आज दिनांक 05.10.2022 को रक्षित केंद्र जिला बालोद में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव, अति. पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी राजेश बागड़े, डीएसपी बोनीफास एक्का, सीएसपी राजहरा मनोज तिर्की, डीएसपी एस.एस मौर्य, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन सिंह नाग, ट्रैफिक प्रभारी श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी, व पुलिस लाइन जिला बल बालोद के समस्त स्टाफ द्वारा विजयदशमी के पावन अवसर पर शस्त्र (आर्म्स) व शासकीय वाहनों का विधि विधान से पूजन कर विजयदशमी मनाया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक में निवास करने वाले 30 वर्ष का युवक प्रदीप गुप्ता जो कि बिजली मिस्त्री का कार्य करता था कल रात में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया घटना की जानकारी रात के 2:00 बजे के आसपास हुई युवक को कल देर रात मंदिर के भंडारे में देखा गया था कुछ समय पूर्व युवक का विवाह हुआ था वह अपनी पत्नी के साथ गांधी चौक में निवास करता था आत्महत्या का कारण अज्ञात है मौके पर पुलिस पहुंच गई है इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
स्कार्पियो को ट्रक से डेस लगने पर मचा बवाल, सड़क पर हुआ संग्राम
हथियारों से लैस युवकों ने वाहनों में की तोड़फोड़, ग्रामीणों से मारपीट
जगदलपुर.संघर्ष, मारपीट और तोड़फोड़ की यह घटना बीती देर रात तोकापाल के परपा में हुई. वारदात में करीब दर्जन भर लोगों कोचोट आई है. सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. स्थिति अब नियंत्रण में बताई गई है. बस्तर ( जगदलपुर ) के महाराजा के निमंत्रण पर दंतेवाड़ा के मंदिर से निकली माता दंतेश्वरी की डोली बीती रात करीब 11 बजे तोकापाल परपा पहुंची.
तोकापाल की ग्राम गुड़ी में पूजा के दौरान सड़क पर ज़बरदस्त मारपीट की घटना हो गई. बताया जाता है कि माता की डोली के साथ आए कुछ युवक नशे की हालत में थे। जिनकी हरकतों की वजह से स्थिति बिगड़ गई. बताते हैं कि डोली के काफिले में शामिल एक स्कार्पियो वाहन को रास्ते से गुजर रहे ट्रक ने हल्की ठोकर मार दी. इसके बाद स्कार्पिय सवार युवकों ने ट्रक ड्राइवर की पिटाई शुरू कर दी. बीच बचाव के लिए पहुंचे परपा के कुछ युवकों के साथ भी मारपीट की गई. इसके बाद गांव के अन्य लोग भी आ गए और दोनों गुटों में संघर्ष शुरू हो गया. बाहर से आए युवक हथियारों से लैस थे इसलिए वे गांव वालों पर भारी पड़ गए. बाहरी युवकों ने गांव वालों को दौड़ा दौड़ा कर मारा पीटा, वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और गांव के घरों के दरवाजों तथा शटर पर रॉड से वार किए. बाद में पहुंचे पुलिस बल ने हालात काबू में कर लिया. घायलों का उपचार और मुलाहिजा कराया गया है. वहीं वारदात की खबर मिलने पर कांग्रस नेता छविन्द्र कर्मा व तूलिका कर्मा ने गांव पहुंचकर हालात की जानकारी ली व घायलों से मिले.
आटा गूंधा, थामा बेलन पाटा, खुद बेल – बेल कर छानते रहे पूरियां
दुर्गा पूजा में भोग भंडारा के लिए कवासी लखमा बन गए रसोईया
जगदलपुर। अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक दुर्गा पूजा पंडाल में छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक नया अवतार देखने को मिला.यह अवतार था रसोईये का. मंत्री ने खुद आटा गूंधा, बेलन – पाटा लेकर पूरियां बेलने लगे और कड़ाहे में तलकर निकालने भी लगे लखमा दादी. अपने विधायक और मंत्री के सादगी भरे इस नए अवतार को देख लोग उनके कायल हो गए.
