहीं हो पा रहा है।

उ.मा.वि.जैतगिरी में 47 छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण

0

बस्तर विधायक बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने जैतगिरी उ.मा.वि.जैतगिरी में 47 छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण किया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना की ।बस्तर विधायक ने कहा कि यह योजना हमारे छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना है इस योजना से छात्राओं को शाला आने-जाने में होने वाली बाधाओं से निज़ात मिलेगी

इस योजना के तहत बालिकाओं को हमारी सरकार मुफ़्त में साइकिल वितरण कर रही है। बघेल ने कहा कि आगे की पढ़ाई करने में खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को ज्यादा परेशानी होती है, क्योंकि उन्हें घर के काम में हाथ बंटाना पड़ता है साइकिल मिलने से इन छात्राओं के घर से स्कूल की दूरी कम हो जायेगी और वे समय पर घर से स्कूल और स्कूल से घर आना जाना कर सकती हैं जिसमें मौजूद रहे सरपंच गोपाल कश्यप,वीरेंद्र सेठिया योगेंद्र बाकडे, अंजनी तिवारी, जितेंद्र सिंह बैस, सोनसिंह बघेल, पुरषोतम मौर्य,राजेश कुमार, एवं स्कूल प्रांगण सदस्य व पालकगण उपस्थित रहे ।

भाजपा कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता

0
  • एक भारत श्रेष्ठ भारत आंध्र सांस्कृतिक आनंद महोत्सव का किया जाएगा आयोजन

जगदलपुर– एक भारत श्रेष्ठ भारत आंध्र सांस्कृतिक आनंद महोत्सव का आयोजन 24 जनवरी 2023 को जगदलपुर में किया जाएगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रदेश संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी ने प्रेस वार्ता में कहा एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना का शुभारंभ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता के मुख्य सूत्रधार रहे लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 140 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर किया था। प्रधानमंत्री जो कि भारत की एकता- अखंडता, एक संस्कृति एकता के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मौजूदा संस्कृति संबंधों के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में एकता को बढ़ावा देना ताकि देश के अलग-अलग भाग में रह रहे लोगों को आपस में एक दूसरे से जोड़ना है। जिससे भाषा इतिहास संस्कृति ज्ञान विज्ञान आदि को जानना एवं समझना है। देश के नागरिकों में राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक एकता का उत्कृष्ट भाव जागृत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत विभिन्न प्रांतों के स्थापना दिवस एवं प्रमुख त्योहारों को पूरे देश में उत्साह पूर्वक आयोजित करने का निश्चय किया है। प्रदेश में इन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी प्रदेश संयोजक के नाते मुझे दी गई है। प्रदेश मेरे साथ पुरंदर मिश्रा, दीपक म्हस्के, अर्पित मिश्रा, डॉक्टर चंद्रकांत एवं श्याम प्रसाद को सदस्य बनाया गया है। विशेष रुप से छत्तीसगढ़ प्रदेश को आंध्र प्रदेश झारखंड पंजाब प्रांत की जिम्मेदारी के अलावा अन्य पड़ोसी प्रांतों के स्थापना दिवस एवं प्रमुख त्योहारों पर संस्कृति के आदान प्रदान का कार्यक्रम बनाना है। मुझे यह जानकारी देते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि प्रदेश का सर्वप्रथम कार्यक्रम जगदलपुर से आंध्र प्रदेश संस्कृतिक महोत्सव के रूप में 24 जनवरी होना निश्चित हुआ है। जिससे स्थानीय एवं आंध्र प्रदेश के कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्रों के द्वारा मंगल वाद्य होगा। विशेष रुप से दक्षिण भारतीय व्यंजन पड़ोसी जावेगे। साथ ही सभी से आगरा होगा कि दक्षिण भारतीय वेशभूषा धारण कर उपस्थित हो। प्रदेश संयोजक ने कहा इस कार्यक्रम में संबंधित प्रांत के नेता गणों का प्रवास होना तय हुआ है जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, आंध्र प्रदेश अध्यक्ष डी सोमा राजू व बस्तर संभाग प्रभारी व सांसद राजनांदगांव संतोष पांडे सहित बस्तर संभाग के सभी प्रमुख नेता गण जिसमें केदार कश्यप, दिनेश कश्यप, किरण सिंह देव के साथ साथ सभी उपस्थित रहेंगे। जगदलपुर में इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी है। जिसमें रामाश्रय सिंह,नरसिंह राव,बी जयराम है। साथी जिलों के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, नगर मंडल, निगम के पार्षद सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा के समीर उराव प्रदेश के प्रभारी है। संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया। इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, पूर्व विधायक डॉक्टर सुभाऊ कश्यप, लच्छू राम कश्यप,बैदू राम कश्यप, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, रजनीश पानीग्राही, बाबुल नाग,संजय पांडेय,बी. जयराम,दिगंबर राव, नारायण सिंह ठाकुर,संग्राम सिंह राणा,अविनाश श्रीवास्तव,अनिल राव,चंद्रमौली, अमित तिवारी, आशु आचार्य सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बकावंड में राजीव युवा मितान क्लब की बैठक

0

आज बकावंड ब्लॉक के सामुदायिक भवन में राजीव युवा मितान क्लब की बैठक आहूत की गई थी जिसमें सभी बस्तर विधानसभा के सभी ग्राम पंचायत के राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष ,सचिव व कोषाध्यक्ष गण शामिल हुए जिसमें 25 जनवरी के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छ ग शासन के आगमन कार्यक्रम के संदर्भ में की गई थी जिसमें राजीव युवा मितान क्लब के ज़िला समन्वयक सुशील मौर्य , विधान सभा समन्वयक मानसिंग कवासी , बस्तर एस॰डी॰एम॰ ओ.पी. वर्मा , जनपद Ceo एस॰एस॰ मंडावी , युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव समियल नाथ , मधु निषाद , मजहर खान , मोना पाढी ,डमरुधर , अर्जुन पांडेय , आदि उपस्थित थे

महिला समूह के सदस्यों को सिलाई मशीन का दिया प्रशिक्षण

0

दल्ली राजहरा :- केबिनेट मंत्री व क्षेत्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के द्वारा अपने मद से नगर के विभिन्न महिला समूहों को सिलाई मशीन प्रदत्त किया था। कल दिनाक 17/01/2023 को अंबेडकर मेमोरियल हॉल में उषा सिलाई मशीन कंपनी के प्रशिक्षक के द्वारा महिला समूहों को सिलाई मशीन के ऑपरेटिंग का प्रशिक्षण दिया। बड़ी संख्या में महिला समूह के सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मण्डल अध्यक्ष विवेक मसीह व संतोष पांडे, जिला सचिव रवि जायसवाल, पार्षद रूकसाना बेगम, विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव, एल्डरमैन ममता पांडेय, जितेंद्र मेश्राम, लक्ष्मी सिन्हा, रेणुका देवांगन सहित बड़ी संख्या में महिला समूह के सदस्यगण उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांगा चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान

0
  • राजपत्रित अधिकारियों ने सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में कार्यरत राजपत्रित अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की बस्तर जिला इकाई द्वारा संघ के जिलाध्यक्ष मानसिंह भारद्वाज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।संघ के ज्ञापन में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे के मुताबिक चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान शीघ्र लागू करने समेत कुल नौ मांगों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया गया है।

ज्ञापन में कर्मचारियों एवं अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए गठित परामर्शदात्री समिति की बैठक तुरंत आयोजित करने, अधिकारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि के लिए प्रदेश के विभिन्न विभागों में राजपत्रित अधिकारियों के सेटअप का पुनरीक्षण करने, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के दीर्घकालीन अनुभव एवं विषय विशेषज्ञता का लाभ विभाग को दिलाने के लिए विभाग के ही वरिष्ठ अधिकारी को विभाग प्रमुख बनाने, विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों की गोपनीय चरित्रावली का संधारणमंत्रालय की तरह ऑनलाइन करने ताकि उन्हें समय पर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान मिल सके, की मांग रखी गई है। इसके अलावा प्रदेश के राजपत्रित अधिकारियों की भर्ती लोकसेवा आयोग से होने के कारण सभी कैडर के भर्ती नियम में एकरुपता लाने, प्रदेश के शासकीय सेवकों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता देने, अखिल भारतीय सेवा में पदोन्नति हेतु प्रदेश के राजपत्रित अधिकारियों के कोटे में वृद्धि करने की भी मांग को प्रमुखता से रखा गया है।राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष मानसिंह भारद्वाज, जिला महासचिव अशोक पांडेय, जिला सचिव शरद श्रीवास्तवा, जिला कोषाध्यक्ष गरुड़ मिश्रा और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्राकर शामिल थे। बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार को उनके जन्मदिन पर उन्हें संघ की ओर से शुभकामनाएं भी दी गई।

पत्नी का हत्या करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

0
  • पत्नि की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के अंदर गिर कर रिमाण्ड पर भेजा गया
  • अवैध संबंध के शंका पर किया था हत्या।

दिनांक 16.01.2023 को सायं 06.00 बजे जरिये मोबाइल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खेरचा बाजार में किसी महिला की हत्या हो गई है सूचना पर पुलिस चौकी सजारी की पुलिस टीम एवं थाना डौंडीलोहारा की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर रात्रि होने के कारण घटना स्थल को सील कर सुरक्षार्थ पुलिस बल तैनात किया गया था घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिये जाने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर निर्देशन में नवनीत कौर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बालोद के मार्गदर्शन में थाना डौण्डीलोहारा एवं पुलिस चौकी सजारी को एक विवेचना टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था

प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत थाना डौण्डीलोहारा में मर्ग के 03 / 2023 धारा 174 जा०फोन के तहत मर्ग कायम कर पुलिस टीम द्वारा जाय कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी फागनु राम प्रजापति उम्र 40 वर्ष द्वारा अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण उसका गला दबाकर बोरा सिलने वाले सुजा से शरीर के नाजुक अंगो पर चोट पहुंचाकर मृतिका तीजन बाई प्रजापति की हत्या की गई है। शव का पीएम कराने के उपरांत शार्ट पी०एम० रिपोर्ट प्राप्त कर डॉक्टर द्वारा अपने रिपोर्ट में मृतिका की हत्या होना [लेख किये जाने पर थाना डण्डीलोहारा में अप क 16/2023 धारा 302 भादवि कायम कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पत्नी चरित्र पर उसकी हत्या करना कबूल किया गया तथा घटनास्थल से आरोपी में प्रयोग किया गया सूवा को जया कराया गया। आरोपी पर अपराध सिद्ध पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था जिसे जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।नाम / पता आरोपी फगनुराम प्रजापति पिता कुजलाल प्रजापति उम्र 40 साल साकिन खेरथा बाजार चौकी सजारी थाना डण्डीलोहारा जिला बालोद (छग)

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS