भानुप्रतापपुर 4 अक्टूबर भानुप्रतापपुर पुलिस ने एक युवक को बच्चा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल आज सुबह भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम चौगेल में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है।भानुप्रतापपुर के ही एक युवक ने चौगेल के 3 छोटे छोटे बच्चों को बाईक से बिठाकर कही ले जा रहा था। सूचना मिलते ही ग्रामीणों एवं भानुप्रतापपुर पुलिस ने सम्बलपुर में घेरा बंदी कर पकड़ा है। पुलिस ने तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। फिलहाल भानूप्रतापपुर पुलिस युवक को हिरासत में कर पूछताछ में जुटी हुई है।
डौंडी/दल्ली राजहरा स्वर्गीय थानेश्वर कृषण एवं स्वर्गीय कामेश पिस्दा की स्मृति में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का आयोजन डौंडी के ग्राम सलहाईटोला में किया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विक्रम ध्रुवे जी (अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि) विशेष अतिथि के रूप में मनीषा झा मंडल अध्यक्ष भाजपा डौंडी व अन्य अतिथि गण अजय चौहान अब्दुल इब्राहिम संजीव मानकर आदि उपस्थित थे । इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया
जिसमें प्रथम स्थान हाथकोंडल की टीम रही व द्वितीय स्थान पर न्यू स्टार सलहाईटोला A की टीम रही व तृतीय स्थान उरझे, की टीम व चतुर्थ स्थान पर सलहाईटोला b की टीम रही पर इस की टीम रहे। श्री ध्रुवे ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए हार जीत लगा रहता है हार से घबराना नहीं चाहिए बल्किं हार से हमारी कमी कहां हुई है यह सीखने को मिलता है। श्री ध्रुवे ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी व निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मंडल अध्यक्ष श्री झा जी ने कहा की इस तरह ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धा कराने से ग्रामीण स्तर में खेल के प्रति जागरूकता होगी। सरपंच नाथू राम ने आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों वो धन्यवाद दिया और समापन की घोषणा की इस क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने के लिए ग्राम सलहाईटोला के समस्त ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बालोद की विधायक संगीता ने दिखाया अपना अद्भुत नृत्य कौशल
नन्ही परियों व किशोरियों के साथ झूम झूम के नाची लेडी वीआईपी
अर्जुन झा
दल्ली राजहरा. बालोद जिले के एक गांव में नन्ही परियों और किशोरियों के साथ क्षेत्र की एक वीआईपी महिला ने नृत्य में गज़ब का जलवा दिखाया. वीआईपी का साथ पाकर बच्चियों, युवतियों और महिलाओं का जोश हाई हो गया था. सभी ने समा बांध दिया. गरबा में वीआईपी महिला की नृत्य शैली ने सबका दिल जीत लिया. बालोद के खुंदनी गांव में शारदीय नवरात्रि पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया था. इस महोत्सव में बालोद क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. विधायक सुश्री सिन्हा जब आयोजन स्थल पर पहुंची, उस समय छोटी – छोटी बच्चियां और किशोरियां गरबा नृत्य कर रही थीं. विधायक संगीता सिन्हा कुर्सी पर बैठे बैठे ही गाने की धुन पर आहिस्ता आहिस्ता झूमने लगीं आयोजकों और गांव की महिलाओं, युवतियों तथा बच्चियों को लगा कि मैडम भी गीत संगीत का शौक फरमाती हैं,
तो सभी लोगों ने मिलकर उनसे गरबा नृत्य करने का आग्रह किया. उन्होंने आग्रह स्वीकार कर लिया और पहुंच गईं गरबा के लिए बनाए गए दायरे में. इसी के साथ साउंड सिस्टम पर फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ का बेहद ही लोकप्रिय गीत – धिन तड़ाक, धिन तड़ाक, आ जा ओ उड़के इस रात, पैरों से बेड़ी जरा खोल, नगाड़ा संग ढोल बाजे, ढोल बाजे.. धाँय धाँय, ढम ढम… ¡ इस गीत ने गज़ब का असर दिखाया. देखते ही देखते विधायक संगीता सिन्हा बच्चियों और युवतियों के साथ झूम झूम कर नाचने लगीं. नृत्य करते समय अनकी अदाएं बिलकुल उसी अंदाज़ में नजर आ रही थीं, जिस अंदाज़ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म गोलियों की रासलीला, रामलीला में डांस किया है. नृत्य करते करते संगीता सिन्हा ने दायरे के दो चक्कर लगाए. वे जब दायरे से निकलकर जाने लगीं तो कुछ दूर एक युवती उनका हाथ पकड़ कर नृत्य करने लगी फिर संगीता सिन्हा भी युवती के साथ थिरकने लगी.
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कभी जुल्फें सहेजती, कभी दामन गरबा नृत्य करने के दौरान विधायक संगीता सिन्हा कई बार अपनी जुल्फों को सहेजती और साड़ी के पल्लू को ठीक करते नजर आईं. दरअसल नाचते नाचते वे जब अपना सिर झुकाती थीं तो अनकी जुल्फें माथे और चेहरे पर आ जाती थीं. हाथ ऊपर नीचे करने से पल्लू भी हल्के से सरक जाता था. बिखरती जुल्फें और सरकता पल्लू भी संगीता सिन्हा के थिरकते पैरों में बेड़ियां नहीं डाल पाए. उनके नृत्य में जरा सा भी अवरोध पैदा नहीं हुआ. उपस्थित लोगों ने अपने विधायक के इस अंदाज़ को खूब सराहा.
25 एकड़ रकबे में आकार लेगा बस्तर संभाग का यह ड्रीम प्रोजेक्ट
उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने किया पार्क का भूमिपूजन
जगदलपुर बस्तर संभाग का सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आकार लेने जा रहा है. यहां संभाग के सबसे बड़े फूड पार्क का निर्माण किया जाएगा. फूड पार्क का भूमिपूजन उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने किया। 25 एकड़ के विशाल रकबे में बनने वाला यह फूड पार्क मजदूरों, किसानों और व्यापारियों के लिए रोजगार की असीम संभावनाएं लेकर आएगा. फूड पार्क निर्माण के लिए भूमिपूजन करने के बाद उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री लखमा ने कहा कि छिंदगढ़ की 25 एकड़ जमीन पर बनने वाला फूड पार्क बस्तर संभाग का सबसे बड़ा फूड पार्क होगा। यहां फूड पार्क के अलावा लोगों को आजीविका का साधन उपलब्ध कराने के लिए दुकानों का भी निर्माण किया जाएगा. ये दुकानें ग्रामीणों को मुफ्त में आबंटित की जाएंगी। इससे ग्रामीणों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।
बांटी सहायता राशि भी मंत्री कवासी लखमा ने आर्थिक दृष्टि से कमजोर 45 लोगों को 3 लाख 50 हजार रु.की सहायता राशि भी वितरित की। बरसते पानी में भी उपस्थित सैकड़ों लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंत्री ने फूड पार्क निर्माण के लिए ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्री श्री लखमा के मीडिया सलाहकार सुरेश रावल, वरिष्ठ कांग्रेसी करण सिंह देव, नगर पालिका परिषद सुकमा के अध्यक्ष राजू साहू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मण मंडावी एवं अध्यक्ष एसटी सेल, परशुराम भक्तो डिस्ट्री कॉर्डिनेटर, हिड़मा कोडियामि एसटी सेल एवं पार्षद, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थेे।
दल्ली राजहरा :- बालोद जिला के गुरुर नगर क्षेत्र में उत्तरप्रदेश से आये 2 मुस्लिम व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने व पुलिस के अनुसार आरोपियों के खुलासा करने की हिंदू साधु संतों की वेशभूषा पहन कर नगर व क्षेत्र में घूम घूमकर बच्चा चोरी करने की नीयत से रेकी करने का काम वे कर रहे थे । यह बालोद जिला व क्षेत्र की आमजनता के लिए चिंता का विषय है।विश्व हिंदू परिषद जिला बालोद के अध्यक्ष बलराम गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष दुष्यन्त गिरी गोस्वामी,जिला मंत्री राजेश सोनी,जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है।
कि बालोद जिला के अंदर दीगर राज्यों से आकर शांत छत्तीसगढ़ में धार्मिक उन्माद फैलाने,हिंदू धर्म समाज के साधु संतों को बदनाम करने व माहौल खराब करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है।जिसकी गहराई से जांच करने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन खासकर पुलिस विभाग के द्वारा इस मामले में धरपकड़ करने से यह साबित हो रहा कि दीगर राज्यों से बड़ी संख्या में ऐसे समाज विरोधी धर्म विरोधी गलत लोगों का प्रवेश क्षेत्र के शहरों,नगरों व ग्रामीण कस्बों में हो चुका है। और इनके जैसे लोगों के द्वारा अपराध करने की बड़े स्तर पर कार्यवाही जारी है। जिसका खुलासा गुरुर पुलिस की धरपकड़ के बाद सामने आया है। बालोद जिला के सीमावर्ती जिलों से भी इस प्रकार के मामले सामने आये है।जिससे यह साबित हो रहा कि कुछ हिंदू धर्म विरोधी ताकते क्षेत्र में आकर अशांति फैलाना चाह रहे है। ऐसे लोगो से समाज को परिवार को जागरूक रहने की आवश्यकता है। हिंदू संगठन के इन पदाधिकारियों ने अपने संगठन के युवा बजरंगियों व मातृशक्ति संगठन की बहनों को भी ऐसे मामलों पर धर्म समाज को जागरूक करने व नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में किसी भी अजनबी व संदेही व्यक्ति की उपस्थिति पर तत्काल संगठन व थाना को सूचित करने को कहा गया है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बच्चा चोरी के मामले के सामने आने पर संगठन ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बेहद गम्भीर विषय है। खासकर एक वर्ग विशेष से जुड़े 2 लोगों की गिरफ्तारी सामने आने के बाद अब परिवारजनों को अपने बच्चों की सही देखभाल व छोटे बच्चो को अपने पास रखने की आवश्यकता है। चूंकि पुलिस प्रशासन इस और कार्य कर रहा लेकिन हमको भी सावधान रहने की बड़ी आवश्यकता है।
पुलिस कार्यवाही को नकाफी बताया :- विहिप के जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव,जसवन्ता नायक,बंशी रावटे बजरंग दल जिला संयोजक शशांक तिवारी, गुरुर प्रखंड अध्यक्ष लोकेश साहू,राकेश साहू,रेखराज साहू, तेजेन्द्र गंजीर,नुरसिंह साहू,मिश्रीलाल साहू,गेंदलाल साहड़ा, पूनम साहू,प्रखंड अध्यक्ष शंकर साहू दल्ली राजहरा, अध्यक्ष डौंडीलोहारा ढाल साहू,अध्यक्ष गुंडरदेही भरत साहू ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मात्र धारा 151 की कार्यवाही करने पर नराजगी जाहिर किया व कहा कि आरोपियों की जो समाज धर्म विरोधी हरकत है। उसके अलावा और भी कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता बताया।
महाअष्टमी पर अनेक पूजा पंडालों में जाकर की माता की आराधना
छत्तीसगढ़ और बस्तर की शांति, खुशहाली, समृद्धि की कामना
जगदलपुर. क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन और श्रम विभाग रेखचंद जैन ने शहर के धरमपुरा के 2 व 3 नंबर, बंगीय समाज, मैत्री संघ समेत शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की एवं श्रद्धालुओं को महाअष्टमी पूजा की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ व बस्तर के कुशल मंगल सुख शांति समृद्धि की कामना की.
इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि आदिशक्ति देवी दुर्गा की विशिष्ट आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्र का भक्तों के लिए विशेष महत्व है. पूरे भारतवर्ष में अलग अलग स्वरूप में माता की पूजा की जाती है. आज महाअष्टमी पूजा के अवसर पर मातारानी से बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के सुख शांति समृद्धि एवं कुशल मंगल की कामना करते हैं. इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणी, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ नेता विक्की निषाद व अन्य लोग उपस्थित थे.
जस गीत को सुन भाव विभोर होकर मंच पर ही झूंपने लगे कांग्रेस एमएलए गुलाब कमरो
उपस्थित लोगों ने पूजा पाठ कर किया देवी को शांत
जगदलपुर. जस गीत सुनते – सुनते अचानक कांग्रेस के एक युवा विधायक पर देवी सवार हो गई और वे मंच पर ही जमकर झूंपने लगे. करीब पांच मिनट तक विधायक झूंपते रहे. उपस्थित कुछ लोगों ने धूप की आहुति देकर देवी को शांत किया. इस घटनाक्रम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़, भरतपुर के कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में स्थापित मां दुर्गा जी की प्रतिमा का दर्शन और पूजा करने सांझ ढलने के बाद गए थे. दुर्गा पूजा आयोजन समिति ने उसी रात एक बड़े भजन एवं जस गीत गायक का संगीतमय कार्यक्रम भी रखा था, जिसमें विधायक श्री कमरो अतिथि के रूप में आमंत्रित थे. श्री कमरो दुर्गा जी की प्रतिमा का दर्शन – पूजन कर मंच पर आसीन हो गए. इसी दौरान गायक का कार्यक्रम भी आरंभ हो गया. गायक ने जैसे ही छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक लोकप्रिय जस गीत ‘झूंपत- झूंपत आबे दाई तैन्हा मोर अंगना ओ’ की प्रस्तुति देना शुरू की, मंच पर बैठे विधायक श्री कमरो मंद मंद झूमने लगे. कुछ ही पल बाद अचानक श्री कमरो पर देवी सवार हो गई और वे खड़े होकर जोर जोर से झूंपने लगे. वे मगन होकर नाचने की मुद्रा में करीब पांच मिनट तक झूंपते रहे. पहले तो लोगों को लगा कि श्री कमरो नृत्य कर रहे हैं. अनकी भाव भंगिमा देख लोगों को अहसास हुआ कि विधायक पर देवी सवार हो गई है. फिर कुछ लोगों ने देवी को शांत करने का जतन किया.
जगदलपुर : – कांकेर ट्रैवल्स के कंडक्टर द्वारा आज नए बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र में एक 12 वर्षीय बालिका को बस में अकेला देख सहायता केंद्र पहुंचाया गया। बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी कांतो पानी ने बताया कि आज दोपहर कांकेर ट्रेवल्स के कंडक्टर द्वारा एक नन्ही बच्ची को अकेला बस में देख मेरे पास लाया गया। बच्ची अपने दादा के साथ बस्तर आने के लिए कांकेर ट्रैवल्स की बस से कोंडागांव जिला के मेंडेपाल से बस में बैठ कर आ रही थी । बस्तर पहुंचने पर बच्ची के दादा वहां उतर गए और बच्ची बस में बैठी रह गई, जिसे देखकर कंडक्टर द्वारा सहायता केंद्र लाया गया। पूछताछ करने पर बच्ची ने अपना नाम सविता यादव बताया बच्ची के परिजनों की तलाश की गई तो बच्ची के मामा से संपर्क हो पाया और बच्ची को सहायता केंद्र में भोजन कराकर उसके मामा को सौंप दिया गया।
प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी फुटबॉल ग्राउंड राजहरा में दशहरा समारोह का भव्य आयोजन सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा द्वारा किया जाएगा । लगभग 45 फीट ऊंचे रावण पुतले की साज सज्जा की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसके साथ ही इस बार आतिशबाजी में भी परिवर्तन किया गया है ।यह राजहरा का एक केंद्रीय समारोह है जिसमें राजहरा नगर के अलावा आसपास ग्रामीण क्षेत्र की जनता बड़े पैमाने पर हिस्सेदारी करती है।
भीड़ भाड़ को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने हेतु चाक चौबंद बंदोबस्त के लिए शासन प्रशासन को भी सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की ओर से पत्र लिखा गया है । ग्राउंड में तैयारी के लिए जो साधन प्रतिवर्ष बीएसपी द्वारा मुहैया कराए जाते हैं उनके लिए भी मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर व्यवस्था प्रदान किए जाने की मांग की गई है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष द्वारा फुटबॉल ग्राउंड की साफ सफाई सहित अन्य सहयोग दिया जा रहा है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजहरा फुटबॉल ग्राउंड में 5 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे से दशहरा समारोह आयोजित होगा। जिसमें दल्ली राजहरा समेत आसपास की सभी जनता को समारोह में पधारने एवं समारोह का आनंद लेने की अपील सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की ओर से की जा रही है ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
विकासखंड के गांव -गांव में जाकर देंगे सद्भावना और एकता का संदेश
जनप्रतिनिधियों के संग किंजोली में किए माता महामाया देवी के दर्शन
जगदलपुर बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने शारदीय नवरात्रि की सप्तमी के पावन अवसर पर किंजोली में जनप्रतिनिधियों के साथ मां महामाया के दर्शन कर पूजा की और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की. उन्होंने 2 अक्टूबर से ब्लाक स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा का आगाज़ भी किया. पदयात्रा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल हो रहे हैं.
अभा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी की भारत जोड़ो पदयात्रा पर हैं. उनके निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ग्राम पंचायत किंजोली से पदयात्रा प्रभारी विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में करपावंड बकावंड बस्तर ब्लॉक के अध्यक्ष व समन्यवक की उपस्थिति में किया गया. बस्तर विधायक ने कहा की सत्य, अहिंसा व संयम पर अमल करते हुए विश्व के सामने उदाहरण प्रस्तुत करने वाले, भारतीय इतिहास में सूरज की तरह दैदीप्यमान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं.अंबिकापुर के गांधी चौक में शहर के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने बापू का स्मरण किया. अभा कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किंजोली से हुआ. इस अवसर पर विधायक श्री बघेल ने कहा कि हमारे देश की ख़ूबसूरती आपसी प्रेम और भाईचारा है. भारत जोड़ो यात्रा समानता, एकता और सद्भाव का माहौल बनाने के लिए निकली जा रही है. कोई भी शक्ति हमारी एकता और देश की अखंडता को नष्ट नहीं कर सकती.
इस अवसर पर बकावंड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पदयात्रा ब्लॉक समन्यवक शिवराम बिसाई, करपावंड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व समन्यवक उत्तम नाईक, बस्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व समन्यवक गणेशराम बघेल, जानकी सेठिया, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी महिला मोर्चा अध्यक्ष चंपा ठाकुर, अर्जुन पांडे, घनश्याम नाग, नित्या चंद्राकर, विजय चंद्राकर, कमलोचन पटेल, योगेंद्र मौर्य, डमरु बघेल, नीलम कश्यप, कृपालु कश्यप, रुद्रप्रताप यादव, मधु निषाद, बृज श्रीवास्तव, बद्रीनाथ जोशी, दिनेश यदु, परशुराम कश्यप, मजहर खान, बुदरू बघेल, रमेश कश्यप, जगत कश्यप, कमलोचन, मरुधर कश्यप, लंबोदर कश्यप, कामेश्वर निषाद, अनंतराम, रूपसिंह, इनाम मुकुंद खतकुड़ी, लालेंद्र वाकड़े, पूरन बघेल, सोनूराम बघेल, महेश्वर भद्रे, राजेश कुमार, हेमकुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.