जगदलपुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विजय दयाराम के. द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों एवं आयोग की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत जिले के सीमावर्ती राज्य ओड़िशा के कोरापुट एवं नवरंगपुर जिलों की मतदान तिथि 13 मई को बस्तर जिले के विदेशी मदिरा दुकान नगरनार एवं एफएल 7 सैनिक कैंटिन कमांडेंट 201 बटालियन सीआरपीएफ करनपुर, कमांडेंट 204 बटालियन सीआरपीएफ करनपुर तथा कमांडेंट 206 बटालियन सीआरपीएफ करनपुर को मतदान समाप्ति के नियत समय के 48 घंटे पूर्व की अवधि अर्थात 11 मई को शाम 5 बजे से 13 मई को शाम 5 बजे तक एवं मतगणना तिथि 4 जून को संपूर्ण दिवस बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त अवधि में बस्तर जिले की विदेशी मदिरा दुकान नगरनार एवं एफएल 07 सैनिक कैंटिन कमांडेंट 201 बटालियन सीआरपीएफ करनपुर, कमांडेंट 204 बटालियन सीआरपीएफ करनपुर तथा कमांडेंट 206 बटालियन सीआरपीएफ करनपुर में विक्रय परोसना, परिवहन एवं धारण करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
400 पार का दम भरने वाली भाजपा 150 के नाम पर ही हांफने लगी : दीपक बैज
- तीसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस ने मतदाताओं का जताया आभार
- भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस: दीपक बैज
जगदलपुर तीसरे चरण के मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को मतदान करके निभाया। यह छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की अपने प्रजातांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता को दिखाता है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सभी मतदाताओं का अभिनंदन करती है। तीसरे चरण के साथ ही राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। सभी 11 सीटों पर कांग्रेस की जीत की संभावना प्रबल है। कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटें जीत रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है।
जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, वादाखिलाफी के विरोध मतदान किया है। आज हुए 7 लोकसभा क्षेत्रों के मतदान में कांग्रेस के पक्ष में रूझान साफ दिख रहा था। लोग मोदी सरकार की विदाई के लिए भीषण गर्मी में अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक आए और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। पहले दो चरणों से ही साफ हो गया था प्रदेश की जनता में मोदी सरकार के प्रति आक्रोश है। तीसरे और अंतिम चरण में मतदाताओं के रूख ने पुख्ता कर दिया कि राज्य की जनता मोदी सरकार के 10 साल के कुशासन और वादाखिलाफी से परेशान है। जनता ने अपने मतदान की शक्ति से देश के हालात को बदलने का मन बना लिया था और मतदान केंद्र पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ वोट किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समान ही पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ वातावरण है।भारतीय जनता पार्टी का 400 पार का नारा खोखला साबित हो गया। जनता समझ गई है कि भाजपा 400 पार का नारा संविधान बदलने के लिये दे रही है। तीन चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गई। 400 का नारा देने वाली भाजपा 150 तक पहुंचने के पहले ही हांफने लगी है।
ओडिशा के चुनाव अभियान में कल से जुटेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
रायपुर राज्य की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है. छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अब ओड़िशा के 4 दिवसीय चुनावी दौरे पर जाएंगे। 8 मई से लेकर 11 मई तक वह कोरापुट, रायगड़ा, गुनपुर, जैपुर, कोटपाड़ में बैठकें करेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वे भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठकें करेंगे। इस दौरान किरण देव चुनावी सभाओं को संबोधित भी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
गर्मी के इस मौसम में न हो पानी की कहीं दिक्कत, जिला प्रशासन हुआ चौकस
- पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने पर बल
- आयुष्मान भारत पंजीयन के लिए चलेगा अभियान
जगदलपुर जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए व्यापक व्यवस्था की जाए। इस दिशा में सोलर ड्यूल पंपों तथा हैंडपंपों का समुचित संधारण करने सहित जल प्रदाय योजनाओं का सुचारू संचालन करें। साथ ही जरूरत के अनुरूप सोलर ड्यूल पंपों तथा हैंडपंपों का सुधार किया जाए। वहीं आगामी शिक्षा सत्र शुरू होने के पूर्व 31 मई तक मरम्मत योग्य स्कूल, आश्रम- छात्रावास भवनों तथा आवासीय विद्यालय भवनों का अनिवार्य रूप से मरम्मत कराई जाए। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर महा अभियान चलाकर छूटे हुए लक्षित हितग्राहियों का पंजीयन किया जाए।
उक्त निर्देश सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे ने मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए सीईओ जिला पंचायत ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लक्षित हितग्राहियों में अब तक छूटे हुए हितग्राहियों का पंजीयन के लिए लक्ष्य निर्धारित कर महा अभियान संचालित करने पर जोर देते हुए कहा कि लक्ष्य अनुरूप शत- प्रतिशत हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान करने अंतर विभागीय समन्वय से अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत ग्रामीण स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, राशन दुकान सेल्समैन एवं बैंक सखियों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने पंजीयन किया जाएगा। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों द्वारा ग्रामीण इलाकों में प्रचार- प्रसार कर हितग्राहियों को पंजीयन शिविर स्थल तक लाने का कार्य किया जाएगा। इसी तरह नगरीय क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा राशन दुकान सेल्समैन द्वारा पंजीयन करने की कार्यवाही की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों को प्रचार-प्रसार कर हितग्राहियों को पंजीयन शिविर स्थल लाने का दायित्व सौंपा गया है। इस महा अभियान को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए चयनित कार्यकर्ताओं को ब्लॉक स्तर पर 12 जून तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सीईओ जिला पंचायत श्री सर्वे ने बैठक के दौरान वर्तमान में संचालित निर्माण कार्यों को निरंतर द्रुत गति से चलाने सहित मॉनिटरिंग कर नियत समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र भवन तथा उचित मूल्य दुकान सह गोदाम निर्माण कार्यों को 31 मई तक पूर्ण कराने कहा। बैठक में खरीफ फसल कार्यक्रम के तहत बीज- खाद भंडारण एवं वितरण, कृषि और उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन संबंधी आर्थिक गतिविधियों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय, वनाधिकार पट्टेधारकों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदाय, उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न एवं जरूरी सामग्रियों का भंडारण, राशन कार्डों का नवीनीकरण, मोतियाबिंद सघन जांच एवं उपचार अभियान इत्यादि की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर सीपी बघेल, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
छठे फेस के चुनाव में ओड़िशा के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए बैज
- पीसीसी चीफ दीपक बैज को कांग्रेस ने दी जिम्मेदारी
जगदलपुर: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में ओड़िशा राज्य के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज को कांग्रेस नेतृत्व ने स्टार प्रचारक बनाया है।

लोकसभा निर्वाचन के छठवें चरण में पड़ोसी राज्य ओड़िशा के लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है। इसके लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। ओड़िशा के लिए घोषित कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही बस्तर के धीर गंभीर आदिवासी नेता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का भी नाम शामिल है। दीपक बैज बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भी हैं। वे पूरी प्रखरता के साथ मुद्दों पर आधारित बात रखने में बड़े ही माहिर माने जाते हैं। ओड़िशा राज्य में वे पहले भी पार्टी का चुनाव प्रचार कर चुके हैं तथा वहां के मतदाताओं के बीच उनकी बड़ी लोकप्रियता है। दीपक बैज को ओड़िशा के लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी दी जाने से निश्चित रूप से वहां के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में मदद मिलेगी और उनकी बड़ी जीत का रास्ता साफ होगा।
छठे फेस के चुनाव में ओड़िशा के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए बैज
- पीसीसी चीफ दीपक बैज को कांग्रेस ने दी जिम्मेदारी
जगदलपुर: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में ओड़िशा राज्य के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज को कांग्रेस नेतृत्व ने स्टार प्रचारक बनाया है।
लोकसभा निर्वाचन के छठवें चरण में पड़ोसी राज्य ओड़िशा के लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है। इसके लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। ओड़िशा के लिए घोषित कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही बस्तर के धीर गंभीर आदिवासी नेता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का भी नाम शामिल है। दीपक बैज बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भी हैं। वे पूरी प्रखरता के साथ मुद्दों पर आधारित बात रखने में बड़े ही माहिर माने जाते हैं। ओड़िशा राज्य में वे पहले भी पार्टी का चुनाव प्रचार कर चुके हैं तथा वहां के मतदाताओं के बीच उनकी बड़ी लोकप्रियता है। दीपक बैज को ओड़िशा के लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी दी जाने से निश्चित रूप से वहां के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में मदद मिलेगी और उनकी बड़ी जीत का रास्ता साफ होगा।
लो वोल्टेज और पॉवर कट से परेशान हैं धुरवाटोला के ग्रामीण
- विद्युत कंपनी के अधिकारी कर्मचारी बने हैं बेपरवाह
- हलाकान ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
दल्लीराजहरा डौण्डी विकासखंड के ग्राम धुरवाटोला के ग्रामीण विद्युत कंपनी के अधिकारी – कर्मचारियों की मनमानी से हलाकान हो चले हैं। गांव में लो वोल्टेज और पॉवर कट की समस्या हमेशा बनी रहती है। बार – बार शिकायत करने के बाद भी विद्युत कर्मी व्यवस्था सुधरने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।

ग्राम धुरवाटोला में लो वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती है। इस कारण ग्रामवासियों को तरह तरह की दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा हैं। गर्मी के मौसम में लोगो के घरों में बिजली की लो वोल्टेज के कारण कूलर पंखे, टीवी आदि उपकरण खराब हो रहे हैं। भारी गर्मी में लोगों की तबीयत ख़राब हो रही है। लाईट न होने के कारण ग्रामीणों के समक्ष अनेक समस्या उत्पन्न हो रही हैं। रबी धान फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है, लोग अपने घरों की जरूरत के लिए धान की कुटाई और गेहूं की पिसाई नहीं करवा पा रहे हैं। ग्रामीणों को ऊंची क़ीमत चुकाकर बाजार से चावल आटा खरीदना पड़ रहा है। वहीं सिंचाई न हो पाने से धान की तैयार फसल और सब्जियों के पौधे तेजी से मुरझाने लगे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों द्वारा कम वोल्टेज की समस्या का एक साप्तह के भीतर निराकरण करने के लिए विद्युत कार्यालय को अवगत कराने का फैसला किया है। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी तो ग्रामवासियों को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पडे़गा।

ग्राम धुरवाटोला में लो वोल्टेज समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग ले सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंचे बिजली ऑफिस
कुसुमकसा:-ग्राम धुरवाटोला में विगत 3- 4वर्षो से लो वोल्टेज की समस्या होने के कारण समस्त ग्रामवासीयों को अत्यधिक दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा हैं। गर्मी के मौसम में लोगो के घरो में लाइट नहीं रहने के कारण घर पड़े कूलर, पंखा कबाड़ हो रहा हैं | लोगो का तबियत ख़राब हो रहा हैं | किसानों को खेतों में पानी नहीं होने के कारण किसानों का फसल खराब होने लगा हैं । लोगो को जीना मुमकिन सा हो गया हैं । लोग आए दिन गर्मी से जूझ रहे हैं।

लाईट न होने के कारण ग्रामीणों को अनेको समस्या उत्पन्न हो रही हैं | इसका जानकारी कई बार सरपंच स्तर पर अधिकारी को अवगत कराया था।अधिकारियों ने ध्यान न देने के कारण जिसके चलते ग्रामीणों द्वारा कम वोल्टेज की समस्या का निराकरण नहीं होने पर एक साप्तह के भीतर निराकरण कर इस कार्यालय को अवगत कराएगें अन्यथा की इस स्थिति में ग्रामवासीयों द्वारा धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पडे़गा। इसका सम्पूर्ण जवाबदारी विद्युत विभाग होगी ।

जगदलपुर में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
- 9 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज
जगदलपुर तेज गर्मी के बाद मंगलवार को बस्तर में मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात से हो रही बारिश ने तापमान का ग्राफ काफी नीचे गिरा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिणी झारखंड और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसके साथ ही एक टर्फ रेखा दक्षिणी झारखंड से पश्चिमी मध्यप्रदेश तक चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है। इसके अलावा समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर पूर्वी विदर्भ से लेकर तेलंगाना रायलसीमा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक एक टर्फ हवा का विच्छेदन बना हुआ है। इसकी वजह से बस्तर समेत प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज गरज चमक और आंधी के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है। बहरहाल झामझम बारिश ने बस्तर वासियों को काफी राहत पहुंचाई है। कहा गया है कि बस्तर में मौसम का ऐसा मिजाज अगले दो दिन यानि 9 मई तक बना रहेगा।
दल्लीराजहरा युवक द्वारा फोन पर अब नहीं रहुंगा का मैसेज डाल बोरहडी डेम से लापता
दल्लीराजहरा:- 24 वर्षीय युवक वार्ड क्रं 14 निवासी नरेश कुमार नागेश्वर पिता स्व. राजेन्द्र प्रसाद महामाया के पास स्थित बेहरडीय डैम के पास बाईक खडे कर लापता हो गया। उसके द्वारा रात्रि 9 बजें के लगभग अपने मित्रो केा मैसेज किया कि मै अब नहीं रहूगां और मोबाईल को बन्द कर दिया। इसके बाद उसके मित्रो एवं परिजनों द्वारा खोज बीन शुरू की गयी किन्तू युवक का पता नहीं चला । इसके बाद युवक के गुमशुदगी की सुचना महामाया थाना में दे दी गयी। आज सुबह 7 बजें से युवक की खोजबीन जारी है। युवक का एक चप्पल डैम के किनारे मिला हैं । किन्तु युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका हैं मौके पर पुलिस प्रशासन एवं गोता खोरा की टीम पहुंच रही हैं । एवं परिजनों द्वारा युवक की पता साजी की जा रहीं हैं ।



