जिला मुख्यालय के माहका इंडोर स्टेडियम में शनिवार शाम 6:30 बजे से आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में मिस्टर एंड मिस नारायणपुर सीजन वन का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया 3 राउंड का फिनाले के विजेता बालक वर्ग से मिस्टर नारायणपुर 2021 प्रशांत साहू और बालिका वर्ग से विजेता मिस नारायणपुर विनीता जैन ने यह खिताब अपने नाम किया । पहली बार हो रहे इस इवेंट को लेकर बेहद उत्साह का माहौल रहा मिस्टर मिस नारायणपुर का आयोजन 18 अगस्त से ऑडिशन शुरू हुआ जिसमे फाइनल में 14 मॉडल सेलेक्ट हुए बच्चों में इस आयोजन को लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागी अपने प्रतिभा से आने वाले समय में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक चयनित होकर जिले का नाम उचा कर सकते हैं इस मंच से नय पीढ़ी के बच्चो को मिस&मिस्टर नारायणपुर एवं मॉडलिंग में नया मंच प्राप्त हुआ,प्रशांत साहू मिस्टर नारायणपुर विनीता जैन मिस नारायणपुर के सिर पर ताज सजाकर विजेता को 5000 रुपये के इनाम से नवाजा गया।
आयोजक स्वाति पट्टावी ने बताया कि युवाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक नय अंदाज में यह आयोजन रखा गया नारायणपुर जिले में प्रतिभागी ने अपने प्रतिभा के साथ बढ़ चढ़ कर रैम्प वाक में हिस्सा लिया मॉडलिंग के क्षेत्र में एक अलग अनुभव साझा किया आने वाले समय मे बड़े स्तर पर यह आयोजन कराने की बात कही ।इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सुनीता मांझी नगर पालिका अध्यक्ष, ममता राठौर (पार्षद) (मिस छत्तीसगढ़ आइकॉन) मिस यामिका साहू, मिस एकता जैन(मिस छत्तीसगढ़ आइकॉन फोटोजेनिक फेस) की उपस्थिति में पुष्पगुच्छ से स्वागत कर ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम की सुरुवात किया गया।मुख्य रूप से आयोजन को सफल बनाने में ऑर्गनाइजर स्वाति पट्टावी एक्सपोउंसर मुक्ता रेस्टोरेंट, वान्या इंटरप्राइजेस आकाश होंडा, आरवी फ़िल्म प्रोड्यूसर करुणा फाउंडेशन तथा रैप फिटनेस जिम इस पूरे आयोजन में फोटोग्राफी एनएम स्टुडियो एवं बस्तर स्टूडियो इंटरप्राइजेस के विशेष सहयोग से यह इवेंट का आयोजन सफल किया गया । इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निशा सोनी सतथपि जो हाल ही में मुंबई में हुए कांटेस्ट में मिसेज ग्लोबल इंडिया डिवाइन का खिताब जीता है।
आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ निरंजन दास, प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल ए के त्रिपाठी एवं कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी बालोद अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में वृत्त दल्लीराजहरा के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक एसआर भांडेकर द्वारा आरोपी के रिहायशी मकान से मदिरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
(1) नाम आरोपी बेनूराम, पिता- केवल सिंग पटेल, उम्र- 54वर्ष, निवासी- वार्ड क्र.10 शहीद वीरनारायण सिंह चौक दल्लीराजहरा, थाना- दल्लीराजहरा, जिला- बालोद (छ.ग.) | (2) जप्त मदिरा 77 पाव देशी मदिरा प्लेन (प्रत्येक 180 मिलीलीटर) कुल मात्रा 13.860लीटर। (3) धारा 34(2),59 क, छ.ग. आबकारी अधिनियम।
आरोपी बेनु राम 2019 के दल्ली राजहरा नगर पालिका चुनाव में वार्ड पार्षद पद के लिए निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आरोपी द्वारा पान ठेला व जनरल दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार चला रहा था।
आरोपी को आज दिनांक 28-08-2021 को न्यायालय में पेश किया जाएगा। संपूर्ण कार्यवाही में वृत्त प्रभारी एस आर भांडेकर के साथ आबकारी आरक्षक दिगंबर बुरा, राजेंद्र ठाकुर एवं वाहन चालक कुलदीप सिंह ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।
कोरोना काल के समय कोरोना महावारी के बचाव के लिये जिले भर में अस्थायी स्वास्थ कर्मियों की नियुक्ति की गई थी,जिसे कोरोना योद्धा का नाम दिया गया था। इन्होंने आपदा के समय विषम परिस्थिति में कोरोना से लड़ने के लिए सरकार का साथ दिया,कोरोना के नाम से पीड़ित व्यक्ति को देखकर उनके सगे भी साथ छोड़ देते थे उस समय इन कोरोनो योद्धाओं ने अपना सेवा दिया। मगर तीन माह होने के बाद सभी कोरोना योद्धाओं को उन्हें उनके कार्य से निकाल दिया गया। कोरोना योद्धाओं ने अपने कार्य को निरंतर रखने के लिये सभी से अपनी गुहार लगाई मगर सभी ने तुम्हे रखने के लिए फंड नही है कहकर वापस भेज दिया गया। जबकि जिले भर की स्वास्थ केंद्रों में अब भी स्वास्थ कर्मियों की आवश्यकता है। ऐसे स्थिति में अपने कार्य को लेकर चिंतित सभी कोरोना योद्धाओं ने रायपुर में हो रहे 5 दिवसीय धरना में उपस्थित होकर गोबर उठा कर व कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जगदलपुर।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप के बयान पर पलटवार करते हुए छ. ग.प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि पूर्व शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री केदार कश्यप का कार्यकाल स्वमेव मुन्नीबाई प्रकरण,वर्ष 2014 में हुए सीधी भर्ती घोटाले और शिक्षाकर्मियों की पदोन्नति घोटाले से परिपूर्ण रहा है। सीधी भर्ती घोटाले में जिला प्रशासन द्वारा आरक्षण रोस्टर का पालन न कर अंचल के आदिवासियों के साथ छल के लिए सीधे तौर पर चयन समिति के सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया गया है। जिस पर प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा कार्यवाही भी की गई और यह प्रकरण आज भी माननीय उच्च न्यायालय छ.ग. बिलासपुर में लंबित है। इन सब घोटालों पर बस्तर की जनता के सवाल आज तक अनुत्तरित हैं इसलिए बेहतर होगा कि भाजपा के शीर्ष नेता बस्तर में होने वाले चिंतन शिविर पर इन घोटालों पर चर्चा कर इसका जवाब बस्तर की जनता को दें ।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के लोग भाजपा का 15 वर्षो का काला कार्यकाल भूले नहीं है।झीरम कांड,अंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, नसबंदी कांड, झलियामारी कांड, मीना खल्खो कांड, सारकेगुड़ा, एड़समेटा, पेद्दागेलूर जैसी घटनाओं को छत्तीसगढ़ के लोग अभी भूले नहीं है। भाजपा को कांग्रेस पर टिप्पणी करने की नहीं आत्मचिंतन करने की जरूरत है। भाजपा को अब बताना चाहिये कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा में जब पर्यवेक्षक बन कर छत्तीसगढ़ आये थे और एकात्म परिसर में आगजनी हुयी थी, तोड़फोड़ हुयी थी,वो क्या था?भाजपा ने जिस तरीके से नंदकुमार साय को मरवाही से चुनाव लड़ा कर उनके राजनैतिक भविष्य को चौपट करने की साजिश की वो क्या था? भाजपा में 15 वर्ष तक रमन सिंह जी ने जनाधार वाले सामर्थ्यवान नेताओं को दरकिनार करने और किनारे रखने के लिए जो कुछ किया, वह क्या था? भाजपा अब अपने आंतरिक मामलों को देखे जहां भाजपा नेता अपना वर्चस्व बनाये रहने के लिये खाई और खंदक की लड़ाई लड़ रहे हैं।भाजपा को कांग्रेस पर टीका टिप्पणी करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि 70 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत वाली प्रदेश सरकार का हर निर्णय छत्तीसगढ़ वासियों के सर्वोत्तम हित को सामने रख कर लिया जा रहा है जिसे जनता का पूर्ण समर्थन भी प्राप्त है।
4 वर्ष बीतने के पश्चात भी नहीं बन पाई बाउंड्री बाल निर्माण कार्य,कागजो में सिमट कर रह गई। जी हां हम बात कर रहे हैं बस्तर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोकर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की |
आपको बता दें वहीं सर्व शिक्षा अभियान के तहत सन् 2018-19 में बाउंड्री बाल निर्माण कार्य हेतु पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी लेकिन बिना निर्माण कार्य कराए डकार गए दो लाख रुपये की राशि निर्माण कार्य रह गई अधूरी।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सचिव एवं सरपंच की मिलीभगत से राशि बंदरबांट कर गमन करने की आरोप एवं अनियमिता बरतने की बातें कही जा रही है ।
वहीं वर्तमान सरपंच पूर्व सरपंच एवं सचिव को दो लाख रुपये की राशि बंदरबांट करने का आरोप लगाते हुए पूर्व जनपद सीईओ एवं वर्तमान जनपद सीईओ बस्तर को लिखित शिकायत देने के पश्चात भी आज तक नहीं हो पाई जांच ना ही बन पाया बाउंड्री बाल।शासन द्वारा दी गई राशि को कोई अधिकारी निरीक्षण नही किया एवं अधिकारियो भी आँख में पट्टी कान मे रुई डाल बैठे देखते रह गये ।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में खींचतान और नेतृत्व परिवर्तन के मामले दिल्ली में गहमा-गहमी के बाद शनिवार को सीएम भूपेश समेत सारे विधायक, मेयर और कांग्रेसी नेता रायपुर लौट गए। वहां पहुंचते ही सीएम भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया गया। ये नजारा करीब-करीब ऐसा ही था जब चुनाव जीतने के बाद भूपेश बघेल की ताजपोशी हुई थी। इधर बाद में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि फैसला हाई कमान के पास सुरक्षित है। हाईकमान जो निर्णय लेगा वह हम सबको मंज़ूर होगा।
टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं 28 दिन से बाहर रहा। 1 अगस्त को त्रिपुरा गया था। बीच में रायपुर आया था फिर दिल्ली जाना हुआ। राहुल गांधी से मिलने की संभावना थी। 24 तारीख को समय मिला था। इसके बाद पुनिया जी ने रोक दिया था। यही पूरा घटनाक्रम था। कई तरह की चर्चाएं थीं। पूरे मन से हाईकमान से चर्चा हुई। हाईकमान से हर बात हो गई है, निर्णय उनके पास सुरक्षित है। जाहिर सी बात है ऐसे निर्णयों में थोड़ा समय लगता है। हाईकमान जो निर्णय लेना वह हम सबको मंजूर होगा।
टीएस सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे की जानकारी है। निर्णय छत्तीसगढ़ आकर होगा या नहीं ये मैं नहीं कह सकता। विधायकों में भी कौतूहल रहा होगा कि सिंहदेव भी इतने दिनों से दिल्ली में हैं। हम भी दिल्ली चले, वहां के हवा पानी को देखें। हाईकमान का जो भी निर्णय होगा उसे मानकर मैं भविष्य में भी काम करूंगा। साल दो साल की बात अब नहीं रह गई। मुझे लग रहा है कि निर्णय जरूर आएगा। विधायक दिल्ली गए थे जबकि उन्हें मना किया गया था। इन सब चीजों को हाईकमान भी देख रहा है तो ऐसे में लगता है कि निर्णय होगा। निर्णय कब तक होगा ये मैं नहीं कह सकता। जीवन में कुछ स्थाई है तो वह परिवर्तन है।
बालोद – गुरुर मार्ग पर सांकरा के पास आज दोपहर लगभग 12.30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक में सवार दो युवक जिसमे से एक की मौत हो गई वहीँ दूसरा युवक घायल हो गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों चचेरे भाई ग्राम अरौद के रहने वाले है | मृतक का नाम भीषम नेताम और घायल बबलू ठाकुर दोनों अपने रिश्तेदार के यहाँ पर्रेगुडा जा रहे थे | घटना की जानकारी बालोद पुलिस को मिलने के पश्चात् मौके पर पहुँच घायल को 108 के मदद से जिला चिकित्सालय ले जाया गया वहीँ दूसरी ओर मृतक का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही की जा रही है | अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार बताया जा रहा है | पुलिस जांच पड़ताल कर रही है |
भानपुरी से मुरकुची , केसरपाल मुंडागुड़ा मार्ग के बीच में अस्मत विशाल साल का पेड़ गिरने से हड़कंप मच गई । जो कड़क के बीचो बीच अपने आप विशाल शहर का पेड़ गिरा। जिसमें बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गया घंटे भर आवाजाही में बाधा उत्पन्न हुआ लोगों को काफी परेशानी हो रही है गाड़ियां पार करने में भारी दिक्कत हो रही है तब तत्काल पुलिस को सूचना कर दिया गया है। घटनास्थल पर आकर पेड़ को हटाने का कार्य जारी है |
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि 26.08.2021 कोे शाम करीबन 06ः00 बजे टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि गुण्डरदेही बस स्टैण्ड मे एक लडकी बैठी है जो रास्ता भटक गयी है। मौके पर पेट्रोलिंग पार्टी जाकर लडकी से पुछताछ किया गया जो अपना नाम कु0 द्रोपती धु्रर्वे पिता बिसारू राम धु्रर्वे उम्र 22 वर्ष सा0 अडेंगा थाना केषकाल जिला कोण्डागांव जो रास्ता भटक जाना बतायी । थाना प्रभारी गुण्डरदेही के द्वारा थाना प्रभारी केषकाल से संपर्क कर लडकी के परिजनो के बारे मे जानकारी लेकर परिजनो से संपर्क किया गया। रात्रि होने से कुमारी द्रोपती धु्रर्वे को सखी वन स्टॉप सेंटर बालोद मे सुरक्षार्थ रख कर आज दिनांक 28.08.2021 को परिजनो के सुपुर्द किया गया।
थाना गुण्डरदेही व थाना रनचिरई की संयुक्त कार्यवाही मे पकडा गया बकरी चोर।
घटना दिनंाक 19.08.2021 को प्रार्थी अरूण कुमार यादव ग्राम परसदा थाना गुण्डरदेही का अपना 35 नग बकरी बकरा को चराकर शाम 04ः00 बजे अपने घर लाकर बकरी कोठा मे 34 नग बकरी बकरा को रखा और 01 नग बकरी बच्चा वाली को आंगन मे बांध दिया और बकरी कोठा के दरवाजा को बंद कर संकल लगा दिया, रात्रि 09ः00 बजे घर के मुख्य दरवाजे को बंद कर अंदर से सिटकीनी लगाकर खाना खाकर परिवार के सभी लोग अपने अपने कमरे मे सो गये थे दिनंाक 20.08.2021 के रात्रि करीबन 02ः00 बजे किसी चीज का आवाज आया तब प्रार्थी आवाज को सुनकर उठकर देखा तो प्रार्थी के कमरे का दरवाजा बाहर से संकल लगा था, तब प्रार्थी दरवाजा को हिलाया तो बाहर का संकल खुल गया, और बाहर निकल कर देखा तो बकरी बकरा चिल्लाने की आवाज आई तो बाहर निकलकर देखा, घर के मुख्य दरवाजा खुला था घर के बाहर जाकर देखा तो एक सिल्वर कलर की मारूती वेन खडी थी, जिसमे बकरी बकरा भरा था, जो चिल्ला रहे थे, और बाहर मे तीन आदमी खडे थे जिसे बिजली खंभा की रोषनी मे देखा, अज्ञात आरोपीगण, चोरी किये बकरी बकरा को लेकर भाग गये। तब प्रार्थी अपने घर अंदर जाकर देखा तो इसके दोनो बहु के कमरे का दरवाजा बाहर से संकल लगा था, जिसे संकल खोल कर आवाज दिया तब ईसका बेटा बहु बाहर निकलकर जाकर देखे तो बकरी कोठा मे रखे 09 नग बकरी, 01 नग बकरा किमती 20,000 रू. का, नही था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही मे अपराध क्रं. 200/21 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया।
इसी थाना रनचिरई मे दिनंाक 04.05.2021 को प्रार्थी अंकुश यादव पिता सुखित यादव उम्र 32 वर्ष साकिन खुटेरी थाना रनचिरई ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इनके पिता सुखित यादव दिनांक 03.05.2021 को हमेशा के तरह बकरा बकरी को चराकर 04 बजे कोठा में डालकर दरवाजा बंद कर संकल लगा दिया था। करीब 12 बजे रात तक सब कुछ ठीक ठाक था कि दिनांक 04.05.2021 के लगभग 03 बजे रात गांव के दिरबी ठाकुर ने शौच जाते समय मेरे घर के 06 नग बकरा बकरी को घुमते देखा तब मेरे पिता जी सुखित यादव को आवाज देकर उठाकर बताया कि तुम लोगो का बकरा बकरी घुम रहा है कोठा में बंद नही किये हो क्या तब मेरे पिताजी मुझे उठाये उठकर कोठा को देखा तो कोठा में रखे 17 नग बकरा बकरी नही था। कोई अज्ञात चोर कोठा का दरवाजा खोलकर कोठा अंदर जाकर कोठा में रखे 17 नग बकरा बकरी को जिसमें 04 नग बकरा 13 नग बकरी को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया मिलने पर मै व मेरे पिता जी देखकर पहचान लेगें उसी दिन डोगीतरई निवासी जिले राम ठाकुर का एक नग बकरी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया व हर प्रसाद यादव व डिलेश्वर यदू के घर भी चोरी करने का असफल प्रयास किया गया है।
कोई सफेद रंग का चार पहिया वाहन को देखा गया था, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रंमांक 54/21 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान दिनंाक 28.08.2021 के रात्रि करीबन 01ः30 बजे ग्राम कचांदुर प्रतिक्षालय के पास संदिग्ध हालात मे मारूती वेन क्रमांक सीजी 07 बीसी 7242 खडी थी, जिसमे बैठे एक व्यक्ति जो चालाक सीट मे बैठा था को नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद सफीक उर्फ लल्लू साकिन सआबंाधा भिलाई नगर का रहने वाला बताया। अभिरक्षा मे लेकर बरीकी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया है। कि साक्षीयो की उपस्थिती मे धारा 27 साक्ष्य अधिनियम मे मेमोरण्डम तैयार किया और संदेही का मारूती वेन क्रमांक सीजी 07 बीसी 7242 अपराध मे संलिप्त होने से समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। मेमोरण्डम कथन मे आरोपी ने ग्राम खुटेरी थाना रनचिरई जिला बालोद के अपराध को भी स्वीकारोत्ती किया था व साथ रहे 02 आरोपी भूरवा व गोलू साकिनान रूआबांधा पुलिस को देखकर भाग गये जिसकी पता तलाष की जा रही है। उपस्थित स्टाफ एवं साक्षीयो के आरोपी के निषांदेही पर संदेही के निवास स्थान पर जाकर आरोपी के द्वारा पेष करने पर बकरा बिक्री रकम 4000 रूपये और संदेही के घर मे बंधे 05 नग बकरी, 01 नग बकरा को पेष करने पर समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, जप्तषुदा बकरा एवं बकरी का रखने के संबंध मे धारा 91 जा.फौ.का नोटीस दिया कोई दस्तावेज नही होना, बताया आरोपी का कृत्य अपराध धारा का घटित होना पाये जाने से जप्तषुदा मषरूका साक्षी स्टाफ के थाना आकर प्रार्थी को तलब कर कार्यपालिक दंडाधिकारी महोदय के समक्ष जप्तषुदा बकरी बकरा एवं संदेही का साक्ष्य अधिनियम की धारा 9 के तहत पहचान कार्यवाही कराया जो प्रार्थी द्वारा पहचानना स्वीकारोत्ती किया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा का घटित होना पाये जाने से समय सदर मे गिरफ्तार कर ज्युडिषियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद सदानंद कुमार के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी.आर.पोर्ते व उपपुलिस अधीक्षक महोदय प्रतिक चतुर्वेदी के मार्गदर्षन मे आरोपी पतासाजी वजाप्ता शुमार मे निरीक्षक भानुप्रताप साव, सउनि प्रदीप तिवारी, आरक्षक आकाष सोनी, प्रवीण सोनी, सुमीत पटेल,टोकेष्वर देवांगन सैनिक श्यामलाल महिपाल, थाना रनचिरई से उपनिरीक्षक यामन देवांगन, सउनि विष्वजीत मेश्राम, आर.सुरज कुमार गौतम एवं दुर्ग से सउनि पूर्ण सिंह बहादुर का विषेष योगदान रहा।
नाम आरोपी:- मो.सफीक उर्फ लल्लु पिता मो.ईसाक उम्र 46 साल साकिन वार्ड क्रं. 63 रूआबांधा थाना भिलाईनगर जिला – दुर्ग (छ.ग.) जप्त संपत्ती:- 05 नग बकरी 01 नग बकरा एक पुराना इस्तेमाली मारूती वेन सिल्वर ग्रे कलर का सीजी 07 बीसी 7242