लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारत के भविष्य पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संसद,हमारे मार्गदर्शक ,प्रेरणा स्रोत युवा हृदय सम्राट माननीय राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर आरोग्य हॉस्पिटल में फल व बिस्किट वितरण किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व जिला महामंत्री काशीराम निषाद जी,जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड जी,जिला सचिव के ईश्वर राव जी,ब्लॉक उपाध्यक्ष नितिन राम जी,ब्लॉक कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया जी,ब्लॉक महामंत्री शकील खान जी,ब्लॉक सयुक्त महामंत्री अर्जुन यादव जी,सचिव तरणजीत सिंह जी सहित कोरोना फ्रंटलाइन वारियर्स उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा – ईमेल आईडी हैक करने पर आरोपी पर एफआईआर दर्ज किया गया है | 18 जून 2021 को प्रार्थिया करिश्मा पटेल पिता चम्पक लाल उम्र 23 वर्ष ने अजय सिंह सारथी पर आरोप लगाया है कि उनकी ईमेल आईडी हैक कर पासवर्ड और रिकवरी आईडी को बदल दिया गया है इसके साथ ही अजय सिंह सारथी द्वारा प्रार्थिया का मेल आईडी उपयोग कर दुरूपयोग किया जा रहा है |
पूर्व में अजय सिंह सारथी पर दहेज़ प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया जा चूका है | इनका विवाह अजय सिंह सारथी एवं करिश्मा पटेल 29 जून 2020 को हुआ था जिसके बाद अजय सिंह सारथी द्वारा अपनी पत्नी के साथ दहेज़ को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे पीडिता द्वारा तंग आकर दिनांक 09 नवम्बर 2020 को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया और पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 498A506 323 377 34Ipc के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था जो कि बाद में आरोपी अजय सिंह सारथी को जमानत पर रिहा कर दिया गया था |
कुसुमकसा – शराब के नशे में युवक जगत राम कोरेटी पिता मंगलू राम उम्र 30 साल अपनी मां को उल्टा सीधा बोल रहा था उसी समय गांव के कुछ लोग आये और युवक को बाँध कर लाठी डंडों, लात घुसों से मारपीट किये थे तब मुझे पुलिस वाले आकर छुड़ाये तब बच पाया |
घटना 16 जून रात्रि के 7 से 8 बजे की है युवक जगत राम कोरेटी मजदूरी का काम करता है | शांती नगर चौक कुसुमकसा के पास शराब के नशे में अपनी मां को उल्टा सीधा बोल रहा था उसी समय गांव के सरपंच शिवराम सिंह सिंदामें, उप सरपंच दीपक यादव , जागेश्वर कोरेटी , गौकरण धनेलिया , भौरू गोटा, धनउ पाटा , राजेन्द्र पोटाई, उमेन्द्र सिंह मंडावी, भुनेश्वर पोटाई एवं अन्य लोग आकर मुझे गाली गुप्तार क्यों करता है कहते हुए लात घुसों व लाठी डंडो से मारपीट करने लगे मेरे द्वारा विरोध करने पर उप सरपंच दीपक यादव, जागेश्वर कोरेटी द्वारा मेरे हाथ पैर को रस्सी से बांधकर लात घूसों से मारपीट कर रहे थे मारपीट करने के दोरान सारे लोग मा बहन की गंदी गंदी गालिया दे रहे थे मै उनके मार पीट से दर्द के कारण जमीन पर गिर गया तब वे लोग धमकी दे रहे थे कि पुलिस में रिपोर्ट करेगा तो जान से मार देगें कुछ देर बाद पुलिस वाले आकर मझे थाना लेकर आये थे तब भी वे लोग पीछे पीछे थाना आकर मेरे विरूद्ध ही गलत जानकारी थाना वालों को दे रहे थे |
उनके मारपीट के कारण युवक के चेहरे एवं शरीर के अन्य भाग में बहुत सूजन आ गया था दर्द बहुत हो रहा था ठीक ढंग से खड़े नही हो पा रहा था, युवक की हालत को देखते हुए रात्री में युवक के भाई द्वारा उपचार के लिए चिखलाकसा अस्पताल ले जाया गया था |
गाँव वालों द्वारा इस प्रकार मारपीट को देखते हुए दुसरे दिन युवक द्वारा मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ गई | उपरोक्त घटना के आधार पर पुलिस द्वारा सरपंच शिवराम सिंह सिंदामें, उप सरपंच दीपक यादव , जागेश्वर कोरेटी , गौकरण धनेलिया , भौरू गोटा, धनउ पाटा , राजेन्द्र पोटाई, उमेन्द्र सिंह मंडावी, भुनेश्वर पोटाई के खिलाफ भादस 1860 के तहत अपराध दर्ज किया गया |
छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ को कांग्रेस सरकार ने नारा दिया था ‘वक्त है बदलाव का’ लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार अपने वादें भूल रही है. आज प्रदेश भाजपा के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा जिला बालोद के द्वारा लोहारा मंडल के ग्राम मालीघोरी बालोद मण्डल के ग्राम बगमरा बालोद शहर मण्डल के वार्ड 01 मे कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में वादाखिलाफी एवं अराजकता के विरोध में जन आंदोलन जागरूकता कार्यक्रम “क्या हुवा तेरा वादा’ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यश किसान मोर्चा कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि भूपेश सरकार ने गंगा जल की झूठी कसम खाकर छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता से झूठे वादे किये और आज चुनाव जीते ढाई साल के बाद भी अपना वादा पूरा नहीं किया आज वो सत्ता के मद में चूर होकर कुम्भकरन की गहरी निद्रा में सो गया है भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले भारत देश को बदनाम करने वाले ये कांग्रेस के लोगो का चरित्र है धान खरीदी में देरी धन के उठाव में देरी के कारण आज किसान की कड़ी मेहनत का धान आज बर्बाद हो रहा है और भूपेश सरकार घर घर शराब दे रही है आज शराब सट्टा बाजार का बोलबाला है युवा वर्ग नशे में हमारी आने वाली पीडिया बर्बाद हो रही है लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है आने वाले समय मे जनता इसका जवाब देगी कार्यक्रम को जिला जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार पवार ने भूपेश सरकार से जवाब मांगा है की ढाई साल बाद भी क्या हुवा तेरा वादा भूपेश बघेल जवाब दो बेरोजगारो को 2500/-भत्ता दो बुजुर्गो को 1500/- पेंशन दो अपने किये वादे को पूरा करो |
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार के ढाई साल में हर वर्ग को निराशा किया है कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ की वादा को पूर्ण नही किया जो दुर्भग्यपूर्ण हैं। आज छत्तीसगढ़ का प्रत्येक वर्ग युवा, महिलाएं, किसान, बुजुर्ग सभी अपने आपको छला हुआ और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यह आपके और कांग्रेस सरकार के लिए आत्म चिंतन व आत्म मंथन का विषय हैं।
भूपेश बघेल के वादाखिलाफी को जनता के बीच जाकर सीधा संवाद किया गया एवम घर घर जाकर पत्रक वितरण किया गया. उक्त कार्यक्रम में देवेंद्र जयसवाल होरीलाल राउटे देवलाल ठाकुर प्रमोद दुबे जगदीश् देशमुख खिलेश्वरी साहू प्रेमलता साहू सुरेंद्र देशमुख मंडल अध्यक्ष गण रूपेंद्र सिन्हा प्रेम साहू सुरेश निर्मलकर किसान मोर्चा मंडल सुरेश देशमुख गणेश साहू शशिकांत साहू दारा सिंह भौराय दिनेश्वर मिश्रा वीरेंद्र साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा नागेंद्र चौधरी जिला किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर टीकाराम सांवरे ओम प्रकाश साहू यशवंत सीता साहू लाला श्रीवास्तव संजय साहू कमल पंपालिया अश्वनी साहू भूपेंद्र चंद्राकर सत्तू साहू संतोष साहू आदि किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे |
बालोद – जिला कलेक्टर द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन किया गया था किन्तु अब वर्तमान स्थिति को देखते हुए व् जिले में व्यापार की सुगमता एवं आर्थिक गतिविधियों के सुविधापूर्वक सञ्चालन हेतु अब दिन मंगलवार को दुकाने एवं बाजार बंद रहेगी |
नारायणपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आन्हान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी के दिशा निर्देश से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर ने नगर के ह्रदय स्थल जय स्तम्भ चौक मे पेट्रोल डीज़ल गैस और अन्य सामान के बेहताशा बढ़ती महंगाई मे सोई कुम्भकरणी मोदी सरकार के खिलाफ सांकेतिक चक्का जाम किया गया, कमर तोड़ महंगाई आज देश की सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी है केंद्र की मोदी सरकार बेहताशा बढ़ती महंगाई रोकने सख्त कदम उठाने तक और महंगाई से जनता को राहत देने तक मोदी सरकार के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोई मोदी सरकार को जगाने का प्रयास करते रहेगी! भीषण कोरोना महामरी मे पीड़ित परिवार आर्थिक बोझ मे दब चुकी है उसके ऊपर बीजेपी मोदी सरकार महंगाई का बोझ लाद रही है जिसे देश का हर नागरिक महंगाई से त्रस्त हो चूका है!
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा की बहुत हुआ महंगाई का मार बस करो मोदी सरकार, गरीबो पर अत्यचार बंद करो कुछ तो शर्म करो मोदी सरकार, आज हर नागरिक भारतीय जनता पार्टी केंद्र की मोदी सरकार से बहुत दुखी है कब तक आम नागरिक महंगाई की मार झेलेगा जिस महंगाई को मोदी सरकार डायन कहती थी आज वही डायन मोदी सरकार की बहुरानी बन चुकी है महंगाई पर सड़क मे आंदोलन करने वाली बीजेपी नेताओ की मोदी ने महंगाई पर बोलने नहीं दे रहे है उनके मुँह बंद हो चुके है या चूड़ियाँ पहन के घर बैठ चुके है ऐसे है बीजेपी के लोग, कोरोना की मार और अब महंगाई से गरीबो का आशियाना उजड़ चूका है, आगे रवि देवांगन ने कहा केंद्र की मोदी सरकार को अब तानाशाही छोड़ महंगाई को काबू कर जनता को राहत देना चाहिए, सांकेतिक चक्का जाम के दौरान पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार पाण्डेय, जिला कांग्रेस महामंत्री शेख तौहीद अहमद, सचिव संजय राय, संतोष राव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रशीला कश्यप, प्रदेश महिला सचिव वेदबती पात्र, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, सोनिका पोर्ते, पार्षद विजय सलाम, एवं अन्य कांग्रेस सदस्य दीपक गाँधी, राजू दुग्गा, मिथलेश ठाकुर, सुकमन कचलाम, तरुण देहारी, सनवा राम पोटाई एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे!
लापरवाही : 3 ब्लॉक और उड़ीसा से आने वाले लोग हर रोज हो रहे घायल
जगदलपुर… कुछ वर्षों पूर्व माननीय सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए देशभर में स्पीड ब्रेकरो को हटाने दिशा निर्देश जारी किए थे जिसके बाद स्पीड ब्रेकर हटाने का कार्य भी संबंधित विभाग के माध्यम से किया गया लेकिन संभाग मुख्यालय जगदलपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से जोड़ने वाली पुराने पुल से होकर जाने वाली सड़क में आसना चढ़ाव के पास बने स्पीड ब्रेकर को लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक नहीं हटाया गया है कई दफे इस संबंध में लोक निर्माण विभाग का ध्यान भी आकृष्ट कराया जा चुका है बावजूद इसके विभाग की लापरवाही के चलते स्पीड ब्रेकर वाली जगह में कई लोग अब तक घायल हो चुके हैं |
ज्ञातव्य हो कि NH – 30 से होकर जगदलपुर शहर को जोड़ने वाली इस सड़क से बस्तर जिले के बकावंड, बस्तर,और करपावंड बजावंड के अलावा उड़ीसा राज्य के लोग भी आवागमन करते हैं जिसमें अधिकतर गरीब मजदूरों के अलावा मध्यमवर्ग और नौकरीपेशा लोग शामिल हैं लेकिन स्पीड ब्रेकर के चलते रोजाना दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं विशेषकर शासकीय सेवा से जुड़ी महिलाएं रोजाना घायल हो रही हैं |
ब्रेकर के दोनों छोर पर गड्ढे होने की वजह से जान माल के नुकसान होने का अंदेशा हमेशा बना रहता है अगर समय रहते इस ब्रेकर को नहीं हटाया गया तो आने वाले समय में बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है |
महिला मोर्चा शहर की अध्यक्षा श्रीमती हितेश्वरी कौशिक ने कल अपने टीम की घोषणा नए बस स्टैंड स्थित भारत माता के स्थापित मूर्ति के पास की जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए अपनी टीम का एलान किया जिसमें अनुभवी महिला सहित सभी का समावेश है, घोषणा करते वक्त भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा पूर्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू भाजपा नेता अमित चोपड़ा कमल पंपलिया मौजूद रहे |
लीला शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इस शहर महिला मोर्चा में मिले सभी नवीन दायित्व को मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं देती और जिस नियुक्तियों से शहर में पार्टी को मजबूती मिलेगी |
हितेश्वरी कौशिक घोषणा करते हुवे कहा कि शहर में महिलाओं को भाजपा के साथ जोड़ने का संगठन को विस्तार देने का लक्ष्य लेकर हमारी बढ़ेंगे और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ हमेशा आवाज को बुलंद करेंगे एवम सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए कार्य करेंगे यही हमारी टीम की प्राथमिकता होगी |
महिला मोर्चा की टीम में उपाध्यक्ष में सोमबाई साहू,कौशल्या यादव,महामंत्री में सरोजिनी साहू मोना टुवानी,कोषाध्यक्ष में मंजू साहू, सह कोषाध्यक्ष में सुनीता यादव मंत्री में पूजा साहू,पुष्पलता बनपाल, मीडिया प्रभारी शारदा सामटकर,सह मीडिया प्रभारी याकेश्वरी देशमुख,कार्यालय प्रभारी रेखा यादव सह कार्यालय प्रभारी प्रियंका श्रीवास् को बनाया गया वाह 15 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए |
भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने बालोद जिले सर्वसम्मति से किया गठन, इसमें राजहरा खदान से मुश्ताक अहमद अंसारी को पुनः जिला मंत्री की कमान सौंपी है। और जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष- श्री रवि साहु -निर्माणी और उपाध्यक्ष युवा कार्यकर्ता, रामेश्वर साहु -खदान दल्ली और कु बीना सुरेन्द्र – आंगनबाड़ी एवं यशोदा देशमुख-निर्माणी, डौंडीलोहारा को बनाया गया है।
सह मंत्री – मनोज ठाकुर-बिजली, बालोद, -गेवल देशमुख-निर्माणी गुंडरदही लक्ष्मी पटेल – आंगनबाड़ी -बालोद को बनाया गया है। कार्यलय मंत्री- वेदलाल साहु-निर्माणी -लोहारा – कोषाध्यक्ष- श्रीमती आशा पटेल आंगनबाड़ी- बालोद |
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में
1-श्रीमति – विशाखा साहु निर्माणी- गुंडरदही- 2- गजेन्द्र सिंह ठाकुर- खदान- दल्ली राजहरा- 3- मोरध्वज सोनवर्षा- बिजली चिखलाकसा – 4- जागेश ठाकुर-बिजली – चिखलाकसा- 5-चंद्रशेखर रावटे- नगर पंचायत डौंडी- 6-संदीप कुमार यादव -नगर पंचायत डौंडी- 7-अजीत मलिक- खदान राजहरा- 8-ममता साहु – आंगनबाड़ी- गुरुर- 9-देवकुमार -नगरपालिका – दल्ली राजहरा- 10- सोहन ठाकुर- बिजली- बालोद – 11- देवाशीष सरकार- खदान-राजहरा को लिया गया है।
जिला मंत्री बनने पर मुश्ताक अहमद अंसारी ने प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे, प्रदेश इस्पात प्रभारीऔर प्रदेश संयोजक राधेश्याम जायसवाल प्रदेश संगठन मंत्री योगेश दत्त मिश्रा, प्रदेश माइंस प्रभारी एस,एम, पांडे, प्रदेश महामंत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ श्रीमती गुरमीत कौर, खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग,और बालोद जिला संयोजक लखन लाल चौधरी का आभार जताया है।