यह अद्भुत दृश्य सुकमा जिले के छिंदगढ़ में देखने को मिला. सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति छिंदगढ़ में नवरात्रि के अंतिम दिन पूजा में उद्योग मंत्री कवासी लखमा शामिल हुए। मंत्री ने दुर्गा माता की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 32 वर्ष से सफलता पूर्वक दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापना के लिए मंत्री ने आयोजकों को बधाई दी।दुर्गा पूजा का अंतिम दिन था इसलिए पूजा समिति ने भक्तों के लिए भंडारा का भी आयोजन कर रखा था. समिति के पदाधिकारी, सदस्य, महिलाएं व ग्रामीण भंडारे के लिए सब्जी पूरियां बनाने में लगे हुए थे. लखमा उस अस्थाई रसोई में पहुंच गए और लोगों के साथ बैठकर आटा गूंधने लगे. फिर वे पूरियां बेलने और कड़ाहे में पूरियों को तलने भी लगे. लखमा ने काफ़ी देर तक रसोई में सेवा दी. इसके बाद उन्होंने कहा कि समिति व ग्रामवासियों के मनोरंजन के लिए नाट (भीम शक्ति) का आयोजन कराया जाएगा। कवासी लखमा ने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता, नगरवासी एवं दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य उपस्थित थे।
दिनांक 04.10.2022 को सुबह करीबन 11.00 बजे वार्ड क्र0 12 कैप 1 केलावाड़ी दल्लीराजहरा निवासी बिसाईन बाई पति रमेश राजभर द्वारा थाना उपस्थित आकर बतायी कि इनकी लड़की कु० रानीराज पिता रमेश राजभर उम्र 10 वर्ष दिनांक 29.09.2022 को प्रातः 06.30 बजे घर से निकली थी जो वापस नहीं आयी है, आस पास व पड़ोसियों में पता तलाश किया नही मिला बताने पर मामला गंभीरता की समझते हुए तथा वर्तमान में बच्चा चोरी की घटना एवं अन्य संज्ञेय अपराध घटित न हो की अंदेशा पर हालत को वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वीणा यादव स्वयं अपने स्टाप को लेकर द्वारा गुम हुए
10 वर्षीय कु० रानीराज की पता तलाश हेतू शहर अलग अलग स्थान बस
स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन एवं शहर के विभिन्न स्थानों में स्थापित दुर्गा पंडालों में जाकर पता तलाश किया गया, पुलिस की 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गुमशदा कु० रानीराज वार्ड .- 15 के दुर्गा पंडाल में नौ कन्या भोज करते हुए मिली, जिसे थाना राजहरा के थाना प्रभारी द्वारा 4-5 दिन से एक ही कपड़ा में होने के कारण बच्ची को नया कपड़ा एवम फल बिस्कुट चॉकलेट दिलाया गया बाल मित्र कक्ष में लाकर गुमशुदा के परिजन को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा के परिजन द्वारा थाना प्रभारी राजहरा एवं सभी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
सहायक शिक्षको में हर्ष , 7 से 8 हजार अधिक मिलेगा वेतन
छ ग टीचर्स एसोसिएशन,सँयुक्त शिक्षक संघ, सहायक शिक्षक फेडरेशन,एम्प्लाइज एसोशिएसन ने डीईओ को माना आभार
लंबे समय से वेतन विसंगति की समस्या से जूझ रहे सहायक शिक्षकों को जिला कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के द्वारा प्राथमिक प्रधान पाठक के लगभाग 1200 सहायक शिक्षकों की पदोन्नति होने से सहायक शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति की समस्या प्रधान पाठक बनने से दूर हो गई है। कैबिनेट के निर्णय अनुसार शासन के वन टाइम रिलेक्सेशन के पदोन्नति का लाभ मिला जिससे सहायक शिक्षक संवर्ग सहित शिक्षक संगठनों में हर्ष व्याप्त है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान को छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर आभार व्यक्त किया गया साथ ही कर्मचारी नेताओं ने पदोन्नति उपरांत कुछ विसंगतियों पर जिला शिक्षा अधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाया। साथ ही तकनीकी त्रुटियों को सुधार करने के लिए निवेदन भी किया गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान ने संगठन के कर्मचारी नेताओं को आश्वस्त किया कि किसी भी सहायक शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होगा पात्र शिक्षक वंचित नहीं होंगे इस बात का ख्याल विशेष रूप से रखा जा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी कारणों से कुछ त्रुटि पूर्ण आदेश पर कार्यवाही अवश्य की जाएगी। इस दौरान कर्मचारी नेता शैलेन्द्र तिवारी ,राजेश गुप्ता देवराज खूंटे,ने कहा कि पदोन्नति सभी कर्मचारियों का हक है और जो भी पात्र हैं वे वंचित नहीं होना चाहिए इस बात का विशेष रूप से ध्यान देने का निवेदन जिला शिक्षा अधिकारियों को संगठन के नेताओं के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेश गुप्ता शैलेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे इस अवसर पर प्रवीण श्रीवास्तव, शिव चंदेल,शैलेन्द्र तिवारी,राजेश गुप्ता, देवराज खूंटे, भूपेश पाणिग्रही, गणेश्वर नायक, काशी नाथ बघेल,कमलोचन कश्यप,महेंद्र राणा, सतीश डहरिया, हरदास सांडिल्य, सहित सहायक शिक्षक उपस्थित थे।
बस्तर फाइटर फोर्स में फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले की खुली पोल
मामले की जांच में ओड़िशा के युवक के फर्जीवाड़े की पुष्टि
बकावंड .04 अक्टूबर बस्तर फाइटर फोर्स में फ़र्ज़ी तरीके से नौकरी हथियाने वाले युवक के फर्जीवाड़े की पोल उसी ग्राम पंचायत ने खोल दी है, जिसने पहले इस रंगे सियार को शेर साबित किया था. अब यह रंगा सियार सरेबाजार पकड़ा जा चुका है. मामले की जांच के लिए गांव पहुंचे एसडीएम के सामने भी युवक के फर्जीवाड़े की पुष्टि ग्रामीणों और ग्राम पंचायत ने कर दी है. अब आरोपी युवक का जेल जाना तय माना जा रहा है.
बस्तर जिले की बकावंड तहसील के ग्राम छोटे देवड़ा से जुड़ा यह मामला कुछ दिनों पहले ही उजागर हुआ था. बस्तर जिला पुलिस बल में बस्तर फाइटर फोर्स नाम से एक अलग यूनिट तैयार की गई है. इस विशेष फोर्स में स्थानीय आदिवासी एवं अनुसूचित जाति वर्ग के युवकों की भर्ती की गई है, लेकिन ओड़िशा के मूल निवासी एक गैर आदिवासी युवक कमलोचन पिता पाकलू ने फर्जी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाकर बस्तर फाइटर की नौकरी हासिल कर ली है. कमलोचन ने खुद को छोटे देवड़ा निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के सोमारु पिता सिरो भतरा का प्रपौत्र बताते हुए पटवारी से सांठगांठ कर फर्जी मिसल रिपोर्ट तैयार करा ली है. इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के दम पर उसने नौकरी पाई है और अभी वह पुलिस लाईन जगदलपुर में तैनात है. इस मामले को जिला एवं पुलिस प्रशासन तक छोटे देवड़ा निवासी युवक मानसिंग जो कि सोमारु भतरा की बेटी घासनी का पुत्र और सोमारु का नाती है, ने पहुंचाया था. मानसिंग ने अपनी शिकायत के पक्ष में कई अहम साक्ष्य भी पेश किए थे. मानसिंग के मुताबिक आरोपी युवक कमलोचन तो सोमारु भतरा का प्रपौत्र है ही नहीं तथा सोमारु के परिवार से उसका दूर दूर का भी कोई रिश्ता नहीं है. हरिभूमि ने इस प्रकरण को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था. इसके बाद जिला एवं पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करा दी. अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री वर्मा ने छोटे देवड़ा जाकर मामले की जमीनी तहकीकात की. उन्होंने आरोपी युवक कमलोचन के पिता पाकलो के भी बयान लिए. पाकलू ने माना है कि उसका बेटा कमलोचन और वह स्वयं ओड़िशा के मूल निवासी हैं. ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा के सरपंच व पंचों ने भी लिखित में स्वीकार किया है कि कामलोचन के पिता पाकलू ने सोमारु की वंशावली में अपना नाम जोड़कर हमें दिग्भ्रमित किया और हम लोगों से अंगूठा लगवा लिया व हस्ताक्षर करा लिए थे. पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी भूल स्वीकार करते हुए क्षमा याचना भी की है. पटवारी भी भी घेरे में जिस हल्का पटवारी ने कामलोचन के लिए फर्जी वंशावली मिसल रिपोर्ट बनाई थी, वह भी जांच के घेरे में आ गया है. पटवारी हल्का नंबर 22 छोटे देवड़ा, राजस्व निरीक्षक मंडल नूली तहसील बकावंड के पटवारी ने 22 जून 2014 को यह वंशावली मिसल रिपोर्ट जारी की थी. इसमें सोमारु के बेटे के रूप में दशा का नाम दर्शाया गया है. पाकलू को दशा का बेटा और कामलोचन का नाम पाकलू के बेटे के रूप में अंकित किया गया है. वहीं दूसरी ओर सोमारु के नाती मानसिंग के मुताबिक सोमारु की चार संताने मंगगतीन, मुंदिया, सुखराम और घासनी ही हैं. मानसिंग की इस बात की पुष्टि ग्राम पंचायत ने भी लिखित रूप से की है.
वर्जन : ओ पी वर्मा एसडीएम, बस्तर एवं जांच अधिकारी
अभी जांच चल रही है मामले की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने मुझे प्रकरण की जिम्मेदार सौंपी थी. कुछ लोगों के बयान ले लिए गए हैं तथा जांच अभी जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा.
छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य के विभिन्न जिलो की पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश बालोद पुलिस को मिली सफलता
उक्त कंपनी के विरूद्ध जिला दुर्ग, रायपुर, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा में अपराध पंजीबद्ध
गठित टीम के द्वारा 05 दिवस तक भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर(म.प्र) एवं गाजियाबाद(उ.प्र.) में लगाया कैम्प
कंपनी चिटफंड घोषित होने के बाद आरोपी डायरेक्टर त्यागपत्र देकर कर रहा था सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी
आरोपी के द्वारा पहचान छुपाने के लिये अपना निवास स्थान को छोड़कर कर रहा था, जिला गाजियाबाद(उ.प्र.) में नौकरी उक्त कंपनी के 06 डायरेक्टारो को किया जा चुका है गिरफतार उक्त कंपनी के विरूद्ध थाना बालोद में 02 अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर के द्वारा किया गया है करोड़ो की धोखाधड़ी। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीयों ने थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षणयंत्र पुर्वक आम जनता से करोडों रूपया जमा कराकर परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राशि नही देकर निवेशकों एवं प्रार्थी से धोखाधड़ी कर कंपनी को बंद कर भाग गये है की सूचना पर आरोपीयों के खिलाप नामजद अपराध क्रमांक 140/15 व 319/2016 धारा 420, 467, 468, 471, 406, 34 भादवि., 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनिय,धारा 10 छ.ग. निपेक्षकों के हितो का सरंक्षण अधिनियम, का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के विवेचना में नामजद 05 डायरेक्टर पूर्व में गिरफतार कर जेल भेजा गया है।
अन्य आरोपीगण घटना के बाद से लगातार फरार होने से माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुसार पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व सायबर सेल डी.एस.पी राजेश बागडे के द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर आरोपी पताश हेतु भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर(म.प्र.), गाजियाबाद, नोएड़ा(उ.प्र.) टीम को रवाना किया गया था। टीम के द्वारा भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर(म.प्र.), गाजियाबाद, नोएड़ा(उ.प्र.)में विगत 05 दिवस तक कैम्प लगाकर आरोपीगण के द्वारा दिये गये एक-एक पता पर टीम के द्वारा विभिन्न वेष-भुषा में जमीन स्तर व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एक डायरेक्टर धुर्वे कुमार वर्मा पिता स्व.श्री प्रकाश बाबू वर्मा उम्र 42 साल पता
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
वार्ड क्रमांक 01 अटेर रोड़ बमबा के पास भिण्ड थाना देहात कोतवाली भिण्ड जिला भिण्ड(मध्यप्रदेश) जो अपना मुल निवास से अपनी पत्नी, बच्चों को छोड़कर गांजियाबाद, नोएड़ा(उ.प्र.) में PSS SECURITY S FACILITY MANAGEMENT नामक कंपनी में सिक्यूरीटी गार्ड की नौकरी कर रहा है कि सूचना पर उनके कर्तव्य स्थल में रेड कार्यवाही किया गया। पुरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, कवंर चौकी प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भोपसिंह साहू थाना बालोद, योगेश सिन्हा सायबर सेल बालोद, दीपक यादव थाना डौण्डीलोहारा एवं दस्तावेज व तकनीकी साक्ष्य हेतु :- आरक्षक प्रवीण साहू थाना बालोद, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक मिथलेश यादव सायबर सेल बालोद, की सराहनीय भूमिका रही है।
वनांचल के लिए तीन एम्बुलेंस समर्पित किए मंत्री लखमा ने
जगदलपुर. दूरस्थ वनांचल के ग्रामीणों को अब बीमार परिजनों के इलाज और गर्भवती महिलाओं की डिलवरी को लेकर त्रासदी नहीं भोगनी पड़ेगी. अब उन्हें एम्बुलेंस का सहारा मिल गया है. यह सुविधा दूर दराज के ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी.
छत्तीसगढ़ के आबकारी एवं उद्योग मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता को तीन एम्बुलेंस समर्पित किए. मंत्री श्री लखमा ने इन एम्बुलेंस को छिंदगढ़, कोंटा एवं चिंतलनार, जगरगुंडा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के दूरस्थ वनांचलों में आज भी चिकित्सा सुविधा का अभाव बना हुआ है. सरकारी अस्पताल अधिकतर गांवों से 30- 40 किमी की दूरी पर स्थित हैं. इन गांवों में यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाए या कोई गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही हो तो उसे खाट पर लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है. यह घड़ी मरीजों व गर्भवती महिलाओं के साथ ही उनके परिजनों के लिए भी बड़ी त्रासदी भरी होती है. कई बार तो समय पर चिकित्सकीय सेवा सुविधा ना मिलने के कारण जान भी चली जाती है. इस तरह की ढेरों तस्वीरें अखबारों की सुर्खियां बन चुकी हैं. वनांचल को एकसाथ तीन एम्बुलेंस की सुविधा मिलने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है. ग्रामीणों ने इसके लिए मंत्री श्री लखमा के प्रति आभार व्यक्त किया है.
दल्लीराजहरा वार्ड क्रं 12 रानी राजभर पिता रमेश राजभर उम्र 10 वर्ष केलाबड़ी स्कुल के पास जो 4 से 5 दिनों से गुम होने की खबर आई हैं जो भी इसे देखते हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। पुलिस थाना मोबाइल नं 9479192058 पर संपर्क करे ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें