City Media - Page 985 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 985

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार

0

दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार श्रीमती डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशन में तथा श्रीमती सुमन सिंह ध्रुव जी के मार्गदर्शन में सियादेवी मंदिर प्रांगण के स्टॉल में दिनांक 02.10.2022 को श्रीमती सोनी तिवारी व्यवहार न्यायाधीश दल्लीराजहरा द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को Cyber Crime, IT act, घरेलू हिंसा, भ्रूण हत्या, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, ट्रैफिक से संबधित नियमों की जानकारी एवं नालसा के विभिन्न योजनाओं तथा आगामी नेशनल लोक अदालत के समंध में जानकारी तथा पम्पलेट वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर सउनि कुलेश्वर यादव थाना गुरूर, पीएलव्ही दीपक साहू उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते 04 आरोपियों को राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

0

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 01.10.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपियों द्वारा रूपये पैसों के हार जीत का दांव लगाकर सट्टा लिखने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी

आशा मधुकर पिता मधु मधुकर उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क0 3 टेबलर सेट राजहरा थाना राजहरा के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी डाट पेनएवं नगदी रकम 735 रूपये

रमेश मंडावी पिता तीरथ राम मंडावी उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क0 27 मनोहर दुकान के पीछे राजहरा के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी डाट पेन एवं नगदी रकम 610 रूपये,

शशांक कुमार मायती पिता तारपद मायती उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड क० 3 टेबलर सेट कला मंच के पास राजहरा के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी डाट पेन एवं नगदी रकम 800 रूपये, एवं

भुपेन्द्र सिंह बाम्बेश्वर पिता मनोहर सिंह बाम्बेश्वर उम्र 41 वर्ष निवासी सुभाष चौक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, डाट पेन एवं नगदी रकम 620 रूपये
जुमला नगदी रकम 2765 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना राजहरा में अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाहियां की गईं है।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, विजय जगत, प्रधान आरक्षक ईश्वर चंद्राकर, आरक्षक भुनेश्वर यादव, संजय चेलक, धर्मेंद्रसेन , सुरेंद्र देशमुख ,म0आर0 देवकुमारी ठाकुर तथा थाना राजहरा स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

काँग्रेसीयो ने किया महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री को उनके जयंती पर किया याद

0

भानपुरी नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जामगांव मे भानपुरी ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के द्वारा राष्टपिता महात्मा गाँधी एंव लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर सर्वप्रथम दोनो महानात्माओ के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुये विधायक प्रतिनिधि सालिक राम बघेल ने गाँधी व शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाले हुये कहा की हमे इन के बताये मार्ग पर चल कर देश को मजबूत करना है और उनके सपनो को साकार करना है।
साथ ही साथ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सासंद राहुल गांधी ने भारत जोडो यात्रा प्रारम्भ किया है जो देश के 12 राज्यो से हो कर गुजरेगी। भारत जोड़ों यात्रा का उद्देश्य देश मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा बढ़ती अत्याचार, बढ़ती महंगाई, देश मे बढ़ती बेरोजगारी, निजीकरण, देश मे धर्म के नाम पर एक दूसरे से लड़ने के प्रति लोगों को जागरूक करना है है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक स्तर पर भी आज से पुरे भानपुरी क्षेत्र मे भारत जोडो यात्रा का आगाज किया गया जिसमे ग्राम के महिलाओं व बुजुर्गों, युवाओं, एवं बच्चो ने बढ चढ कर शामिल हुये।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रुप से ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम ,वरिष्ठ काँग्रेसी महेन्द्र पाडे़ ,जीवन सेठिया ,अभिषेक बाजपेयी,भानपुरी ब्लॉक युवा काँग्रेस अध्यक्ष अनील बघेल, रुपनाथ यादव,अमीर भारती,मेहतु राम,लालु राम आदि काँग्रेस के कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

मंहगाई, बेरोजगारी, व धार्मिक उन्माद के खिलाफ, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने हल्ला बोला

0



आम जनता के जीवन को सबसे कठिन बनाने वाली मंहगाई, बेरोजगारी तथा धार्मिक उन्मादता के खिलाफ पूरे देश में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान में आम जनता को केंद्र सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए इन नीतियों के खिलाफ आंदोलन को संगठित करने का मुख्य लक्ष्य है।

इसी अभियान के तहत दल्ली राजहरा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा भी आसपास क्षेत्रों में हाट बाजारों में जाकर परचों का वितरण किया जा रहा है तथा आम जनता को संबोधित कर सरकार की नीतियों की जानकारी दी जा रही है। विगत 2 दिनों में कुसुमकसा एवं डौंडी के बाजारों में सघन प्रचार अभियान चलाया गया , और आज रविवार को दल्ली राजहरा में एसडीएम कार्यालय के सामने पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । इस बीच पार्टी के पदाधिकारी कामरेड प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि सन 2014 में कांग्रेस की नीतियों के खिलाफत करते हुए मोदी सरकार केन्द्र की सत्ता में काबिज हुई और देश की जनता से कई तरह के वायदे किए। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में महंगाई तेजी से बढ़ रही है भाजपा इस पर रोक लगाएगी और आम जनता को राहत प्रदान करेगी, इसी तरह बेरोजगारी के मामले में उनका वादा था

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कि प्रतिवर्ष दो करोड रोजगार आम जनता को मुहैया कराया जाएगा । पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने का भी वायदा सरकार ने किया था। लेकिन हमने देखा केंद्र में काबिज भाजपा की सरकार ने अपने बातों के ठीक उल्टे जाकर सारे काम की न किसी को 15लाख रुपए मिले, न किसी को रोजगार मिला ।उल्टे सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में जमकर मुनाफावसूली करते हुए महंगाई को आसमान तक पहुंचा दिया। इतने पर भी सरकार को संतोष नहीं था, उसने खाने पीने की चीजों पर भी जीएसटी टैक्स लगा दिया और जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया । दो करोड़ रोजगार देना तो दूर उल्टे रोजगार के स्तर को गिराते हुए अग्निवीर जैसी योजनाओं को लेकर आए जो एक अल्पकालिक रोजगार के अलावा कुछ भी नहीं है। इस तरह यह सरकार खुलकर जनविरोधी काम कर रही है, जिसे सबक सिखाना बहुत जरूरी है । अभियान को समर्थन देते सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता के हर वर्ग के साथ धोखा किया किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार ने किसानों को गुलाम बनाने वाले काले कानूनों को थोपने की कोशिश की ।लेकिन किसानों ने सरकार के इस साजिश को नाकाम करते हुए बिल वापसी के लिए मजबूर किया।

केंद्र में बैठे हुए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अपने दो बड़े उद्योगपति मित्रों के हाथे पूरे देश को गिरवी रख देना चाहते हैं, जिसके तहत उन्होंने देश के तमाम बैंक, बीमा पब्लिक सेक्टर को बेचने का अभियान छेड कर रखा है वह दिन दूर नहीं जब सरकार रेलवे, सड़क हवाई मार्ग से लेकर बिजली पानी और हवा तक को अडानी और अंबानी को सौंप देगी। इसलिए पूरे देश में कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत जनता को लामबंद किया जा रहा है, ताकि आने वाले बजट सत्र में दिल्ली में सरकार का घेराव कर सरकार को अपनी नीतियां बदलने के लिए मजबूर किया जा सके। पार्टी कार्यकर्ता विनोद मिश्रा ने कहा कि कि हम सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे, और इस बजट सत्र में पूरे देश की आम जनता को लेकर सरकार के दिल्ली में खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया जाएगा ।भाजपा देश के लोगों को धार्मिक उन्माद में झोककर मूल समस्याओं से ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने आह्वान किया कि पूरे देश की जनता के साथ-साथ दल्ली राजहरा आसपास की जनता को भी इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढियों का भविष्य सुरक्षित रख सकें। इस आंदोलन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं उनके समर्थक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर हिस्सेदारी की ।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत आमागुडा एवं बम्हनी को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात

0

विधानसभा स्तरीय ” भारत जोड़ो यात्रा ” का ग्राम पंचायत आमागुडा से किया शुभारंभ

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत आमागुडा एवं बम्हनी में 36 लाख 35 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जिसमें सी सी सड़क, शौचालय निर्माण,स्कूल की बाउंड्री वॉल, सांस्कृतिक मंच, अतिरिक्त कक्ष एवं माता गुड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य शामिल हैंं

जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया उसमें एन एम डी सी के स्लरी पाइप लाइन वर्क के सी एस आर से हाई स्कूल मंगनपुर में 230 मीटर बाउंड्री वॉल का निर्माण लागत 9.32 लाख, शौचालय निर्माण लागत 2.13 लाख,सी सी सड़क निर्माण कार्य पटेल पारा से जुगधर घर तक लागत 8.40 लाख एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से दुलारदेई माता गुड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य लागत 5 लाख रुपए एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत 3.50 लाख रुपए एवं ग्राम पंचायत बम्हनी में जिला खनिज न्यास मद से परदेशिन माता गुड़ी का जीर्णोद्धार लागत 3 लाख, प्राधिकरण मद से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया जो गांधी जयंती से लेकर फरवरी माह तक विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ तक पहुंचेगी एवं माननीय राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर भाजपा के विघटनकारी नीतियों के खिलाफ जनजागरण करेंगी आज की यात्रा ग्राम पंचायत आमागुडा से आरंभ होकर ग्राम पंचायत बम्हनी में समाप्त हुई

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के विकास के लिए योजना बना कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में आज आपके पंचायत आमागुडा में लाखों रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया है उन्होंने कहा की हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति एवं मान्यताओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है हर ग्राम पंचायत में आराध्य देवी देवताओं की गुड़ी का जीर्णोद्धार किया जा रहा है इसके लिए आवश्यक राशि स्वीकृत की गई है माता गुड़ी हमारी आस्था का केंद्र है एवं इसके संरक्षण संवर्धन के लिए हम कृत संकल्पित है उन्होंने विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में अपने विचार व्यक्त हुए कहा की हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी आर एस एस एवं भाजपा की विघटनकारी नीतियों के खिलाफ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा निकाल रहे हैं इसी तर्ज पर हम कांग्रेस के लोग भी हर बूथ तक पहुंच कर भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं जाती धर्म की राजनीति के वरिष्ठ जन जागरण अभियान चला रहे हैं

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, अनवर खान, हेमू उपाध्याय,जनपद सदस्य जिशान कुरैशी पार्षद सूर्या पाणी, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, वरिष्ठ नेता विक्की निषाद,ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, सरपंच आमागुडा भगतराम बघेल, उप सरपंच श्रीमती तुलसा कश्यप, सरपंच बम्हनी श्रीमती यशोदा साहनी,उप सरपंच समदु बघेल,कुम्हली सरपंच सुखदेव बाकडा, शोभाराम कश्यप,अनंत राम बघेल,गुरुबंधु बेसरा,बनमाली गोयल युवा मितान क्लब अध्यक्ष,विजय बिसाई,लक्ष्मण सेठिया, इमानुएल कश्यप समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गोठान समुह एवं युवा मितान क्लब के सदस्य उपस्थित रहे

एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवं वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत ठेमा बुजुर्ग विशेष दिवस कार्यक्रम मनाया

0

एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवं वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत ठेमा बुजुर्ग विशेष दिवस कार्यक्रम रखा गया जिसमे ग्राम पंचायत सरपंच व पूर्व जिला पंचायत सदस्य व ग्रामवासीओ के द्वारा महात्मा गाँधी छायाचित्र मे माल्यार्पण व पूजा अर्चना करके कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया जिसमे पूर्व जिला पंचायत सदस्य के द्वारा महात्मा गाँधी जन्यती के अवसर पर स्वछता अभियान क्यों चलाया जाता है उसके बारे मे ग्रामीणों को अवगत कराया और ग्रामवासियो से अपने आस पास स्वछता बनाये रखे इसके लिए ग्रामीणों से अपील किया

व वृति संस्था के गतिविधि के बारे मे जानकारी दिया गया व एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन व वृत्ति संस्था के द्वारा वर्तमान मे चलाये जा रहे है सभी कार्यक्रमों के बारे मे जानकारी दिया गया और ग्रामीणों को सभी कार्यक्रमों मे भाग लेने के लिए अपील कोयन गया। मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लाकेश्वरी जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव प्रसाद बारला, उपसरपंच श्रीमती सोहद्रा जी व वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री ज्ञानदास जी एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी, मार्केटिंग मैनेजर स्वाधीन स्वाई जी,MIS पर्सन प्रवीण साहू जी, विलेज़ कोऑर्डिनेटर असित दास, दयालु दास,नीता रावटे, गोमती नागवंशी खिलेन्द्र व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सीआरपीएफ ने किया बस अड्डे के गैराज और डिपो पर अवैध कब्ज़ा

0
  • औचित्यहीन होकर रह गया है जगदलपुर का बस स्थानक
  • तत्कालीन कलेक्टर के आदेश की सरेआम हो रही है अवहेलना
  • बस ऑपरेटरों और वाहन मालिकों को हो रही है बड़ी परेशानी


जगदलपुर केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ ) ने नगर के बस स्टैंड स्थित डिपो और गैराज पर कब्ज़ा जमा लिया है. इसके चलते बस ऑपेरटेरों तथा अन्य वाहन मालिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व कलेक्टर रजत बंसल ने सीआरपीएफ अधिकारियों को बस स्टैंड का डिपो और गैराज खाली करने का आदेश दिया था, जिस पर ना तो सीआरपीएफ के अफसरों ने ध्यान दिया और ना ही जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अब तक कोई पहल की है.


नक्सली समस्या को देखते हुए बस्तर संभाग में सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. सीआरपीएफ की एक यूनिट को अस्थायी तौर पर रुकने के लिए नगर के बस स्टैंड कैम्पस में बने डिपो और गैराज में जगह दी गई थी. कुछ माह के भीतर इस यूनिट को बकावंड ब्लॉक के मसगांव में शिफ्ट कर दिए जाने की बात कही गई थी. सालों बीत जाने के बाद भी सीआरपीएफ बस स्टैंड के डिपो और गैराज में ही डेरा जमाए हुए है. वाहनों की मरम्मत का कार्य गैराज में होना चाहिए, लेकिन मरम्मत के लिए पहुंचे वाहनों को बसों के खड़े होने की जगह पर खड़ा किया जा रहा है. इससे बस स्टैंड परिसर में अव्यवस्था के हालात बन गए हैं. वहां बसों और दीगर वाहनों का ऐसा रेलमपेल मचा रहता है कि कुछ पूछो मत. बस स्टैंड का स्वरूप ही बिगड़ गया है.
बस स्टैंड में फैली अव्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे तत्कालीन कलेक्टर रजत बंसल ने सीआरपीएफ के अधिकारीयों को डिपो और गैराज खाली कर अपनी यूनिट को जल्द से जल्द मसगांव में शिफ्ट कर लेने की हिदायत दी थी. कलेक्टर श्री बंसल का तबादला हो गया और इसी के साथ उनका आदेश भी कहीं गुम हो गया लगता है. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने अपनी यूनिट को कहीं और शिफ्ट करने की पहल ही नहीं की. वहीं जिला प्रशासन तथा जगदलपुर नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों ने भी कलेक्टर के आदेश के परिपालन में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. नतीजतन बस स्टैंड का औचित्य समाप्त सा हो गया है. बस्तर की जनता को सीआरपीएफ अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण बस स्टैंड का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वाहन मालिकों का कहना है कि बस स्टैंड परिसर में मज़बूरीवश वाहन खड़े करना पड़ता है. इसके कारण उन्हें आएदिन निगम प्रशासन व जिला प्रशासन का कोपभाजन बनना पड़ता है

कांग्रेस के लोगों ने राजीव भवन में मनाई गांधी और शास्त्री की जयंती

0

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ में पहुंचेगी कांग्रेस की पदयात्रा
जगदलपुर. विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रत्येक बूथ में भारत जोड़ो पदयात्रा का होगा आगाज़ किया गया. राजीव भवन में अहिंसा के पुजारी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई. कांग्रेसियो ने उनके छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.


संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने बापू और शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ही के दिन दो महान युग पुरुषों का जन्म हुआ जिन्हें बापू और शास्त्री के नाम से जाना जाता है. इन महान पुरुषों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सत्य औऱ अहिंसा को हथियार बनाकर कर अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया अवज्ञा आंदोलन, दांडीयात्रा, असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह जैसे प्रमुख चरणबद्ध आंदोलन करके आज़ाद भारत की नीव रखी. गांधी जी ने 1894 में दक्षिण अफ्रीका में अन्याय के खिलाफ अवज्ञा आंदोलन चलाया और पूर्ण होने तक वहीं रहे सन 1916 में वे अफ्रीका से भारत लौटे फिर देश की आज़ादी के लिए कदम उठाए. 1942 में अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की. गांधी एक महान लीडर थे. सादा जीवन उच्च विचार को मानने के स्वभाव के कारण लोग उन्हें महात्मा के नाम से सम्बोधित करते थे. वाराणसी के छोटे से गांव में एक शिक्षक परिवार में लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म हुआ. वह देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे. भारत को आजादी दिलाने और भारत के भविष्य का निर्माण करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. काशी विद्यापीठ से जुड़ने के बाद उनका महान हस्तियों तथा बुद्धिजीवियों से संपर्क बढ़ा और वे देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए गांधी के साथ हो चले. अपने जीवन काल में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे. जय जवान जय किसान का नारा देकर उन्होंने गांधी जी के साथ अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया तथा भारत के सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि गांधी- शास्त्री महान नेता थे. उन्होंने देश की आज़ादी में अहम भूमिका अदा की. गांधी जी प्रजातंत्र के परम समर्थक थे. सत्य अहिंसा के बल पर भारत को आज़ाद कराया उन्होंने समाज मे फैली छुआछूत की भावना को दूर करने के लिए बहुत प्रयास किए. उन्होंने पिछड़ी जातियों को ईश्वर के नाम पर हरि-जन नाम दिया. जीवन पर्यन्त उनके उत्थान के लिए प्रयासरत रहे. गांधी जी का स्वराज्य गांव में बसता था और वे ग्रामीण उद्योगों की दुर्दशा से चिंतित थे. खादी को बढ़ावा देना तथा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार उनके जीवन के आदर्श थे. गांधी जी का कहना था कि खादी का मूल उद्देश्य प्रत्येक गांव को भोजन व कपड़े के विषय मे स्वावलम्बी बनाना है. ऐसे समय में जब पूरा संसार बुनियादी वस्तुओं की खरीद के लिए संघर्ष कर रहा है, गांधी जी का ग्राम स्वराज एवं स्वदेशी का विचार ही हमारा सही मार्गदर्शन कर सकता है. भारत जैसे विकाशशील देश की आगे की नीति यही होनी चाहिए. जिला महामंत्री अनवर खान, कौशल नागवंशी व अन्य वक्ताओं ने भी बापू और शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि स्वतंत्रता के महानायक गांधी, शास्त्री ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंगे आजादी में अहिंसा को हथियार बनाकर लंबी लड़ाई लड़ी. अंग्रेजों को यह समझ में आ गया था हमें इस वीर भूमि से खदेड़ा जाने वाला है, हमारा अंत निश्चित है तथा अब हम फूट डालो राज करो की नीति पर इस धरती पर राज नहीं कर सकते. अंततः अंग्रेज भारत छोड़ने पर मजबूर हो गए इन महापुरुषों ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। वक्ताओं ने बापू, शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया.कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया और कहा कि स्वतन्त्रता के उन महापुरूषों के संदेशों को कांग्रेसजन तक पहुंचाने तथा उनका सदैव स्मरण करने की बात कही. अंत में 2 मिनट का मौन धारण कर इन महापुरुषों को श्रद्धान्जलि दी गई. कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, ब्लॉक, जोन, सेक्टर, बूथ व अनुभाग के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभागों के पदाधिकारी सोशल मीडिया के प्रशिक्षित कार्यकर्ता, सहकारिता क्षेत्र के सदस्य, निर्वाचित व मनोनीत पार्षद त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

नवरात्रि पर्व एवं गांधी जयंती के अवसर पर जयस्तंभ चौक बालोद में लगाया गया यातायात जागरूकता अभियान

0


दिनांक 02.10.2022 यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को गुलाब फुल देकर किया गया सम्मानित।

 यातायात बालोद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में हमराह स्टाप के आज दिनांक 02.10.2022 को जयस्तंभ चौक बालोद में नवरात्रि पर्व एवं गांधी जयंती के अवसर पर गांधीवादी विचारधारा के साथ अहिंसा का पाठ पढ़ाते हुए, यातायात नियमों का फ्लैक्सी लगाकार आम जनता को यातयाात नियमों एवं संकेतों के बारे में बारी-बारी से समझाईश देकर जागरूक किया गया।

साथ ही यातायात नियमों का पालन करने वाले चालको को गुलाब फुल देकर सम्मानित किया गया तथा हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया गया। यातायात बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चालन के दौरान हेलमेट सीट बेल्ट का प्रयोग करे, नाबलिक वाहन चालको को वाहन चलाने न देवे, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलायें, रेड़ सिग्नल जंप नहीं करेे, एवं दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन नहीं चलाये।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

हेलमेट लगाने के फायदेः- 01. हेलमेट लगाने से आकस्मिक दुर्घटना होने पर सिर में आने वाले गंभीर चोट से बचा जा सकता है।

  1. आईएसआई मार्क एवं अच्छी क्वालिटी के हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए।
  2. हेलमेट लगाने से वाहन चलाते समय ध्यान केन्द्रित रहता है।
  3. हेलमेट लगाने से दुर्घटना में मौत की संभावन 70 प्रतिषत तक कम होती है।
  4. हेलमेट लगाने से ऑख में धुल मिट्टी कंकड से बचाव होता है।
  5. हेलमेट लगाने से तेज धुप से बचाव होता है।
  6. हेलमेट लगाने से स्कॉर्फ बांधने की आवशयकता नही होती है। चेहरे में पड़ने वाले धुल मिट्टी से होने
    वाले धाग धब्बे झुर्रियां की खतरे को काफी हद तक कम करता है।
  7. हेलमेट लगाने से थकान कम महसूस होता है।
  8. हेलमेट लगाने से कान में वाहनों की ध्वनि शोर-शराबा कम हो जाता है। जिससे बहरेपन से बचा जा
    सकता है।
  9. हेलमेट लगाने से वाहन चालन (राइडिंग) सुरक्षित रहती है।
  10. हेलमेट तेज हवा धुल मिट्टी किटाणु वायु प्रदूषण से तो बचाता ही हैं साथ ही आपको तरोताजा भी
    रखता है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई

0

दल्ली राजहरा – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 02/10/2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती वार्ड नं 20 गांधी चौक में मनाई गई

सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी के मूर्ति व लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया तिलक व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह व संतोष पाण्डेय, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, एल्डरमेन प्रमोद तिवारी,ब्लाक उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू,एल्डरमैन जगदीश श्रीवास, ईश्वर लाल सोनवानी, महामंत्री सुरेश ठाकुर, युकां जिला महामंत्री परितोष हंसपाल,पार्षद रोशन पटेल, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मुमताज कुरैशी ने महात्मा गांधी जी की जीवनी पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन दक्षिण मंडल अध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय व आभार प्रदर्शन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह ने किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री काशी राम निषाद, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदण्ड, जिला सचिव के ईश्वर राव, ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव, प्रदीप बाघ, प्रवीण शर्मा, पार्षद स्वप्निल तिवारी, एल्डरमैन जी ईश्वर राव, रामू शर्मा, प्रदीप बबलू, पूर्व पार्षद रमेश भगत, अनिल कोम्बे, नगर उपाध्यक्ष अ जा विभाग अजय बघेल, सयुक्त महामंत्री जितेन्द्र मेश्राम, आदिभ भगत, जसविंदर सिंह गिल, बसंत साहू, रूपलाल साहू, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS