City Media - Page 1675 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1675

नगर पालिका किरन्दुल सहायक राजस्व निरीक्षक की हो रही मनमानी, आखिर क्यो नही कर रही नगर पालिका कोई कार्यवाही?

0

किरन्दुल – कहते हैं अधिकारी जनता के कार्य और सरकारी दफ्तर हेतु कार्य करते हैं लेकिन नगरपालिका किरन्दुल में कुछ इस प्रकार की मनमानी सुनील जैन के द्वारा होती नजर आ रही है कि वह अपने सरकारी कार्य को दफ्तर में नहीं करते उन्हें करने के लिए समय और स्थान खुद निर्धारित किया करते, वो भी अधिकांश समय ठेकेदारी निगरानी के कार्य में देते हैं वर्तमान में पंचायती क्षेत्र को कोड़ेनार मैं कचरा पेटी निर्माण कार्य तथा मनरेगा से चलने वाली अधिकांश कार्यों में हमेशा सुनील जैन निगरानी के रूप में नजर आते हैं।

आखिरकार कोड़ेनार के सभी ठेकेदारी कार्यों में निरीक्षण करते हुए सुनील जैन नजर क्यों आते हैं? जबकि यहां पदस्थ है नगरपालिका किरन्दुल में सहायक राजस्व निरीक्षक पद पर इसके बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्र के कार्यों में खुद इनकी निगरानी होती है आखिर क्यों नहीं करें निगरानी क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र की सरपंच है इनकी पत्नी मीना मंडावी इनके निजी कार्यों को लेकर हमेशा रहते हैं अस्त-व्यस्त रहते है। नहीं दे पाते अपना समय नगर पालिका परिषद किरंदुल मे जब इस सम्बन्ध मे जानकारी लेने लिए के पत्रकार पहुचते है तो सुनिल जैन के द्वारा अपशब्दो का प्रयोग करते हुए धमकीया देते है और कहते है मुझे कोई कुछ नही कह सकता मै सभी को लेकर चलता हूँ, आखिल इस शब्द का मतलब क्या निकलता है की सुनिल जैन सबको लेकर चलते है क्यो शासन-प्रशासन भी खामोश है इनकी कार्यो से, इससे पहले भी सुनिल जैन अपनी कार्यो के लेकर सुर्खियो मे बने रहते है और खबर लगने के बाद पत्रकार पर सुनिल जैन के द्वारा एफ आई आर दर्ज करवाया जाता है अब देखना की सुनिल जैन पर शासन-प्रशासन के द्वारा कब अपने संज्ञान मे लिया जाता हैं।

किसान त्रस्त, अधिकारी मस्त.! शिवसेना कर रही ‘बेरोजगार किसान मोर्चा’ की तैयारी

0

जगदलपुर / प्रतिनिधी । बस्तर ज़िले के उपार्जन केंद्रों में लगातार बारदाने की कमी की शिकायतें आ रही हैं, जिसके कारण धान ख़रीदी प्रभावित हुआ है। प्रशासन की लापरवाही का नतीजा कोसो दूर से फ़सल बेंचने आ रहे किसानों को उठाना पड़ रहा है, और जिम्मेदार अधिकारी स्वयं अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं। ऐसा शिवसेना के जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय् ने कहा है।

बता देंकि बारदानों की कमी के कारण धान ख़रीदी प्रभावित होगा और उपार्जन केंद्र बंद भी हो सकते हैं ऐसी आशंका शिवसेना ने पूर्व में ही जताई थी तथा समय रहते प्रशासन कोनिस्के लिए तैयार रहने की बात उन्होंने उठाई थी। लेकिन शिवसेना द्वारा चेताने क्व बाद भी अधिकारियों की कुंभकर्णीय नींद नही खुली और उसी का नतीजा हैकि आज धान उपार्जन केंद्रों में कई खामियां नज़र आ रही हैं।

ज़िला खाद्य नियंत्रण अधिकारी आख़िर प्रशासनिक सुविधाओ के बावजूद किसानों को बारदाने उपलब्ध क्यों नही करा पा रहे हैं.? किसानों को हो रही समस्यायों के लिए सबसे पहले वे ही जिम्मेदार हैं और उनकी कार्य दक्षता पर सवाल उठाने के लिए यह काफ़ी है। किसानों को जो बारदाने उपलब्ध कराए जा रहे हैं वह पुराने सड़े गले हैं, और जिसका 15 रुपये का भुगतान प्रशासन ले रही है, इधर प्रशासनिक संरक्षण में ही खुले बाज़ार में बारदाना 30 रुपये में उपलब्ध है। शिवसेना के जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय् ने कहा कि ज़िला खाद्य नियंत्रक अधिकारी खुले बाज़ार में बारदाने की क़िल्लत को देखकर व्यापारियों द्वारा अचानक दाम बढ़ा दिए गये हैं। इस तरह हो रही बारदाने की काला बाज़ारी पर भी नियंत्रण लगाने में नाकामयाब साबित हुए हैं। जिसकारण किसानों को अलग से 30 से 40 रुपये प्रति बारदाना का ख़र्चा व्यव करना पड़ रहा है। प्रशासन स्वयं तमाम सुविधाओं के बावजूद किसानों को बारदाने उपलब्ध कराने में असमर्थ साबित हुई है और अब किसानों को 40 किलो भरती वाले जुट के बारदाने की व्यवस्था स्वयं करो ऐसा आदेश जारी किया गया है। शिवसेना के जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय् में बताया कि बस्तर ज़िले के कई उपार्जन केंद्र ऐसे हैं जहां से किसानों को वापस भी कर दिया जा रहा है। लेकिन खाद्य अमला इन परेशानियों का रास्ता निकालने की कोई कोशिश करते नही दिखाई पड़ रही है।

इस मामले में जब वे ज़िले के खाद्य नियंत्रक अधिकारी से मुलाक़ात कर इस समस्या का हल जानने पहुंचे तब अशिकारी ने प्रशासनिक रोना रोते हुए संसाधानों और कर्मचारियों की कमी गिनाते हुए जिम्मेदारी से भागने की कोशिश किया।

उन्होंने बताया कि जिस तरह नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के निर्णय के विरोध में शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय परिहार के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने नगरनार मोर्चा के नाम से टीन दिवसीय विशाल पदयात्रा किया था। उसी तर्ज़ पर क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं और किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र और राज्य दोनों सरकारों तक बात पहुंचाने के उद्देश्य से शिवसैनिकों द्वारा ‘बेरोजगार किसान मोर्चा’ दिनांक 18 से 20 जनवरी तक महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक निकाली जाएगी। इस मामले पर शिवसेना के ओंकारनाथ द्विवेदी, सरगिम क़वासी, चंचलमल जैन के नेतृत्व में शिवसेना सदस्य किसानों से मिलकर उनकी समस्या जान रहे हैं साथ ही किसान मोर्चा में सम्मिलित होने का आमंत्रण भी किसानों को दे रहे हैं।

सलामत रहे दोस्ताना तुम्हारा…जनता को खूब भा रही है कलेक्टर और एसपी की जोड़ी

0

अर्जुन झा
जगदलपुर। अगर जिलाधीश और पुलिस कप्तान के बीच बेहतर तालमेल हो तो कानून और व्यवस्था की गाड़ी पटरी पर तेज रफ्तार से दौड़ती है। विकास कार्यक्रम सलीके से संचालित होते हैं। अपराधों पर अंकुश लगता है और जनता की समस्याओं का सरलता से समाधान होता है। इन दिनों बस्तर जिले के प्रशासनिक मुखिया और जिला पुलिस प्रमुख के बीच ऐसी ही आपसी समझ की चर्चा आम है। ये आला अफसर अफसरी रुतबा दिखाने की बजाय कभी पैदल तो कभी सायकिल पर चल कर जनता के बीच सामान्य इंसान की तरह पहुंच रहे हैं।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच हो या अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में रात गुजार कर जनता के साथ जुड़ाव की मिशाल बन रहे हैं जिससे लोग इनकी तारीफ के पुल बांधते नहीं थकते। ये दोनों सोशल मीडिया में जनता की समस्याओं का निराकरण करने का वादा करते हैं और इसका निपटारा भी कर रहे हैं। किसी भी सरकार की छवि बनाने व बिगाड़ने में आला प्रशासनिक अधिकारियों की अहम भूमिका रहती है , जिसे बस्तर में यह साबित कर रहे हैं। लाल फीताशाही के कड़वे अनुभव से तंग रहे बस्तर में वर्तमान कलेक्टर और एसपी ने यहां की रंगत ही बदल दी है। यह जनभावनाओं के अनुरूप सरल, सहज व सुलभता से लोगों से मिल रहे हैं। दोनों प्रमुख अधिकारियों के पास जो भी व्यक्ति पहुंचता है उसकी समस्या का यथा संभव समाधान करते हैं।आम धारणा है कि सरकार के प्रतिबिंब कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक होते हैं।

बस्तर जिले के सुदूर अंचल हों या नगर पालिका क्षेत्र, लगातार कलेक्टर और एसपी का दौरा हो रहा है और इसका फायदा भी जनता को मिल रहा है जिसके कारण बस्तर में कोई भी बड़ा बखेड़ा खड़ा करने की मंशा रखने वालों की तमाम कोशिशें विफल हो रही हैं। बस्तर ने पूर्व में भी इतने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक देखे जिनसे मिलने के लिए कई बार चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन मुलाक़ात नहीं हो पाती थी। अगर मेहरबानी करके मुलाकात का मौका दे भी दिया तो समस्या का समाधान देने की जगह अपने व्यवहार से एक नया तनाव दे दिया जाता था। जनता के सेवक जनता के प्रतिनिधियों तक को कुछ नहीं समझते थे तो जनता की क्या सुनवाई होगी, यही सोचकर लोग व्यवस्था के इन दोनों प्रमुख केंद्रों से दूरियां बनाए रखना ही बेहतर समझते थे। लेकिन अब बस्तर जिला कलेक्टर और एसपी की कार्य संस्कृति और सद्व्यवहार से खुश है। जनता के दिल पर लगे पुराने जख्म भरने लगे हैं।

दोनों की छवि आम जनता के रखवाले के तौर पर उभर रही है। दोनों प्रमुख अधिकारियों का सामंजस्य बरकरार रहता है तो इससे सरकार की छवि पर भी अच्छा असर पड़ना स्वाभाविक है। अन्यथा प्रशासन, पुलिस और जनता के बीच की दूरी का बुरा असर सरकार की साख पर भी पड़ता रहा है। जनता जब प्रशासनिक और पुलिस अफसरों से त्रस्त होती है तो वह सरकार को ही कोसती है। कोई भी सरकार किसी भी जिले की व्यवस्था कलेक्टर और एसपी के जरिए ही सम्हालती है। बेहतर प्रशासन और जनमित्र पुलिस ही किसी जिले को खुशहाल बना सकती है। यही कारण है कि सरकार समय समय पर कलेक्टर और एसपी कॉन्फ्रेंस के जरिए हालात से वाकिफ होती है। अब से पहले बस्तर जिला ही नहीं, समूचे बस्तर अंचल में प्रशासनिक और पुलिस के स्तर पर जनता से सीधे जुड़ाव का माहौल अपेक्षित रहा है। सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस प्रमुख के गांवों में रात गुजारने की जो व्यवस्था दी है, उसका बस्तर जिला कलेक्टर और एसपी बेहतर तालमेल के साथ निर्वाह कर रहे हैं। यदि सरकार इस मामले में बस्तर के सातों जिलों की समीक्षा करते हुए सभी जगह बस्तर जैसा समन्वय स्थापित कर दे तो बस्तर अंचल के विकास को पंख लग जाएंगे और लाल आतंक की समस्या से निजात दिलाने मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। बहरहाल बस्तर जिले की जनता अपने जिलाधीश और पुलिस कप्तान की जोड़ी को दुआ दे रही है कि सलामत रहे दोस्ताना तुम्हारा..!

मजदूर कल्याण संगठन द्वारा दल्लीराजहरा में बेरोजगारी व स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले

0

दल्ली राजहरा – मजदूर कल्याण संगठन के संरक्षक कृष्णा सिंह, श्याम जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश महासचिव जयप्रकाश यादव (जे.पी.) व नगर अध्यक्ष रामजीत भारद्धाज ने दल्ली राजहरा नगर के ठेका मजदूरों की समस्याओं को उठाते हुए दल्ली राजहरा के बेरोजगार युवाओं को बीएसपी के अधीन होने वाले ठेका में 100 फीसदी रोजगार दिलाने व

100 बिस्तर अस्पताल का निर्माण शीघ्र कराने सहित बी.एस.पी. अस्पताल की दुर्दशा की समस्या को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी जी व छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव जी राजनीति की पाठशाला के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक अजय पाण्डेय जी से मुलाकात किया सभी नेताओं ने इस पर जल्द ही उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गांव गांव में कोरोना जांच व जन जागरूकता शिविर का आयोजन

0

बालोद–विकास खंड गुरूर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे के निर्देशन में समुदाय स्तर पर संक्रमण, रोकथाम व बचाव हेतु निरन्तर कोरोना जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है उक्त शिविर ग्राम पंचायत भवन व कला मंच में आयोजित की जाती है, शिविर का मुख्य उद्देश्य समय पूर्व जांच कर धनात्मक व्यक्तियों का चिन्हांकन कर उपचार प्रबंधन कर लोगों को संक्रमण से बचाना। कोरोना जांच शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीण स्तर की महिला मंडल, एवम् अन्य समूह का यदि शिविर में सहयोग मिलता तो शत प्रतिशतउपलब्धि मिलती कहीं कहीं आज भी लोग जांच कराने से डरते व विरोध करते हैं जिनके लिए पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी होना आवश्यक है आयोजित शिविर में कहीं कहीं पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग रहा एवम् अभी वर्तमान में चल रहे रोजगार गारंटी कार्य स्थल पर बहुत से लोगों ने अपना COVID जांच कराने में रुचि दिखाईं जो अच्छी पहल है, उक्त शिविर हेतु। के. आर .उर्वशा बी ई टी ओ द्वारा
स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों से जानकारी लेकर कार्य योजना बनाकर शिविर का संपादन करते हैं
शिविर में विकास खंड गुरूर के मेडिको लेब technologist श्री दुर्गेश ध्रुव, चमन कुर्रे, श्री मति नीतू भुआर्य, रेशमा, रंजीता कुर्रे एवम् ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक लक्ष्मीनारायण सिन्हा, निकेश निषाद, जे डी गंधर्व, देवेन्द्र साहू, भुवन साहू नागेश श्रवण एवम् वाहन चालक ओमकार, तिलेश्वर यादव गैंद लाल सहयोग करते हैं
कल दिनांक 4.1.21 को COVID जांच शिविर ग्राम भोथली,अरकार मोखा एवम् पुरूर में आयोजित की जाएगी
जिनके लिए जनप्रतिनिधियों से अपील की जाती है कि उक्त शिविर में अपना योगदान देवे।
साथ ही हमे संक्रमण के रोकथाम व नियंत्रण हेतु सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथों की नियमित धुलाई, अनावश्यक रूप में भीड़ भरी जगहों में जाने से बचे, फेस मास्क का उपयोग, किसी भी प्रकार के लक्षण चिन्ह होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय जांच व परामर्श लेवें।

कला के क्षेत्र में भी बस्तर हुआ आत्मनिर्भर । स्वर संगीत ग्रुप ने किया नववर्ष 2021 का रंगारंग आगाज।

0

जगदलपुर:- गीत-संगीत व सामाजिक कार्यों से जुड़ी स्वर संगीत ग्रुप ने नववर्ष 2021 का रंगारंग आगाज किया.

कार्यक्रम के अतिथि बस्तर सांसद दीपक बैज ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर में कलाकारों की कमी नहीं है एक समय था जब हमें बाहर से कलाकारों को बुलवाना पड़ता था लेकिन आज कला के क्षेत्र में भी हम आत्मनिर्भर हो चुके हैं. कला के हर विधा में बस्तर के छुपे हुए कलाकार उभरकर अब सामने आ रहे हैं |

इसमें स्वर संगीत ग्रुप की भूमिका भी अहम है. विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि यह एक अभिनव प्रयास है कि स्वर संगीत ग्रुप ने आज मतभेदों को भुलाकर विपरीत विचारधारा के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर खड़ा कर दिया और यह साबित कर दिया कि मतभेद भले हो लेकिन हमारे बीच मनभेद नहीं है. हम सभी का उद्देश्य सिर्फ बस्तर का विकास है.

गौरतलब है कि स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शनिवार को शहर के चम्पा बाग में नववर्ष 2021 के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रूप के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत के अलावा नृत्य एवं मिमिक्री की मनोरम प्रस्तुतियां दी गयी.।इस कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में बस्तर सांसद दीपक बैज, जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, नपानि की सभापति कविता साहू, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डे, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह

मण्डावी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, दीप्ती पाण्डे, यशवर्धन राव, हेमू उपाध्याय, सुशील मौर्य, पार्षद सविता गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन से कलाकारों को प्रेरित किया. कार्यक्रम के संरक्षक मलकीत सिंह गैदू, नीटू भदौरिया, संजय पाण्डे एवं श्रीमती दीप्ती पाण्डे का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ. कार्यक्रम का कुशल संचालन ग्रुप की सचिव श्रीमती कमल झज्ज एवं सह सचिव समीर जैन ने किया. कार्यक्रम का संयोजन दीपक वाधवानी एवं प्रशांत दास ने किया. ग्रुप के अध्यक्ष बीजू विश्वास, उपाध्यक्ष संग्राम सिंह राणा व आभा सामदेकर, सहसचिव माही श्रीवास्तव, समीर जैन, कोषाध्यक्ष ज्योति गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्रा, मनोज महापात्र, नेमी जैन, गुंजन जैन, कुक्की जारी, जगदीश कुंतल, अभय सामदेकर, मनीष श्रीवास्तव, संगीता सिंह सहित ग्रुप के अन्य सदस्यों का आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका रही. इस कार्यक्रम में ग्रुप के सभी सदस्य एवं उनका परिवार सहित अन्य आमंत्रित गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे.

इन्होंने दी प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में गीत संगीत के अलावा नृत्य की भी मनोरम प्रस्तुति हुई, जिसमें दो प्रतिभावान बालिकाएं कु मेहंदी पाण्डे एवं शिवानी सामदेकर ने नृत्य प्रस्तुत किए वहीं मनीष श्रीवास्तव ने फिल्मी कलाकारों की हूबहू आवाज निकालकर मिमिक्री का प्रदर्शन किया. वहीं ग्रुप के कलाकार संगीता सिंह, नेमी जैन, मनोज महापात्र, दीपक वाधवानी, बीजू विश्वास, प्रशांत दास, संग्राम सिंह राणा, आभा सामदेकर, अभय सामदेकर, जगदीश कुंतल, डॉ दिव्यांशी शुक्ला, माही श्रीवास्तव, कमल झज्ज, शिवप्रकाश सीजी ने अपने गीतों की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

विकासखंड बकावंड ग्राम पंचायत मूली, बजरंगबली फ्रेंड्स क्लब के तत्वधान में द्वितीय वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

0

जगदलपुर:- मां दंतेश्वरी की पावन धरा बस्तर के विकासखंड बकावंड ग्राम पंचायत मूली, बजरंगबली फ्रेंड्स क्लब के तत्वधान में द्वितीय वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया।समापन की बेला पर मुख्य रूप से शिरकत की बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व वस्त्र विधायक लखेश्वर बघेल सेवानिवृत शिक्षक आमीन बख्श खान , क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक जी का गर्म जोश के साथ स्वागत वंदन किया गया स्वागत के पश्चात ,मां दंतेश्वरी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा पाठ किया, खिलाड़ियों के मैदान में उतरने से पहले ,,,स्वागत कर खेल प्रारंभ से पहले राष्ट्रगान किया गया, जिससे पूरा मैदान गूंज उठा ,, खिलाड़ियों ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी किया, किंजोली के टीम को 9 विकेट से हराकर, पोटानार टीम विजय

घोषित हुआ, विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को खेल मैं हमेशा विजय होने का प्रयास करना चाहिए,, हमारे बस्तर से खेल प्रतिभा को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए हम भरपूर प्रयास करते हैं,, उपसरपंच श्री बलराम सेठिया व, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक आमीन बक्सर खान जी, ने समस्त खिलाड़ियों को बधाई दिया, खिलाड़ियों को हमेशा धैर्य रखकर खेल भावनाओं के साथ खेल खेलने से विजय प्राप्त होते हैं, सरपंच व पदाधिकारी ग्रामीण जनउपस्थित होकर आसपास के वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मान करते हुए प्रोत्साहित किए |


संचालक श्री व्ही एन जोशी व उमेश पटेल ,,, विजेता टीम को ट्राफी एवं 40 हजार नगद एवं उपविजेता को ट्राफी Rs 20000 नगद पुरस्कृत कर पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम को समापन किया,,,, दोनों खिलाड़ियों ने भारत माता की जय जय कार करते हुए, बजरंगबली फ्रेंड, , क्लब आपको धन्यवाद दिए,,

दल्ली खदान ने 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा दिसम्बर माह में उत्कृष्ट कार्य

0

दल्लीराजहरा – बीएसपी के दल्ली खदान ने आयरन ओर का डिस्पैच कर नया रिकार्ड दर्ज करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। दल्ली खदान द्वारा कीर्तिमान रचते हुए उत्पादन के लागत नियंत्रण उपाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

दिसम्बर 2020 में दल्ली खदान के द्वारा 437000 से भी अधिक आयरन ओर का डिस्पैच किया गया। जो की पिछले दस सालों में सर्वश्रेष्ठ है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस कार्य में दल्ली खदान के लोडिंग एवं डिस्पैच विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, संयंत्र प्रबंधन ने लोडिंग एवं डिस्पैच विभाग के समस्त कर्मचारियों की प्रशंसा की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति, अशोक बाम्बेश्वर को दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया

0

दल्लीराजहरा – पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेशभर में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की है | छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से जिलेवार ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है | इस सम्बन्ध में प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ल ने आदेश जारी किया है |

दल्लीराजहरा नगर से अशोक बाम्बेश्वर को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अपहरण – रेलवे में नौकरी कर रहे युवक द्वारा नाबालिग बालिका का अपहरण, पुलिस द्वारा 10 घंटे के अन्दर नाबालिग को लाया गया, आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद – बालोद में रेल्वे में नौकरी करने वाले युवक द्वारा एक नाबालिग बालिका को जबदस्ती उठाकर अपने बाइक में अपरहण किये जाने का मामला है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 2 जनवरी रात्रि के 9 बजे की है मरार पारा बालोद निवासी परदेषी साहू पिता बुधारू राम साहू ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि आरोपी धरमदास महीपाल द्वारा नाबालिग (8 साल 6 माह)  बच्ची को जबरदस्ती घर से उठाकर ले गया है | जिसकी शिकायत पर पुलिस द्वारा रात में ही 04 अलग-अलग विशेष टीम गठित कर किया गया रवाना कर रात भर दैहान जंगल, बालोद डेम आउटर और कई गांव में की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जांच पड़ताल की गई और अन्य माध्यम से जानकारी प्राप्त कर आरोपी के सहयोगी, रिश्तेदारों के घर रात में दबिश  दिया गया। आरोपी धरमदास महीपाल द्वारा अपने मोबाईल को बंद कर फरार हो गया था। टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं मेहनत कर प्रकरण के आरोपी धरमदास महीपाल को प्रकरण में प्रयुक्त उसके मोटर सायकल समेत प्रातः गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है कि उसने अपहरण क्यों किया ?

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस अपहरण के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के पर्यवेक्षण में डीएसपी प्रशांतसिंह पैकरा, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक गैंदसिंह ठाकुर, निरीक्षक कुमार गौरव साहू, निरीक्षक श्री रोहित मालेकर,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

निरीक्षक पदमा जगत, उप निरीक्षक यामन देवांगन, उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय कांताराम, आत्माराम धनेलिया, सउनि बिजू डेनियल, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन देवंागन, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक संदीप यादव एवं थाना बालोद के आरक्षक कन्हैया कुंजाम व थाना आजाक के आरक्षक आकाष दुबे की सराहनीय भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS